टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के काफ़िले पर हमले का आरोप, मंत्री की कार का शीशा टूटा
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के काफ़िले पर हमले की ख़बर आई है.
लाइव कवरेज
दीपक मंडल and स्नेहा
टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के काफ़िले पर हमले का आरोप, मंत्री की कार का शीशा टूटा
....में
Author, प्रभाकर मणि तिवारी
पदनाम, कोलकाता से, बीबीसी हिंदी के लिए
इमेज स्रोत, संजय दास
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के काफ़िले पर हमले की ख़बर आई है.
बनर्जी के काफ़िले पर शुक्रवार शाम में जनसंपर्क यात्रा के दौरान पश्चिम मेदिनीपुर के सालबनी इलाके में कुर्मी समुदाय के प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर हमला किया.
राज्य की मंत्री बीरबाहा हांसदा की कार के शीशे टूट गए. उस समय काफिला झाड़ग्राम से सालबनी जा रहा था.
इस घटना से नाराज बीरबाहा ने कहा, "मैं खुद भी आदिवासी समुदाय से हूं. लेकिन इस तरह आंदोलन नहीं किया जाता. यह असभ्यता है. इस हमले के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी,"
अभिषेक की जनसंपर्क यात्रा में शामिल टीएमसी के एक नेता ने बताया कि अभिषेक के काफ़िले के सालबनी जाते समय नेशनल हाइवे-5 के दोनों ओर कुर्मी समुदाय के लोग प्रदर्शन कर रहे थे.
उनका दावा था कि भीड़ ने अभिषेक के लिए चोर-चोर के नारे भी लगाए.
पुलिस ने बताया कि भीड़ की ओर से हुए पथराव में काफ़िले के बीच में चल रही मंत्री बीरबाहा की कार के शीशे टूट गए.
इमेज स्रोत, ANI
बीरबाहा ने कुर्मी समुदाय के लोगों पर हमले का आरोप लगाते हुए इसके लिए सीपीएम और भाजपा को भी जिम्मेदार ठहराया है.
उनका कहना था, "तृणमूल कांग्रेस ने कभी कुर्मी समुदाय के आंदोलन का विरोध नहीं किया है. लेकिन इसके बावजूद तृणमूल कांग्रेस के कार्यक्रम के दौरान हमला किया गया है. इस मामले में भाजपा और सीपीएम भी शामिल है."
झारखंड से सटे जंगलमहल इलाके में अनुसूचित जनजाति के दर्जे की मांग के मुद्दे पर कुर्मी समुदाय लंबे समय से आंदोलन कर रहा है. इस तबके के लोगों ने इलाके में रेल और सड़क परिवहन ठप करने के अलावा बंद भी बुलाया था.
अब पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री ने इमरान ख़ान की दिमागी हालत पर उठाए सवाल, क्या कहा?
इमेज स्रोत, Getty Images
पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री अब्दुल क़ादिर पटेल ने शुक्रवार को कहा कि इमरान ख़ान की मानसिक स्थिति सवालों के घेरे में है.
उन्होंने पूर्व पीएम पर आरोप लगाया कि उनके पेशाब के नमूने में शराब और कोकीन के सबूत मिले हैं. इसी बीच इमरान ख़ान की पार्टी ने कहा है कि वो मंत्री के ख़िलाफ़ मुकदमा करने की तैयारी कर रहे हैं.
उन्होंने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़ (पीटीआई) प्रमुख ख़ान की मेडिकल रिपोर्ट पर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया.
नौ मई को अल-क़ादिर ट्रस्ट घोटाला मामले में ख़ान की गिरफ़्तारी हुई थी जिसके बाद उनके स्वास्थ्य जांच के लिए पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में नमूने लिए गए थे.
उन्होंने कहा कि पांच वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम कह रही है कि ख़ान की मानसिक स्थिति सवाल के घेरे में है.
उन्होंने कहा कि ख़ान की मेडिकल रिपोर्ट देश को दिखाया जाएगा क्योंकि ये एक सरकारी दस्तावेज है.
