इमरान की गिरफ़्तारी के बाद पहली बार बोले पीएम शरीफ़, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना आतंकवाद
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान ख़ान की गिरफ़्तारी के बाद पहली बार वहां के पीएम शहबाज़ शरीफ़ ने बयान जारी किया है.
लाइव कवरेज
कीर्ति दुबे and शुभम किशोर
यौन दुर्व्यवहार का दोषी पाए जाने से ट्रंप के राजनीतिक भविष्य पर क्या असर होगा
इमेज स्रोत, Getty Images
न्यूयॉर्क की एक अदालत ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेखिका ई जीन कैरल के साथ यौन दुर्व्यवहार और बदनाम करने का दोषी पाया है.
कोर्ट ने कैरल को 50 लाख डॉलर देने का फ़ैसला सुनाया है जिसमें से ट्रंप 30 लाख डॉलर मानहानि के लिए और 20 लाख डॉलर दुर्व्यवहार के लिए देंगे.
ये फ़ैसला आने वाले दिनों में ट्रंप को राजनीतिक और क़ानूनी रूप से होने वाले नुक़सान का संकेत हो सकता है.
ट्रंप फ़िलहाल उन नेताओं में सबसे आगे चल रहे हैं जिन्हें रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी मिलने की संभावना है.
अस्थिर पाकिस्तान सभी देशों के लिए ख़तरनाक: फ़ारूक़ अब्दुल्लाह
इमेज स्रोत, ANI
जम्मू और कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फ़ारूक़ अब्दुल्लाह ने कहा है कि पाकिस्तान की अस्थिरता भारत समेत सभी देशों के लिए ख़तरनाक है.
उनका ये बयान ऐसे समय में आया है जब पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़ के चेयरमेन और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान को भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ़्तार किया गया है.
समाचार एजेंसी पीटीआई से अब्दुल्लाह ने कहा, "एक अस्थिर पाकिस्तान सभी देशों के लिए ख़तरनाक है, हमारे देश के लिए भी. हम एक मज़बूत लोकतांत्रिक पाकिस्तान चाहते हैं, जहां लोकतंत्र कायम हो, इससे भारत से भी रिश्ते बेहतर होंगे."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
अब्दुल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान के आंतरिक "बहुत ख़तरनाक" और इसकी आर्थिक हालत भी ख़राब है.
उन्होंने कहा, "पिछले साल भारी बाढ़ से तबाही हुई, कई इलाके अभी भी डूबे हुए हैं, लोगों अभी भी परेशान हैं. अभी हालात और भी ख़राब हैं."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
उन्होंने कहा, "अगर आप पाकिस्तान का इतिहास देखें, तो आज़ादी के समय से ही, उनके पहले पीएम की हत्या हुई, फिर (जुल्फ़ीकार अली) को फांसी दी गई, इसके बाद उनकी बेटी बेनज़ीर भुट्टों को गोली मारी गई. अब इमरान ख़ान चौथे पूर्व पीएम हैं, जो जेल में हैं."
समाचार एजेंसी एएनआई से अब्दुल्लाह ने कि वो उम्मीद करते हैं कि इमरान ख़ान को जेल से रिहा किया जाए.
"सबसे ज़रूरी बात है कि उनकी जान बच जाए."
इमरान ख़ान की गिरफ़्तारी पर क्या बोले पाकिस्तान के लोग
वीडियो कैप्शन, इमरान ख़ान की गिरफ़्तारी पर क्या बोले पाकिस्तान के लोग
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान को मंगलवार को पाकिस्तानी रेंजर्स ने गिरफ़्तार कर लिया.
इमरान ख़ान की गिरफ़्तारी पर नैब ने बयान जारी करते हुए बताया है कि उन्हें नैब अध्यादेश और क़ानून के तहत गिरफ़्तार किया गया है.
लेकिन इस गिरफ़्तारी के बाद पाकिस्तान के कई शहरों में हिंसा देखने को मिली और इमरान ख़ान के समर्थक बेहद नाराज़ हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़, पाकिस्तान: इमरान की गिरफ्तारी के बाद पंजाब के कई ज़िलों की कानून व्यवस्था फौज के हवाले
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में हालात पर नियंत्रण पाने के लिए राज्य सरकार ने सेना को बुलाने का फ़ैसला किया है.
