शहबाज़ शरीफ़ ने कहा पड़ोसी देश ख़ुश कि जो 73 साल में नहीं हुआ वो पाकिस्तान में अब हो रहा है
इमरान ख़ान को लेकर आए सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बाद शहबाज़ शरीफ़ ने कहा कि अदालत दोहरे मानदंड अपना रही है और उन्हें बचाने की कोशिश कर रही है.
लाइव कवरेज
दीपक मंडल and स्नेहा
ब्रेकिंग न्यूज़, मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह का निलंबन रद्द, शिंदे-फडणवीस सरकार का बड़ा फ़ैसला
इमेज स्रोत, Getty Images
महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह का निलंबन वापस ले लिया है.
महाराष्ट्र सरकार ने इस संबंध में एक आदेश जारी किया है.
आदेश में कहा गया है कि परमबीर सिंह पर लगे सभी आरोप वापस लिए जाते हैं और मामला सुलझा लिया गया है.
पांच अलग-अलग जबरन वसूली के मामलों में आरोपी परमबीर सिंह को फरार घोषित करने के लिए मुंबई पुलिस की अपराध शाखा द्वारा एक आवेदन दायर किया गया था और मुख्य मैजिस्ट्रेट कोर्ट ने उन्हें फरार घोषित कर दिया था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
सिंह ने पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख पर 100 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का आरोप लगाया था.
परमबीर सिंह ने कुछ दिनों पहले सचिन वाझे मामले में आरोप लगाने के बाद मेडिकल लीव ली थी.
इसके बाद से वे लापता चल रहे थे.
पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं.
हमारे पास पर्याप्त हथियार नहीं- यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की
वीडियो कैप्शन, हमारे पास पर्याप्त हथियार नहीं- वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की
बीबीसी के साथ ख़ास बातचीत में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने कहा कि उनके देश को रूस पर जवाबी हमला करने के लिए अभी और वक्त चाहिए.
पर क्यों, और क्या कहा उन्होंने बीबीसी संवाददाता ह्यूगो बशेगा से आइए सुनते हैं.
गुजरात के 68 जजों के प्रमोशन पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
इमेज स्रोत, ANI
सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात की निचली अदालतों के 68 जजों के प्रमोशन पर रोक लगा दी है.
इन जजों में राहुल गांधी को मानहानि केस में कसूरवार ठहराने का फ़ैसला देने वाले सूरत के चीफ़ ज्यूडिशियल मैजिस्ट्रेट हरीश हसमुख भाई वर्मा भी शामिल हैं.
जस्टिस एमआर शाह और जस्टिस सीटी रविकुमार की बेंच ने कहा कि गुजरात राज्य न्यायिक सेवा नियम, 2005 के तहत प्रमोशन में मेरिट और वरिष्ठता के सिद्धांत और योग्यता की परीक्षा में पास होने की शर्त दोनों का ख्याल रखा जाना चाहिए.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
गुजरात राज्य न्यायिक सेवा नियम में 2011 में संशोधन किया गया था.
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, बेंच ने कहा, "हम इस बात से सहमत हैं कि जिला जजों के प्रमोशन को लेकर हाई कोर्ट द्वारा जारी लिस्ट और उसके बाद राज्य सरकार की ओर से जारी किया गया ऑर्डर इस अदालत के आदेश के विरोधाभासी और अवैध है. इसलिए इसे बरकरार नहीं रखा जा सकता है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
जिस घर में कभी रहते थे जिन्ना, उसे इमरान समर्थकों ने किया आग के हवाले
वीडियो कैप्शन, जिस घर में कभी रहते थे जिन्ना, उसे इमरान समर्थकों ने किया आग के हवाले
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान की गिरफ़्तारी से भड़के उनके समर्थक कोर कमांडर के निवास में घुस गए और तबाही मचा दी.
इस इमारत में कभी मोहम्मद अली जिन्ना रहा करते थे. अब इस इमारत की मरम्मत का काम जारी है.