इमेज स्रोत, नेशनल असेंबली पाकिस्तान
पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार मेडिकल रिपोर्ट में लिखा है कि डॉक्टरों ने जब इमरान ख़ान से देर तक बात की तो उनका व्यवहार एक फ़िट व्यक्ति की तरह नहीं था.
पटेल ने यह भी आरोप लगाया कि ख़ान के पेशाब के नमूने की प्राथमिक जांच में यह पता चला है कि उसमें अल्कोहल और कोकीन के सबूत थे.
मंत्री ने यह भी दावा किया कि ख़ान की रिपोर्ट में उनके पैर में फ़्रैक्चर के कोई निशान नहीं हैं तो पांच-छह महीने तक वो प्लास्टर क्यों चढ़ाए रहे?
ख़ान पर पिछले साल तीन नवंबर को हमला हुआ था, उनके पैर में गोली लगी थी.
मंत्री ने कहा कि वह पाकिस्तान मेडिकल एंड डेंटल काउंसिल (पीएमडीसी) को पत्र लिखेंगे और पूछेंगे कि डॉक्टरों ने उनके पैर को फ्ऱैक्चर क्यों बताया.
पीटीआई ने इस प्रेस कॉन्फ़्रेंस को शर्मनाक बताया है और क़ानूनी कार्रवाई करने की बात कही है. पार्टी ने कहा कि इमरान ख़ान ने यह कदम उठाने की मंजूरी भी दे दी है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
रूस ने यूक्रेन के अस्पताल पर किया हमला, तीन की मौत
इमेज स्रोत, Getty Images
पूर्वी यूक्रेन के निप्रो शहर में एक अस्पताल पर मिसाइल हमले में दो लोगों की मौत हो गई और 23 घायल हो गए.
स्थानीय गर्वनर ने बताया कि घायलों में से तीन की हालत गंभीर है.
गवर्नर शेरिल लाइस्का ने बताया कि घायलों में दो और छह साल के दो बच्चे भी हैं.
हाल के हफ़्तों में यूक्रेन पर रूस के हमले में तेज़ी आई है.
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने क्षतिग्रस्त अस्पताल का एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें इमारत से धुआं उठता दिख रहा है.
उन्होंने कहा, ''रूस के आतंकवादियों ने एक बार फिर इस बात को साबित कर दिया कि वह मानवता के ख़िलाफ़ हैं.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
अब भी बचाव दल लापता दो लोगों की तलाश में जुटा है.
यूक्रेन का कहना है कि बीती रात से उन्होंने 17 रूसी मिसाइलें और 31 ड्रोन को मार गिराया है. वहीं, रूस के दक्षिणी शहर क्रास्नोदर में एक विस्फोट से एक रिहाइशी और एक दफ़्तर की इमारत को क्षति पहुंची है. यहां के गवर्नर वेनियामीन कोंद्रातेव ने बताया कि दो यूक्रेनी ड्रोन से ये विस्फ़ोट हुए.
भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट, आरबीआई ने जारी किए आंकड़े
इमेज स्रोत, Getty Images
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के मुताबिक भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 6.052 अरब अमेरिकी डॉलर से घटकर 593.477 अरब डॉलर रह गया. ये आंकड़े 19 मई को ख़त्म वाले हफ़्ते का है.
मुद्रा भंडार में लगातार दो हफ़्ते तक हुई वृद्धि के बाद यह कमी आई है. 12 मई को ख़त्म होने वाले हफ़्ते में 3.5 अरब अमेरिकी डॉलर की वृद्धि हुई थी और यह 600 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया था.
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार अक्टूबर 2021 में रिकॉर्ड स्तर पर 645 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचा था. मुद्राभंडार इसलिए घट रहा है क्योंकि सेंट्रल बैंक वैश्विक घटनाक्रम की वजह से रूपये में गिरावट को रोकने के लिए कदम उठा रही है.
आरबीआई ने जो डेटा जारी किये हैं, उसके मुताबिक विदेशी करेंसी एसेट्स में 4.6 अरब डॉलर की गिरावट आई है और यह घटकर 534.95 अरब डॉलर हो गया. गोल्ड रिज़र्व 1.22 अरब डॉलर घटकर 45.12 अरब डॉलर रह गया है.
