पीएम नरेंद्र मोदी नए संसद भवन का उद्घाटन 28 मई को करेंगे

रफ़ाएल नडाल 19 सालों में पहली बार फ्रेंच ओपन टूर्नामेंट नहीं खेलेंगे.

लाइव कवरेज

प्रियंका झा and शुभम किशोर

  1. पीएम नरेंद्र मोदी नए संसद भवन का उद्घाटन 28 मई को करेंगे

    नया संसद भवन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    नए संसद भवन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को करेंगे. सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत नए संसद भवन का निर्माण किया गया है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला गुरुवार को पीएम मोदी से मिलकर उन्हें नव निर्मित संसद भवन के उद्घाटन के लिए निमंत्रित किया.

    लोकसभा सेक्रेटेरियट के बयान में कहा गया है कि नया संसद भवन बन कर तैयार हो चुका है और यह आत्म निर्भर भारत की भावना का प्रतिनिधित्व करता है.

    बीते मार्च में पीएम मोदी ने नई इमारत का दौरा किया था और निर्माण मज़दूरों से भी मुलाक़ात की थी.

    नए संसद भवन को अत्याधुनिक कहा जा रहा है जिसमें कार्यालयों और कांफ्रेंस रूम के लिए पर्याप्त जगह बनाई गई है.

    इसमें लाइब्रेरी, कमेटी रूम, भोजन कक्ष बने हैं और पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था की गई है.

    इसके अलावा इस इमारत में एक विशाल कॉन्स्टीट्यूशन हॉल और सांसदों के लिए लाउंज भी बनाए गए हैं.

    इस इमारत में तीन गैलरियों को भी जगह दी गई है. एक गैलरी में टेक्सटाइल से संबंधित है. एक अन्य गैलरी में केंद्र शासित राज्यों समेत सभी राज्यों के प्रातिनिधिक ऐतिहासिक इमारतों को दर्शाया गया है.

    नई संसद में लोकसभा और राज्य सभा के मार्शल के लिए नया ड्रेस कोड लागू किया गया है.

  2. इटली: बाढ़ में नौ लोगों की मौत, 13,000 को घरों से सुरक्षित निकाला गया

    इटली बाढ़

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इटली में 20 नदियों में उफान आने के बाद आई बाढ़ में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि क़रीब 13,000 लोगों को उनके घर से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है.

    उत्तर पूर्वी तट के रिमिनी से लेकर बोलोग्ना शहर के बीच क़रीब 115 किलोमीटर के बीच सभी नदियों में उफान है.

    इस दौरान भूस्खलन के 280 हादसे हुए हैं और रात में ही लोगों को निकालने के आदेश दिए गए.

    कई लोग चेतावनी देते रहे हैं कि जलवायु परिवर्तन से पैदा होने वाले ख़राब मौसम में राहत और बचाव के लिए एक राष्ट्रीय योजना बनाए जाने की ज़रूरत है.

    सिविल प्रोटेक्शन मंत्री नेलो मुसुमेसी ने कहा कि 36 घंटे में 20 सेंटीमीटर बारिश हुई है और कुछ जगहों पर तो 50 सेंटीमीटर तक बारिश हुई है, जिससे हालात भयावह हो गए हैं.

    इटली बाढ़

    इमेज स्रोत, Getty Images

    उन्होंने कहा कि सीमेंट के निर्माण की वजह से ज़मीन लंबे समय तक सूखी रही, जिससे उनकी पानी सोखने की क्षमता कम हो गई.

    उन्होंने कहा कि इन इलाक़ों में 40 साल से कोई बांध नहीं बना और अब नए तरीक़े के बांध बनाए की ज़रूरत है.

    उधर, राहत और बचाव कार्य में काफ़ी पेरशानी आ रही है क्योंकि सड़कें पानी में डूब गई हैं और कई कस्बे अंधेरे में डूब गए हैं.

    प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने अगले मंगलवार को इस आपदा पर एक उच्च स्तरीय बैठक करने की बात कही है.

    मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक 23 नदियों में उफान से किनारे टूट गए हैं. सबसे अधिक ज़ेना नदी ने तबाही मचाई है.

  3. रफ़ाएल नडाल 19 साल में पहली बार नहीं खेलेंगे फ्रेंच ओपन

    रफ़ाएल नडाल

    इमेज स्रोत, Erick W. Rasco /Sports Illustrated via Getty Images

    रफ़ाएल नडाल 19 सालों में पहली बार फ्रेंच ओपन टूर्नामेंट नहीं खेलेंगे.

