अफ़ग़ानिस्तान में महिलाओं का प्रदर्शन, अंतरराष्ट्रीय समुदाय से की ये अपील
अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में कुछ महिलाओं ने मार्च निकाला. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की है कि वे तालिबान सरकार को मान्यता न दें.
लाइव कवरेज
चंदन शर्मा and स्नेहा
अमेरिका में गोलीबारी, पांच लोगों की मौत
इमेज स्रोत, Reuters
अमेरिका के टेक्सस में एक बंदूकधारी ने आठ साल के बच्चे समेत पांच लोगों की हत्या कर दी.
पुलिस ने एबीसी न्यूज़ को बताया कि दो महिलाओं के शव के नीचे से दो बच्चों को सुरक्षित निकाला गया.
यह घटना क्लीवलैंड में हुई.
स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध मेक्सिको का एक व्यक्ति है, जिसके पास सेमी ऑटोमैटिक राइफल हैं. व्यक्ति अब भी फ़रार है. उसने एक घर पर गोलीबारी की.
ऐसा बताया जा रहा है कि सभी पीड़ित होंडुरास के हैं. उनके पहचान या बंदूकधारी के साथ उनके संबंध के बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है.
कुछ दिन पहले ही वेस्टर्न टेक्सस में एक पार्टी के दौरान गोलीबारी में नौ लोगों की मौत हो गई थी.
अफ़ग़ानिस्तान में महिलाओं का प्रदर्शन, अंतरराष्ट्रीय समुदाय से की ये अपील
इमेज स्रोत, Getty Images
अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में कुछ महिलाओं ने मार्च निकाला. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की है कि वे तालिबान सरकार को मान्यता न दें.
क़रीब 25 महिलाओं ने इस मार्च में हिस्सा लिया.
अफ़ग़ानिस्तान में इस तरह के मार्च पर रोक है.
अगले सप्ताह दोहा में संयुक्त राष्ट्र (यूनाइटेड नेशन्स) की बैठक है और ऐसी ख़बरें आई हैं कि इस समूह को मान्यता देने के संबंध में बातचीत हो सकती है.
अफ़ग़ानिस्तान में 2021 में तालिबान के सत्ता पर कब्ज़ा करने के बाद से महिलाओं की स्थिति ख़राब हुई है. उनके उच्च शिक्षा हासिल करने पर रोक लगा दी गई और कई नौकरियों में उन्हें प्रतिबंधित कर दिया गया है.
अब तक किसी भी देश ने तालिबान सरकार को मान्यता नहीं दी है.
बीबीसी पश्तो की ख़बर के अनुसार, यूनाइटेड नेशन ने तालिबान सरकार के किसी प्रतिनिधि को इस बैठक में नहीं बुलाया है.
इस पर तालिबान का कहना है 'इस तरह की बैठकों में शामिल नहीं होने देने से समस्याओं का समाधान नहीं होगा.''
यह बैठक 1-2 मई को होनी है.
यूनाइटेड नेशन्स के प्रवक्ता स्टीफ़न डुजारिक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शुक्रवार को कहा, ''यूएन प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने तालिबान के प्रतिनिधियों को दोहा बैठक में नहीं बुलाया है.''
ईरान के राष्ट्रपति ने मिडिल ईस्ट में अमेरिका की मौजूदगी पर उठाए सवाल
इमेज स्रोत, Getty Images
ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ने मिडिल ईस्ट में अमेरिका की मौजूदगी की कड़े शब्दों में निंदा की है.
इराक़ के राष्ट्रपति अब्दुल लतीफ़ राशिद के साथ एक ज्वाइंट न्यूज़ कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि अमेरिका 'इस क्षेत्र की स्थिरता में बाधा डालता है.''
अमेरिका का पांचवां बेड़ा बहरीन में है और क़रीब 900 अमेरिकी सैनिक सीरिया में हैं.
अमेरिका और उसके सहयोगी ईरान पर सीरिया और यमन में विद्रोही मिलिशिया समूहों को हथियार मुहैया कराने का आरोप लगाते हैं.
