टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के काफ़िले पर हमले का आरोप, मंत्री की कार का शीशा टूटा
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के काफ़िले पर हमले की ख़बर आई है.
लाइव कवरेज
दीपक मंडल and स्नेहा
सालों से मोर की आवाज़ निकालकर बिज़नेस करने वाले शख़्स की कहानी
वीडियो कैप्शन, सालों से मोर की आवाज़ निकालकर बिज़नेस करने वाले शख़्स की कहानी
सूरत के राजूभाई भगवानवाला अनूठे अंदाज़ में स्नैक्स बेचते हैं. पिछले 15 सालों से, राजूभाई अठवालाइन्स इलाक़े में स्नैक्स बेच रहे हैं और उनके बेचने का अंदाज़ काफी मशहूर है.
वो बोलते कुछ नहीं हैं लेकिन उनकाी आवाज़ ही उनकी पहचान है. वो मोर की आवाज़ निकालकर अपने ग्राहकों को निमंत्रण देते हैं. लेकिन वो ऐसा क्यों करते हैं?
मोदी सरकार के नौ साल पर कांग्रेस ने पूछे ये नौ सवाल
इमेज स्रोत, Sanchit Khanna/Hindustan Times via Getty Images
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के नौ साल पूरे होने पर विपक्षी कांग्रेस पार्टी ने बढ़ती क़ीमतों, बेरोज़गारी और किसानों की आमदनी पर नौ सवाल पूछे हैं.
कांग्रेस ने मोदी सरकार के कार्यकाल में दिए गए कथित 'धोखों' के लिए भी माफी की मांग की है.
कांग्रेस ने कहा है कि सरकार को इस दिन को 'माफी दिवस' के रूप में मनाना चाहिए.
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कांग्रेस मुख्यालय पर शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया जिसमें उन्होंने मोदी सरकार के 'नौ साल और नौ सवाल' नाम से एक बुकलेट भी जारी किया.
इमेज स्रोत, CONGRESS
जयराम रमेश ने इस मौके पर कहा, "मोदी सरकार को 9 साल हो गए. इस मौके पर पीएम मोदी से हमारे 9 सवाल हैं. पीएम मोदी चुप्पी तोड़िए, जवाब दीजिए आज मोदी सरकार को 9 साल हो गए हैं."
"ये 9 साल हर क्षेत्र और हर वर्ग की बदहाली के साल हैं. 9 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री जी से हमारे 9 सवाल हैं."
"राहुल गांधी जी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान और बाद में लगातार ये 9 सवाल उठाए लेकिन आज तक कोई जवाब नहीं मिला. कांग्रेस पार्टी आज पीएम मोदी से 9 सवाल पूछ रही है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
उन्होंने कहा, "हम चाहते हैं कि इन सवालों पर पीएम मोदी चुप्पी तोड़ें. आज पीएम मोदी को माफी दिवस मनाना चाहिए."
"बीते 9 साल में जितनी बातें इन्होंने मेनिफेस्टो, वादों, भाषणों और मन की बात में की, वो सब काल्पनिक हैं. 9 साल का हिसाब मांगने पर 900 साल पीछे मत ले जाइए. 9 साल में आपने क्या किया, ये बताइए."
अगर आप आईएएस बनना चाहते हैं तो टॉपर्स की टिप्स सुन लीजिए
वीडियो कैप्शन, अगर आप आईएएस बनना चाहते हैं तो टॉपर्स की टिप्स सुन लीजिए
यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 के नतीजे घोषित कर दिए हैं.
टॉप चार पायदान पर लड़कियों ने कब्ज़ा जमाया है.
अच्छे रैंक हासिल करने वाले लोगों ने उन नौजवानों को क्या सलाह दी जो इस परीक्षा को पास करना चाहते हैं.
