बांग्लादेश में मौजूद है दुनिया का सबसे बड़ा अस्थाई शरणार्थी शिविर जहां क़रीब 10 लाख रोहिंग्या शरणार्थी रहते है.
ये कैंप हाल ही में आए चक्रवाती तूफ़ान से बाल-बाल बचा.
राहत संस्थाओं का कहना है कि इस वाक़ये से पता चलता है कि यहां रह रहे शरणार्थी कितनी ख़तरनाक स्थिति में हैं.
रोहिंग्या मुसलमान म्यांमार में रहने वाले कई अल्पसंख्यक समुदायों में से एक हैं.
साल 2017 के अगस्त में सेना की कार्रवाई की वजह से लाखों लोग बॉर्डर पार कर बांग्लादेश आए जहां ये कॉक्स बाज़ार के आसपास कैंप में रहने लगे.
पांच साल बाद कैसे हैं यहां रोहिंग्या शरणार्थियों के हालात. कवर स्टोरी में इसी की बात.
इमरान ख़ान इस्लामाबाद नहीं पहुंचे, हाई कोर्ट से बेल खारिज करने की अपील करेगी नैब
इमेज स्रोत, ANI
पाकिस्तान का सियासी संकट कम होता नहीं दिख रहा है.
पूर्व पीएम इमरान ख़ान और उनकी पत्नी को आज नेशनल अकाउंटिबिलिटी ब्यूरो (नैब) के सामने पेश होना था लेकिन वो इस्लामाबाद नहीं पहुँचे.
ये पेशी अल-क़ादिर ट्रस्ट से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में होनी थी. इसी मामले में इमरान ख़ान को गिरफ़्तार किया गया था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
इसके बाद नैब के अधिकारियों ने कहा है कि वो इस्लामाबाद हाई कोर्ट में इमरान ख़ान को मिली बेल ख़ारिज करने की मांग करेंगे.
इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने इमरान ख़ान को दो सप्ताह की बेल दी थी और साथ ही उन्हें नैब के साथ जाँच में जुड़ने का आदेश भी दिया था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
दूसरी तरफ़ अल-क़ादिर ट्रस्ट केस में इमरान ख़ान की लीगल टीम के प्रमुख ख्वाज़ा हारिस का कहना है कि उनकी ओर से नैब अधिकारियों को ये सूचना दे दी गई थी कि इमरान ख़ान 22 नई को जाँच टीम के सामने पेश होंगे.
ख्वाजा हारिस ने कहा कि बुधवार को इमरान ख़ान के घर नोटिस देने आई नैब की टीम को भी इस बारे में सूचित किया गया था.
'द केरला स्टोरी' से सुर्ख़ियों में आई अदा शर्मा को कितना जानते हैं आप
इमेज स्रोत, Twitter/Adah Sharma
पाँच मई को रिलीज़ हुई फ़िल्म 'द केरला स्टोरी' ट्रेलर आने के बाद से ही सुर्ख़ियों में थी.
रिलीज़ होते ही इस फ़िल्म ने कई विवादों को जन्म दिया. इन विवादों की सबसे बड़ी वजह थी फ़िल्म की कहानी.
निर्देशक सुदीप्तो सेन की ये फ़िल्म केरल की उन हिंदू महिलाओं की कहानी है जिन्हें धर्मांतरण के बाद सीरिया ले जाया गया.
फ़िल्म के निर्माता और निर्देशक इसे सच्ची घटना से प्रेरित बता रहे हैं.
क़ानून मंत्रालय से हटाए जाने पर रिजिजू बोले- 'पीएम मोदी का सपना पूरा करूंगा', विपक्ष ने कहा- 'नाकाम लॉ मिनिस्टर'
इमेज स्रोत, ANI
क़ानून मंत्रालय से हटाए जाने के बाद किरेन रिजिजू ने गुरुवार को कहा कि "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशानिर्देश में विधि और न्याय मंत्री के रूप में काम करना उनके लिए सम्मान की बात थी और ये उनके लिए एक बड़ा मौका था."