ब्रेकिंग न्यूज़, इमरान ख़ान को अल क़ादिर ट्रस्ट केस में मिली अंतरिम जमानत
इमेज स्रोत, RAHAT DAR/EPA-EFE/REX/Shutterstock
इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने अल-कादिर ट्रस्ट मामले में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान को दो सप्ताह के लिए अंतरिम जमानत दे दी है.
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष इमरान खान की जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए जस्टिस मियां गुल हसन औरंगजेब और जस्टिस तमन रिफत इम्तियाज की एक विशेष खंडपीठ का गठन किया गया था.
नेशनल एकाउंटिबिलीटी ब्योरो ने अल-कादिर ट्रस्ट मामले में इमरान खान को इस्लामाबाद हाई कोर्ट के परिसर से मंगलवार को गिरफ्तार किया था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
इमरान ख़ान को दो दिनों तक हिरासत में रखा गया. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने इमरान खान को घंटे भर के भीतर कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया.
गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने इमरान ख़ान की गिरफ़्तारी को अवैध ठहराया और उन्हें पुलिस लाइंस के गेस्ट हाउस में न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश दिया.
सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें शुक्रवार को इस्लामाबाद उच्च न्यायालय में पेश होने का आदेश दिया था.
यूपी के इस इलाक़े में तेंदुए का खौफ़
वीडियो कैप्शन, यूपी के इस इलाक़े में तेंदुए का खौफ़
चिड़ियाघर के अंदर जब हम पिंजरे में तेंदुआ देखते हैं तो ये दर्शकों के लिए किसी रोमांचक सीन से कम नहीं होता.
लेकिन जैसे ही ये तेंदुआ गांव की सड़कों, खेतों में पहुंचता है तो वही रोमांच डर और दुख में तब्दील हो जाता है.
डर और दुख का ये मातम बिजनौर के रिहड़ क्षेत्र में जारी है. सेराज अली और शहबाज़ अनवर की यह रिपोर्ट.
ब्रेकिंग न्यूज़, सीबीएसई ने 10वीं के रिजल्ट जारी किए, यहां देखें...
इमेज स्रोत, ANI
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं के रिजल्ट जारी कर दिए हैं.
इस बार 10वीं में कुल 93.12 फ़ीसदी बच्चे पास हुए हैं. जबकि 2022 में 94.40 प्रतिशत स्टूडेंट्स सफ़ल हुए थे.
95 प्रतिशत से ज़्यादा मार्क्स हासिल करने वाले स्टूडेंट्स की संख्या 44297 है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
लड़कियों का रिजल्ट बेहतर
कुल 94.25 फ़ीसदी लड़कियों को सफ़लता मिली जबकि 92.27 प्रतिशत लड़के पास हुए. ट्रांसजेंडर बच्चों की यह संख्या 90 फ़ीसदी है.
ऐसे देखें रिजल्ट सीबीएसई https://cbseresults.nic.in/ की साइट पर जाएं.
वहां रोल नंबर, स्कूल नंबर, डेट ऑफ़ बर्थ और एडमिट कार्ड आईडी डालकर रिजल्ट देखें.
इमरान ख़ान ने कहा पाकिस्तान में मौजूदा हालात के लिए सेना प्रमुख ज़िम्मेदार
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और तहरीके इंसाफ़ के अध्यक्ष इमरान खान के वकीलों ने लाहौर में कोर कमांडर हाउस पर हमले सहित चार मामलों में सुरक्षात्मक जमानत याचिका दायर की है.
गौरतलब है कि इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद प्रदर्शनकारियों ने लाहौर में कोर कमांडर के घर पर धावा बोल दिया था.
यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि ये चारों मामले अल-कादिर ट्रस्ट मामले में में सुरक्षा बॉन्ड के अतिरिक्त हैं.
