टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के काफ़िले पर हमले का आरोप, मंत्री की कार का शीशा टूटा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के काफ़िले पर हमले की ख़बर आई है.

लाइव कवरेज

दीपक मंडल and स्नेहा

  1. नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर विवाद, पक्ष-विपक्ष आमने-सामने

    वीडियो कैप्शन, नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर विवाद, पक्ष-विपक्ष आमेन-सामने

    देश की नई संसद का उद्घाटन 28 मई को होगा. पीएम मोदी देश की नई संसद का उद्घाटन करेंगे.

    लेकिन पीएम मोदी द्वारा उद्घाटन के फ़ैसले पर विपक्षी नेताओं ने तल्ख़ टिप्पणी करते हुए नाराज़गी जताई है.

    विपक्षी नेता इस फ़ैसले की आलोचना कर रहे हैं.

  2. कर्ज संकट को लेकर अमेरिका की मुश्किलें फिर बढ़ीं, पर कैसे?

    अमेरिका

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, कर्ज संकट पर पत्रकारों के सवाल जवाब देते अमेरिकी संसद के स्पीकर केविन मैकार्थी

    अमेरिका में कर्ज संकट को सुलझाने की बातचीत किसी नतीजे की ओर बढ़ती नहीं दिख रही है.

    दरअसल डेट सीलिंग को बढ़ाने के लिए रिपब्लिकन सांसदों और सरकार के बीच बातचीत गुरुवार को उस समय और मुश्किल में पड़ती दिखाई दी, जब ये सांसद सप्ताहांत की छुट्टियां बिताने वॉशिंगटन से बाहर चले गए.

    डेट सीलिंग न बढ़ाने से अमेरिका के सामने अगले कुछ दिनों में डिफॉल्ट का ख़तरा है. इसके असर से पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था में उथल-पुथल मच सकती है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    हालांकि सांसदों के वॉशिंगटन के बाहर जाने के बीच स्पीकर केविन मैकार्थी ने कहा कि उन्होंने बातचीत करने वाली टीम से कहा है वो इस संकट को टालने के लिए रात-दिन काम करें.

    मैकार्थी ने कहा, "जो बाइडन की टीम से बातचीत में हर घंटा मायने रखता है क्योंकि दोनों टीम के बीच बजट पर सहमति की कोशिश हो रही है."

    रिपब्लिकन खर्चों में ज्यादा कटौती की मांग कर रहे हैं लेकिन डेमोक्रेट्स इसका विरोध कर रहे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    मैकार्थी ने पत्रकारों से कहा, "हम रात-दिन बातचीत कर रहे हैं. हम डेट सीलिंग संकट को टालने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं."

    क्या है डेट सीलिंग?

    डेट सीलिंग दरअसल वह अधिकतम रक़म है, जिसे अमेरिकी सरकार अपने ख़र्चे पूरे करने के लिए उधार ले सकती है, यह रक़म अमेरिकी कांग्रेस यानी संसद तय करती है.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    ज़्यादातर जानकारों का मानना है कि अमेरिका का 'डेट सीलिंग' का संकट आर्थिक कम और राजनीतिक ज़्यादा है.

    बीबीसी ने जितने विशेषज्ञों से बात की है उनमें से ज़्यादातर का यही मानना है कि अमेरिका डिफ़ॉल्टर नहीं होगा और मौजूदा गतिरोध का हल निकल आएगा.

    क्योंकि मामले को नहीं सुलझाया गया, तो इसके नतीजे भयावह हो सकते हैं.

  3. गुजरात के मेहसाणा में दलित-पाटीदार के बीच क्या है विवाद

    वीडियो कैप्शन, गुजरात के मेहसाणा में दलित-पाटीदार आमने-सामने

    गुजरात के मेहसाणा के भतारिया गांव के दलितों का आरोप है कि ऊंची जातियों के लोग उनसे भेदभाव करते हैं.

    क्या है ये पूरा मामला?

  4. जर्मनी मंदी की चपेट में, महंगाई की मार ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें

    जर्मनी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    जर्मनी आर्थिक मंदी की चपेट में हैं. इस साल के शुरुआती महीनों के दौरान यूरोप की इस सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में मंदी शुरू हो गई थी.

    दरअसल देश में ऊंची महंगाई दरों की वजह से उपभोक्ता खर्च घट गया है.

    जर्मनी में पहली तिमाही के दौरान जीडीपी में 0.3 फ़ीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. पिछले साल की आख़िरी तिमाही में जीडीपी में 0.5 फ़ीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी.

