धरना दे रहे पहलवानों के महिला महापंचायत की घोषणा के बाद पुलिस ने की दिल्ली सीमा की घेराबंदी

पहलवानों के नए संसद भवन के बाहर रविवार को महिला महापंचायत करने की घोषणा के बाद पुलिस ने दिल्ली बॉर्डर की घेराबंदी की है.

लाइव कवरेज

दीपक मंडल and स्नेहा

  1. ब्रेकिंग न्यूज़, धरना दे रहे पहलवानों के महिला महापंचायत की घोषणा के बाद पुलिस ने की दिल्ली बॉर्डर की घेराबंदी

    जंतर मंतर पर धरना दे रहे पहलवान

    इमेज स्रोत, ANI

    पहलवानों के नए संसद भवन के बाहर रविवार को महिला महापंचायत करने की घोषणा के बाद पुलिस ने दिल्ली बॉर्डर की घेराबंदी की है.

    किसानों और महिलाओं को राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करने से रोकने के लिए पुलिस ने यह कदम उठाया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों ने रविवार को नए संसद भवन के सामने 'महिला सम्मान महापंचायत' करने की घोषणा की है.

    रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए संसद भवन का उद्घाटन भी करेंगे.

    महिला सम्मान महापंचायत में कई राज्यों के किसान, मजदूर और खाप पंचायतें हिस्सा लेंगी.

    विनेश फोगाट ने बताया,कब क्या होगा

    • हरियाणा और पंजाब से आने वाली किसान-मजदूर जत्थेबंदियां सुबह 11 बजे तक सिंघु बॉर्डर पर पहुंच जाएंगी.
    • हरियाणा की खाप पंचायतें और टोल प्लाजा की संघर्ष कमेटियां, टिकरी बॉर्डर पर सुबह 11 बजे तक पहुंच जाएंगी.
    • उत्तर प्रदेश से आने वाले किसान और खाप पंचायतें 11 बजे तक गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंचेंगे.
    • राजस्थान से जो भी खाप पंचायतें, किसान संगठन आएंगे वो भी सुबह जंतर-मंतर पर सुबह 11 बजे तक आ जाएं.
  2. एक ख़रब अमेरिकी डॉलर का वो सिक्का, जिससे अमेरिका दिवालिया होने से बच सकता है

    डॉलर सिक्के

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अमेरिका को कर्ज संकट से बचाने के लिए रिपब्लिकन और डेमोक्रेट के पास समय तेजी से ख़त्म हो रहा है.

    कर्ज सीमा को बढ़ाने पर जून से पहले सहमति नहीं बनी तो अमेरिका डिफ़ॉल्ट कर जाएगा. क्योंकि अमेरिका पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था की धुरी है इसलिए इसका असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी पड़ेगा.

    हाल के दिनों में व्हाइट हाउस और कांग्रेस में रिपब्लिकंस ने संकेत दिए हैं कि बातचीत सकारात्मक दिशा में जा रही है. लेकिन फिर भी लोगों में बेचैनी बनी हुई है.

    ऐसे में कुछ विद्वान और विश्लेषक अंतिम उपाय के रूप में एक खरब अमेरिकी डॉलर की क़ीमत के प्लैटिनम के सिक्के की चर्चा करने लगे हैं जो देश को डिफ़ॉल्ट होने से बचा सकता है.

  3. अच्छा होता कि आजादी के बाद 'पूज्य सेंगोल' को सम्मान दिया जाता: पीएम मोदी

    पीएम मोदी

    इमेज स्रोत, ANI

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के अधीनम (मठ) से अपने आवास पर शनिवार को सेंगोल स्वीकार किया.

    पीएम मोदी ने अधीनम (मठ) को संबोधित करते हुए कहा, "आज मेरे निवास स्थान पर आपके चरण पड़े हैं, ये मेरे लिए बहुत सौभाग्य की बात है. ये भगवान शिव की कृपा है जिस वजह से मुझे एक साथ आप सभी शिवभक्तों के दर्शन का मौका मिला है."

    उन्होंने कहा, "जब भारत की आजादी का प्रथम पल आया तब ये सेंगोल ही था जिसने गुलामी से पहले वाले कालखंड और स्वतंत्र भारत के उस पहले पल को आपस में जोड़ दिया था."