इमरान ख़ान ने कहा- 'नो फ़्लाई ज़ोन' में डालने से फ़ायदा नहीं, विदेश जाने की कोई योजना नहीं
इमेज स्रोत, AFP
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने सत्तारूढ़ गठबंधन पर तंज़ कसते हुए कहा कि 'नो फ़्लाई' लिस्ट में उनका नाम डालने से कोई फ़ायदा नहीं होगा क्योंकि विदेश में न तो उनकी कोई संपत्ति है और न ही बैंक ख़ाता है.
बृहस्पतिवार को ऐसी ख़बर आई थी कि ख़ान, उनकी पत्नी बुशरा बीबी और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़ (पीटीआई) के कई नेताओं के विदेश जाने पर पाबंदी लगा दी गई है.
ट्विटर पर इमरान ख़ान ने लिखा, "मेरा नाम ईसीएल सूची (एग्जिट कंट्रोल लिस्ट) में डालने के लिए सरकार का शुक्रिया. मेरी विदेश जाने की कोई योजना नहीं है क्योंकि मेरी न तो विदेश में संपत्ति है और न ही बैंक ख़ाता है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
उन्होंने कहा, "अगर मुझे छुट्टियां मनाने का अवसर मिलेगा तो मैं देश के उत्तरी पहाड़ी इलाकों में जाऊंगा, धरती पर मेरी सबसे पसंदीदा जगह."
एग्जिट कंट्रोल लिस्ट (ईसीएल) पर गृह मंत्रालय निगरानी रखती है और इसमें उन लोगों के नाम डाले जाते हैं जिन्हें अदालती मामलों या अन्य कारणों से देश छोड़ने की इजाजत नहीं होती है.
इमेज स्रोत, Getty Images
समां न्यूज़ चैनल ने बृहस्पतिवार को ख़बर दी थी कि पाकिस्तान सरकार ने ख़ान, उनकी पत्नी और कम से कम 80 लोगों के देश छोड़ने पर रोक लगाई है.
पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज़ (पीएमएल-एन) के पार्टी सुप्रीमो नवाज़ शरीफ़ समेत कई नेताओं पर विदेश में खास तौर पर ब्रिटेन में संपत्ति जमा करने के आरोप हैं.
एक ऐसी मां की कहानी, जिसे उसकी बेटी को मारने के लिए कहा गया
वीडियो कैप्शन, एक ऐसी मां की कहानी, जिसे उसकी बेटी को मारने के लिए कहा गया
भार्गवी की बच्ची ग्लोबल डेवलपमेंटल डिले जूझ रही हैं. उनकी उम्र 14 साल है, लेकिन उनके मस्तिष्क का विकास डेढ़ साल के बच्चे जितना हुआ है.
बेटी के जन्म के बाद भार्गवी के पति ने उन्हें छोड़ दिया. सास-ससुर ने बच्ची को मार देने के लिए कहा लेकिन भार्गवी ने हिम्मत नहीं हारी और वो आज एक सफल सिंगल मदर हैं.
संजय राउत बोले- 'नए संसद भवन के उद्घाटन के लिए जान-बूझ कर...'
इमेज स्रोत, ANI
शिवसेना (उद्धव बाला साहेब ठाकरे गुट) के नेता संजय राउत ने कहा है कि नए संसद भवन के उद्घाटन के लिए जान-बूझ कर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति की अनदेखी की गई.
उन्होंने कहा कि उद्घाटन समारोह के लिए जो निमंत्रण पत्र छपा है उसमें कहीं भी राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति का नाम नहीं है. पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भी निमंत्रण नहीं भेजा गया.
राउत ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी नए संसद भवन का उद्घाटन करेंगे लेकिन उनके निमंत्रण पत्र में राष्ट्रपति जी का नाम ही नहीं है. कम से कम उन्हें आमंत्रित तो कीजिए."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
संजय राउत ने कहा, "उन्होंने उपराष्ट्रपति और पूर्व राष्ट्रपति को भी आमंत्रित नहीं किया है तो क्या ये एक पार्टी (बीजेपी) का कार्यक्रम है. इसके बारे में वो लोग कुछ नहीं बोल रहे. इस पर उन्हें जवाब देना चाहिए. विपक्ष का विरोध देश के सम्मान के लिए है."
