यूक्रेन ने रूस पर फ़ॉस्फ़ोरस बम गिराने का आरोप लगाया

यूक्रेन ने आरोप लगाया है कि रूस ने बख़मूत में फ़ॉस्फ़ोरस बम का इस्तेमाल किया है.

लाइव कवरेज

दीपक मंडल and स्नेहा

  1. मणिपुर हिंसा: अभी तक क्या कुछ पता है

    वीडियो कैप्शन, मणिपुर हिंसा: अभी तक क्या कुछ पता है

    मणिपुर एक बार फिर से हिंसा की आग में जल रहा है. मणिपुर की सरकार ने बेहद विषम परिस्थिति में हिंसा करने वालों को देखते ही गोली मारने का आदेश दिया है.

    तीन मई को मणिपुर हाई कोर्ट के एक आदेश के बाद से पूरा राज्य हिंसा की आग में समा गया है. हिंसा की वजह से अब तक 9000 लोग विस्थापित हुए हैं.

    राज्य सरकार अभी यह बताने की स्थिति में नहीं है कि हिंसा में कितने लोगों की जान गई है और कितने लोग ज़ख़्मी हैं.

  2. मल्लिकार्जुन खड़गे की हत्या की 'साजिश' के आरोपों पर क्या बोले कर्नाटक के मुख्यमंत्री बोम्मई

    बासवराज बोम्मई

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, बासवराज बोम्मई

    कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई ने कांग्रेस के उस आरोप को लेकर जांच का आश्वासन दिया है, जिसमें दावा किया गया है कि "बीजेपी की ओर से मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके परिवार के लोगों की हत्या की साजिश की जा रही है."

    बोम्मई ने कहा, "हम इस मामले को गंभीरता से लेंगे. हम पूरे मामले की जांच करेंगे और कानून इस अपना काम करेगा."

    इससे पहले कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने आरोप लगाया था कि बीजेपी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके परिवार के लोगों की हत्या की साजिश रच रही है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    कर्नाटक के चित्तापुर के बीजेपी उम्मीदवार का एक कथित वीडियो जारी करते हुए सुरेजवाला ने कहा, "मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके पूरे परिवार को मारने की कुटिल और घिनौनी साजिश बताता है कि राजनीतिक विमर्श कितना नीचे गिर सकता है."

    कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में उस वीडियो को जारी किया गया है जिसमें मल्लिकार्जुन खड़गे को ख़त्म करने की धमकी दी गई है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  3. पुलवामा हमले, भाजपा और केजरीवाल की 'गिरफ़्तारी' पर क्या बोले सत्यपाल मलिक?

    वीडियो कैप्शन, पुलवामा हमले, भाजपा और केजरीवाल की 'गिरफ़्तारी' पर क्या बोले सत्यपाल मलिक?

    “असदुद्दीन ओवैसी को जानकारी नहीं है. मैंने उस वक़्त भी पुलवामा का मामला पीएम के सामने उठाया था और कहा था कि हमारे लोगों की ग़लती से ये हुई है. मैं चाहता था कि इस पर जांच हो और मुझे लगा था कि इस पर जांच करेंगे. इसलिए उस वक़्त मेरे इस्तीफ़ा देने का कोई कारण नहीं था.”

    जम्मू और कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्य पाल मलिक ने जाने-माने पत्रकार करण थापर को दिए एक इंटरव्यू में 2019 के पुलवामा हमले के लिए केंद्र सरकार को ज़िम्मेदार बताते हुए कई सनसनीखेज़ दावे किए थे. उनके बयान पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं आई जिनमें कुछ सवाल उन पर भी उठाए गए.

  4. 'नौ साल पहले भारत घुटने के बल चलता था', नड्डा के इस बयान पर केजरीवाल ने दिया जवाब

    केजरीवाल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के भाषण की तीखी आलोचना की है, जिसमें उन्होंने कहा था कि "नौ साल पहले भारत घुटने के बल चलता था."

