You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

नौ घंटे से भी ज़्यादा चली अभिषेक बनर्जी से सीबीआई की पूछताछ

तृणमूल कांग्रेस सांसद और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी से सीबीआई ने नौ घंटे से भी ज़्यादा समय तक पूछताछ की

लाइव कवरेज

दीपक मंडल and स्नेहा

  1. विदेश में क्रेडिट कार्ड से खर्च के नियमों पर सरकार ने दिया स्पष्टीकरण

    सरकार ने शुक्रवार को विदेश में डेबिट या क्रेडिट कार्ड पर खर्च करने पर लगने वाले टैक्स के बारे में स्पष्टीकरण दिया है.

    सरकार की ओर से कहा गया है कि डेबिट और क्रेडिट कार्ड से विदेश में सात लाख रुपये तक के खर्च पर कोई टैक्स नहीं लगेगा.

    सरकार ने इस सप्ताह के शुरू में विदेश में क्रेडिट कार्ड से किए गए खर्च को एलआरएस (लिबरलाइज़्ड रेमिटेन्स स्कीम) फ़ीसदी टैक्स लगेगा.

    एलआरएस के तहत कोई भी भारतीय नागरिक रिज़र्व बैंक की इजाज़त लिए बग़ैर विदेश में सालाना ढाई लाख डॉलर यानी क़रीब दो करोड़ रुपये तक खर्च कर सकता है.

    • विदेश में क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल होगा महंगा, देना पड़ेगा 20 फ़ीसदी का टैक्स

    डेबिट कार्ड पहले से ही एलआरएस के दायरे में हैं.

    सरकार की ओर से डेबिट और क्रेडिट कार्ड से विदेश में पेमेंट पर 20 फ़ीसदी टीसीएस (स्रोत पर टैक्स संग्रह) के फ़ैसले की काफी आलोचना हो रही है. लोग इसे 'टैक्स टेररिज़्म' बता रहे हैं.

    इन आलोचनाओं के बाद सरकार ने शुक्रवार को देर शाम कहा कि विदेश में डेबिट या क्रेडिट कार्ड से सात लाख रुपये तक के खर्च पर कोई टैक्स नहीं लगेगा.

  2. एफ़-16 लड़ाकू विमान हासिल करने में यूक्रेन की मदद करेगा अमेरिका, ज़ेलेंस्की ने क्या कहा?

    अमेरिका यूक्रेन को एफ़-16 लड़ाकू विमान हासिल करने में मदद करेगा. इनमें अमेरिका में बने एफ़-16 लड़ाकू विमान भी शामिल हैं. साथ ही यूक्रेनी पायलटों को इसे उड़ाने की ट्रेनिंग भी दी जाएगी.

    व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि राष्ट्रपति जो बाइडन ने जापान में हो रहे जी-7 सम्मेलन में ये जानकारी दी है.

    पिछले कुछ महीनों से यूक्रेन के लिए लड़ाकू विमान की मांग कर रहे राष्ट्रपति व्लोदोमीर ज़ेलेंस्की ने कहा कि इस फ़ैसले से उनकी देश की सैन्य ताकत और बढ़ जाएगी.

    अमेरिका की ओर से इस योजना की मंजूरी मिलने के बाद दूसरे देश भी अपने एफ़-16 लड़ाकू विमान यूक्रेन को दे सकेंगे.

    इसके तहत अमेरिका को सहयोगी देशों की ओर से एफ-16 के कलपुर्जों के री-एक्सपोर्ट को अनुमति देनी होगी.

  3. नमस्कार! आपका दिन शुभ हो.

    ये लाइव पेज 24 घंटे के लिए उपलब्ध रहेगा.

    19 मई के लाइव अपडेट्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.