इसी बीच ईरान के पड़ोसी देश तुर्कमेनिस्तान की राजधानी अश्काबाद में इसराइल अपना दूतावास खोलने जा रहा है. ये शहर ईरानी सीमा से महज 20 किलोमीटर दूर स्थित है.
ईरान के पड़ोसी मुल्कों के साथ इसराइल अपने संबंध मजबूत करने की कोशिश कर रहा है.
अज़रबैजान के साथ भी इसराइल अपने संबंध सुधारने की कवायद कर रहा है.
मानहानि मामला: गुजरात हाई कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका पर सुनवाई में क्या हुआ?
इमेज स्रोत, ANI
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मानहानि मामले में गुजरात हाई कोर्ट में दाखिल याचिका पर आज (शनिवार को) सुनवाई हुई.
राहुल गांधी ने सूरत की कोर्ट के फ़ैसले को हाई कोर्ट में चुनौती दी है. सूरत कोर्ट ने राहुल गांधी को दो साल की सज़ा सुनाई है.
राहुल गांधी के वकील ने 2019 मानहानि मामले में मिली सजा पर रोक की अपील की और कहा कि जिस बात के लिए राहुल गांधी को दो साल की अधिकतम सजा हुई है वो मामला न तो 'गंभीर' है और न ही 'समुदाय की भावना या स्वीकृत मानक का गंभीर उल्लंघन' है.
समाचार एजेंसी पीटीआई की ख़बर के अनुसार, राहुल गांधी के वकील अभिषेक सिंघवी ने कहा, '' अगर वायनाड में उप चुनाव के बाद राहुल गांधी यह केस जीत भी जाएं तो चुनाव के नतीजे तो नहीं बदलेंगे.''
उन्होंने ये भी सवाल किया कि शिकायतकर्ता पूर्णेश मोदी ने सजा पर रोक के लिए राहुल गांधी की याचिका को सत्र अदालत में चुनौती क्यों नहीं दी लेकिन दोषी ठहराए जाने पर रोक की उनकी याचिका को चुनौती दी. उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी ने 13 अप्रैल, 2019 के भाषण में पूर्णेश मोदी का नाम नहीं लिया था.
उन्होंने तर्क दिया, '' भारतीय दंड संहिता की धारा 499 के तहत शिकायतकर्ता को पीड़ित होना चाहिए लेकिन यहां वह बात भी नहीं है.''
लोकसभा की सदस्यतता रद्द होने से पहले राहुल गांधी वायनाड से सांसद थे.
अब इस मामले की सुनवाई दो मई को होगी क्योंकि शिकायतकर्ता और भाजपा विधायक पूर्णेश मोदी के वकील निरुपम नानावती ने इस पर जवाब देने के लिए कोर्ट से समय मांगा.
इससे पहले सूरत सत्र अदालत ने मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अपील ख़ारिज कर दी थी.
23 मार्च को सूरत की सेशन कोर्ट ने राहुल गांधी को दो साल की सज़ा सुनाई थी और इसके साथ ही उन्हें एक महीने का समय दिया था ताकि वो इस फ़ैसले को चुनौती दे सकें.
साल 2019 में मोदी सरनेम को लेकर दिए गए बयान पर सूरत की सेशन कोर्ट ने राहुल गांधी को दो साल की सज़ा सुनाई जिसके खिलाफ़ उन्होंने अपील दायर की थी.
आनंद मोहन की रिहाई को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, उमा कृष्णैया ने दाखिल की याचिका
....में
Author, सुचित्र मोहंती, बीबीसी हिंदी के लिए
इमेज स्रोत, ANI
बिहार के बाहुबली आनंद मोहन की रिहाई को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है.
आनंद मोहन की रिहाई के ख़िलाफ़ उमा कृष्णैया ने याचिका दाखिल की है. आनंद मोहन को उमा के पति और गोपालगंज के तत्कालीन डीएम जी कृष्णैया की हत्या के मामले में सज़ा हुई थी.
आनंद मोहन को बिहार सरकार की एक अधिसूचना के आधार पर गुरुवार तड़के जेल से रिहा कर दिया गया. वो पिछले 14 साल से जेल में थे.