वीडियो कैप्शन, पाकिस्तान: इमरान ख़ान की गिरफ़्तारी के बाद समर्थकों ने सेना पर ऐसा उतारा गुस्सा
इस्लामाबाद हाई कोर्ट में चल रही सुनवाई में ब्रेक के दौरान पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में इमरान खान ने कहा कि 'गिरफ्तारी के बाद जो हुआ वो तो होना ही था, ये वो पहले भी कई बार कह चुके हैं.
उन्होंने कहा है कि सभी घटनाओं के लिए केवल एक व्यक्ति जिम्मेदार है और वह सेना प्रमुख हैं.
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सेना के प्रमुख को डर है कि इमरान अगर दोबारा पीएम बने तो सेनाध्यक्ष की प्रोमोशन को डि-नोटिफ़ाई कर देंगे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
इमरान ने कहा कि वे किसी को डि-नोटिफ़ाई करने का विचार नहीं रखते.
इमरान खान ने आगे कहा कि 'अगर मेरी जमानत रद्द हुई तो मैं विरोध नहीं करूंगा.'
उन्होंने कहा कि नजरबंदी के दौरान उनके साथ नैब के अधिकारियों का व्यवहार अच्छा था.
गौरतलब हो कि इस समय सुनवाई में ब्रेक है और सुनवाई दोपहर भारतीय समयानुसार तीन बजे फिर से शुरू होगी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
पाकिस्तान में इमरान ख़ान की गिरफ़्तारी के बाद उनके समर्थकों का गुस्सा फूट पड़ा था.
मंगलवार को कई शहरों में उनके समर्थक सड़कों पर उतर आए. इन समर्थकों का गुस्सा ख़ास तौर से पाकिस्तानी सेना पर उतरा.
गुस्साई भीड़ ने लाहौर में कोर कमांडर के घर पर धावा बोल दिया था. लाहौर के अलावा रावलपिंडी में सेना के जनरल हेडक्वॉर्टर में लोग घुस गए थे.
मुस्लिम व्यक्ति पर जबरन धर्मांतरण का आरोप लगाने वाली खबरों को हटाने का निर्देश
इमेज स्रोत, Reuters
दिल्ली हाई कोर्ट ने मीडिया घरानों और ट्विटर, गूगल समेत कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को निर्देश जारी किए हैं.
निर्देश में हाई कोर्ट ने मुस्लिम व्यक्ति पर जबरन धर्मांतरण का आरोप लगाने वाली खबरों का हटाने के लिए कहा है.
जस्टिस प्रतिभा एम सिंह ने इस वीडियो से फैलने वाले खतरे को देखते हुए यह आदेश पारित किया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
कोर्ट ने इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया, न्यूज ब्रॉडकास्टिंग एंड डिजिटल स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी के साथ साथ गूगल और ट्विटर को यह नोटिस जारी किया है.
कोर्ट ने सुदर्शन न्यूज के चेयरमैन सुरेश के चव्हाण, ओडिशा टेलीविजन लिमिटेड, पिटी मीडिया एलएलपी, ऑर्गेनाइजर के मालिक भारत प्रकाशन और वॉइस ऑफ द नेशन को भी नोटिस जारी किया है.
याचिकाकर्ता अज़मत अली ख़ान, जो खुद को क्लासिकल म्यूजिक टीचर बताते हैं उन्होंने कोर्ट से वीडियो क्लिप हटाने की मांग की थी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
याचिकाकर्ता के खिलाफ दिल्ली की रहने वाली एक महिला ने जबरदस्ती धर्म बदलने का आरोप लगाते हुए 19 अप्रैल को एफआईआर दर्ज करवाई थी.
याचिकाकर्ता के वकील का कहना है कि मामले को सांप्रदायिक रंग देने के लिए वीडियो को ऑनलाइन प्रसारित किया जा रहा है.
विवेचना: जब अमेरिका को चकमा देकर भारत ने किया अपना दूसरा परमाणु परीक्षण
वीडियो कैप्शन, Vivechana: जब अमेरिका को चकमा देकर भारत ने किया अपना दूसरा परमाणु परीक्षण
आज से 25 वर्ष पूर्व भारत ने पोखरण में अपना दूसरा परमाणु परीक्षण किया था.