    अरविंद केजरीवाल ने नड्डा की इस टिप्पणी पर ट्वीट करते हुए कहा है, "भाजपा अध्यक्ष का ये बयान बेहद ही घटिया और हर भारतीय को अपमानित करने वाला है. मेरा भारत देश महान था, महान है और हमेशा महान रहेगा."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    केजरीवाल ने जिस वीडियो को टैग करते हुए ट्वीट किया है, उसमें जेपी नड्डा ये बोलते दिख रहे हैं, "नौ साल पहले कैसा भारत था? भ्रष्टाचार के नाम से जाना जाने वाला भारत था. फैसला नहीं लेने वाला भारत था. कैसा भारत था? घुटने टेक कर चलने वाला भारत था. और आप जब आपने मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाया तो दुनिया में सिक्का जमाने वाला भारत बन गया."

    वीडियो में आगे वो कहते दिख रहे हैं, "छलांग लगाने वाला भारत. विकसित होने वाला भारत. आज देखो भारत में जी-20 की बैठक हो रही है. भारत में एससीओ की बैठक हो रही है. दुनिया भर के विदेश मंत्री आ रहे हैं. दुनिया भर के प्रधानमंत्री आ रहे हैं, मंत्री आ रहे हैं. ये भारत के प्रधानमंत्री जी, मोदी जी ने छवि बनाई है. इसको हमें समझने की जरूरत है."

  5. भारत में रहने वाले इन समलैंगिक जोड़ों की मुश्किलें क्या हैं?

    वीडियो कैप्शन, भारत में रहने वाले इन समलैंगिक जोड़ों की मुश्किलें क्या हैं?

    सुप्रीम कोर्ट में इन दिनों समलैंगिक विवाह को वैध करने की मांग पर सुनवाई चल रही है.

    जहां एक ओर एलजीबीटीक्यू समुदाय स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत अपने संबंधों की व्यवहारिक व्याख्या चाहते हैं, वहीं दूसरी ओर सरकार और धार्मिक लीडर समलैंगिक विवाह के ख़िलाफ़ हैं.

    इस मामले की सुनवाई का लाइव प्रसारण भी किया जा रहा है.

    27 अप्रैल को समलैंगिक विवाह पर हो रही सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा है कि समलैंगिक जोड़ों को उनकी वैवाहिक मान्यता के बिना भी संयुक्त बैंक खाते या बीमा पॉलिसियों में भागीदार नामित करने जैसे लाभ देने का तरीक़ा खोजा जाए.

    इस मामले में अलग-अलग कोर्ट में कुल 20 याचिकाएं दायर की गयी हैं. इन लोगों में सात्विक भी शामिल हैं. ऑक्सफ़ोर्ड से पढ़े 37 साल के सात्विक दिल्ली से हैं और वो समलैंगिक हैं.

    लेकिन उन्हें सम्मानज़नक ज़िंदगी जीने के लिए भारत छोड़ना पड़ा. देखिए भारत और विदेश में बसे समलैंगिक जोड़े इसपर क्या कहते है.

  6. मणिपुर हिंसा में अब तक 54 की मौत, इंफाल वैली में जनजीवन सामान्य

    मणिपुर हिंसा

    इमेज स्रोत, ANI

    मणिपुर हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 54 हो गई है. समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, ये आंकड़े आधिकारिक हैं लेकिन मरने वालों की वास्तविक संख्या इससे ज़्यादा हो सकती है.

    शनिवार को इंफाल वैली में जनजीवन पटरी पर लौटता हुआ दिख रहा है, दुकानें और बाज़ार खुल गए हैं और सड़कों पर गाड़ियां दिखने लगी हैं.

    हालांकि सभी प्रमुख सड़कों और जगहों पर रैपिड एक्शन फोर्स और केंद्रीय पुलिस बलों के जवानों की भारी संख्या में मौजूदगी है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    अधिकारियों का कहना है कि मरने वाले 54 लोगों में 16 के शव चूराचांदपुर ज़िले के अस्पताल के शवगृह में रखे गए हैं जबकि 15 शवों को इंफाल ईस्ट ज़िले के जवाहरलाल नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज में रखा गया है.

    इंफाल वेस्ट के अस्पताल रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज में 23 शवों को रखा गया है.

    पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात को चूराचांदपुर ज़िले में हुई दो अलग-अलग मुठभेड़ों में पांच चरमपंथियों की मौत हो गई जबकि इंडियन रिज़र्व बटालियन के दो जवान घायल हो गए.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि हिंसा प्रभावित क्षेत्रों से अब तक 13 हज़ार लोगों को सुरक्षित पनाहगाहों में ले जाया गया है. इनमें से कुछ लोगों को सेना के शिविरों में भी रखा गया है.

    सेना का कहना है कि चूराचांदपुर, मोरेह, काकचिंग और कांगपोक्पी ज़िलों में हालात पर नियंत्रण पा लिया गया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

  7. COVER STORY: अफ़ग़ानिस्तान में दम तोड़ते बच्चे

    वीडियो कैप्शन, COVER STORY: अफ़ग़ानिस्तान में दम तोड़ते बच्चे

    अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान के आने के बाद महिलाओं पर पाबंदियां लगीं.

    इसी वजह से उसे विदेशों से मिलने वाली आर्थिक मदद बंद हो चुकी है.

    इसका ख़ामियाज़ा वो बच्चे भुगत रहे हैं जो खस्ताहाल अस्पतालों में दवाइयों और ट्रेंड स्टाफ़ की कमी की वजह से दम तोड़ रहे हैं.

  8. सूडानः हिंसक संघर्ष के बीच सऊदी अरब में आज शुरू होगी शांति वार्ता

    सूडान में भीषण हिंसा जारी है

    इमेज स्रोत, Reuters

    शनिवार को सऊदी अरब में सूडान में लड़ रहे दोनों पक्षों की आमने-सामने बात होगी.

    सऊदी अरब और अमेरिका ने एक संयुक्त बयान में जेद्दा में सूडान की सेना और के बीच होने जा रही वार्ता का स्वागत किया है.

    सूडान की सेना का कहना है कि इस वार्ता का मक़सद ताज़ा संघर्ष से पैदा हुए मानवीय संकट का समाधान खोजना है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    हालांकि अभी तक अर्द्धसैनिक बल आरएसफ़ की तरफ़ से कोई बयान नहीं आया है.

    वहीं सेना ने जेद्दा में वार्ता में शामिल होने के लिए अपना प्रतिनिधिमंडल भेजने की पुष्टि की है.

    संयुक्त राष्ट्र और मानवाधिकार संगठन सूडान में मानवीय संघर्ष विराम की मांग करते हुए दोनों पक्षों पर वार्ता का दबाव बना रहे थे.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    सूडान में तीन सप्ताह से जारी भारी हिंसक संघर्ष में सैकड़ों लोग मारे गए हैं और साढ़े चार लाख से अधिक बेघर हुए हैं.

    मानवाधिकार संगठनों का कहना है कि क़रीब 115,000 लोगों ने सूडान के पड़ोसी देशों में शरण ली है.

    सूडान के सेना प्रमुख जनरल अब्देल फताह अल बुरहान और अर्द्धसैनिक बल आरएसएफ़ के नेता जनरल मोहम्मद हमदान दागालो के बीच सत्ता को लेकर भीषण संघर्ष चल रहा है.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    जनरल बुरहान इस समय सूडान के सैन्य शासक हैं और जनरल दागालो सत्ता में अधिक हिस्सेदारी चाह रहे हैं.

    भीषण हिंसा की वजह से मानवाधिकार संगठन प्रभावित लोगों तक मदद नहीं पहुंचा पा रहे हैं.

    यूनिसेफ़ के मुताबिक लड़ाई के पहले 11 दिनों में ही कम से कम 190 बच्चे मारे गए थे और 1700 अधिक घायल हो गए थे.

    अभी तक दोनों ही पक्षों ने शांति समझौते के लिए प्रतिबद्धता ज़ाहिर नहीं की है.

    छोड़िए X पोस्ट, 4
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 4

  9. पहलवानों का प्रदर्शन: जंतर मंतर पर आधी रात में क्या-क्या हुआ?

    वीडियो कैप्शन, पहलवानों का प्रदर्शन: जंतर मंतर पर आधी रात में क्या-क्या हुआ?

