सूडान की सेना औरअर्धसैनिक बल 'रैपिड सपोर्ट फ़ोर्स' यानी आरएसएफ के बीच 24 घंटे के संघर्ष विराम की घोषणा हो गई है.
लाइव कवरेज
कीर्ति दुबे and प्रियंका झा
100 साल के बुज़ुर्ग ने जब चलना सीखा और वो स्कूल गए
वीडियो कैप्शन, 100 साल के बुज़ुर्ग ने जब चलना सीखा और वो स्कूल गए
100 साल के बुज़ुर्ग ने दो साल के इंतज़ार के बाद दोबारा चलना सीखा है.
यूके के वेस्ट यॉर्कशायर में रहने वाले जेम्स आर्मिटेज 100 साल के हो चुके हैं.
वो चल नहीं पा रहे थे, आखिरकार उन्होंने दो साल में दोबारा चलना सीखा और धीमे-धीमे कदमों के साथ स्कूल की एंड-ऑफ़-टर्म असेंबली में पहुंचे.
चीन को पीछे छोड़ भारत बना दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश: यूएन रिपोर्ट
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर
संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार भारत चीन को पीछे छोड़कर दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश बन गया है. भारत की आबादी अब 142.86 करोड़ है.
यूनाइटेड नेशनल वर्ल्ड पॉपुलेशन डैशबोर्ड के मुताबिक़ 142.57 करोड़ की आबादी के साथ चीन दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी आबादी वाला देश है.
यूएनएफपीए रिपोर्ट के अनुसार, भारत की एक चौथाई आबादी 14 साल से कम उम्र के बच्चों की है, 18 फीसदी आबादी 10 से 19 साल आयु वर्ग के लोगों की है और 26 फीसदी आबादी 10 से 24 साल आयु वर्ग के लोगों की है. 68 फीसदी आबादी 15 साल से 64 साल के आयु वर्ग के लोगों की है और सात फीसदी लोग 65 साल से अधिक उम्र के हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
समाचार एजेंसी पीटीआई ने अलग-अलग एजेंसियों के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया है कि भारत की जनसंख्या करीब तीन दशकों तक बढ़ने की उम्मीद है. उस समय तक भारत की आबादी अपने पीक यानी 165 करोड़ तक पहुंचेगी और इसके बाद ये घटनी शुरू होगी.
विशेषज्ञों के अनुसार बिहार और उत्तर प्रदेश में सबसे युवा आबादी है.
भारत में यूनाइटेड नेशंस पॉपुलेशन फ़ंड (यूएनएफ़पीए) की प्रतिनिधि एंड्रीया वोजनर कहती हैं, "भारत की 1.4 अरब आबादी को 1.4 अरब मौकों के तौर पर देखा जाना चाहिए."
उन्नाव में 'गैंगरेप पीड़िता' के घर में आग लगाने के मामले में आया नया मोड़
इमेज स्रोत, Getty Images
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक नाबालिग़ 'गैंगरेप पीड़िता' के घर पर आग लगा दी गई है, जिसमें दो बच्चे झुलस गए हैं.
पीड़िता की माँ ने एफ़आईआर दर्ज कराई है और आरोप लगाया है कि कथित गैंगरेप के अभियुक्तों ने आग लगाई है.
लेकिन पुलिस का कहना है कि पीड़िता के चाचा ने घर में आग लगाई है.
उन्नाव के एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा ने बताया, "17 अप्रैल को मौरावां थाना क्षेत्र के ग्राम लाज खेड़ा में एक घर में आग लगाए जाने के संबंध में मुकदमा 185/ 23 पंजीकृत किया गया है. उसकी विवेचना की गई है और इसमें एक वीडियो प्राप्त हुआ. घटनास्थल पर मौजूद बच्चों ने बताया गया कि राजकिशोर नामक व्यक्ति ने घर में आग लगाई है. राजकिशोर उनका चाचा है. उसे गिरफ़्तार करके जेल भेज दिया गया है. शेष अन्य सारे बिंदुओं पर विवेचना की जा रही है."
