कार्ति चिदंबरम की 11 करोड़ की संपत्ति प्रवर्तन निदेशालय ने की ज़ब्त

यह मामला आईएनएक्स मीडिया प्राइवेट लिमिटेड से कथित तौर पर अवैध धन पाने से जुड़ा है.

लाइव कवरेज

कुमारी स्नेहा and दीपक मंडल

  1. अतीक़ हत्याकांड के बाद योगी आदित्यनाथ बोले- अब कोई माफ़िया किसी को डरा धमका नहीं सकता

    योगी

    इमेज स्रोत, ANI

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को एक कार्यक्रम में कहा कि कोई पेशेवर अपराधी और माफ़िया किसी उद्यमी को फ़ोन से डरा धमका नहीं सकता है.

    उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आज बेहतरीन क़ानून व्यवस्था की गारंटी देता है और साथ ही इंटर स्टेट कनेक्टिविटी बेहतर हुई है.

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2012 से 2017 के बीच में उत्तर प्रदेश में 700 से अधिक दंगे हुए थे, 2007 से 2012 के बीच में 364 से अधिक दंगे हुए थे लेकिन 2017 से लेकर 2023 के बीच एक भी दंगा यूपी में नहीं हुआ है, एक भी बार कर्फ़्यू यूपी में नहीं लगा है.

    उन्होंने कहा कि इसी वजह से निवेश के लिए और उद्यम स्थापित करने के लिए ये सबसे अच्छा अवसर होता है.

  2. अतीक़ हत्याकांड की जांच की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 24 अप्रैल को करेगी सुनवाई

      • Author, सुचित्र मोहंती, बीबीसी हिंदी के लिए
    अतीक अहमद

    इमेज स्रोत, ANI

    बाहुबली नेता अतीक़ अहमद की हत्या की जांच के लिए एक एक्सपर्ट कमिटी बनाने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करने पर सहमति जता दी है.

    सुप्रीम कोर्ट ने बताया है कि वो इस मामले पर 24 अप्रैल को सुनवाई करेगी.

    एडवोकेट विशाल तिवारी ने याचिका दायर कर मांग की थी कि पुलिस कस्टडी में अतीक़ अहमद और अशरफ़ अहमद की हत्या की जांच के लिए एक स्वतंत्र एक्सपर्ट कमिटी बनाई जाए जिसकी अध्यक्षता पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज करें.

    विशाल तिवारी ने अपनी याचिका में साल 2017 के बाद उत्तर प्रदेश में हुए सभी एनकाउंटर की स्वतंत्र जांच की भी मांग की है.

    बीबीसी से बात करते हुए वकील विशाल तिवारी ने कहा कि इस तरह की हरकत अनुचित है, किसी को भी क़ानून अपने हाथों में नहीं लेना चाहिए, किसी अभियुक्त के ख़िलाफ़ एक्शन के लिए क़ानून है.

    उन्होंने कहा, “इस तरह की घटनाएं लोकतंत्र और क़ानून के शासन के लिए गंभीर ख़तरा है और इस तरह की घटनाएं सत्ता की अराजकता का नमूना हैं. भारतीय लोकतंत्र और क़ानून के शासन पर यह सीधा हमला है.”

    विशाल तिवारी ने बीबीसी से कहा कि केस की अहमियत को देखते हुए वो सुप्रीम कोर्ट से इसे आज या कल सुनवाई करने के लिए कहेंगे.

    इसके अलावा विशाली तिवारी ने सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध किया है कि वो एक जांच कमिटी बनाए जो 2017 के बाद से उत्तर प्रदेश में हुए 183 एनकाउंटर की जांच करे.

  3. सूडान में अमेरिकी राजनयिक क़ाफ़िले पर हमला, विदेश मंत्री ब्लिंकन ने दी जानकारी

    सूडान

    इमेज स्रोत, AFP

    सूडान में सेना और अर्द्धसैनिक बल रैपिड सपोर्ट फोर्स के बीच चल रहे हथियारबंद संघर्ष के दौरान एक अमेरिकी राजनयिक क़ाफ़िले पर हमला हुआ है. हालांकि इसमें किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है.

    अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने इस घटना की जानकारी देते हुए कहा, ''ये लापरवाही भरी कार्रवाई है. निश्चित तौर पर ये गैर जिम्मेदाराना है और असुरक्षित है.''

    इससे पहले ख़बर थी कि सूडान में ईयू के राजदूत एडेन ओ'हारा पर खार्तूम स्थित उनके घर पर हमला किया गया था. हालांकि आयरलैंड के विदेश मंत्री माइकल मार्टिन ने बताया कि ओ'हारा को ज्यादा चोट नहीं आई है.

    संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक़ सूडान में सेना और अर्द्धसैनिक बल रैपिड सपोर्ट फोर्स के बीच तीन दिन से चले आ रहे संघर्ष में 185 लोग मारे गए हैं और 1800 से अधिक लोग घायल हुए हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    खार्तूम में हवाई हमले, बमबारी और छोटे हथियारों से हमले हो रहे हैं. सेना और रैपिड सपोर्ट फोर्स दोनों ने खार्तूम की अहम जगहों पर कब्जे़ का दावा किया है.

    विस्फोटों से बचने के लिए नागरिकों ने इनमें से कुछ ठिकानों पर शरण लिया हुआ है.

  4. भारत का पहला एप्पल रिटेल स्टोर, टिम कुक ने किया उद्घाटन

    रिटेल स्टोर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    मुंबई में मंगलवार को टेक्नोलॉजी कंपनी एप्पल के सीईओ टिम कुक ने भारत में एप्पल के पहले रिटेल स्टोर का उद्घाटन किया.

    ये रिटेल स्टोर बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के जिया वर्ल्ड ड्राइव मॉल में खोला गया है.

    टिम कुक ने मंगलवार की सुबह रिटेल स्टोर का दरवाज़ा खोला जिसके बाद आम लोग इस स्टोर में ख़रीदारी कर सकेंगे.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    मुंबई में पहले रिटेल स्टोर के बाद भारत का दूसरा रिटेल स्टोर दिल्ली में खोला जा रहा है. एप्पल के इस रिटेल स्टोर का उद्घाटन 20 अप्रैल को होगा.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  5. हरियाणा: करनाल में राइस मिल की बिल्डिंग ढहने से चार मज़दूरों की मौत, 20 घायल

    हरियाणा

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, करनाल के एसपी शशांक कुमार घटना की जानकारी देते हुए

    हरियाणा में मंगलवार को करनाल ज़िले में तीन मंज़िला राइस मिल बिल्डिंग का एक हिस्सा ढहने से चार मज़दूरों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए.

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़ अभी भी वहां कई मज़दूरों के दबने की आशंका है.

    करनाल के एसपी शशांक कुमार ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, ''काफी दुखद घटना घटी है, कार्रवाई की जाएगी.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने कहा, ''हमने वहां पहुंचकर बचाव अभियान जारी किया है. मौके पर डॉक्टर पहुंचे हैं और एनडीआरएफ़ और एसडीआरएफ़ की टीम मौके पर पहुंच रही हैं. अभी तक की जानकारी से पता चला है कि 20 घायल हैं और चार की मृत्यु हुई है. मलबा हटाया जा रहा है. कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी.''

    पत्रकारों से बातचीत में कुछ मज़दूरों ने बताया कि हादसे के वक्त वहां 150 मज़दूर सो रहे थे.

  6. बिहार: मोतिहारी में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 29 हुई

    बिहार

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने जहरीली शराब से मौत के शिकार के परिजनों को आर्थिक मदद देने का वादा किया है

    बिहार के मोतिहारी में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 29 हो गई है.

    पूर्वी चंपारण पुलिस की ओर जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि उसकी ओर से अवैध शराब की बरामदगी और शराब तस्करों की गिरफ़्तारी का अभियान शुरू किया गया है. कई जगह छापेमारी की जा रही है.