फौज से मदद लेने का फ़ैसला पंजाब की राज्य सरकार ने पाकिस्तान के संविधान के अनुच्छेद 245 के तहत लिया है.
इस अनुच्छेद में ज़िला प्रशासन की मदद के लिए सेना की मदद लेने का प्रावधान है.
पंजाब सूबे के गृह विभाग ने फौज की दस कंपनियों की तैनाती की मांग की है.
इन्हें लाहौर, मुल्तान, रावलपिंडी, फ़ैसलाबाद और कुछ अन्य ज़िलों में तैनात किया जाएगा.
पाकिस्तान: इमरान ख़ान की गिरफ़्तारी के बाद समर्थकों ने सेना पर ऐसा उतारा गुस्सा
वीडियो कैप्शन, पाकिस्तान: इमरान ख़ान की गिरफ़्तारी के बाद समर्थकों ने सेना पर ऐसा उतारा गुस्सा
पाकिस्तान में इमरान ख़ान की गिरफ़्तारी के बाद उनके समर्थकों का गुस्सा फूट पड़ा.
मंगलवार को कई शहरों में उनके समर्थक सड़कों पर उतर आए. इन समर्थकों का गुस्सा ख़ास तौर से पाकिस्तानी सेना पर उतरा.
गुस्साई भीड़ ने लाहौर में कोर कमांडर के घर पर धावा बोल दिया. लाहौर के अलावा रावलपिंडी में सेना के जनरल हेडक्वॉर्टर में लोग घुस गए.
पाकिस्तान: इमरान ख़ान की पेशी, देश में हिंसक प्रदर्शनों के बीच इंटरनेट ठप
इमेज स्रोत, Getty Images
इमरान ख़ान की पार्टी
तहरीक़-ए-इंसाफ़ ने अपने समर्थकों से अपील की है कि वे इस्लामाबाद में जुटें.
इमरान ख़ान को मंगलवार दोपहर भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार किया गया और
उन्हें अब इस्लामाबाद पुलिस लाइन में रखा गया है.
यहीं गेस्ट हाउस में नैब
की अदालत लगाई गई है जहां उनकी पेशी हो रही है.
सुनवाई में नैब अभियोजक मुज़फ़्फ़र
अब्बासी से इमरान खान की 14 दिन की भौतिक रिमांड मांगी है.
इमरान ख़ान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान में अलग-अलग जगहों पर हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं, देश में इंटरनेट सेवा रोक दी गई है.
अब तक दो लोगों के मौत की ख़बर है.
वहीं, ख़ैबर पख़्तूनख़्वा में तोड़फ़ोड़ करने के आरोप में 28 लोगों को हिरासत में लिया गया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
इमरान ख़ान के वकील ने कहा कि देश में अघोषित मार्शल लॉ लगा दिया गया है.
कई स्कूलों के सुरक्षा कारणों से बंद करने के आदेश दिए गए हैं. पाकिस्तान में सोशल मीडिया पर लोगों का एक्सेस रोक दिया गया है.
इमरान ख़ान के वकीलों को इस्लामाबाद पुलिस लाइन्स हेडक्वाटर में जाने की और इमरान ख़ान से मिलने की इजाज़त दे दी गई है.
अफ़ग़ानिस्तान: ड्रग्स की लत छुड़ाने की मुहिम
वीडियो कैप्शन, अफ़ग़ानिस्तान: ड्रग्स की लत छुड़ाने की मुहिम.
अफ़ीम की खेती से होने वाली कमाई ने तालिबान की बड़ी मदद की है.
लेकिन अब वहां तालिबान का दावा है कि वो अफ़ग़ानिस्तान को नशा मुक्त करेगा.
इसके लिए हज़ारों एडिक्ट्स को सड़कों से उठाकर जबरन रिहैब सेंटर में भेजा जा रहा है.
यूएन का कहना है कि तालिबान के सत्ता में आने के बाद यहां अफीम की खेती 32 फ़ीसदी तक बढ़ी है.
देखिए काबुल से बीबीसी संवाददाता याल्दा हकीम की रिपोर्ट.