    लगातार दो तिमाहियों में जीडीपी में नकारात्मक ग्रोथ के बाद अर्थव्यवस्था में औपचारिक तौर पर मंदी आ जाती है.

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक़ जर्मनी के वित्त मंत्री क्रिश्चियन लिंडनेर ने कहा, ''जर्मनी का जीडीपी डेटा आश्चर्यजनक रूप से नकारात्मक संकेत दे रहा है''.

    उन्होंने कहा कि दूसरे विकसित देशों की अर्थव्यवस्थाओं से तुलना करें तो लग रहा है कि जर्मनी ग्रोथ की अपनी संभावनाएं खो रहा है.

    जर्मनी के आर्थिक मामलों के मंत्री रॉबर्ट हेबक ने कहा, "एनर्जी सप्लाई के लिए उनके देश का रूस पर निर्भर रहना उनके लिए नुक़सानदेह साबित हुआ है. इसने देश को मंदी की ओर धकेला है, लेकिन ग्रोथ की संभावनाएं पहले से धूमिल दिख रही थीं."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    जर्मनी में घरेलू उपभोग तिमाही दर तिमाही 1.2 फ़ीसदी घटा है. सरकार ने भी पिछली तिमाही की तुलना में सार्वजनिक खर्च 4.9 फ़ीसदी कम कर दिया है.

    आईएनजी ग्लोबल के विश्लेषक कार्सटन ब्रेज़स्की ने कहा, ''तुलनात्मक तौर पर कम सर्दी और चीन की इकोनॉमी के दोबारा खुलने और सप्लाई चेन के बेहतर होने से जर्मनी की अर्थव्यवस्था में जो रफ़्तार दिखी थी वो भी इसे मंदी से नहीं बचा पाई.''

  5. अमेरिकी रक्षा मंत्री का जून में भारत दौरा, मोदी की अमेरिका यात्रा से पहले आने का क्या है मकसद?

    अमेरिका

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन जून महीने में भारत आएंगे. अमेरिकी रक्षा विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया है ऑस्टिन भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करेंगे.

    ऑस्टिन का ये दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जून के आख़िर में होने वाली अमेरिकी यात्रा से पहले होगा.

    समाचार एजेंसी पीटीआई ने अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के हवाले से कहा है कि ऑस्टिन भारत यात्रा के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और दूसरे अहम नेताओं से मिलेंगे.

    भारत और अमेरिका के बीच अपनी सेनाओं को आधुनिक बनाने की भागीदारी को देखते हुए ये दौरा काफी अहम है. ऑस्टिन भारत के साथ जापान, सिंगापुर और फ्रांस का भी दौरा करेंगे. पेंटागन ने कहा है, "इस दौरे से भारत और अमेरिका के बीच जो रक्षा सहयोग जारी है, उसमें इनोवेशन और डिफेंस इंडस्ट्री के बीच तालमेल की रफ़्तार और तेज होगी."

    ऑस्टिन अपनी यात्रा की शुरुआत जापान से करेंगे. इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में यह उनका सातवां दौरा होगा. टोक्यो में वो जापानी रक्षा मंत्री यासुकासु हमादा और दूसरे वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे. इसके अलावा वो जापान में मौजूद अमेरिकी सैनिकों से भी मिलेंगे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    ऑस्टिन का ये दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब दोनों देश अपनी सेनाओं को आधुनिक बनाने के बड़े कदम उठा रहे हैं.

    इस साल जापान और अमेरिका के बीच 2+2 की बैठक के बाद दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग और बढ़ा है.

    इंडो-पैसिफिक में अमेरिका और चीन का टकराव

    अमेरिका इंडो-पैसिफिक में चीन की वर्चस्व बढ़ाने की कोशिशों को लेकर सतर्क है. इस क्षेत्र में चीन की चुनौती का सामना करने के लिए अमेरिका और भारत के लिए जापान एक अहम सहयोगी देश है.

    इस क्षेत्र में चीन के कथित आक्रामक रुख़ के ख़िलाफ़ भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान ने क्वाड का गठन किया है.

  6. अमित शाह का मणिपुर दौरा, कहा- तीन दिन रहूंगा, हर किसी के साथ इंसाफ़ होगा

    अमित शाह

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, गुवाहाटी के एक कार्यक्रम में अमित शाह

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर में शांति की अपील करते हुए कहा कि वो ख़ुद राज्य का दौरा करेंगे. अमित शाह वहां पहुंच कर संबंधित पक्षों और आम लोगों से बात करेंगे.

