पाकिस्तान को 1 बिलियन डॉलर देगा संयुक्त अरब अमीरात- वित्त मंत्री
संयुक्त अरब अमीरात ने पाकिस्तान को 1 बिलियन डॉलर की वित्तीय सहायता देने की पुष्टि की है. पाकिस्तान के वित्त मंत्री ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी.
लाइव कवरेज
दीपक मंडल and शुभम किशोर
BBC Hindi: बीते हफ़्ते की वो ख़बरें जो शायद आप मिस कर गए
इमेज स्रोत, Getty Images
नमस्ते, उम्मीद है कि आप अच्छे होंगे.
हमें मालूम है कि घर का काम, बाहर का काम करते हुए आपको ख़बरों पर नज़र रखने का वक़्त नहीं मिला होगा.
इस वजह से आप देश दुनिया की अहम ख़बरों को देख या पढ़ नहीं पाए होंगे.
इसी के चलते हम लाए हैं आपके लिए कुछ अहम ख़बरें. शायद इन ख़बरों में से कुछ पर आपकी नज़र नहीं गई होगी.
इंदौर में नाबालिग लड़कों ने दूसरे नाबालिग लड़के को निर्वस्त्र कर धार्मिक नारे लगवाए
....में
Author, समीर ख़ान
पदनाम, समीर ख़ान, इंदौर से बीबीसी हिंदी के लिए
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर
इंदौर में कुछ नाबालिग लड़कों ने दूसरे धर्म के एक नाबालिग लड़के को कथित तौर पर निर्वस्त्र कर जबरदस्ती धार्मिक नारे लगवाए और इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया.
इस वीडियो के सामने आने के बाद इंदौर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर नाबालिग अभियुक्तों को हिरासत में लिया है.
रिपोर्टों के अनुसार इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में स्टार चौराहे के पास कुछ नाबालिग किशोरों द्वारा दूसरे धर्म के नाबालिग किशोर को खेलने के बहाने तालाब किनारे ले जाया गया.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
तालाब किनारे ले जाकर नाबालिग किशोर के कपड़े उतारे गए और उससे कथित तौर पर ज़बरदस्ती धार्मिक नारे लगवाए गए.
नारे लगवाने वाले युवकों ने इस पूरी घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.
सभी अभियुक्तों को हिरासत में लिया गया है.
इमेज स्रोत, Twitter@CP_INDORE
इमेज कैप्शन, इंदौर पुलिस की फ़ाइल फ़ोटो
साथ ही पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वह सोशल मीडिया पर वीडियो को वायरल ना करें.
ऐसा करने वालों के ख़िलाफ कार्रवाई की जाएगी.
पुलिस के मुताबिक सभी लड़के एक दूसरे को पहले से जानते थे.
बांग्ला वर्ष के प्रवर्तक अकबर हैं या शशांक, इस पर कोलकाता में छिड़ी नई बहस
इमेज स्रोत, PRABIR BHATTACHARYA
पोयला बैशाख की शोभायात्रा के मुद्दे पर कोलकाता में भी विवाद छिड़ गया है. आयोजकों की इस टिप्पणी के बाद ही विवाद खड़ा हुआ है कि बांग्ला वर्ष के प्रवर्तक के तौर पर गौड़ के राजा शशांक को पेश किया जाएगा.
वैसे, यह विवाद या बहस तो कई वर्षों से चल रहा है कि बांग्ला वर्ष (साल) राजा शशांक ने शुरू किया था या सम्राट अकबर ने. लेकिन यह बहस मूल रूप से अकादमिक ही थी.
लंबे समय से नववर्ष के मौके पर समारोह आयोजित करने वाले संगठनों ने इस बार शशांक को बांग्ला वर्ष के प्रवर्तक के तौर पर प्रचारित करने और उनकी प्रतिमा के साथ शोभायात्रा निकालने के एलान पर आपत्ति जताई है.