उन्होंने आगे कहा, "हमारे नागरिकों को विधिक सेवाएं मुहैया करने और न्याय के प्रशासन को सुनिश्चित करावने में समर्थन देने के लिए मैं भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, सुप्रीम कोर्ट के सभी जजों, उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों और जजों, निचली अदालतों और सभी लॉ ऑफिसर्स का शुक्रिया अदा करता हूं."
अरुणाचल से तीन बार के लोकसभा सांसद किरेन रिजिजू को क़ानून मंत्रालय से हटाकर अर्थ साइंसेज़ मिनिस्ट्री की जिम्मेदारी दी गई है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
नई राजनीति पर रिजिजू ने कहा, "मैंने जितने उत्साह से सामान्य बीजेपी कार्यकर्ता के तौर पर काम किया है, उसी उत्साह के साथ मैं अर्थ साइंसेज़ मिनिस्ट्री में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज़न को पूरा करने के लिए काम करूंगा."
हालांकि विपक्षी पार्टियों का रुख किरेन रिजिजू पर हमलावर है. कांग्रेस पार्टी ने उन्हें 'नाकाम लॉ मिनिस्टर' करार दिया है.
कॉलेजियम सिस्टम के आलोचक रहे रिजिजू के विभाग बदले जाने पर राज्य सभा सांसद और पूर्व क़ानून मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा कि क़ानून के पीछे के विज्ञान को समझना आसान नहीं होता है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
शिवसेना के उद्धव बाला साहेब ठाकरे धड़े की नेता राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने रिजिजू के मंत्रालय बदले जाने की वजहों पर चर्चा करते हुए पूछा है कि "क्या महाराष्ट्र जजमेंट की वजह से हुई शर्मिंदगी के कारण हुआ है या मोदानी-सेबी जांच से इसका कोई संबंध है?"
बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद के इस्तीफ़े के बाद किरेन रिजिजू को सात जुलाई, 2021 को क़ानून मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई थी.
कर्नाटक के सीएम होंगे सिद्धारमैया, आख़िर कैसे भारी पड़े डीके शिवकुमार पर
इमेज स्रोत, ANI
सिद्धारमैया कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री होंगे.
कांग्रेस पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में ये जानकारी दी.
उन्होंने कहा कि बातचीत के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उन्हें ये जानकारी देने को कहा है कि सिद्धारमैया कर्नाटक के मुख्यमंत्री होंगे.
केसी वेणुगोपाल ने बताया कि डीके शिवकुमार कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री होंगे.
उन्होंने ये भी जानकारी दी कि गुरुवार शाम को बेंगलुरू में विधायक दल की बैठक होगी और सिद्धारमैया को औपचारिक रूप से विधायक दल का नेता चुना जाएगा.
उमर ख़ालिद की बेल अर्ज़ी पर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से छह हफ़्तों में मांगा जवाब
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, उमर ख़ालिद
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को जेएनयू के पूर्व छात्र उमर ख़ालिद की अर्ज़ी पर दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा है.
उमर ख़ालिद ने उनपर लगे यूएपीए कानून से जुड़े मामले में बेल की याचिका दाख़िल की है.
फ़रवरी 2020 में दिल्ली दंगों को लेकर उमर ख़ालिद पर अनलॉफ़ुल एक्टिविटिज़ (प्रिवेंशन) एक्ट (यूएपीए) के तहत केस दर्ज किया गया था.
इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.
पोस्ट YouTube समाप्त
बीबीसी के सहयोगी सुचित्र मोहंती की दी गई जानकारी के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस एएस बोपन्ना और हिमा कोहली ने दिल्ली पुलिस को नोटिस भेजकर अगले छह सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है.
इससे पहले उमर ख़ालिद ने मार्च 2022 में कड़कड़डूमा कोर्ट में बेल याचिका दी थी, लेकिन ये खारिज हो गई थी.
उमर ख़ालिद ने इस फ़ैसले को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी और अक्टूबर 2022 में यहाँ भी उनकी याचिका ख़ारिज कर दी गई.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
इसके बाद उमर ख़ालिद ने सु्प्रीम कोर्ट का रुख किया था.
हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को छह हफ़्तों के लिए टाल दिया है लेकिन शीर्ष न्यायालय ने उमर ख़ालिद को ये भी कहा है कि वो वेकेशन बेंच के सामने ये अर्ज़ी ले जा सकते हैं.
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र उमर ख़ालिद पर दिल्ली हिंसा की साजिश में शामिल होने का आरोप है.
उमर ख़ालिद पर यूएपीए एक्ट की धारा 13, 16, 17 और 18 के अलावा आर्म्स एक्ट के तहत भी केस दर्ज है.
बिहार में धीरेंद्र शास्त्री के 'दरबार' के रंग
वीडियो कैप्शन, बिहार में धीरेंद्र शास्त्री के 'दरबार' के रंग
बिहार की राजधानी पटना के नौबतपुर इलाक़े में आजकल मेले जैसा माहौल है.
बागेश्वर बाबा के नाम से मशहूर पंडित धीरेंद्र शास्त्री इसी नौबतपुर में मौजूद रहे.
इस दौरान यहां पांच दिनों तक उनका हनुमंत पाठ भी हुआ.
पिछले कुछ समय से अचानक चर्चा में आए मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम मंदिर के पंडित धीरेंद्र शास्त्री की यह पहली बिहार यात्रा है.
लोगों से बात करने पर पता चलता है कि सोशल मीडिया पर प्रचार की वजह से बिहार में भी बड़ी संख्या में लोग बागेश्वर बाबा के नाम से परिचित हैं.
लेकिन गर्मी और भीड़, मुश्किलें भी पैदा कर रही है.
पटना के दक्षिण-पश्चिम में बसा नौबतपुर, साल 1947 में स्थापित हुए राघवेंद्र संस्कृत विद्यालय की वजह से ही जाना जाता रहा है.
प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल के भारतीय मूल के कैब ड्राइवर ने क्या-क्या बताया
इमेज कैप्शन, भारतीय मूल के कैब ड्राइवर सुखचरण सिंह
ब्रिटेन के शाही परिवार के प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल की कार का अमेरिका में पीछा किया गया.
अब प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल को अपनी गाड़ी में ले जाने वाले न्यूयॉर्क के कैब ड्राइवर ने पूरे माहौल पर बीबीसी से बातचीत की है.
सुखचरण सिंह की कैब में प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल ने करीब 10 मिनट तक सफ़र किया था. दोनों मिडटाउन मैनहटन के पुलिस स्टेशन से कैब में बैठे थे.
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल
सुखचरण सिंह ने बीबीसी को बताया कि प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल इस छोटे से सफ़र में बहुत घबराए हुए दिख रहे थे.
हैरी और मेगन के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा था कि उनकी गाड़ी का करीब दो घंटे तक पीछा किया गया और ये 'ख़तरनाक' साबित हो सकता था.
हालांकि, सुखचरण सिंह ने इसे ख़तरनाक नहीं माना.
इमेज स्रोत, Getty Images
उन्होंने कहा, "मैं 67 नंबर सड़क पर था और तभी एक सुरक्षा गार्ड ने मुझे बुलाया. इसके बाद प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी को मेरी गाड़ी में बैठे."
"एक कचरा उठाने वाले ट्रक हमारे रास्ते में आया और तभी अचानक कहीं से पैपराज़ी आए और तस्वीरें खींचना शुरू कर दिया."
हैरी और मेगन ये बताने ही वाले थे कि उन्हें कहां जाना है लेकिन उससे पहले ही सुरक्षा गार्ड ने फ़ोन कर के उन्हें वापस पुलिस स्टेशन आने को कहा.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
सुखचरण सिंह ने कहा, "वो घबराए हुए थे, मुझे लगता है कि शायद पूरे दिन या काफ़ी देर तक उनका पीछा किया गया था. वो घबराए ज़रूर थे लेकिन सुरक्षा गार्ड लगातार संपर्क में थे."