    अब तक 174 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक़ 1729 लीटर से अधिक शराब बरामद की गई है. 49 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद की गई है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    मृतकों के परिजनों का आरोप है कि 14/15 अप्रैल की दरम्यानी रात को ज़हरीली शराब के कारण ये मौतें हुई हैं, वहीं प्रशासन ने पहले डायरिया की संभावना जताई थी.

    बीमार पड़े लोगों ने स्थानीय मीडियाकर्मियों से बातचीत में माना था लोकल शराब पीने के बाद परसों शाम से ही उनकी तबियत गड़बड़ाने लगी और साफ़ दिखना बंद होने लगा था.

  7. दुनिया में सबसे ज़्यादा बंदूकें इस देश में हैं

    वीडियो कैप्शन, दुनिया में सबसे ज़्यादा बंदूकें इस देश में हैं

    दुनिया भर में एक अरब से अधिक बंदूकें हैं. लेकिन इनमें से अधिकतर सेनाओं और पुलिस एजेंसियों के पास नहीं हैं बल्कि आम लोगों के पास हैं.

    हाल के महीनों में अमेरिका में बंदूक हिंसा फिर से सुर्ख़ियों में है. अमेरिका में आम लोगों के पास 4 करोड़ बंदूकें हैं, जो दुनिया में सबसे ज़्यादा है. इसके बाद भारत, चीन, पाकिस्तान और रूस का नंबर है.

  8. ब्रेकिंग न्यूज़, पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय की गुमशुदगी की रिपोर्ट बेटे ने कोलकाता पुलिस के पास दर्ज कराई

    मुकुल रॉय

    इमेज स्रोत, ANI

    तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय की गुमशुदगी की रिपोर्ट उनके बेटे ने पुलिस के पास दर्ज कराई है.

    समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, मुकुल रॉय के बेटे ने कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन पर सोमवार रात ये रिपोर्ट दर्ज कराई है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इससे पहले पीटीआई ने उनके परिजनों के हवाले से रिपोर्ट दी थी कि वो सोमवार शाम से 'लापता' हैं. उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल रही है.

    देश के रेल मंत्री रह चुके रॉय के बेटे शुभ्राग्शु ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा कि उनके पिता कहां गए इस बारे में कुछ भी पता नहीं चल पा रहा है. वो सोमवार देर शाम से ही ''लापता'' हैं.

    शुभ्राग्शु ने कहा, ''मैं अपने पिता से संपर्क नहीं कर रहा हूं. उनका पता नहीं चल पा रहा है.''

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    रॉय के करीबियों ने कहा है कि वो सोमवार को दिल्ली जाने वाले थे. राय के एक करीबी शख्स ने कहा, "जहां तक हमें पता है वो दिल्ली एयरपोर्ट पर रात नौ बजे उतरने वाले थे."

    मुकुल रॉय एक समय में तृणमूल कांग्रेस में ममता बनर्जी के बाद सबसे बड़े नेता माने जाते थे. लेकिन पार्टी नेतृत्व से मतभेद के बाद वो 2017 में बीजेपी में शामिल हो गए.

    वो बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए. राय ने 2021 का विधानसभा चुनाव बीजेपी के टिकट पर लड़ा लेकिन बाद में फिर तृणमूल में लौट आए.

  9. जब आवारा कुत्ते हुए खूंखार, बने जान के दुश्मन

    वीडियो कैप्शन, जब आवारा कुत्ते हुए खूंखार, बने जान के दुश्मन

    उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी कैंपस में बीते रविवार को सुबह की सैर पर निकले सफ़दर अली पर सात-आठ आवारा कुत्तों ने जानलेवा हमला कर दिया. वीडियो में दिखता है कि एक शख़्स टहलते हुए पार्क के किनारे खड़ा होता है.

    तभी दो कुत्ते उसके पास आकर भौंकने लगते हैं. चंद पलों में वहां कई और कुत्ते आते हैं और उस शख़्स पर हमला कर देते हैं. कुत्ते उस शख़्स पर हावी हो जाते हैं और उसे नीचे गिरा देते हैं.

