इमरान ख़ान ने फिर की सेना की आलोचना, देश में हिंसा पर सेना प्रमुख का आया ये बयान

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान ख़ान ने एक बार फिर सेना की आलोचना की है. सेना ने हिंसा पर क्या कहा.

लाइव कवरेज

प्रियंका झा and स्नेहा

  1. इमरान ख़ान ने एक बार फिर सेना की आलोचना की, देश में हिंसा पर सेना प्रमुख का आया ये बयान

    इमरान ख़ान

    इमेज स्रोत, ANI

    पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान ख़ान ने एक बार फिर सेना की आलोचना की है.

    उन्होंने कहा, ''आएसपीआर का तब जन्म भी नहीं हुआ था जबसे मैंने दुनिया में देश का नाम किया और सम्मान दिलाया.''

    ख़ान ने दावा किया, ''मैंने सेना की छवि हर जगह अच्छी बनाई. मेरे शासनकाल में लोग सेना को पसंद करते थे, प्यार करते थे लेकिन फिर एक सेना प्रमुख ने मेरी पीठ में छुरा भोंक दिया और पाकिस्तान के कुख्यत अपराधियों को ले आए.''

    उन्होंने कहा, ''मैं सेना को कोसता नहीं हूं लेकिन सेना प्रमुख के उठाए कदमों की वजह से सेना की छवि खराब हुई.''

    वहीं, पाकिस्तानी सेना के पब्लिक रिलेशन डिपार्टमेंट (आईएसपीआर) के अनुसार, ''सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर ने कहा है कि नौ मई के दिन हुई हिंसा की साजिश रचने वाले, हिंसा भड़काने वालों के ख़िलाफ़ कार्रवाई होगी. पाकिस्तानी सेना उसके इमारतों पर हमले को बर्दाश्त नहीं करेगी.''

    आईएसपीआर के अनुसार, सेना प्रमुख ने पेशावर के कोर हेडक्वार्टर का दौरा किया, जहां उन्हें हालात की जानकारी दी गई.

  2. कर्नाटक चुनाव: कांग्रेस को 135 सीटों पर मिली जीत, एक पर आगे

    कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार

    कर्नाटक में कांग्रेस को बड़ी जीत हासिल हुई है. शनिवार रात 10 बजे तक पार्टी को 224 सीटों वाली विधानसभा में 135 सीटों पर जीत हासिल हुई है और एक पर आगे चल रही है.

    बीजेपी को 65 सीटों पर जीत मिली है.

    जेडीएस को 19 सीटें मिली हैं जबकि निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में दो सीटे गई हैं. वहीं कल्याण राज्य प्रगति पक्ष को एक और सर्वोदय कर्नाटक पक्ष को भी एक सीट मिली है.

    कर्नाटक के मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता बसवराज बोम्मई अपना इस्तीफ़ा देने के लिए राज भवन पहुंच गए हैं.

    बोम्मई ने कहा, '' मैं इस हार की जिम्मेदारी लेता हूं. हार की कई वजहें हैं. हम सबका विश्लेषण करेंगे. हम अपनी गलतियों पर काम करेंगे और लोकसभा चुनाव में हम वापसी करेंगे.''

    केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कर्नाटक में डबल इंजन सरकार बनाने की बीजेपी ने कोशिश की और इसके लिए कड़ी मेहनत भी की लेकिन लोकतंत्र में लोगों ने जो निर्णय दिया है, उसे स्वीकार करते हैं. उन्होंने कहा, '' हम अपनी गलतियों को पहचानेंगे और उन्हे सुधारेंगे.''

  3. राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने अटकलों पर विराम लगाते हुए की सगाई, देखिए तस्वीरें

    आप संसाद राघव चड्ढा और बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा

    इमेज स्रोत, Twitter @ Raghav Chadha

    आम आदमी पार्टी के युवा संसाद राघव चड्ढा के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की सगाई हो गई है.

    शनिवार को दिल्ली के कपूरथाला हाऊस में दोनों की रिंग सेरेमनी हुई.

    राघव चड्ढा और बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इस साल की शुरुआत से ही सुर्खियों में रहे हैं. दोनों की शादी की अटकलें कई दिनों से लग रही थीं.

