नौ घंटे से भी ज़्यादा चली अभिषेक बनर्जी से सीबीआई की पूछताछ

तृणमूल कांग्रेस सांसद और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी से सीबीआई ने नौ घंटे से भी ज़्यादा समय तक पूछताछ की

लाइव कवरेज

दीपक मंडल and स्नेहा

  1. ब्रेकिंग न्यूज़, #IPL2023 में #DCvCSK का मुक़ाबला, प्लेऑफ़ के लिए अहम मैच में धोनी की टीम पहले करेगी बल्लेबाज़ी

    एम एस धोनी

    इमेज स्रोत, ANI

    चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और दिल्ली कैपिटल (डीसी) के बीच आईपीएल का 67वां लीग मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है.

    टॉस जीत कर महेंद्र सिंह धोनी ने पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला किया है.

    दिल्ली कैपिटल्स

    इमेज स्रोत, ANI

    प्लेऑफ़ की रेस में चेन्नई सुपर किंग्स कहां?

    फिलहाल चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 15 अंकों और बेहतर नेट रन के आधार पर पॉइंट टेबल में दूसरे पायदान पर है.

    दिल्ली कैपिटल्स पहले ही प्लेऑफ़ की रेस से बाहर हैं. वहीं हार्दिक पंड्या के नेतृत्व वाली गुजरात टाइटंस प्लेऑफ़ में पहुंच चुकी है.

    प्लेऑफ़ की टॉप-2 टीमों में आने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स को इस आईपीएल का ये आख़िरी मैच जीतना बेहद ज़रूरी है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    प्लेऑफ़ की बाकी तीन टीमें कौन कौन सी होंगी इसका फ़ैसला आज और रविवार को खेले जाने वाले आख़िरी चार लीग मैचों से होगा.

    दिल्ली कैपिटल्स के साथ चेन्नई सुपर किंग्स का रिकॉर्ड कैसा?

    वहीं अगर चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल में खेले गए मैचों पर नज़र डालें, तो जीत का रिकॉर्ड धोनी की टीम के पक्ष में है.

    दोनों टीमों का आईपीएल में अब तक 28 बार सामना हो चुका है.

    क्रिकेट

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और दिल्ली कैपिटल (डीसी) के कैप्टन

    इनमें से 18 मैच चेन्नई सुपर किंग्स ने तो 10 मुक़ाबले दिल्ली कैपिटल्स ने जीते हैं.

    चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले तीनों मैच दिल्ली कैपिटल्स से जीते हैं. यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है.

    यहां दोनों टीमों के बीच सात मैच खेले जा चुके हैं. यहां भी धोनी की टीम की जीत का पलड़ा 5-2 से कहीं अधिक भारी है.

  2. रानी वेलु नाच्चियार: अंग्रेज़ों को जिन्होंने हैदर अली की मदद से दी थी मात

    वेलु नचियार

    इमेज स्रोत, TWITTER @VERTIGOWARRIOR

    हैदर अली से वेलु नाच्चियार की मुलाक़ात 18वीं सदी के डिंडीगुल (दिंडुक्कल) शहर में हुई थी. तालों और बिरयानी के लिए मशहूर तमिलनाडु का यह शहर तब दक्षिण भारतीय राज्य मैसूर का हिस्सा हुआ करता था.

    हैदर अली उत्तर में कृष्णा नदी, पूर्व में पूर्वी घाट और पश्चिम में अरब सागर तक फैले, उस मैसूर राज्य के शासक थे जिसका अधिकतर हिस्सा अब तमिलनाडु और केरल के पड़ोसी राज्य कर्नाटक में है.

    वेलु नाच्चियार 1773 में ईस्ट इंडिया कंपनी के हाथों अपने पति मुथु वदुग्नाथ पेरियाउदय थेवर और उनकी रियासत शिवगंगा को खोकर अपनी कम उम्र की बेटी वेल्लाची के साथ शरण और सहायता की तलाश में थीं.

    हैदर अली और वेलु की मुलाक़ात परस्पर सम्मान के एक ऐसे दौर की शुरुआत थी, जिसे अगली पीढ़ी में टीपू सुल्तान ने भी निभाया.

