नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग का ख़िताब अपने नाम किया
ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने दोहा में जारी डायमंड लीग में 88.67 मीटर जैवलिन फेंक कर इस स्पर्धा का ख़िताब जीत लिया है.
लाइव कवरेज
कीर्ति दुबे and स्नेहा
ब्रेकिंग न्यूज़, नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग का ख़िताब अपने नाम किया

इमेज स्रोत, ANI
ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने दोहा में जारी डायमंड लीग में 88.67 मीटर जैवलिन फेंक कर इस स्पर्धा का ख़िताब जीत लिया है.
छोड़िए X पोस्ट, 1X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड जैवलिन चैंपियन एंडर्सन पीटर्सन और टोक्यो 2020 के रजत पदक विजेता जैकब वादलेच को पीछे छोड़ा है.
डायमंड लीग को ट्रैक एंड फ़ील्ड एथलेटिक्स में सबसे महत्वपूर्ण प्रतियोगिताओं में से एक माना जाता है. ये इस बार क़तर की राजधानी दोहा में आयोजित हो रही है.
छोड़िए X पोस्ट, 2X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
जयशंकर ने पाकिस्तान को बताया 'आतंकी इंडस्ट्री का प्रवक्ता', पाकिस्तान पहुंच कर बिलावल ने दिया जवाब

इमेज स्रोत, ANI
भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को गोवा में शंघाई सहयोग संगठन की बैठक के बाद पाकिस्तान पर कुछ सख़्त टिप्पणियां की हैं.
ग़ौरतलब है कि इस बैठक में पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ज़रदारी भी आए थे. बिलावल भुट्टो ने कहा था कि आंतकवाद को हथियार बनाकर कूटनीतिक पॉइंट स्कोर नहीं किए जाने चाहिए.
इसके जवाब में एस जयशंकर ने कहा, "हम कोई पॉइंट स्कोर नहीं कर रहे हैं. हम राजनीतिक और कूटनीतिक तौर पर पाकिस्तान को एक्सपोज़ कर रहे हैं.आतंकवाद का पीड़ित होने के नाते हमें इसका पूरा अधिकार है. आप आतंक ही नहीं फैलाते बल्कि ये कहते हैं कि कृपया इसकी चर्चा भी न करें."
उन्होंने कहा कि आतंकवाद के मु्द्दे पर पाकिस्तान की साख़, उनके देश के विदेशी मुद्रा भंडार से भी तेज़ी से ख़त्म हो रही है.
भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में एस जयशंकर ने कहा, "आतंकवाद के पीड़ित, उसे अंजाम देने वालों के साथ, आतंकवाद पर बातचीत करने नहीं बैठते."
"आतंकवाद के पीड़ित अपने सुरक्षा करते हैं, आतंकवाद से लड़ते हैं. यहां आकर ऐसे बात करना कि जैसे हम दोनों देश एक ही नाव में सवार हों, हिपोक्रेसी है."
बिलावल भुट्टो ने बीबीसी हिंदी से बात करते हुए कहा कि, 'भारत को बातचीत के लिए अनुकूल माहौल बनाना होगा. अगर भारत अंतरराष्ट्रीय क़ानूनों और द्विपक्षीय संबंधों का उल्लंघन करेगा तो बातचीत का भविष्य क्या होगा?'
उन्होंने कहा कि 'पाकिस्तान का सैद्धांतिक पक्ष है कि भारत को कश्मीर के मसले पर 2019 की स्थिति पर लौटना होगा.'
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
बिलावल भुट्टो ने 4 और 5 मई को गोवा में हुए शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गेनाइज़ेशन के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लिया और शुक्रवार शाम को पाकिस्तान लौट गए.
लौटने पर उन्होंने कराची में प्रेस कांफ्रेंस किया और कहा कि उनका दौरा क़ामयाब रहा.
उन्होंने कहा कि ये दौरा द्विपक्षीय वार्ता का नहीं था और ये इस बारे में बात करने पर पाबंदी थी लेकिन हमने कूटनीतिक दायरे में रहते हुए हर मुद्दे को उस तरीक़े से नहीं बल्कि दूसरे तरीक़े से उठाए.
उन्होंने कहा कि इस दौरे में उन्होंने भारत की ओर से अंतरराष्ट्रीय क़ानूनों के उल्लंघन का मुद्दा उठाया और एकतरफ़ा कार्रवाई की मजम्मत की.
बाबर आज़म वनडे मैचों में सबसे तेज 5,000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बने