राजा शशांक को सामने रख कर मंगल शोभायात्रा आयोजित करने वाले संगठन बंगीय सनातनी संस्कृति परिषद के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की नज़दीकी है. हालांकि उसका दावा है कि संगठन के तमाम लोग आरएसएस के नज़दीकी नहीं हैं.
अतीक़ अहमद के बेटे असद के एनकाउंटर पर बोले अखिलेश- बीजेपी चुनाव को देखते हुए...
इमेज स्रोत, ANI
समाजवादी पार्टी प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अतीक़ अहमद के बेटे असद के एनकाउंट पर एक बार फिर सवाल उठाया है.
उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव को देखते हुए एनकाउंटर कर रही है.
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, "पहले दिन से भारतीय जनता पार्टी चुनाव को देखते हुए एनकाउंटर कर रही है. और इसका एक उदाहरण नहीं है. मैं बीजेपी से पूछना चाहता हूं कि जिस बुलडोज़र ने, जिन अधिकारियों ने, प्रशासन ने एक ब्राह्नण मां और बेटी पर बुलडोज़र चला दिया, आग लगा दी, उनको क्यों नहीं मिट्टी में मिला दिया."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
बलिया की घटना का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, "बलिया में एक नौजवान छात्र नेता जो चुनाव लड़ना चाहता था, उसको मुख्यमंत्री के स्वजातीय लोगों ने मार-मार कर जान ले ली. क्या आज का भारत ये है कि कमज़ोर की जान ले लेंगे? क्या आज का भारत ये है कि संविधान से जो अधिकार मिले हैं, वो नहीं मिलेंगे?"
इससे पहले अखिलेश यादव ने असद के एनकाउंटर को झूठा बताया था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
उन्होंने एक ट्वीट कर लिखा, "झूठे एनकाउंटर करके भाजपा सरकार सच्चे मुद्दों से ध्यान भटकाना चाह रही है. भाजपाई न्यायालय में विश्वास ही नहीं करते हैं. आज के और हालिया एनकाउंटरों की भी गहन जाँच-पड़ताल हो व दोषियों को छोड़ा न जाए. सही-गलत के फ़ैसलों का अधिकार सत्ता का नहीं होता है. भाजपा भाईचारे के ख़िलाफ़ है."
आंबेडकर और सावरकर में क्या जाति के मुद्दे पर वैचारिक दूरी थी?
इमेज स्रोत, Getty Images
डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के राजनीतिक जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव था महाड़ सत्याग्रह.
20 मार्च,1927 को आंबेडकर और उनके अनुयायियों ने महाराष्ट्र के कोलाबा ज़िले के महाड़ में स्थित चावदार तालाब तक एक जुलूस निकाला था. वो लोग छुआछूत के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे थे.
हज़ारों की संख्या में अछूत कहे जाने वाले लोगों ने आंबेडकर की अगुवाई में चावदार के एक सार्वजनिक तालाब से पानी पिया. सबसे पहले डॉक्टर आंबेडकर ने चुल्लू से पानी पिया और फिर उनका अनुकरण करते हुए उनके हज़ारों अनुयायियों ने पानी पिया.
उस समय आंबेडकर ने वहाँ मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा था, "क्या हम इसलिए यहाँ आए हैं कि हमें पीने के लिए पानी नहीं मिलता है? क्या हम यहाँ इसलिए आए हैं कि यहाँ के ज़ायक़ेदार कहलाने वाले पानी के हम प्यासे हैं? बिल्कुल नहीं. हम यहाँ इसलिए आए हैं कि हम इंसान होने का अपना हक़ जता सकें."
श्रीनगर की जामा मस्जिद में रमज़ान के आख़िरी जुमे की नमाज़ पर प्रशासन ने लगाई रोक: इंतज़ामिया कमेटी
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, श्रीनगर की जामा मस्जिद (फाइल फोटो)
श्रीनगर की जामा मस्जिद की इंतज़ामिया कमेटी ने कहा है कि प्रशासन ने वहां रमज़ान के आख़िरी ज़ुमे की नमाज़ 'जुम्मा-तुल-विदा' पर रोक लगा दी है.