  3. 2000 रुपये के नोट ख़त्म करने के फ़ैसले पर क्या बोले चंद्रबाबू नायडू

    चंद्रबाबू नायडू

    इमेज स्रोत, ANI

    आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तेलुगूदेशम पार्टी के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने 2000 रुपये के नोट चलन से वापस लेने के रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के फ़ैसले का स्वागत किया है.

    समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने एक जनसभा में कहा, "दो हज़ार रुपये के नोट पर बैन लगाने का फ़ैसला निश्चित रूप से एक सही कदम है. मैंने काफी पहले डिजिटल करेंसी पर एक रिपोर्ट पेश की थी और नोटों के चलन पर रोक लगाने से निश्चित रूप से भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी. राजनेता मतदाताओं को नोट बांटकर चुनाव जीतने की कोशिश करते हैं और 2000 के नोटों की इसमें बड़ी भूमिका होती है. अब इस पर काफी हद तक लगाम लगाई जा सकेगी."

    रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने शुक्रवार को दो हज़ार रुपये मूल्य वाले करेंसी नोटों को वापस लेने का एलान किया था.

    हालांकि रिजर्व बैंक ने ये भी कहा है कि ये नोट लीगल टेंडर बने रहेंगे.

  4. तूफ़ानों और बग़ावत का सामना करते हुए वास्को डा गामा ने रखा था भारत में कदम

    वास्को डा गामा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    जब कोलंबस भारत की खोज करते-करते अमेरिका पहुंच गए तो पुर्तगाल के राजा जॉन ने भारत पहुंचने का समुद्री रास्ता खोजने का बीड़ा उठाया. राजा ने इस काम के लिए तीन बड़े जहाज़ बनाने का आदेश दिया, लेकिन तभी वो बीमार पड़ गए.

    इससे पहले कि भारत की राह खोजने की उनकी ख़्वाहिश पूरी हो पाती उन्होंने दम तोड़ दिया. लेकिन उनके वारिस इमैनुएल में भी भारत तक पहुंचने का जज़्बा उतना ही मज़बूत था. अपनी इस मुहिम को अंजाम देने के लिए उन्होंने कमांडर के तौर पर वास्को डा गामा को चुना.

    वास्को ने अपने साथ जाने वाले दो जहाज़ों के कमांडर के तौर अपने भाई पाओलो और दोस्त निकोलस कोएलो को चुना. 25 मार्च 1497 रविवार की एक सुबह लिस्बन की सड़कों पर लोगों का हुजूम निकल आया था. उस दिन कुछ बड़ा, कुछ असामान्य होने वाला था.

    एक चौक में स्थित गिरजाघर में अपने मंत्रियों से घिरे पुर्तगाल के राजा और रानी बैठे हुए थे. उनके सामने एक पर्दा लगा हुआ था. गिरजाघर के बिशप वास्को डा गामा के अभियान के लिए विशेष प्रार्थना कर रहे थे. जैसे ही प्रार्थना समाप्त हुई पुर्तगाल के राजा इमैनुएल पर्दे से बाहर आए. तीनों जहाज़ों के कमांडरों ने घुटनों के बल बैठकर उनका अभिवादन किया.

  5. ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी से सीबीआई की पूछताछ, ईडी की भी छापेमारी

      • Author, प्रभाकर मणि तिवारी
      • पदनाम, कोलकाता से, बीबीसी हिंदी के लिए
    ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी

    शिक्षक भर्ती घोटाले में गिरफ्तार युवा तृणमूल कांग्रेस नेता कुंतल घोष के एक पत्र के मामले में सीबीआई तृणमूल कांग्रेस सांसद और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी से पूछताछ कर रही है.

    दूसरी ओर, ईडी और सीबीआई की अलग-अलग टीमें कोलकाता और अभिषेक के लोकसभा क्षेत्र डायमंड हार्बर इलाके में तृणमूल नेताओं के घर छापेमारी कर रही है.