इस मामले की जानकारी रखने वाले सूत्र ने बीबीसी को बताया, '' उमा कृष्णैया ने आनंद मोहन की रिहाई के बिहार सरकार के फ़ैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है.''
उमा कृष्णैया ने अपनी याचिका में कहा है कि आनंद मोहन को रिहा करने का बिहार सरकार का फ़ैसला 'सही' नहीं है.
याचिका में कहा गया है, '' उम्र कैद की सजा का मतलब है कि व्यक्ति आख़िरी सांस तक जेल में रहेगा. इसका मतलब 14 साल की सजा तो नहीं है. कानून में एक बात तय है कि मृत्युदंड के बदले जब किसी को उम्र कैद की सजा दी जाती है तो उसे सामान्य उम्र कैद की सजा से अलग देखा जाएगा.''
जी कृष्णैया की हत्या के आरोप में आनंद मोहन को 2007 में अतिरिक्त ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश ने फाँसी की सज़ा सुनाई थी.
हालाँकि बाद में पटना हाई कोर्ट ने दिसंबर 2008 में इस सज़ा को आजीवन कारावास में बदल दिया था.
उसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में भी अपील की थी. लेकिन साल 2012 में सुप्रीम कोर्ट ने भी पटना हाईकोर्ट की फ़ैसले को बरक़रार रखा.
नीतीश सरकार ने जेल मैनुअल में संशोधन करते हुए सांसद रहे बाहुबली नेता आनंद मोहन समेत 27 लोगों की रिहाई के आदेश दिए. आनंद मोहन को गुरुवार सुबह सहरसा जेल से रिहा कर दिया गया.
कृष्णैया 1985 बैच के आईएएस अधिकारी थे और हत्या के समय उनकी उम्र महज 37 साल थी.
जेईई मेन परीक्षा का रिजल्ट जारी, 43 छात्रों को 100 परसेंटाइल
इमेज स्रोत, Getty Images
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए ने जेईई मेन 2023 के रिजल्ट जारी कर दिए हैं.
एनटीए ने बताया कि इंजीनियरिंग में प्रवेश के लिए होने वाली इस परीक्षा में 43 छात्रों को 100 परसेंटाइल मिले हैं.
पीटीआई की ख़बर के अनुसार, एनटीए ने 15 उम्मीदवारों के स्कोर अभी रोक लिए हैं क्योंकि वो जांच के दायरे में हैं. इस महीने की शुरुआत में यह परीक्षा हुई थी.
आईपीएलः सनराइज़र्स हैदराबाद ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला किया
इमेज स्रोत, ANI
दिल्ली कैपिटल्स और सनराइज़र्स हैदराबाद के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आईपीएल का 40वां मुक़ाबला खेला जा रहा है.
टॉस जीत कर सनराइज़र्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला किया है.
दोनों टीमों ने इस टूर्नामेंट में अब तक एक समान सात मैच खेले और केवल दो मुक़ाबले ही जीते हैं.
इसकी वजह से ये दोनों इस सीज़न के पॉइंट टेबल में सबसे नीचे की दो टीमें हैं. सनराइज़र्स हैदराबाद 9वें तो दिल्ली कैपिटल्स 10वें पायदान पर है.
दोनों टीमों के बीच अब तक आईपीएल में 22 मैच खेले गए हैं. दोनों ही टीमों ने एक समान 11 मैच जीते हैं.
'इस्लामिक' तेल रिफ़ाइनरी के लिए 'हिंदुत्ववादी' सरकार मराठी मानुष पर हमले करा रही है: संजय राउत
इमेज स्रोत, ANI
शिवसेना नेता संजय राउत ने शनिवार को महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 'इस्लामिक' तेल रिफ़ाइनरी के लिए रत्नागिरी जिले के बारसू गांव के लोगों पर हमले किए जा रहे हैं.
उन्होंने कहा कि ऐसा तब हो रहा है जब राज्य में 'हिंदुत्ववादी' सरकार है.