    आप संसाद राघव चढ्ढा और बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा

    इमेज स्रोत, Twitter @ Raghav Chadha

    पिछले मार्च में संसद सत्र के दौरान सभापति की कुर्सी पर मौजूद उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी इस मामले में चुटकी ली थी और कहा कि "आजकल आप सोशल मिडिया पर छाए हुए हैं.".

    संसद के बाहर जब राघव चड्ढा से पत्रकारों ने इस बारे में सवाल किया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा था, "आप राजनीति के सवाल करिए, परिणीति के नहीं."

    लेकिन आम आदमी पार्टी के ही एक सांसद संजीव अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर दोनों को बधाई दी थी.

    आप संसाद राघव चड्ढा  और बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा

    इमेज स्रोत, Twitter @ Raghav Chadha

    राघव चड्ढा:चार्टर्ड अकाउंटेंट से राज्यसभा पहुंचने तक

    राघव चड्ढा दिल्ली के राजिंदर नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे. उन्हें 2022 पंजाब चुनाव में आम आदमी पार्टी का सह प्रमुख बनाया गया था.

    पंजाब में आम आदमी पार्टी की प्रचंड जीत में इनका अहम योगदान रहा है.

    राघव चड्ढा ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और उसके बाद चार्टर्ड अकाउंटेंट भी बने. इसके साथ वे आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और राष्ट्रीय प्रवक्ता भी हैं.

    शुरुआती दिनों से ही राघव चड्ढा ने अरविंद केजरीवाल का साथ दिया है. साल 2013 में आम आदमी पार्टी की जो समिति चुनावी घोषणा पत्र का मसौदा तैयार कर रही थी, उसमें राघव चड्ढा भी मौजूद थे.

    पंजाब चुनाव में राघव चड्ढा ने चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ जमकर मोर्चा खोला हुआ था.

    उन्होंने चरणजीत चन्नी पर उनके निर्वाचन क्षेत्र चमकौर साहिब में अवैध बालू खनन करने के कई बार आरोप लगाए. राघव ने चन्नी को चुनावी मैदान में घेरने के लिए क्षेत्र के औचक दौरे भी किए और इसे राजनीतिक मुद्दा बनाने में लगे रहे.

  4. न्यायपालिका की वजह से ही लोकतंत्र जिंदा है: इमरान ख़ान

    इमरान ख़ान

    इमेज स्रोत, ANI

    पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने कहा कि न्यायपालिका ही है जो अब तक लोकतंत्र बचाती आई है.

    उन्होंने कहा, ''ये लोग न्यायपालिका पर हमले कर रहे हैं. मैं देश से कहता हूं कि आप संविधान और न्यायपालिका के साथ खड़े रहें.''

    उन्होंने कहा, ''मैं चाहता हूं कि जितनी भी सरकारी इमारतें जलाई गईं उसकी जांच हो. जिन्होंने भी गोलियां चलाई उनकी जांच हो लेकिन मैं नहीं चाहता कि वो (सरकार) जांच करें. मैं चाहता हूं कि चीफ़ जस्टिस जांच करें.''

    उन्होंने सरकार पर चुनावों से भागने का आरोप लगाया और कहा, ''जो लोकतंत्र चाहते हैं वो तनाव नहीं चाहते. ये चुनाव से भाग रहे हैं.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    लाहौर से ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस में इमरान ख़ान ने कहा, ''मुझे तो कल से ख़बर मिलनी शुरू हुई है. मैं फ़ेक्ट्स ले रहा था कि हुआ क्या? मेरी रैलियों में परिवार आते हैं. महिलाएं आती हैं. हम क्यों चाहेंगे हिंसा?

    इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को अल-कादिर ट्रस्ट मामले में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान को दो सप्ताह के लिए अंतरिम ज़मानत दे दी है.

    नेशनल अकाउंटिबिलिटी ब्यूरो ने अल-कादिर ट्रस्ट मामले में पाकिस्तान तहरीक़-ए-इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष इमरान ख़ान को इस्लामाबाद हाई कोर्ट के परिसर से मंगलवार को गिरफ्तार किया था.