    बुधवार को दिनभर बेमौसम बरसात दिल्ली को भिगोती रही. आसमान से बूंदें टपकनी बंद हुईं तो रात में महिला पहलवानों की आँखों से पानी बरसने लगा.

    धारासार और लगातार. आंसुओं के साथ गुस्से, ग़म और शिकायतों का सैलाब भी बाहर आ रहा था. जगह थी दिल्ली का जंतर मंतर.

    जहां बीते क़रीब 11 दिन से ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक, बजरंग पूनिया और कॉमनवेल्थ मेडल जीत चुकीं विनेश फोगाट की अगुवाई में कई चैंपियन पहलवान कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के ख़िलाफ़ मोर्चा खोले हुए हैं.

    ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक ने बीबीसी के कैमरे पर कहा, "देखो, आप हालत देखो, सारे दिन बारिश हुई है, हम (सोने के लिए) तख्ते ला रहे थे, पुलिस वालों ने मारपीट की, गाली गलौच की है."

  10. कांग्रेस का चौंकाने वाला आरोप, सुरजेवाला ने कहा- 'खड़गे को परिवार समेत मरवाना चाहती है बीजेपी'

    मल्लिकार्जुन खड़गे

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, मल्लिकार्जुन खड़गे

    कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा है कि बीजेपी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके परिवार के लोगों की हत्या की साजिश रच रही है.

    कर्नाटक के चित्तापुर के बीजेपी उम्मीदवार का एक कथित वीडियो जारी करते हुए सुरेजवाला ने कहा, ''मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके पूरे परिवार को मारने की कुटिल और घिनौनी साजिश बताता है कि राजनीतिक विमर्श कितना नीचे गिर सकता है.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    कर्नाटक में दस मई को चुनाव होने हैं. इससे पहले बीजेपी और कांग्रेस ने प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है.

    कांग्रेस यहां आक्रामक प्रचार कर रहे हैं. वहीं बीजेपी की ओर से राज्यों के नेताओं के साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी ने मोर्चा संभाल रखा है.

    पीएम मोदी आज बेंगलुरू साउथ लोकसभा सीट पर 26 किलोमीटर लंबा रोड शो कर रहे हैं. वो रविवार को भी रोड शो करेंगे, जिसमें 10 विधानसभा क्षेत्रों को कवर किया जाएगा.

  11. बिलावल भुट्टो ज़रदारी का भारत दौरा क्यों है ख़ास

    वीडियो कैप्शन, बिलावल भुट्टो ज़रदारी का भारत दौरा क्यों है ख़ास

    महीनों तक चर्चा और विचार-विमर्श के बाद पाकिस्तान ने विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ज़रदारी के भारत दौरे को हरी झंडी दे दी.

    वो 4 और 5 मई को गोवा में होने जा रहे शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गेनाइज़ेशन यानी एससीओ के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेंगे.

    उनका ये दौरा बेहद ख़ास है क्योंकि दोनों देशों के रिश्तों में लंबे वक्त से तनाव चल रहा है और 12 साल बाद पाकिस्तान का कोई विदेश मंत्री भारत की यात्रा पर आ रहा है.

    आख़िर क्या हैं इस दौरे के मायने बता रही हैं बीबीसी संवाददाता शुमाइला जाफ़री.

  12. अखिलेश यादव ने कहा, देश और समाज में नफरत फैलाने वाले संगठन बैन हों

    अखिलेश यादव

    इमेज स्रोत, Getty Images

    समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि देश और समाज में नफ़रत फैलाने वाले संगठनों को प्रतिबंधित कर देना चाहिए.

    अखिलेश यादव कांग्रेस के उस बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिसमें पार्टी ने कहा था कि अगर कर्नाटक में वो जीतती है तो बजरंग दल और पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया जैसे संगठनों को प्रतिबंधित कर देगी.

    समाजवादी पार्टी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया था एक समय था जब सरदार वल्लभ भाई पटेल ने आरएसएस पर प्रतिबंध लगा दिया था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इस बयान में कहा गया है, ''बीजेपी राज में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है और विकास थम गया है.''

