ट्रंप यौन दुर्व्यवहार के दोषी, 50 लाख डॉलर महिला को देने होंगे

एक मैगज़ीन की लेखिका ई. जीन कैरल ने उन पर 1990 में उनसे यौन दुर्व्यवहार करने और उन्हें झूठा बताकर बदनाम करने का आरोप लगाया था.

लाइव कवरेज

स्नेहा, अभिनव गोयल and शुभम किशोर

  1. रूस: विक्ट्री डे परेड में पुतिन ने कहा, दुनिया 'टर्निंग प्वाइंट' पर है

    रूस

    इमेज स्रोत, GAVRIIL GRIGOROV/SPUTNIK/AFP via Getty Images

    रूस की राजधानी मॉस्को में कड़ी सुरक्षा के बीच विक्ट्री डे परेड का आयोजन किया गया.

    इस दौरान भाषण देते हुए राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि दुनिया एक 'निर्णायक टर्निंग प्वाइंट' पर है और 'असली जंग' रूस के ख़िलाफ़ लड़ी जा रही है.

    उन्होंने दावा किया कि इस बात से इतर कि जंग की शुरुआत किसने की, रूस अपनी 'संप्रभुता' की रक्षा कर रहा है.

    उन्होंने यूक्रेन की चुनी हुई सरकार की तुलना नाज़ी सरकार से की और पश्चिमी देशों पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो भूल रहे हैं कि नाज़ियों को किसने मात दी थी.

    विक्ट्री डे परेड

    इस दौरान राष्ट्रपति पुतिन ने सेना को संबोधित करते हुए कहा, "हमारे लिए सेना के प्रति प्यार से बड़ा दुनिया में कुछ नहीं है."

    पुतिन ने रूस की कार्रवाई को 'स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशन' बताते हुए कहा उन्हें अपने सैनिकों पर गर्व है.

    उन्होंने कहा कि राष्ट्र के रूप में रूस का भविष्य इन्हीं लोगों पर निर्भर है. उन्होंने कहा कि सभी अपने 'हीरोज़' के समर्थन में एकजुट है.

    पुतिन ने कहा, "जंग जो हमारे देश का भविष्य तय करती हैं, वो हमारे लिए राष्ट्रीय महत्व की हैं."

    विक्ट्री डे परेड

    इमेज स्रोत, EPA

    रेड स्कॉयर पर सैनिकों से उन्होंने कहा, "सभी आपके लिए दुआ कर रहे हैं."

    पश्चिमी देशों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "उनकी मंशा सिर्फ हमारे देश को गिरते हुए देखने की है."

    पुतिन ने कहा, "असली जंग हमारी मातृभूमि के ख़िलाफ लड़ी जा रही है."

    उन्होंने कहा कि रूस एक "शांतिपूर्ण भविष्य देखना चाहता है, लेकिन उन्होंने पश्चिमी ताकतों पर 'नफ़रत और रूसोफ़ोबिया' फैलाने का आरोप लगाया.

  2. जाति आधारित गणना पर जल्द सुनवाई की मांग पर नीतीश कुमार को झटका

      • Author, विष्णु नारायण
      • पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए
    पटना हाई कोर्ट

    इमेज स्रोत, BBC/VISHNUNARAYAN

    जाति आधारित गणना के मसले पर बिहार सरकार की ओर दायर किए गए इंट्रोलोकेट्री एप्लिकेशन (आईए) पर आज (मंगलवार) पटना हाई कोर्ट में सुनवाई हुई.

    इस आईए के जरिए बिहार सरकार ने कोर्ट से जाति आधारित गणना पर लगी रोक के मामले में जल्द सुनवाई की अपील की थी. हाई कोर्ट ने 4 मई को जातीय जनगणना पर रोक लगा दी थी.

