विपक्षी एकता पर अनुराग ठाकुर का तंज़ - ये गठबंधन नहीं ठगबंधन है

सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी दलों के प्रयासों का मज़ाक उड़ाते हुए उनके गठबंधन को "भ्रष्टाचार में डूबी पार्टियों का ठगबंधन" बताया

लाइव कवरेज

प्रियंका झा and शुभम किशोर

  1. ब्रेकिंग न्यूज़, पंजाब: बठिंडा के आर्मी स्टेशन में फ़ायरिंग, 4 की मौत

    सांकेतिक तस्वीर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर

    पंजाब के बठिंडा में आर्मी स्टेशन के अंदर फ़ायरिंग की ख़बर आई है. इस फ़ायरिंग में अभी तक चार लोगों के मारे जाने की जानकारी मिली है.

    ये गोलीबारी सुबह करीब साढ़े चार बजे होने की जानकारी मिली है. पूरे इलाके को सील कर दिया गया है. इसके बाद क्विक रिएक्शन टीमें तुरंत सक्रिय हो गई.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    हालांकि, अभी तक फ़ायरिंग की वजहों का पता नहीं लगा है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  2. बीबीसी का बहुत सम्मान करता हूं: एलन मस्क

    एलन मस्क

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अक्सर सुर्ख़ियों में रहने वाले ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने बीबीसी के नॉर्थ अमेरिका संपादक जेम्स क्लेटन को दिए ख़ास इंटरव्यू में कहा है कि वो बीबीसी का बहुत सम्मान करते हैं.

    मस्क ने आख़िरी समय पर इस इंटरव्यू के लिए हामी भरी. मस्क से जब पूछा गया कि वो इंटरव्यू के लिए क्यों राज़ी हुए तो उन्होंने कहा, "फिलहाल बहुत कुछ चल रहा है. असल में मैं बीबीसी का बहुत ज़्यादा सम्मान करता हूं. ये साक्षात्कार कुछ सवाल पूछने के लिए, कुछ फ़ीडबैक पाने और क्या अलग किया जा सकता है ये जानने का अच्छा मौका है".

    हाल ही में बीबीसी के ट्विटर को सरकार पोषित संस्थान बताने पर हुए विवाद पर भी मस्क ने प्रतिक्रिया दी.

    मस्क ने हंसते हुए कहा, "बीबीसी को स्टेट फ़ंडेड मीडिया का टैग पसंद नहीं आया." इस पर हमारे संवाददाता ने कहा कि बीबीसी ने इस टैग को सिरे से खारिज किया है.

    इसके बाद मस्क ने कहा कि ट्विटर का मक़सद पारदर्शी और ईमानदार रहने का है, लेकिन उन्होंने इस बात पर भी सहमति जताई कि टैग अपडेट किए जा सकते हैं. उन्होंने कहा कि हम टैग देने में लगातार सटीक होने की कोशिश कर रहे हैं और करते रहेंगे.

    बताया ट्विटर का अनुभव

    ट्विटर पर उनका समय कैसा गुज़र रहा है इस सवाल पर मस्क ने कहा, "ये उबाऊ नहीं है. ये बहुत से उतार-चढ़ावों से भरा रहा. अब चीज़ें ठीक जा रही हैं." उन्होंने ये भी माना कि कुछ तकनीकी समस्याएं आईं और कई बार ट्विटर ठप भी हुआ. हालांकि, ये उतने लंबे समय के लिए नहीं था और अब सब ठीक चल रहा है.

    मस्क ट्विटर पर कई राजनीतिक विचार साझा करते आए हैं. कई लोग उन्हें ट्रंप का समर्थक बताते हैं.

    हालांकि, बीबीसी को मस्क ने बताया कि बीते अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में उन्होंने जो बाइडन को वोट दिया था.

    मस्क ने कहा, "बेशक करीब आधे देश ने डोनाल्ड ट्रंप के लिए वोट किया था. लेकिन मैं उनमें शामिल नहीं था."

  3. असदउद्दीन ओवैसी ने 'मुसलमानों की तरक्की' वाले बयान पर निर्मला सीतारमण को घेरा

    ओवैसी

    इमेज स्रोत, ANI

    ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन के प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदउद्दीन ओवैसी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर उनके 'भारतीय मुसलमानों' पर दिए बयान को लेकर निशाना साधा है.

    ओवैसी ने कहा है कि वित्त मंत्री के लिए केवल पाकिस्तान ही मानक बन गया है.

    असदउद्दीन ओवैसी ने दरअसल सीतारमण के उस बयान के जवाब में ये कहा जिसमें वित्त मंत्री ने दावा किया था कि "भारत में मुसलमान पाकिस्तान के मुसलमानों से ज़्यादा तरक्की कर रहे हैं." अमेरिका में भारत की बारे में कथित नकारात्मक 'धारणा' के बारे में किए गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने यह बात कही.

    ट्विटर पर ओवैसी ने लिखा, "विश्वगुरु की वित्त मंत्री के लिए पाकिस्तान मानक है! भारत में संघ परिवार की संविधान विरोधी विचारधारा के बावजूद मुसलमान फले-फूले, इस वजह से नहीं."