अतीक़ अहमद और उनके भाई अशरफ़ अहमद की हत्या के मामले में चार पुलिस कर्मी निलंबित
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, अतीक़ अहमद और उनके भाई अशरफ़ अहमद को पुलिस की मौजूदगी में गोली मारी गई
अतीक़ अहमद की हत्या के मामले में प्रयागराज के शाहगंज पुलिस थाना प्रभारी सहित चार पुलिस अधिकारियों को 'लापरवाही' बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है.
बीते शनिवार मेडिकल जाँच के लिए अस्पताल ले जाते समय पुलिस की मौजूदगी में अतीक़ अहमद और उनके भाई अशरफ़ अहमद की तीन लोगों ने हत्या कर दी थी.
तीनों हमलावरों ने ख़ुद को मीडियाकर्मी बताया था और हमला उसी वक्त किया जब अतीक़ और उनके भाई मीडिया से बात कर रहे थे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
निलंबित किए गए थाना प्रभारी का नाम अश्विनी कुमार सिंह है.
पुलिस की बनाई विशेष जाँच टीम (एसआईटी) ने मंगलवार को सभी पुलिसकर्मियों से पूछताछ की जिसके बाद बनाई गई रिपोर्ट के आधार पर ये कार्रवाई की गई है.
इससे पहले उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की सीजेएम कोर्ट ने बुधवार को अतीक़ अहमद पर गोलियां चलाने वाले तीनों अभियुक्तों को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
एसआईटी ने कोर्ट में अभियुक्तों से पूछताछ के लिए उनकी पुलिस रिमांड के लिए अर्ज़ी दी थी.
तीनों अभियुक्तों को 16 अप्रैल को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा था. अतीक़ अहमद पर हमला करने वालों की पहचान अरुण मौर्य, सनी सिंह और लवलेश तिवारी के तौर पर हुई है.
तीनों अभियुक्तों को अब 23 अप्रैल को कोर्ट में पेश किया जाएगा. सोमवार को इन तीनों को प्रयागराज की नैनी जेल से प्रतापगढ़ की जेल में शिफ़्ट किया गया था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
'मलियाना नरसंहार' क्या है और 72 मुसलमानों को इंसाफ़ क्यों नहीं मिला?
वीडियो कैप्शन, 'मलियाना नरसंहार' क्या है और 72 मुसलमानों को इंसाफ़ क्यों नहीं मिला?
23 मई, 1987 को मेरठ के मलियाना गांव में 72 मुसलमानों की हत्या हुई.
लेकिन बीते महीने सेशन कोर्ट ने इस मामले में सभी अभियुक्तों को बरी कर दिया.
स्थानीय लोग और पत्रकार आरोप लगाते हैं कि इस नरसंहार में प्रादेशिक आर्म्स कॉस्टेब्यूलरी (PAC) भी शामिल थी.
PAC यूपी पुलिस की एक शाखा है, जिसे गंभीर स्थिति में तैनात किया जाता है.
इस रिपोर्ट में बीबीसी ने पड़ताल की कि इस घटना में मारे गए 72 मुसलमानों को न्याय क्यों नहीं मिल सका.
कैसे पुलिस की जांच और कोर्ट के ट्रायल में ये केस इतना कमज़ोर हुआ कि कोई भी दोषी नहीं पाया गया?
विदेश मंत्री जयशंकर ने सूडान के हालात पर सऊदी अरब और यूएई से की बात
इमेज स्रोत, Getty Images
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात
(यूएई) के विदेश मंत्रियों के
साथ सूडान की स्थिति को लेकर चर्चा की है.
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, भारत सूडान की स्थिति पर बारीक़ी से नज़र बनाए हुए है. कई भारतीय
सूडान में रह रहे हैं.
यूएई के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन ज़ाएद अल नाहयान के
साथ फोन पर बातचीत में को लेकर विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया है कि उन्होंने सूडान को लेकर बातचीत की
है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
एक ट्वीट में जयशंकर ने लिखा, "सूडान की स्थिति पर विचारों के आदान-प्रदान के लिए संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन ज़ाएद अल नाहयान का धन्यवाद, निरंतर संपर्क काफ़ी मददगार है."
इससे पहले ही एस जयशंकर ये भी जानकारी दी कि उन्होंने सऊदी अरब के विदेश मंत्री से भी इसे लेकर फ़ोन पर बात की है.