    अदालत ने इसके लिए 3 जुलाई की तारीख तय की थी. सरकार ने अपना पक्ष रखा कि जातीय गणना की अहमियत को देखते हुए यह सुनवाई जल्द से जल्द हो.

    हालाँकि कोर्ट ने इस मामले में जल्दी सुनवाई के लिहाज से राज्य सरकार की अपील को ख़ारिज कर दिया.

    अगली सुनवाई तय तारीख (3 जुलाई) को ही होगी. तब तक जातीय गणना पर रोक लगी रहेगी.

    • जातिगत जनगणना: संविधान का उल्लंघन या वक़्त की ज़रूरत, जानिए अहम सवालों के जवाब
  3. अशोक गहलोत के ख़िलाफ़ खुलकर बोले सचिन पायलट, कहा-गद्दारी आपने की

      • Author, मोहर सिंह मीणा
      • पदनाम, जयपुर से, बीबीसी हिंदी के लिए
    सचिन पायलट

    इमेज स्रोत, ANI

    कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने एक प्रेस कॉन्फ्रे़ंस कर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ख़िलाफ जमकर निशाना साधा.

    उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत ने जो भाषण परसों धौलपुर में दिया उसे सुनकर यह बात साफ़ हो गई है कि उनकी नेता सोनिया गांधी नहीं बल्कि वसुंधरा राजे है.

    सचिन पायलट ने कहा, "एक तरफ़ ये कहा जा रहा है कि हमारी सरकार को गिराने का काम भाजपा कर रही थी, दूसरी तरफ कहा जाता है कि सरकार को बचाने का काम वसुंधरा कर रहीं थीं. ये जो विरोधाभास है इसे समझाना चाहिए."

    उन्होंने कहा, "मुझे गद्दार, निकम्मा आदि कहा गया. जो आरोप परसों लगाए गए, ये आरोप में ढाई साल से सुन रहा था. हम अपनी सरकार को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहते थे. जिस प्रकार का भाषण दिया गया, पहली बार देखा कि अपनी ही सरकार को, अपने विधायकों को, अपने नेताओं को बदनाम करने का काम हो रहा है और भाजपा के नेताओं का गुणगान हो रहा है."

    • अशोक गहलोत ने ऐसा क्यों कहा कि उनकी सरकार वसुंधरा ने बचाई
    सचिन पायलट

    इमेज स्रोत, BBC/MOHARSINGHMEENA

    गहलोत के भाषण पर सवाल उठाते हुए सचिन पायलट ने कहा, "ऐसे लोग जो पब्लिक लाइफ में रहे, जिनकी एक साख है, उन पर आरोप लगा देना कि आप चंद रुपयों में बिक गए. मैं इसे ग़लत मानता हूं. तीन साल से आपने कोई कार्रवाई नहीं की."

    उन्होंने सीएम पर पार्टी का अनुशासन तोड़ने का आरोप लगाया. सचिन ने कहा कि 25 सितंबर को सोनिया गांधी ने अजय माकन और मल्लिकार्जुन खड़गे को जयपुर भेजा था ताकि वो विधायकों की बैठक ले पाएं और राज्य के नेतृत्व को लेकर फैसला कर पाएं, लेकिन वो बैठक तक नहीं होनी दी गई.

    पायलट ने कहा, "उस समय सोनिया गांधी पार्टी की अध्यक्ष थीं. उनकी जो अवहेलना हुई, उनकी जो मानहानि हुई, उनकी जो बेइज्जती हुई वो गद्दारी थी. पता नहीं कितने विधायकों को इस्तीफा दिलवाया गया. अपनी सरकार को संकट में खड़ा किया गया."

    उन्होंने कहा कि बहुत सारे लोग आरोप लगाते हैं कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह के कहने पर विधायकों के इस्तीफे दिलवा दिए गए. इन बातों को मंच से बोलना शोभा नहीं देता है.

