फ़लस्तीन के कैदी की इसराइली जेल में मौत, 86 दिनों से भूख हड़ताल पर थे
फ़लस्तीनी चरमपंथी समूह 'इस्लामिक जिहाद' के एक वरिष्ठ सदस्य क़ादिर अदनान की 86 दिनों की भूख हड़ताल के बाद इसराइली जेल में मौत हो गई है.
लाइव कवरेज
चंदन शर्मा and स्नेहा
'द केरला स्टोरी' फ़िल्म 'लव जिहाद' का प्रोपेगैंडा - सीएम पिनाराई विजयन
इमेज स्रोत, ANI
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने रविवार को 'द केरला स्टोरी' के निर्माताओं की आलोचना की है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक उन्होंने कहा कि फ़िल्म निर्माता 'लव जिहाद' के मुद्दे को उठाकर संघ परिवार के प्रोपेगैंडा को आगे बढ़ा रहे हैं. उनका कहना है कि 'लव जिहाद' एक ऐसा टर्म है जिसे अदालतों ने, जांच एजेंसियों ने और यहां तक कि गृह मंत्रालय भी ख़ारिज कर चुकी है.
विजयन ने कहा कि पहली नजर में फ़िल्म का ट्रेलर ऐसा प्रतीत होता है कि इसका मकसद राज्य के ख़िलाफ़ प्रोपेगैंड करना और सांप्रदायिक ध्रुवीकरण करना है.
उन्होंने कहा, '' लव जिहाद का मुद्दा ऐसा है जिसे जांच एजेंसियां, अदालतें और केंद्रीय गृह मंत्रालय भी ख़ारिज़ कर चुकी है. यह मुद्दा अब केरल को लेकर उठाया जा रहा है और ऐसा लगता है कि इसका मकसद दुनिया के सामने राज्य को बदनाम करने का है.''
मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा कि इस तरह की प्रोपेगैंडा फ़िल्म और इसमें मुस्लिमों को जिस तरह से दिखाया गया है, उसे राज्य में संघ परिवार के राजनीतिक फ़ायदा पाने के प्रयासों को जोड़कर देखना चाहिए.
उन्होंने संघ परिवार पर राज्य की सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने की कोशिश करने का आरोप लगाया. कुछ दिन पहले ही सत्तारूढ़ पार्टी माकपा और विपक्षी दल कांग्रेस ने इस विवादित फ़िल्म ' द केरला स्टोरी' की आलोचना की थी. उनका कहना था कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का मतलब समाज में जहर फ़ैलाना नहीं होता है.
इस फ़िल्म का निर्देशन सुदीप्तो सेन ने किया है और उन्होंने ही इसकी पटकथा भी लिखी है. इसमें इस दक्षिणी राज्य में 'करीब 32,000 महिलाओं के लापता' होने के घटनाक्रम की पड़ताल करती है.
इस फ़िल्म में दावा किया गया है कि इन महिलाओं का धर्मांतरण किया गया, उन्हें चरमपंथी बनाया गया और भारत तथा दुनिया के दूसरे देशों में आतंकी मिशन पर भेज दिया गया.
यह फ़िल्म पांच मई को रिलीज़ होगी. इसका ट्रेलर 26 अप्रैल को जारी हुआ.
पहलवानों का समर्थन करने राॅबर्ट वाड्रा और चंद्रशेखर पहुंचे जंतर-मंतर, पढ़िए क्या कहा?
इमेज स्रोत, ANI
दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों का समर्थन करने रविवार को राॅबर्ट वाड्रा और भीम
आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर पहुंचे.
प्रियंका गांधी
के पति राॅबर्ट वाड्रा ने वहां पहुंचकर खिलाड़ियों से बातचीत की और उन्हें अपना
समर्थन दिया.
वाड्रा ने कहा, ‘‘मैं सारे एथलीट के समर्थन में यहां आया हूं.
पूरा परिवार इनके समर्थन में है. जब तक इनको इंसाफ़ नहीं मिलेगा, तब तक हम सब इन्हें ज़रूर सहायता देंगे.’’
भारतीय ओलंपिक
समिति की अध्यक्ष पीटी उषा के ताज़ा बयान कि प्रदर्शन करना अनुशासनहीनता है, पर राॅबर्ट वाड्रा ने कहा कि वे इन खिलाड़ियों
की मेहनत को नहीं समझ रहे और ऐसा करने से इनका मनोबल टूटेगा.