उस समय भारत की कोशिश इस परमाणु परीक्षण को अमेरिका की नज़रों से बचाकर रखने की थी.
विवेचना में रेहान फ़ज़ल बता रहे हैं उस दिन क्या-क्या हुआ था.
सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बाद बोले उद्धव- स्पीकर करें जल्द फ़ैसला...
इमेज स्रोत, ANI
शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को ये मांग की है कि महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर राहुल नारवेकर 16 विधायकों की सदन की सदस्यता से अयोग्यता के मुद्दे पर जल्द फ़ैसला करें.
शिवसेना के राजनीतिक विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के गुरुवार के फ़ैसले के एक दिन बाद पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने ये मांग रखी है.
पिछले साल उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में चल रही महा विकास अघाड़ी की सरकार उस वक़्त गिर गई थी जब शिवसेना के बाग़ी नेता एकनाथ शिंदे ने भारतीय जनता पार्टी से हाथ मिल लिया था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
उद्धव ठाकरे के सहयोगी अनिल परब ने कहा है कि वे स्पीकर राहुल नारवेकर को चिट्ठी लिखकर इस मुद्दे पर जल्द फ़ैसला लेने की अपील करेंगे.
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा था कि वो महाविकास अघाड़ी की सरकार को अब बहाल नहीं कर सकती है क्योंकि उद्धव ठाकरे ने बिना फ्लोर टेस्ट का सामना किए हुए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा दे दिया था.
सुप्रीम कोर्ट ने स्पीकर से उचित समय के भीतर 16 विधायकों की अयोग्यता के मुद्दे पर फ़ैसला करने को कहा है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
COVER STORY: इमरान की गिरफ़्तारी से बिगड़ते पाकिस्तान के हालात, कैसे संभलेगा मुल्क
वीडियो कैप्शन, इमरान की गिरफ़्तारी से बिगड़ते पाकिस्तान के हालात, कैसे संभलेगा मुल्क
पाकिस्तान में जो कुछ 9-10 मई को सड़कों पर हुआ ऐसा राजनीतिक हंगामा मुल्क में लंबे समय से नहीं देखा गया.
सेना भी मान रही है कि उनके ख़िलाफ़ लोगों का गुस्सा इससे पहले इस तरह कभी नहीं दिखा.
ऐसे में सवाल कई हैं.
एक तरफ़ आर्थिक बदहाली से जूझता मुल्क है तो दूसरी तरफ़ गहराता राजनीतिक संकट.
पाकिस्तान के हालात क्या और ख़राब होंगे? या फिर अगले चुनाव में इमरान और ताक़तवार होकर उभरेंगे. कवर स्टोरी में इसी की बात.
भारी सुरक्षा के बीच इस्लामाबाद हाई कोर्ट पहुंचे इमरान ख़ान, दो जजों की बेंच करेगी सुनवाई
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष इमरान ख़ान इस्लामाबाद हाई कोर्ट पहुंचे.
इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने इमरान ख़ान की ओर से अल-कादिर ट्रस्ट मामले में सुरक्षा लेने की अर्जी पर सुनवाई के लिए दो सदस्यीय नई पीठ का गठन किया है. ये इस पर सुनवाई करेगी.
बेंच में जस्टिस मियां गुल हसन औरंगजेब और जस्टिस थमन रिफत इम्तियाज शामिल हैं.
इमेज कैप्शन, हाई कोर्ट के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
डिविजनल बेंच जल्द ही इस मामले की सुनवाई शुरू करेगी.
इमरान ख़ान की अर्जी की सुनवाई को देखते हुए हाई कोर्ट के चारों और भारी सुरक्षा व्यवस्था बहाल की गई है.
कोर्ट के बाहर सैनिकों को तैनात किया गया है. साथ ही गेट के बाहर कांटेदार तार लगाया गया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
पुलिस ने यहां किसी भी तरह की भीड़ पर प्रतिबंध लगा दिया है.