समाचार एजेंसी पीटीआई की ख़बर के मुताबिक़, शहर के नवहट्टा इलाके में मौजूद इस मस्जिद की इंतज़ामिया कमेटी अंजुमन औकफ जामिया मस्जिद ने एक बयान में कहा है कि जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी शुक्रवार को मस्जिद में पहुंचे और कमेटी से इसके गेट बंद करने को कहा.
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, श्रीनगर की जामा मस्जिद
कमेटी ने कहा, "प्रशासन ने फैसला किया है कि वह मस्जिद में रमजान के आखिरी जुमे की नमाज़ अदा करने की इजाज़त नहीं देगा.''
बयान में कहा गया है, "औकफ प्रशासन के इस कदम से काफी खिन्न है. इससे लाखों लोगों को काफी तकलीफ़ पहुंची है, जो वर्षों से यहां आकर सालों से रमज़ान के आख़िरी जुमे की नमाज़ पढ़ने की परंपरा निभाते आए हैं. इस नमाज़ की काफी महत्ता है."
पिछले महीने प्रशासन ने मस्जिद में 'शब-ए-बरात' की नमाज़ पर रोक लगा दी थी.
सऊदी अरब को अचानक भारत की राह क्यों अच्छी लगने लगी
इमेज स्रोत, Getty Images
यूएई के आर्टिफिशल इंटेलिजेंस मंत्री उमर सुल्तान ओलामा ने पिछले साल अक्टूबर में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर की तारीफ़ करते हुए कहा था कि यूक्रेन संकट के दौरान उन्होंने भारत की विदेशी नीति को जिस तरह से आगे बढ़ाया, उससे वह काफ़ी प्रभावित हैं.
उमर सुल्तान ओलामा नेकहा था, ''ऐतिहासिक रूप से दुनिया एकध्रुवीय, द्विध्रुवीय या त्रिध्रुवीय रही है. ऐसे में आप किस खेमे को चुनेंगे? मैं भारत के विदेश मंत्री से काफ़ी प्रभावित हूँ. मैंने उनके कई भाषण देखे हैं. एक चीज़ तो स्पष्ट है कि यूएई और भारत को किसी भी गुट में शामिल नहीं होना चाहिए. आख़िरकार जियोपॉलिटिक्स ख़ास गुटों के हितों से तय की जाती है. ऐतिहासिक रूप से अस्तित्व में रहा यह मॉडल अब नहीं है. आज के वक़्त में एक देश को अपने हितों के बारे में सोचना चाहिए.''
इसी साल मार्च में सऊदी अरब के रिसर्चर और राजनीतिक विश्लेषक सलमान अल-अंसारी ने भारत की स्वतंत्र विदेश नीति कीतारीफ़ करतेहुए कहा था कि भारत ने पश्चिम के भारी दबाव के बावजूद अपने हितों से समझौता नहीं किया.
सलमान अल-अंसारी ने कहा था, ''भारत की विदेश नीति की मैं प्रशंसा करता हूँ. भारत किसी का पिछलग्गू नहीं है. पश्चिम या पूरब के देश क्या चाहते हैं, इसके दबाव में भारत नहीं आता है. मैं मानता हूँ कि सऊदी अरब को भी ऐसी नीतियों को प्रोत्साहित करना चाहिए. मेरा मानना है कि एक संप्रभु देश को ऐसे ही होना चाहिए.''
सऊदी अरब के बाद पाकिस्तान को मिला यूएई से मदद का भरोसा
इमेज स्रोत, REUTERS/Faisal Mahmood
इमेज कैप्शन, पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक़ डार
संयुक्त अरब अमीरात ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से कहा है कि वो पाकिस्तान को एक अरब डॉलर की मदद देगा.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान की बिगड़ी अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए जो सहायता पैकेज उसे दिया जाना है, आईएमएफ़ ने इसके लिए इस फंड की शर्त रखी थी.
पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक़ डार ने ट्विटर पर बताया, "स्टेट बैंक ऑफ़ पाकिस्तान यूएई के अधिकारियों से रकम लेने के लिए ज़रूरी कागज़ी कार्रवाई कर रहा है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
आईएमएफ़ की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जियोर्गिवा ने एक दिन पहले ये कहा था कि आईएमएफ़ पाकिस्तान के आर्थिक सुधार कार्यक्रम को पूरा करने के लिए उसके मित्र देशों से बात की जा रही है.
सऊदी अरब ने पिछले हफ़्ते आईएएमएफ़ को बताया था कि वो पाकिस्तान को दो अरब डॉलर की मदद देगा.
पाकिस्तान के पास एक महीने से भी कम समय की विदेशी मुद्रा बची है और उसे आईएमएफ़ से 1.1 अरब डॉलर की सहायता पैकेज का इंतज़ार है.
लेकिन वित्तीय नीतियों में बदलाव के मुद्दे पर नवंबर से ही पाकिस्तान को मिलने वाली ये सहायता पैकेज अटकी हुई है.
आईएमएफ़ ने ये भी कहा है कि उसे भुगतान संतुलन के घाटे की भरपाई जून तक करने का आश्वासन चाहिए.
अतीक़ अहमद के बेटे का एनकाउंटर: मानवाधिकार आयोग और सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा
इमेज स्रोत, UP POLICE HANDOUT
उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त और बाहुबली नेता अतीक़ अहमद के बेटे असद अहमद और उनके साथी ग़ुलाम मोहम्मद को झांसी के पास गुरुवार को पुलिस ने एक एनकाउंटर में मार दिया है.
क़ानून का पालन करने वाली एजेंसियां एनकाउंटर का इस्तेमाल एक हथियार के रूप में न कर सकें, इसलिए इस तरह की एक्स्ट्रा ज्यूडिशियल किलिंग्स को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) और सुप्रीम कोर्ट ने विस्तृत दिशानिर्देश दिए हैं.
इंडियन एक्सप्रेसने इस दिशानिर्देश से जुड़ी कुछ बातें अपनी रिपोर्ट में छापी हैं.
अख़बार लिखता है कि 2014 में पीयूसीएल (पीपल्स यूनियन फ़ॉर सिविल लिबर्टीज़) बनाम महाराष्ट्र सरकार मामले में मुख्य न्यायाधीश आरएम लोढा और रोहिंगटन फ़ली नरीमन की बेंच ने पुलिस एनकाउंटर से जुड़ा 16 सूत्री दिशार्निदेश दिया था.
क्रिप्टोकरेंसी एसेट्स पर क्या है जी-20 देशों का नज़रिया, निर्मला सीतारमण ने बताया
इमेज स्रोत, Reuters
वॉशिंगटन में जी-20 के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंकों के गवर्नरों के बीच बैठक के बाद निर्मला सीतारमण ने कहा है कि क्रिप्टो एसेट पर कोई भी कदम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तालमेल के साथ उठाए जाने चाहिए.
उन्होंने कहा, "मुझे इस बात को लेकर खुशी है कि जी-20 के सदस्य देशों में इस बात को लेकर काफी हद तक सहमति है."
"जी-20 ने क्रिप्टो एसेट से पैदा चुनौतियों का सामना करने के लिए काफी तेजी दिखाई है. जी 20 और इसके सदस्य देशों का मानना है कि क्रिप्टो एसेट से जुड़े मामलों से निपटने में अकेले कोई देश सक्षम नहीं है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
सीतारमण ने कहा कि जी-20 के देशों ने इस मुद्दे से निपटने की इच्छाशक्ति दिखाई है. जी-20 की भारत की अध्यक्षता के दौरान इस मामले में एक ''सिंथेसिस पेपर'' पेश किया जाएगा.
दो महीने पहले आरबीआई के गर्वनर शक्तिकांत दास ने जी20 की मीटिंग में कहा कि मौजूदा समय में क्रिप्टोकरेंसी या क्रिप्टो प्रॉपर्टी से जुड़े जोखिम हैं. ऐसे में इन जोखिम से निपटने के लिए इंटरनेशन फ्रेमवर्क की आवश्यकता है.
