दिल्ली के एलजी राजनिवास पर 15 करोड़ रुपये ख़र्च किए जाने पर बोले

इमेज स्रोत, ANI
दिल्ली के उप-राज्यपाल (एलजी) वीके सक्सेना ने राजनिवास की मरम्मत के लिए 15 करोड़ रुपये ख़र्च किए जाने के आरोपों पर सफ़ाई दी है.
उन्होंने कहा है कि राजनिवास सभी के लिए खुला हुआ है और जो जब चाहे वहां आकर देख सकते हैं कि उसमें क्या काम हुआ है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
वहीं सोमवार को बीजेपी के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं.
बीजेपी लगातार दिल्ली सरकार पर आरोप लगा रही है कि उसने अरविंद केजरीवाल के घर की मरम्मत के लिए 45 करोड़ रुपये ख़र्च किए.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
आम आदमी पार्टी का कहना है कि सीएम आवास में मरम्मत के लिए इतनी बड़ी रक़म नहीं ख़र्च की गई बल्कि आवास जर्जर अवस्था में होने के कारण उसमें मरम्मत कराई गई थी.