राउत ने दावा किया कि प्रस्तावित रिफ़ाइनरी परियोजना पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बीच कोई तालमेल नहीं है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, एक दिन पहले राजापुर तहसील के बारसू और सोलगांव में रिफ़ाइनरी का विरोध कर रहे लोगों पर पुलिस ने टियर गैस का इस्तेमाल किया था.
शिवसेना (उद्धव ठाकरे) सांसद विनायक राउत को पुलिस ने हिरासत में भी लिया था. मंगलवार को 100 प्रदर्शनकारियों (ज्यादातर महिलाएं) को इस परियोजना को गिरफ़्तार भी किया गया था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
स्थानीय लोगों का दावा है कि इस प्रोजेक्ट की वजह से तटीय कोंकण क्षेत्र की जैव विविधता पर बुरा असर पड़ेगा और उनकी आजीविका भी प्रभावित होगी. उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना प्रदर्शनकारियों का समर्थन कर रही है.
राउत ने कहा, ''सरकार के बीच तालमेल नहीं है. बारसू के बारे में तालमेल तो सिर्फ सऊदी अरबकी एक इस्लामिक कंपनी और हिंदुत्ववादी सरकार के बीच में है. एक इस्लामिक रिफ़ाइनरी के लिए रत्नागिरी के मराठी मानुष पर हमले हो रहे हैं. यह उनका हिंदुत्व है.''
मुख़्तार अंसारी: बाहुबली से नेता बनने और सज़ा होने तक की पूरी कहानी
इमेज स्रोत, ANI
बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय हत्या मामले में यूपी के बाहुबली नेता मुख़्तार अंसारी और उनके बड़े भाई और गाज़ीपुर से बसपा सांसद अफ़जाल अंसारी को उत्तर प्रदेश की एक कोर्ट ने सज़ा सुनाई है.
शनिवार को गाज़ीपुर की विशेष एमपी-एमएलए अदालत ने अपहरण और हत्या के मामले में मुख़्तार अंसारी को 10 साल की सज़ा सुनाई है. उन पर पांच लाख रुपये ज़ुर्माना भी लगाया है.
मुख़्तार के भाई और गाज़ीपुर से बीएसपी सांसद अफ़जाल अंसारी को चार साल की सज़ा सुनाई गई है.
अब अफ़जाल अंसारी की संसद सदस्यता भी जा सकती है क्योंकि क़ानून में दो साल से अधिक सज़ा पर सदस्यता अपने आप ख़त्म हो जाने का प्रावधान है.
आज़म ख़ान बोले- 'निज़ाम-ए-हिंद और क़ानून को बचा लो...'
इमेज स्रोत, ANI
सपा नेता आज़म
ख़ान ने स्थानीय निकाय के चुनाव अभियान के दौरान आयोजित एक जनसभा में अपने
समर्थकों से निज़ाम-ए-हिंद और क़ानून को बचाने की अपील की है.
उन्होंने सरकार
पर तंज़ कसते हुए कहा, "आप मुझसे,
मेरी बीवी-बच्चों और मेरे
चाहने वालों से, क्या चाहते हो,
ये चाहते हो कि कोई आए और
मेरी कनपटी पर गोली चलाकर चला जाए बस इतना ही तो रह गया है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
आज़म ख़ान ने कहा, "बचा लो आज भी, निज़ाम-ए-हिंद और क़ानून को बचा लो. आपको कुछ नहीं देना है, सिर्फ अपने आप को हौसला देना है."
उन्होंने अपने समर्थकों से अपील करते हुए कहा, "जहां रोके जाओ वहीं बैठ जाओ कि आगे बढेंगे, वापस नहीं जाएंगे. वोट डालेंगे, ये हमारा पैदाइशी हक़ है."
"इस हक़ को दो बार छीना गया है, अगर तीसरी बार छीना गया तो जान देना, क्या सांस लेने का हक़ भी बाक़ी नहीं रहेगा.’’
एनकाउंटर, बुलडोज़र की रणनीति-राजनीति यूपी को किस दिशा में ले जा रही है?