    14 बार मेन्स सिंगल ख़िताब जीतने वाले नडाल कूल्हे की चोट के कारण इस बार हिस्सा नहीं ले पाएंगे.

    उन्होंने कहा, "ये फ़ैसला मेरा नहीं हैं, मेरे शरीर का फ़ैसला है."

    "अगला साल मेरा अखिरी टूर होगा- में ऐसा सोचता हूं. अगर मैं अभी चलता रहा, तो आगे मेरे लिए ये करना मुमकिन नहीं होगा."

    'किंग ऑफ़ क्ले' के नाम से मशहूर नडाल ने फ्रेंच ओपन में 115 में से 112 मैच जीते हैं.

    वो जनवरी में ऑस्ट्रेलियन ओपन में चोटिल होने के बाद से मैदान में नहीं उतर पाए हैं.

  4. मणिपुर - अमित शाह को लिखे ख़त में बीजेपी के सात विधायकों ने की अपने इलाकों को राज्य से अलग करने की मांग

      • Author, दिलीप कुमार शर्मा
      • पदनाम, गुवाहाटी से, बीबीसी हिंदी के लिए
    अमित शाह

    इमेज स्रोत, ANI

    मणिपुर के 10 जनजातीय विधायकों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक पत्र लिखकर अपने इलाकों को मणिपुर से अलग करने की मांग की है.

    इन विधायकों की इस मांग का कई जनजातीय समूहों ने भी समर्थन किया है. पिछले सप्ताह इन्हीं विधायकों ने जनजातीय क्षेत्रों के लिए एक अलग प्रशासन की मांग की थी, जिसे मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने खारिज कर दिया था.

    इन 10 जनजातीय विधायकों में 7 बीजेपी के विधायक हैं. इन विधायकों ने मणिपुर की मौजूदा सरकार से बातचीत नहीं करने का फैसला किया है.

    मिज़ोरम की राजधानी आइजोल में बुधवार को एक बैठक के बाद इन प्रतिनिधियों ने एक साझा बयान जारी कर संविधान के तहत कुकी, हमार और ज़ोमी समुदाय वाले मणिपुर के जनजातीय इलाकों के लिए पूरी तरह अलग प्रशासन व्यवस्था करने की मांग उठाई है.

    इन विधायकों ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखे पत्र में कहा है कि "ज़मीनी हकीक़त यह है कि मणिपुर का अब बंटवारा हो गया है. हमारी जनजातियों की एक बड़ी आबादी इंफाल के मैदानी इलाकों से हट गई है. अब वहां कोई नहीं रहता और न ही पहाड़ी जिलों में अब मैतेई रहते हैं."

    पत्र में आरोप लगाया गया है कि, 'मणिपुर की सरकार और उसके पुलिस तंत्र को साम्प्रदायिक बना दिया गया है जो कुकी आदिवासियों के ख़िलाफ काम कर रही है.'

    विधायकों ने गृह मंत्री से उपयुक्त तंत्र के जरिए दो समुदायों के प्रशासनिक पृथक्करण के लिए गंभीरता से विचार करने की गुहार लगाई है.

    इस बयान में विधायकों ने बताया कि बैठक में वर्तमान सांप्रदायिक संकट का सामना करने के लिए एकजुट होकर खड़े होने और वर्तमान मणिपुर सरकार के साथ किसी भी तरह की बातचीत या बातचीत में शामिल नहीं होने का संकल्प लिया गया है.

  5. हिंद महासागर में डूबा चीनी जहाज, भारतीय नौसेना ने मदद के लिए भेजा एयरक्राफ़्ट

    भारतीय नौसेना का पी-8आई गश्ती विमान

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, भारतीय नौसेना का पी-8आई गश्ती विमान

    हिंद महासागर में डूबने वाले चीनी जहाज के चालक दल के सदस्यों की तलाश और मदद के लिए भारतीय नौसेना ने पी-8आई गश्ती विमान को तैनात किया है.

    चीन का ये जहाज मछली पकड़ने के काम में लाया जाता है और उसके चालक दल में 39 लोग थे.

    नेवी ने बताया कि गश्ती विमान पी-8आई ने बुधवार को ख़राब मौसम के बावजूद कई बार तलाशी अभियान चलाया.

