कर्नाटक में कांग्रेस को मिली सफलता पर क्या बोले तमिलनाडु के सीएम स्टालिन

इमेज स्रोत, Getty Images
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कर्नाटक में मिल रही चुनावी सफलता के लिए कांग्रेस को बधाई दी है.
कर्नाटक में कांग्रेस 71 सीट जीत चुकी है और 65 सीटों पर आगे चल रही है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
एमके स्टालिन ने एक ट्वीट में कहा, "कर्नाटक की जीत के लिए कांग्रेस को बधाई. अन्यायपूर्ण तरीके से भाई राहुल गांधी की संसद सदस्यता ख़त्म किया जाना, राजनीतिक विरोधियों के ख़िलाफ़ जांच एजेंसियों को लगाना, हिंदी थोपना और हर तरफ़ भ्रष्टाचार, ये कुछ ऐसे मुद्दे हैं जो इस चुनाव में कर्नाटक की जनता के दिलो-दिमाग में रहे और उन्होंने भाजपा को सबक सिखाया."
उन्होंने लिखा, "साल 2024 का चुनाव जीतने के लिए आएं साथ काम करें और देश में लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों को फिर से एक बार बहाल करें."
