उन्होंने कहा, "बीजेपी कह रही है कि इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने भी संसद में कई उद्घाटन हुए. लेकिन एक्सटेंशन और संसद भवन में अंतर होता है. राजीव गांधी ने लाइब्रेरी की इमारत का उद्घाटन किया था. लाइब्रेरी की इमारत संसद भवन नहीं. वहां संसद का सत्र आयोजित नहीं होता."
राउत ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, "प्रधानमंत्री सामने आकर तो बात कीजिये. ऑस्ट्रेलिया में लोकतंत्र है या पापुआ न्यू गिनी के राष्ट्र प्रमुख ने हमारे पांव छुए इसका क्या मतलब है? इस देश की लोकशाही धराशायी हो रही है. इस पर बात कीजिये."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
रूस बोला- बेलगोरोद में घुसपैठ का करारा जवाब मिलेगा
रूस के बेलगोरोद इलाक़े में हुई एक कथित घुसपैठ रूस की तस्वीरों में अमेरिका में बने सैन्य वाहन नज़र आ रहे हैं.
हालांकि अमेरिका ने इस घटना के पीछे अपना हाथ होने से इनकार किया है.
इस बीच कई यूक्रेनी सैनिकों ने शिकायत की है कि लड़ाई की वजह से उन्हें ज़बरदस्त मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा है.
वर्ल्ड टेस्ट क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए प्राइज़ मनी का एलान, जीतने वाली टीम को मिलेगी इतनी रकम
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, 2021 में वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने के बाद न्यूज़ीलैंड की टीम
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए प्राइ़ज़ मनी का एलान कर दिया है.
आईसीसी ने कहा है कि टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 (साइकिल) के लिए नौ टीमों को कुल मिला कर 38 लाख डॉलर दिए जाएंगे. ये राशि मौजूदा विनमय दर के हिसाब से 31.38 करोड़ रुपये होगी.
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला लंदन के ओवल मैदान पर ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेला जाएगा.
फाइनल जीतने वाली टीम को 16 लाख डॉलर मिलेंगे. वहीं उप विजेता को आठ लाख डॉलर मिलेंगे. तीसरी टीम को 4.50 लाख डॉलर मिलेंगे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मुकाबला 7 से 11 जून तक खेला जाएगा.
दक्षिण अफ्रीका की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन की रैंकिंग में तीसरे नंबर पर रही है.
न्यूज़ीलैंड (6), पाकिस्तान (7), वेस्ट इंडीज (8) और बांग्लादेश ( 9) को एक-लाख डॉलर मिलेंगे.
2021 में न्यूज़ीलैंड केन विलियमसन को 16 लाख डॉलर को मिले थे. न्यूज़ीलैंड ने वर्षा से बाधित मैच में भारत को आठ विकेट से हराया था.
दक्षिण अफ़्रीका में बिजली संकट की पड़ताल
वीडियो कैप्शन, दक्षिण अफ़्रीका में बिजली संकट की पड़ताल
दक्षिण अफ़्रीका अभी तक के अपने सबसे बुरे बिजली संकट से गुज़र रहा है.
वहां सर्दियों का मौसम आने वाला है और देश में हर दिन दस से बारह घंटे बिजली ग़ायब रहती है.
लेकिन इस बिजली कटौती की क्या वजहें हैं?
बीबीसी ने वजहों का पता लगाने के लिए एक पड़ताल की.
देखिए जोहानिसबर्ग से बीबीसी संवाददाता एंड्रयू हार्डिंग की ये रिपोर्ट.
ब्रेकिंग न्यूज़, राहुल गांधी को पासपोर्ट के लिए अदालत से मिला 'नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट'
इमेज स्रोत, ANI
दिल्ली की एक अदालत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सामान्य पासपोर्ट जारी करने के लिए 'नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट' दे दिया है.