    पीएम मोदी सेंगोल ग्रहण करते हुए

    इमेज स्रोत, ANI

    पीएम मोदी ने कहा कि अच्छा होता कि आजादी के बाद इस 'पूज्य सेंगोल' को पर्याप्त मान-सम्मान दिया जाता. इसे गौरवमयी स्थान दिया जाता लेकिन इस सेंगोल को प्रयागराज में आनंदभवन में वॉकिंग स्टिक यानी पैदल चलने पर सहारा देने वाली छड़ी कहकर प्रदर्शनी के लिए रख दिया गया था.

    पीएम ने कहा, "आपका ये सेवक और हमारी सरकार अब उस सेंगोल को आनंद भवन से निकालकर लाई है, आज आजादी के उस प्रथम पल को नए संसद भवन में सेंगोल की स्थापना के साथ हमें फिर से पुनर्जीवित करने का मौका है."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पीएम रविवार को संसद भवन का उद्घाटन करने वाले हैं. इस सेंगोल को लोकसभा अध्यक्ष के आसन के पास स्थापित किया जाएगा.

    उन्होंने कहा, "मुझे खुशी है कि भारत की महान परंपरा के प्रतीक उसी सेंगोल को नए संसद भवन में स्थापित किया जाएगा, ये सेंगोल इस बात की याद दिलाता रहेगा कि हमें कर्तव्यपथ पर चलना है. जनता जनार्दन के प्रति जवाबदेह बने रहना है."

    सेंगोल

    इमेज स्रोत, ANI

  4. एनटी रामाराव को जब उनके दामाद चंद्रबाबू नायडू ने ही जब सत्ता से बाहर कर दिया

    वीडियो कैप्शन, एन टी रामाराव को जब उनके दामाद चंद्रबाबू नायडू ने ही जब सत्ता से बाहर कर दिया
  5. मध्य प्रदेश में कांग्रेस आई तो जासूसी के लिए बजरंग दल के लोगों को जेल भेजेंगे: दिग्विजय सिंह

    दिग्विजय सिंह

    इमेज स्रोत, ANI

    वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा है कि अगर मध्य प्रदेश में पार्टी सत्ता में आई तो बीजेपी और बजरंग दल के लोगों को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में जेल भेजेगी.

    उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की ख़ुफ़िया एजेंसी आईएसआई के लिए कथित तौर पर जासूसी करने के लिए बीजेपी और बजरंग दल के लोगों के ख़िलाफ़ राजद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाएगा.

    प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जहां बीजेपी 2003 से ही सत्ता में है सिर्फ बीच के 15 महीनों को छोड़ कर (दिसम्बर 2018- मार्च 2020).

    खंडवा में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, "अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो भ्रष्टाचार के सभी मामले खोले जाएंगे और जवाबदेही तय की जाएगी. और पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के लिए उन्हें जेल भेजा जाएगा."

    हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि जासूसी के किन मामलों की बात वो बात कर रहे हैं.

  6. 'सेंगोल' पर क्या-क्या तर्क दे रहे हैं ये 6 नेता

    वीडियो कैप्शन, 'सेंगोल' पर क्या-क्या तर्क दे रहे हैं ये 6 नेता

    पीएम मोदी 28 मई को दिल्ली में संसद के नए भवन का उदघाटन करेंगे. इस दौरान पीएम मोदी तमिलनाडु के अधीनम (मठ) से सेंगोल स्वीकार करेंगे. इसे लोकसभा अध्यक्ष के आसन के पास स्थापित किया जाएगा.

    गृहमंत्री अमित शाह का कहना है कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 14 अगस्त, 1947 को तमिल पुजारियों से सेंगोल स्वीकार किया था. उनका दावा है कि नेहरू ने इसे अंग्रेज़ों से भारत को सत्ता हस्तांतरण के प्रतीक के तौर पर स्वीकार किया था.

    अब इस दावे और सेगोंल को लेकर पक्ष-विपक्ष के कई नेता टिप्पणी कर रहे हैं.

  7. कूनो चीता टीम को चोर-डकैत समझकर ग्रामीणों ने किया हमला, क्या है पूरा मामला

      • Author, शुरैह नियाज़ी
      • पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए, भोपाल से
    कुनो में चीता टीम पर हमला

    इमेज स्रोत, DC Office

    मध्यप्रदेश के श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क के करीब चीता को ट्रैक कर रही वन विभाग की टीम को कथित तौर पर चोर-डकैत समझकर ग्रामीणों ने हमला कर दिया, जिसमें चार वन्यकर्मी घायल हो गए.