    इस बीच, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस के पहली बार बंगाल की सत्ता में आने के 12 साल पूरे होने के मौके पर अपने एक ट्वीट में केंद्र की भाजपा सरकार और केंद्रीय एजेंसियों की सक्रियता की आलोचना की है.

    अभिषेक बनर्जी

    इमेज स्रोत, SANJAY DAS/BBC

    इमेज कैप्शन, अभिषेक बनर्जी

    उन्होंने कहा है कि एजेंसियों की ताजा सक्रियता से साफ है कि केंद्र सरकार अभिषेक से डर गई है.

    उनका कहना था, "केंद्र की तानाशाह सरकार के एजेंसी राज ने हमारी सरकार के कामकाज को और चुनौतीपूर्ण बना दिया है."

    ममता का कहना है कि ईडी और सीबीआई तृणमूल कांग्रेस से बहुत डरती हैं. भाजपा अभिषेक की जनसंपर्क यात्रा को बंद करने का प्रयास कर रही है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    अभिषेक ने कोलकाता के शहीद मीनार में आयोजित सभा में दावा किया था कि केंद्रीय जांच एजेंसी ने कुणाल घोष और मदन मित्र जैसे तृणमूल कांग्रेस नेताओं के हिरासत में रहने के दौरान उनसे उनका (अभिषेक का) नाम लेने को कहा था.

    उसके बाद ही शिक्षक भर्ती घोटाले में जेल में युवा तृणमूल कांग्रेस ने यही आरोप लगाते हुए एक अदालत और कोलकाता पुलिस को पत्र भेजा था.

    उसके बाद कलकत्ता हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अभिजीत गंगोपाध्याय ने कहा था कि इस मामले में ईडी और सीबीआई अभिषेक से पूछताछ कर सकती है. उसके बाद अभिषेक ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    इस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की पीठ को बदलने का निर्देश दिया था.

    लेकिन न्यायमूर्ति अमृता सिन्हा ने भी बृहस्पतिवार को वही निर्देश दिया जो न्यायमूर्ति गंगोपाध्याय ने दिया था.

    उसके 24 घंटे के भीतर ही सीबीआई ने अभिषेक को समन भेज कर शनिवार को हाजिर होने को कहा था.

    अभिषेक ने आज एक पत्र के जरिए सीबीआई को बताया है कि वे हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील करेंगे.

  6. 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' पर सीधे चोट करने वाले विवाद

    तारक मेहता का उल्टा चश्मा

    इमेज स्रोत, neela film production

    इमेज कैप्शन, जेठालाल और दयाबेन का किरदार सबसे लोकप्रिय रहा है

    भारतीय टेलीविज़न पर चलने वाले सीरियल्स में अगर लोकप्रियता की बात करें, तो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का नाम ज़रूर आता है.

    साल 2008 से लगातार चल रहे इस सीरियल को वर्षों तक लोगों का प्यार मिला है. इस सीरियल के कैरेक्टर एक समय इतने लोकप्रिय थे कि उनकी हैसियत किसी फ़िल्मी सितारों से कम नहीं थी.

    जेठालाल गड़ा, दया बेन, तारक भाई, बबीता जी, टप्पू, चंपक लाल, अय्यर भाई, रोशन सोढ़ी, हंसराज हाथी, भिड़े, नट्टू काका, बाघा, अब्दुल, पत्रकार पोपटलाल जैसे चरित्र लोगों की जुबान पर थे.

    ये सीरियल अब भी चल रहा है, लेकिन इसके कई मशहूर कलाकार सीरियल से अलग हो गए, तो कुछ अब इस दुनिया में नहीं हैं.

  7. हिरोशिमा पहुंचे यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेन्स्की, जी-7 बैठक में लेंगे हिस्सा

    वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की की फाइल फोटो

    इमेज स्रोत, Carl Court/PA Wire

    इमेज कैप्शन, वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की की फाइल फोटो

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की जी-7 देशों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए जापान के हिरोशिमा पहुंच गए हैं.

    समाचार एजेंसी एएफ़पी ने कूटनीतिक सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी है कि उनका विमान जापान में उतर चुका है.