इसे स्थिर संपत्ति के रूप में लाने के लिए सुरक्षा से लेकर स्थिरता तक के पहलुओं पर विचार करने की जरूरत है.
इमेज कैप्शन, 1942 में अपने जन्म दिवस के मौक़े पर मुंबई के अपने निवास पर समाजसेवी महिला कार्यकर्ताओं के साथ डॉ आंबेडकर.
भारत का संविधान लिखे जाते वक़्त 25 नवंबर, 1949 को उसका अंतिम पाठ पूरा होने के बाद, देश के महान नेताओं में से एक और दलितों के निर्विवादित नेता डॉ. भीमराव आंबेडकर ने देश के भविष्य के बारे में एक ख़ास बात कही.
डॉ आंबेडकर ने कहा, "26 जनवरी, 1950 को, हम विरोधाभासों भरे जीवन में प्रवेश करने जा रहे हैं. राजनीतिक जीवन में तो हमारे पास समानता होगी, लेकिन सामाजिक और आर्थिक जीवन में असमानता होगी."
भारत ने 26 जनवरी, 1950 को संविधान लागू होने के साथ ख़ुद को एक संप्रभु, लोकतांत्रिक और गणतांत्रिक राज्य होने का एलान कर दिया. अपने भाषण में डॉ आंबेडकर शायद नए गणतांत्रिक राज्य और पुरानी सभ्यता के बीच के अंतर्विरोधों के बारे में इशारा कर रहे थे.
उन्होंने कहीं और कहा कि लोकतंत्र 'भारतीय भूमि का केवल ऊपरी पोशाक' है. उनके अनुसार, यहां की संस्कृति 'अनिवार्य तौर पर अलोकतांत्रिक' है और यहां के गांव 'स्थानीयता का गंदा नाला, अज्ञानता, संकीर्णता और सांप्रदायिकता के घर' हैं.
सऊदी शहर जेद्दाह में नौ देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक, अरब लीग में शामिल होगा सीरिया?
इमेज स्रोत, Peter Hermes Furian/Getty Images
अरब लीग में सीरिया को फिर से शामिल किए जाने के मुद्दे पर सऊदी अरब के शहर जेद्दाह में शुक्रवार को नौ देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक होने वाली है.
साल 2011 में राष्ट्रपति बशर अल असद के नेतृत्व में लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारियों के बर्बर दमन के मुद्दे पर सीरिया को अरब लीग की सदस्यता से निलंबित कर दिया गया था.
बुधवार को सऊदी अरब और सीरिया ने कहा था कि उनके बीच दमिश्क के अलगाव को ख़त्म करने को लेकर ज़रूर कदम उठाने पर चर्चा हुई है.
पिछले महीने ही सऊदी अरब ने सात सालों के बाद ईरान के साथ कूटनीतिक संबंधों की बहाली की घोषणा की थी.
बशर अल असद की हुकूमत के कट्टर आलोचक क़तर ने सीरिया के साथ संबंध सामान्य किए जाने की कोशिशों का विरोध किया है.
हैदराबाद के निज़ाम ने 4,000 करोड़ की जायदाद उड़ाई, फिर भी रहा ये मलाल
इमेज स्रोत, DR. MOHAMMED SAFIULLAH, THE DECCAN HERITAGE TRUST
स्विट्ज़रलैंड के एक ज्योतिषी ने 1980 के दशक में हैदराबाद के आठवें निज़ाम मुकर्रम जाह से कहा था, "आपकी मौत 86 साल की उम्र से पहले नहीं होगी".
कई साल पहले जब मुकर्रम जाह के जानने वाले पत्रकार-लेखक जॉन ज़ुबरिस्की उनसे अनातोलिया, तुर्की में मिले तब उनकी उम्र 71 साल थी, वे डायबिटीज़ की बीमारी की दवा लेते थे और सिगरेट जम के पीते थे.