शनिवार को उनकी
पत्नी और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी भी जंतर मंतर पहंची थीं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
क्या कहा भीम आर्मी प्रमुख ने?
चंद्रशेखर ने कहा कि अगर कोई अपने हक़ के लिए लड़ता है तो मेरे जैसे कई लोग उन्हें अपना समर्थन देंगे.
उन्होंने कहा, "मैं उन सभी का धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने इस लड़ाई को समर्थन दिया है. ये लड़ाई किसी पार्टी, जाति, धर्म की नहीं, ये लड़ाई इंसाफ़ की है. जिनका ज़मीर ज़िंदा होगा, उन्हें इस लड़ाई में साथ देने के लिए न्योता भेजने की ज़रूरत नहीं है."
"हम पिछली बार यानी जनवरी में भी इनके साथ थे, लेकिन तब इन्होंने किसी के आने पर रोक लगा दी थी."
धरना पर बैठे पहलवानों को दीपेंद्र हुड्डा दे रहे हैं संरक्षण- बृजभूषण शरण सिंह
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, बृजभूषण शरण सिंह
भारतीय कुश्ती
संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने जंतर मंतर पर हो रहे पहलवानों के प्रदर्शन पर कहा है कि अब ये लड़ाई खिलाड़ियों के हाथ से निकल चुकी है
और राजनीतिक लड़ाई बन गई है.
समाचार एजेंसी
पीटीआई को उन्होंने बताया, ‘‘अब राजनीतिक
पार्टियों का इसमें प्रवेश हो चुका है, जिसके लक्षण मुझे पहले दिन से दिखाई दे रहे थे. मैं देख पा रहा था कि ये
खिलाड़ियों की स्वयं की आवाज़ नहीं है, ये आवाज़ बनाई और सिखाई गई है.’’
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
‘सभी लड़कियां एक
ही अखाड़े के’
उन्होंने दावा
किया है कि आरोप लगाने वाली सभी महिला पहलवान हरियाणा के एक ही अखाड़े की हैं,
जिसे कांग्रेस नेता और
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के बेटे दीपेंद्र हुड्डा का समर्थन
मिला हुआ है.
प्रियंका गांधी
के जंतर मंतर पहुंचकर पहलवानों का समर्थन करने पर उन्होंने दावा किया, ‘‘प्रियंका गांधी को तथ्य पता नहीं थे. दीपेंद्र
हुड्डा, जो शुरू से इस कहानी के
कथाकार हैं, वो उन्हें बहकाकर
ले आए.’’
उन्होंने कहा,
‘‘जांच की रिपोर्ट आ जाएगी
तो उन्हें प्रियंका गांधी को महसूस होगा कि उन्हें वहां जंतर मंतर नहीं जाना चाहिए
था.’’
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
अखिलेश यादव का
किया धन्यवाद
उन्होंने कहा,
‘‘समाजवादी पार्टी के नेता
अखिलेश यादव को मैं धन्यवाद अदा करता हूं. उन्हें मैं बचपन से जानता हूं. वो मुझे
जानते हैं. मैं उम्र में उनसे बड़ा हूं. राजनीति में हमारा उनका अलगाव है. ये अलग
बात है. लेकिन अखिलेश यादव को सच्चाई मालूम है.’’
सिंह ने कहा,
‘‘सच्चाई इसलिए मालूम है कि
उत्तर प्रदेश के अंदर अगर 10,000 बच्चे पहलवानी करते हैं तो 8,000 बच्चे यादव समाज
से आते हैं. उसमें से ज़्यादातर समाजवादी परिवार से जुड़े हैं. इसलिए उन्हें सच्चाई
मालूम है.’’
बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, ‘‘और कांग्रेस के
नेताओं को भी सच्चाई मालूम है. अन्य पार्टियों के नेताओं को भी सच्चाई मालूम है कि
कुछ भी कर सकते हैं नेताजी, लेकिन ये (यौन शोषण) नहीं कर सकते. मैं पुनः ऐसे सभी
लोगों को धन्यवाद करता हूं, जो सच्चाई का साथ
दे रहे हैं.’