    इमरान ख़ान को दो दिनों तक हिरासत में रखा गया. जिसके बाद गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने उनकी गिरफ़्तारी को अवैध ठहराया और उन्हें पुलिस लाइन्स के गेस्ट हाउस में न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश दिया.

    पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान को, नौ मई के बाद दर्ज किसी भी मामले में अब 17 मई तक गिरफ़्तार नहीं किया जा सकेगा.

  5. यूपी निकाय चुनाव: योगी आदित्यनाथ ने पार्टी के प्रदर्शन पर ये बोला

    यूपी निकाय चुनाव

    इमेज स्रोत, ANI

    उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में बीजेपी के प्रदर्शन के लिए राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मतदाताओं का शुक्रिया अदा किया.

    मुख्यमंत्री ने कहा, ''2017 की तुलना में बीजेपी को दोगुनी से ज्य़ादा सीटें मिली हैं.''

    उन्होंने कहा, '' कार्यकर्ताओं की मेहनत की वजह से ही पार्टी को अब तक की सबसे बड़ी जीत मिली है. 17 नगर निगमों में पार्टी पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ विजय प्राप्त करने में सफल हुई. मैं इस बहुमत के लिए मतदाताओं का शुक्रिया अदा करता हूं और उन्हें आश्वस्त करता हूं कि उत्तर प्रदेश सरकार विकास और सुशासन सुनिश्चित करने के लिए काम करेगी.''

    वहीं, समाजवादी पार्टी ने वोटों की गिनती में धांधली करने का आरोप लगा रही है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    समाचार एजेंसी पीटीआई की ख़बर के अनुसार,उत्तर प्रदेश के निकाय चुनावों में सत्तारूढ़ बीजेपी ने 17 नगर निगम में 16 पर जीत हासिल कर ली है. अब तक 16 के ही परिणाम घोषित हुए हैं और इसमें बीजेपी की ही जीत हुई है.

  6. दिनभर: कर्नाटक-चुनावी बिसात पर उल्टे पड़े बीजेपी के दांव?

  7. कर्नाटक चुनाव परिणाम पर बोले बघेल- भ्रष्टाचारियों के सिर पर गदा पड़ी है

    कर्नाटक चुनाव परिणाम

    इमेज स्रोत, ANI

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कर्नाटक चुनाव के परिणाम से यह ज़ाहिर होता है कि बजरंग बली कांग्रेस पार्टी के साथ हैं.

    समाचार एजेंसी पीटीआई की ख़बर के अनुसार, रायपुर से संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा कि कर्नाटक में बीजेपी की हार नरेंद्र मोदी की हार है.

    कर्नाटक विधानसभा के चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी ने बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने के कांग्रेस के वादे पर कहा था कि कांग्रेस बजरंगबली को 'ताले में बंद' करने की कोशिश कर रही है.

    उन्होंने कहा, ''देखिए बीजेपी ने बजरंग दल को बजरंग बली बनाया था. बजरंग बली बजरंग बली हैं. साधारण इंसान उनका मुकाबला नहीं कर सकता. बजरंग बली हमेशा सत्य, प्रेम, भाइचारा का साथ देने वाले हैं. जहां भ्रष्टाचार होगा, पाप होगा, तो बजरंग बली की गदा उन्हीं पर पड़ती है. आज कर्नाटक में जो रिजल्ट आया है वो भ्रष्टाचारियों के सिर पर गदा पड़ी है. ये नरेंद्र मोदी की हार है.''

  8. आईपीएल 2023: दिल्ली ने जीता टॉस, शिखर धवन की पंजाब टीम को बल्लेबाज़ी का न्योता

    धवन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    आईपीएल में आज का दूसरा मैच दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच दिल्ली में खेला जा रहा है.

    दिल्ली के कप्तान डेविड वॉर्नर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला किया है. शिखर धवन की अगुवाई वाली पंजाब की टीम पहले बल्लेबाज़ी करेगी.

    धवन का कहना है कि अगर वो टॉस जीतते तो गेंदबाज़ी ही चुनते.

    दिल्ली की टीम प्वाइंट टेबल में आखिरी पायदान पर है. उनके खाते में सिर्फ आठ प्वाइंट हैं. वहीं पंजाब किंग्स 10 प्वाइंट के साथ आठवें नंबर पर हैं.