शहर में किसी भी जगह लोगों के जमा होने पर रोक लगा दी गई है.
लेकिन आशंका जताई जा रही है कि इमरान ख़ान के हजारों दर्शक यहां शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए जमा हो सकता है.
सुप्रीम कोर्ट ने अल कादिर ट्रस्ट के मामले में उनकी गिरफ़्तारी को अवैध करार दिया थी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
हालांकि सरकार ने कहा है कि वो इमरान ख़ान को गिरफ्तार करवाएगी.
इससे पहले इमरान ख़ान को हिरासत में लिए जाने के बाद लगभग पूरे देश में हिंसा भड़क थी.
इनमें दस लोगों के मौत हो गई थी.
इमरान ख़ान ने आरोप लगाया था कि उनसे हिरासत में आतंकवादियों जैसा बर्ताव किया गया .
डोनाल्ड ट्रंप यौन दुर्व्यवहार के दोषी, 50 लाख डॉलर महिला को देने होंगे
वीडियो कैप्शन, डोनाल्ड ट्रंप यौन दुर्व्यवहार के दोषी, 50 लाख डॉलर महिला को देने होंगे
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को यौन शोषण और मानहानि के एक केस में दोषी ठहराया गया है.
ट्रंप ने कहा है कि वो फ़ैसले के ख़िलाफ़ अपील करेंगे.
ई जीन कैरल नाम की एक महिला ने आरोप लगाया था कि एक डिपार्टमेंटल स्टोर के फ़िटिंग रूम में ट्रंप ने उनके साथ यौन दुर्व्यवहार किया.
कैरल ने केस में जीत के बाद कहा कि ये उन सभी महिलाओं की जीत है जिनके आरोपों पर लोग भरोसा नहीं करते हैं.
कुश्ती खिलाड़ियों की शिकायत पर बृज भूषण शरण सिंह से पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने और क्या बताया
इमेज स्रोत, ANI
दिल्ली पुलिस ने बताया है कि कुश्ती खिलाड़ियों की शिकायत पर रेसलिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह का बयान दर्ज किया गया है और उनसे कुछ दस्तावेज मांगे गए हैं.
बृज भूषण शरण सिंह ने खुद पर लगे आरोपों से इनकार किया है.
इस मामले की जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का भी गठन किया गया है जिसमें चार महिला पुलिस अधिकारियों समेत छह पुलिस टीमें काम करेंगी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
दिल्ली पुलिस ने बताया है कि दस लोगों की टीम एक महिला डीसीपी के नेतृत्व में गठित की गई है.
समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने रेसलिंग फेडरेशन के सहायक सचिव विनोद तोमर का बयान भी दर्ज किया है.
दिल्ली पुलिस की एफआईआर में विनोद तोमर का नाम भी है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
पुलिस के मुताबिक़ बृज भूषण शरण सिंह से कुछ वीडियो साक्ष्य और मोबाइल डेटा मांगे गए हैं. एसआईटी उनसे अभी और पूछताछ करेगी.
पुलिस ने बताया है कि कुश्ती खिलाड़ियों की शिकायत पर दिल्ली पुलिस की टीमें सबूत जुटाने के लिए उत्तर प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक और हरियाणा गई थीं.
दिल्ली पुलिस का कहना है कि देश के बाहर हुई घटनाओं को लेकर भी जो आरोप लगाए गए हैं, उसके सिलसिले में संबंधित एजेंसियों से संपर्क किया जा रहा है.
इमेज स्रोत, ANI
ग़ज़ा से इसराइल पर रॉकेट हमला
वीडियो कैप्शन, गज़ा से इसराइल पर रॉकेट हमला
इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने चेतावनी दी है कि फ़लस्तीनी चरमपंथियों ने यदि इसराइल पर हमले तेज़ करने की कोशिश की, तो उन्हें मुंहतोड़ जबाव दिया जाएगा.