हैरी और मेगन के प्रवक्ता ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स से कहा कि ‘ये विनाशकारी साबित हो सकता था.’
प्रवक्ता के मुताबिक प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल की कार का लगभग दो घंटे तक पीछा किया गया और इस दौरान हादसा होते होते बचा.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
प्रिंस हैरी और मेगन की तरफ़ से जारी बयान में कहा गया है कि बीती रात न्यू यॉर्क में जब उनकी कार का पीछा गया तब उसमें मेगन की मां डोरिया भी थीं.
सड़क हादसे में हुई थी प्रिंसेज़ डायना की मौत
प्रिंस हैरी की मां प्रिसेंज डायना की साल 1997 में पेरिस में एक कार हादसे में दर्दनाक मौत हो गई थी.
डायना जिस कार में सवार थीं उसका पीछा किया गया था.
इस हादसे में डायना के पार्टनर डोडी फ़ायेद और कार के ड्राइवर हेनरी पॉल की भी मौत हो गई थी.
'मुस्कुराओ' का मंत्र देने वाली लड़की से मिलिए
वीडियो कैप्शन, 'मुस्कुराओ' का मंत्र देने वाली लड़की से मिलिए
'मुस्कुराओ' ये कविता इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल है.
पॉजिटिव रहने की प्रेरणा देती इस कविता को पढ़ने और लिखने वालीं नायाब मिड्ढा कहां से हैं, परिवार में कौन-कौन है और कविता का शौक कब से शुरू हुआ?
ऐसे ही कई मुद्दों पर नायाब से बीबीसी संवाददाता विकास त्रिवेदी ने बातचीत की. देखिए इंटरव्यू.
ब्रेकिंग न्यूज़, कर्नाटक के सीएम का सस्पेंस ख़त्म, कांग्रेस ने किया सिद्धारमैया के नाम का एलान, डीके शिवकुमार होंगे डिप्टी सीएम
इमेज स्रोत, TWITTER/ @kharge
कांग्रेस आलाकमान ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद के लिए सिद्धारमैया के नाम की घोषणा कर दी है. डीके शिवकुमार को उपमुख्यमंत्री बनाने का फ़ैसला किया गया है.
इसके साथ डीके शिवकुमार लोकसभा चुनाव तक कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष बने रहेंगे.
पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर के बीते पाँच दिनों से जारी सस्पेंस को ख़त्म किया.
कर्नाटक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को लेकर पेच फँसा हुआ था.
कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना पिछले हफ़्ते शनिवार को हुई थी और कांग्रेस को 224 में से 135 सीटों पर जीत मिली थी.
इस जीत के बाद बेंगलुरु में कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई थी लेकिन किसी एक नाम पर सहमति नहीं बन पाई थी.
विधायक डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया के बीच बँट गए थे. लेकिन कहा जा रहा है कि ज़्यादातर विधायक सिद्धारमैया के साथ थे.
हालांकि कांग्रेस को कर्नाटक में जीत दिलाने में डीके शिवकुमार की भी अहम भूमिका मानी जा रही है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
सिद्धारमैया की ख़ास बातें
सिद्धारमैया 2013 से 2018 तक कर्नाटक के मुख्यमंत्री रह चुके हैं.
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी और राहुल गांधी से सलाह के बाद मुख्यमंत्री के लिए सिद्धारमैया के नाम की घोषणा की.
सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के समर्थक एक दूसरे को मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर रहे थे.
साल 1983 में पहली बार कर्नाटक विधानसभा में चुनकर आए. 1994 में जनता दल सरकार में रहते हुए कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री बने.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
एचडी देवेगौड़ा के साथ विवाद होने के बाद जनता दल सेक्युलर का साथ छोड़ा और 2008 में कांग्रेस का हाथ पकड़ा. वे 2013 से 2018 तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे चुके हैं.
सिद्धारमैया ने अब तक 12 चुनाव लड़े हैं जिसमें से नौ में जीत दर्ज की है.