    इस मामले में 15 अज्ञात लोगों के ख़िलाफ़ पोहरी थाने में शिकायत दर्ज़ की गई है.

    यह घटना शुक्रवार को बेहटा और बुराखेड़ी गांव के करीब हुई.

    वन्यकर्मियों की एक टीम मादा चीता आशा को ट्रैक करते हुए इस क्षेत्र में पहुंची थी. चीता अपने बाड़े से बाहर निकल गई थी जिसके बाद वन्यकर्मी उसे ट्रैक करने की कोशिश कर रहे थे.

    चीता

    इमेज स्रोत, ANI

    टीम को देखकर गांव वालों को लगा कि ये लोग लूटपाट करने के इरादे से आए हैं.

    ग्रामीणों पर पथराव करने के भी आरोप हैं. वन विभाग के अधिकारियों ने बताया है कि ग्रामीणों ने चार कर्मियों को पकड़ भी लिया था और उनके साथ मारपीट भी की. इस घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है.

    अधिकारियों का कहना है कि वन विभाग की एक गाड़ी में तोड़फोड़ भी की गई है. मध्य प्रदेश का कूनो नेशनल पार्क पिछले कुछ समय से चीतों की मौत की वजह से ख़बरों में है. पिछले कुछ महीनों में तीन चीतों और तीन शावकों की मौत हुई है.

  8. माहवारी के दौरान दर्द, इन देशों में है छुट्टियों का प्रावधान

    माहवारी के दौरान दर्द

    इमेज स्रोत, Dzmitry Dzemidovich/Getty Images

    हर साल 28 मई को मैंस्ट्रुएशन हाइजीन डे मनाया जाता है.

    माहवारी के दौरान दर्द को देखते हुए स्पेन में महिलाओं को हर महीने में तीन दिन की छुट्टी लेने का अधिकार है.

    वहीं महिलाओं को तीन दिन की छुट्टी को पाँच दिन करने का विकल्प भी दिया गया है.

    देश की संसद में इसी साल 16 फरवरी को इस संबंध में विधेयक को मंज़ूरी दी गई.

  9. ब्रेकिंग न्यूज़, पीएम ने तमिलनाडु के मठ से सेंगोल किया स्वीकार

    सेंगोल

    इमेज स्रोत, ANI

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के अधीनम (मठ) से अपने आवास पर सेंगोल स्वीकार किया.

    इस दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी मौजूद थीं.

    पीएम मोदी 28 मई को दिल्ली में संसद के नए भवन का उदघाटन करेंगे.

    सेंगोल को लोकसभा अध्यक्ष के आसन के पास स्थापित किया जाएगा.

    अधीनम ने पीएम को सौंपा सेंगोल

    इमेज स्रोत, ANI

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा था कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 14 अगस्त, 1947 को तमिल पुजारियों के हाथों सेंगोल स्वीकार किया था.

    अमित शाह का ये भी कहना है कि नेहरू ने इसे अंग्रेज़ों से भारत को सत्ता हस्तांतरण के प्रतीक के तौर पर स्वीकार किया था.

    हालांकि, कांग्रेस नेता जयराम रमेश का कहना है सेंगोल को अगस्त, 1947 में नेहरू को उपहार में दिया गया था. लेकिन ऐसा कोई सबूत उपलब्ध नहीं है कि भारत में ब्रिटिश साम्राज्य के आख़िरी वायसराय लॉर्ड माउंटबेटन, पहले भारतीय गवर्नर जनरल सी राजगोपालाचारी और नेहरू ने इसे अंग्रेजों से भारत को सत्ता हस्तांतरण के रूप में बताया हो.

  10. एक ऐसे बच्चे की कहानी जिसके चेहरे की वजह से उसके मां-बाप ने उसे छोड़ दिया

    वीडियो कैप्शन, एक ऐसे बच्चे की कहानी जिसके चेहरे की वजह से उसके मां-बाप ने उसे छोड़ दिया

    उन्हें पैदा हुए सिर्फ़ 36 घंटे ही हुए थे और उनके माता-पिता ने उन्हें छोड़ दिया. पांच साल की उम्र में एक महिला ने गोद लिया और परवरिश की. लेकिन ज़िंदगी की चुनौतियां कम नहीं हुईं.