    पंजाब के लिए प्लेऑफ़ में पहुंचने की उम्मीद बनाए रखने के लिए आज के मैच में जीत हासिल करना ज़रूरी है.

  9. राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने के सवाल पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

    प्रियंका गांधी

    इमेज स्रोत, ANI

    कर्नाटक विधानसभा के नतीजों पर प्रियंका गांधी ने कहा कि कर्नाटक की जनता ने संदेश दे दिया है कि वो अपने मुद्दों के समाधान की राजनीति चाहती है.

    समाचार एजेंसी एएनआई की ख़बर के अनुसार, राहुल गांधी के पीएम बनने से जुड़े एक सवाल पर उन्होंने कहा, ''देखिए जैसा मैंने कहा कि ये बहुत बड़ी जिम्मेदारी है. हम जनता के सामने गए कुछ गारंटी लेकर, हमें उन्हें पूरा करना है. जनता के लिए हमें काम करना है. आगे जनता ही बताएगी कि क्या होना है? ''

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    उन्होंने कहा, ''हमारा प्रचार यही रहा था कि जनता के मुद्दे पर बात होनी चाहिए. हिमाचल प्रदेश में भी हमने यही किया था. ध्यान भटकाने वाली राजनीति अब नहीं चलेगी. भ्रष्ट सरकार को जनता ने निकाल दिया.''

    प्रियंका गांधी ने इस जीत के लिए राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को भी श्रेय दिया.

    उन्होंने कहा, ''भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी ने कर्नाटक से यात्रा निकाली, उसमें 91 विधानसभा थी, हमें वहां करीब 75 फ़ीसदी में जीत मिली.''

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  10. सलमान ख़ान पहुँचे ममता बनर्जी के घर, जमा हुई फ़ैन्स की भीड़

    ममता बनर्जी और सलमान ख़ान

    इमेज स्रोत, ANI

    बॉलीवुड एक्टर सलमान ख़ान शनिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से कालीघाट स्थित उनके आवास पर मिले.

    इस दौरान बड़ी संख्या में एक्टर के प्रशंसक भी उनकी एक झलक पाने के लिए वहां पहुंच गए थे.

    अभिनेता पूर्वी बंगाल फुटबॉल क्लब के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे. वह करीब 30 मिनट तक बनर्जी के आवास पर रूके.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  11. ब्रेकिंग न्यूज़, कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत पर पीएम मोदी ने दी बधाई

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की फ़ाइल फ़ोटो

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की फ़ाइल फ़ोटो

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत पर बधाई दी है.

    उन्होंने ट्विटर पर अपने संदेश में कहा, "कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को उनकी जीत के लिए बधाई. जनता की उम्मीदें पूरी करने के लिए उन्हें मेरी शुभकामनाएं."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    उन्होंने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बीजेपी को समर्थन देने वाले लोगों को शुक्रिया भी कहा है.

    पीएम मोदी ने कहा, "मैं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की सराहना करता हूं. हम आने वाले समय में कर्नाटक की और उत्साह से सेवा करेंगे."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  12. छत्तीसगढ़ः आदिवासियों के आरक्षण पर क्यों उठाए जा रहे हैं सवाल

    छत्तीसगढ़

    इमेज स्रोत, Alok Putul

    छत्तीसगढ़ में ईसाई आदिवासियों को अनुसूचित जनजाति की श्रेणी से बाहर करने की मांग तेज़ होती जा रही है.

    डी-लिस्टिंग या असूचीकरण की मांग ऐसे समय में हो रही है, जब राज्य में अगले छह महीने में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं.

    शैक्षणिक संस्थाओं या नौकरियों में उसी समुदाय को आरक्षण की सुविधा हासिल होती है जिनका नाम अनुसूचित जाति या जनजाति की लिस्ट में शामिल हो.

    पिछले कुछ महीनों में भाजपा और आरएसएस से जुड़े हिंदु संगठनों ने छत्तीसगढ़ में, बस्तर से लेकर सरगुजा तक डी-लिस्टिंग की मांग को लेकर कई बड़ी रैलियां की हैं. इसके जवाब में ईसाई संगठनों ने भी कुछ इलाक़ों में प्रदर्शन किया.