मुख्यमंत्री रहते हुए गरीबों के लिए चलाई गई उनकी कई योजनाओं की काफी तारीफ हुई, जिसमें सात किलो चावल देने वाली वालाअन्न भाग्य योजना, स्कूल जाने वाले छात्रों को 150 ग्राम दूध और इंदिरा कैंटीन शामिल थीं.
इरफ़ान ख़ान और अपने अब तक के सफर पर क्या-क्या बोले पीयूष मिश्रा
वीडियो कैप्शन, इरफ़ान ख़ान और अपने अब तक के सफर पर क्या-क्या बोले पीयूष मिश्रा
पीयूष मिश्रा बॉलीवुड के हरफनमौला कलाकारों में से एक हैं. एक लेखक, अभिनेता और गायक के तौर पर उन्होंने बॉलीवुड में अच्छा ख़ासा काम किया है.
वो गुलाल, गैंग्स ऑफ़ वासेपुर, मक़बूल जैसी फ़िल्मों का हिस्सा रह चुके हैं.
बीबीसी हिन्दी से ख़ास बातचीत में उन्होंने अपनी किताब के कुछ हिस्से साझा किए.
साथ ही अपनी निजी ज़िंदगी, इरफ़ान ख़ान से अपने संबंध के बारे में खुलकर बात की.
वीडियो: सुप्रिया सोगले, बीबीसी हिन्दी के लिए
ब्रेकिंग न्यूज़, जल्लीकट्टू को मंजूरी देने वाले तमिलनाडु के क़ानून पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई मुहर
इमेज स्रोत, ANI
सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों की संविधान पीठ ने जल्लीकट्टू के खेल को मंजूरी देने वाले तमिलनाडु के क़ानून पर मुहर लगा दी है.
इसके साथ ही जल्लीकट्टू पर तमिलनाडु के क़ानून की संवैधानिकता को चुनौती देने वाले वाली याचिकाओं को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है.
तमिलनाडु सरकार की ओर से ये दलील दी गई थी कि जल्लीकट्टू का खेल उनके राज्य की सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा है.
वीडियो कैप्शन, जलीकट्टू ने बदली इनकी ज़िंदगी
इस क़ानून को बरकरार रखने का फ़ैसला देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ये परंपरा पिछली कुछ सदियों से चली आ रही है.
कोर्ट ने कहा कि इस क़ानून को राष्ट्रपति की मंज़ूरी मिल गई है और अब इसमें दखल नहीं दिया जा सकता है. तमिलनाडु के क़ानून में कोई खामी नहीं है और ये पूरी तरह से वैध है.
बीबीसी के सहयोगी पत्रकार सुचित्र मोहंती के अनुसार, अदालत ने कहा कि कौन सी चीज़ सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा है और क्या नहीं, इसका फ़ैसला करने के लिए विधायिका सबसे बेहतर संस्थान है, ये निर्णय न्यायपालिका नहीं कर सकती है.
अदानी मामले पर सेबी ने संसद में झूठ कहा - महुआ मोइत्रा
इमेज स्रोत, ANI
दिल्ली से छपने वाले कुछ अख़बारों ने आज अपने पहले पन्ने पर सूत्रों के हवाले से सिद्धारमैया को कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनाए जाने की ख़बर दी है, वहीं कई अख़बारों ने अदानी मामले में सुप्रीम कोर्ट में दाखिल सेबी के हलफ़नामे की ख़बर को प्रमुखता से छापा गया है.
सबसे पहले नज़र डालते हैं अदानी मामले पर और जानते हैं कि कोर्ट में सेबी ने क्या कहा.
अख़बारजनसत्तामें छपी ख़बर के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को शेयर की क़ीमतों में गड़बड़ी को लेकर अदानी पर लगे आरोपों की जांच की मियाद बढ़ा दी है.
भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) को जांच पूरा कर रिपोर्ट सौंपने के लिए 14 अगस्त तक का वक्त दिया गया है.
आर्यन ख़ान से जुड़े मामले में पूर्व एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े को मिली राहत
इमेज स्रोत, ANI
आर्यन ख़ान मामले में एनसीबी के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत मिली है.