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  4. ग़ज़ा में इसराइली हमले में 'इस्लामिक जिहाद' के तीन कमांडर मारे गए

    इसराइल के युद्धक विमान

    इमेज स्रोत, @IDF

    इसराइल के युद्धक विमानों ने एक बार फिर से गज़ा पट्टी पर बमबारी की है.

    इसराइली सेना ने इस्लामिक जिहाद संगठन के नेताओं को निशाना बनाने के लिए ऑपरेशन शील्ड एंड एरो की शुरुआत की.

    सेना के मुताबिक उन्होंने तीन इस्लामिक जिहाद कमांडर को मार दिया है. समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक भी इस हमले में तीनों नेता मारे गए हैं.

    फ़लस्तीन अधिकारियों ने भी तीन वरिष्ठ कमांडरों के मारे जाने की पुष्टि की है.

    इसराइली सेना ने इनकी पहचान खलील बहतीनी, जाहेद अहनम और वेस्ट बैंक में तारेक एज़्ज़दीन के रूप में पहचान की है.

    एएफ़पी के पत्रकारों के अनुसार, हवाई हमले, स्थानीय समयानुसार दोपहर 2 बजे के बाद शुरू हुए.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  5. इमरान ख़ान का फौज पर पलटवार, 'गुलामी से मौत बेहतर'

    इमरान ख़ान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई के अध्यक्ष इमरान ख़ान ने पाकिस्तान सेना के मीडिया विंग आईएसपीआर पर पलटवार किया है.

    इमरान ख़ान ने कहा कि भ्रष्ट लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने से संस्थाएं मजबूत होती हैं.

    उन्होंने फिर से सेना के वरिष्ठ अधिकारी जनरल फैसल नसीर पर आरोपों को दोहराते हुए कहा कि जब भी जांच होगी मैं साबित कर दूंगा कि यह वही आदमी था जिसने मेरा कत्ल करवाने की कोशिश की.

    इमरान ख़ान ने कहा, "आईएसपीआर साहब, मेरी बात गौर से सुनो. इज्जत कौम में हर शहरी की होनी चाहिए. इस वक्त कौम की सबसे बड़ी पार्टी का अध्यक्ष हूं. पचास साल से लोग मुझे जानते हैं. मुझे झूठ बोलने की जरूरत नहीं है. इस आदमी ने दो बार मेरा कत्ल करने की कोशिश की. जब भी जांच होगी मैं साबित करूंगा कि ये वो आदमी थी. और इस आदमी के साथ कई लोग हैं."

    ख़ान के आरोपों को आईएसपीआर ने खारिज करते हुए कहा था कि वे अपने राजनीतिक हितों को साधने के लिए पिछले एक साल से सेना और खुफिया अधिकारियों को बदनाम कर रहे हैं. विभाग ने उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    'गुलामी से मौत बेहतर'

    इमरान ख़ान ने आरोप लगाया कि पूर्व प्रधानमंत्री होते हुए भी वे एफआईआर दर्ज नहीं करवा पाए.

    उन्होंने कहा, "आईएसपीआर साहब जब एक इदारा अपनी काली भेड़ों के खिलाफ एक्शन लेता है तो वो अपनी क्रेडिबिलिटी बेहतर करता है. जो संस्था भ्रष्टाचारियों और गलत काम करने वालों को पकड़ता है तो उसका क्रेडिबिलिटी मजबूत होती है."

    इमरान ख़ान ने कहा, "मैं मानसिक रूप से तैयार हूं. अगर आपको जेल में डालना है तो मैं तैयार हूं. ये जो डर्टी हैरी ने प्लान बनाया हुआ है. इसके साथ पूरा टोला है. सबको पता है कौन इसके साथ है. अगर इनके हाथ में मेरी जान जानी है तो मैं उसके लिए भी तैयार हूं."

