इमरान की गिरफ़्तारी के बाद पहली बार बोले पीएम शरीफ़, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना आतंकवाद

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान ख़ान की गिरफ़्तारी के बाद पहली बार वहां के पीएम शहबाज़ शरीफ़ ने बयान जारी किया है.

लाइव कवरेज

कीर्ति दुबे and शुभम किशोर

  1. इमरान की गिरफ़्तारी के बाद पहली बार बोले पीएम शरीफ़, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना आतंकवाद

    पाकिस्तान

    इमेज स्रोत, PTV

    पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान ख़ान की गिरफ़्तारी के बाद पहली बार वहां के पीएम शहबाज़ शरीफ़ ने बयान जारी किया है.

    पीटीवी पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा, "पाकिस्तान का राजनीतिक इतिहास बहुत तल्ख़ रहा है. राजनीतिक दलों ने इतिहास से सबक सीखा है और सियासी इंतकाम को दफ़्न करके नया इतिहास लिखा है. इसे लोकतंत्र कहते हैं."

    "11अप्रैल को हमने जब सरकार की ज़िम्मेदारी संभाली तो इसके बाद बदनुमा और ज़ुल्म करने वाला तरीका इख़्तियार नहीं किया,जो इमरान नियाज़ी ने अपने चार साल के दौर में सियासी विरोधियों के ख़िलाफ़ अपनाया था."

    "आपको याद होगा कि बीते चार सालों में केस नहीं फेस देखा जाता था,यानी मुक़दमा नहीं, चेहरा देखा जाता था कि किसे जेल भेजना है और किसे राहत देनी है.सरकार के मंत्री एक दिन पहले ऐलान कर देते थे कि विपक्ष का फलां लीडर कल गिरफ़्तार हो जाएगा,वो अगले दिन गिरफ़्तार हो जाता था."

    "इमरान नियाज़ी ये कहते थे कि कल एक और विकेट गिरने वाली है और वो विकेट गिर जाती थी. संसद की पहली दो क़तारों में बैठने वाले तमाम नेता जेलों में क़ैद थे. सिर्फ़ आरोप लगाने पर ही गिरफ़्तारी हो जाती थी, कोई इस पर ध्यान देने वाला नहीं था."

    उन्होंने कहा, "सरकारी संपत्तियों को नुक़सान पहुंचाना दहशतगर्दी है. ये याद रखा जाना चाहिए कि ताक़तवर और कमज़ोर सभी के लिए क़ानून बराबर हैं."

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

    'हिंसा करने वालों को मिलेगी सख्त सज़ा'

    उन्होंने आगे कहा, "हम इमरान की गिरफ़्तारी पर ख़ुशी का इज़हार नहीं कर सकते. ये ज़िंदगी का एक सख़्त दौर होता है जिससे हम कई बार गुज़र चुके हैं.''

    मंगलवार को हुई हिंसा की ओर इशारा करते हुए पीएम शरीफ़ ने कहा, "आंखों ने पाकिस्तान के 75 साल के इतिहास में ऐसे मंज़र कभी नहीं देखे थे. लोगों को एंबुलेंस से निकालकर गाड़ियों में आग लगा दी गई. निजी गाड़ियों को जला दिया गया. सरकारी संपत्ति पर दुश्मन की तरह हमले किए गए."

    "उन्होंने पूरे देश के दिल को जख़्मी किया है और ये दहशतगर्दी अब भी जारी है. इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने इमरान नियाज़ी की गिरफ़्तारी का नोटिस लिया है और अपने फ़ैसले में इसे क़ानूनी बताया है."

    "ये इस बात का सबूत है कि नैब क़ानून के मुताबिक़ कार्रवाई कर रहा है. मैं पाकिस्तान के लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने पीटीआई के रवैये को ख़ारिज किया है और संविधान और क़ानून का साथ दिया है. मैं पुलिस और क़ानून व्यवस्था लागू करने वाले सभी संस्थानों का शुक्रिया करता हूं."

    "उन्होंने शांति बनाए रखी और गोलियां बरसाते जत्थों से जनता को सुरक्षित रखा. मैं इन देश के दुशमन लोगों को ख़बरदार करता हूं कि वो देश विरोधी गतिविधियां तुरंत बंद करें वरना क़ानून हाथ में लेने वाले हिंसक लोगों को सख़्त सज़ा दी जाएगी."

    "पाकिस्तान राष्ट्र और उसकी विचारधारा की सुरक्षा करना हमें अपनी जान से भी ज़्यादा प्यारी है और हम किसी को देश के ख़िलाफ़ साज़िश नहीं करने देंगे और ना ही उनके मंसूबों को कामयाब होने देंगे."