    अलीगढ़ पुलिस के अधीक्षक ने इस पूरी घटना की जानकारी दी है. इससे पहले भी आवारा कुत्तों के हमले के वीडियो सामने आए हैं.

  10. चीन का दावा- पिछली तिमाही में इकोनॉमी में 4.5 फीसदी की ग्रोथ

    चीन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    चीन ने कहा है कि पिछली तिमाही में उसकी अर्थव्यवस्था ने 4.5 फीसदी की ग्रोथ हासिल की है.

    चीन का कहना है कि कोविड प्रतिबंधों को ढीला करने बाद इकोनॉमी ने रफ़्तार पकड़ी है और इसने विशेषज्ञों के अनुमानों को ध्वस्त करते हुए 4.5 फ़ीसदी की ग्रोथ हासिल की है.

    पहले के अनुमानों में कहा गया था कि इकोनॉमी में सिर्फ 2.9 फीसदी की बढ़ोतरी होगी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    दिसंबर में चीन ने कार्यस्थलों पर पिछले तीन साल से चले आ रहे कोविड प्रतिबंधों को खत्म कर दिया था.

    प्रतिबंध को खत्म होने के बाद रिटेल सेल्स और औद्योगिक उत्पादन में बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

    चीन का कहना है कि वो 2023 में पांच फीसदी की ग्रोथ हासिल करने का उम्मीद करता है.

    पिछले साल चीन की अर्थव्यवस्था ग्रोथ के मामले में लक्ष्य से काफी पीछे रही थी.

    चीन ने ऐसे वक्त में 4.5 फीसदी की ग्रोथ हासिल करने का दावा किया, जब दुनिया की कई अर्थव्यवस्थाओं में सुस्ती का आलम है.

  11. अतीक़ अहमद की हत्या पर क्या बोले विपक्ष के ये बड़े नेता

    वीडियो कैप्शन, अतीक़ अहमद की हत्या पर क्या बोले विपक्ष के ये बड़े नेता

    अतीक़ और अशरफ़ अहमद की हत्या के बाद विपक्ष यूपी सरकार पर सवाल उठा रहा है.

    क़रीब-क़रीब हर विपक्षी पार्टी ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर निशाना साधा है.

    समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि यूपी में अपराधियों के हौसले बुलंद है.

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने इसे न्यायिक प्रक्रिया से खिलवाड़ बताया है.

  12. हिमाचल में 1 अप्रैल से लागू हो जाएगी ओल्ड पेंशन स्कीम, अधिसूचना जारी

    हिमाचल

    इमेज स्रोत, SUKHWINDER SINGH SUKHU

    इमेज कैप्शन, 2022 चुनाव के दौरान हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने का वादा किया था.

    हिमाचल प्रदेश में 1 अप्रैल 2023 से ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) दोबारा बहाल हो गई है.

    हिमाचल सरकार ने इस बारे में अधिसूचना जारी कर दी है. इससे राज्य के 1.36 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा.

    अब उन्हें नेशनल पेंशन स्कीम (एनपीएस) की कटौतियों का सामना नहीं करना पड़ेगा.

    ओल्ड पेंशन स्कीम पर चीफ सेक्रेट्री की ओर से सोमवार को अधिसूचना जारी की गई.

    इसमें कहा गया है कि कैबिनेट के मुताबिक़ पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने के फैसले के बाद सरकार की ओर से एनपीएस के तहत किए जाने वाले योगदान (नियोक्ता और कर्मचारियों का) को 1 अप्रैल 2023 से रोक दिया जाएगा.

    हिमाचल में ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करना कांग्रेस सरकार का चुनावी वादा था.

    2022 के चुनाव के बाद बनी कांग्रेस सरकार ने कैबिनेट की पहली ही बैठक में ओल्ड पेंशन स्कीम बहाल करने के फैसले को मंजूरी दे दी थी.

    ओल्ड पेंशन स्कीम के तहत रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी और 20 साल से ज्यादा की नौकरी वाले कर्मचारियों के बेसिक सैलरी और महंगाई भत्ता का 50 फीसदी हिस्सा पेंशन के तौर पर मिलेगा.