    विमान को समुद्र की सतह पर कई ऐसी चीज़ें दिखीं जिनके बारे में माना जा रहा है कि वो डूबे हुए जहाज का अवशेष हो सकती हैं. समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, चीनी जहाज के चालक दल के सदस्यों में चीन के अलावा इंडोनेशिया और फिलिपींस के नागरिक शामिल हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  6. दिनभर पूरा दिन पूरी ख़बर, मोहन लाल शर्मा और सुमिरन प्रीत कौर के साथ

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  7. आईपीएलः प्लेऑफ़ में बने रहने के लिए अहम मुक़ाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पहले कर रहा है गेंदबाज़ी

    विराट कोहली

    इमेज स्रोत, ANI

    आईपीएल का 65वां मुक़ाबला सनराइज़र्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा है.

    टॉस जीत कर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला किया है.

    सनराइज़र्स हैदराबाद की टीम इस आईपीएल में 12 मैचों में से 8 गंवा कर प्लेऑफ़ की रेस से बाहर हो चुकी है.

    वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए प्लेऑफ़ की रेस में बने रहने के लिए इस मैच को जीतना बेहद ज़रूरी है.

    रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 12 मैचों में से 6 मैच जीते हैं और फिलहाल पॉइंट टेबल में पांचवे पायदान पर मौजूद है.

    इस मुक़ाबले में अगर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को जीत मिलती है तो वो पॉइंट टेबल में चौथे पायदान पर पहुंच जाएंगे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    दोनों टीमों के बीच मुक़ाबले में कौन आगे?

    इस सीज़न में इन दो टीमों के बीच यह पहला मुक़ाबला है.

    वहीं आईपीएल में अब तक दोनों टीमों के बीच 22 मैच खेले गए हैं. इनमें से 12 मैच सनराइज़र्स हैदराबाद ने जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 9 मुक़ाबले जीते हैं.

    दोनों टीमों के बीच 2017 में एक मैच बारिश की वजह से नहीं खेला जा सका था.

  8. कर्नाटक की जीत के बाद कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में किया ये चुनावी वादा

    कमलनाथ

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कर्नाटक चुनाव से उत्साहित कांग्रेस ने वादा किया है कि मध्य प्रदेश चुनाव में वो जीते तो 100 यूनिट बिजली का बिल माफ़ करेंगे, और 200 यूनिट बिजली पर पचास प्रतिशत की छूट देंगे.

    मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस पार्टी के नेता कमलनाथ ने ये एलान किया है.

    कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से एक वीडियो ट्वीट किया है, जिसमें वो कह रहे हैं, "मैं ये पहली बार कह रहा हूं, 100 यूनिट माफ़, 200 यूनिट हाफ़."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    कांग्रेस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, "मध्य प्रदेश से कांग्रेस का वादा,100 यूनिट बिजली माफ 200 यूनिट बिजली हाफ़."

    "कांग्रेस का हाथ, जनता के साथ."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  9. पाकिस्तान: इस्लामाबाद में सिंगल लोगों की ये परेशानी

    वीडियो कैप्शन, इस्लामाबाद: क्यों सिंगल लोगों को घर मिलने में हो रही है मुश्किल

    पाकिस्तान के कई शहरों से लोग इस्लामाबाद नौकरी या पढ़ाई के लिए आते हैं. हर एक के पास अपना घर नहीं होता. कई लोग किराए पर घर लेते हैं.

    लेकिन इन लोगों में से जो लोग शादीशुदा नहीं होते या कहें कि सिंगल होते हैं उन्हें एक ठिकाना मिलने में काफ़ी दिक़्क़त पेश आती है.

    बीबीसी संवाददाता सहर बलोच ने ऐसे कई लोगों से बात की और जानना चाहा कि उन पर इसका क्या असर पड़ता है.

  10. महाराष्ट्र के उस्मानाबाद ज़िले के तुलजा भवानी मंदिर में 'अभद्र' कपड़ों पर लगी रोक

    तुलजा भवानी मंदिर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, तुलजा भवानी मंदिर

    महाराष्ट्र के उस्मानाबाद ज़िले के तुलजा भवानी मंदिर में लोगों के हाफ़ पैंट और "अभद्र" कपड़े पहनकर आने पर रोक लगा दी है. गुरुवार को मंदिर के मैनेजमेंट ने इसकी जानकारी दी है.