आईपीएलः दूसरे क्वालिफ़ायर में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीता, गुजरात टाइटंस की पहले बल्लेबाज़ी
इमेज स्रोत, ANI
आईपीएल 2023 में आज गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस
के बीच दूसरा क्वालिफ़ायर मुक़ाबला खेला जा रहा है जिसे जीतने वाली टीम रविवार को
होने वाले फ़ाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना करेगी.
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे
इस मुक़ाबले में टॉस जीत कर मुंबई इंडियंस ने पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला
किया है.
अहमदाबाद में बारिश की वजह से मैदान गीला होने के कारण यह मैच देरी से शुरू हुआ.
मुंबई इंडियंस ने पांच बार आईपीएल का ख़िताब अपने नाम किया है जबकि केवल
दूसरा सीज़न खेल रही गुजरात टाइटंस की टीम
वर्तमान चैंपियन है.
14 मैचों में से 10 जीत कर गुजरात टाइटंस की टीम ने पॉइंट टेबल में टॉप पर रहते हुए प्लेऑफ़ में जगह बनाई थी. जबकि मुंबई इंडियंस की टीम 8 मैच जीत कर प्लेऑफ़ में पहुंची.
हार्दिक पंड्या के नेतृत्व वाली गुजरात टाइटंस की टीम पहले क्वालिफ़ायर में
चेन्नई सुपर किंग्स से 15 रनों से हार गई थी. वहीं रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली मुंबई
इंडियंस की टीम ने एलिमिनेटर मुक़ाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 81 रनों से हराया
था.
बात अगर इन दोनों टीमों के बीच
आईपीएल में हुए मुक़ाबले की करें तो गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस ने आपस में अब
तक तीन मैच खेले हैं. इनमें से दो मुक़ाबले मुंबई इंडियंस ने जीते हैं वहीं एक मैच
में गुजरात टाइटंस को जीत मिली है.
दिनभर: नए संसद भवन के उद्घाटन पर क्यों बिखरा विपक्ष?
नए संसद भवन के वीडियो के साथ पीएम ने लोगों से ये अपील की
इमेज स्रोत, Getty Images
पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नए संसद भवन का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि इस पर हर भारतीय को गर्व होगा.
ट्विटर पर वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने लोगों से अपील की है कि वो अपने वॉइसओवर के साथ 'माय पार्लियामेंट माय प्राइड' हैशटैग के साथ वीडियो बनाएं.
पीएम ने ट्विटर पर लिखा, '' संसद भवन की नई इमारत पर हर भारतीय को गर्व होगा. यह वीडियो इस बेहतरीन इमारत की झलक दिखाता है. मैं आपसे एक आग्रह करता हूं कि आप अपने वॉइसओवर के साथ इस वीडियो को शेयर करें, जो आपके विचारों को प्रकट करता हो. इनमें से कुछ को मैं रिट्वीट करूंगा. माय पार्लियामेंट माय प्राइड हैशटैग का इस्तेमाल करना न भूलें.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को संसद के नए भवन का उद्घाटन करेंगे.
कांग्रेस समेत 19 विपक्षी पार्टियों ने नई संसद के उद्घाटन समारोह का बायकॉट करने का फैसला लिया है. उनका कहना है कि इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जगह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों से होना चाहिए.
रेलवे ने 3.6 करोड़ बेटिकट यात्रियों पर लगाया जुर्माना, 2200 करोड़ रुपये की हुई कमाई
इमेज स्रोत, ANI
साल 2022-23 के वित्तीय वर्ष में रेलवे ने 3.6 करोड़ यात्रियों पर बिना टिकट यात्रा करने या गलत टिकट पर यात्रा करने के लिए जुर्माना लगाया है.
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, रेलवे ने आरटीआई से पूछे गए सवाल के जवाब में ये जानकारी दी है.
बेटिकट या गलत टिकट पर पकड़े गए लोगों का ये आंकड़ा पिछले साल की तुलना में लगभग एक करोड़ ज़्यादा है.
इमेज स्रोत, ANI
इससे पहले साल 2019-20 में 1.10 करोड़ लोग बेटिकट या गलत टिकट पर यात्रा करते हुए पाए गए थे जबकि साल 2021-22 में ये आंकड़ा बढ़कर 2.7 करोड़ हो गया.