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
उन्होंने कहा, ‘‘हरियाणा के 90 प्रतिशत खिलाड़ी और गार्जियन भारतीय कुश्ती संघ पर विश्वास करते हैं. ये कुछ चंद परिवार हैं. ये जितनी भी आरोप लगाने वाली लड़कियां हैं वो एक ही अखाड़े की हैं.’’
उन्होंने कहा, ‘‘कल बजरंग पुनिया ने सवाल उठाए थे कि मुझे बृजभूषण सिंह को कैसे पता चला कि वे एक ही अखाड़े की है. लेकिन मुझे नहीं सारी दुनिया को पता है कि सारी लड़कियां महादेव रेसलिंग एकेडमी की ही सारी लड़कियां हैं और उसके कर्ता धर्ता, संरक्षक सब कुछ दीपेंद्र हुड्डा हैं.‘‘
उनके अनुसार, ‘‘ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता योगेश्वर दत्त द्वारा बृजभूषण शरण सिंह का समर्थन करने पर उन्होंने कहा कि इंसाफ़ जंतर-मंतर से नहीं मिलता. इंसाफ़ लेने के लिए पुलिस और कोर्ट में जाना पड़ेगा, लेकिन ये वहां गए नहीं और गाली पर गाली दे रहे हैं. अब वे कोर्ट गए हैं और जो कोर्ट कहेगा, उसे हम मानेंगे.’’
दत्त ने कहा था कि मैं जांच कमेटी का हिस्सा हूं, लेकिन किसी ने एक एफआईआर दर्ज नहीं कराई और एकाएक धरना प्रदर्शन करना ये सही नहीं है.
पहलवानों को पहले ही पुलिस रिपोर्ट दायर करनी चाहिए थी- योगेश्वर दत्त
इमेज स्रोत, Getty Images
महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न की जांच करने वाली IOA की समिति के सदस्य योगेश्वर दत्त ने कहा है कि पहलवानों को उन्होंने तीन महीने पहले ही पुलिस में मामला दर्ज कराने की सलाह दी थी.
2012 ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता इस पहलवान ने कहा है कि पुलिस तो तभी कार्रवाई करेगी, जब उन्हें इसकी सूचना दी जाएगी.
उनके अनुसार, यदि कोई घर पर बैठा रहे, तो पुलिस कार्रवाई कैसे करेगी.
उन्होंने कहा, ‘‘मैंने पहलवानों को तीन महीने पहले ही ऐसा करने को कहा था. मैंने पहले भी कहा था कि अगर वे कार्रवाई चाहते हैं, तो उन्हें इसकी सूचना पुलिस को देनी चाहिए.’’
उन्होंने कहा, "खेल मंंत्रालय और ओलंपिक संघ दोनों ने ही कमेटियां बनाई थीं, लेकिन कमेटी किसी को दोषी साबित नहीं कर सकती, उनके पास इतनी पावर नहीं है, वो अधिकार न्यायालय के पास हैं. कमेटी के पास सिर्फ़ इतनी ही पावर है कि वो दोनों पक्षों की बात सुने और अपनी रिपोर्ट दे."
योगेश्वर दत्त भारतीय ओलंपिक संघ की सात सदस्य जांच कमेटी का हिस्सा थे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
पीएम मोदी के ‘मन की बात’ के 100वें एपिसोड पर किसने क्या कहा
इमेज स्रोत, ANI
प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 100 एपिसोड पूरे होने पर देश-विदेश में यह
कार्यक्रम सुनने का आयोजन किया गया.
इस दौरान बीजेपी
के नेताओं ने इस कार्यकम की सराहना की और आम लोगों के जीवन में बदलाव लाने में इस
कार्यक्रम के योगदान की चर्चा की.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सबसे पहले मैं इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देता हूं.
उन्होंने कहा, ‘‘मैं कह सकता हूं कि यह कार्यक्रम जनसंवाद की दुनिया में अनोखा है. जनसंवाद करना और लोगों के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ जाना यह कार्यक्रम वही व्यक्ति कर सकता है, जिसका मन बड़ा होगा. छोटे मन का आदमी लोगों के साथ नहीं जुड़ सकता.’’