उन्होंने लिखा, "सऊदी अरब के विदेश मंत्री फ़ैसल बिन फ़रहान अल सऊद के साथ सूडान की स्थिति पर उनकी राय जानी. हम संपर्क में रहेंगे."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
बीते कुछ दिनों से जारी संघर्ष में सूडान के अर्धसैनिक बल 'रैपिड सपोर्ट फ़ोर्स' यानी आरएसएफ और वहां की सेना आमने-सामने हैं.
राजधानी खार्तूम में रणनीतिक लिहाज से अहम लगभग सभी जगहों पर झडपें हो रही हैं.
इसमें एक भारतीय नागरिक की मौत भी गई है.
COVER STORY: सूडान में फिर क्यों हुआ संघर्ष?
वीडियो कैप्शन, सूडान में आपस में भिड़े सैन्य गुट, तीन दिन से चल रहे संघर्ष में 100 से ज़्यादा की मौत
सूडान में सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच लगातार तीसरे दिन भी लड़ाई जारी रही. अब तक इस संघर्ष में सौ से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.
कई दिनों से जारी तनाव के बाद ये हिंसा भड़की. हुआ ये कि सूडान के अर्धसैनिक बल - द रैपिड सपोर्ट फ़ोर्सेस के सदस्यों को देश के कई हिस्सों में दोबारा तैनात किया गया.
पर सूडान की सेना ने एक ख़तरे के रूप में देखा. इसी की चर्चा कवर स्टोरी में.
मैं बीजेपी विधायक हूं और मैं बीजेपी के साथ रहना चाहता हूं: मुकुल रॉय
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय
पूर्व रेल मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय ने मंगलवार रात को ये बयान देकर सबको चौंका दिया कि वो अभी भी बीजेपी विधायक हैं.
मुकुल रॉय ने कहा कि वो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलना चाहते हैं और भारतीय जनता पार्टी में वापस लौटना चाहते हैं.
मुकुल रॉय सोमवार रात को 'कुछ निजी काम' से नई दिल्ली के लिए रवाना हुए थे. उनके परिवार ने शुरू में ये दावा किया कि वो 'लापता' हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
यहां तक कि मुकुल रॉय के परिवार ने बीजेपी पर उनके राजनीतिक इस्तेमाल का आरोप भी लगाया और कहा कि उनकी 'मनोस्थिति' और स्वास्थ्य ठीक नहीं है.
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार रात को मुकुल रॉय ने एक बंगाली न्यूज़ चैनल से बात की.
उन्होंने कहा, "मैं एक बीजेपी विधायक हूं. मैं बीजेपी के साथ रहना चाहता हूं. पार्टी ने मेरे यहां रहने का इंतज़ाम किया है. मैं अमित शाह और जेपी नड्डा से मिलना चाहता हूं."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
तृणमूल कांग्रेस के संस्थापक सदस्यों में से एक मुकुल रॉय साल 2017 में भारतीय जनता पार्टी के खेमे में चले गए थे. साल 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में वे बीजेपी के टिकट पर सदन में पहुंचे.
हालांकि बाद में वे विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफ़ा दिए बिना तृणमूल कांग्रेस में वापस लौट गए.
मुकुल रॉय ने कहा, "कुछ समय से मेरी सेहत ठीक नहीं है, इसलिए मैं राजनीति से दूर था. लेकिन अब मैं ठीक हूं और राजनीति में दोबारा से सक्रिय होऊंगा."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें सौ फ़ीसदी इस बात का भरोसा है कि वे तृणमूल कांग्रेस से दोबारा नहीं जुड़ेंगे. मुकुल रॉय ने अपने बेटे सुभ्रांग्शु को भी सलाह दी कि उन्हें भी बीजेपी में शामिल हो जाना चाहिए.
सोमवार रात को मुकुल रॉय के 'लापता' होने की ख़बर उस वक़्त मीडिया में आई जब उनके परिजनों ने ये दावा किया कि उनकी कोई ख़बर नहीं मिल पा रही है.
दिल्ली पहुंचने पर मुकुल रॉय ने पत्रकारों को बताया कि यहां आने का उनका कोई ख़ास एजेंडा नहीं है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 4
हालांकि इससे पहले उनके बेटे ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा था कि उनके पिता लापता हैं.