राहुल गांधी को अदालत ने ये अनापत्ति प्रमाणपत्र तीन साल के लिए जारी किया है.
सूरत की निचली द्वारा द्वारा दोषी करार दिए जाने के बाद राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द कर दी गई थी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
इसके बाद राहुल गांधी ने अपना डिप्लोमैटिक पासपोर्ट सरेंडर कर दिया था और सामान्य पासपोर्ट के लिए अदालत की शरण ली थी.
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, कोर्ट ने राहुल गांधी के वकील से कहा, "मैं आपके आवेदन को आंशिक रूप से मंज़ूर कर रहा हूं. आपको दस साल के लिए नहीं बल्कि तीन साल के लिए ये दिया जा रहा है."
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी नेशनल हेराल्ड केस में एक अभियुक्त हैं और इस मामले में बीजेपी नेता सुपब्रमण्यम स्वामी शिकायतकर्ता.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
सेंगोल क्या है जिसे मोदी सरकार करेगी नए संसद भवन में स्थापित
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, सेंगोल का संसद के नए भवन में स्थापित किया जाएगा
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को दिल्ली में संसद के नए भवन का उदघाटन करेंगे.
नए संसद भवन के उदघाटन के साथ ही जो कुछ नई परंपराएं शुरू होंगी, उनमें सेंगोल को स्थापित करना भी शामिल है.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु के अधीनम (मठ) से सेंगोल स्वीकार करेंगे और लोकसभा अध्यक्ष के आसन के पास इसे स्थापित करेंगे.
अमित शाह का दावा है कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 14 अगस्त, 1947 को तमिल पुजारियों के हाथों सेंगोल स्वीकार किया था.
ब्रेकिंग न्यूज़, 'नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति को करना चाहिए', सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई से किया इनकार
इमेज स्रोत, ANI
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को उस याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया जिसमें ये मांग की गई थी कि नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति द्वारा कराया जाना चाहिए.
ये जनहित याचिका सीआर जया सुकिन नाम के एक एडवोकेट ने दायर की थी जिस पर जस्टिस जेके माहेश्वरी और जस्टिस पीएस नरसिम्हा की दो सदस्यीय वैकेशन बेंच ने विचार करने से इनकार कर दिया.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
बेंच ने कहा, "हम इस जनहित याचिका पर सुनवाई करने के पक्ष में नहीं हैं." बीबीसी के सहयोगी पत्रकार सुचित्र मोहंती के मुताबिक़, सुप्रीम कोर्ट के इनकार के बाद याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका वापस ले ली.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को नए संसद भवन का उद्घाटन करने वाले हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
शुक्रवार को इस मामले पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने इस मुद्दे पर सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता का पक्ष जानना चाहा.
तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि ऐसे मामले सुनवाई के लिहाज से तर्कसंगत और न्यायोचित नहीं हैं.
उन्होंने कहा, "याचिकाकर्ता को ये कहा जाना चाहिए कि वे सुप्रीम कोर्ट से पीआईएल वापस लेने के बाद किसी हाई कोर्ट में भी न जाएं." इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
पुलिस बाहर खड़ी रही, वो अंदर बच्चों को मारता रहा
वीडियो कैप्शन, पुलिस बाहर खड़ी रही, वो अंदर बच्चों को मारता रहा
अमेरिका के युवाल्डे में हुई गोलीबारी को एक साल हो गया है.
ये युवाल्डे के इतिहास में हुई सबसे हिंसक गोलीबारी थी, जिसमें सुरक्षा बलों की देर से की कार्रवाई को लेकर जांच चल रही है.
बीबीसी संवाददाता विल ग्रांट ने उस वक़्त इस हादसे पर रिपोर्टिंग की थी और अब वो फिर से युवाल्डे पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिले.
इस रिपोर्ट के कुछ हिस्से आपको विचलित कर सकते हैं.