इमेज स्रोत, Getty Images
पाकिस्तान के बल्लेबाज़ बाबर आज़म एक दिवसीय क्रिकेट में सबसे तेजी से 5,000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.
पाकिस्तान के इस बल्लेबाज ने यह उपलब्धि कराची में न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ मैच में हासिल की.
आज़म इस मैच में 19 रन बनाते ही इस रिकॉर्ड पर पहुंच गए.
28 साल के आज़म ने दक्षिण अफ़्रीका के खिलाड़ी हाशिम अमला का रिकॉर्ड तोड़ा है. अमला ने यह रिकॉर्ड 104 मैचों में बनाया था.
आज़म एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में 5,000 रन बनाने वाले 14वें पाकिस्तानी खिलाड़ी हैं. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंज़माम उल हक 11,701 रन बनाकर इस सूची में सबसे ऊपर हैं.
यूक्रेन युद्ध: बख़मूत से अगले सप्ताह अपने लड़ाकों को बाहर निकालेगा वागनर ग्रुप

इमेज स्रोत, Getty Images
यूक्रेन युद्ध में रूस के सैनिकों का साथ दे रहे भाड़े के सैनिकों के समूह 'वागनर' के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन ने कहा कि वह अगले सप्ताह बुधवार को यूक्रेन के शहर बख़मूत से अपने सैनिकों को निकाल लेंगे.
रूस पिछले साल से ही इस समूह के साथ मिलाकर बख़मूत पर कब्जे की कोशिश कर रहा है.
प्रिगोझिन ने कहा कि उनके लड़ाकों के पास हथियारों की कमी है और फौज की तरफ से उन्हें गोला-बारूद नहीं मिल रहा है और ऐसा करनेवालों को मौत के बाद भी शांति नहीं मिलेगी.
वो शीर्ष अधिकारियों पर तंज़ कसने के लिए जाने जाते हैं लेकिन उनके बयान से यह स्पष्ट नहीं है कि ये महज एक खोखली बयानबाजी है या सच में धमकी है. हाल में वागनर समूह ने निष्काषित जनरल मिखाइल मिज़िंत्सेव को समूह का डिप्टी कमांडर बनाया है.
मणिपुर हिंसाः हमले में गंभीर रूप से घायल बीजेपी MLA को राज्य से बाहर ले जाया गया, हालत स्थिर

इमेज स्रोत, ANI
हिंसाग्रस्त मणिपुर के इम्फाल में हमले के बाद बीजेपी विधायक वुंगज़ागिन वाल्ते को राज्य से बाहर ले जाया गया है.
प्रदर्शनकारियों ने गुरुवार को उनके काफ़िले पर हमला कर दिया था, जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गये.
मणिपुर में पिछले कुछ दिनों ने राज्य की जनजातियों और मैतई समुदाय के बीच संघर्ष छिड़ा है. मणिपुर की जनजातियां इस बात से ख़ुश नहीं है कि बहुसंख्यक मैतई लोग राज्य में शेड्यूल ट्राइब का दर्जा मांग रहे हैं.
मणिपुर के डीजीपी पी डोंगेल ने कहा कि बीजेपी विधायक वुंगज़ागिन वाल्ते को एयर एंबुलेंस से राज्य के बाहर ले जाया गया है और उनकी हालत स्थिर है.
उन्होंने कहा कि राज्य में अगर कोई ग़लत काम करता है तो उसे बख़्शा नहीं जाएगा, साथ ही सेना को फ़्लैगमार्च का आदेश मिला है.
डीजीपी ने कहा कि दो दिन पहले हालात बहुत बुरे थे. राज्य में पुलिस की मदद के लिए सीआरपीएफ़ और बीएसएफ़ समेत कई सुरक्षा बल बुलाए गए हैं. राज्य में एक सुरक्षा सलाहकार बनाया गया है.
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
एनजीटी ने बिहार पर लगाया 4,000 करोड़ रुपये का जुर्माना, दो महीने में जमा करने का आदेश