इस बीच बंगाल के राजनीतिक गलियारों में ये चर्चा चलने लगी थी कि मुकुल रॉय बीजेपी में फिर से शामिल हो सकते हैं.
सुभ्रांग्शु ने कहा कि उनके पिता की सेहत बेहद खराब है और वे डिमेंशिया और पार्किंसन से पीड़ित हैं. इस बीच बीजेपी शुभेंदु अधिकारी ने ये कहा है कि उनकी पार्टी को मुकुल रॉय को वापस लाने में कोई दिलचस्पी नहीं है.
स्वर्ण मंदिर में 'तिरंगे' के टैटू का पूरा मामला जानिए
वीडियो कैप्शन, स्वर्ण मंदिर में 'तिरंगे' के टैटू का पूरा मामला जानिए
पंजाब के अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में कथित रुप से एक युवती को प्रवेश नहीं दिए जाने से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.
इसे लेकर विवाद शुरू हो गया है. वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि युवती ने अपने 'चेहरे पर तिरंगे झंडे का टैटू लगाया हुआ था, इसलिए उन्हें स्वर्ण मंदिर में दाखिल नहीं होने दिया गया.'
सेम सेक्स मैरिज पर केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा- राज्यों को बनाया जाए पार्टी
इमेज स्रोत, Getty Images
सेम सेक्स मैरिज की वैधता पर सुप्रीम कोर्ट में चल रही
सुनवाई के दौरान बुधवार को केंद्र सरकार ने अपील की है कि इस मामले में सभी राज्यों
और केंद्र शासित प्रदेशों को पार्टी बनाया जाए.
सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार ने हलफ़नामा दायर कर कहा कि
केंद्र सरकार ने 18 अप्रैल को एक चिट्ठी जारी की है और और सभी राज्यों से इस मामले
में उनकी राय मांगी है.
केंद्र सरकार का पक्ष रख रहे सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने
सीजेआई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पांच जजों की बेंच से आग्रह किया कि इस कार्यवाही में राज्यों और केंद्र
शासित प्रदेशों को पार्टी बनाया जाए.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
संविधान पीठ में मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस संजय किशन कौल, जस्टिस एस रवींद्र भट्ट, जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस हिमा कोहली दोनों पक्षों की दलीलें सुन रहे हैं.
पहले दिन की सुनवाई में चीफ़ जस्टिस ने कहा था, "महिला और पुरुष की परिभाषा तय करने की अवधारणा स्पष्ट नहीं है. आपके जननांग ये परिभाषित नहीं करते कि आप एक पुरुष या महिला हैं. ये काफ़ी जटिल है. ऐसे में जब विशेष विवाह क़ानून महिला और पुरुष की बात करता है तो उसका मतलब ये नहीं है कि ये महिला और पुरुष जननांगों के आधार पर तय होते हैं."
महाराष्ट्र: महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार समारोह में लू लगने से 12 लोगों की मौत
वीडियो कैप्शन, महाराष्ट्र: महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार समारोह में लू लगने से 12 लोगों की मौत
शनिवार को महाराष्ट्र के नवी मुंबई में वरिष्ठ संगीतकार अप्पासाहेब धर्माधिकारी को महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए आयोजित समारोह में लू लगने से 11 लोगों की मौत हो गई.
नवी मुंबई के खारघर में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. नवी मुंबई में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया था. इससे कुछ लोगों को लू लग गई.
हीट स्ट्रोक से पीड़ित लोगों को अस्पताल ले जा गया, उनमें से 12 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई.
चौबीस लोगों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया.
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे कामोठे के एमजीएम अस्पताल में इलाज करा रहे लोगों का हाल लेने पहुंचे.
उन्होंने डॉक्टरों से भी चर्चा की और इलाज के बारे में जानकारी ली.
उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी घटना पर दुख जताया है.
उन्होंने एक ट्वीट में कहा, "यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण और दर्दनाक है कि आज सुबह महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार समारोह में भाग लेने वाले कुछ सदस्यों की लू लगने से मौत हो गई."
"मैं इन इनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. हम उनके परिवारों के दुख में सहभागी हैं. ''
पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य ठाकरे के अलावा एनसीपी नेता अजीत पवार ने अस्पताल पहुंचकर इलाज करा रहे लोगों से मुलाकात की.