  13. साइक्लोन मोचा: बांग्लादेश में लाखों लोगों के प्रभावित होने की आशंका, तस्वीरों में देखें वहां का हाल

    साइक्लोन मोचा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    ख़तरनाक साइक्लोन मोचा से बचाने के लिए दक्षिण-पूर्वी बांग्लादेश के करीब पांच लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है.

    बीबीसी की दक्षिण एशिया संवाददाता रजनी वैद्यानाथन के अनुसार, विशेषज्ञों ने बताया है कि यह तूफ़ान बेहद ख़तरनाक रूप ले सकता है.

    साइक्लोन मोचा

    इमेज स्रोत, MONIRUL ALAM/EPA-EFE/REX/Shutterstock

    ऐसी आशंका है कि साइक्लोन मोचा रविवार को यहां पहुंच जाएगा और इस दौरान 170 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवा चलेगी.

    यह साइक्लोन बांग्लादेश में दुनिया के सबसे बड़े शरणार्थी शिविर को भी प्रभावित कर सकता है.

    साइक्लोन मोचा

    इमेज स्रोत, MONIRUL ALAM/EPA-EFE/REX/Shutterstock

    यहां तंबुओ में रह रहे लोगों के लिए यह ख़तरनाक तूफान बड़े संकट की तरह है.

    मोचा के बांग्लादेश की तरफ़ बढ़ने के साथ ही यहां तट के निकट के हवाईअड्डे बंद कर दिए गए है.

    साइक्लोन मोचा

    इमेज स्रोत, PIYAL ADHIKARY/EPA-EFE/REX/Shutterstock

    मछुआरों से समुद्र में नहीं जाने को कहा गया है और प्रभावित लोगों को आश्रय देने के लिए 1500 आश्रय स्थल बनाए गए हैं.

    संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि वो इन इलाकों में सुरक्षा के लिए जो कर सकते हैं वो कर रहे हैं.

    मोचा

    इमेज स्रोत, MONIRUL ALAM/EPA-EFE/REX/Shutterstock

    बांग्लादेश की सरकार शरणार्थियों को कैंप से बाहर जाने की इजाजत नहीं देती है.

    ऐसे में कई लोगों को आशंका है कि जब यह तूफान आएगा तो उनका क्या होगा?

  14. FB LIVE: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं. कर्नाटक में कैसा है माहौल, बैंगलुरू से ज़्यादा जानकारी दे रहे हैं बीबीसी संवाददाता ज़ुबैर अहमद. वीडियो: केंज़ उल मुनीर

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  15. ब्रेकिंग न्यूज़, कर्नाटक चुनाव: 114 सीटों पर जीत के साथ कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत

    कर्नाटक विधानसभा चुनाव

    इमेज स्रोत, ANI

    कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 114 सीटों पर चुनाव जीत लिया है.

    हालांकि 22 सीटें पर अभी भी वो आगे चल रही है.

    कर्नाटक विधानसभा के 185 सीटों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं.

    बीजेपी 50 सीटों पर चुनाव जीत कर 14 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है.

    K
  16. पाकिस्तान: हिंसा में शामिल लोगों की गिरफ़्तारी के लिए शहबाज़ शरीफ़ ने दी 72 घंटों की मोहलत

    शहबाज़ शरीफ़

    इमेज स्रोत, Reuters

    पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने कहा कि देश में सार्वजनिक संपत्ति को नुक़सान पहुंचाने वाले लोगों को गिरफ़्तार करने के लिए सुरक्षा एजेंसियों को 72 घंटे की मोहलत दी है.

    शहबाज़ शरीफ़ ने ट्विटर पर इसका एलान किया है.

    उन्होंने कहा, "सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को नुक़सान पहुंचाने, उन्हें तोड़ने-फोड़ने, आगजनी करने वाले लोगों, इस काम के लिए उन्हें उकसाने वालों और मदद करने वालों को गिरफ़्तार करने के लिए मैंने क़ानून लागू करने वाली एजेंसियों को 72 घंटों का वक़्त दिया है."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने कहा है, "ऐसे तत्वों को पकड़ने के लिए सभी उपलब्ध संसाधन जिसमें तकनीकी मदद से लेकर इंटेलीजेंस तक शामिल हैं, को तैनात किया जा रहा है."