इमेज स्रोत, ANI
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने ठोस और तरल कचरे का वैज्ञानिक रूप से प्रबंधन करने में नाकाम रहने पर बिहार सरकार को पर्यावरण क्षतिपूर्ति के तौर पर 4,000 करोड़ रुपये देने के लिए कहा है.
समाचार एजेंसी पीटीआई की ख़बर के अनुसार, एनजीटी चेयरपर्सन जस्टिस ए.के गोयल की बेंच ने निर्देश दिया कि क्षतिपूर्ति की राशि दो महीने के भीतर ‘रिंग-फेंस खाते’(एक ख़ास मकसद से जमा कराई जाने वाली राशि) में जमा कराई जाए.
बेंच ने कहा कि इस खाते का संचालन केवल मुख्य सचिव के निर्देशों के अनुसार राज्य में कचरा प्रबंधन के लिए किया जाए.
बेंच ने कहा, '' इस राशि का इस्तेमाल ठोस कचरा प्रोसेस करने वाली व्यवस्थाओं को स्थापित करने, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और सेप्टेज ट्रीटमेंट प्लांट पर खर्च किया जाना चाहिए.''
डब्ल्यूएचओ का बड़ा ऐलानः अब कोविड-19 'वैश्विक स्वास्थ्य इमरजेंसी' नहीं

इमेज स्रोत, Getty Images
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने घोषणा की है कि कोविड-19 अब 'वैश्विक स्वास्थ्य इमरजेंसी' नहीं है.
डब्ल्यूएचओ की यह घोषणा कोविड-19 महामारी को ख़त्म होने की दिशा में एक बड़ी घोषणा है.
क़रीब तीन साल पहले डब्ल्यूएचओ ने इस वायरस को लेकर हाई अलर्ट जारी किया था.
अधिकारियों ने बताया कि वायरस से होने वाली मृत्यु दर 2021 में प्रति सप्ताह 100,000 से घटकर 24 अप्रैल को 3,500 से कुछ ज़्यादा ही रह गई.
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने कहा कि इस महामारी से कम से कम 70 लाख लोगों की मौत हुई है.
लेकिन विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख डॉ. ट्रेडोस एडनॉम गेब्रियेसस ने कहा कि मरने वालों का सही आंकड़ा संभवत: दो करोड़ के पास है- यह आंकड़ा आधिकारिक आंकड़े से करीब तीन गुना ज्यादा है.
हालांकि, वैश्विक स्वास्थ्य इमरजेंसी ख़त्म करने की घोषणा के साथ उन्होंने लोगों को आगाह भी किया कि इसका मतलब ये नहीं है कि ख़तरा टल गया. उन्होंने कहा कि अगर स्थिति ख़राब होती है तो इमरजेंसी की फिर से घोषणा हो सकती है.
डब्ल्यूएचओ ने सबसे पहले जनवरी 2020 में कोविड को लेकर पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषणा की थी.
जम्मू और कश्मीर: राजौरी में मुठभेड़, भारतीय सेना के पांच जवानों की मौत
....में - Author, मोहित कंधारी
- पदनाम, जम्मू से बीबीसी हिंदी के लिए