    उन्होंने कहा, "ये भी हो सकता है कि जो श्रीलंका में जो हालात थे, आज ब्लूमबर्ग कहता है, दुनिया कहती है कि पाकिस्तानी के उससे ज्यादा बुरे हाल हो चुके हैं. अगर ये कौम फट गई तो आपको खुद को छुपाते फिरेंगे."

    इमरान ने कहा, "अगर इन चोरों, डाकुओं और इन डफरों की गुलामी करनी पड़े तो मैं अल्लाह से दुआ करता हूं कि मुझे ऊपर ले जाए. इनकी गुलामी से मौत बेहतर है."

  6. मध्य प्रदेश के खरगोन में यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी, 15 की मौत

    यात्रियों से भरी बस पुल में गिरी

    इमेज स्रोत, ANI

    मध्य प्रदेश के खरगोन में एक बस पुल की रेलिंग तोड़कर नदी में गिर गई है. हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है.

    मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया, "सुबह 8.40 पर एक बस, दासंगा और डोंगरगांव के बीच जो बैराड नदी है, वहां रेलिंग तोड़कर नदी में गिरी है. नदी सूखी है. अभी पंद्रह लोगों के मरने की खबर है. 20-25 लोग घायल हैं. सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक मध्य प्रदेश सरकार ने खरगोन बस दुर्घटना में मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख रुपए, गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपए और मामूली रूप से घायलों को 25-25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है.

  7. अमित शाह को ममता की नसीहत, 'बंगाल आने की बजाय मणिपुर जाएं'

      • Author, प्रभाकर मणि तिवारी
      • पदनाम, कोलकाता से, बीबीसी हिंदी के लिए
    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मणिपुर की घटना को 'मानव निर्मित' समस्या बताते हुए केंद्र और मणिपुर की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है.

    उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बंगाल दौरे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मणिपुर जल रहा है और वो (शाह) बंगाल के दौरे पर हैं.

    ममता का कहना था, 'गृह मंत्री को बंगाल आने की बजाय मणिपुर जाना चाहिए.'

    अमित शाह सोमवार देर रात कोलकाता पहुंचे हैं. वे मंगलवार को रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के अलावा कुछ विकास परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे.

    कर्नाटक विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बिना सवाल किया कि चुनाव ज्यादा महत्वपूर्ण है या इंसान का खून? एक ओर जब मणिपुर जल रहा था तो तमाम प्रमुख नेता दूसरे राज्य में चुनाव प्रचार में व्यस्त थे.

    मुख्यमंत्री ने कहा, “बंगाल में कोई घटना होते ही दिल्ली के तमाम नेता यहां पहुंच जाते हैं. धारा 144 लागू होने की स्थिति में भी नेताओं और केंद्रीय एजेंसियों की टीम यहां पहुंच जाती है, लेकिन मणिपुर के मुद्दे पर किसी बड़े नेता ने कोई ट्वीट तक नहीं किया.”

    राज्य सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ममता ने कहा, “मैं इस मुद्दे पर राजनीति नहीं करना चाहती, लेकिन कर्नाटक में चुनाव प्रचार में जुटे नेताओं को मणिपुर का दौरा करना चाहिए था.”

  8. एंजेलिना जोली ने पाकिस्तान में ऐसा क्या खोजा था कि रातोंरात मिली शोहरत

  9. द केरला स्टोरी: उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री की जाएगी फ़िल्म

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    इमेज स्रोत, ANI

    मध्य प्रदेश के बाद अब उत्तर प्रदेश ने भी फिल्म 'द केरला स्टोरी' को टैक्स फ्री किया जाएगा.

    यह जानकारी खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर दी है. उन्होंने लिखा, "द केरला स्टोरी, उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री की जाएगी."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    वहीं दूसरी तरफ पश्चिम बंदाल ने फिल्म को राज्य में दिखाने पर रोक लगाई हुई है.

    फ़िल्म निर्माता और भारतीय फ़िल्म और टेलीविजन निर्देशक संघ के अध्यक्ष अशोक पंडित ने 'द केरला स्टोरी' को पश्चिम बंगाल में बैन करनी की निंदा की है.

    समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा, "यह एक फिल्मकार की अभिव्यक्ति की आजादी पर बड़ा हमला है. इससे पूरे देश में गलत संदेश जा रहा है."

    फिल्म में केरल से कथित रूप से ग़ायब हुई और इस्लाम धर्म अपनाने वाली लड़कियों की कहानी दिखाई गई है.

    एक धड़ा फ़िल्म को प्रोपेगैंडा कहकर ख़ारिज कर रहा है तो दूसरा धड़ा इसे केरल की वो ज़मीनी सच्चाई बता रहा है जिस पर अभी तक खुलकर बात नहीं हुई थी.

    सिल्कनेक के मुताबिक फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों में करीब 35 करोड़ रुपये की कलेक्शन की है.

  10. मणिपुर पर अमित शाह का यह बयान और जस्टिस चंद्रचूड़ ने जो कहा

  11. पाकिस्तानी सेना की इमरान ख़ान को चेतावनी, 'सैन्य अधिकारी को बदनाम करना बंद करें'

    इमरान ख़ान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पाकिस्तान सेना के मीडिया विंग आईएसपीआर ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई के अध्यक्ष इमरान ख़ान के ख़िलाफ़ क़ानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है.

    आईएसपीआर का कहना है कि इमरान ख़ान ने बिना किसी सबूत के एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी के ख़िलाफ़ बेहद ग़ैर ज़िम्मेदाराना और निराधार आरोप लगाए हैं.

    बयान में कहा गया है कि पिछले एक साल से पाकिस्तान की सेना और खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों के ख़िलाफ़ अपने राजनीतिक हित साधने के लिए सनसनीखेज तरीक़े से प्रचार किया जा रहा है.

    इमरान ख़ान ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि पूरे पाकिस्तान को जनरल फैसल नसीर का नाम याद रखना चाहिए, अगर उन्हें कुछ होता है तो इसके लिए फैसल नसीर ज़िम्मेदार होंगे.

    नवंबर 2022 में इमरान ख़ान पर हुए जानलेवा हमला हुआ था. हमले के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए भी इमरान ख़ान ने कहा था, "तीन लोगों ने उनकी हत्या की साजिश रची हुई है. इनमें गृह मंत्री सनाउल्लाह खां, प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ और मेजर जनरल फ़ैसल नसीर शामिल हैं."

    पाकिस्तान सेना की मीडिया विंग आईएसपीआर

    इमेज स्रोत, @OfficialDGISPR

    मेजर जनरल फ़ैसल कौन हैं?

    सेना के अधिकारी फ़ैसल नसीर को हाल ही में मेजर जनरल के पद पर तरक़्क़ी दी गई थी जिसके बाद वह अगस्त में पाकिस्तान की ख़ुफ़िया एजेंसी आईएसआई में शामिल हुए हैं.

    वह आईएसआई की इंटरनल विंग जिसे आम तौर पर 'पॉलिटिकल विंग' या सिर्फ 'सी-विंग' भी कहा जाता है, उसकी कमान संभाल रहे हैं.

    इस पद को आमतौर पर 'डीजी सी' कहा जाता है. ग़ौरतलब है कि इसका मतलब 'काउंटर इंटेलिजेंस' नहीं है बल्कि यह सिर्फ़ एक अक्षर के तौर पर इस्तेमाल होता है. आईएसआई में इसके अलावा डीजी ए, बी आदि जैसे संक्षिप्त अक्षर भी इस्तेमाल होते हैं.

    काउंटर इंटेलिजेंस या सीआई ब्यूरो एक अलग निदेशालय है जिसके मातहत राजनीतिक विंग समेत कई विभाग आते हैं. आईएसआई के पूर्व प्रमुख लेफ़्टिनेंट जनरल फ़ैज़ हमीद भी बतौर मेजर जनरल इस पद पर तैनात रहे थे.