उद्धव ठाकरे ने भी मरने वालों लोगों के परिवार वालों के प्रति संवेदना जताई है.
विपक्ष इस मामले को लेकर सरकार पर निशाना साध रहा है.
नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल को इलाज के लिए दिल्ली के एम्स लाया गया
इमेज स्रोत, PRESIDENT OFFICE NEPAL
इमेज कैप्शन, राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल
नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल को तबीयत
खराब होने के कारण इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से दिल्ली लाया गया है.
राष्ट्रपति की प्रेस सलाहकार किरण
पोखरेल के मुताबिक, पौडेल का आगे का इलाज दिल्ली के एम्स में होगा.
पोखरेल ने बताया कि पौडेल के
राष्ट्रपति बनने से पहले भी उनका इलाज एम्स हुआ था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
पोखरेल ने कहा, ''उनके पेट में दिक्कत है, नेपाल और भारत दोनों के डॉक्टरों के सुझावों के अनुसार उन्हें दिल्ली ले जाया गया है.”
राष्ट्रपति के साथ उनके डॉक्टर नीरज बाम के नेतृत्व में एक टीम भी बुधवार सुबह नई दिल्ली पहुंची है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
राष्ट्रपति पौडेल को 18 मार्च को "पेट की समस्या" के बाद महाराजगंज विश्वविद्यालय शिक्षण अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
इलाज में जुटे निजी चिकित्सक बाम ने उस समय बीबीसी नेपाली सेवा को बताया था कि राष्ट्रपति के "पेट के बाएं हिस्से में चोट लगी है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
समलैंगिक विवाह के विरोध में केंद्र सरकार ने दी ये दलील, सुप्रीम कोर्ट क्या बोला?
इमेज स्रोत, NurPhoto
सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली संविधान पीठ ने बीते मंगलवार समलैंगिक विवाह को क़ानूनी मान्यता देने के लिए दायर की गई 20 याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए एक अहम टिप्पणी की है.
इसके साथ ही सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने संविधान पीठ के समक्ष केंद्र सरकार का पक्ष रखा. वहीं, कोर्ट में याचिकाकर्ताओं का पक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने पेश किया.
इस मामले में आज यानी बुधवार को भी बहस जारी रहेगी.
संविधान पीठ में मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस संजय किशन कौल, जस्टिस एस रवींद्र भट्ट, जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस हिमा कोहली दोनों पक्षों की दलीलें सुन रहे हैं.
जीएन साईबाबा को बरी करने के हाई कोर्ट के फ़ैसले को सुप्रीम कोर्ट ने किया ख़ारिज
इमेज स्रोत, Getty Images
सुप्रीम कोर्ट
ने प्रोफ़ेसर जीएन साईबाबा को नक्सलियों के साथ कथित संबंध से जुड़े केस में बरी करने के हाईकोर्ट के फ़ैसले को ख़ारिज़ करते हुए कहा है कि इस पर फ़िर से सुनवाई होगी.
क़ानूनी मामले
पर रिपोर्ट करने वाली वेबसाइट 'बार एंड बेंच' के मुताबिक़ संभवतः आने वाले चार महीने
में इस मामले पर हाई कोर्ट की एक अन्य बेंच इस पर फ़ैसला लेगी.
इससे पहले दिल्ली
विश्वविद्यालय के प्रोफ़ेसर जीएन साईबाबा को बॉम्बे हाई कोर्ट ने बरी कर दिया था.
बॉम्बे हाई
कोर्ट के आदेश के बाद नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने सुप्रीम कोर्ट में
इसे चुनौती दी थी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
नक्सलियों के साथ कथित संबंध के मामले में साल 2017 में साईबाबा गिरफ़्तार किए गए थे, उन्हें बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर बेंच ने रिहा किया था.
प्रोफ़ेसर जीएन साईबाबा बतौर सामाजिक कार्यकर्ता, रिवोल्यूशनरी डेमोक्रेटिक फ्रंट नाम की एक संस्था से भी जुड़े रहे हैं. वे 'रिवोल्यूशनरी डेमोक्रेटिक फ्रंट' के उपसचिव रहे हैं.