इमेज स्रोत, ANI
जम्मू और कश्मीर के सीमावर्ती जिले राजौरी में शुक्रवार सुबह सुरक्षा बलों और चरमपंथियों के बीच शुरू हुई मुठभेड़ में अब तक भारतीय सेना की स्पेशल फोर्स (पैरा कमांडो) के पांच जवानों की मौत हो चुकी है.
वहीं, मुठभेड़ में घायल हुए सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी का इलाज इस समय उधमपुर के कमांड अस्पताल में चल रहा है.
इस मुठभेड़ में अभी तक किसी भी चरमपंथी के मारे जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
मारे गए जवानों में उत्तराखंड के गैरसेंण से लांस नायक रुचिन सिंह रावत, पश्चिम बंगाल के दार्जिंलिंग से पैराट्रुपर सिद्धांत छेत्री, हिमाचल के नायक अरविंद कुमार और पैराट्रुपर प्रमोद नेगी और जम्मू कश्मीर के हवलदार नीलम सिंह के नाम शामिल हैं.

इमेज स्रोत, ANI
जम्मू में सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बीबीसी हिंदी को बताया कि राजौरी ज़िले में कोटरंका के घने जंगल वाले इस इलाके में चरमपंथियों का एक समूह मौजूद है और सेना की कार्रवाई जारी है.
उन्होंने बताया कि आसपास के इलाकों से अतिरिक्त टीमों को मुठभेड़ स्थल के लिए रवाना किया गया है. ऑपरेशन जारी है.
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
सेना के प्रवक्ता ने बताया कि 20 अप्रैल को पूंछ में भाटा धूरियन के तोता गली इलाके में सेना के एक ट्रक पर घात लगाकर किए गए हमले में शामिल चरमपंथियों के एक समूह का सफाया करने के लिए भारतीय सेना के जवान निरंतर खुफिया सूचना के आधार पर अभियान चला रहे हैं.
लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद के अनुसार, राजौरी सेक्टर के कंडी इलाके में चरमपंथियों की मौजूदगी की विशेष सूचना पर तीन मई को एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया था.
पांच मई को सुबह के लगभग साढ़े सात बजे चरमपंथियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई. चरमपंथी उस वक़्त एक गुफा में छुपे हुए थे.

इमेज स्रोत, ANI
सेना के प्रवक्ता ने बताया था, "चरमपंथियों ने जवाबी कार्रवाई में एक विस्फोटक दागा जिसमें भारतीय सेना के दो जवानों की मौत हो गई और चार अन्य घायल सैनिकों को उधमपुर के कमांड अस्पताल ले जाया गया है."
दोपहर बाद जारी अपने बयान में सेना के प्रवक्ता ने बताया, "कमांड अस्पताल में उपचार के दौरान चार में से तीन घायल जवानों की मौत हो गई. उन्होंने बताया घायल अफसर की हालत अभी स्थिर बनी हुई है.
इस बीच पूरे इलाके को अतिरिक्त सुरक्षा बलों ने घेर रखा है और सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और ऑपरेशन जारी है.
पाकिस्तान पर एस जयशंकर का बयान, 'आतंकवाद का पीड़ित उसे अंजाम देने वाले के साथ नहीं बैठ सकता'

