ब्रेकिंग न्यूज़, धरना दे रहे पहलवानों के महिला महापंचायत की घोषणा के बाद पुलिस ने की दिल्ली बॉर्डर की घेराबंदी
पहलवानों के नए संसद भवन के बाहर रविवार को महिला महापंचायत करने की घोषणा के बाद पुलिस ने दिल्ली बॉर्डर की घेराबंदी की है.
किसानों और महिलाओं को राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करने से रोकने के लिए पुलिस ने यह कदम उठाया है.
दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों ने रविवार को नए संसद भवन के सामने 'महिला सम्मान महापंचायत' करने की घोषणा की है.
रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए संसद भवन का उद्घाटन भी करेंगे.
महिला सम्मान महापंचायत में कई राज्यों के किसान, मजदूर और खाप पंचायतें हिस्सा लेंगी.
विनेश फोगाट ने बताया,कब क्या होगा
- हरियाणा और पंजाब से आने वाली किसान-मजदूर जत्थेबंदियां सुबह 11 बजे तक सिंघु बॉर्डर पर पहुंच जाएंगी.
- हरियाणा की खाप पंचायतें और टोल प्लाजा की संघर्ष कमेटियां, टिकरी बॉर्डर पर सुबह 11 बजे तक पहुंच जाएंगी.
- उत्तर प्रदेश से आने वाले किसान और खाप पंचायतें 11 बजे तक गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंचेंगे.
- राजस्थान से जो भी खाप पंचायतें, किसान संगठन आएंगे वो भी सुबह जंतर-मंतर पर सुबह 11 बजे तक आ जाएं.