उन्होंने जॉन ज़ुबरिस्की से यक़ीन से कहा था, "जब मेरे दादा, मीर उसमान अली ख़ाँ, चेन-स्मोकर होने के अलावा रोज़ 11 ग्राम अफ़ीम लेते हुए 80 बरस तक जिए, तब मैं तो उनसे ज़्यादा ही जियूँगा".
2023 में जब मुकर्रम जाह का निधन हुआ तब उनकी उम्र 89 साल की थी.
शी जिनपिंग और ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा की आज मुलाकात, 20 समझौतों पर होंगे हस्ताक्षर
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, शी जिनपिंग और लुला डी सिल्वा (फाइल फोटो)
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शुक्रवार को ब्राज़ील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा से मुलाकात करेंगे. लूला इन दिनों चीन के दौरे पर हैं. मुलाकात उनके दौरे के दूसरे दिन हो रही है.
चीन ब्राज़ील का अहम कारोबार साझीदार है. दोनों देश पश्चिमी देशों के प्रभाव वाले आर्थिक संस्थानों को चुनौती देने की अपील करते रहे हैं.
लूला डा सिल्वा की इस यात्रा के दौरान ब्राज़ील की पूर्व राष्ट्रपति डिलमा रउजेफ को न्यू डेवलपमेंट बैंक के अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई गई. न्यू डेवलपमेंट बैंक को चीन का समर्थन है.
न्यू डेवलपमेंट बैंक ब्राज़ील और दुनिया के कई हिस्सों में इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को वित्तीय मदद देता है.
ब्राज़ील सरकार ने कहा है कि लूला की इस यात्रा के दौरान चीन के साथ वह 20 समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे.
ब्राज़ील में बोलसोनारो की हार और लूला के राष्ट्रपति बनने के बाद दोनों देशों के रिश्तों में और मजबूती दिख रही है.
अतीक़ अहमद: मुक़दमों से घिरे बाहुबली की पत्नी, भाई और बेटों के 'जुर्म' की पूरी दास्तां
इमेज स्रोत, ANI
उमेश पाल हत्याकांड मामले में उत्तर प्रदेश की एसटीएफ़ ने अतीक़ अहमद के बेटे असद और एक और 'शूटर' ग़ुलाम को गुरुवार दोपहर झाँसी में मुठभेड़ में मार गिराया.
उत्तर प्रदेश पुलिस ने उमेश पाल की हत्या से जुड़ी अपनी जांच में इसे बड़ी उपलब्धि बताया.
लेकिन क्या है अतीक़ अहमद और उनके परिवार के सदस्यों का आपराधिक इतिहास और कैसे इस माहौल में उनका परिवार मुक़दमों और आरोपों से घिरा नज़र आ रहा है.
बीबीसी ने दस्तावेज़ों, वकीलों और पुलिस अधिकारियों से जानने की कोशिश की.
झारखंड : आईएएस के ठिकानों पर छापेमारी के बाद ईडी की कार्रवाई में सात गिरफ़्तार
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड में जमीन हड़पने के एक मामले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के सिलसिले में सात लोगों को गिरफ़्तार किया है.
इससे पहले झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल में एक आईएएस अधिकारी के ठिकानों समेत 22 जगहों पर छापेमारी की गई थी.
समाचार एजेंसी पीटीआई की ख़बर के मुताबिक़ शुक्रवार को ईडी अधिकारियों ने बताया कि जिन लोगों को गिरफ़्तार किया गया है उनके नाम हैं- अफ़सर अली, इम्तियाज़ अहमद, प्रदीप बागची, मोहम्मद सद्दाम हुसैन, तल्हा ख़ान, भानु प्रताप प्रसाद और फैयाज़ ख़ान.
प्रसाद की पहचान सरकारी अधिकारी के तौर पर हुई है.
सातों लोगों को पीएमएलए की आपराधिक धाराओं के तहत गिरफ़्तार किया गया है.
ईडी ने गुरुवार को आईएएस अधिकारी छवि रंजन के ठिकानों समेत तीन राज्यों के 22 जगहों पर छापेमारी की थी.
रंजन पहले झारखंड की राजधानी रांची में डिप्टी कमिश्नर थे.