इमेज स्रोत, ANI
भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शंघाई सहयोग संगठन की बैठक के बाद भारत-पाकिस्तान संबंध पर कहा है कि आतंकवाद का पीड़ित उसे अंजाम देने वाले के साथ नहीं बैठ सकता.
उन्होंने कहा कि आतंकवाद के पीड़ित खुद को बचाते हैं और उसका मुकाबला करते हैं.
शुक्रवार को पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने कहा था कि 2019 में जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा ख़त्म होने से पाकिस्तान-भारत के बीच बातचीत का माहौल नहीं रहा और बातचीत शुरू करने के लिए सकारात्मक माहौल बनाने की ज़िम्मेदारी भारत पर है.
एससीओ की बैठक से इतर रिपोर्टर्स से बात करने के दौरान उन्होंने यह बात कही.
इसको लेकर प्रेस ब्रीफ़ में जयशंकर ने एक सवाल के जवाब में कहा, ''अनुच्छेद 370 इतिहास बन चुका है, जितनी जल्दी लोग यह समझ जाएंगे उतना ही अच्छा रहेगा.''
छोड़िए X पोस्ट, 1X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
जयशंकर ने कहा, ''जो देश आतंकवाद की बात करता है उसे शांति की बात नहीं करनी चाहिए. उनकी विश्वसनीयता देखिए, वो कुछ भी कह सकते हैं. उस देश का इतिहास देखिए, ये नई बात नहीं है. उनका प्लेबुक वही था बस लोकेशन नया था."
उन्होंने पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के भारत आने पर उन्होंने कहा, ''वो एससीओ सदस्य देश के तौर पर यहां आए. यह डिप्लोमेसी का हिस्सा है. इससे ज़्यादा इसे न देखें."
उन्होंने कहा, ''एससीओ सदस्य देश के विदेश मंत्री के तौर पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी के साथ बाकी सदस्य देशों के विदेश मंत्री की तरह ही व्यवहार किया गया. लेकिन आतंकवाद के प्रोमोटर, प्रोटेक्टर और आतंकवाद उद्योग के प्रवक्ता के तौर पर उनकी (पाकिस्तान) पोजीशन को काउंटर किया गया.''
शंघाई सहयोग संगठन सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक के बीच ही जम्मू-कश्मीर के राजौरी में हमले को लेकर भी जयशंकर से सवाल पूछा गया.
इस पर उन्होंने कहा, ''वो लोग आतंकवाद का सहारा ले रहे हैं. मैं आज जो हुआ, उस पर जाना नहीं चाहता लेकिन हम सब गुस्से में हैं. आतंकवाद मुद्दा है. मैं कहूंगा कि पाकिस्तान की विश्वसनीयता उसके विदेशी मुद्रा भंडार से भी तेज गति से गिर रहा है.''
छोड़िए X पोस्ट, 2X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी बृहस्पतिवार को शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में हिस्सा लेने आए थे.
पिछले करीब 12 वर्षों में पाकिस्तान के किसी विदेश मंत्री की पहली यात्रा है.
चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक्स कॉरिडोर पर उन्होंने कहा है, ''तरक्की के लिए कनेक्टिविटी अच्छी चीज है लेकिन यह देशों के क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता के उल्लंघन पर नहीं हो सकता है.''
भारत-चीन के संबंध पर जयशंकर ने कहा कि संबंध सामान्य नहीं है और अगर सीमावर्ती इलाकों में शांति बाधित रही तो संबंध सामान्य हो भी नहीं सकते हैं. चीन के विदेश मंत्री के साथ बातचीत पर जयशंकर ने कहा कि सीमावर्ती इलाकों में असामान्य स्थिति है और इसके बारे में हमने सीधी बात की.
दिनभर: 'वार्ता का माहौल बनाना भारत की ज़िम्मेदारी' बिलावल भुट्टो
ब्रेकिंग न्यूज़, IPL: राजस्थान ने गुजरात के ख़िलाफ़ टॉस जीता, पहले बैटिंग का फ़ैसला किया

इमेज स्रोत, ANI
आईपीएल में शुक्रवार को 48वां मैच जयपुर में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है.
राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला किया है.
गुजरात और राजस्थान इस सीज़न में पहले भी आपस में भिड़ चुकी हैं. पहले मैच में राजस्थान ने गुजरात पर 3 विकेट से जीत दर्ज की थी.
पॉइंट्स टेबल में गुजरात टाइटंस इस समय टॉप पर बनी हुई है जबकि राजस्थान रॉयल्स चौथे पायदान पर है.
मध्य प्रदेश: मुरैना में खुलेआम चली गोलियां, वीडियो वायरल, छह लोगों की मौत
....में - Author, सलमान रावी
- पदनाम, बीबीसी संवाददाता