    मेजर जनरल फ़ैसल नसीर ने सेना की पंजाब रेजीमेंट में कमीशन हासिल किया था. अपने करियर के शुरुआती दौर में ही वह कोर ऑफ़ मिलिट्री इंटेलिजेंस में चले गए थे जिसके बाद उनका करियर इंटेलिजेंस असाइनमेंट तक रहा है.

    और यही कारण है कि उनके बारे में बहुत अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है. वह अपने करियर के दौरान अशांत क्षेत्रों में तैनात रहे और महत्वपूर्ण इंटेलिजेंस आधारित अभियानों का हिस्सा रहे हैं. उन्होंने पिछले दो दशकों के दौरान मोस्ट वॉन्टेड आतंकवादियों को मारा या गिरफ़्तार किया.

  12. मौसम विभाग ने साइक्लोन 'मोका' को लेकर जारी किया अलर्ट

    साइक्लोन से निपटने के लिए बना कमांड सेंटर

    इमेज स्रोत, ANI

    भारतीय मौसम विभाग ने मोका साइक्लोन को लेकर चेतावनी जारी की है.

    विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहे साइक्लोन एक बहुत ही गंभीर तूफान में बदल सकता है और इसमें हवा की गति 130 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

    सोमवार को बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्व और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बना. 12 मई के आसपास मोका साइक्लोन के बांग्लादेश और म्यांमार के तटों की ओर बढ़ने की उम्मीद है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    मोका साइक्लोन का असर पश्चिम बंगाल पर कितना पड़ेगा, यह इस बात पर निर्भर करता है कि यह तूफान बांग्लादेश की तरफ बढ़ते हुए तटीय इलाकों से कितनी दूर रहेगा.

    मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के लिए भी अलर्ट जारी किया है.

    विभाग ने छोटे समुद्री जहाजों और मछुआरों को मंगलवार से बाहर नहीं निकलने के लिए कहा है. इसके साथ ही 8 से 12 मई के बीच अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पास पर्यटन और शिपिंग को को सीमित और कड़ी नजर रखने की बात कही है.

    सोमवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बयान जारी कहा था कि साइक्लोन से डरने की जरूरत नहीं है.

    उन्होंने कहा अगर मुश्किल हालात बनते हैं तो तटीय इलाकों से लोगों को बचाया जाएगा.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  13. महाराणा प्रताप और अकबर की लड़ाई क्या हिंदू बनाम मुसलमान की लड़ाई थी?

  14. कनाडा ने चीनी राजनयिक को किया निष्कासित, सांसद को डराने का आरोप

    कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जोली

    इमेज स्रोत, AFP VIA GETTY

    इमेज कैप्शन, कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जोली

    कनाडा की सरकार ने टोरंटो स्थित एक चीनी राजनयिक को निष्कासित कर दिया है.

    चीनी राजनयिक पर संसद के एक सदस्य को डराने-धमकाने की योजना में कथित रूप से शामिल होने का आरोप है.

    सांसद माइकल चोंग ने चीन पर मानवाधिकारों के हनन का आरोप लगाया था जिसके बाद चीन कथित रूप से उन्हें और हॉन्ग कॉन्ग में उनके रिश्तेदारों को परेशान करने की कोशिशें कर रहा है.

    विदेश मंत्री मेलानी जोली ने सोमवार को एक बयान में कहा कि राजनयिक चाओ वेई की ज़रूरत नहीं है.

    कनाडा की राजधानी ओटावा में चीन के दूतावास ने राजनयिक के निष्कासन की निंदा की है.

    ग्लोब एंड मेल अख़बार में कनाडा की एक खुफिया रिपोर्ट छपने के बाद सरकार ने यह क़दम उठाया है. रिपोर्ट में राजनयिक चाओ वेई पर 51 साल के माइकल चोंग के बारे में जानकारी जमा करने में शामिल होने का आरोप लगाया गया था.

