यौन दुर्व्यवहार का दोषी पाए जाने से ट्रंप के राजनीतिक भविष्य पर क्या असर होगा
न्यूयॉर्क की एक अदालत ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेखिका ई जीन कैरल के साथ यौन दुर्व्यवहार और बदनाम करने का दोषी पाया है.
कोर्ट ने कैरल को 50 लाख डॉलर देने का फ़ैसला सुनाया है जिसमें से ट्रंप 30 लाख डॉलर मानहानि के लिए और 20 लाख डॉलर दुर्व्यवहार के लिए देंगे.
ये फ़ैसला आने वाले दिनों में ट्रंप को राजनीतिक और क़ानूनी रूप से होने वाले नुक़सान का संकेत हो सकता है.
ट्रंप फ़िलहाल उन नेताओं में सबसे आगे चल रहे हैं जिन्हें रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी मिलने की संभावना है.