'रेवोल्यूशनरी डेमोक्रेटिक फ्रंट' पर माओवादियों से संबंध रखने के आरोप लगते रहे हैं और इसके लिए कई बार खुफिया एजेंसियों ने भी कार्रवाई की है.
भारत-नेपाल पाइपलाइन से आपूर्ति शुरू होने पर क्या नेपाल में सस्ता हो जाएगा पेट्रोल?
इमेज स्रोत, NOC
जल्द ही नेपाल में भारत से पाइपलाइन के ज़रिए पेट्रोल का आयात शुरू हो जाएगा. भारत और नेपाल के बीच इस साझेदारी से चारों तरफ से ज़मीन से घिरे इस मुल्क में पेट्रोल की क़ीमतों में कुछ गिरावट आने की उम्मीद की जा रही है.
हालांकि अभी पाइपलाइन से पेट्रोल की आपूर्ति में कुछ समय लगेगा लेकिन अगर योजना के मुताबिक़ काम आगे बढ़ता है तो अगले साल जनवरी से इसके चालू होने की संभावना है.
नेपाल ऑयल निगम केअमलेखगंज डिपो के प्रमुख विनीतामणि उपाध्यायने बीबीसी को बताया कि इसके लिए ज़रूरी ढांचे का निर्माण अब "तेज़ी से किया जा रहा है."
उनके मुताबिक़ इससे पेट्रोल की ढुलाई के खर्च में कुछ कमी आ सकती है.
उत्तर कोरिया ने बनाया जासूसी सैटेलाइट, किम जोंग उन ने दी लॉन्च को हरी झंडी
इमेज स्रोत, Getty Images
उत्तर कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग-उन ने कहा है कि उनके देश ने पहला सैन्य जासूसी सैटेलाइट बनाने का काम पूरा कर लिया है.
उत्तर कोरिया की सरकारी वेबसाइट केसीएनए ने कहा है कि किम जोंग-उन ने इसे लॉन्च करने की इजाज़त दे दी है.
समाचार एजेंसी एएफ़पी के अनुसार, मंगलवार को किम जोंग-उन ने अपने सैन्य अधिकारियों से कहा था, "ये सुनिश्चित करें कि देश के पहले जासूसी सैटेलाइट का काम अप्रैल के महीने तक पूरा हो जाए, इसे प्लान के अनुसार छोड़ा जा सके."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
उनका कहना था कि अमेरिका, दक्षिण कोरिया से बढ़ते ख़तरे के बीच ये सैटलाइट देश की सुरक्षा क्षमता को बढ़ाएगा.
देश के पहले सैन्य जासूसी सैटलाइट के पूरे होने की ख़बर ऐसे वक़्त में आई है जब सप्ताह भर पहले कोरिया ने सॉलिड फ्यूल इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल बनाने का दावा किया था.
शरद पवार ने अतीक़ अहमद हत्याकांड पर योगी सरकार को घेरा, कही ये बात
इमेज स्रोत, ANI
एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने बीते मंगलवार मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान नाम लिए बग़ैर बीजेपी नेतृत्व वाली केंद्र और राज्य सरकारों की आलोचना की है.
इस कार्यक्रम में शरद पवार के भतीजे और एनसीपी नेता अजीत पवार भी मौजूद थे, जिनके पिछले कुछ दिनों से बीजेपी में शामिल होने को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं.
अंग्रेजी अख़बार द हिंदू मेंप्रकाशित ख़बरके मुताबिक़, शरद पवार ने कहा है कि अगर सत्ता में मौजूद ताक़तें क़ानून का उल्लंघन करने की आदत डालेंगी तो ये देश को ग़लत रास्ते पर ले जाएगा.
उन्होंने कहा, "कोई भी देश अपने संविधान और क़ानूनों के तहत चलता है. अगर सत्ता में मौजूद ताक़तें संविधान और क़ानून को नज़रअंदाज़ करते हुए कदम उठाने की आदत डाल लेंगी तो हम सभी ग़लत रास्ते पर जाएंगे. अगर क़ानून हाथ में लेने की बात इस तरह खुलकर की जाएगी और ऐसा अराजकता भरा माहौल बनाने की कोशिश की जाएगी तो इससे देश को नुक़सान होगा."