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह कार्यक्रम जनांदोलन बन गया है. इस कार्यक्रम से समाज के लिए अच्छे काम करने वालों के काम को सामने लाने का मौक़ा मिलता है. इसने कई सामाजिक बदलाव किए हैं.
उन्होंने कहा कि बुराइयां जल्दी सामने आ जाती है, लेकिन मौन साधक की तरह लाखों लोग समाज सेवा का काम कर रहे है. वे इस कार्यक्रम से सामने आते हैं और लोगों की प्रेरणा बनते हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
हिमंत विस्व सरमा ने कहा कि आज का दिन भारत के लोकतंत्र के इतिहास का ऐतिहासिक दिन है.
उन्होंने बताया, ‘‘पहली बार भारत के प्रधानमंत्री रेडियो ब्राॅडकास्ट के ज़रिए लोगों से बात कर रहे हैं. सामान्य इंसान के प्रयास को प्रोत्साहित कर रहे हैं और कई मुहिम को सपोर्ट कर रहे हैं.’’
बिस्व सरमा ने कहा कि मैं ऐसे इनोवेशन के लिए प्रधानमंत्री के प्रति कृतज्ञ हूं.
वहीं कांग्रेस ने इसकी आलोचना करते हुए करते हुए एक फ़ोटो ट्वीट की है जिसमें दिखाया गया है कि मन की बात की आवाज़ तेज़ी से सुनाई दे रही है और जन की आवाज़ म्यूट है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
‘मन की बात’ के 100 एपिसोड पूरे, पढ़िए पीएम मोदी ने क्या कहा
इमेज स्रोत, ANI
प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ के 100वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित
किया.
उन्होंने कहा कि
यह कार्यक्रम देश के करोड़ों भारतीयों के ‘मन की बात’ है और उनकी भावनाओं की
अभिव्यक्ति है.
पीएम मोदी ने
दावा किया है कि यह कार्यक्रम देशवासियों की अच्छाइयों और सकारात्मकता का एक अनोखा
पर्व बन गया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
उन्होंने बताया कि 2014 की विजयादशमी के दिन 3 अक्टूबर को ‘मन की बात’ की शुरुआत हुई थी.
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’, ‘स्वच्छ भारत आंदोलन’, ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’, ‘खादी प्रेम’, ‘प्रकृति की बात’ जैसे विषयों पर चर्चा हुई और इन विषयों को जनांदोलन बना दिया.
उन्होंने इस कार्यक्रम में लक्ष्मण राव ईनामदार को भी याद किया. ईनामदार गुजरात में संघ के कार्यकर्ता थे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
देश-विदेश से इस कार्यक्रम को सुनने के लिए कई आयोजन किए गए.
कई केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री, राज्यपाल और आम लोगों ने विभिन्न जगहों पर इसे सुना.
विदेशों से भी इस बारे में वीडियो सामने आए हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
राजस्थान: सीएम गहलोत को रावण कहने पर गजेंद्र सिंह शेखावत के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज
....में
Author, मोहर सिंह मीणा
पदनाम, जयपुर से, बीबीसी हिंदी के लिए
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, गजेंद्र सिंह शेखावत
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री और जोधपुर से लोकसभा सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत के खिलाफ़ शनिवार को चित्तौड़गढ़ के सदर थाने में एक एफ़आईआर दर्ज हुई है.
केंद्रीय मंत्री शेखावत ने 27 अप्रैल को भाजपा की एक सभा के दौरान सीएम अशोक गहलोत को 'राजनीति का रावण' कहा था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ.
सीएम अशोक गहलोत ने भी उनके इस बयान पर पलटवार किया था.
सदर थाने के थानाध्यक्ष हरेंद्र सोढा ने बीबीसी से फ़ोन पर कहा, "सुरेंद्र सिंह जाडावत की शिकायत पर एफ़आईआर दर्ज की गई है.
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सीएम अशोक गहलोत के खिलाफ़ दिए बयान पर मिली शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 143, 153 ए, 295 ए, 500, 504, 504बी और 511 के तहत एफ़आईआर दर्ज की गई है."
थानाध्यक्ष हरेंद्र सोढा का कहना है, "एफ़आईआर दर्ज कर ली गई है. रविवार को एफ़आईआर, सीआईडी को जाँच के लिए भेजी जाएगी."