    कनाडा की जासूसी एजेंसी का मानना है, उन्होंने हॉन्ग कॉन्ग में चोंग के रिश्तेदारों के बारे में जानकारियां भी मांगी थीं.

    माइकल चोंग ने 2021 में संसद में एक प्रस्ताव रखा था जिसमें वीगर मुसलमानों के साथ चीनी व्यवहार को नरसंहार बताया गया था. चीन ने इन आरोपों का खंडन करते हुए चोंग पर प्रतिबंध लगा दिया था.

    कनाडा की विदेश मंत्री का कहना है कि देश के आंतरिक मामलों में किसी भी तरह के विदेशी हस्तक्षेप को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

    उन्होंने कहा कि राजनयिक को निष्कासित करने का फैसला काफ़ी सोच समझकर लिया गया है.

    जोली ने सोमवार को कहा कि कनाडा "हमारे आंतरिक मामलों में किसी भी प्रकार के विदेशी हस्तक्षेप

  15. अशोक गहलोत ने ऐसा क्यों कहा कि उनकी सरकार वसुंधरा ने बचाई

  16. सोनिया गांधी ने कर्नाटक में ऐसा क्या कहा कि ईसी ने दिया नोटिस

    सोनिया गांधी

    इमेज स्रोत, ANI

    चुनाव आयोग ने कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को नोटिस जारी किया है. नोटिस में कर्नाटक की संप्रभुता से जुड़े सोशल मीडिया पोस्ट पर सफाई मांगी गई है.

    दरअसल, कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपने भाषण में कर्नाटक की संप्रभुता शब्द का इस्तेमाल किया था.

    कांग्रेस ने पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से सोनिया गांधी का बयान डालते हुए कहा कि पार्टी किसी को भी कर्नाटक की प्रतिष्ठा, संप्रभुता या अखंडता के लिए ख़तरा पैदा करने की अनुमति नहीं देगी.

    इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव आयोग में आपत्ति दर्ज कराई. सोमवार को केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के नेतृत्व में बीजेपी के एक प्रतिनिधिमंडल इस मुद्दे को लेकर दिल्ली में चुनाव आयोग को एक ज्ञापन सौंपा. बीजेपी ने सोनिया गांधी के ख़िलाफ़ एफ़आईआर की भी मांग की है.

    बीजेपी ने अपनी शिकायत में कहा है कि कर्नाटक भारतीय गणतंत्र का एक अहम राज्य है. भारतीय गणतंत्र के एक राज्य की संप्रभुता की रक्षा के लिए अलग से बात करना देश को बाँटना है.

    पत्रकारों से बात करते हुए बीजेपी नेता तरुण चुघ ने जनप्रतिनिधि अधिनियम का हवाला देते हुए कांग्रेस पार्टी की मान्यता रद्द करने की मांग की.

    इस मुद्दे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कर्नाटक की अपनी चुनावी सभाओं में भी उठाया था और उन्होंने कहा था कि कांग्रेस खुलकर कर्नाटक को भारत से अलग करने की वकालत कर रही है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने कहा, “टुकड़े-टुकड़े गैंग की बीमारी कांग्रेस में इतनी ऊपर तक पहुंच जाएगी मैंने कभी सोचा नहीं था. कांग्रेस भारत के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले लाखों कन्नडा स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान कर रही हैं. कांग्रेस करोड़ों कर्नाटक के लोगों की देशभक्ति का अपमान कर रही है.”

    बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, “यह कांग्रेस के मानसिक दिवालियापन का नतीजा है, वोट के लिए कुछ भी कहना निंदनीय है.”

  17. नमस्कार. आपका दिन शुभ हो. ये लाइव पेज 24 घंटे के लिए उपलब्ध रहेगा. 8 मई के लाइव अपडेट्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.