हाल ही में हुए इसराइली हमले में 15 लोग मारे गए थे जिसमें इस्लामिक जिहादी कमांडर्स के साथ महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे.
आशंका है कि फ़लस्तीनी चरमपंथी इसके जबाव में इसराइल पर हमले कर सकते हैं. देखिए बीबीसी संवाददाता टॉम बेटमैन की ये रिपोर्ट.
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की अभिनेत्री ने प्रोड्यूसर पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप
इमेज स्रोत, Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah
टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की अभिनेत्री जेनिफ़र मिस्त्री बंसीवाल ने इसके प्रोड्यूसर आसित कुमार मोदी और दो अन्य लोगों पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाया है.
हालांकि दोनों ने इससे इनकार किया है. उनका कहना है कि जेनिफ़र को उनके खराब व्यवहार के लिए शो से जाने के लिए कहा गया था.
आसित मोदी ने ये भी कहा है कि वो उनके और शो की बदनामी करने के लिए जेनिफर के ख़िलाफ़ कानूनी कार्रवाई करेंगे.
जेनिफ़र सब टीवी पर सबसे ज्यादा समय तक चलने वाले इस शो में रोशन सोढी का किरदार निभाती रही हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
सोढी ने कहा कि उन्होंने 8 अप्रैल को राष्ट्रीय महिला आयोग और मुंबई पुलिस को अपनी शिकायत भेजी है. इस शिकायत में कहा गया है कि प्रोजेक्ट हेड सोहेल रमानी और प्रोड्यूसर जतिन बजाज ने भी उनके यौन उत्पीड़न की कोशिश की.
मुंबई पुलिस ने बताया है कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की अभिनेत्री ने प्रोड्यूसर असित मोदी के ख़िलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है. शिकायत में अभिनेत्री का आरोप है कि असित मोदी और कुछ क्रू मेंबर्स ने उनका यौन उत्पीड़न किया. हालांकि, इस मामले में अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है.
पुलिस ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है और इस मामले से जुड़े लोगों का बयान दर्ज किया जाएगा.
पवई पुलिस थाने के एक सीनियर पुलिस अफसर ने कहा कि उन्हें जेनिफ़र की शिकायत मिली है.
जेनिफ़र ने दावा किया कि पिछले कुछ सालों के दौरान आसित मोदी ने कई बार उनका यौन उत्पीड़न किया.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
वो कई बार उनसे अशालीन बातें करते थे लेकिन वो इसे नजरअंदाज कर देती थीं.
जेनिफ़र ने कहा है कि मार्च 2019 में सिंगापुर में आसित मोदी ने उन्हें अपने कमरे में बुला कर व्हिस्की पीने का ऑफर दिया था.
जेनिफ़र ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, "मैं चुप रही. लेकिन ये बात अपने साथ काम करने वाले को बता दी थी. ऐसे हालात में वो अक्सर मेरा बचाव करते थे."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
जेनिफ़र ने कहा, ''चूंकि मेरे ये दोस्त शो के लिए अभी भी काम कर रहे हैं इसलिए वो ज्यादा कुछ नहीं कर सकते. मैंने इस बारे में रमानी से बात की. मैंने कहा कि मैं इस शो में काम नहीं कर सकती. इस पर उन्होंने कहा को वो मेरा पेमेंट चार महीने के लिए रोक देंगे."
शो के प्रोड्यूसर ने कहा, "चूंकि हमने जेनिफ़र का कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया था इसलिए वो हम पर इस तरह के आरोप लगा रही हैं."
पाकिस्तान: इमरान ख़ान के घर के पास क्या हो रहा है?
वीडियो कैप्शन, पाकिस्तान: इमरान ख़ान के घर के पास क्या हो रहा है?
पाकिस्तान में 9 मई को इमरान ख़ान की गिरफ़्तारी के बाद से कई जगह हिंसा भड़क उठी.