कोरोना महामारी के समय साल 2020-21 में बेटिकट या गलत टिकट पर यात्रा करने के दौरान पकड़े गए लोगों का आंकड़ा 32.56 लाख रहा था.
मध्य प्रदेश के आरटीआई एक्टिविस्ट चंद्र शेखर गौड़ के आरटीआई आवेदन के जवाब में रेलवे ने बेटिकट या गलत टिकट पर यात्रा कर रहे लोगों पर लगाए गए जुर्माने की रकम का भी ब्योरा दिया है.
इमेज स्रोत, ANI
साल 2020-21 में रेलवे की यात्रियों पर जुर्माने से हुई कमाई 152 करोड़ रुपये थी जो साल 2021-22 में बढ़कर 1574.73 करोड़ रुपये हो गई.
साल 2022-23 में रेलवे को जुर्माने से 2260.05 करोड़ रुपये की आय हुई. साल 2022-23 में रेलवे ने जितने लोगों पर जुर्माना लगाया, उनकी संख्या दुनिया के कई छोटे देशों की आबादी से ज़्यादा है.
रेलवे के नियमों के अनुसार, कोई यात्री अगर बेटिकट यात्रा करते हुए पाया जाता है तो उस पर टिकट की वास्तविक क़ीमत के साथ कम से कम 250 रुपये का जुर्माना लगाया जाता है.
इमेज स्रोत, ANI
अगर यात्री ये कहता है कि उसके पास पैसे नहीं हैं या फिर वो जुर्माना देने से इनकार करता है तो उसे रेलवे एक्ट के सेक्शन 137 के तहत रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स को सौंप दिया जाता है.
इसके बाद ऐसे यात्री को मैजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाता है जहां उस पर 1000 रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है.
अगर उस स्थिति में भी दोषी ठहराया गया व्यक्ति जुर्माना देने से इनकार करता है तदो उसे छह महीनों की जेल की सज़ा हो सकती है.
वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए ये काम करें
वीडियो कैप्शन, नई सिरीज़ : वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए क्या करें?
कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और अगले साल लोकसभा चुनाव भी आ रहे हैं.
अगर आप इन चुनावों में हिस्सा लेना चाहते हैं और वोट डालना चाहते हैं तो इसके लिए वोटर आईडी बनवाना बेहद ज़रूरी है.
लेकिन ये बनता कैसे है, कौन सा फॉर्म भरना होता है, इसकी क्या प्रक्रिया है? इन सभी सवालों के जवाब आपको देंगी बीबीसी की गेस्ट प्रेजेंटर स्नेहा ज़ावले.
स्नेहा ने समझा एक्सपर्ट्स से और वो आपको समझाएंगी आसान भाषा में.
स्नेहा ज़ावले घरेलू हिंसा की सर्वाइवर हैं. स्नेहा की कहानी बीबीसी पहले भी आपके सामने ला चुका है.
यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा पास करने का फ़र्ज़ी दावा करने वाले उम्मीदवारों पर होगी कार्रवाई
इमेज स्रोत, ANI
संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा पास करने का फ़र्ज़ी दावा करने वाले दो उम्मीदवारों के ख़िलाफ़ कमीशन आपराधिक और अनुशासनात्मक कार्रवाई करने पर विचार कर रहा है.
साल 2022 की इस परीक्षा के परिणाम मंगलवार को घोषित किए गए हैं.
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, मध्य प्रदेश की आयशा मकरानी और बिहार के तुषार ये दावा करते हुए पाए गए हैं कि सिविल सेवा परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों की सूची में उनके रोल नंबर भी हैं.
वीडियो कैप्शन, यूपीएससी-2022: 5वीं रैंक हासिल करने वाले मयूर किस सर्विस में जाना चाहते हैं?
दोनों उम्मीदवारों ने सूची के दो रोल क्रमांकों को अपना बताया है.
यूपीएससी की ओर आधिकारिक रूप से जारी किए गए बयान में शुक्रवार को कहा गया है, "दोनों व्यक्तियों के दावे फ़र्ज़ी हैं. उन्होंने अपने दावों को सही दिखलाने के लिए दस्तावेज़ों में हेराफेरी की है."