बीजेपी के नेता बाबूलाल मरांडी ने गुरुवार एक बयान जारी कर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछा कि वह ईडी की हालिया कार्रवाई के बाद दोषियों के ख़िलाफ़ क्या कार्रवाई करेंगे.
उत्तर कोरिया ने किया नई मिसाइल का परीक्षण, जापान को देनी पड़ी नागरिकों को चेतावनी
इमेज स्रोत, Getty Images
उत्तर कोरिया ने दावा किया है कि उसने कल नई और अधिक उन्नत किस्म की एक मिसाइल का परीक्षण किया है जो पहले की मिसाइलों के मुक़ाबले परमाणु हमला करने में अधिक सक्षम है.
उत्तर कोरिया का कहना है कि ये एक सॉलिड फ्यूल इंटरकॉन्टिनेस्टल बैलिस्टिक मिसाइल है जो उसका अब तक का "सबसे अधिक शक्तिशाली" हथियार है.
सरकारी न्यूज़ एजेंसी केसीएनए ने इस परीक्षण को सफल करार दिया है.
परीक्षण के दौरान देश के सुप्रीम लीडर किम जोंग-उन, उनकी बेटी और उनकी बहन भी मौजूद थे.
किम जोंग-उन ने कहा है कि ह्वासांग-18 नाम की ये मिसाइल उत्तर कोरिया की आक्रामक रणनीति में मदद कर सकेगा. उन्होंने कहा कि इस परीक्षण से उनके दुश्मन "डरेंगे और चिंता करेंगे."
उत्तर कोरिया के इस परीक्षण के कारण जापान ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की और कहा कि वो सुरक्षित जगहों पर छिप जाएं. हालांकि इसके 30 मिनट बाद ही चेतावनी को वापस ले लिया गया.
वहीं दक्षिण कोरिया ने कहा है कि जिस तकनीक की बात उत्तर कोरिया ने की है वो नई नहीं है और उसे सही मायनों में सॉलिड फ्यूल इंटरकॉन्टिनेस्टल बैलिस्टिक मिसाइल बनाने में अभी और कोशिश और वक्त लगेगा.
इमेज स्रोत, KCNA via REUTERS TV
बीबीसी सोल संवाददाता जीन मैकिन्ज़ी बताते हैं कि उत्तर कोरिया के अनुसार ये परमाणु हथियारों के उनके ज़खीरे का सबसे शक्तिशाली हथियार है.
वो कहते हैं, "इसके परीक्षण की तस्वीरें सरकारी मीडिया के पहले पन्ने पर छाई रहीं. लेकिन देखा जाए तो उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम के लिए बड़ी उपलब्धि है. लिक्विड फ्यूल मिसाइलों के मुक़ाबले इंटरकॉन्टिनेस्टल बैलिस्टिक मिसाइलों को बिना चेतावनी के छोड़ा जा सकता है, इस कारण उन्हें आसानी से डिटेक्ट कर पाना मुश्किल होता है."
"जिस तरह से किम जोंग-उन अपने परमाणु हथियारों का विकास कर रहे हैं जानकार मानते हैं कि वो चाहते हैं कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय उन्हें एक परमाणु संपन्न देश के रूप में स्वीकार करे."
पंजाब: पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी आज विजिलेंस ब्यूरो के सामने पेश होंगे
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी आय से अधिक संपत्ति के मामले में 14 अप्रैल को विजिलेंस ब्यूरो के सामने पेश होने को कहा गया है.
समाचार एजेंसी पीटीआई की ख़बर के मुताबिक़ पंजाब के कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने इसकी पुष्टि की है.
विजिलेंस ब्यूरो ने चन्नी को 12 अप्रैल को पूछताछ के लिए बुलाया था. लेकिन उन्होंने एक दिन का समय मांगा था. ब्यूरो ने उन्हें 20 अप्रैल को अपने मोहाली दफ़्तर में हाजिर होने के लिए कहा था.
लेकिन वारिंग ने गुरुवार को बताया ब्यूरो ने अब चन्नी को 14 अप्रैल को बुलाया गया है.