इमेज स्रोत, SOCIAL MEDIA
मध्य प्रदेश के चंबल के इलाके का एक लंबा ख़ूनी इतिहास रहा है और इस इलाके में डाकुओं के गिरोहों के बीच होते रहे संघर्ष ने भी कई लाशें देखी हैं.
शुक्रवार को चंबल की ज़मीन एक बार फिर लाल हो गई जब दो परिवारों के बीच पिछले एक दशक से चल रहे ज़मीन के विवाद की वजह छह लोगों की लाशें एक-एक कर गिरती चली गईं.
इस घटना में उसी परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताये जाते हैं. मरने वालों में तीन महिलाएं शामिल हैं.
छोड़िए X पोस्ट, 1X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
ये दिल दहलाने वाली घटना लेपा भिड़ोसा गांव की है जो मुरैना जिले के सिहोनिया थाना क्षेत्र में आता है. इस पूरी घटना की किसी ने 'वीडियो रिकॉर्डिंग' भी की है.
चंबल क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुशांत कुमार सक्सेना ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत घटना स्थल पर हो गई जबकि तीन लोगों ने अस्पताल ले जाए जाने के क्रम में दम तोड़ दिया.
विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इसमें देखा जा सकता है कि कुछ लोग लाठी डंडों और बंदूकों से लैस होकर एक घर की तरफ जा रहे हैं.
छोड़िए X पोस्ट, 2X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
इसी बीच एक बंदूक़ धारी युवक गोलियां चलाता हुआ दिख रहा है. एक के बाद एक नौ लोग ज़मीन पर गिरते हुए नज़र आ रहे हैं.
पुलिस का कहना है कि गोली चलाता हुआ दिखने वाला युवक घटना के बाद से फरार है.
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राय सिंह नरवारिया का कहना है कि गाँव के ही गजेन्द्र सिंह तोमर और धीर सिंह तोमर के परिवारों के बीच विवाद 2013 से ही चल रहा है.
छोड़िए X पोस्ट, 3X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 3
उस विवाद में धीर सिंह तोमर के परिवार के दो सदस्यों की कथित रूप से हत्या हो गई थी जिसके बाद गजेन्द्र सिंह का परिवार गाँव छोड़ कर चला गया था.
अदालत के बहार हुई सुलह के बाद गजेन्द्र सिंह का परिवार कुछ दिनों पहले अपने घर लौटा था. शुक्रवार की सुबह हुई घटना में मरने वालों में गजेन्द्र सिंह और उनके दो बेटे भी शामिल हैं.
पुलिस का कहना है कि उसने धीर सिंह के परिवार के कुछ लोगों को हिरासत में लिया है.
गोलीबारी के बीच सूडान से कैसे निकला ये परिवार?
वीडियो कैप्शन, गोलीबारी के बीच सूडान से कैसे निकला ये परिवार? सूडान में क़रीब 2 हफ़्ते से सेना और पैरामिलिट्री आरएसएफ़ के बीच हिंसक लड़ाई जारी है. इस लड़ाई में 500 से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.
लाखों लोगों पर इस जंग की वजह से विस्थापित होने का ख़तरा मंडरा रहा है. देखिए सूडान में गोलीबारी के बीच किसी तरह बच निकले एक परिवार की कहानी.
ब्रेकिंग न्यूज़, शरद पवार का यूटर्न, बने रहेंगे एनसीपी के अध्यक्ष