    गुरुवार को इम्फाल में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बताया,''अमित शाह मणिपुर पहुंच कर हालात का जायजा लेंगे. वो वहां 29 मई से एक जून तक रहेंगे.''

    इससे पहले अमित शाह ने गुवाहाटी में कहा,''अदालत के फ़ैसले के बाद मणिपुर में हिंसक संघर्ष हुए. मैं दोनों समूहों से अपील करता हूं कि वे शांति बनाए रखें. हर किसी के साथ इंसाफ़ होगा. मैं कुछ दिनों के भीतर खुद मणिपुर जाऊंगा और वहां तीन दिनों तक रहूंगा. इस दौरान मैं मणिपुर में शांति बहाल करने के लिए लोगों से बात करूंगा.''

    मणिपुर में छिटपुट हिंसा जारी है. गुरुवार को ताजा हिंसा की घटना में एक शख्स को गोली मार दी गई कई घर जला दिए गए. इस महीने की शुरुआत में मैतेई और कुकी लोगों के बीच भड़के हिंसक संघर्ष में कम से कम 70 लोगों की मौत हो चुकी है.

    कई हजार लोग विस्थापित हुए हैं. पूरे राज्य में 2000 से अधिक घर जला दिए गए हैं. हिंसा के बाद राज्य में सेना तैनात की गई है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    राज्य में बहुसंख्यक मैतेई समुदाय को जनजातीय दर्जा मिलने की संभावना के बाद तनाव भड़का था. अदालत फैसले से मैतेई समुदाय के लोगों को जनजातीय दर्जा मिलने के संभावना के बाद कुकी समुदाय से उनकी भिड़ंत हुई.

    कुकी समुदाय के लोगों को डर है कि इससे मैतेई समुदाय के लोगों को उन इलाकों में भी जमीन खरीदने की इजाजत मिल जाएगी, जो उनके लिए आरक्षित है.

  7. बृजभूषण सिंह ने कहा- पॉक्सो एक्ट का दुरुपयोग हो रहा है, साधु-संतों की अगुआई में इसे बदलवाएंगे

    बृजभूषण सिंह

    इमेज स्रोत, @B_BHUSHANSHARAN

    महिला पहलवानों के यौन शोषण के आरोपों से जूझ रहे बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि पॉक्सो एक्ट का दुरुपयोग हो रहा है.

    उन्होंने कहा कि वो संतों की अगुआई में सरकार पर इसे बदलने के लिए दबाव डालेंगे. बृजभूषण शरण सिंह अयोध्या में 5 जून को संतों का सम्मेलन करा रहे हैं.

    इसी की तैयारी के सिलसिले में उन्होंने पत्रकारों से पॉक्सो एक्ट के कथित दुरुपयोग की बात कही. उन्होंने दावा किया कि इस सम्मेलन में 11 लाख साधु-संत हिस्सा लेंगे.

    बृजभूषण सिंह ने कहा कि पॉक्सो एक्ट का बड़े पैमाने पर दुरुपयोग हो रहा है. यूपी के कैसरगंज से सांसद सिंह ने कहा,''इस कानून का बच्चों, बड़ों और साधु-संतों के ख़िलाफ़ दुरुपयोग हो रहा है. अधिकारियों को भी इसका शिकार बनना पड़ता है.''

    ''हम साधु-संतों के नेतृत्व में सरकार पर इसे बदलने का दबाव डालेंगे. ये कानून कांग्रेस लाई थी लेकिन इसके पहलुओं पर विचार किए बगैर.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    सिंह के ख़िलाफ़ महिला पहलवान साक्षी मलिक, विनेश फोगाट के अलावा बजरंग पूनिया पिछले एक महीने से ज्यादा समय से दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे हैं.

    इन लोगों ने उन पर सात महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. दिल्ली पुलिस ने सिंह के ख़िलाफ़ दो एफआईआर दर्ज की है. एक पॉक्सो एक्ट के तहत और दूसरी महिलाओं से छेड़छाड़ के आरोप में.

    रेसलर फडरेशन के अध्यक्ष बृजभूषण ने इन आरोपों को गलत बताया है. फिलहाल खेल मंत्रालय ने फेडरेशन की सभी गतिविधियों पर रोक लगा दी है. मंत्रालय ने कहा है कि जांच पूरी होने तक इसकी कोई गतिविधि नहीं होगी.

  8. नमस्कार आपका दिन शुभ हो.

    ये लाइव पेज 24 घंटे के लिए उपलब्ध रहेगा.

    25 मई के लाइव अपडेट्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.