भारत की आबादी इस साल चीन से अधिक हो जाएगी- यूएन
इमेज स्रोत, Getty Images
भारत जल्द ही चीन को पीछे छोड़ कर दुनिया की सबसे आधिक
आबादी वाला देश बन जाएगा. इस साल के मध्य तक भारत की जनसंख्या चीन की जनसंख्या से
30 लाख अधिक हो जाएगी. ये बात संयुक्त
राष्ट्र की जनसंख्या रिपोर्ट में सामने आयी है.
समाचार एजेंसी
रॉयटर्स के मुताबिक़ संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (यूएनएफ़पीए) "विश्व
जनसंख्या रिपोर्ट, 2023 की स्थिति" के डेटा के मुताबिक़ भारत की जनसंख्या इस साल 142.86 करोड़ हो
जाएगी, वहीं चीन की जनसंख्या 142.57 करोड़ रहेगी. 34 करोड़ की आबादी के साथ अमेरिका तीसरे स्थान पर होगा.
रिपोर्ट में कहा गया है कि ये अनुमान फरवरी 2023 तक उपलब्ध
डेटा पर आधारित है.
संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों ने कहा है कि भारत
और चीन से आने वाले आंकड़ों को लेकर "अनिश्चितता" के कारण इसे लेकर कोई तय तारीख बताना
संभव नहीं था, खासकर तब जब भारत की आख़िरी जनगणना 2011 में की गई थी और 2021 में
होने वाली अगली जनगणना अब तक महामारी के कारण कराई नहीं जा सकी है.
सनातन ही हिंदू राष्ट्र है, भारत विश्वगुरु बनने जा रहा है- मोहन भागवत
इमेज स्रोत, Getty Images
मध्य
प्रदेश के जबलपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि
सनातन धर्म ही हिंदू राष्ट्र है.
उन्होंने कहा कि भारत विश्व गुरु बनने जा रहा है और ये बात सारी दुनिया कह रही है.
मंगलवार
को मोहन भागवत ब्रह्मलीन जगतगुरु श्यामादेवाचार्य की द्वितीय पुण्यतिथि के
कार्यक्रम में शामिल हुए.
मंच
से उन्होंने कहा, “सनातन ही हिंदू राष्ट्र है. आज हम ही क्या पूरी दुनिया यही कह
रही है कि भारत आने वाले दिनों की महाशक्ति है. शक्ति तो आवश्यक है लेकिन दुनिया
में हमारी शक्ति दूसरों को परेशान नहीं करेगी, वो दुर्बलों की रक्षा करेगी, सबको मतांतरित नहीं करेगी
बल्कि कहेगी कि हम सब सृष्टि से
जुड़े हुए हैं.”
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
मोहन भागवत ने कहा विकास साथ में मिलकर होता है.
उन्होंने कहा, “एक का विकास दूसरे का विकास है. वहीं एक के विनाश से सबका विनाश होता है. इसलिए अपने विकास से सबका विनाश न हो ये देख कर ही हमें अपना विकास करना चाहिए.“
“इसलिए अपने राष्ट्र की प्रकृति के अनुसार तुम सनातन धर्म के अपने तरीके को खड़ा करो. भारत वर्ष में धर्म का रूप कैसा होगा वो हम खड़ा करके दिखाएंगे और बताएंगे कि ये संभव हो सकता है. हम किसी को जीतेंगे नहीं ना ही किसी का धर्मांतरण करेंगे. भारत विश्व गुरू बनने जा रहा है.”
ब्रेकिंग न्यूज़, बीते 24 घंटे में कोरोना के 10 हज़ार से अधिक नए केस
इमेज स्रोत, Getty Images
भारत बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 10,542 नए मामले
सामने आए हैं.
इस समय देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 63562 है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
इससे पहले मंगलवार को जारी महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्रालय के बुलेटिन में कहा गया था कि राज्य में एक दिन में छह लोगों का मौत इस संक्रमण से हुई.
इससे पहले पश्चिम बंगाल सरकार ने भी एक एडवाइज़री जारी की जिसमें कहा गया है कि जहां तक संभव हो भीड़ या सामूहिक समारोहों से बचना चाहिए.
सरकार ने बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बिमारियों से पीड़ित लोगों के ज़्यादा सतर्क रहने की बात की है.