बयान के मुताबिक़ ऐसा करके दोनों ही व्यक्तियों ने कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग, भारत सरकार द्वारा जारी किए सिविल सेवा परीक्षा नियमावली, 2022 के प्रावधानों का उल्लंघन किया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
आयोग कहना है कि इसलिए परीक्षा नियमों को ध्यान में रखते हुए यूपीएससी दोनों उम्मीदवारों के ख़िलाफ़ आपराधिक और अनुशासनात्मक कार्रवाई पर विचार कर रहा है.
आयोग ने अपने बयान में कहा है, "यूपीएससी की व्यवस्था मजबूत है और इसमें ऐसी गलतियों की गुंजाइश संभव नहीं है."
कान फ़िल्म समारोह में जब महिला ने ख़ुद पर डाला नक़ली ख़ून
वीडियो कैप्शन, कान फ़िल्म समारोह में जब महिला ने ख़ुद पर डाला 'लाल रंग'
कान फ़िल्म समारोह में दुनिया भर के जाने-माने लोगों का जमावड़ा लगा है.
यहां कई फ़िल्मों की स्क्रीनिंग हो रही है और अलग-अलग देशों से सेलेब्रिटी पहुंच रहे हैं.
लेकिन इन सब के बीच वहां कुछ ऐसा हुआ कि माहौल बदल गया. एक महिला जिसने यूक्रेन के झंडे के रंगों से बनी ड्रेस पहने हुई थी, वहां पहुंची.
शुरुआत में ये महिला साधारण लग रही थी.
लेकिन तभी उसने लाल रंग का लिक्विड निकाला और ख़ुद पर डाल लिया.
उसके ऐसा करते ही सारे कैमरे उसी की तरफ़ मुड़ गए.
वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी तुरंत हरकत में आए और उसे पकड़कर वहां से हटा दिया.
धोनी के आईपीएल में नहीं खेलने के सवाल पर मैथ्यू हेडन ने कही ये बात
इमेज स्रोत, ANI
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर मैथ्यू हेडन ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को 'जादूगर' बताते हुए कहा कि वह 'बेकार की चीज को भी बेशक़ीमती' बना सकते हैं.
उन्होंने कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स की सफ़लता की कहानी में धोनी का अभूतपूर्व योगदान है.
सीएसके 10वीं बार आईपीएल फ़ाइनल में पहुंच रही है.
हेडन ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, "महेंद्र सिंह धोनी जादूगर हैं. वही किसी और की भी बेकार की चीज को बेशकीमती बना सकते हैं. उनमें गजब के स्किल्स हैं और पॉज़िटिव कैप्टन हैं."
इमेज स्रोत, Getty Images
हेडन ने कहा कि धोनी ने जो भारत की टीम के लिए किया था, वही वो चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कर रहे हैं. एक सिस्टम के साथ उसे आगे ले जा रहे हैं.
यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्नोलॉजी सिडनी के एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा, ''वो अगले सीजन में खेलेंगे या नहीं, यह सवाल ही निर्थक है. व्यक्तिगत तौर पर मुझे नहीं लगता कि वो खेलेंगे लेकिन वो एम एस धोनी हैं...''
भारत में लगातार क्यों बढ़ रही हैं दूध की क़ीमतें
वीडियो कैप्शन, भारत में बीते दो साल में दूध और क्रीम का आयात करीब 40 प्रतिशत बढ़ा है.
आपको ये जानकर हैरानी हो सकती है कि भारत में बीते दो साल में दूध और क्रीम का आयात करीब 40 प्रतिशत बढ़ा है.
लेकिन भारत बड़े दुग्ध उत्पादक देशों में शामिल रहा है.
तो ये सवाल स्वाभाविक रूप से उठता है कि भारत को दूसरे देशों से दूध आयात आख़िर क्यों करना पड़ रहा है?
आख़िर क्यों बड़ी संख्या में पशुपालक किसान दूध उत्पादन के पेशे को छोड़कर दूसरे विकल्प तलाश रहे हैं. देखिए बीबीसी संवाददाता अरुणोदय मुखर्जी की रिपोर्ट.