अगर हम वोट नहीं करते हैं तो हमें आलोचना का हक़ नहीं: नारायण मूर्ति
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, नारायण मूर्ति
आईटी कंपनी इंफोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति ने कर्नाटक विधानसभा चुनावों में लोगों को मतदान में हिस्सा लेने की अपील करते हुए कहा है कि अगर हम वोट नहीं करते हैं तो हमें आलोचना करने का अधिकार नहीं है.
बुधवार को नारायण मूर्ति और उनकी पत्नी सुधा मूर्ति ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए अपना वोट दिया.
वोट देने के बाद 76 वर्षीय नारायण मूर्ति ने पत्रकारों से कहा, "पहलें हम वोट दें और फिर ये कहें कि ये अच्छा है और ये ठीक नहीं है. लेकिन अगर हम ऐसा नहीं करते हैं तो हमें आलोचना करने का हक नहीं है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
चुनाव को लेकर अपनी 'उम्मीदों' के बारे में नारायण मूर्ति ने बताया, "मुझे उम्मीद है कि मेरी आने वाली पीढ़ियों के लिए ये जगह रहने, करियर, पढ़ाई-लिखाई और समाज में योगदान देने के लिहाज से दुनिया की सबसे अच्छी जगह बने. मैं यही उम्मीद करता हूं."
"हम सभी यही उम्मीद करते हैं कि दूरदराज के गांवों में रहने वाले सबसे ग़रीब आदमी के पास भी बुनियादी शिक्षा, अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं, बढ़िया पोषण की सुविधा हो."
पाकिस्तान में इमरान ख़ान को गिरफ़्तार करने के बाद जहां रखा गया है, वहां कैसे हालात हैं, बीबीसी संवददाता शुमाइला जाफ़री की रिपोर्ट
वर्ल्ड कप में आठ टीमों की जगह पक्की, दक्षिण अफ्रीका भी बिना मैच खेले हुआ क्वालिफाई़
इमेज स्रोत, Getty Images
इस साल आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप भारत में खेला जाना है. वर्ल्ड कप के लिए आठ टीमों ने क्वालिफाई कर लिया
है.
दक्षिण अफ्रीका ने बुधवार को बिना मैच खेले ही वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई कर
लिया.
जिन टीमों
ने क्वालिफाई किया है, उन टीमों में भारत, न्यूज़ीलैंड, इंग्लैंड, बांग्लादेश, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, अफ़ग़ानिस्थान
और दक्षिण अफ़्रीका का नाम शामिल है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
दक्षिण अफ्रीका की टीम ने कुल 21 मैचों में से सिर्फ 9 मैच जीते हैं. ऐसे में उस पर वर्ल्ड कप की डायरेक्ट क्वालिफिकेशन की रेस से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा था.
लेकिन बिना मैच खेले ही दक्षिण अफ्रीका ने क्वालिफाई कर लिया है.
दरअसल, आयरलैंड और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की वनडे सिरीज खेली जा रही है. आयरलैंड की टीम अगर बांग्लादेश को 3-0 से हरा देती तो वह वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई कर लेती.
लेकिन सिरीज का पहला मुकाबला रद्द हो गया और इस तरह दक्षिण अफ़्रीका ने सीधे वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफ़ाई कर लिया.
अरविंद केजरीवाल ने गिरफ़्तारी की आशंका पर क्या कहा?
वीडियो कैप्शन, अरविंद केजरीवाल ने गिरफ़्तारी की आशंका पर क्या कहा?
हाल ही मे बीबीसी हिन्दी से ख़ास बातचीत में सत्यपाल मलिक ने बड़ा दावा किया था.
उन्होंने कहा था कि चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल को गिरफ़्तार किया जा सकता है.
अब अरविंद केजरीवाल ने इस बयान पर क्या प्रतिक्रिया दी है. एक प्रेस कॉन्फ्ऱेस में अरविंद केजरीवाल ने कथित शराब घोटाले के आरोप को बीजेपी की साजिश बताया है.
सलमान ख़ान को धमकी देने के मामले में मुंबई पुलिस ने जारी किया लुक आउट सर्कुलर
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, सलमान ख़ान
मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड एक्टर सलमान ख़ान को धमकी भरा ईमेल भेजने के मामले में एक छात्र के ख़िलाफ़ लुक आउट सर्कुलर जारी किया है.