ये मामला कॉर्डेलिया क्रूज़ ड्रग्स केस में कथित रूप से 25 करोड़ रुपये की घूस मांगने से जुड़ा है.
अदालत ने समीर वानखेड़े के ख़िलाफ़ किसी भी दंडात्मक कार्रवाई पर पाँच दिनों के लिए रोक लगा दी.
हालांकि, सीबीआई ने समीर वानखेड़े को आज पूछताछ के लिए बुलाया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
समाचार एजेंसी पीटीआई को वानखेड़े की वकील शुभी श्रीवास्तव ने बताया कि जस्टिस विकास महाजन ने किसी भी तरह की दंडात्मक कार्रवाई से पाँच दिनों के लिए राहत दी है और सही मंच पर अपना मुद्दा उठाने की भी स्वतंत्रता दी है.
उन्होंने कहा कि इस मामले में उचित जगह बॉम्बे हाई कोर्ट है.
अधिकारियों के हवाले से पीटीआई ने बताया कि समीर वानखेड़े आज मुंबई में सीबीआई टीम के सामने पेश हो सकते हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
इस मामले में सीबीआई ने समीर वानखेड़े सहित चार लोगों को अभियुक्त बनाया है.
सीबीआई ने अपनी एफ़आईआर में कहा है कि आर्यन ख़ान केस में स्वतंत्र गवाह केपी गोसावी और उसके साथी सानविले डिसूज़ा तथा अन्य ने शाहरुख ख़ान के बेटे आर्यन के परिवार से कथित तौर पर 25 करोड़ रुपये वसूलने के लिए साज़िश की और उन्हें (आर्यन को) मादक पदार्थ रखने के जुर्म में फंसाने की धमकी भी दी.
एफ़आईआर में ये भी कहा गया है कि समीर वानखेड़े के निर्देश पर ही केपी गोसावी को स्वतंत्र गवाह बनाया गया था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
2 अक्टूबर 2021 को मुंबई से गोवा जा रहे कॉर्डेलिया क्रूज़ पर एनसीबी ने छापेमारी की थी.
इसमें शाहरुख़ ख़ान के बेटे आर्यन ख़ान सहित कई लोगों को गिरफ़्तार किया गया था.
बाद में सबूतों के अभाव की वजह से आर्यन ख़ान को क्लीन चिट मिल गई थी.
इस्लामाबाद में सिंगल लोगों की ये परेशानी
वीडियो कैप्शन, इस्लामाबाद: क्यों सिंगल लोगों को घर मिलने में हो रही है मुश्किल
पाकिस्तान के कई शहरों से लोग इस्लामाबाद नौकरी या पढ़ाई के लिए आते हैं.
हर एक के पास अपना घर नहीं होता. कई लोग किराए पर घर लेते हैं.
लेकिन इन लोगों में से जो लोग शादीशुदा नहीं होते या कहें कि सिंगल होते हैं उन्हें एक ठिकाना मिलने में काफ़ी दिक़्क़त पेश आती है.
बीबीसी संवाददाता सहर बलोच ने ऐसे कई लोगों से बात की और जानना चाहा कि उन पर इसका क्या असर पड़ता है.
ब्रेकिंग न्यूज़, किरेन रिजिजू के हाथों से गया कानून मंत्रालय, मिला ये ज़िम्मा
इमेज स्रोत, Getty Images
न्यायपालिका के ख़िलाफ़ बयानों से लगातार सुर्ख़ियों में बने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू से कानून मंत्रालय ले लिया गया है.
उनकी बजाय अब केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को कानून और न्याय मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार दिया गया है.
राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान के अनुसार, अब किरेन रिजिजू को अब भू-विज्ञान मंत्रालय का ज़िम्मा सौंपा गया है.
पार्टी हाई कमान ने फ़ैसला कर लिया है: कर्नाटक सीएम के नाम पर डीके शिवकुमार का बयान
इमेज स्रोत, ANI
कर्नाटक सीएम पद पर लगातार जारी मंथन के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा है कि हाई कमान ने फ़ैसला ले लिया है.