क्या आपके फ़ोन को भी इस वायरस ने बनाया है निशाना?
इमेज स्रोत, Getty Images
केंद्रीय साइबर सिक्योरिटी एजेंसी ने लोगों को सलाह दी है कि वे 'डाम' नाम के वायरस से अपने फ़ोन को बचाएं.
एजेंसी का कहना है कि ये वायरस लोगों के फ़ोन में पाया गया है और ये कॉल रिकॉर्ड, कॉन्टैक्ट्स, हिस्ट्री और कैमरे से संवेदनशील डेटा हैक कर सकता है.
इंडियन कंप्यूटर एमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम ने बताया कि ये एंटी वायरस प्रोग्राम से बच निकलता है और डिवाइस को निशाना बनाता है.
इमेज स्रोत, Getty Images
ये वायरस आपके फ़ोन में थर्ड पार्टी वेबसाइट्स या किसी अनजाने सोर्स से ऐप डाउनलोड करने पर आपके फ़ोन में पहुंच सकता है.
एजेंसी ने कहा, "एक बार ये वायरस आपके फ़ोन में आ गया तो ये सिक्योरिटी चेक से भी बच निकलता है और ऐसा करने में सफ़ल होते ही ये रीडिंग हिस्ट्री, बुकमार्क्स, कॉल डिटेल्स की जानकारियां जुटाना शुरू कर देता है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
यहां तक कि ये आपके फ़ोन के कैमरे तक भी पहुंच सकता है.
सिर्फ़ विश्वसनीय वेबसाइट पर ही जाएं और विश्वसनीय लिंक ही क्लिक करें. अपने फ़ोन में अपडेटेड एंटी वायरस और एंटी -स्पाईवेयर सॉफ़्टवेयर रखें. संदिग्ध नंबर पर नजर रखें.
FB LIVE: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच मुक़ाबला
FB LIVE: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच मुक़ाबला है. जीतने वाली टीम बनाएगी फ़ाइनल में जगह. स्टेडियम के बाहर कैसा है माहौल बता रहे हैं बीबीसी गुजराती संवाददाता सागर पटेल.
अभिषेक बनर्जी पर 25 लाख रुपये के जुर्माने के फ़ैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
इमेज स्रोत, ANI
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी पर कलकत्ता हाई कोर्ट के फ़ैसले को पलटने से इनकार कर दिया.
इसका मतलब है कि पश्चिम बंगाल में कथित शिक्षक भर्ती घोटाले में सीबीआई और ईडी की जांच जारी रहेगी.
हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने बनर्जी पर 25 लाख रुपये का ज़ुर्माना लगाने के कलकत्ता हाई कोर्ट के फ़ैसले पर रोक लगा दी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
जस्टिस जेके माहेश्वरी और पीएस नरसिम्हा की वेकेशन बेंच इसकी सुनवाई कर रही थी.
बेच ने कहा कि हाई कोर्ट ने बनर्जी के प्वॉइंट्स पर विचार किया था लेकिन 25 लाख रुपये का ज़ुर्माना अप्रत्याशित था.
बेंच ने कहा, "इसका मतलब यह नहीं है कि ज़ुर्माना लगाया ही नहीं जा सकता, मेरा मानना है कि आदेश बेहद संतुलित था."
इमेज स्रोत, TWITTER@abhishekaitc
बेंच ने कहा कि वह इस मामले में अभी हस्तक्षेप नहीं करेगी लेकिन इस पर जुलाई में सुनवाई करेगी.
तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी.
हाई कोर्ट ने पैसे लेकर स्कूलों में नौकरी देने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और सीबीआई को उनके ख़िलाफ़ जांच की इजाज़त दे दी थी.
हाई कोर्ट ने अपने आदेश में जांच की सुस्त रफ़्तार के लिए सीबीआई और ईडी की खिंचाई भी की थी. इसके बाद अभिषेक बनर्जी से सीबीआई ने कई घंटे तक पूछताछ की.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
बखमूत की जंग में बिखरते यूक्रेन के परिवार
वीडियो कैप्शन, बीबीसी संवाददाता ने एक ऐसे यूक्रेनी परिवार से मुलाकात की जिसने जंग की भारी कीमत चुकाई है.
