पाकिस्तान को 1 बिलियन डॉलर देगा संयुक्त अरब अमीरात- वित्त मंत्री

संयुक्त अरब अमीरात ने पाकिस्तान को 1 बिलियन डॉलर की वित्तीय सहायता देने की पुष्टि की है. पाकिस्तान के वित्त मंत्री ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी.

लाइव कवरेज

दीपक मंडल and शुभम किशोर

  1. टाइम मैगज़ीन: दुनिया के 100 प्रभावशाली लोगों की सूची में शाहरुख़ और राजामौली शामिल

    शाहरुख ख़ान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारतीय फ़िल्म अभिनेता शाहरुख़ ख़ान और फ़िल्म निर्देशक एस. एस. राजामौली टाइम मैगज़ीन के 100 प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल किए गए हैं. इस सूची में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन, ब्रिटेन के किंग चार्ल्स, सिंगर बेयोंसे भी शामिल हैं.

    इस सूची में शाहरुख़ ख़ान की प्रोफ़ाइल अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने लिखी है. जो इस तरह है,'' शाहरुख़ ख़ान से पहली मुलाकात मैं कभी भूल नहीं पाऊंगी. तब से अब तक 16 साल बीत चुके हैं''.

    ''शाहरुख़ ख़ान हमेशा बेहतरीन अभिनेताओं में से एक के रूप में जाने जाएंगे. लेकिन उनकी सबसे ख़ास बात है उनका दिल-ओ-दिमाग़. उनकी नेकी और उदारता. यह सूची लंबी है...उन्हें क़रीब से जानने वालों को पता है कि ये 150 शब्द उनके व्यक्तित्व के बारे में बताने के लिए काफ़ी नहीं हैं.''

    शाहरुख

    इमेज स्रोत, ANI

    इससे पहले शाहरुख़ ख़ान टाइम100 रीडर पोल में टॉप पर आए थे. इसमें लोगों ने दुनिया के 100 प्रभावी लोगों की सूची में शाहरुख़ ख़ान को टॉप पर रखा था.

  2. पीएम मोदी ने ऋषि सुनक से फ़ोन पर बात की, भारत विरोधी तत्वों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई की मांग

    पीएम नरेंद्र मोदी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक से ब्रिटेन में मौजूद भारतीय दूतावासों की सुरक्षा बढ़ाने और भारत विरोधी तत्वों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई करने को कहा है.

    सुनक से फ़ोन पर बातचीत के दौरान मोदी ने उनसे उन लोगों के प्रत्यर्पण पर भी बात की जो भारत में आर्थिक अपराधों को अंजाम देने के बाद भाग कर ब्रिटेन पहुंच गए हैं.

    उन्होंने सुनक से उन्हें वापस भारत भेजे जाने पर अब तक हुई प्रगति के बारे में जानना चाहा. हाल में खालिस्तानी समर्थकों तत्वों ने लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग की खिड़कियों को तोड़ डाला था और भारत के राष्ट्रीय झंडे को गिराने की कोशिश की थी. इसके बाद से ही भारतीय उच्चायोग की सुरक्षा पर चिंता जताई जा रही थी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    समाचार एजेंसी पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से ख़बर दी है दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच व्यापार और आर्थिक क्षेत्र में सहयोग समेत कई द्विपक्षीय मुद्दों पर बात हुई. पीएम मोदी ने सुनक को बैसाखी की पूर्व संध्या पर बधाई भी दी.

    उन्होंने ऋषि सुनक को सितंबर में आयोजित होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन के लिए भी आमंत्रित किया. सुनक ने जी-20 की भारत की अध्यक्षता के लिए ब्रिटेन के पूर्ण समर्थन की बात कही. दोनों नेता पिछले नवंबर में इंडोनेशिया के बाली में जी-20 बैठक में मिले थे.

  3. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है. अभिवादन स्वीकार कीजिए.

    ये लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध रहेगा. 13 अप्रैल के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.