    जापान के क्योडो न्यूज़ ने बताया है कि तीन दिन के जी-7 के इस सालाना सम्मेलन के आख़िरी दिन यानी 21 मई को होने वाली बैठक में हिस्सा लेंगे.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    वेबसाइट ने जापान के विदेश मंत्रालय द्वारा जारी बयान के हवाले से कहा है कि ज़ेलेन्स्की इस बैठक में वर्चुअली शिरकत करने वाले थे लेकिन फिर उन्होंने इसके लिए खुद जापान आने की इच्छा जताई.

    यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद ज़ेलेन्स्की पहली बार किसी एशियाई देश का दौरा कर रहे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  8. मुसलमान लड़के से बेटी की शादी कर रहे हिंदू बीजेपी नेता की कार्यकर्ताओं को नसीहत

    यशपाल बेनाम उत्तराखंड में बीजेपी के नेता हैं

    इमेज स्रोत, @Yashpal Baenam

    इमेज कैप्शन, यशपाल बेनाम उत्तराखंड में बीजेपी के नेता हैं

    उत्तराखंड में अपनी बेटी की शादी एक मुसलमान युवक से कर रहे हिंदू बीजेपी नेता ने पार्टी को सदस्यों को याद दिलाते हुए कहा है कि वो ये ना भूलें कि ये 21वीं सदी है और सभी को अपनी पसंद से रहने का हक़ है.

    पौढ़ी-गढ़वाल नगर पालिका के अध्यक्ष यशपाल बेनाम की बेटी मोनिका की शादी 28 मई को मूल रूप से अमेठी के रहने वाले मोनिस अहमद के साथ हो रही है.

    अंग्रेज़ी अख़बार द टेलीग्राफ़ की एकरिपोर्टके मुताबिक़ इसकी आलोचना के बाद कहा, "ये 21वीं सदी है और हमारे बच्चों के पास अपने फ़ैसले ख़ुद लेने का अधिकार है. किसी को इसका विरोध नहीं करना चाहिए."

    बेनाम ने कहा, "जो लोग इस शादी को धर्म के नज़रिये से देख रहे हैं मैं उनसे ये कहना चाहता हैं कि ये दो परिवारों के लिए बहुत अहम अहम है. इसमें दो युवा शामिल हैं और यहां धर्म सबसे कम महत्वपूर्ण चीज़ है. हालांकि ये शादी हिंदू रस्मो-रिवाज़ से हो रही है."

  9. ब्रेकिंग न्यूज़, कर्नाटक : सिद्धारमैया ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, डीके शिवकुमार बने उपमुख्यमंत्री

    सिद्धारमैया

    इमेज स्रोत, ANI

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है.

    सिद्धारमैया ने दूसरी बार राज्य की कमान संभाली है.

    सिद्धारमैया के बाद डीके शिवकुमार ने शपथ ली.

    उन्हें सिद्धारमैया कैबिनेट में उपमुख्यमंत्री बनाया गया है.

    डीके शिवकुमार

    इमेज स्रोत, ANI

    इसके साथ ही सिद्धारमैया सरकार में शामिल होने वाले कैबिनेट मंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई.

    जिन नेताओं की कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई उनमें प्रमुख हैं- जी. परमेश्वर, के. एच. मुनियप्पा, के. जे. जॉर्ज, एम.बी. पाटिल, सतीश जारकीहोलि, प्रियांक खड़गे, रामलिंगा रेड्डी और बी जेड ज़मीर अहमद ख़ान.

  10. सिद्धारमैया का शपथ ग्रहण: एक मंच पर जुटेंगे विपक्षी नेता, सिर्फ़ फ़ोटो ऑप या आगे बढ़ेगी बात

    सिद्धारमैया. डीके शिवकुमार

    इमेज स्रोत, DKShivakumar @Twitter

    सिद्धारमैया शनिवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. उप मुख्यमंत्री बनने वाले डीके शिवकुमार समेत दूसरे मंत्री भी इस समारोह में शपथ ग्रहण करेंगे.