पिछले कुछ हफ़्तों में यूक्रेन ने बखमूत में थोड़ी बहुत बढ़त बना ली है. लेकिन शहर के अंदर सड़कों पर अब भी जंग जारी है.
पिछले नौ महीनों से रूस बखमूत पर कब्ज़ा जमाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहा है. उसके कई सैनिक इस दौरान मारे गए हैं.
अमेरिका का अनुमान है कि इस साल की शुरुआत से अब तक पूर्वी यूक्रेन में 20 हज़ार से ज़्यादा रूसी सैनिक मारे जा चुके हैं, जिनमें से कई बखमूत की लड़ाई में शामिल थे.
यूक्रेन की तरफ़ से मारे गए सैनिकों की संख्या का ऐसा कोई अनुमान उपलब्ध नहीं है, लेकिन उनकी संख्या भी काफ़ी अधिक हो सकती है.
बीबीसी संवाददाता जोनाथन बील एक ऐसे यूक्रेनी परिवार से मिले, जिसने बखमूत की जंग की बहुत भारी कीमत चुकाई है. इस रिपोर्ट के कुछ दृश्य आपको विचलित कर सकते हैं.
कांग्रेस ने पूछा- 9 साल, 9 सवाल तो बीजेपी ने दिया जवाब- 'ये बेशर्मी की पराकाष्ठा है...'
इमेज स्रोत, ANI
मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर कांग्रेस पार्टी की ओर से पूछे गए नौ सवालों पर केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने प्रतिक्रिया दी है.
बीजेपी के प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस पार्टी के आरोपों का जवाब देने के लिए शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया.
रविशंकर प्रसाद ने कहा, "कांग्रेस पार्टी के द्वारा नरेन्द्र मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर शायद 9 सवाल पूछे गए हैं, लेकिन वो झूठ का बड़ा पुलिंदा है. ये कांग्रेस की बेशर्मी की पराकाष्ठा है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
उन्होंने कहा, "आप आलोचना कीजिए, लेकिन आलोचना में आप देश के अंदर के संकल्प को कमजोर मत कीजिए, यह बहुत बड़ा अपमान है... उन लाखों सेवा कर्मियों का, डॉक्टर, नर्सेस, सफाई कर्मचारी, एम्बुलेंस चलाने वालों का… जिन्होंने कोविड काल में देश को बचाने की कोशिश की."
रविशंकर प्रसाद ने कहा, "आज भारत, दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है. आज 16 हजार करोड़ रुपये का डिफेंस एक्सपोर्ट हो रहा है. भारत मोबाइल मैन्यूफेक्चरिंग में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मैन्यूफेक्चरर बन गया है. भारत में डिजिटल पेमेंट का आंकड़ा 10 बिलियन डॉलर का है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
कांग्रेस पार्टी ने अपने नौ सवालों में अर्थव्यवस्था, कृषि, भ्रष्टाचार, चीन और राष्ट्रीय सुरक्षा और कोरोना के दौर की कथित गलतियों का मुद्दा उठाया है.
रविशंकर प्रसाद ने कहा, "चाहे डिजिटल इंडिया हो, डिजिटल पेमेंट हो, जीएसटी, मोबाइल मैन्यूफेक्चरिंग, सड़कें, एयरपोर्ट, बिजली, किसानों की बात हो, नेशनल हाईवे की बात हो, स्टार्टअप इंडिया की बात हो, आज विकास के हर क्षेत्र में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
पूर्व कानून मंत्री ने कहा कि अगर ये सब कांग्रेस को नहीं दिखता है, तो कोई क्या कर सकता है.
भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस के आरोपों का जवाब देते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा, "कांग्रेस करप्शन पर सवाल पूछ रही है, जिसके शासनकाल में 2जी घोटाला, कॉमनवेल्थ घोटाला, आदर्श घोटाला, बोफोर्स, अंतरिक्ष घोटाला, हेलिकॉप्टर घोटाला जैसे... कितने बड़े-बड़े घोटाले हुए."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 4
उन्होंने कहा, "कांग्रेस ने अपने लिए 4सी ग्रेडिंग चुनी है- कट, कमीशन, करप्शन और कांग्रेस. यही है कांग्रेस."