इमेज स्रोत, ANI
शरद पवार ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट किया कि वह कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद से रिटायर होने का अपना फैसला वापस ले रहे हैं.
शरद पवार ने आगे कहा, "राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद से रिटायर होने के फैसले के बाद जोरदार प्रतिक्रिया हुई थी. कार्यकर्ताओं और नेताओं में बेचैनी थी. मैं कार्यकर्ताओं की भावनाओं का अपमान नहीं कर सकता."
छोड़िए X पोस्ट, 1X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
उत्तराधिकारी बनाने के मुद्दे पर शरद पवार ने कहा, "भले ही मैं अध्यक्ष का पद स्वीकार कर रहा हूं, लेकिन मेरा स्पष्ट मत है कि ऐसा उत्तराधिकारी बनाना आवश्यक है जो संगठन में कोई पद या जिम्मेदारी रखता हो."
उन्होंने कहा, "मेरे में अगले कार्यकाल में, मैं पार्टी में संगठनात्मक परिवर्तन करूंगा, नई जिम्मेदारियां सौंपूंगा, नया नेतृत्व तैयार करूंगा. मैं इसे करने पर ध्यान केंद्रित करूंगा. इसके बाद मैं पार्टी के विकास और पार्टी की विचारधारा और लक्ष्यों के लिए और अधिक मजबूती से काम करूंगा."
छोड़िए X पोस्ट, 2X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
पहलवानों का प्रदर्शन: जंतर मंतर पर आधी रात में क्या-क्या हुआ?
वीडियो कैप्शन, पहलवानों का प्रदर्शन: जंतर मंतर पर आधी रात में क्या-क्या हुआ? बुधवार को दिनभर बेमौसम बरसात दिल्ली को भिगोती रही. आसमान से बूंदें टपकनी बंद हुईं तो रात में महिला पहलवानों की आँखों से पानी बरसने लगा. धारासार और लगातार.
आंसुओं के साथ गुस्से, ग़म और शिकायतों का सैलाब भी बाहर आ रहा था. जगह थी दिल्ली का जंतर मंतर.
जहां बीते क़रीब 11 दिन से ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक, बजरंग पूनिया और कॉमनवेल्थ मेडल जीत चुकीं विनेश फोगाट की अगुवाई में कई चैंपियन पहलवान कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के ख़िलाफ़ मोर्चा खोले हुए हैं.
ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक ने बीबीसी के कैमरे पर कहा, "देखो, आप हालत देखो, सारे दिन बारिश हुई है, हम (सोने के लिए) तख्ते ला रहे थे, पुलिस वालों ने मारपीट की, गाली गलौच की है."
'द केरला स्टोरी' की रिलीज़ को लेकर केरल में विरोध प्रदर्शन, हाई कोर्ट ने क्या कहा

इमेज स्रोत, Twitter@sunshinepicture
विवादित फ़िल्म 'द केरला स्टोरी' की रिलीज़ को लेकर केरल में कई युवा संगठनों ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया. ये फ़िल्म देश भर में आज ही रिलीज़ हुई है.
नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी की यूथ विंग नेशनलिस्ट यूथ कांग्रेस और फ्रैटरनिटी मूवमेंट के कार्यकर्ताओं ने केरल के प्रमुख व्यापारिक शहर कोच्चि में एक थिएटर के बाहर प्रदर्शन किया.
उधर, केरल हाई कोर्ट ने शुक्रवार को फ़िल्म की रिलीज़ पर रोक लगाने से इनकार कर दिया.
छोड़िए X पोस्ट, 1X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
हाई कोर्ट ने कहा कि फ़िल्म के ट्रेलर में ऐसा कुछ नहीं है जिसे किसी समुदाय विशेष के लिए अपमानजनक कहा जाए.
जस्टिस एन नागारेश और जस्टिस सोफी थॉमस की बेंच को फ़िल्म के प्रोड्यूसर ने बताया कि फ़िल्म के टीज़र में '32,000 महिलाओं' वाले दावे को बरकरार रखने का उनका इरादा नहीं है.
फ़िल्म के प्रोमो में निर्माताओं की ओर से ये दावा किया गया था कि "केरल की 32,000 महिलाएं धर्म बदलकर चरमपंथी संगठन में शामिल हो गई थीं."
छोड़िए X पोस्ट, 2X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
कोर्ट ने कहा कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ फिल्म सर्टिफिकेशन ने फ़िल्म की जांच की है और पाया है कि ये फ़िल्म आम लोगों के देखने लायक है.
केरल हाई कोर्ट ने इस बात का भी संज्ञान लिया है कि फ़िल्म के निर्माताओं ने ये डिस्क्लेमर भी दिया है कि 'द केरला स्टोरी' एक काल्पनिक फ़िल्म है और ये घटनाओं का नाटकीय रूपांतरण है और फ़िल्म ऐतिहासिक तथ्यों पर आधारित होने या सटीक होने का दावा नहीं करती है.
कोर्ट ने कहा कि इस डिस्क्लेमर को ध्यान में रखते हुए हम फ़िल्म के प्रदर्शन पर किसी तरह का रोक लगाए जाने के पक्ष में नहीं हैं.