    दूसरों से अलग दिखने के कारण हमेशा ही 'अलग नज़र' से देखा गया. बड़े होकर मां-बाप का पता चला और उन्हें ख़त लिखकर बात करने की कोशिश की तो एक बार फिर ठुकरा दिया गया. देखिए, एक बच्चे के संघर्ष की कहानी.

  11. केजरीवाल से मिलने के बाद तेलंगाना के सीएम ने 'अध्यादेश' पर ये कहा

    अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान और के चंद्रशेखर राव

    इमेज स्रोत, ANI

    तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने के बाद कहा कि वो दिल्ली में नौकरशाहों की तैनाती और पोस्टिंग के कंट्रोल पर लाए गए अध्यादेश को वापस लेने की मांग करते हैं.

    उनका कहना था कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो वो इस मामले में अरविंद केजरीवाल का समर्थन करेंगे.

    इस बैठक पर केजरीवाल ने कहा, ''हमने अपनी पूरी बात उनके सामने रखी. जैसा कि उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों को न्याय दिलाने के लिए वो, उनकी पार्टी और उनकी पूरी सरकार दिल्ली के लोगों के साथ है."

    "ये बात केवल दिल्ली की नहीं है, ये जनतंत्र को बचाने की है. जो अध्यादेश पारित किया गया है, वो जनतंत्र के ख़िलाफ़ है, संविधान के ख़िलाफ़ है. उनके समर्थन से बहुत ताकत मिली है. इसके लिए मैं दिल्ली के लोगों की तरफ़ से उनका शुक्रिया अदा करता हूं.''

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के कई नेताओं ने हैदराबाद में तेलंगाना के सीएम और बीआरएस प्रमुख के. चंद्रशेखर राव से मुलाकात की.

    केंद्र सरकार हाल ही में दिल्ली के अधिकारियों की तैनाती और तबादले पर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (संशोधन) अध्यादेश, 2023 लेकर आई है.

    इसके तहत अधिकारियों की ट्रांसफ़र और पोस्टिंग से जुड़ा आख़िरी फैसला लेने का हक़ उपराज्यपाल को वापस दे दिया गया है.

    सरकार का यह अध्यादेश इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के दिल्ली सरकार के पक्ष में दिए गए फ़ैसले के बाद आया था.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ ने बीते 11 मई को दिल्ली सरकार के पक्ष में फ़ैसला सुनाते हुए कहा था कि अधिकारियों के ट्रांसफ़र और पोस्टिंग का अधिकार दिल्ली सरकार के पास होना चाहिए.

    पीठ ने कहा कि दिल्ली में सभी प्रशासनिक मामलों में सुपरविज़न का अधिकार उपराज्यपाल के पास नहीं हो सकता. अध्यादेश आने के बाद से केजरीवाल इस पर कई नेताओं से सहयोग मांग रहे हैं.

    उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से भी मिलने का समय मांगा है. इससे पहले वे एनसीपी के अध्यक्ष शरद पवार से मिले थे.

    वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस मामले में केजरीवाल का समर्थन कर चुकी हैं. केजरीवाल इन पार्टियों से अपील कर रहे हैं कि संसद में जब ये विधेयक पेश हो तो वे इसका विरोध करें.

  12. बिना शर्त, जापान के पीएम उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग से क्यों मिलना चाहते हैं?

    जापान के प्रधानमंत्री फ़ुमियो किशिदा

    इमेज स्रोत, Reuters

    जापान के प्रधानमंत्री फ़ुमियो किशिदा ने शनिवार को कहा कि वह उत्तर कोरिया के शीर्ष नेता किम जोंग उन से मिलना चाहते हैं.

    जापान के पीएम 1960 और 70 के दशक में जापान के नागरिकों के अपहरण के मामले में उनसे बात करना चाहते हैं और इस मुद्दे को सुलझाना चाहते हैं.

    जापान के अख़बार मैनिची शिमबन के अनुसार किशिदा ने कहा, ''मैं अब सीधे तौर पर किम जोंग उन से बिना किसी शर्त के मिलना चाहता हूं.''

    किम जोंग उन

    इमेज स्रोत, Reuters

    किशिदा ने टोक्यो में इस मुद्दे पर जमा हुए लोगों से यह बात कही है.