    ''जो संगठन देश और समाज में नफरत फैला रहे हैं उन्हें प्रतिबंधित कर देना चाहिए. एक समय था जब वल्लभ भाई पटेल ने आरएसएस को भी प्रतिबंधित कर दिया था.''.

    कांग्रेस ने मंगलवार को कर्नाटक में जारी अपने घोषणापत्र में कहा था कि वह धर्म और जाति के नाम पर 'नफरत फैलाने वाले' बजरंग दल और पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया जैसे संगठनों पर प्रतिबंध लगाने के लिए प्रतिबद्ध है. कर्नाटक में 10 मई को चुनाव होंगे.

  13. ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, कहा- 2024 में सीबीआई और ईडी वोट नहीं दिला पाएंगे

    ममता बनर्जी

    इमेज स्रोत, SANJAY DAS/BBC

    तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि अगले साल होने वाले चुनाव में सीबीआई और ईडी उसे वोट नहीं दिला पाएंगे.

    ममता ने विपक्षी दलों से साथ मिलकर बीजेपी का मुकाबला करने की अपील की . मुर्शिदाबाद के समशेरगंज में ममता ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्षी दलों को मिलकर बीजेपी के ख़िलाफ़ लड़ना चाहिए.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने कहा, ''बीजेपी विपक्षी दलों के नेताओं को परेशान करने के लिए ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल कर रही है लेकिन ये एजेंसियां उसे वोट नहीं दिला पाएंगी.''

    ममता यहां नदी के कटाव से ज़मीन खो चुके लोगों के ज़मीनों के पट्टे देने आईं थीं.

  14. इलाहाबाद हाई कोर्ट ने जिला और सेशन जजों से कहा- दो हफ्ते में निपटाएं जमानत की याचिकाएं

    इलाहाबाद हाई कोर्ट

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के सभी जिला और सेशन अदालतों के जजों से कहा कि वो जमानत याचिकाओं पर दो हफ्ते के अंदर फैसला कर दें.

    हाई कोर्ट ने कहा है कि जज सतेंद्र कुमार अंतिल बनाम सीबीआई मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मद्देनजर जमानत याचिकाओं को दो हफ्ते के अंदर निपटा दें.

    हाई कोर्ट का ये निर्देश रजिस्ट्रार जनरल की ओर से उत्तर प्रदेश के सभी जिला और सेशन जजों को दिया गया है.

    इस पत्र में सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश का हवाला दिया गया है जिसमें जजों की ओर से जमानत याचिकाओं पर उदासीन रुख अपनाए जाने पर गंभीर चिंता जताई गई थी.

    इसमें कहा गया था कि इस बारे में समय-समय पर साफ निर्देश जारी होने के बावजूद ढिलाई बरती जा रही है.

    मार्च 2023 में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सतेंद्र कुमार अंतिल केस में फैसला दिए जाने के दस महीने के बाद भी डिस्ट्रिक्ट ज्यूडिशियरी निर्देशों का पालन नहीं कर रही है.

  15. रेप मामले में ट्रंप की गवाही का वीडियो आया सामने

    ट्रंप

    एक अमेरिकी अदालत ने रेप के एक मामले में पूर्व राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की गवाही का वीडियो जारी किया है.

    48 मिनट के इस वीडियो में 76 वर्षीय ट्रंप गलती से रेप का आरोप लगाने वाली ई ज्यां कैरल की तस्वीर को अपनी पूर्व पत्नी मार्ला मेपल्स समझते हुए दिख रहे हैं.

    इस वीडियो में ट्रंप कैरल के रेप के आरोपों को नकारते दिख रहे हैं. वो कह रहे हैं के ये मेरा टेप नहीं है.

    गुरुवार को कैरल और ट्रंप के वकीलों ने इस मामले पर एक दूसरे से बहस की. ट्रंप इस मुकदमे के दौरान अदालत में मौजूद नहीं थे.