    बेंगलुरू के कांतिरवा स्टेडियम में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में विपक्षी दलों के नेता भी मौजूद रहेंगे. हालांकि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी और बहुजन समाज पार्टी की नेता मायावती समारोह से दूर रहेंगे. संभवतः कांग्रेस पार्टी के ख़िलाफ़ उनके पहले से घोषित स्टैंड के कारण उन्हें आमंत्रित नहीं किया गया है.

    उपस्थित होने वालों में शरद पवार (एनसीपी), जेडीयू नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, आरजेडी नेता और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, समाजवादी पार्टी के नेता और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, उद्धव ठाकरे, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, सीपीआई के नेता डी राजा, सीपीआईएम के नेता सीताराम येचुरी, अभिनेता-राजनेता कमल हसन शामिल हैं.

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी होंगी या नहीं इसकी जानकारी फिलहाल नहीं है. हालांकि उन्हें समारोह में आमंत्रित किया गया है.

  11. कर्नाटक: सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के शपथ ग्रहण के लिए पहुंचे राहुल, प्रियंका और अन्य नेता

    कर्नाटक

    इमेज स्रोत, KPCC

    कर्नाटक चुनाव जीतने के बीद आज यहां कांग्रेस की सरकार बनाने जा रही है.

    अब से कुछ देर बाद बेंगलुरु के कांतिरवा स्टेडियम में प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर सिद्धारमैया और उप मुख्यमंत्री के तौर पर डीके शिवकुमार शपथ लेने वाले हैं.

    शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राजनीतिक दलों के नेताओं के आने का सिलसिला जारी है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    अब से थोड़ी देर पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी बेंगलुरु पहुंचे.

    डीके शिवकुमार उनकी आगवानी के लिए खुद बेंगलुरु एयरपोर्ट पहुंचे थे.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन,बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी मौजूद हैं.

    शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार और नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारुक अब्दुल्ला भी आए हुए हैं.

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, सीपीआई के नेता डी. राजा और सीपीएम के सीताराम येचुरी भी शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहे.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

  12. ब्रिटेन: पैसे लेकर पिता होने का झूठा दावा

    वीडियो कैप्शन, ब्रिटेन: पैसे लेकर पिता होने का झूठा दावा

    बीबीसी इन्वेस्टिगेशन ने एक ऐसे स्कैम का पता लगाया है जहां ब्रितानी पुरुषों को पैसे दिए जाते हैं ताकि वो प्रवासी महिलाओं के बच्चों के पिता होने का दावा कर सकें.

    इसका मक़सद इन बच्चों को ब्रितानी नागरिकता दिलाना होता है. साथ ही बच्चों की मां को भी ब्रिटेन में रुकने का ज़रिया मिल जाता है.

    जांच में पता चला है कि कुछ ब्रितानी पुरुषों को 10 लाख रुपए तक की रकम नकद दी जा रही है.

    ये ग़ैरकानूनी प्रक्रिया सोशल मीडिया पर काफ़ी प्रचलित है.

  13. 2000 के नोट वापस लेने के फ़ैसले पर खड़गे ने पूछा- बीजेपी क्या परदा डाल रही है?

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

    इमेज स्रोत, ANI

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 2000 रुपये के करेंसी नोट चलन से बाहर करने के रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया के फ़ैसले पर सवाल उठाए हैं.

    उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "पहली नोटबंदी से देश की अर्थव्यवस्था को गहरा झटका लगा था. उसने असंगठित क्षेत्र को पूर तरह तबाह कर दिया, छोटे उद्योग ठप पड़ गए और करोड़ों लोग बेरोज़गार हुए."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने पहली नोटबंदी को सरकार का ग़लत फ़ैसला बताया है और 2000 रुपये के नोट का चलन बंद करने को दूसरी नोटबंदी करार दिया है.

    उन्होंने लिखा, "अब 2000 रुपये के नोट वाली दूसरी नोटबंदी, क्या ये ग़लत निर्णय के ऊपर पर्देदारी है? एक निष्पक्ष जांच से ही कारनामों की सच्चाई सामने आएगी."