  2. पाकिस्तान: मरने वालों की संख्या 10 हुई, पंजाब के बाद ख़ैबर पख़्तूनख़्वाह में भी सेना बुलाई गई

    पेशावर में भीड़ ने कई जगह हिंसक प्रदर्शन किए हैं और इमारतों को आग लगा दी है

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, पेशावर में भीड़ ने कई जगह हिंसक प्रदर्शन किए हैं और इमारतों को आग लगा दी है

    पाकिस्तान में इमरान ख़ान की गिरफ़्तारी के बाद हो रही हिंसा में मरने वालों की संख्या 10 हो गई है.

    ख़ैबर पख़्तूनख़्वाह में 7, पंजाब में 2 और बलूचिस्तान में 1 व्यक्ति की मौत हुई है.

    ख़ैबर पख़्तूनख़्वाह के कार्यवाहक मुख्यमंत्री मोहम्मद आज़म ख़ान की अध्यक्षता में की गई समीक्षा बैठक में देश और प्रांत में सुरक्षा हालात का जायज़ा लिया गया.

    कैबिनेट की बैठक में प्रांत में अफ़रा-तफ़री के माहौल को देखते हुए सेना को बुलाने की मंज़ूरी दे दी गई.

    पाकिस्तान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कार्यवाहक सूचना प्रसारण मंत्री फ़िरोज़ जमाल काकाखेल का कहना था कि मौजूदा हालात के मद्देनज़र प्रांत में हालात को और ख़राब होने से बचाने के लिए सेना को बुलाने का फ़ैसला लिया गया है.

    प्रांतीय सरकार ने संविधान के अनुच्छेद 245 के तहत संघीय सरकार से सेना को क़ानून व्यवस्था संभालने के लिए तैनात करने की सिफ़ारिश की है.

    पाकिस्तान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    मंत्री का कहना था कि, “बीते दिन से प्रांत के कई ज़िलों में प्रदर्शनकारियों ने हिंसक प्रदर्शन किया और सरकारी संपत्तियों के अलावा संवेदनशील सुविधायों को भी नुक़सान पहुंचाया गया है जो किसी भी क़ीमत पर स्वीकार्य नहीं है.”

    अपने बयान में सूचना प्रसारण मंत्री ने कहा कहा कि शांतिपूर्वक प्रदर्शन नागरिकों का अधिकार है लेकिन क़ानून के उल्लंघन, सरकारी सेवाओं को नुक़सान पहुंचाये जाना समझ से बाहर है.

    पुलिस

    इमेज स्रोत, Hussain Ali/Anadolu Agency via Getty Images

    उन्होंने कहा कि कार्यवाहक कैबिनेट हिंसक प्रदर्शनों की आलोचना करती है और यही वजह है कि सूबे को और नुक़सान से बचाने के लिए सेना को बुलाना पड़ रहा है.

    इसके अलावा इस्लामाबाद पुलिस के प्रवक्ता का कहना है कि इमरान ख़ान की गिरफ़्तारी के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे लोगों ने सेक्टर जे 11 में रमना थाने को आग लगा दी है जबकि एक बख़्तरबंद गाड़ी को भी जला दिया गया है.

    पुलिस के मुताबिक प्रदर्शनकारियों की तरफ़ से फ़ायरिंग भी की जा रही है. पुलिस ने आम नागरिकों से घरों के भीतर रहने की अपील भी की है.

    पाकिस्तान

    इमेज स्रोत, Hussain Ali/Anadolu Agency via Getty Images)

    प्रवक्ता का कहना है कि प्रदर्शनकारियों ने निजी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की है. पुलिस ने आम लोगों को बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है.

    पुलिस का कहना है कि शहर में हिंसा रोकने के लिए सेना को बुला लिया गया है और सैन्य दस्ते अलग-अलग इलाक़ों में पहुंच रहे हैं.

    पुलिस की तरफ़ से जारी बयान में कहा गया है कि पुलिस, रेंजर और सेना अलग-अलग इलाक़ों में क़ानून व्यवस्था संभाल रही है.

    प्रदर्शनकारियों को हिंसा रोकने की चेतावनी भी जारी की गई है. इसी बीच पंजाब प्रांत में सभी शिक्षण संस्थानों को दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है.

    पाकिस्तान

    इमेज स्रोत, Getty Images

  3. फ़लस्तीनियों ने दागे सैकड़ों रॉकेट, इसराइल के हवाई हमले ज़ारी

    ग़ज़ा की तरफ़ से इसराइल पर कई रॉकेट दागे गए

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, ग़ज़ा की तरफ़ से इसराइल पर कई रॉकेट दागे गए

    फ़लस्तीनी चरमपंथियों ने गज़ा पट्टी से इसराइल की तरफ़ साढ़े तीन सौ से अधिक रॉकेट और तोप के गोलेदागे हैं.

    वहीं इसराइल के फ़लस्तीनी ठिकानों पर हवाई हमले जारी हैं.