    ओवैसी ने पूछा, "कब तक मुस्लिमों को पाकिस्तान से जोड़ा जाएगा? हम बंधक या पाकिस्तान के ख़िलाफ़ कोई प्रतीक नहीं हैं. हम नागरिक हैं. हम चाहते हैं कि हमारे साथ सम्मानजनक और न्यायपूर्ण बर्ताव हो."

    ओवैसी ने ये भी कहा कि अगर हिंदुओं का एक धड़ा बेहतर जीवनस्तर की मांग करेगा तो क्या आप उनसे ये कहकर चुप रहने के लिए कहेंगे कि सोमालिया की एक बहुसंख्य आबादी उनसे बुरी स्थिति में जी रही है.

    उन्होंने कहा, "सत्ताधारी पार्टी का एक भी मुस्लिम सांसद लोकसभा में नहीं है. ये घातक है लेकिन बीजेपी इसे गर्व की तरह मानती है."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने कहा, "आबादी का बढ़ना या घटना ही अल्पसंख्यकों के साथ बर्ताव को नापने का पैमाना नहीं है. बल्कि आज भारत में नरसंहार की बातें करने वाली धर्म संसदों की सरकार अनदेखी करती है. सत्ताधारी पार्टी के सांसद बहिष्कार की मांग करते हैं और लोगों से हथियार रखने के लिए कहते हैं. अकेले महाराष्ट्र में ही 50 मुस्लिम-विरोधी रैलियां हुईं."

    ओवैसी ने कहा कि ग़रीबी की वजह से मुसलमान पढ़ाई में पीछे रह जाते हैं.

    उन्होंने कहा, "ये बेहद क्रूर मज़ाक है कि एक तरफ वित्त मंत्री फ़ेलोशिफ का ज़िक्र करती हैं तो दूसरी तरफ सरकार मौलाना आज़ाद फ़ेलोशिप बंद करती है."

  4. कर्नाटक चुनाव: बीजेपी की पहली लिस्ट जारी होते ही मतभेद, पूर्व सीएम शेट्टार को दिल्ली बुलाया गया

      • Author, इमरान क़ुरैशी
      • पदनाम, बेंगलुरु से, बीबीसी हिंदी के लिए
    कर्नाटक विधानसा चुनाव

    इमेज स्रोत, ANI

    भारतीय जनता पार्टी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. हालांकि, इसके साथ ही पार्टी में मतभेद की ख़बरें भी तेज़ हो गई हैं.

    नई सूची में पार्टी ने कुछ मौजूदा मंत्रियों सहित 10 अन्य लोगों को टिकट नहीं दिया और 52 नए चेहरों को मैदान में उतारा है. तीन दिन के मंथन के बाद बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने 224 में से 189 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का एलान किया है.

    इस बीच ये ख़बरें भी ज़ोर पकड़ रही हैं कि पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार को दिल्ली से ये निर्देश मिला है कि वो युवाओं के लिए रास्ता साफ़ करते हुए विधानसभा चुनाव न लड़ें. 67 वर्षीय शेट्टार ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की धमकी दी है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    शेट्टार को टिकट न मिलने की ख़बरें फैलते ही बड़ी संख्या में लोग उनके हुबली स्थित आवास के बाहर जुटने लगे, जहाँ उन्होंने अपनी भविष्य की योजनाओं की घोषणा की थी. हालांकि, बाद में शेट्टार को पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने दिल्ली आने के लिए कहा. ख़ास बात ये है कि अभी तक शीर्ष नेतृत्व ने शेट्टार की सीट पर उम्मीदवार का एलान नहीं किया है.

    जगदीश शेट्टार के साथ ही पूर्व उप-मुख्यमंत्री लक्षमण सावडी को भी टिकट नहीं मिला है. माना जा रहा है कि बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व स्पष्ट तौर पर रमेश जरकिहोली के दबाव में है जिन्होंने साल 2019 में जनता दल सेक्युलर और कांग्रेस के गठबंधन में फूट डालने में अहम योगदान दिया था और बीजेपी की सत्ता में वापसी हुई थी.

    अन्य पूर्व उप-मुख्यमंत्री केएस ईश्वरप्पा ने भी शिवमोगा सीट से टिकट न मिलने की आशंका के बीच केंद्रीय नेतृत्व को सूचित किया है कि वो चुनावी राजनीति से संन्यास से रहे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    पार्टी ने उडुपी के विधायक रघुपति भट की जगह भी किसी और को टिकट दिया है. भट उस प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज के चेयरमैन भी थे, जहाँ से बीते साल हिजाब विवाद शुरू हुआ था. उनकी जगह यशपाल सुवर्ण को टिकट दिया गया है, जो पार्टी के संगठन सचिव बीएल संतोष के क़रीबी माने जाते हैं.

    हालांकि, पार्टी ने पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा के बेटे बीवाई विजेंद्र को उनके पुराने गढ़ शिकारियापुरा से टिकट दी है. वहीं पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया के ख़िलाफ़ वरुण क्षेत्र से वी सोमन्ना को खड़ा किया गया है.