वारिंग ने चन्नी के पेश होने की तारीख़ 14 अप्रैल को करने के सवाल पर कहा कि इससे आम आदमी पार्टी की सरकार का दलित विरोधी और राजनीतिक दुश्मनी वाली राजनीति का पर्दाफाश हो गया है.
विजिलेंस ब्यूरो चन्नी के ख़िलाफ़ आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच कर रहा है. पिछले महीने ब्यूरो ने चन्नी के ख़िलाफ़ लुकआउट सर्कुलर जारी किया था.
अमेरिका: टेक्सस के डेयरी फार्म में विस्फोट, 18 हज़ार गायों की मौत
इमेज स्रोत, CASTRO COUNTY SHERIFF'S OFFICE
इमेज कैप्शन, टेक्सस के नजदीक डिमिट में डेयरी फार्म में विस्फोट से उठा धुएं का गुबार
अमेरिका के टेक्सस प्रांत के पश्चिमी इलाक़े में एक डेयरी फ़ार्म में विस्फोट से 18 हज़ार गायों की मौत हो गई है.
अमेरिका में फ़ार्म में लगी ये अब तक सबसे बड़ी आग कही जा रही है.
विस्फोट डिमिट शहर के पास बने साउथ फ़ोर्क डेयरी में इस सप्ताह की शुरुआत में हुआ था. विस्फोट में एक व्यक्ति के घायल होने की बात भी की जा रही है.
अधिकारियों का मानना है कि डेयरी फ़ार्म की मशीनरी से मिथेन गैस में आग लगी होगी.
कैस्ट्रो काउंटी शेरिफ़ के दफ़्तर ने इस विस्फोट की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें फार्म से धुएं का बड़ा ग़ुबार उठता दिख रहा है.
आग और धुएं में दम घुटने से कितनी गायें मारी गई हैं इसका सही आंकड़ा तो पता नहीं चल सका है लेकिन शेरिफ़ के दफ़्तर ने बीबीसी को बताया कि 18 हज़ार मवेशी लापता हैं. शेरिफ़ ने कहा कि फ़ार्म के जिस हिस्से में गायें थीं, वहां तक आग फैल गई थी जिस कारण गायों की मौत हुई
चीन में येलो डस्ट का क़हर, धूल भरी आंधी दक्षिण कोरिया तक पहुंची
इमेज स्रोत, NEWS1
चीन में येलो डस्ट की वजह से राजधानी बीजिंग भारी प्रदूषण की चपेट में है. शुक्रवार को बीजिंग का आसमान येलो डस्ट की वजह से पूरी तरह पीला हो गया और वायु प्रदूषण अधिकतम स्तर पर पहुंच गया.
तेज़ हवा के साथ धूल और रेत के कण पूरे महानगर में फैल गए. चीन के उत्तरी इलाकों से चल रही तेज़ हवाओं की वजह से प्रदूषण और बढ़ गया. इस वजह से बीजिंग का एयर क्वॉलिटी इंडेक्स 324 पर पहुंच गया.
येलो डस्ट इतनी तेज़ी से फैली कि शहर के कुछ इलाकों में एयर क्वॉलिटी इंडेक्स 1300 पर पहुंच गया.
मंगोलिया और भीतरी मंगोलिया के चीनी इलाकों से उठे धूल के ग़ुबार ने अब दक्षिण कोरिया को भी अपनी चपेट में ले लिया है.
इमेज स्रोत, Reuters
राजधानी सोल में इससे बचने के लिए लोग मास्क और सिर को ढकने वाले जैकेट पहने दिखे.
उत्तरी एशिया में अक्सर चीन और मंगोलिया की सीमा से सटे गोबी रेगिस्तान से इस तरह की धूल भरी आंधी चलती है.
लेकिन इस बार ये आंधी कोरिया प्रायद्वीप और जापान तक पहुंचती दिख रही है. चीन में येलो डस्ट की वजह से लोगों में सांस संबंधी बीमारी बढ़ने का ख़तरा बढ़ गया है.