    इसराइल के आसमान में धमाकों की आवाज़ें सुनी जाती रहीं. फ़लस्तीनियों की तरफ़ से दागे गए अधिकतर रॉकेट इसराइल की आयरन डोम रक्षा प्रणाली ने हवा में ही मार गिराये.

    पिछले दो दिनों में इसराइल के हवाई हमलों में कम से कम 19 फ़लस्तीनी मारे गए हैं जिनमें औरतें और बच्चे भी शामिल हैं.

    इसराइल ने इस्लामिक जेहाद के कई कमांडरों को मारने का दावा भी किया है.

    इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतनयाहू ने कहा है कि इसराइल लंबे सैन्य अभियान के लिए तैयार है.

    उन्होंने कहा कि इसराइल गज़ा पर सख़्त हमले भी कर सकता है.

    इस्लामिक जेहाद ने भी बदला लेने की चेतावनी दी है और कहा है कि इसराइल में कहीं भी और कभी भी जवाबी हमले किए जा सकते हैं.

    बुधवार को गज़ा पट्टी में कई बड़े धमाके सुने गए और आसमान में धुआं उठता हुआ देखा गया.

    फ़लस्तीनी मीडिया ने गज़ा के अलावा उत्तीर शहर बैत लाहिया और दक्षिणी शहर राफ़ा में भी हवाई हमलों होने की जानकारी दी है.

  4. जून में अमेरिका का अधिकारिक दौरा करेंगे नरेंद्र मोदी, व्हाइट हाउस में होगा डिनर

    अमेरिका में नरेंद्र मोदी समर्थकों की फ़ाइल तस्वीर

    इमेज स्रोत, Salim Rizvi

    व्हाइट हाउस ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अधिकारिक अमेरिका यात्रा की घोषणा की है. मोदी अगले महीने अमेरिका की यात्रा करेंगे.

    भारत और अमेरिका कई महीनों से इस यात्रा को तय करने के लिए तैयारी कर रहे थे.

    ये बाइडेन प्रशासन के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी का पहला अधिकारिक दौरा होगा.

    व्हाउट हाउस की तरफ़ से जारी बयान में कहा गया है, “राष्ट्रपति जो बाइडेन और फ़र्स्ट लेडी जिल बाइडेन भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अधिकारिक राजकीय दौरे की मेज़बानी करेंगे. इस दौरान मोदी के सम्मान में 22 जून 2023 को डिनर भी होगा.”

    अमेरिका ने अपने बयान में कहा है, “आगामी दौरा भारत और अमेरिका के बीच नज़दीकी और मज़बूत संबंधों की पुष्टि करेगा.”

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इससे पहले 23 सितंबर 2021 को अमेरिका गए थे.

  5. कर्नाटक चुनाव: क्या कहते हैं अलग-अलग एग्ज़िट पोल्स के रूझान

    एग्ज़िट पोल

    आज हुए कर्नाटक विधानसभा चुनावों के लिए मतदान के बाद भारत के कई समाचार चैनलों ने एग्ज़िट पोल जारी किए हैं.

    ये अंतिम परिणाम नहीं है बल्कि मत डालने के बाद बाहर निकले लोगों की राय के आधार पर एक रुझान है.

    आपको बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए डाले मतों की गिनती शनिवार यानी 13 मई को होगी. उसके बाद ही अंतिम नतीजे सामने आए हैं.

    जिन चार चैनलों के एग्जिट पोल ऊपर दिए गए हैं उनमें से सिर्फ़ एक में त्रिशंकु विधानसभा का अनुमान है. बाक़ी एग्जिट पोल में कांग्रेस बहुमत लेते दिख रही है.

    लेकिन एक बार फिर दोहरा दें कि ये सर्वे पर आधारित अनुमान हैं, न कि अंतिम परिणाम.

  6. 'द केरला स्टोरी' को टैक्स फ्री करने पर शिवराज चौहान सरकार ने लिया यूटर्न

      • Author, शुरैह नियाज़ी
      • पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए, भोपाल से
    'द केरला स्टोरी'

    इमेज स्रोत, The Kerela Story

    हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म 'द केरला स्टोरी' अब मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री नहीं रहेगी.

    शिवराज चौहान सरकार ने देश में सबसे पहले इसे ट्रैक्स फ्री करते हुए आदेश निकाला था लेकिन बुधवार को सरकार ने अपने फैसले को बदलते हुये टैक्स फ्री का आदेश निरस्त कर दिया.

    राज्‍य शासन के वाणिज्यिक कर विभाग ने आदेश निकाल कर इस बात की जानकारी दी है.

    मध्यप्रदेश के बाद उत्तर प्रदेश ने भी इस फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया था.