ब्रेकिंग न्यूज़, लुधियाना में गैस लीक के कारण 9 लोगों की मौत
लुधियाना के गियासपुरा में गैस रिसाव के कारण कम से
कम नौ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है.
पंजाब पुलिस ने बताया है कि कई अन्य गंभीर स्थिति में
हैं.
बीबीसी के सहयोगी पत्रकार गुरमिंदर सिंह ग्रेवाल के
मुताबिक़, मौके पर मौजूद पुलिस के एडिशनल डीसीपी समीर वर्मा का कहना है
कि 5 से 6 लोग बेहोश भी हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पुलिस अधिकारी समीर वर्मा ने बताया, ‘‘इलाके़ को तुरंत सील किया जा
रहा है और एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है.’’
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
सलमान ख़ान जान से मारने की धमकियों पर बोले- ‘जो होना है, वो तो होकर रहेगा’
इमेज स्रोत, ANI
सलमान ख़ान ने एक निजी न्यूज़ चैनल के इंटरव्यू में स्वीकार किया है कि हत्या की धमकियों को देखते हुए उनका सुरक्षा इंतज़ाम वाक़ई कड़ा है.
उन्होंने ये भी
कहा कि उनकी कोशिश है कि पुलिस से मिले सारे निर्देशों का पालन किया जाए, लेकिन ‘जो होना है, वो तो होकर ही रहेगा.’
यह पूछे जाने पर
कि क्या ‘जंगल का शेर’ अब ‘पिंजरे’ में क़ैद है, इसके जवाब में सलमान ख़ान ने हंसते हुए कहा,
‘‘हां सर, साइकिल चलाना रास्ते पर, अकेले कहीं भी जाना, वो अब नहीं हो पाता है.’’
उन्होंने कहा,
‘‘उससे भी ज़्यादा ये होता
है कि जब आप ट्रैफिक में होते हैं तो इतनी बड़ी सिक्योरिटी, गाड़ियां... इससे लोगों को दिक्कत होती है,
जो उनके चेहरे से समझ में
आ जाता है. बेचारे फैन्स...’’
सलमान ख़ान ने
स्वीकार किया, ‘‘मुझे जो कहा गया
है करने के लिए वो हर चीज़ कर रहा हूं. मैं बहुत सतर्क हूं.’’
उनके अनुसार,
अब कहीं भी जा रहा हूं,
तो पूरी सिक्योरिटी के
साथ जा रहा हूं.
उन्होंने कहा कि
अब उनके पास बहुत सारे शेरा (उनके एक बाॅडीगार्ड का नाम) आ गए हैं.
इमेज स्रोत, ANI
‘अच्छा स्टार बन गया है आजकल’
‘‘इतनी सारी बंदूकें चल रही हैं साथ में कि ख़ुद को डर लगता है आजकल. चलते तो यू प्वाइंटेड हैं, आगे पीछे. लेकिन लोग समझते हैं कि आजकल कहीं नहीं जा सकता.’’
उन्होंने मज़ाक के अंदाज़ में कहा कि लोग सोचते होंगे कि ‘अच्छा.... स्टार बन गया है आजकल.’
ख़ान ने हंसते हुए कहा, ‘‘जैसे जब आप किसी मंत्री को देखते हैं साइरन बजाकर जाते हुए... वैसा आजकल मेरे साथ हो रहा है.’’
‘‘मैंने उन्हें बोला है कि सायरन की आवाज़ नहीं चाहिए, ड्राइवर धीमी गति से चलें. ड्राइवर को सतर्क रहने को कहा है.’’
‘काले हिरण’ वाले केस पर क्या बोले?
उन पर 23 साल पहले लगे काले हिरण के शिकार वाले आरोप पर सलमान ख़ान ने हंसते हुए कहा, ‘‘सर, मुझे नहीं मालूम कि ये क्या है. मैं सीरियसली नहीं जानता.’’
उन्होंने कहा, ‘‘हमारी न्यायपालिका जो बहुत काबिल है, वो तय करेगी. हमारे जज साहब तय करेंगे. जो भी निर्णय आएगा उसे स्वीकार करेंगे.’’
