सूडान से 360 भारतीयों की वापसी, विदेश मंत्री जयशंकर बोले- 'वेलकम बैक'
सूडान में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए चलाए गए ऑपरेशन कावेरी के तहत पहला जत्था आ गया है.
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है.
उन्होंने भारत लौटे लोगों की तस्वीर साझा की है.
जयशंकर ने लिखा है, " भारत अपने लोगों की वापसी का स्वागत करता है."
उन्होंने आगे लिखा है, " ऑपरेशन कावेरी के तहत 360 भारतीय नागरिक घर आए हैं. पहली फ्लाइट नई दिल्ली पहुंच गई है."
सूडान में अर्धसैनिक बल 'रैपिड सपोर्ट फ़ोर्स'(आरएसएफ)और वहाँ की सेना आमने-सामने हैं. इस संघर्ष में अब तक 400 से ज़्यादा लोग मारे जा चुके हैं. ये लड़ाई 15 अप्रैल को शुरू हुई थी.
संघर्ष के केंद्र में दो जनरल सूडानी आर्म्ड फ़ोर्सेस (एफ़एएस) के प्रमुख अब्देल फ़तह अल बुरहान और अर्धसैनिक बल रैपिड सपोर्स फ़ोर्सेस (आरएसएफ़) के लीडर मोहम्मद हमदान दगालो हैं, जिन्हें हेमेदती के नाम से भी जाना जाता है.
एक समय में दोनों ने मिलकर काम किया था और देश में तख़्तापलट करने में अहम भूमिका निभाई थी. अब सूडान में दबदबे के लिए दोनों के बीच की लड़ाई जारी है.