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, जिस व्यक्ति के ख़िलाफ़ मुंबई पुलिस ने लुक आउट सर्कुलर जारी किया है, वो ब्रिटेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है.
अधिकारियों का कहना है कि उस छात्र की पहचान सलमान ख़ान को ईमेल पर धमकी देने वाले व्यक्ति के तौर पर हुई है और उसे भारत वापस लाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
जांच में ये बात सामने आई है कि छात्र हरियाणा का रहने वाला है. वो थर्ड ईयर मेडिकल कोर्स का स्टूडेंट है.
पुलिस को संदेह है कि मार्च में सलमान ख़ान को जेल में बंद गैंगस्टर गोल्डी बरार के नाम से धमकी देने वाले मैसेज इसी छात्र ने भेजे थे.
कुछ दिनों पहले सलमान ख़ान को ईमेल पर ये धमकी मिली थी कि उन्हें गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के सहयोगी गोल्डी बरार से मिलकर अपने मतभेद सुलझा लेने चाहिए. और अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो वो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
मुंबई पुलिस ने हाल ही में सलमान ख़ान को कथित तौर पर धमकी देने के मामले में एक नाबालिग लड़के को हिरासत में लिया था.
उस लड़के पर आरोप था कि उसने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करके सलमान ख़ान को धमकी दी थी.
अंतरिक्ष में ये क्या हो रहा है?
वीडियो कैप्शन, अंतरिक्ष में ये क्या हो रहा है?
इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के बाहर का एक वीडियो सामने आया है.
इसमें कॉस्मोनॉट के हाथ से औजारों का एक बैग छूटकर अंतरिक्ष में जाता दिख रहा है.
कॉस्मोनॉट सर्गेई प्रोकोपेव और दिमित्री पेतेलिन के स्पेस वॉक के दौरान ये वाकया हुआ.
द केरला स्टोरी: पश्चिम बंगाल में बैन के खिलाफ़ सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई
इमेज स्रोत, THE KERALA STORY
पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से 'द केरला स्टोरी' पर बैन लगाने के फ़ैसले के ख़िलाफ़ फिल्म निर्माता विपुल शाह ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. अदालत इस
बैन पर 12 मई को सुनवाई करेगी.
ये जानकारी बीबीसी के सहयोगी पत्रकार सुचित्र मोहंती ने दी है. पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे
फ़िल्म के निर्माता की पैरवी कर रहे हैं.
'द केरला स्टोरी' फिल्म को लेकर विवाद
पैदा हो गया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश सरकार ने इस फ़िल्म को टैक्स फ्री किया है. वहीं, पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में शांति व्यवस्था का हवाला देते हुए फ़िल्म पर बैन लगा दिया है.
तमिलनाडु सरकार ने आधिकारिक रूप से फ़िल्म पर बैन तो नहीं लगाया है लेकिन इस फ़िल्म को राज्य के थियेटरों में स्क्रीन नहीं दी गई है ऐसे में 'द केरला स्टोरी' के कोई शो तमिलनाडु में भी उपलब्ध नहीं हैं.
फ़िल्म में दावा किया गया है कि फ़िल्म सच्ची घटना पर आधारित हैं जिसमें केरल में हिंदू लड़कियों का धर्मांतरण कर उन्हें आईएसआईएस में भर्ती कराने के लिए सीरिया ले जाया गया.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
इमरान ख़ान की गिरफ़्तारी के बाद पाकिस्तान के हालात क्या और ख़राब होंगे?
इमेज स्रोत, Getty Images
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान को पाकिस्तान की नेशनल अकाउंटिबिलिटी ब्यूरो (नैब) ने मंगलवार को इस्लामाबाद हाईकोर्ट के पास गिरफ़्तार कर लिया.
नैब का काम भ्रष्टाचार पर क़ाबू करना है. पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति और सेना प्रमुख जनरल परवेज़ मुशरर्फ़ ने अपने कार्यकाल के दौरान नैब का गठन किया था.