अर्दोआन ने तुर्की के अपने पहले अंतरिक्ष यात्री का किया ऐलान
इमेज स्रोत, Getty Images
तुर्की ने अंतरिक्ष जाने वाले अपने पहले यात्री के नाम का एलान कर दिया है. तुर्की वायुसेना के पायलट अल्पेर गेज़रावसी देश के पहले अंतरिक्ष यात्री होंगे.
वहीं देश की मिसाइल निर्माण संस्था रोकेटसन में सिस्टम इंजीनियर तुवा चिहांगीर अतासेवर को रिज़र्व उम्मीदवार के तौर पर चुना गया है.
शनिवार को राजधानी इस्तांबुल में आयोजित एक टेकफेस्ट में राष्ट्रपति रेचेप तैयप अर्दोआन ने इन दोनों नामों का एलान किया.
तुर्की ने 2018 में तुर्किश स्पेस एजेंसी की स्थापना की थी और 2019 में देश के अंतरिक्ष कार्यक्रम का एलान किया था. साथ ही बताया था कि वो अंतरिक्ष में इंसान भेजेगा.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
तुर्की की सरकारी न्यूज़ चैनल टीआरटी वर्ल्ड के अनुसार, उम्मीद है कि इस साल के अंत में उसका यह मानव मिशन इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए अंतरिक्ष रवाना होगा, जहां यह मिशन 14 दिनों तक रहेगा.
राष्ट्रपति रेचेप तैयप अर्दोआन ने टेकफेस्ट में कहा कि वे तुर्की के युवाओं को शीर्ष लीग में ले जाएंगे और वे पूर्ण आज़ादी के सपने को साकार करेंगे.
उन्होंने कहा, ‘‘हमने अपने देश में ऐसा माहौल बनाने के लिए बहुत संघर्ष किया है, जहां हमारे युवा बिना किसी डर के अपने सपनों को पूरा कर सकें. हमने तुर्की में पिछड़ेपन की बेड़ियों को तोड़कर एक महान और शक्तिशाली तुर्की के लिए बुनियादी ढांचे का निर्माण किया है.
युद्ध विराम के बावजूद सूडान में जारी है लड़ाई, पूर्व पीएम ने दुनिया को चेताया
इमेज स्रोत, AFP
सूडान की सेना ने राजधानी खार्तूम में बड़े पैमाने पर हमले करने के लिए टैंक और भारी तोप तैनात कर दिए हैं.
युद्ध विराम को 72 घंटे बढ़ाए जाने के बावजूद हवाई और ज़मीनी हमले जारी हैं.
सेना ने लोगों से अपने घरों के अंदर रहने और खिड़कियों से दूर रहने की अपील की है.
सेना ने कहा है कि वो राजधानी खार्तूम के चारों ओर से हमले कर रही है.
सेना की कोशिश है कि युद्ध विराम होने के बावजूद प्रतिद्वंद्वी अर्धसैनिक बल रैपिड सपोर्ट फोर्सेस द्वारा कब्ज़ा किए गए क्षेत्रों को फिर से हासिल किए जाएं.
पड़ोसी देश दक्षिण सूडान की सरकार का कहना है कि वो अभी भी दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों के बीच शांति वार्ता कराने की कोशिश कर रही है.
इमेज स्रोत, EPA
इमेज कैप्शन, पूर्व प्रधान मंत्री अब्दुल्ला हमदोक
सूडान के पूर्व प्रधानमंत्री अब्दुल्ला हमदोक ने दोनों पक्षों के बीच संवाद के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक एकीकृत प्रयास करने की अपील की है.
हमदोक ने कहा है कि यह एक मूर्खतापूर्ण लड़ाई है, जिसे कोई भी पक्ष नहीं जीत सकता. उन्होंने कहा कि इस लड़ाई के कारण उनके देश की हालत सीरिया और लीबिया से भी ख़राब हो सकती है.
उनके अनुसार, यदि यह लड़ाई आगे भी जारी रही तो यह पूरी दुनिया के लिए एक दुस्वप्न साबित होगा.
सूडान में पिछले दो हफ़्ते से जारी इस लड़ाई में सैकड़ों लोग मारे गए हैं, जबकि दसों हज़ार लोग देश छोड़कर चले गए हैं.
नमस्कार,
बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है, अभिवादन स्वीकार कीजिए.
ये लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध रहेगा. 29 अप्रैल के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.