  14. सीरिया: अरब लीग में वापसी के क्या हैं मायने

    वीडियो कैप्शन, सीरिया: अरब लीग में वापसी के क्या हैं मायने

    सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल-असद का कभी अंतरराष्ट्रीय बिरादरी ने बायकॉट कर दिया था. अरब देशों ने भी उनको अलग-थलग कर दिया था.

    वजह थी सीरिया में उन पर लगे मानवाधिकार उल्लंघन के आरोप. उन पर जनसंहार के आरोप भी लगे.

    लेकिन अब सीरिया को वापस मुख्यधारा में लाने की तैयारी हो रही है और शुरुआत हुई है अरब लीग से.

    आख़िर ऐसा क्या हो गया कि बशर अल-असद के ये संगीन कहे जाने वाले गुनाह माफ़ कर दिए गए?

  15. ऑस्ट्रेलिया में बैठक रद्द होने के बाद कहां मिलेंगे मोदी समेत क्वाड देशों के दूसरे नेता

    क्वाड

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, क्वाड देश के नेताओं की बैठक (फाइल फोटो)

    क्वाड बैठक के लिए जो बाइ़डन का ऑस्ट्रेलिया दौरा रद्द होने के बाद क्वाड नेताओं के बीच हिरोशिमा में अपनी शीर्ष बैठक करने पर सहमति बनी है.

    हिरोशिमा में क्वाड के चारों सदस्य देश अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, भारत और जापान जी-7 की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे हैं.

    यहां चारों देश के नेता बैठक कर पिछले एक साल में क्वाड की प्रगति पर समीक्षा कर सकते हैं.

    व्हाइट हाउस के प्रवक्ता केरिन जीन पियरे ने बयान जारी कर कहा है कि बाइडन ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अलबनीज, जापान के पीएम किशिदा फूमियो और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आमने-सामने की मुलाकात करेंगे.

    इन प्रधानमंत्रियों की मुलाकात के दौरान सामरिक मसलों के साथ डिजिटल टेक्नोलॉजी, सबमरीन केबल्स, इन्फ्रास्ट्रक्चर क्षमता निर्माण समेत कई मुद्दों पर सहयोग की चर्चा होगी

  16. 2000 रुपये का नोट चलन से बाहर, आपके हर सवाल का जवाब यहां, रिज़र्व बैंक का बड़ा फैसला

    2000 रुपये का नोट चलन से बाहर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारतीय रिज़र्व बैंक ने 2000 रुपये के नोटों को सर्कुलेशन से बाहर करने का एलान किया है.

    शुक्रवार को जारी अपने बयान में आरबीआई ने कहा है कि ये नोट वैध रहेंगे और 30 सितंबर 2023 तक इन्हें बैंकों में जमा कराया जा सकता है.

    बयान में कहा गया है कि लोग 2000 के नोट अपने बैंक खाते में जमा कर सकते हैं या किसी भी बैंक की शाखा में जाकर अपने नोट बदल सकते हैं.

  17. ब्रेकिंग न्यूज़, कर्नाटक: सिद्धारमैया कैबिनेट में शामिल होने वाले 8 नेताओं की सूची जारी, कांग्रेस आलाकमान की मिली मंजूरी

      • Author, इमरान क़ुरैशी
      • पदनाम, बेंगलुरु से, बीबीसी हिंदी के लिए
    कर्नाटक

    इमेज स्रोत, ANI

    कर्नाटक में सिद्धारमैया ने अपने कैबिनेट में शामिल होने वाले आठ नामों की सूची राज्यपाल को भेज दी है. इससे पहले कांग्रेस ने इन नामों की मंजूरी दे दी थी.

    जो आठ नाम राज्यपाल को भेजे गए हैं उनमें जी. परमेश्वर, के. एच. मुनियप्पा, के. जे. जॉर्ज, एम.बी. पाटिल, सतीश जारकीहोलि. प्रियांक खड़गे रामलिंगा रेड्डी और बी जेड ज़मीर अहमद ख़ान शामिल हैं. इन नामों को पार्टी की मंज़ूरी मिल चुकी है.