नए संसद भवन पर जारी विवाद के बीच क्या बोले अमित शाह, राजनाथ सिंह और एस जयशंकर
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, राजनाथ सिंह और अमित शाह की फाइल फोटो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर चल रहे राजनीतिक विवाद के बीच सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं के आरोप-प्रत्यारोप जारी है.
विपक्षी नेताओं के हमलावर रुख का जवाब देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री, रक्षा मंत्री और विदेश मंत्री ने इस मुद्दे पर सरकार का पक्ष रखा है.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को ट्वीट कर लिखा, "कांग्रेस पार्टी भारतीय परंपराओं और संस्कृति से इतनी नफरत क्यों करती है? पंडित नेहरू को तमिलनाडु के एक पवित्र शैव मठ द्वारा भारत की स्वतंत्रता के प्रतीक के रूप में एक पवित्र 'सेंगोल' दिया गया था, लेकिन इसे 'चलने की छड़ी' के रूप में एक संग्रहालय में भेज दिया गया था. कांग्रेस को अपने व्यवहार पर विचार करने की जरूरत है."
इमेज स्रोत, TWITTER
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि संसद भवन का उद्घाटन एक एतिहासिक अवसर है जो 21वीं सदी में फिर नहीं आएगा.
उन्होंने कहा, "28 मई को प्रधानमंत्री नए संसद भवन को राष्ट्र को समर्पित कर भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में नया अध्याय जोड़ने जा रहे हैं. नया संसद भवन भारत के लोकतांत्रिक संकल्प के साथ 140 करोड़ भारतीयों के स्वाभिमान और उनकी आकांक्षाओं की भी अभिव्यक्ति है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
विपक्ष से बहिष्कार ख़त्म करने की अपील करते हुए उन्होंने कहा, "हमें संवैधानिक सत्र और सार्वजनिक समारोह में अंतर समझना चाहिए. मैं आग्रह करूंगा कि जिन राजनीतिक दलों ने बहिष्कार का निर्णय लिया है वे अपने फैसले पर राजनीतिक लाभ-हानि से परे जाकर फिर विचार करें."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
विपक्षी दलों द्वारा नए संसद भवन के उद्घाटन का बहिष्कार करने पर विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने गुजरात में कहा, "मुझे लगता है कि संसद भवन का उद्घाटन लोकतंत्र का एक उत्सव है और हमें उसी तरह इसे लेना चाहिए. ये विवाद का विषय नहीं बनना चाहिए. अगर ये विवाद का विषय बनता है तो ये दुर्भाग्य है. कुछ लोगों की ये कोशिश चल रही है लेकिन हमें इस उत्सव को मिलकर मनाना चाहिए."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा, "मैं नया संसद भवन देखने के लिए उत्साहित हूं. अभी तक नए संसद भवन को सिर्फ तस्वीरों में ही देखा है... सबको (विपक्षी दल) आना चाहिए. उन्होंने बिना वजह का विवाद पैदा किया हुआ है. जनता उनकी इस बात को स्वीकार नहीं करेगी."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 4
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने पुणे में कहा, "एनडीए सरकार ने निर्णय लिया है कि नए संसद भवन का उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी के हाथों से होना चाहिए. पीएम मोदी के प्रयास से ही ये नया संसद भवन खड़ा हुआ है. विपक्ष को इस पर राजनीति करने की आवश्यकता नहीं थी. लोकतंत्र में ये ठीक नहीं है. विपक्ष के इस निर्णय का हम विरोध करते हैं."
जी20 की वजह से सभी की नज़रें कश्मीर पर हैं लेकिन कश्मीर में क्या बदला?
वीडियो कैप्शन, जी20 की वजह से सभी की नज़रें कश्मीर पर हैं लेकिन कश्मीर में क्या बदलाव आया है?
श्रीनगर में जी-20 टूरिज़्म वर्किंग ग्रुप की बैठक जारी है. भारत इस साल जी20 की अध्यक्षता कर रहा है.