    उत्तर कोरिया ने 2002 में यह स्वीकार किया था कि दशकों पहले उसने जापान के 13 नागरिकों का अपहरण किया था.

    बाद में अपहरण किए हुए पांच लोग और उनका परिवार जापान लौट गया था. इन लोगों ने बताया था कि बाकी लोगों की मौत हो गई है.

    हालांकि, जापान का मानना है कि उसके 17 नागरिकों का अपहरण हुआ था और इसकी जांच अब भी जारी है.

  13. पाकिस्तान: इमरान ख़ान की पार्टी के 10 नेताओं के डिप्लोमेटिक पासपोर्ट रद्द

    पाकिस्तान के पूर्व गृह मंत्री शेख रशीद अहमद

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पाकिस्तान सरकार ने इमरान ख़ान की पार्टी 'पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ' के 10 नेताओं के राजनयिक पासपोर्ट रद्द कर दिए हैं.

    इन नेताओं में पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी, पूर्व गृह मंत्री शेख रशीद अहमद, असर उमर, परवेज खटक, आजम स्वाति, अली अमीन गंडापुर, फारूख़ हबीब, एओन अब्बास, जरताज गुल और अली मोहम्मद खान शामिल हैं.

    नेताओं के पासपोर्ट रद्द

    इमेज स्रोत, @TayyabKhanPFUJ

    पासपोर्ट रद्द होने पर शेख रशीद ने कहा, "मैं 16 बार संघीय मंत्री रहा, संयुक्त राष्ट्र को संबोधित किया, पाकिस्तान की परमाणु तकनीक के लिए काम किया. कभी देश से नहीं भागा लेकिन आज मेरा पासपोर्ट रद्द कर दिया गया है."

    इमरान ख़ान की पार्टी तहरीक़-ए-इंसाफ़ को बीते कुछ दिनों से एक के बाद एक कई बड़े नेता अलविदा कह रहे हैं. ज्यादातर नेता, 9 मई के घटनाक्रम का हवाला देते हुए पार्टी छोड़ रहे हैं.

    • इमरान ख़ान के साथ अब कौन-कौन खड़ा है?
    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  14. छात्रों के हेयर स्टाइल से नाराज शिक्षक ने काटे 30 बच्चों के बाल, जांच के आदेश

      • Author, दिलीप कुमार शर्मा
      • पदनाम, गुवाहाटी से, बीबीसी हिंदी के लिए
    हेयर स्टाइल से नाराज शिक्षक ने काटे बच्चों के बाल

    इमेज स्रोत, BBC/DILIPKUMAR

    असम के माजुली स्थित एक प्राइवेट इंग्लिश स्कूल के शिक्षक के छात्रों को अनुशासन सिखाने के तरीके को लेकर विवाद हो गया है.

    स्कूल के एक शिक्षक ने छात्रों के हेयर स्टाइल पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सुबह की प्रार्थना सभा में खुद कैंची लेकर कथित रूप से 30 से अधिक बच्चों के बाल काट दिए.

    यह घटना गुरुवार सुबह माजुली के एक नंबर गांव चेरपाई की है. स्कूल को चलाने का काम नागालैंड की चाखेसांग बैप्टिश चर्च करती है.

    घटना के मीडिया में आने के बाद माजुली जिला उपायुक्त ने मामले में जांच करने का आदेश दिया है.

    इस घटना को लेकर कई छात्रों के अभिभावकों ने नाराजगी जताई है. एक अभिभावक ने नाम प्रकाशित नहीं करने की शर्त पर बताया, "मैं समझता हूं कि छात्रों को साफ यूनिफॉर्म पहनने के साथ ही खुद को साफ सुथरा रखना चाहिए, लेकिन स्कूल के अधिकारियों को मेरे बच्चे के बाल इस तरह काटने का अधिकार किसने दिया?"

    "मेरा बेटा रोता हुआ घर आया था. उसके सामने के बाल कटे हुए थे. मुझे उसके लिए बहुत दुख हुआ. वह अब स्कूल जाने से मना कर रहा है क्योंकि उसे शर्मिंदगी महसूस हो रही है."