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार के ख़िलाफ़ पार्टी ने आर अशोका को टिकट दिया है. सोमन्ना और अशोका दोनों ही दूसरी सीट से भी चुनाव लड़ेंगे.

    जातिगत आधार पर देखें तो 189 उम्मीदवारों में से 51 लिंगायत समुदाय से हैं तो वहीं 41 वोक्कालिगा समुदाय से. उम्मीदवारों में से 32 ओबीसी, 30 एससी और 16 एसटी समुदाय से आते हैं. पार्टी ने आठ महिलाओं, 9 डॉक्टरों, शिक्षा क्षेत्र से संबंध रखने वाले तीन, एक पूर्व आईएएस अधिकारी और एक पूर्व आईपीएस अधिकारी को टिकट दी है. बेंगलुरु के पूर्व पुलिस कमिश्नर भास्कर राव को पार्टी ने बेंगलुरु सिटी के चामराजेपट सीट से उम्मीदवार बनाया है.

  5. एमवीए में मतभेद की ख़बरों के बीच शरद पवार के घर पहुंचे उद्धव ठाकरे

    शरद पवार से मिलने उनके घर पहुंचे उद्धव ठाकरे

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, शरद पवार से मिलने उनके घर पहुंचे उद्धव ठाकरे

    महाराष्ट्र के महा विकास अघाड़ी गठबंधन में मतभेद की ख़बरों के बीच पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार रात राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) चीफ़ शरद पवार से उनके घर पर मुलाक़ात की.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, इस मुलाक़ात में सांसद संजय राउत भी मौजूद थे.

    ये मुलाक़ात ऐसे समय में हुई है जब हाल ही में शरद पवार ने विपक्ष की मांग से अलग लाइन लेते हुए अदानी समूह के ख़िलाफ़ लगे आरोपों की जांच जेपीसी से कराने की बजाय सुप्रीम कोर्ट की समिति से कराने का समर्थन किया था.

    वहीं, एनसीपी के अलावा महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के दो अन्य सहयोगी कांग्रेस और शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) अदानी मामले की जाँच जेपीसी से कराने पर ज़ोर दे रहे हैं. ये मुलाक़ात शरद पवार के आवास 'सिल्वर ओक' में हुई.

    पीटीआई की ख़बर के अनुसार, एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने मंगलवार को ये भी कहा कि उनकी पार्टी अदानी समूह के ख़िलाफ़ आरोपों की जेपीसी से जांच कराने की मांग से हालांकि सहमत नहीं है, लेकिन वह विपक्षी दलों की एकता की ख़ातिर उनके रुख के ख़िलाफ़ नहीं जाएंगे.

    पूर्व केंद्रीय मंत्री पवार ने इससे पहले कहा था कि जेपीसी का गठन किया जाता है तो संसद में सत्तारूढ़ बीजेपी के संख्याबल को देखते हुए समिति में उसका बहुमत होगा और इससे इस तरह की जांच के परिणाम पर संदेह पैदा होगा.

  6. अमित शाह के अरुणाचल प्रदेश दौरे पर चीन की आपत्ति को भारत ने ख़ारिज किया

    अमित शाह

    इमेज स्रोत, ANI

    भारत ने गृह मंत्री अमित शाह के अरुणाचल प्रदेश दौरे पर चीन की आपत्तियों को ये कहते हुए सिरे से ख़ारिज किया कि ये राज्य हमेशा भारत का अभिन्न और अटूट हिस्सा था और हमेशा रहेगा.

    विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि ऐसी यात्राओं पर आपत्ति जताने की कोई वजह नहीं है और न ही इससे वास्तविकता बदलेगी.

    गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को अरुणाचल प्रदेश गए थे. अपने दौरे पर उन्होंने 'वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम' की शुरुआत की जिसका उद्देश्य सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों के जीवन के स्तर में सुधार करना है.

    बागची ने कहा, "हम चीन के आधिकारिक प्रवक्ता की ओर से की गई टिप्पणी को पूरी तरह ख़ारिज करते हैं. भारतीय नेता नियमित तौर पर अरुणाचल प्रदेश का वैसे ही दौरा करते हैं, जैसे किसी और राज्य का. अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न और अटूट हिस्सा था और हमेशा रहेगा. इस तरह आपत्ति जताने की कोई वजह नहीं और इससे हक़ीक़त नहीं बदलेगी."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    अरुणाचल प्रदेश के सीमावर्ती गांव किबिथू में ‘वाइब्रेंट विलेज’ कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि वह युग चला गया जब भारत की सीमावर्ती भूमि पर कोई भी अतिक्रमण कर सकता था.

    वहीं, चीन ने सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह के अरुणाचल प्रदेश के दौरे की आलोचना करते हुए कहा था कि इससे उस क्षेत्र पर चीनी संप्रभुता का उल्लंघन हुआ है.

  7. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है. अभिवादन स्वीकार कीजिए.

    ये लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध रहेगा. 11 अप्रैल के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.