चीन तेज़ी से बढ़ा रहा है अपने परमाणु हथियार- नेटो

इमेज स्रोत, Getty Images
नेटो का कहना है कि चीन के पास 2035 तक क़रीब 1,500 परमाणु हथियार होने की उम्मीद है.
नेटो के सेक्रेटरी जेन्स स्टोल्टनबर्ग ने मंगलवार को कहा, “लंबी अवधि के लिए हमें एक अधिक ख़तरनाक और प्रतिस्पर्धी दुनिया के लिए अपने नज़रिए पर फिर से विचार करने की ज़रूरत है. इसका मतलब है कि चीन के साथ बातचीत करना ज़रूरी है, जिसके पास 2035 तक 1,500 परमाणु हथियार होने का अनुमान है. ”
“वैश्विक शक्ति के रूप में चीन की वैश्विक जिम्मेदारियां हैं और चीन को भी हथियार नियंत्रण समझौते की पारदर्शिता से फ़ायदा होगा.”
स्टोल्टनबर्ग ने ये भी कहा कि “हम चीन को विरोधी नहीं मानते लेकिन चीन हमारे हितों, नेटो के मूल्यों और हमारी सुरक्षा के लिए कुछ चुनौतियां पेश करता है. इसलिए चीन से बातचीत होना और भी ज़रूरी हो जाता है.”
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
नेटो नेअपने बयान मेंकहा है कि हथियारों के मामले में चीन पारदर्शिता नही रख रहा और लगातार अपने परमाणु हथियारों को ज़खीरे में वृद्धि कर रहा है.
वहीं अमेरिका की उप-विदेश मंत्री वेंडी शेरमैन ने कहा कि “हम ये साफ़ कर देना चाहते हैं कि अमेरिका चीन के साथ कोई विवाद नहीं चाहता बल्कि वह एक बेहतर प्रतिद्वंदी बनना चाहता है, और हम चीन के साथ अपनी प्रतिद्वंदिता को ही आगे बढ़ाएंगे.”