कई जगहों पर आगजनी की घटनाएं सामने आईं और कई जगहों पर तोड़फोड़ भी हुई है.
देखिए, इमरान ख़ान की गिरफ़्तारी के एक दिन बाद कैसे हैं हालात?
ब्रेकिंग न्यूज़, सीबीएसई बोर्ड के 12वीं क्लास के नतीजे घोषित
इमेज स्रोत, ANI
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं क्लास के नतीजे घोषित कर दिए हैं.
इस बार 87.33 फ़ीसदी बच्चे पास हुए हैं जो पिछले साल की तुलना में 5.38 फ़ीसदी कम है.
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि बोर्डे ने बच्चों को उनके स्कोर के आधार पर फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड डिविजन देने की प्रैक्टिस ख़त्म करने का फ़ैसला किया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस बार बच्चों में नंबर पाने की होड़ को दूर करने के लिए इस बार कोई मेरिट लिस्ट नहीं जारी किया जाएगा.
हालांकि बोर्ड ने इस बार ये भी तय किया है कि अलग-अलग विषयों में सबसे अधिक नंबर लाने वाले 0.1 फ़ीसदी बच्चों को मेरिट सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा.
चीन में भूरे चेहरों वाले वीडियो से विवाद, भारतीयों का मज़ाक़ उड़ाने के आरोप के बाद हटाया
इमेज स्रोत, WEIBO
चीन के एक लोकप्रिय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की ओर से पोस्ट किए गए भूरे चेहरे वाले उस वीडियो को हटा लिया गया है, जिसमें वे भारतीय संगीत की धुन पर गाते दिख रहे थे.
इस वीडियो को चीन के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय के आधिकारिक अकाउंट से शेयर किया गया था. लेकिन इसकी आलोचना होने के बाद ये पोस्ट हटा लिया गया है.
समझा जाता है कि वीडियो के जरिये नस्लवाद फैलाने के आरोपों के बाद मंत्रालय ने ये वीडियो हटाया है. चीन से बाहर इस वीडियो की आलोचना हो रही थी.
इस वीडियो को हाओ गी गी नाम के एक इन्फ्लुएंसर ने बनाया था. वीडियो डुइन पर बनाया गया था, जो टिकटॉक का घरेलू वर्जन माना जाता है. वीडियो पोस्ट करने के बाद इसे 12 लाख बार देखा गया था.
वीडियो में भूरे चेहरे वाले पगड़ी पहने लोगों को दिखाया गया था. इसमें कई महिलाएं भी थीं, जो दक्षिण या मध्य एशियाई देशों की महिलाओं जैसे कपड़े पहनी हुई थीं.
वीडियो में दो समूहों में बंटी ये लोग भारतीय गाना तुनक, तुनक तुन.. गाना गा रहे हैं. गाने के बोल चीनी हैं, जिसमें इस बात पर बहस हो रही है कि किसकी गाड़ी बेहतर है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
चीन के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय के तहत आने वाले ब्यूरो ऑफ पब्लिक ऑर्डर ने पिछले सप्ताह ये वीडियो शेयर किया था. ब्यूरो ऑफ पब्लिक ऑर्डर के वीबो पर 3.20 करोड़ फॉलोअर्स हैं.
वीबो ट्विटर जैसा ही चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है. चीन के अंदर इस वीडियो की तारीफ हो रही थी. लेकिन देश के बाहर कइयों ने इसकी आलोचना भी की.
भारत में न्यूज़ वेबसाइट द प्रिंट के एक कॉलमनिस्ट आदिल बरार ने लिखा,'' ये लोग भारत, बॉलीवुड और भारतीयों का मजाक उड़ा रहे हैं.'' कुछ चीनी टिप्पणीकार ने कहा इसका पलटवार भी हो सकता है.
एक टिप्पणीकार ने कहा, ''अगर भारत में इस ट्विटर पर समस्या खड़ी हो सकती है. निश्चित तौर पर उन्हें ये मजाकिया नहीं लगेगा.''