एडिडास के ख़िलाफ़ उसके ही निवेशकों ने 'कान्ये वेस्ट डील' को लेकर किया मुकदमा

इमेज स्रोत, Reuters
एडिडास के ख़िलाफ़ उसके ही निवेशकों ने मुकदमा दायर किया है.
निवेशकों का कहना है कि स्पोर्ट्सवियर कंपनी को रैपर और डिजाइनर कान्ये वेस्ट के साथ पार्टनरशिप ख़त्म करने से वर्षों पहले से ही उनके आपत्तिजनक व्यवहार की जानकारी थी.
निवेशकों का आरोप है कि कंपनी को उनके साथ पार्टनरशिप के जोख़िमों की जानकारी थी.
वेस्ट के यहूदी विरोधी टिप्पणियों के बाद पिछले साल कंपनी ने उनके साथ पार्टनरशिप ख़त्म कर ली थी.
अब कान्ये वेस्ट ये के नाम से जाने जाते हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
हालांकि, इस पर कंपनी की प्रतिक्रिया भी आई है. कंपनी का कहना है, ''हम इन दावों को ख़ारिज करते हैं.''
एडिडास ने वेस्ट के साथ यीजी ब्रांड लॉन्च किया था और इस पार्टनरशिप के ख़त्म होने की वजह से हजारों यूरो के यूजी प्रोडक्ट्स बेकर पड़ गए.
पार्टनरशिप ख़त्म करते हुए कंपनी ने पिछले साल अक्टूबर में कहा था, ''एडिडास यहूदी विरोधी टिप्पणियों या किसी भी तरह के हेट स्पीच को बर्दाश्त नहीं करता है.''
निवेशकों ने अमेरिका में मुकदमा दायर किया है. उनका दावा है कि एडिडास को वेस्ट के कई आपत्तिजनक व्यवहार की जानकारी थी.
द वॉल स्ट्रीट की एक ख़बर के मुताबिक 2018 में ही एक मीटिंग में वेस्ट के व्यवहार को लेकर एडिडास ने बात की थी.

