    मैनेजमेंट ने कहा है कि फ़ैसला धार्मिक भावनाओं को देखते हुए लिया गया है.

    मंदिर ने बाहर मराठी में एक बोर्ड लगाया है जिसमें लिखा गया है, "असभ्य पोशाक, अभद्र कपड़े और शरीर के अंगों को प्रदर्शित करने वाले, हाफ पैंट और बरमूडा (शॉर्ट्स) की अनुमति नहीं होगी."

    मंदिर के जनसंपर्क अधिकारी नागेश शिटोले ने पीटीआई से कहा, "हम किसी मंदिर में श्रद्धा से जाते हैं. इसलिए इसकी पवित्रता बनाए रखने के लिए तुलजा भवानी मंदिर के प्रवेश द्वार पर बोर्ड लगाए गए हैं. इस तरह के नियम देश भर के कई मंदिरों में पहले से मौजूद हैं."

  11. कर्नाटकः सोनिया गांधी के दख़ल के बाद कैसे निकला संकट का हल

    डीके शिवकुमार और सोनिया गांधी

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, डीके शिवकुमार पर सोनिया गांधी का असर अधिक है. माना जाता है कि शिवकुमार को कर्नाटक कांग्रेस प्रेदश अध्यक्ष बनाने में सोनिया गांधी की प्रमुख भूमिका रही है.

    कर्नाटक में बीते चार दिनों से चल रहे 'नाटक' के हल के लिए कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को आख़िरकार सोनिया गांधी की शरण में जाना पड़ा.

    मौजूदा संकट के हल के लिए शीर्ष नेतृत्व ने सोनिया गांधी से डीके शिवकुमार को उप मुख्यमंत्री और राज्य में पार्टी अध्यक्ष पद के लिए मनाने का अनुरोध किया ताकि सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री बनाया जा सके.

    सूत्रों से मिल रही इस जानकारी के कुछ ही घंटों के अंदर कांग्रेस पार्टी की ओर से इसकी औपचारिक घोषणा भी हो गई.

    इससे पहले शिवकुमार से दिल्ली में जब पत्रकारों ने पूछा कि क्या उन्होंने उप मुख्यमंत्री का पद स्वीकार कर लिया है तो प्रसन्न मुद्रा में उन्होंने कहा, "अगर आलाकमान का निर्देश मिलता है, तो मैं स्वीकार कर लूंगा."

  12. राबड़ी देवी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी के सामने पेश हुईं

    राबड़ी देवी

    इमेज स्रोत, ANI

    बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय के सामने हुईं.

    समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, कथित लैंड फॉर जॉब स्कैम से जुड़े एक मनी लॉन्ड्रिंग केस में राबड़ी देवी को प्रवर्तन निदेशालय ने पूछताछ के लिए बुलाया था.

    वे ईडी के दफ़्तर सुबह के 11 बजे पहुंची थीं. लंच के लिए एक घंटे के ब्रेक के बाद दोपहर दो बजे राबड़ी देवी की पूछताछ फिर से शुरू हुई.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    प्रिवेंशन ऑफ़ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत 68 वर्षीय राबड़ी देवी का बयान दर्ज किया गया.

    पिछले कुछ महीनों में ईडी राबड़ी देवी के बच्चों- तेजस्वी यादव, मीसा भारती, चंदा यादव और रागिनी यादव से पूछताछ कर चुकी है.

    इस साल मार्च में ईडी चंदा यादव, रागिनी यादव, हेमा यादव और पूर्व राजद विधायक अबू दोजाना के ठिकानों पर छापेमारी की थी.

  13. दुनिया में भारतीय संस्कृति का लोहा मनवाने वाले स्वामी विवेकानंद के अनजाने पहलू

    वीडियो कैप्शन, दुनिया में भारतीय संस्कृति का लोहा मनवाने वाले स्वामी विवेकानंद के अनजाने पहलू

    छोटी उम्र, बड़ी जिंदगी... दुनिया में भारतीय संस्कृति का लोहा मनवाने वाले स्वामी विवेकानंद.

    जब शिकागो की धर्म संसद में स्वामी विवेकानंद ने अपना पहला वाक्य कहा, सिस्टर्स एंड ब्रदर्स ऑफ अमेरिका, तो वहां मौजूद सारे लोग खड़े हो गए और दो मिनट तक लगातार ताली बजाते रहे.