    माजुली में लंबे समय से पत्रकारिता कर रहे वरिष्ठ पत्रकार पुण्य सैकिया कहते है, "मैंने कई अभिभावकों से बात की है. वे स्कूल के ऐसे व्यवहार से बेहद गुस्सा है. स्कूल के बच्चों के साथ ऐसा करना किसी को भी स्वीकार्य नहीं होगा."

    "अब कुछ बच्चे स्कूल जाने से डरेंगे. शिक्षक ने छात्रों की सहमति के बिना बेतरतीब तरीके से उनके बाल काट दिए. इस घटना से तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी."

    ऐसे आरोप लग रहें है कि शिक्षक ने कथित तौर पर स्कूल की प्रधानाध्यापिका के निर्देश पर इस कार्य को अंजाम दिया था.

    अभिभावकों से स्कूल की तरफ से अपने बचाव में कहा गया कि छात्रों को कई बार बाल काटने की चेतावनी दी थी लेकिन किसी ने बात नहीं सुनी.

    स्कूल की प्रधानाध्यापिका ने स्थानीय मीडिया में कहा कि उनके पास हर छात्र को बुलाने और उन्हें अनुशासित करने का समय नहीं है.

    उन्होंने छात्रों को एक बार नहीं, बल्कि कई बार चेतावनी दी थी. अगर छात्र नियमों का पालन नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.

  15. फिल्म 'डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल' के मेकर्स के खिलाफ एफआईआर

    डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल

    इमेज स्रोत, Diary of West Bengal Trailer/ScreenGrab

    कोलकाता पुलिस ने 'डायरी ऑफ़ वेस्ट बंगाल' के निर्माता और निर्देशक के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज की है.

    इसमें आरोप लगाया गया है कि फ़िल्म के ट्रेलर ने समुदायों के बीच दुर्भावना को बढ़ावा दिया.

    समाचार एजेंसी पीटीआई की ख़बर के अनुसार, एफ़आईआर अम्हरस्ट पुलिस थाने में दर्ज की गई है और निर्देशक सनोज मिश्रा को 30 मई से पहले जांच कर रहे अधिकारी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है.

    इस फ़िल्म के ट्रेलर में रोहिंग्या मुसलमानों और बांग्लादेश के 'कट्टरपंथी मुसलमानों' के बंगाल में बसने और सांप्रदायिक सौहार्द्र के बिगड़ने की कहानी बताई गई है.

    फ़िल्म के निर्देशक ने पीटीआई को बताया है कि यह फ़िल्म पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बारे में नहीं है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    भाजपा नेता अमित मालवीय की भी इस पर प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि केरल स्टोरी को बैन करने के प्रयास में विफ़ल रहने के बाद अब ममता बनर्जी प्रशासन 'द डायरी ऑफ़ वेस्ट बंगाल' के निर्माताओं को परेशान कर रहा है.

    मिश्रा ने कहा कि वह कानून के जानकारों से सलाह ले रहे हैं और जल्द ही शहर लौटेंगे. इसी बीच टीएमसी के प्रवक्ता जॉय प्रकाश मजूमदार ने दावा किया कि यह फ़िल्म उन लोगों ने बनाई है जो धर्म और झूठी धारणाओं के आधार पर लोगों को बांटने का एजेंडा चलाते हैं.

    वहीं बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता सामिक भट्टाचार्य ने कहा कि एफआईआर का दर्ज किया जाना यह दिखाता है कि ममता बनर्जी सरकार नहीं चाहती हैं कि लोगों को सच्चाई का पता चले.

  16. उद्घाटन के दिन नई संसद के सामने होगी महापंचायत, पहलवानों ने बताया कब, क्या करेंगे?

    महिला पहलवान

    इमेज स्रोत, Social Media

    दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों ने रविवार को नए संसद भवन के सामने 'महिला सम्मान महापंचायत' करने की घोषणा की है.

    रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए संसद भवन का उद्घाटन भी करेंगे.

    महिला सम्मान महापंचायत में कई राज्यों के किसान, मजदूर और खाप पंचायतें हिस्सा लेंगी.