    शिवराज सिंह चौहान सरकार ने 6 मई को इसे टैक्स फ्री करते हुए था कि, 'द केरला स्टोरी' जैसी फिल्म आतंकवाद, धर्मांतरण और लव जिहाद को उजागर करती है.

    सरकार ने यह आदेश क्यों बदला है अभी इसकी जानकारी नही मिली है.

    कांग्रेस जरुर इसे लेकर भाजपा सरकार को घेर रही थी. हालांकि प्रदेश के भाजपा नेता और उससे जुड़े संगठन लगातार इस फिल्म की वकालात कर रहे थे.

    आदेश
  7. इमरान ख़ान की गिरफ़्तारी के बाद सेना का पहला बयान, पढ़िये क्या कहा

    पाकिस्तानी सेना

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पाकिस्तानी सेना ने चेतावनी दी है कि अगर उनपर या उनके किसी प्रतिष्ठान पर फिर से हमला होता है, तो वो इसका 'कड़ा जवाब देंगे'. सेना के जनसंपर्क विभाग की ओर से जारी प्रेस रिलीज़ में कहा गया है कि 9 मई को एक काले अध्याय की तरह याद किया जाएगा.

    प्रेस रिलीज़ में कहा गया, "पीटीआई के चेयरमेन इमरान ख़ान को कल इस्लामाबाद हाईकोर्ट से गिरफ़्तार किया गया. इसकी जानकारी नैब ने दी. इसके तुरंत बाद, सेना की संपत्तियों और प्रतिष्ठानों पर संगठित हमले किए गए और सेना के विरोध में नारे लगाए गए."

    "एक तरफ़ ये असमाजिक तत्व अपने सीमित और स्वार्थी लक्ष्यों को पूरा करने के लिए जनभावनाओं को भड़काते हैं, वहीं दूसरी ओर जनता की आंखों में धूल झोंकते हुए देश के लिए सेना के महत्व को उजागर करते नहीं थकते."

    "ये पाखंड का उदाहरण है. 75 सालों तक देश के शत्रु जो नहीं कर सके, सत्ता की लालच में राजनीतिक चोला पहन इस समूह ने कर दिया है."

    "सेना ने देश के व्यापक हित में अपनी प्रतिष्ठा की परवाह न करते हुए अत्याधिक धैर्य और संयम का परिचय दिया है. उन्होंने सेना को उकसाया, ताकि सेना प्रतिक्रिया दे और फिर उस प्रतिक्रिया वो अपने नापाक राजनीतिक इरादों के लिए इस्तेमाल करें. लेकिन सेना की परिपक्व प्रतिक्रिया ने इस साजिश को विफल कर दिया."

    "हम सभी इस बात से वाकिफ़ हैं कि ये सब एक पार्टी के कुछ दुष्ट नेताओं इशारे पर हुआ और इसकी योजना पहले ही बना ली गई थी"

    "इनके सूत्रधार, योजनाकार और राजनीतिक कार्यकर्ताओं की पहचान कर ली गई है और उनके ख़िलाफ़ क़ानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी और ये सभी असमाजिक तत्व अब परिणामों के लिए ज़िम्मेदार होंगे."

    "सभी क़ानूनी एजेंसियों, सैन्य और राज्य प्रतिष्ठानों और संपत्तियों सहित सेना पर किसी भी हमले का उस समूह द्वारा कड़ा जवाब दिया जाएगा जो पाकिस्तान को गृहयुद्ध में धकेलना चाहता है और राज्य पर बार-बार हमला करता रहा है. किसी को भी लोगों को भड़काने और क़ानून अपने हाथ में लेने की इजाज़त नहीं दी जा सकती."

    मंगलवार को इमरान ख़ान की गिरफ़्तारी के बाद रावलपिंडी में सेना के हेडक्वार्टर के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया.

  8. दिनभर-पूरा दिन, पूरी ख़बर, सुमिरन प्रीत कौर और मोहनलाल शर्मा के साथ

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  9. आईपीएल 2023: चेन्नई ने जीता टॉस, पहले बैटिंग का फ़ैसला

    आईपीएल

    इमेज स्रोत, ANI

    आईपीएल में आज चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है.

    चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला किया है.

    चेन्नई अंक तालिका में दूसरे नंबर है. उन्होंने 11 में से छह मैच जीते हैं. वहीं दिल्ली ने दस में से चार मैच जीते हैं. हालांकि दिलचस्प है कि पिछले पांच मैंचों में ही दिल्ली ने इस सीज़न की चारों जीत हासिल की है.

  10. गहलोत-पायलट विवाद पर बोले पीएम मोदी- 'यहां कुर्सी लूटने, कुर्सी बचाने का खेल चल रहा है...'

      • Author, मोहर सिंह मीणा
      • पदनाम, जयपुर से, बीबीसी हिंदी के लिए
    पीएम मोदी

    इमेज स्रोत, ANI

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राजस्थान के आबू में जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है.