इस अहम बैठक पर चर्चा गर्म है क्योंकि चीन, पाकिस्तान, तुर्की और मिस्र ने इसमें शामिल न होने का फ़ैसला लिया है.
कश्मीर घाटी में आर्टिकल 370 ख़त्म हुए तीन साल होने को आए और बीबीसी ने ग्राउंड पर यही जानने की कोशिश की कि इस बड़े आयोजन से पहले और बाद में श्रीनगर में क्या कुछ बदला और बदल सकेगा?
हेमंत सोरेन ने की राष्ट्रपति से मदद की अपील- आदिवासियों के सरना को मिले अलग धर्म का दर्जा
इमेज स्रोत, ANI
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अपील की कि वे आदिवासियों के 'सरना' को एक विशिष्ट मान्यता प्राप्त धार्मिक श्रेणी के रूप में शामिल करने के प्रस्ताव के लिए केंद्र की मंजूरी दिलाने में मदद करें.
राज्य के आदिवासी समाज में 'सरना' के अनुयायी प्रकृति की पूजा करते हैं और लंबे समय से एक अलग धार्मिक पहचान की मांग कर रहे हैं.
उनकी अपील है कि भविष्य की जनगणना के लिए 'सरना' को अलग धार्मिक पहचान के तौर पर शामिल किया जाए.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राष्ट्रपति मुर्मू से संविधान की आठवीं अनुसूची में तीन आदिवासी भाषाओं- हो, मुंडारी और कुड़ुख को शामिल करने का भी अनुरोध किया.
द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बनने से पहले झारखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं. झारखंड सरकार इन भाषाओं को पहले ही राज्य में दूसरी भाषा का दर्जा दे चुकी है.
सोरेन ने कहा, "अगर केंद्र द्वारा इन मांगों को स्वीकार कर लिया जाता है, तो राज्य के आदिवासियों के अस्तित्व की रक्षा की जा सकेगी."
BBC Hindi: बीते हफ़्ते की वो ख़बरें, जो शायद आप मिस कर गए
इमेज स्रोत, EPA
नमस्ते.
उम्मीद है कि आप अच्छे होंगे, खुश होंगे और सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहे होंगे.
हम जानते हैं कि रोज़मर्रा की आपा-धापी के बीच आपके लिए देश-दुनिया की हर ख़बर पर नज़र रखना मुश्किल रहता होगा.
ऐसे में हम लाए हैं बीते सप्ताह की कुछ दिलचस्प और अहम ख़बरें, जिन पर शायद आपकी नज़र ना गई हो.
ये पाँच ख़बरें आपने पढ़ लीं तो ये समझिए कि आप पूरी तरह से अपडेटेड हो गए.
ब्रेकिंग न्यूज़, सत्येंद्र जैन को स्वास्थ्य आधार पर सुप्रीम कोर्ट से मिली छह हफ्ते की जमानत
इमेज स्रोत, ANI
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को स्वास्थ्य आधार पर छह हफ़्ते के लिए अंतरिम जमानत दी है.
अंतरिम जमानत पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने ईडी की उस याचिका को ख़ारिज कर दी जिसमें कहा गया था की जैन की एम्स के डॉक्टरों के पैनल से जांच कराई जाए.
बीबीसी के सहयोगी पत्रकार सुचित्र मोहंती के मुताबिक़ सुप्रीम कोर्ट ने कहा, "हम सत्येंद्र जैन को स्वास्थ्य आधार पर अंतरिम जमानत देना चाहते हैं. हम याचिकाकर्ता (सत्येंद्र जैन) को प्राइवेट अस्पताल से इलाज कराने की अनुमति देते हैं. निचली अदालत की शर्तों के आधार पर उन्हें अंतरिम जमानत दी जाती है. वो मामले के किसी भी गवाह पर दबाव नहीं डालेंगे."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत की मंजूरी देते हुए कहा कि वो राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र छोड़ कर नहीं जाएंगे.