    छोटी उम्र, बड़ी जिंदगी की पहली कड़ी में सुनिए स्वामी विवेकानंद की कहानी रेहान फ़ज़ल और प्रेरणा से... याद करेंगे उन्हीं अनूठी प्रतिभाओं को, जिनके जीवन में दिन कम थे, लेकिन हमारे जीवन में उनकी यादें बहुत हैं.

  14. डिप्टी सीएम का पद मिलने के बाद बोले डीके शिवकुमार- 'मुझे क्यों निराश होना चाहिए?'

    कर्नाटक कांग्रेस

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, डीके शिवकुमार

    कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष और डिप्टी सीएम के लिए चुने गए डीके शिवकुमार ने कहा है कि वो निराश नहीं हैं.

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक उन्होंने कहा, "मुझे क्यों निराश होना चाहिए?"

    उन्होंने कहा, "जब लोगों ने हमें इतना बड़ा मैनडेट दिया है, हमें खुश होना चाहिए और अपने वादों को पूरा करना चाहिए. यहीं हमारा मुख्य मकसद और एजेंडा होना चाहिए."

    उन्होंने कहा, "सब कुछ अच्छा है और अच्छा ही रहेगा. राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सभी को मिलकर काम करना है और हमने ये स्वीकार किया है."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  15. दो बूंद पानी के लिए ज़िंदगी दांव पर लगाने वालों की कहानी

    वीडियो कैप्शन, दो बूंद पानी के लिए ज़िंदगी दांव पर लगाने वालों की कहानी

    आप सोचकर देखिए कि महज़ पानी पीने के लिए आपको हर रोज़ 70 फुट गहरे कुएं में उतरना पड़े.

    जान जोखिम में डालकर महाराष्ट्र के गंगोदावरी गांव के लोगों का ये रोज़ का काम है.

    हर रोज ऐसी ही जद्दोजहद,वो भी पानी जैसी मूलभूत सुविधा के लिए. देखिए वीडियो.

  16. ब्रेकिंग न्यूज़, 'द केरला स्टोरी' पर पश्चिम बंगाल के बैन पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

    सुप्रीम कोर्ट

    इमेज स्रोत, ANI

    सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को 'द केरला स्टोरी' पर पश्चिम बंगाल सरकार के प्रतिबंध पर रोक लगा दी है.

    8 मई को पश्चिम बंगाल सरकार ने 'द केरला स्टोरी' की राज्य में रिलीज़ पर प्रतिबंध लगा दिया था.

    साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को सिनेमा देखने जाने वालों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक सिनेमा हॉल में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के इंतज़ाम के भी निर्देश दिए हैं.

    इससे पहले पश्चिम बंगाल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दायर अपने हलफ़नामे में 'द केरला स्टोरी' फ़िल्म पर लगाए गए प्रतिबंध का बचाव किया था.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि फ़िल्म में 'हेट स्पीच है और तथ्यों को तोड़-मरोड़कर दिखाया गया है.'

    बीबीसी के सहयोगी सुचित्र मोहंती को मिली जानकारी के अनुसार बंगाल सरकार ने कहा, "ख़ुफ़िया रिपोर्टों में क़ानून व्यवस्था बिगड़ने, सांप्रदायिक विवाद, चरमपंथी गुटों के बीच झड़प की आशंका जताई गई थी. फ़िल्म में हेट स्पीच (नफ़रती बयान) हैं, जो गलत जानकारियों पर आधारित हैं. इससे राज्य में हिंसा भड़क सकती है. वित्तीय नुक़सान किसी के मौलिक अधिकारों का हनन नहीं है."

    'द केरला स्टोरी' फ़िल्म पाँच मई को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  17. भारत का दूल्हा, लाहौर की दुल्हन...इस शादी के चर्चे दूर-दूर तक हैं

    वीडियो कैप्शन, भारत का दूल्हा, लाहौर की दुल्हन...इस शादी के चर्चे दूर-दूर तक हैं

    पाकिस्तान के शहर लाहौर में रहने वालीं शहलीन को भारत में पंजाब के गुरदासपुर के नमन से मोहब्बत हुई और दोनों ने शादी करने का फ़ैसला कर लिया.

    लेकिन वीज़ा हासिल करना बड़ी दिक्कत थी. सात साल इंतज़ार के बाद आख़िरकार दोनों एक-दूसरे से शादी करने में कामयाब रहे. देखिए, ये ख़ूबसूरत सी कहानी...