वीडियो कैप्शन, एनकाउंटर, बुलडोज़र की रणनीति-राजनीति यूपी को किस दिशा में ले जा रही है?
योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कई ऐसी चीज़ें हो रही हैं, जिन्हें लेकर भारी विवाद हो रहा है.
योगी के 2017 में मुख्यमंत्री बनने के बाद से उत्तर प्रदेश में कुल 183 पुलिस एनकाउंटर हुए हैं.
इसके अलावा दर्जनों घर तोड़े गए हैं. 183 पुलिस एनकाउंटर में ज़्यादातर मौत मुसलमानों की हुई है. घर भी ज़्यादातर मुसलमानों के ही टूटे हैं. लेकिन सरकार का कहना है कि किसी भी समुदाय को टारगेट नहीं किया जा रहा है.
महिला कुश्ती खिलाड़ियों के समर्थन में केजरीवाल पहुंचे जंतर मंतर, केंद्र सरकार से कहा- 'निर्दयी न बनो...'
इमेज स्रोत, ANI
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जंतर मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों का समर्थन करते हुए केंद्र सरकार से गुजारिश की है कि वो 'निर्दयी' न बने.
दिल्ली के सीएम केजरीवाल शनिवार को जंतर मंतर पहुंचे. उन्होंने कहा कि ये खिलाड़ी अपने लिए लड़ाई नहीं कर रहे हैं. ये पूरे खेल जगत के लिए लड़ रहे हैं.
केजरीवाल ने कहा, "केंद्र सरकार से गुजारिश है कि इतने निर्दयी न बनो. इनका पानी रोक दिया. गद्दे रोक दिए. बिजली काट दी गई."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार से "जो बन सकेगा, वो हम करेंगे."
केजरीवाल ने आम लोगों से अपील की कि वो धरने पर बैठे पहलवानों का समर्थन करें.
उन्होंने कहा, "जो लोग भारत से प्यार करते हैं, उनसे मैं कहता हूं कि छुट्टी लेकर आओ. और इन्हें समर्थन दो."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
मुख्यमंत्री ने कहा, "जो जो लोग भारत से प्यार करते हैं. चाहे वो कांग्रेस का हो, बीजेपी का हो, आम आदमी पार्टी का हो या किसी भी पार्टी का न हो."
"जो जो लोग अपने भारत माता से प्यार करते हैं, आज इस मंच के माध्यम से उनसे मैं कहना चाहता हूं कि छुट्टी लेकर यहां आओ. इनका साथ दो. ये अपने लिए नहीं लड़ रहे, पूरे खेल जगत के लिए लड़ रहे."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
केजरीवाल ने कहा, "सोचो जो आदमी इतना ताकतवर है कि उसके ख़िलाफ़ ए़फ़आईआर दर्ज कराने के लिए सात दिन लग गए सुप्रीम कोर्ट लग गया. अगर ये बच्चे संघर्ष न करते तो लड़कियों के साथ तो गलत होता रहता. ये हमारे बच्चे हैं, इन्होंने ही हमारा नाम रोशन किया था."
इससे पहले जंतर-मंतर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में विनेश फोगाट ने कहा, "कोई भी खिलाड़ी देश से बड़ा नहीं है. देश के खिलाड़ियों का सम्मान भी जरूरी है और वो सम्मान की लड़ाई हम लड़ रहे हैं. वो हर तरह से हमें ब्रेक करने की कोशिश कर रहे हैं."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 4
समाचार एजेंसी पीटीआई के ख़बर के अनुसार, उत्तर प्रदेश के विश्नोहरपुर स्थित अपने आवास पर मीडिया से बातचीत में भाजपा सांसद व भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने धरने पर बैठे पहलवानों के आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया है.
सूडान: अस्पतालों में भी सुरक्षित नहीं आम लोग
वीडियो कैप्शन, सूडान: अस्पतालों में भी सुरक्षित नहीं आम लोग
सूडान में संघर्ष विराम आगे बढ़ाने के लिए दक्षिण सूडान और संयुक्त राष्ट्र कोशिशें कर रहे हैं.
संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि लड़ाई से बचने के लिए ढाई लाख लोग सूडान की सीमाओं की ओर जा सकते हैं.
देखिए बीबीसी की ख़ास रिपोर्ट. इसके कुछ हिस्से आपको परेशान कर सकते हैं.
मुख़्तार अंसारी के भाई और बसपा सांसद अफ़ज़ाल अंसारी को भी 4 साल की सज़ा
इमेज स्रोत, Arvind Yadav/Hindustan Times via Getty Images
इमेज कैप्शन, बहुजन समाज पार्टी के सांसद अफ़ज़ाल अंसारी की फ़ाइल फ़ोटो
उत्तर प्रदेश के ग़ाज़ीपुर शहर की एक अदालत ने बाहुबली राजनेता मुख़्तार अंसारी के साथ-साथ उनके भाई और बहुजन समाज पार्टी के सांसद अफ़ज़ाल अंसारी को भी गैंगस्टर एक्ट के तहत सज़ा सुनाई है.
मुख़्तार अंसारी को जहां दस साल जेल की सज़ा सुनाई गई है, वहीं, अफ़ज़ाल अंसारी को चार साल क़ैद की सज़ा सुनाई गई है.
एमपी-एमएलए कोर्ट के एडिश्नल सेशन जज दुर्गेश के इस फ़ैसले के बाद अफ़ज़ाल अंसारी की लोकसभा सदस्यता रद्द हो सकती है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
रिप्रेजेंटेशन ऑफ़ पीपुल एक्ट के प्रावधानों के तहत अगर किसी जनप्रतिनिधि को दो या अधिक सालों के लिए जेल की सज़ा सुनाई जाती है तो उस सदस्य की सदस्यता रद्द कर दी जाएगी.
22 नवंबर, 2007 को गैंगस्टर एक्ट के तहत अफ़ज़ाल अंसारी और मुख़्तार अंसारी के ख़िलाफ़ मोहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया गया था.
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, 23 सितंबर, 2022 को दोनों के ख़िलाफ़ आरोप तय कर दिए गए थे. दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने अपना फ़ैसला सुरक्षित रखा था जिसका एलान शनिवार को कर दिया गया.
जिया ख़ान केस में सूरज पंचोली बरी, जानिए कोर्ट में क्या-क्या हुआ
वीडियो कैप्शन, जिया ख़ान केस में सूरज पंचोली बरी, जानिए कोर्ट में क्या-क्या हुआ
अभिनेत्री जिया ख़ान की मौत के क़रीब एक दशक बाद मुंबई स्थित सीबीआई की एक विशेष अदालत ने फ़ैसला सुनाया है.
अदालत ने जिया ख़ान के प्रेमी रहे सूरज पंचोली को ख़ुदकुशी के लिए उकसाने के मामले में बरी कर दिया है. जिया ख़ान मुंबई के अपने जुहू अपार्टमेंट में मृत मिली थीं.
बृजभूषण शरण सिंह बोले- पहलवानों का धरना राजनीति से प्रेरित, खिलाड़ियों ने दिया ये जवाब
इमेज स्रोत, ANI
जंतर मंतर पर भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों ने कहा है कि वो सम्मान के लिए यहां हैं न कि राजनीति करने के लिए.
दरअसल, सिंह ने प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों पर आरोप लगाया था कि उनका आंदोलन राजनीति से प्रेरित है.
जंतर-मंतर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में विनेश फोगाट ने कहा, "कोई भी खिलाड़ी देश से बड़ा नहीं है. देश के खिलाड़ियों का सम्मान भी जरूरी है और वो सम्मान की लड़ाई हम लड़ रहे हैं. वो हर तरह से हमें ब्रेक करने की कोशिश कर रहे हैं."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
उन्होंने कहा, "मैं 2009 से खेल रही हूं आज तक सिर्फ़ चार नेशनल नहीं खेल पाई हूं, वो भी इंजरी की वजह से. आज तक बिना ट्रायल के कभी नहीं खेला. ऐसा कभी नहीं हुआ है कि मैंने हिंदुस्तान में पहले नहीं जीता और खेलने के लिए बाहर गई. बृजभूषण को बोलिए कि वो एक भी ऐसा मौका बता दें."
ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पूनिया ने कहा, "कुछ लोग हमारे आंदोलन को एक अलग दिशा में ले जाने का प्रयास कर रहे हैं. हम यहां सिर्फ़ न्याय के लिए आए हैं. भारत की बेटियों की लड़ाई लड़ने के लिए आए हैं. राजनीति बाद में आती है. पहले बेटियों की इज्जत और सम्मान है. इस पर आप लोग राजनीति न करें तो अच्छा है. इस आंदोलन को राजनीति से न जोड़ें."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
समाचार एजेंसी पीटीआई के ख़बर के अनुसार, उत्तर प्रदेश के विश्नोहरपुर स्थित अपने आवास पर मीडिया से बातचीत में भाजपा सांसद व भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने धरने पर बैठे पहलवानों के आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया है.
उन्होंने कहा कि उनके लिए इस्तीफ़ा देना बड़ी बात नहीं है लेकिन वह अपराधी बनकर इस्तीफ़ा नहीं देंगे.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
महिला पहलवानों द्वारा बृजभूषण के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों के संबंध में दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को दो एफ़आईआर दर्ज की.
इसी बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के प्रति एकजुटता प्रकट की है.
उन्होंने कहा, "ये खिलाड़ी हमारा मान हैं. ये कड़ी मेहनत और संघर्ष करके देश के लिए मेडल जीतती हैं. इनका शोषण, इनका अपमान.. देश की हर एक महिला का अपमान है. इनको न्याय मिले - पूरा देश ये चाहता है.''
समलैंगिक शादी पर सुप्रीम कोर्ट में हुई तीखी बहस देखिए
वीडियो कैप्शन, समलैंगिक शादी पर सुप्रीम कोर्ट में हुई तीखी बहस देखिए
सुप्रीम कोर्ट में बीते कई दिनों से समलैंगिक विवाह पर बहस जारी है. इस दौरान अलग-अलग पक्ष के वकीलों की तरफ से कई तरह के तर्क दिए जा रहे हैं.
वहीं सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ भी बीच-बीच में अपनी टिप्पणियां कर रहे हैं.
देखिए बीते दिनों की बहस के कुछ अहम अंश.
मुख़्तार अंसारी को जिस कृष्णानंद राय हत्याकांड में सज़ा हुई है, वो मामला क्या था
....में
Author, अमन द्विवेदी
पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए
इमेज स्रोत, ANI
उत्तर प्रदेश के ग़ाज़ीपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने बहुचर्चित कृष्णानंद राय हत्याकांड और व्यापारी नंदकिशोर रूंगटा अपहरण केस में गैंगस्टर ऐक्ट के तहत मुख़्तार अंसारी को 10 साल की सज़ा और 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है.
सरकारी वकील नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि "मुख़्तार अंसारी और अफ़ज़ाल अंसारी के विरुद्ध जो गैंगस्टर ऐक्ट के तहत मुक़दमा था उसमें ये फैसला आया है."
ग़ाज़ीपुर के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के बसनिया चट्टी में नवंबर 2005 को वहां के बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय समेत सात लोगों की हत्या कर दी गई थी.
इमेज स्रोत, ANI
कृष्णानंद राय के बेटे पीयूष राय ने बीबीसी से बताया कि "इस मामले में 2007 में गैंगस्टर ऐक्ट के तहत अफ़ज़ाल अंसारी, मुख़्तार अंसारी और बहनोई एज़ाजुल हक़ पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था."
इस पूरे मामले के ट्रायल और सज़ा को लेकर पीयूष राय कहते हैं कि "पहले की जो भी सरकारें रही हैं, उनके ना इरादे नेक रहे हैं और ना ही उनका मक़सद सही रहा है. उनके लिए अपराधियों को पालना पोसना एक अपना व्यवसाय था और जब से ये बीजेपी की सरकार आई है उसमे कम से कम इतना रहा है कि गवाहों को बिना भय अपनी गवाही करने का मौका मिला है."