उन्हें अंतरिम जमानत की अवधि में ही अपना इलाज करना होगा. यह आदेश 11 जुलाई 2023 तक प्रभावी होगा.
अदालत ने इस मामले को 10 जुलाई को सुनवाई के लिए लिस्ट करने को कहा.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
सुप्रीम कोर्ट मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में उनके ख़िलाफ़ सुनवाई कर रहा है.
दो दिन पहले दिल्ली की तिहाड़ जेल के बाथरूम में फिसलकर गिरने के बाद सत्येंद्र जैन की हालत बिगड़ गई.
इसके बाद सत्येंद्र जैन को लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में शिफ्ट किया गया. यहां उन्हें आईसीयू में ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
इससे पहले उन्हें दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है.
तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें एलएनजेपी अस्पताल में शिफ्ट किया गया था.
कुछ दिनों पहले ही सत्येंद्र जैन का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उनकी सेहत काफी गिरी हुई लग रही थी.
यह वीडियो दिल्ली सरकार मंत्री आतिशी ने पोस्ट किया था, जिसे बाद में दिल्ली के मुख्यंत्री अरविंद केजरीवाल ने री-ट्वीट किया था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 4
बिना कोचिंग यूपीएससी में दूसरी रैंक लाने वाली गरिमा लोहिया की कहानी
वीडियो कैप्शन, घर पर पढ़कर, यूपीएससी में दूसरी रैंक लाने वाली गरिमा लोहिया की कहानी
पहली कोशिश में प्रीलिम्स तक निकलना और दूसरी कोशिश में ऑल इंडिया रैंक 2 ले आना.
बिहार के बक्सर में रहने वालीं गरिमा लोहिया ने यूपीएससी के नतीजों में कमाल कर दिखाया है.
परिवार का बैकग्राउंड सिविल सेवा वाला बिलकुल नहीं था, फिर भी उन्होंने इसे चुनौती की तरह लिया.
अखिलेश यादव बोले- लगता है भाजपा ने मान लिया है कि....
इमेज स्रोत, ANI
समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा ने मान लिया है कि अब सत्ता सौंपने का समय आ गया है.
सेंगोल को चल रहे राजनीतिक विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शुक्रवार को ट्वीट किया, "सेंगोल सत्ता के हस्तांतरण (एक-हाथ से दूसरे हाथ में जाने) का प्रतीक है… लगता है भाजपा ने मान लिया है कि अब सत्ता सौंपने का समय आ गया है."
सेंगोल को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच पहले से राजनीतिक बयानबाज़ी चल रही है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
बीजेपी ने गुरुवार को कांग्रेस द्वारा सेंगोल को 'सुनहरा डंडा' कहे जाने को हिंदू परंपरा का अनादर बताया था.
बीजेपी ने कहा, "कांग्रेस ने कहा है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को उपहार में ये सुनहरा डंडा दिया गया. ये शब्दावली इस्तेमाल करना हिंदू परंपरा का अपमान है."
सेंगोल को नई संसद में स्थापित किया जाएगा. अगस्त 1947 में ये तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को ब्रिटेन से सत्ता के हस्तांतरण के प्रतीक के रूप में दिया गया था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सेंगोंल को लोकसभा में स्पीकर की कुर्सी के पास स्थापित करेंगे.
बीजेपी के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा है कि अब जाकर सेंगोल को इसकी उचित जगह मिलेगी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
समाजवादी पार्टी समेत 20 विपक्षी पार्टियों ने 28 मई को होने वाले नई ससंद के उद्धाटन समारोह को बायकॉट करने का फ़ैसला किया है.
इन विपक्षी पार्टियों का कहना है, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खुद उद्धाटन करने का फ़ैसला उचित नहीं है और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को पूरी तरह दरकिनार किया जा रहा है. ये हमारे लोकतंत्र का अपमान है."