  13. ये है सऊदी को लेकर मोहम्मद बिन सलमान का सपना

    वीडियो कैप्शन, ये है सऊदी को लेकर मोहम्मद बिन सलमान का सपना

    सऊदी अरब के युवराज और डीफ़ेक्टो युवा नेता मोहम्मद बिन सलमान को ईरान और सऊदी अरब के बीच हुए समझौते का श्रेय दिया जा रहा है.

    उन्हें MBS के नाम से भी जाना जाता है.

    इस हफ़्ते हम जानने की कोशिश करेंगे कि सऊदी अरब को लेकर युवराज मोहम्मद बिन सलमान या MBS का क्या सपना है?

  14. डब्ल्यूटीओ में भारत के ख़िलाफ़ फैसला: यूरोपीय संघ, जापान और ताइवान ने की थी शिकायत

    डब्ल्यूटीओ

    इमेज स्रोत, Robert Hradil/Getty Images

    डब्ल्यूटीओ (विश्व व्यापार संगठन) के एक पैनल ने कहा है कि भारत ने कुछ आईटी (आईसीटी) उत्पादों पर आयात ड्यूटी लगा कर ग्लोबल ट्रेड के नियमों का उल्लंघन किया है.

    भारत ने इस फैसले के ख़िलाफ डब्ल्यूटीओ के अपील ट्राइब्यूनल में जाने का फैसला किया है. यूरोपियन यूनियन, जापान और ताइवान ने भारत की ओर से लगाई गई आयात ड्यूटी के ख़िलाफ़ शिकायत की थी.

    इस मामले में डब्ल्यूटीओ ने अपनी रिपोर्ट में कहा है, ''हम भारत से 1994 के गैट नियमों का पालन करने की सिफारिश करते हैं.''

    डब्ल्यूटीओ ने इस मामले में यूरोपियन यूनियन, जापान और चाइनीज़ ताइपे की ओर से पेश की गई तीन पैनल रिपोर्टों को सर्कुलेट किया है.

    इन रिपोर्टों में कुछ आईसीटी (इन्फॉरमेशन, कम्यूनिकेशन और टेक्नोलॉजी) उत्पादों पर टैरिफ लगाने के नियमों का ज़िक्र है.

    2 अप्रैल 2019 को यूरोपियन यूनियन ने भारत की ओर से कई आईसीटी उत्पादों पर लगाई गई आयात ड्यूटी को चुनौती दी थी.

    इनमें मोबाइल फोन और उनके कंपोनेंट्स, बेस स्टेशन, इंटिग्रेटेड सर्किट और ऑप्टिकल इंस्ट्रूमेंट्स जैसे उत्पाद शामिल हैं. इन उत्पादों पर 7.5 से लेकर 20 फीसदी टैक्स आयात ड्यूटी लगाई गई थी.

  15. अतीक़ अहमद पर गोली चलाने वाले के मां-बाप क्या बोले?

    वीडियो कैप्शन, अतीक़ अहमद पर गोली चलाने वाले के मां-बाप क्या बोले?

    यूपी के प्रयागराज में अतीक़ अहमद और उनके भाई अशरफ़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई.

    पुलिस ने तीनों हमलावरों को गिरफ़्तार कर लिया है.

    इनकी पहचान कासगंज के अरुण मौर्या, हमीरपुर के सनी और बांदा के लवलेश तिवारी के तौर पर हुई है.

    22 साल के लवलेश तिवारी के पिता का कहना है कि बेटे का परिवार से कोई रिश्ता नहीं है.

    अतीक हत्याकांड में 22 साल के अभियुक्त लवलेश उत्तर प्रदेश में बांदा के केवतारा क्रासिंग के रहने वाले हैं.

    देखिए लवलेश के परिवार वाले क्या क्या कह रहे हैं.

    23 साल के अभियुक्त सनी सिंह के भाई का भी कहना है कि परिवार ने रिश्ता ख़त्म कर लिया है.