कई मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से देर रात ये पुष्टि की गई है कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री के तौर पर सिद्धारमैया के नाम पर सहमति बन गई है. वहीं, डीके शिवकुमार को डिप्टी सीएम का पद मिलेगा.
हालांकि, कांग्रेस पार्टी की ओर से अभी तक कोई औपचारिक एलान नहीं किया गया है.
लेकिन आज शाम सात बजे विधायक दल की बैठक बुलाई गई है. माना जा रहा है कि इसके बाद सीएम के नाम का एलान हो जाएगा.
गुरुवार सुबह डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया दोनों ही नेता पार्टी नेता केसी वेणुगोपाल के घर पर पहुंचे है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
इसी दौरान जब इंडिया टुडे ने डीके शिवकुमार से सिद्धारमैया के नया सीएम बनने को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा, "पार्टी के हित में...क्यों नहीं?"
वहीं, डीके शिवकुमार के भाई और लोकसभा सांसद डीके सुरेश ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में ये स्वीकार कर लिया है कि उनके भाई सीएम नहीं बन रहे हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
उन्होंने कहा, "मैं पूरी तरह ख़ुश नहीं हूं, लेकिन कर्नाटक के हित में हम अपनी प्रतिबद्धता पूरी करना चाहते हैं. इसलिए डीके शिवकुमार को स्वीकार करना पड़ा. भविष्य में हम देखेंगे, अभी लंबा रास्ता है...मैं डीके शिवकुमार के लिए सीएम पोस्ट चाहता था लेकिन ये हुआ नहीं, हम इंतज़ार करेंगे और आगे देखेंगे."
इमरान ख़ान के क़रीबियों पर पुलिस का एक्शन, पूर्व मंत्री शिरीन मज़ारी सहित तीन गिरफ़्तार
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, शिरीन मज़ारी
पाकिस्तान तहरीक़-ए-इंसाफ़ पार्टी की नेता और इमरान ख़ान सरकार में मंत्री रह चुकीं डॉक्टर शिरीन मज़ारी को पुलिस ने एक बार फिर गिरफ़्तार कर लिया है.
उनकी बेटी ईमान मज़ारी ने ट्वीट कर के ये जानकारी दी है कि पुलिस शिरीन मज़ारी को फिर अपने साथ ले गई है.
ईमान मज़ारी ने इससे पहले भी एक ट्वीट में कहा था कि इस्लामाबाद हाई कोर्ट के स्पष्ट आदेश के बावजूद पंजाब पुलिस उनकी मां को गिरफ़्तार करने के लिए उनके घर के बाहर है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
ईमान मज़ारी ने बीबीसी उर्दू से बातचीत में कहा कि पंजाब पुलिस के अधिकारियों ने इस्लामाबाद में उनके आवास पर छापा मारा और शिरीन मज़ारी को अपने साथ ले गए.
उन्होंने कहा कि इस्लामाबाद में उनके घर पर छापा मारना पंजाब पुलिस के अधिकार क्षेत्र में नहीं है.
ईमान मज़ारी ने ये भी कहा कि 'पुलिसकर्मी जब शिरीन मज़ारी को गिरफ़्तार कर ले जा रहे थे तो वो ये भी कह रहे थे कि मज़ारी को पंद्रह दिनों तक जेल में रखा जाएगा.'
इस्लामाबाद हाई कोर्ट के जज मियां गुल हसन औरंगज़ेब ने इस्लामाबाद पुलिस को 18 मई तक शिरीन मज़ारी को किसी भी मामले में गिरफ़्तार नहीं करने का आदेश दिया था.
इससे पहले इमरान की पार्टी के दो पूर्व विधायकों को भी रिहा होते ही जेल के गेट से पंजाब पुलिस ने दोबारा गिरफ़्तार किया गया था.