पाकिस्तान के केंद्रीय गृहमंत्री राना सनाउल्लाह ख़ान ने इमरान ख़ान की गिरफ़्तार की पुष्टि करते हुए कहा कि कई नोटिस दिए जाने के बावजूद इमरान ख़ान पेश नहीं हुए.
उनके अनुसार, राष्ट्रीय ख़ज़ाने को नुक़सान पहुंचाने पर नैब ने उन्हें गिरफ़्तार किया है और उनके साथ किसी तरह की कोई हिंसा नहीं की गई है.
इमरान ख़ान के वकीलों का दावा- पुलिस लाइन में दाखिल होने से रोका जा रहा है...
इमेज स्रोत, Getty Images
इमरान ख़ान के वकीलों का
दावा है कि उन्हें पुलिस लाइन में प्रवेश करने से रोका जा रहा है.
इमरान ख़ान के वकीलों ने
बीबीसी उर्दू के संवाददाता शहज़ाद मलिक को बताया है कि पूर्व प्रधानमंत्री के
ख़िलाफ़ दो मामलों अल-कादिर ट्रस्ट और तोशा खाना केस में सुनवाई आज यानी बुधवार को
पुलिस लाइंस मुख्यालय में होगी.
वकीलों का दावा है कि
उन्हें पुलिस लाइंस मुख्यालय में प्रवेश करने से रोका जा रहा है और पुलिस
अधिकारियों की ओर से कहा गया है कि 'जब वे आएं तो पहले अपना नाम भेजें.'
इमरान ख़ान के वकीलों में
से एक बैरिस्टर गौहर ने बीबीसी को बताया, "हमें पुलिस ने बताया था कि आपको शटल सेवा से अंदर लाया जाएगा, अपनी कार में आप अंदर नहीं आ सकते."
पाकिस्तान सरकार ने
इस्लामाबाद स्थित पुलिस लाइन के मुख्यालय को सब-जेल बना दिया है और इमरान ख़ान को
रातोंरात वहां ट्रांसफ़र कर दिया गया.
बुधवार
को नेशनल अकाउंटिबिलिटी ब्यूरो यानी नैब की अदालत गेस्ट हाउस में ही भारी सुरक्षा
के बीच लगाई जाएगी. यहीं पर इमरान ख़ान को पेश किया जाएगा. माना जा रहा है कि नैब
इमरान ख़ान की 14 दिन की हिरासत मांग सकता है.
पाकिस्तान में इमरान ख़ान के साथ और ख़िलाफ़ कौन है?
इमेज स्रोत, Getty Images
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान को मंगलवार को इस्लामाबाद हाईकोर्ट के बाहर से सुरक्षा बलों ने गिरफ़्तार कर लिया.
इमरान ख़ान की गिरफ़्तारी पर इस्लामाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान शहर के पुलिस प्रमुख अकबर नासिर कोर्ट में पेश हुए और उन्होंने बताया कि इमरान ख़ान को भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ़्तार किया गया है.
सोमवार को इमरान ख़ान ने ट्विटर पर शहबाज़ शरीफ़ से कई सवाल किए थे. उन्होंने पूछा था कि 'क्या सेना के अधिकारी क़ानून से ऊपर होते हैं? उन्हें (इमरान) संवैधानिक अधिकार का इस्तेमाल करने से क्यों वंचित किया जा रहा है?'
इमरान की गिरफ़्तारी का पाकिस्तान के शेयर बाज़ार पर भी असर हुआ.
कर्नाटक चुनाव: मतदान के बीच कांग्रेस और बीजेपी ने किया जीत का दावा
इमेज स्रोत, Getty Images
कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों के लिए जारी मतदान के बीच बीजेपी और कांग्रेस दोनों के नेताओं ने चुनावों में अपनी जीत का दावा किया है.
मतदान से पहले कर्नाटक कांग्रेस के नेता और कनकपुरा से उम्मीदवार
डीके शिवकुमार ने कहा है कि मतदाता परिवर्तन के लिए वोट देंगे.
मीडिया से बात करते हुए डीके शिवकुमार ने कहा, "आज नौजवान मतदाताओं के पास बेहतर मौका है, वो परिवर्तन के लिए वोट देंगे.