इमेज स्रोत, www.hckrecruitment.nic.in
आज का कार्टून: इस्तीफ़ा दूंगा लेकिन..

इस्तीफे की राजनीति पर आज का कार्टून.
बिहार में जाति सर्वे पर पटना हाई कोर्ट के फ़ैसले के बाद बोले लालू यादव- 'ये जनता की मांग है...'

इमेज स्रोत, Getty Images
बिहार में जातिगत सर्वेक्षण पर पटना हाई कोर्ट की रोक के एक दिन बाद आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद ने शुक्रवार को कहा कि 'जातिगत जनगणना बहुसंख्यक जनता की मांग है और यह होकर रहेगा.'
आरजेडी अध्यक्ष ने जातिगत सर्वेक्षण को लेकर एक ट्वीट किया लेकिन इस ट्वीट में हाई कोर्ट के आदेश का कोई ज़िक्र नहीं था.
उन्होंने इसको लेकर भाजपा पर तंज़ कसते हुए कहा, "जातिगत जनगणना बहुसंख्यक जनता की मांग है और यह होकर रहेगा. बीजेपी बहुसंख्यक पिछड़ों की गणना से डरती क्यों है?''
छोड़िए X पोस्ट, 1X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
उन्होंने कहा, "जो जातीय गणना का विरोधी है वह समता, मानवता, समानता का विरोधी एवं ऊंच-नीच, गरीबी, बेरोजगारी, पिछड़ेपन, सामाजिक और आर्थिक भेदभाव का समर्थक है. देश की जनता जातिगत जनगणना पर बीजेपी की कुटिल चाल और चालाकी को समझ चुकी है.''
पटना हाई कोर्ट ने बृहस्पतिवार को जातिगत सर्वेक्षण पर रोक लगा दी थी.
छोड़िए X पोस्ट, 2X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
केंद्र सरकार ने जनगणना में एससी, एसटी और धार्मिक अल्पसंख्यक के अलावा अन्य जातीय समूहों का डेटा अलग से सार्वजनिक करने से इनकार कर दिया था जिसके बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में जातिगत सर्वेक्षण का आदेश दिया.
बिहार सरकार ने सर्वेक्षण का जब आदेश दिया था तब भाजपा भी जदयू के साथ सरकार में थी.
भाजपा यह कहती रही है कि वह जाति सर्वे के ख़िलाफ़ नहीं है और इसके लिए वो सर्वेक्षण को दिए अपने समर्थन का हवाला देते हैं.
छोड़िए X पोस्ट, 3X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 3
सत्यपाल मलिक: पुलवामा हमले, भाजपा और केजरीवाल की 'गिरफ़्तारी' पर क्या बोले पूर्व राज्यपाल?
वीडियो कैप्शन, पुलवामा हमले, भाजपा और केजरीवाल की 'गिरफ़्तारी' पर क्या बोले सत्यपाल मलिक? "असदुद्दीन ओवैसी को जानकारी नहीं है. मैंने उस वक़्त भी पुलवामा का मामला पीएम के सामने उठाया था और कहा था कि हमारे लोगों की ग़लती से ये हुई है. मैं चाहता था कि इस पर जांच हो और मुझे लगा था कि इस पर जांच करेंगे. इसलिए उस वक़्त मेरे इस्तीफ़ा देने का कोई कारण नहीं था."
जम्मू और कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्य पाल मलिक ने जाने-माने पत्रकार करण थापर को दिए एक इंटरव्यू में 2019 के पुलवामा हमले के लिए केंद्र सरकार को ज़िम्मेदार बताते हुए कई सनसनीखेज़ दावे किए थे.
उनके बयान पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं आई जिनमें कुछ सवाल उन पर भी उठाए गए.