  18. किरेन रिजिजू को क़ानून मंत्रालय से हटाए जाने पर बोले संजय राउत- न्यायपालिका की हुई जीत

    संजय राउत

    इमेज स्रोत, Getty Images

    शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने गुरुवार को कहा है कि केंद्र सरकार ने किरेन रिजिजू के प्रति न्यायपालिका के 'असंतोष' को देखते हुए उन्हें कानून मंत्री के पद से हटाया है.

    संजय राउत ने इसे न्यायपालिका की जीत कहा है.

    रिजिजू को कानून मंत्रालय के हटाकर उनकी जगह पर अर्जुन राम मेघवाल को ये जिम्मेदारी दी है. रिजिजू को 7 जुलाई 2021 को ये पद दिया गया था.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    कानून मंत्री रहते हुए रिरिजू अपने बयानों को लेकर चर्चा में आए, उन्होंने सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट में जजों की 'कॉलेजियम' के तहत नियुक्ति प्रक्रिया पर सवाल सवाल उठाए थे और इसे संविधान के ख़िलाफ़ बताया था.

    हाल ही में उन्होंने रिटायर्ट जजों के ख़िलाफ़ बयान दिए थे जिसपर कई लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी.

    उन्होंने दावा किया था कि कुछ रिटायर्ड जज 'एंटी इंडिया गैंग' का हिस्सा हैं और भारतीय न्यायपालिका को विपक्षी पार्टी बनाने की कोशिश कर रहे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक राउत ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार में कोई भी नहीं है जो अकेले कानून मंत्रालय को हैंडल कर सके.

    उन्होंने कहा कि रिजिजू ने न्यायपालिका के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की और उन्होंने मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूढ़ का भी अपमान किया.

    उन्होंने कहा, "पूरी न्यायिक व्यवस्था मंत्री जी के ख़िलाफ़ थी और सरकार ने ये संज्ञान में लिया. ये न्याय पालिका की जीत है."

  19. किरेन रिजिजू की क़ानून मंत्रालय से छुट्टी, क्या न्यायपालिका से टकराव थी वजह?

    किरेन रिजिजू

    इमेज स्रोत, Sonu Mehta/HT via Getty Images

    अपने बयानों के कारण सुर्ख़ियों में रहने वाले बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के हाथों से क़ानून मंत्रालय चला गया है.

    किरेन रिजिजू से क़ानून मंत्रालय लेकर उन्हें अर्थ साइंसेस यानीपृथ्वी विज्ञान मंत्रालयदिया गया है.

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दफ़्तर सेजारी बयानमें कहा गया है कि प्रधानमंत्री की सलाह पर केंद्रीय मंत्री का विभाग बदला गया है.

    रिजिजू की जगह अब अर्जुन राम मेघवाल क़ानून मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार संभालेंगे.

  20. ब्रेकिंग न्यूज़, बिहार में जाति सर्वे पर पटना हाई कोर्ट के स्टे को हटाने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार

    सुप्रीम कोर्ट

    इमेज स्रोत, ANI

    सुप्रीम कोर्ट ने बिहार में जाति सर्वे पर पटना हाई कोर्ट की रोक को हटाने से इनकार कर दिया है.

    समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले की अगली सुनवाई अब 14 जुलाई को होगी.

    जस्टिस एस ओका और जस्टिस राजेश बिंदल की बेंच ने कहा कि वो इस मामले की सुनवाई को फिलहाल लंबित रखेंगे क्योंकि पटना हाई कोर्ट में तीन जुलाई को इस पर सुनवाई होनी है.

    अदालत ने कहा कि अगर पटना हाई कोर्ट इस पर सुनवाई नहीं करता है तो वो 14 जुलाई को इस मामले पर सुनवाई करेंगे.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    बिहार में जाति सर्वे के मुद्दे पर पटना हाई कोर्ट के फ़ैसले के ख़िलाफ़ राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में इसे चुनौती दी है.

    पटना हाई कोर्ट ने चार मई को बिहार में जाति आधारित सर्वे पर पटना हाई कोर्ट ने तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी थी.

    हालांकि पटना हाई कोर्ट का फ़ैसला अंतरिम है और इस मामले में उच्च न्यायालय का अंतिम फ़ैसला अभी आना बाक़ी है.