    कैबिनेट के लिए नामों के चयन में सामाजिक समीकरणों का पूरा ध्यान रखा गया है. इनमें लिंगायत,अनुसूचित जनजाति, ऊंची जातियों और अल्पसंख्यक समुदाय के प्रतिनिधित्व का पूरा ध्यान रखा गया है.

    सिद्धारमैया के अहिंदा समीकरण का ध्यान रखते हुए इसमें अल्पसंख्यक, ओबीसी, अनुसूचित जाति-जनजाति के साथ ऊंची जातियों-लिंगायत और वोक्कलिगा समुदाय को प्रतिनिधित्व दिया गया है.

    जी परमेश्वर अनुसूचित जाति के दक्षिण धड़े से ताल्लुक रहते हैं और जबकि के.एच. मुनियप्पा अनुसूचित जाति के उत्तर धड़े से. के. जे. जॉर्ज ईसाई समुदाय के हैं.

    एम.बी. पाटिल, सतीश जारकिहोली और प्रियांक खड़गे क्रमश: लिंगायत, अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति दक्षिण धड़े से ताल्लुक रखते हैं. रामलिंगा रेड्डी विक्कालिगा समुदाय के हैं और बी जेड ज़मीर अहमद मुस्लिम हैं.

    सिद्धारमैया शनिवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. उप मुख्यमंत्री बनने वाले डीके शिवकुमार समेत दूसरे मंत्री भी इस समारोह में शपथ ग्रहण करेंगे. समारोह में बड़ी संख्या में विपक्षी दलों के नेता भी मौजूद रहेंगे.

    सिद्धारमैया कैबिनेट

    हालांकि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी और बहुजन समाज पार्टी की नेता मायावती समारोह से दूर रहेंगे. संभवतः कांग्रेस पार्टी के ख़िलाफ़ उनके पहले से घोषित स्टैंड के कारण उन्हें आमंत्रित नहीं किया गया है.

    उपस्थित होने वालों में शरद पवार (एनसीपी), जेडीयू नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, आरजेडी नेता और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, समाजवादी पार्टी के नेता और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, उद्धव ठाकरे, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन.

    झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, सीपीआई के नेता डी राजा, सीपीआईएम के नेता सीताराम येचुरी, अभिनेता-राजनेता कमल हसन भी शामिल हैं.

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी होंगी या नहीं इसकी जानकारी फिलहाल नहीं है. हालांकि उन्हें समारोह में आमंत्रित किया गया है.

    शपथ ग्रहण समारोह

    • वक्त: 20 मई 2023, दोपहर के 12.30 बजे
    • जगह: बेंगलुरू का कांतिरवा स्टेडियम
    • कर्नाटक के गवर्नर थावरचंद गहलोत दिलवाएंगे पद और गोपनीयता की शपथ.
    • साल 2013 में इसी जगह पर सिद्धारमैया ने पहली बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी.
  18. 2000 रुपये के नोट बंद करने के फ़ैसले को लेकर केजरीवाल और धर्मेंद्र प्रधान ट्विटर पर भिड़े

    2000 का नोट

    इमेज स्रोत, Getty Images

    नरेंद्र मोदी सरकार की ओर से 2000 रुपये के नोटों को बंद करने के ऐलान के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ट्विटर पर भिड़ गए.

    अरविंद केजरीवाल ने सरकार के इस फ़ैसले की आलोचना करते हुए ट्विटर पर लिखा, "पहले बोले 2000 का नोट लाने से भ्रष्टाचार बंद होगा. अब बोल रहे हैं 2000 का नोट बंद करने से भ्रष्टाचार ख़त्म होगा."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    केजरीवाल के इस ट्वीट पर धर्मेंद्र प्रधान ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया जताई है.

    उन्होंने ट्विटर पर केजरीवाल पर निशाना साधते हुए लिखा, "शीशमहल में रहने वाले कट्टर भ्रष्टाचारियों की बौखलाहट स्वाभाविक है. शराब घोटाले में सरग़ना ने जितनी मेहनत की है, लगता है उस पर पानी फिर रहा है."