बीबीसी उर्दू की जानकारी के अनुसार अली मोहम्मद ख़ान और मलाइका बुख़ारी की गिरफ़्तारी को इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने अवैध घोषित किया था. लेकिन जैसे ही ये दोनों अदियाला जेल से बाहर आए पुलिस ने उन्हें फिर से गिरफ़्तार कर लिया.
अमिताभ बच्चन और अनुष्का शर्मा की बाइक राइड के बाद मुंबई पुलिस ने इसलिए लगाया जुर्माना
इमेज स्रोत, SOCIAL MEDIA
मुंबई ट्रैफ़िक पुलिस ने अमिताभ बच्चन और अनुष्का शर्मा को बाइक की सवारी करवाने वाले राइडर्स पर जुर्माना लगाया है.
दरअसल, कुछ दिन पहले ही अमिताभ बच्चन ने एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वो एक बाइक राइडर से लिफ़्ट लेकर कहीं जाते दिख रहे थे. इस तस्वीर में अमिताभ और बाइक चलाने वाले शख़्स दोनों ने ही हेलमेट नहीं पहना था.
इसके बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हुआ जिसमें वो बाइक पर राइडर के साथ बैठी दिख रही थीं.
दोनों में समानता ये थी कि किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था.
इस वजह से दोनों सितारे सोशल मीडिया यूज़र्स के निशाने पर आ गए. लोगों ने मुंबई पुलिस को टैग करके ये मामला उठाया था.
एक सीनियर पुलिस अधिकारी के हवाले से समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया, "अमिताभ और अनुष्का दोनों पर बिना हेलमेट मुंबई की सड़कों पर घूमने की वजह से, उन्हें बाइक पर सवारी करवाने वालों के ज़रिए जुर्माना लगाया गया है."
मुंबई ट्रैफ़िक पुलिस ने ट्विटर पर दोनों वाहनों के चालकों को जारी किए गए चालान की कॉपी भी शेयर की.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि सोशल मीडिया यूज़र्स की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने मोटरसाइकल चलाने वाले के ख़िलाफ़ चालान काटा और 10 हज़ार 500 रुपये का जुर्माना लगाया.
अमेरिकी अदालत ने 26/11 हमलों के अभियुक्त तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण को मंज़ूरी दी
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, तहव्वुर राणा
अमेरिका की एक अदालत ने 2008 के मुंबई आतंकी हमला मामले में जेल में बंद तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण को मंज़ूरी दे दी है.
कैलिफ़ोर्निया की एक कोर्ट ने बुधवार को दिए अपने आदेश में कहा कि 62 साल के राणा को उन अपराधों के लिए प्रत्यर्पित किया जा सकता है जिनमें उनके प्रत्यर्पण की मांग की गई है.
26 नवंबर 2008 को हुए मुंबई हमले को पाकिस्तान में मौजूद लश्कर-ए-तैयबा के चरमपंथियों ने अंजाम दिया था.
इन हमलों में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) पाकिस्तानी मूल के कनाडाई व्यापारी तहव्वुर राणा की भूमिका को लेकर जांच कर रही है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, मुंबई हमलों में भूमिका को लेकर ही भारत की ओर से प्रत्यर्पण का अनुरोध किए जाने पर अमेरिका में राणा को गिरफ़्तार किया गया था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
अदालती सुनवाई के दौरान, अमेरिकी सरकार के वकीलों ने तर्क दिया कि 'राणा को पता था कि उनके बचपन के दोस्त पाकिस्तानी-अमेरिकी डेविड कोलमैन हेडली लश्कर-ए-तैयबा में शामिल हैं और इस तरह हेडली की मदद करके और उनकी गतिविधियों के लिए उन्हें बचा कर राणा ने चरमपंथी संगठन और उससे जुड़े लोगों की मदद की.'
मुंबई आतंकी हमलों में छह अमेरिकियों सहित कुल 166 लोग मारे गए थे.
भारत और अमेरिका के बीच प्रत्यर्पण संधि है. न्यायाधीश ने फ़ैसला सुनाया कि राणा का भारत प्रत्यर्पण पूरी तरह से संधि के अधिकार क्षेत्र में है.