"किसी भी अपराधी को संरक्षण नहीं मिला है जीरो टॉलरेंस की नीति जो भी रही है सरकार की उसको ग्राउंड पर लागू भी किया गया है जिसके चलते यही हो रहा है कि हम अपनी गवाही ठीक से कर सके."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
पीयूष राय कहते हैं, "उनके पिता जी हत्या का जो मुख्य मुक़दमा है जिसमें निचली अदालत से मुख़्तार अंसारी को बरी कर दिया गया था उस मुक़दमे में सीबीआई द्वारा हाई कोर्ट में दाखिल किया जा चुका है उसमें भी जल्दी सुनवाई होने वाली है."
पीयूष राय कहते हैं कि न्यायपालिका एक स्वतंत्र संस्था है और इसपर हमें भरोसा है. जब हाई कोर्ट में सुनवाई होगी तो हमें इस मामले में भी न्याय मिलेगा.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
कृष्णानंद राय केस
1985 से अंसारी परिवार के पास रही गाज़ीपुर की मोहम्मदाबाद विधानसभा सीट 17 साल बाद 2002 के चुनाव में उनसे बीजेपी के कृष्णानंद राय ने छीन ली. लेकिन वे विधायक के तौर पर अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सके, तीन साल बाद उनकी हत्या कर दी गई.
वह एक कार्यक्रम का उद्घाटन करके लौट रहे थे कि तभी उनकी बुलेट प्रूफ़ टाटा सूमो गाड़ी को चारों तरफ़ से घेर कर अंधाधुंध फ़ायरिंग की गई. हमले के लिए स्पॉट ऐसी सड़क को चुना गया था जहां से गाड़ी दाएँ-बाएँ मोड़ने का कोई स्कोप नहीं था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
कृष्णानंद के साथ कुल 6 और लोग गाड़ी में थे. एके-47 से तक़रीबन 500 गोलियां चलाई गईं, सभी सातों लोग मारे गए.
जानकारों के अनुसार ग़ाज़ीपुर की अपनी पुरानी पारिवारिक सीट हार जाने से मुख़्तार अंसारी नाराज़ थे. कृष्णानंद हत्याकांड के वक़्त में जेल में बंद होने के बावजूद मुख़्तार अंसारी को इस हत्याकांड में नामज़द किया गया.
पहलवानों का प्रदर्शन पांचवे दिन भी जारी
वीडियो कैप्शन, पहलवानों का प्रदर्शन पांचवे दिन भी जारी
महिला पहलवानों विनेश फोगाट और साक्षी मलिक के साथ बजरंग पुनिया इस आंदोलन के केंद्र में है.
दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे धरने का गुरुवार को पांचवां दिन है.
जंतर मंतर पर पहलवानों के प्रदर्शन में बुधवार की तुलना भीड़ और सुरक्षा बढ़ी हुई दिखी.
पुलिस ने चारों ओर से बैरिकेडिंग कर रखी थी और अलग-अलग किसान और छात्र संगठनो से जुड़े लोगों का आना लगातार जारी था.
भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट, वजह क्या है?
इमेज स्रोत, Getty Images
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 2.164 अरब डॉलर घटकर 584.248 अरब डॉलर रह गया.
ये आंकड़ा 21 अप्रैल को ख़त्म हुए सप्ताह का है.
इसके पिछले सप्ताह इसमें 1.657 अरब डॉलर की वृद्धि हुई थी और यह बढ़कर 586.412 अरब डॉलर हो गया था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
अक्टूबर, 2021 को भारत का विदेशी मुद्रा भंडार अपने रिकॉर्ड स्तर 645 अरब डॉलर पर पहुंच गया था.
रुपये में लगातार आ रही कमजोरी को रोकने के प्रयासों की वजह से भारत का विदेशी मुद्रा भंडार घट रहा है.
आरबीआई ने बताया कि गोल्ड रिजर्व 2.4 करोड़ डॉलर घटकर 46.151 अरब डॉलर रह गया.