    जाने-माने वकील और कांग्रेस के पूर्व नेता कपिल सिब्बल ने भी 2000 रुपये के नोट बंद करने के सरकार के फैसले पर सवाल उठाए हैं.

    उन्होंने ट्वीट कर लिखा है, "8 नवंबर 2016 को नोटबंदी का ऐलान करते हुए कहा था कि इतना ज्यादा कैश सर्कुलेशन का सीधा संबंध भ्रष्टाचार से है. लेकिन 2016 में देश में 17.7 लाख करोड़ का कैश सर्कुलेशन है. लेकिन 2022 में कैश सर्कुलेशन बढ़ कर 301.18 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया. तो इसका मतलब भ्रष्टाचार बढ़ा है."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  19. हिरोशिमा में गांधी: पीएम मोदी ने किया प्रतिमा का अनावरण

    नरेंद्र मोदी

    इमेज स्रोत, @narendramodi

    जी-7 देशों की बैठक में हिस्सा लेने जापान के हिरोशिमा पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया.

    शनिवार को प्रतिमा का अनावरण करते हुए उन्होंने कहा, "सभी को महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलना चाहिए और विश्व कल्याण के मार्ग पर चलना चाहिए. महात्मा गांधी को यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी."

    पीएम मोदी ने कहा, "हिरोशिमा में महात्मा गांधी की मूर्ति अहिंसा के विचार को आगे बढ़ाएगी. उनके लिए यह जानना एक बड़ा क्षण है कि उन्होंने जापानी पीएम को जो बोधि वृक्ष उपहार में दिया था, वह यहां हिरोशिमा में लगाया गया है, ताकि लोग यहां आने पर शांति के महत्व को समझ सकें."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    मोदी ने कहा, "हिरोशिमा नाम सुनते ही आज भी दुनिया कांप जाती है. जी-7 बैठक की इस यात्रा में सबसे पहले पूज्य महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण का सौभाग्य मिला है. आज विश्व जलवायु परिवर्तन और आतंकवाद की लड़ाई से जूझ रहा है."

    "पूज्य बापू के आदर्श जलवायु परिवर्तन के साथ जो लड़ाई है उसे जीतने का उत्तम से उत्तम मार्ग हैं. उनकी जीवन शैली प्रकृति के प्रति सम्मान, समन्वय और समर्पण का उत्तम उदाहरण रही है."

  20. जम्मू कश्मीर में होने वाली जी-20 की बैठक को लेकर चीन ने क्या कहा?

    चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता

    इमेज स्रोत, www.fmprc.gov.cn

    चीनी विदेश मंत्री के प्रवक्ता वांग वेन्बिन ने स्पष्ट किया है कि जम्मू कश्मीर में होने वाली जी-20 की बैठक में वो हिस्सा नहीं लेगा.

    शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेस में एक पत्रकार ने वांग वेन्बिन से सवाल किया कि इस तरह की ख़बरें हैं कि चीन भारत प्रशासित कश्मीर में अगले सप्ताह होने वाली जी-20 टूरिज़्म वर्किंग ग्रुप का बहिष्कार करेगा, क्या विदेश मंत्रालय इसकी पुष्टि कर सकता है?

    इसके जवाब में वांग वेन्बिन ने कहा "चीन विवादित क्षेत्र में जी-20 की किसी तरह की बैठक का कड़ा विरोध करता है, चीन इस बैठक में हिस्सा नहीं लेगा."

    चीनी विदेश मंत्रालय

    जी-20 टूरिज़्म वर्किंग ग्रुप की बैठक श्रीनगर में 22 मई से होनी तय है.

    अगस्त 2019 में जम्मू कश्मीर से धारा 370 के हटाए जाने के बाद से जम्मू कश्मीर में होने वाला ये सबसे अहम कार्यक्रम है. इस साल जी-20 देशों की अध्यक्षता भारत के पास है.

    भारत के अलावा इस ग्रुप अर्जेंटीना,ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, इंडोनेशिया, इटली, जापान, दक्षिण कोरिया, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपीय यूनियन शामिल हैं.