    18 साल के अरुण मौर्या के रिश्तेदार मीडिया से बातचीत में कह रहे हैं कि वो कई दिनों से घर नहीं आया.

  16. पश्चिम बंगाल: मुकुल रॉय 'लापता', बेटे ने कहा- सोमवार देर शाम से कोई संपर्क नहीं

    मुकुल राय

    इमेज स्रोत, SANJAY DAS/BBC

    तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय के परिवार वालों ने कहा है वो सोमवार शाम से ''लापता'' हैं. उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल रही है.

    देश के रेल मंत्री रह चुके रॉय के बेटे शुभ्राग्शु ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा कि उनके पिता कहां गए इस बारे में कुछ भी पता नहीं चल पा रहा है.

    वो सोमवार देर शाम से ही ''लापता'' हैं. शुभ्राग्शु ने कहा, ''मैं अपने पिता से संपर्क नहीं कर रहा हूं. उनका पता नहीं चल पा रहा है.''

    रॉय के करीबियों ने कहा है कि वो सोमवार को दिल्ली जाने वाले थे.

    राय के एक करीबी शख्स ने कहा,''जहां तक हमें पता है वो दिल्ली एयरपोर्ट पर रात नौ बजे उतरने वाले थे.''

    मुकुल रॉय एक समय में तृणमूल कांग्रेस में ममता बनर्जी के बाद सबसे बड़े नेता माने जाते थे. लेकिन पार्टी नेतृत्व से मतभेद के बाद वो 2017 में बीजेपी में शामिल हो गए.

    वो बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए. राय ने 2021 का विधानसभा चुनाव बीजेपी के टिकट पर लड़ा लेकिन बाद में फिर तृणमूल में लौट आए.

  17. COVER STORY: सूडान में फिर क्यों हुआ संघर्ष?

    वीडियो कैप्शन, सूडान में आपस में भिड़े सैन्य गुट, तीन दिन से चल रहे संघर्ष में 100 से ज़्यादा की मौत

    सूडान में सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच लगातार तीसरे दिन भी लड़ाई जारी रही.

    अब तक इस संघर्ष में सौ से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. कई दिनों से जारी तनाव के बाद ये हिंसा भड़की.

    हुआ ये कि सूडान के अर्धसैनिक बल - द रैपिड सपोर्ट फ़ोर्सेस के सदस्यों को देश के कई हिस्सों में दोबारा तैनात किया गया.

    पर सूडान की सेना ने एक ख़तरे के रूप में देखा. इसी की चर्चा कवर स्टोरी में.

  18. अमेरिका में 'चाइनीज पुलिस स्टेशन' चलाने के आरोप में दो लोग गिरफ़्तार

    चीन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अमेरिका के मैनहटन में कथित फर्ज़ी चाइनीज पुलिस स्टेशन चलाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ़्तार किया गया है.

    ये गिरफ़्तारी मैनहटन के चाइनाटाउन इलाके में हुई है. गिरफ़्तार शख्स चीनी मूल के नागरिक हैं और न्यूयॉर्क सिटी में रहते हैं.

    दोनों पर चीनी एजेंट के तौर पर साजिश रचने और न्याय में बाधा डालने का आरोप लगाया गया है.

    उन्हें सोमवार को ब्रुकलिन के फेडरल कोर्ट में पेश किया गया.

    चीन ने कई बार कहा है कि ऐसे थानों के संचालन में उसका हाथ नहीं है.

    उसने उन्हें विदेश में रह रहे चीनी नागरिकों को सेवा देने वाला सर्विस सेंटर कहा है.

    सोमवार को यूएस डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस ने बताया कि 61 वर्षीय लु जियानवांग और 59 वर्षीय चेन जिनपिंग ने चीनी के पब्लिक सिक्योरिटी मंत्रालय की ओर से मैनहटन में पहला विदेशी पुलिस थाना खोलने की कोशिश की थी.

  19. नमस्कार! बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है. अभिवादन स्वीकार कीजिए.

    ये लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध रहेगा. 17 अप्रैल के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.