    गहलोत- पायलट विवाद पर पीएम मोदी ने कहा, "यहां कुर्सी लूटने, कुर्सी बचाने का खेल चल रहा है."

    "यह कैसी सरकार है कि मुख्यमंत्री को अपने विधायकों पर भरोसा नहीं है. यह कैसी सरकार है कि विधायकों को अपने सीएम पर भरोसा नहीं है. सब एक दूसरे को अपमानित करने की होड़ में लगे हैं."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    पीएम मोदी ने कहा, "कांग्रेस शासन में कानून व्यवस्था तबाह हो चुकी है. अपराधी बेखौफ हो कर घूम रहे हैं. वोट बैंक की गुलामी में चल रही कांग्रेस लोगों पर कार्रवाई नहीं कर रही है."

    पीएम मोदी ने जयपुर ब्लास्ट के अभियुक्तों को हाई कोर्ट से बरी होने के मामले में राज्य की कांग्रेस सरकार पर कमज़ोर पैरवी के आरोप लगाया.

    उन्होंने कहा, "राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने वही किया जिसके लिए वह कुख्यात रही है. बम धमाकों के केस में कमज़ोर पैरवी की, आरोपी छूट गए."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    उन्होंने कहा, "आतंकियों पर हमेशा नरम रुख अपनाया है. कांग्रेस आतंकी विचारधारा के साथ खड़े होने का कोई मौका नहीं छोड़ती है."

    पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जातिवाद, परिवारवाद और भ्रष्ट इकोसिस्टम देने का आरोप लगाया.

    पीएम मोदी ने केंद्र में कांग्रेस सरकार के दौरान सामने आए घोटालों का ज़िक्र करते हुए कहा, "भारत के इतिहास का सबसे बड़ा फ्रॉड क्या है! कोई टू जी, कोयला या बोफोर्स घोटाला कहेगा."

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    "लेकिन, आज़ाद भारत के इतिहास में एक और बड़ा घोटाला पचास साल पहले हुआ. यह घोटाला था पचास साल पहले देश से गरीबी हटाने की गारंटी देना. कांग्रेस नेता इस गारंटी के साथ और अमीर हो जाते हैं, गरीब और गरीब हो जाते हैं."

    पीएम मोदी की इस सभा को आगामी चुनाव के लिए बीजेपी के आगाज़ के तौर पर देखा जा रहा है.

  11. 3डी तकनीक से तैयार फ़िश को क्या खाया जा सकता है?

    वीडियो कैप्शन, क्या 3डी तकनीक से प्रिंटेड फ़िश को खाया जा सकता है

    आने वाले वक़्त में हो सकता है आपके घर से लेकर कपड़े और गहने तक सब कुछ प्रिंट हो जाएं. और ऐसा हो रहा है 3D तकनीक के ज़रिए.

    ये तकनीक जिस तेज़ी से बढ़ रही है आने वाले वक़्त में ऐसा भी होगा कि आपका खाना भी प्रिंट हो जाए. वैज्ञानिकों की एक टीम लैब में किस तरह आपकी फ़ेवरेट फ़िश बना रही है.

    देखिए टिम अलमैन की इस रिपोर्ट में.

  12. ब्रेकिंग न्यूज़, पाकिस्तान: तोशाखाना मामले में इमरान खान पर आरोप तय , एक अन्य मामले में आठ दिन की रिमांड पर भेजे गए

    इमरान ख़ान

    इमेज स्रोत, SHAHZAIB AKBER/EPA-EFE/REX/Shutterstock

    तोशाखाना मामले में पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़ पार्टी के अध्यक्ष इमरान ख़ान के ख़िलाफ़ अदालत ने आरोप तय कर दिए हैं.

    इस सिलसिले में पुलिस लाइन इस्लामाबाद में हुई एक विशेष सुनवाई के दौरान जिला अदालत के जज हुमायूं दिलावर ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान पर आरोप तय करने का फ़ैसला सुनाया.

    जब इमरान ख़ान को उनके ख़िलाफ़ लगाए गए आरोप पढ़ कर सुनाए गए, तो उन्होंने दस्तावेज़ों पर दस्तखत करने से इनकार कर दिया.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    अदालत से बाहर आने के बाद इमरान खान के वकीलों ने बीबीसी को बताया कि उन्होंने तोशाखाना मामले में अदालत की कार्यवाही का बहिष्कार किया है.

    उधर, नेशनल एकाउंटेबिलिटी ब्यूरो (एनएबी) की अदालत ने अल-क़ादिर ट्रस्ट मामले में इमरान ख़ान को आठ दिनों की रिमांड पर भेजे जाने का फ़ैसला सुनाया है.

    कोर्ट ने उन्हें 17 मई को फिर से तलब किया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    एनएबी ने जवाबदेही अदालत से इमरान खान की 14 दिन की फिजिकल रिमांड का अनुरोध किया था.