उन्हें पता है कि राज्य में भ्रष्टाचार और मंहगाई कितनी बढ़ चुकी है. मुझे पूरी
उम्मीद है कि वो बदलाव चुनेंगे और हमें 141 सीटें देंगे. मुझे यक़ीन है कि राज्य में कांग्रेस
ही सरकार बनाएगी."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
वहीं, कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने भी अपनी पार्टी की जीत का दावा किया है.
उन्होंने कहा, "कांग्रेस का भ्रष्टाचार का ट्रैक रिकॉर्ड है. कई कांग्रेस के लोग ज़मानत पर बाहर हैं, जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं. पूर्व सीएम और अन्य के खिलाफ़ लोकायुक्त के पास 60 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं."
कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों पर सुबह सात बजे से वोटिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है जो शाम 6 बजे तक चलेगी.
राज्य में बीजेपी, कांग्रेस और जेडीएस प्रमुख राजनीतिक दल हैं और सरकार बनाने के लिए किसी दल या गठबंधन को 113 के जादुई आंकड़े की ज़रूरत होगी.
इमरान ख़ान की गिरफ़्तारी पर विदेशी मीडिया क्या कह रहा है
इमेज स्रोत, Getty Images
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और तहरीक-ए-इंसाफ़ पार्टी के मुखिया इमरान ख़ान को मंगलवार इस्लामाबाद हाई कोर्ट के बाहर से पाकिस्तानी रेंजर्स ने गिरफ़्तार कर लिया.
इमरान ख़ान की पार्टी पीटीआई ने आरोप लगाया कि उनके नेता को 'अग़वा' कर लिया गया है.
इमरान ख़ान की गिरफ़्तारी पर नैब ने बयान जारी करते हुए बताया है कि उन्हें नैब अध्यादेश और क़ानून के तहत गिरफ़्तार किया गया है.
पाकिस्तान की सियासी दुनिया का ये घटनाक्रम दुनियाभर के अख़बारों और वेबसाइटों की सुर्ख़ी बना है. प्रेस रिव्यू में आज यही जानेंगे कि पाकिस्तान के पूर्व पीएम की गिरफ़्तारी पर विदेशी मीडिया क्या कह रहा है.
इमरान ख़ान की गिरफ़्तारी पर अमेरिका ने दी पहली प्रतिक्रिया
इमेज स्रोत, Getty Images
मंगलवार की दोपहर को हुई इमरान
ख़ान की गिरफ़्तारी के बाद से पाकिस्तान में जगह-जगह हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं. लोग
आगज़नी कर रहे हैं.
रातोंरात इमरान ख़ान को
इस्लामाबाद स्थित पुलिस लाइन के मुख्यालय में ट्रांसफ़र कर दिया गया. मुख्यालय को
सब-जेल में बदल दिया गया है. नैब की कोर्ट सुनवाई भी गेस्ट हाउस में करेगी.
इस मामले में अब अमेरिका
ने प्रतिक्रिया दी है.
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव
केरिन जेन-पियरे ने कहा है किअमेरिका को पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान
खान की गिरफ़्तारी की जानकारी है.
इमेज स्रोत, Reuters
9 मई को हुई प्रेस वार्ता के दौरान एक सवाल पर उन्होंने कहा, “हमने पहले भी कहा है कि अमेरिका किसी भी राजनीतिक उम्मीदवार या पार्टी का समर्थन नहीं करता है. हम दुनिया भर में लोकतांत्रिक सिद्धांतों और क़ानून के शासन के सम्मान की मांग करते हैं.”
बुधवार को नेशनल अकाउंटिबिलिटी ब्यूरो यानी नैब की अदालत गेस्ट हाउस में ही भारी सुरक्षा के बीच लगाई जाएगी. यहीं पर इमरान ख़ान को पेश किया जाएगा. माना जा रहा है कि नैब इमरान ख़ान की 14 दिन की हिरासत मांग सकता है.
इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने देर रात इमरान ख़ान की गिरफ़्तारी को वैध क़रार दिया. तहरीक-ए-इंसाफ के नेता फ़वाद चौधरी ने हाईकोर्ट के फ़ैसले को हैरान करने वाला बताया है और कहा कि इस फ़ैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी जाएगी.