    उनके वकीलों ने इस दौरान किसी गवाह को भी नहीं बुलाया था. जज के आदेशों के बाद पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने पिछले साल अक्टूबर में कैमरे पर शपथ लेकर गवाही दी थी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    कैरल ने आरोप लगाया था कि ट्रंप ने 1990 के दशक के मध्य में न्यूयॉर्क सिटी के एक डिपार्टमेंट स्टोर में उनका रेप किया था. ये वीडियो गुरुवार को जजों को दिखाया गया.

    एक मीडिया संगठन की ओर से याचिका दायर किए जाने के बाद इसे पहली बार शुक्रवार को सार्वजनिक तौर पर जारी किया गया.

    गवाही के दौरान ट्रंप को एक हॉलीवुड टेप दिखाया गया, जिसे 'वॉशिंगटन पोस्ट' ने 2016 में उनके राष्ट्रपति चुनाव अभियान के दौरान प्रकाशित किया था.

    इस टेप में ट्रंप थोड़ी असुविधाजनक स्थिति में बैठे दिख रहे हैं और कह रहे हैं कि जब ''आप स्टार होते हैं'' तो आप औरतों के साथ कुछ भी कर सकते हैं. इस वीडियो में ट्रंप ने कैरल के आरोपों को हास्यास्पद और बेहूदा बताया है.

  16. बाइडन ने भारतीय मूल की नीरा टंडन को अपनी घरेलू नीति का सलाहकार बनाया

    नीरा टंडन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारतीय मूल की नीरा टंडन को अपनी घरेलू नीति का सलाहकार बनाया है.

    टंडन बाइडन को घरेलू नीति बनाने और उन्हें लागू करने में मदद करेंगी. टंडन बाइडन की घरेलू नीति सलाहकार सुजेन राइस की जगह लेंगी.

    बाइडन ने उनकी नियुक्ति का एलान करते हुए कहा, ''मुझे ये बताते हुए खुशी हो रही है कि टंडन मेरी घरेलू नीतियों को आगे बढ़ाने और उन्हें लागू करने में मदद करती रहेंगी.

    इनमें इकोनॉमिक मोबिलिटी से लेकर सभी नस्लों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं, आप्रवास और शिक्षा से जुड़े मुद्दे शामिल हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    बाइडन ने कहा, ''टंडन अमेरिकी इतिहास में व्हाइट हाउस की तीन अहम नीतियों को लागू करने वाली पहली भारतीय अमेरिकी होंगी.''

    टंडन फिलहाल बाइडन की वरिष्ठ सलाहकार और स्टाफ सेक्रेट्री के तौर पर काम कर रही हैं.

  17. ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय की ताजपोशी आज, समारोह की तैयारियां जोरों पर

    किंग चार्ल्स तृतीय

    इमेज स्रोत, WPA POOL

    इमेज कैप्शन, किंग चार्ल्स तृतीय

    ब्रिटेन में किंग चार्ल्स तृतीय की आज ताजपोशी होने वाली है. ब्रिटेन में पिछले 70 साल में ये पहला राज्याभिषेक होगा.

    समारोह की तैयारियां आख़िरी दौर में हैं. किंग चार्ल्स और क्वीन कंसॉर्ट वेस्टमिंस्टर एबे तक अपनी शाही यात्रा की तैयारी कर रहे हैं.

    बारिश होने के आसार के बावजूद शाही यात्रा के रास्ते पर बड़ी तादाद में लोग जुटने लगे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इसे देखते हुए सेंट्रल लंदन में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त होंगे. लगभग 100 देशों के शासन प्रमुख इस समारोह में शामिल होंगे.

    हालांकि राजतंत्र का विरोध करने वालों ने इस दौरान प्रदर्शन करने की अपील भी की है.

    राज्याभिषेक समारोह लगभग दो घंटे तक चलेगा और इसमें 2300 मेहमान मौजूद रहेंगे. इनमें ड्यूक ऑफ ससेक्स प्रिंस हैरी शामिल हैं जो शुक्रवार को अमेरिका से यहां पहुंचे.

  18. नमस्कार. आपका दिन शुभ हो. ये लाइव पेज 24 घंटे के लिए उपलब्ध रहेगा. 5 मई के लाइव अपडेट्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.