    विनेश फोगाट ने बताया, कब क्या होगा

    • हरियाणा और पंजाब से आने वाली किसान-मजदूर जत्थेबंदियां सुबह 11 बजे तक सिंघु बॉर्डर पर पहुंच जाएंगी.
    • हरियाणा की खाप पंचायतें और टोल प्लाजा की संघर्ष कमेटियां, टिकरी बॉर्डर पर सुबह 11 बजे तक पहुंच जाएंगी.
    • उत्तर प्रदेश से आने वाले किसान और खाप पंचायतें 11 बजे तक गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंचेंगे.
    • राजस्थान से जो भी खाप पंचायतें, किसान संगठन आएंगे वो भी सुबह जंतर-मंतर पर सुबह 11 बजे तक आ जाएं.

    विनेश फोगाट ने बताया, "साढ़े ग्यारह बजे सभी मोर्चे शांतिपूर्वक तरीके से नई संसद के सामने प्रस्तावित 'महिला सम्मान महापंचायत' के लिए मार्च करेंगे."

    "पुलिस अगर लाठीचार्ज या आंसू गैस के गोले चलाती है तो हम सहेंगे लेकिन हिंसा नहीं करेंगे. अगर पुलिस हमें गिरफ़्तार करती है तो हम गिरफ़्तारी देंगे."

    उन्होंने कहा, "महिला सम्मान महापंचायत में हम देश की सभी महिलाओं को आमंत्रित कर रहे हैं, जितनी भी महिला सांसद और विधायक हैं सभी आमंत्रित हैं, भले ही वे किसी भी पार्टी से हों."

    पहलवानों का कहना है कि रविवार को महिलाएं महापंचायत में बड़ा फैसला लेंगी.

    महिला पहलवानों ने बीजेपी सांसद और बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं. उनकी गिरफ़्तारी की मांग को लेकर 23 अप्रैल से पहलवान दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं.

    सुप्रीम कोर्ट के दख़ल के बाद दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण सिंह के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की हैं.

    • दिल्ली के जंतर मंतर पर पहलवानों का धरना जारी, एक महीने में अब तक क्या क्या हुआ
  17. आसमान में विमान, व्यक्ति ने दरवाज़ा खोला और बताई ये वजह

    एशियाना एयरलाइन

    इमेज स्रोत, Reuters

    एशियाना एयरलाइन के विमान का दरवाजा खोलने के आरोप में गिरफ़्तार व्यक्ति ने पूछताछ में बताया है कि उसकी नौकरी चली गई थी जिससे वह परेशान था.

    व्यक्ति ने बताया कि विमान में उसे घुटन महसूस हो रही थी.

    यह विमान शुक्रवार को दक्षिण कोरिया के देगु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतरने में सफ़ल रहा. सभी 194 यात्री सुरक्षित हैं. हालांकि, कुछ यात्रियों को सांस लेने में तकलीफ़ जैसी समस्याएं भी आईं और उन्हें अस्पताल भी जाना पड़ा.

    यह घटना तब हुई जब विमान लैंड करने की तैयारी में था और तभी व्यक्ति ने दरवाजा खोल दिया था, जिसके बाद विमान को इसी स्थिति में हवाई अड्डे पर उतरना पड़ा.

    विमान का दरवाजा ख़ोलने के आरोप में व्यक्ति गिरफ़्तार

    इमेज स्रोत, Reuters

    दक्षिण कोरिया की न्यूज़ एजेंसी 'योनहाप' ने बताया है कि अभियुक्त 30 साल का है और पूछताछ में उसने बताया है कि उसे घुटन महसूस हो रही थी और वह जल्द से जल्द बाहर निकलना चाह रहा था.

    विमान में सवार कुछ लोगों ने स्थानीय मीडिया को यह भी बताया कि व्यक्ति ने खुद प्लेन से बाहर कूदने की भी कोशिश की थी. इस विमान में कई बच्चे भी सवार थे.

    एक महिला ने न्यूज़ एजेंसी को बताया कि वे बुरी तरह से कांप रहे थे, रो रहे थे और डरे हुए थे.

  18. धरना प्रदर्शन कर रहे पहलवानों पर बोले बृजभूषण शरण सिंह

    बीजेपी सांसद और कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह

    इमेज स्रोत, Brij Bhushan Sharan Singh

    दिल्ली के जंतर मंतर पर 23 अप्रैल से प्रदर्शन कर रहे पहलवानों पर एक बार फिर बीजेपी सांसद और कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने सवाल उठाए हैं.

    समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए उन्होंने कहा, "जब सुप्रीम कोर्ट के कहे पर पुलिस ने एफ़आईआर लिख ली, तो उसी दिन इन लोगों को घर चले जाना चाहिए था. अगर दिल्ली पुलिस चार्जशीट करती और ये लोग संतुष्ट न होते और तब आते तो बात समझ में आती. कहते कि जांच अच्छे से नहीं हुई तो फिर चले आते, लेकिन जांच पूरी नहीं हुई है."

    उन्होंने कहा, "एक पैर निकालने के चक्कर में दूसरा पैर धंसता जा रहा है. इसमें कई लोग लग गए हैं. ये उनका खुद का आंदोलन नहीं रह गया है, वे दिग्भ्रमित हैं."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    महिला पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं. सुप्रीम कोर्ट के दख़ल के बाद दिल्ली पुलिस ने उनके खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की हैं, जिसमें से एक एफआईआर पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत की गई है.

    पहलवान, बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं. उन्होंने 28 मई को नए संसद भवन का घेराव करने का भी एलान किया है.

    • दिल्ली के जंतर मंतर पर पहलवानों का धरना जारी, एक महीने में अब तक क्या क्या हुआ
  19. कोटा में नीट की कोचिंग कर रही एक छात्रा ने की खुदकुशी

      • Author, मोहर सिंह मीणा
      • पदनाम, जयपुर से, बीबीसी हिंदी के लिए
    छात्रा ने सुसाइड किया

    इमेज स्रोत, BBC/MOHARSINGHMEENA

    राजस्थान के कोटा जिले में शनिवार को एक छात्रा ने खुदकुशी की है. मई महीने में अब तक पांच स्टूडेंट खुदकुशी कर चुके हैं.

    कोटा के कुन्हाड़ी थाना इलाक़े में शनिवार को नीट की कोचिंग कर रही एक छात्रा ने खुदकुशी की है. 17 साल की छात्रा राजस्थान के टोंक ज़िले की रहने वाली थीं.

    कुन्हाड़ी थाना अध्यक्ष गंगा सहाय शर्मा ने बीबीसी से कहा, "छात्रा ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ाई के साथ ही नीट की तैयारी कर रहे थी. वह कोटा में अपने चाचा के घर रहती थीं."

    सहाय ने कहा, "अब तक पांच छात्र सुसाइड कर चुके हैं. छात्रा का सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिसमें लिखा है कि मेरी मौत का जिम्मेदार कोई नहीं है."

    8 मई से 27 मई यानी कि बीस दिन में बिहार, मध्य प्रदेश, बेंगलुरु, राजस्थान के पांच स्टूडेंट ने खुदकुशी की है.

    सभी नीट की कोचिंग के लिए कोटा आए थे. सभी की उम्र 15 से 22 साल के बीच है.

    यदि आपको आत्महत्या के विचार आ रहे हैं या आपकी जानकारी में किसी और के साथ ऐसा होता है, तो आप भारत में आसरा वेबसाइटया वैश्विक स्तर पर बीफ्रेंडर्स वर्ल्डवाइड के ज़रिए सहयोग ले सकते हैं.

  20. नीतीश कुमार ने नए संसद भवन के उद्घाटन पर उठाए सवाल, 'जो शासन में हैं वे सारा इतिहास बदल देंगे'

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

    इमेज स्रोत, ANI

    नए संसद भवन के उद्धाटन को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है.

    पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि हमारे पास पहले से संसद भवन मौजूद है. ऐसे में नया संसद भवन बनाने की क्या जरूरत है.

    उन्होंने कहा, "जब ये नया संसद भवन बनना शुरू हुआ था तब से मुझे ठीक नहीं लग रहा था. आजादी के बाद जहां से शुरुआत हुई उसी को और विकसित कर देना चाहिए. अलग से नया बनाने का कोई मतलब नहीं है. क्या पुराना इतिहास ही बदल देंगे?."

    नीतीश कुमार ने कहा, "जो शासन में हैं आजकल, वो सारा इतिहास बदल देंगे. आजादी की लड़ाई के इतिहास को बदल देंगे. देश का जो इतिहास है वह बहुत जरूरी है."

    उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों रविवार को होने वाले संसद भवन के उद्घाटन पर भी सवाल उठाया और कहा कि ये काम राष्ट्रपति के हाथों से होना चाहिए.

    • नए संसद भवन के उद्घाटन के बाद पुराने का क्या होगा? जानिए सब कुछ
    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त