"कांग्रेस राष्ट्रीय सुरक्षा पर सवाल पूछ रही है, वो भी चीन के संदर्भ में... कांग्रेस के मित्रों सुन लो- भारत की जमीन जो गई है, कांग्रेस की सरकार में ही गई है. आज गलवान और डोकलाम में भारत ने अपनी साख दिखाई है. ये नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाला भारत है, जिसने 300 चाइनीज ऐप को बंद किया. इसी तरह उरी हो या बालाकोट हो... घर में घुसकर मारा."
वो मंदिर जहां पुजारी हैं एक महिला
वीडियो कैप्शन, एक ऐसा शिव मंदिर जहां पिछले 42 साल से एक महिला पुजारी की भूमिका निभा रही हैं.
आम तौर पर मंदिरों में हमें पुजारी पुरुष ही दिखाई देते हैं.
पर गुजरात के सूरत शहर में एक ऐसा शिव मंदिर है, जहां परंपराओं को तोड़ते हुए पिछले 42 साल से एक महिला पुजारी की भूमिका निभा रही हैं.
देखिए रूपेश सोनावणे और रवि परमार की रिपोर्ट.
'सेंगोल' के बारे में कांग्रेस ने किया ये दावा
इमेज स्रोत, AMIT SHAH@TWITTER
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने शुक्रवार को दावा किया कि लॉर्ड माउंटबेटन, सी राजगोपालाचारी और जवाहरलाल नेहरू ने सेंगोल को अंग्रेजों से भारत को सत्ता हस्तांतरण के चिह्न के रूप में बताने का कोई भी दस्तावेज नहीं है.
उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम नरेंद्र मोदी और उनके समर्थक इसका इस्तेमाल तमिलनाडु में अपना हित साधने के लिए कर रहे हैं.
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को दिल्ली में संसद के नए भवन का उदघाटन करेंगे.
नए संसद भवन के उदघाटन के साथ ही जो कुछ नई परंपराएं शुरू होंगी, उनमें सेंगोल को स्थापित करना भी शामिल है.
इमेज स्रोत, CENTRALVISTA.GOV.IN
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि सेंगोल को लोकसभा अध्यक्ष के आसन के पास स्थापित किया जाएगा.
अमित शाह का दावा है कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 14 अगस्त, 1947 को तमिल पुजारियों के हाथों सेंगोल स्वीकार किया था.
अमित शाह का ये भी कहना है कि नेहरू ने इसे अंग्रेज़ों से भारत को सत्ता हस्तांतरण के प्रतीक के तौर पर स्वीकार किया था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्विटर पर लिखा कि सेंगोल का इस्तेमाल अब पीएम और उनके समर्थक तमिलनाडु में अपना राजनीतिक हित साधने में कर रहे हैं. ये अपने उद्देश्य के लिए तथ्यों को तोड़ते-मरोड़ते आए हैं, जबकि असल सवाल यही है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को संसद का उद्घाटन क्यों नहीं करने दिया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि सेंगोल को अगस्त, 1947 में नेहरू को उपहार में दिया गया था लेकिन ऐसा कोई सबूत उपलब्ध नहीं है कि भारत में ब्रिटिश साम्राज्य के आख़िरी वायसराय लॉर्ड माउंटबेटन, पहले भारतीय गवर्नर जनरल सी राजगोपालाचारी और नेहरू के इसे अंग्रेजों से भारत को सत्ता हस्तांतरण के रूप में बताने का कोई दस्तावेज मौजूद नहीं है. ये दावे सीधे तौर पर झूठे हैं.
इमेज स्रोत, ANI
उन्होंने कहा कि ये कहानी कुछ लोगों के दिमाग में पैदा हुई और इसे व्हाट्सऐप पर फ़ैलाया गया और अब इसे मीडिया में बताया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि नेहरू को ये सेंगोल उपहार में मिला था और बाद में उसे इलाहाबाद संग्रहालय में रखा गया. नेहरू ने 14 दिसंबर, 1947 को जो कहा, वो पब्लिक रिकॉर्ड में है भले ही वो उन पर कितने ही लेबल लगा दें.