    "ऐसे लोगों पर क़ानूनी कार्यवाही इस सरकार के लिए एक इम्तेहान है. इनके मुक़दमों की सुनवाई आतंकवाद से जुड़े मामलों के ट्रायल के लिए बनाई गई अदालतों में की जाएगी."

  17. बीजेपी अब जम्मू और कश्मीर में जल्द चुनाव नहीं होने देगी: उमर अब्दुल्ला

    उमर अब्दुल्ला

    इमेज स्रोत, ANI

    जम्मू और कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि कर्नाटक के चुनाव परिणाम को देखते हुए अब बीजेपी जम्मू और कश्मीर में जल्द विधानसभा चुनाव नहीं होने देगी.

    उन्होंने कहा, "कर्नाटक विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा में अब इतना साहस नहीं है कि वह जम्मू और कश्मीर में जल्द चुनाव होने दे."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    जम्मू और कश्मीर में 2018 में पीडीपी-बीजेपी गठबंधन टूटने के बाद से निर्वाचित सरकार नहीं है.

    मार्च में जम्मू-कश्मीर के नेताओं ने चुनाव आयुक्त से जल्द चुनाव कराने की मांग के साथ एक ज्ञापन सौंपा था.

    इसके बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फ़ारूक अब्दुल्ला ने कहा था कि चुनाव आयुक्त ने उन्हें और अन्य नेताओं को जम्मू और कश्मीर में जल्द ही चुनाव कराने का आश्वासन दिया है.

  18. कर्नाटक में जीत के बाद क्या विपक्ष एकता की धुरी बन पाएगी कांग्रेस

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    नाचते-गाते कांग्रेसी कार्यकर्ता, मीडिया के कैमरों के सामने हंसकर बात करते नेता और जीत का जोश. कांग्रेस दफ़्तर पर कई साल बाद ये नज़ारा दिखा है.

    कांग्रेस में कर्नाटक की प्रचंड जीत की तरफ़ बढ़ने के बाद मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि 2024 में राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे.

    कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया के ज़रिए राहुल गांधी को कर्नाटक की जीत का श्रेय दिया. कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता भी राहुल गांधी का नाम लेते नज़र आए.

    दक्षिण भारत का द्वार कहे जाने वाले कर्नाटक में बीजेपी का क़िला ध्वस्त करके कांग्रेस निश्चित रूप से मज़बूत स्थिति में आई है. किसी बड़े राज्य में लंबे समय बाद कांग्रेस को जीत हासिल हुई है.

  19. कर्नाटक के चुनाव नतीजों पर बोले अखिलेश- 'अंतकाल' शुरू हो गया है...

    समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव

    इमेज स्रोत, ANI

    समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के रुझानों और परिणामों पर प्रतिक्रिया दी है.

    उन्होंने इसे भारत का महंगाई, बेरोज़गारी, भ्रष्टाचार और वैमनस्य के ख़िलाफ़ जनादेश बताया है.

    अखिलेश यादव ने ट्विटर पर अपनी राय जाहिर करते हुए लिखा है, "कर्नाटक का संदेश ये है कि भाजपा की नकारात्मक, सांप्रदायिक, भ्रष्टाचारी, अमीरोन्मुखी, महिला-युवा विरोधी, सामाजिक-बँटवारे, झूठे प्रचारवाली, व्यक्तिवादी राजनीति का 'अंतकाल' शुरू हो गया है."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    उन्होंने आगे कहा, "ये नये सकारात्मक भारत का महंगाई, बेरोज़गारी, भ्रष्टाचार और वैमनस्य के ख़िलाफ़ सख़्त जनादेश है."

    कर्नाटक विधानसभा चुनाव की आज मतगणना हो रही है जिसमें सत्तारूढ़ बीजेपी की सत्ता में आने की संभावनाएं अब खत्म हो गई लगती है, दूसरी तरफ़ विपक्षी कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन किया है.

    कांग्रेस 74 सीटों पर जीतकर 62 सीटों पर आगे चल रही है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  20. कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर क्या बोले राहुल गांधी