    तोशाखाना मामले में इमरान ख़ान पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने तोशाखाना से उपहार खरीदे थे, लेकिन चुनाव आयोग को सौंपी गई संपत्ति की घोषणा में उनका जिक्र नहीं किया था.

    21 अक्टूबर, 2022 को पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तोशाखाना मामले में नेशनल असेंबली के सदस्य होने से अयोग्य घोषित कर दिया और उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू करने का आदेश दिया था.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

  13. ईरान: सत्ता से असहमति जताने वाले कैसे होते हैं लापता

    वीडियो कैप्शन, ईरान : सत्ता से असहमति जताने वाले कैसे होते हैं लापता

    एक बेटी जो पिछले दो साल से अपने पिता की तलाश कर रही है.

    जिसे पहले बताया गया था कि उसके पिता की मौत हो चुकी है लेकिन बाद में इन दावों पर सवाल खड़े हुए जिससे उसने फिर से अपनी तलाश शुरू कर दी.

    ये कहानी है एक ईरानी महिला की. ये कहानी है ईरानी सरकार की जिसे अपना विरोध बर्दाश्त नहीं.

    देखिए एक बेटी की अपने पिता को खोजने की ये हिला देने वाली कहानी कवर स्टोरी में.

  14. पाकिस्तान: इमरान ख़ान से नहीं मिलने दिए जाने पर उनकी पार्टी ने क्या कहा

    शाह महमूद

    इमेज स्रोत, SOHAIL SHAHZAD/EPA-EFE/REX/Shutterstock

    इमेज कैप्शन, शाह महमूद कुरैशी

    इमरान ख़ान की गिरफ़्तारी के बाद उनकी पार्टी के उपाध्यक्ष शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि उन्हें इमरान ख़ान ने नहीं मिलने दिया गया है.

    एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा, "आज सुबह इमरान ख़ान से मिलने मैं पुलिस लाइन के गेस्ट हाउस में पहुंचा लेकिन मुझे मिलने नहीं दिया गया. हमारे वकीलों को भी मिलने नहीं दिया गया."

    "हमने एसपी से मुलाकात करने की कोशिश की, उन्होंने भी मिलने से इनकार कर दिया है."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि उन्होंने हाई कोर्ट में एक याचिका डालकर मांग की है कि पीटीआई के नेताओं और वकीलों को इमरान ख़ान से मिलने दिया जाए.

    उन्होंने कहा, "इस्लामाबाद हाई कोर्ट का फ़ैसला हमें सही नहीं लगा, इसके ख़िलाफ़ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायरी की जाएगी, इसकी तैयारी कर ली गई है."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    उन्होंने कहा, "जब हम इस्लामाबाद हाई कोर्ट में थे तो पुलिस और एंटी राइट्स फोर्स भेजी गई, असद उमर साहब और मुझे गिरफ़्तार करने के लिए. असद उमर को गिरफ़्तार करने में वो कामयाब रहे और मैं बच निकला."

    उन्होंंने कहा कि वो एक सुरक्षित जगह पर ये मेसेज रिकॉर्ड कर रहे थे, उन्होंने हर ज़िले के लोगों से अपना विरोध दर्ज कराने की गुज़ारिश है.

  15. इमरान ख़ान की गिरफ़्तारी के बाद पाकिस्तान में अब तक क्या-क्या हुआ है?

    पुलिस ने इमरान ख़ान के समर्थकों पर आंसू गैस का इस्तेमाल किया है

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, पुलिस ने इमरान ख़ान के समर्थकों पर आंसू गैस का इस्तेमाल किया है

    पूर्व प्रधानमंत्री, चर्चित क्रिकेटर और लोकप्रिय राजनेता इमरान ख़ान की कथित भ्रष्टाचार के मामले में नाटकीय गिरफ़्तारी के बाद से पाकिस्तान में स्थिति बेहद तनावपूर्ण है.

    जो कुछ मंगलवार को पाकिस्तान की सड़कों पर हुआ उसकी देश के इतिहास में कोई मिसाल नहीं है.

    अचानक हुए इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान में सिर्फ़ सुरक्षा और राजनीतिक हालात ही नहीं बल्कि आर्थिक हालात भी ख़राब हो रहे हैं.

    डॉलर के मुक़ाबले रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर यानी एक डॉलर के बदले लगभग 290 रुपये पर पहुंच गया है.

  16. पश्चिम बंगाल: छात्रों की मौत के मामले में एनआईए जांच के लिए हाई कोर्ट ने दिया आदेश

      • Author, प्रभाकर मणि तिवारी
      • पदनाम, कोलकाता से, बीबीसी हिंदी के लिए
    पश्चिम बंगाल

    इमेज स्रोत, Prabhakar Mani Tewari

    इमेज कैप्शन, दाड़ीभीट हाई स्कूल

    कलकत्ता हाई कोर्ट ने उत्तर दिनाजपुर के इस्लामपुर स्थित दाड़ीभीट हाई स्कूल के दो पूर्व छात्रों की कथित पुलिस फायरिंग में मौत के मामले की जांच एनआईए को सौंप दी है.

    बुधवार को जस्टिस राजशेखर मंथा की पीठ ने इसके साथ ही पीड़ित परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता देने का भी निर्देश दिया.

    वर्ष 2018 में शिक्षकों की भर्ती के मुद्दे पर स्कूली छात्रों ने आंदोलन किया था. उस समय वहां लाठीचार्ज, पथराव, बम फोड़ने और फायरिंग के भी आरोप लगे थे.

    कलकत्ता हाई कोर्ट

    इमेज स्रोत, Prabhakar Mani Tewari

    इमेज कैप्शन, कलकत्ता हाई कोर्ट

    उस हिंसा के दौरान राजेश सरकार और तापस बर्मन नामक दो छात्रों की गोली लगने से मौत हो गई थी.

    इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग को लेकर पीड़ित परिवारों और स्थानीय लोगों ने करीब दो महीने तक आंदोलन किया था. इसके कारण वह स्कूल दो महीने बंद रहा था.

    घटना के पांच दिनों बाद सीआईडी ने इसकी जांच शुरू की थी. लेकिन अदालत का कहना था कि दोनों युवकों की मौत की वजह की जांच सही तरीके से आगे नहीं बढ़ी है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    सीआईडी की टीम अब तक यह पता नहीं लगा सकी है कि किस हथियार का इस्तेमाल किया गया था. उस समय स्थानीय लोगों ने पुलिस पर फायरिंग का आरोप लगाया था.

    लेकिन पुलिस ने इसे निराधार बताया था. इस मामले में राज्य मानवाधिकार आयोग से भी रिपोर्ट मांगी गई थी. हाई कोर्ट ने आयोग और पुलिस की भूमिका पर भी असंतोष जताया है.

    जस्टिस राजशेखर ने सवाल किया कि भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने हवा में गोलियां क्यों नहीं चलाई थी?

  17. मणिपुर हिंसा पर कठघरे में आए सीएम बीरेन सिंह को कितना जानते हैं आप

    बीरेन सिंह

    इमेज स्रोत, Hindustan Times

    इमेज कैप्शन, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह पहले कांग्रेस पार्टी में थे

    पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर इस समय हिंसा के कारण सुर्ख़ियों में है.

    यहाँ की पहाड़ियाँ इस प्रदेश की सुंदरता का प्रमुख कारण रही है, लेकिन अब इसकी चर्चा किसी और वजह से हो रही है.

    नगालैंड, मिज़ोरम, असम के साथ-साथ पड़ोसी मुल्क म्यांमार से घिरी इन पहाड़ियों पर राज्य की 40 फ़ीसदी आबादी बसी है, जो यहाँ की मान्यता प्राप्त जनजातियाँ है.

    बीते दिनों यहाँ की पहाड़ियों पर बसी कुकी जनजाति और मैतेई समुदाय के बीच भड़की हिंसा, आगजनी और एक-दूसरे पर किए गए हमलों ने समूचे प्रदेश को एक हिंसाग्रस्त क्षेत्र में तब्दील कर दिया था.

  18. बृजभूषण शरण सिंह को खुद पर भरोसा है तो नार्को टेस्ट कराएं: साक्षी मलिक

    साक्षी मलिक

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, साक्षी मलिक

    जंतर मंतर पर धरने पर बैठी पहलवान और ओलंपिक मेडल विजेता साक्षी मलिक ने कुश्ती फ़ेडरेशन के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को लाई डिटेक्टर या नार्को टेस्ट कराने का चैलैंज दिया है.

    उन्होंने कहा कि अगर उन्हें पूरा भरोसा है कि वो सच बोल रहे हैं तो उन्हें टेस्ट कराना चाहिए.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, मलिक ने कहा कि अगर बृजभूषण शरण सिंह कुश्ती संघ से जुड़े रहते हैं तो वो संघ द्वारा आयोजित किसी भी खेल आयोजन का हिस्सा नहीं बनेंगी.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    मलिक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस ने कहा, "मैं कुश्ती फ़ेडरेशन के अध्यक्ष से नार्को टेस्ट कराने के लिए कहती हूं. हम खुद टेस्ट के लिए तैयार है. सच को सामने आना चाहिए, कौन दोषी है और कौन नहीं."

    प्रदर्शन का हिस्सा रहे बजरंग पुनिया ने कहा, "हम चाहते हैं कि आईओए का एडहॉक पैनल ही सभी कॉम्पिटीशन का आयोजन करे. अगर कुश्ती फ़ेडरेशन के अध्यक्ष इससे जुड़े रहेंगे, तो हम विरोध करेंगे."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    प्रदर्शनकारी खिलाड़ी बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ़्तारी की मांग कर रहे हैं.

    उन पर सात लड़कियों से यौन उत्पीड़न का आरोप है, जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है.

    इस मामले में 28 अप्रैल को दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण शरण सिंह के ख़िलाफ़ दो एफ़आईआर दर्ज किए थे.

  19. हमने रूस को रक्षात्मक रवैया अपनाने पर कर दिया मजबूर: ज़ेलेंस्की

    वीडियो कैप्शन, हमने रूस को रक्षात्मक रवैये अपनाने पर कर दिया मजबूर: ज़ेलेंस्की

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की का कहना है कि रूस के साथ जंग का दूसरा दौर शुरू हो चुका है जहां रूस को अब रक्षात्मक रवैया अपनाना पड़ रहा है.

    यूक्रेन की संभावित जबावी कार्रवाई को ध्यान में रखते हुए रूस अपने डिफेंस को मज़बूत कर रहा है. हालांकि उसे सर्विलांस और इलेक्ट्रॉनिक वॉरफ़ेयर सिस्टम में अभी भी बढ़त हासिल है.

    जिसकी मदद से वो यूक्रेन की फ़ोर्स को निशाना बना रहा है. यूक्रेन उससे किस तरह बच रहा है. देखिए बीबीसी संवाददाता जोनाथन बील की रिपोर्ट.

  20. ब्रेकिंग न्यूज़, पाकिस्तान: इमरान ख़ान की गिरफ़्तारी का विरोध जारी, पंजाब के बाद ख़ैबर पख़्तूनख़्वाह में सेना बुलाई गई

    पाकिस्तान

    इमेज स्रोत, REUTERS/Fayaz Aziz

    पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान की गिरफ़्तारी के बाद पैदा हुई स्थितियों को देखते हुए ख़ैबर पख़्तूनख़्वाह प्रांत की सरकार ने भी कानून व्यवस्था को संभालने के लिए सेना की मदद लेने का फ़ैसला किया है.

    ख़ैबर पख़्तूनख़्वाह से पहले पंजाब सूबे की राज्य सरकार ने संविधान के अनुच्छेद 245 के तहत फौज बुलाने का फ़ैसला किया था.

    उधर, इमरान ख़ान की गिरफ़्तारी के ख़िलाफ़ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़ के कार्यकर्ताओं का धरना बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा.

    पाकिस्तान

    इमेज स्रोत, REUTERS/Fayaz Aziz

    इस्लामाबाद की पुलिस लाइन में बनाई गई अदालत में पीटीआई के अध्यक्ष की पेशी के मौके पर एक बार फिर एच-11 सेक्टर में पुलिस और मजदूरों के बीच झड़प हुई और प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया.

    इस्लामाबाद पुलिस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि पीटीआई कार्यकर्ता सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं.

    पुलिस ने यह भी कहा कि प्रदर्शनकारियों द्वारा पेट्रोल बम फेंके जा रहे थे और पथराव किया जा रहा था, इसलिए हाईवे जी-11 को आंशिक रूप से अवरुद्ध कर दिया गया है और आम लोगों से वैकल्पिक रास्तों को चुनने की अपील की है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    संवाददाता शहजाद मलिक के मुताबिक, श्रीनगर हाईवे पर प्रदर्शनकारियों के पथराव में चार पुलिसकर्मी घायल हुए हैं और 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

    पेशावर से बीबीसी के बिलाल अहमद के मुताबिक, तहरीक-ए-इंसाफ के कार्यकर्ता समूहों में विधानसभा चौक पर जमा हो गए हैं और इमरान ख़ान की रिहाई के लिए नारेबाजी कर रहे हैं.

    यहां भी पुलिस ने इन कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    असेंबली चौक पेशावर का वह क्षेत्र है जहां प्रांतीय विधानसभा, सचिवालय, कॉर्प्स कमांडर हाउस और अन्य महत्वपूर्ण इमारतें स्थित हैं.

    पेशावर पुलिस के मुताबिक, हिंसक प्रदर्शन के दौरान अलग-अलग जगहों से अब तक 30 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

    स्वात पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि मलाकंद संभाग में छापेमारी के दौरान विधानसभा के पूर्व सदस्यों समेत 33 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    लाहौर से संवाददाता फुरकान इलाही के मुताबिक, पीटीआई कार्यकर्ताओं ने माल रोड पर माल रोड जाम करना शुरू कर दिया है.

    पंजाब पुलिस के प्रवक्ता का कहना है, 'पुलिस टीमों ने पूरे प्रांत से 945 कानून तोड़ने वाले और उपद्रवी तत्वों को गिरफ्तार किया है.'