विपक्षी एकता पर अनुराग ठाकुर का तंज़ - ये गठबंधन नहीं ठगबंधन है
सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी दलों के प्रयासों का मज़ाक उड़ाते हुए उनके गठबंधन को "भ्रष्टाचार में डूबी पार्टियों का ठगबंधन" बताया
लाइव कवरेज
प्रियंका झा and शुभम किशोर
सारस से मिलने चिड़ियाघर पहुंचे आरिफ़, देखिए फिर क्या हुआ
वीडियो कैप्शन, सारस से मिलने चिड़ियाघर पहुंचे आरिफ़, देखिए फिर क्या हुआ
सारस और उसके दोस्त आरिफ़ की लगभग एक महीने बाद दोबारा मुलाक़ात हुई.
मोहम्मद आरिफ़ के सामने आते ही सारस कुछ इस तरह उछलने लगा.
इस समय यह सारस पक्षी कानपुर के चिड़ियाघर में है.
आरिफ़ ने बताया कि वो कानपुर चिड़ियाघर के अधिकारियों से मंजूरी लेकर सारस से मिलने पहुंचे.
उत्तर प्रदेश के अमेठी में रहने वाले आरिफ़ और सारस की दोस्ती बीते दिनों खूब चर्चा में रही.
आरिफ़ ने सालभर पहले एक घायल सारस का इलाज किया और उसे अपने पास रखा.
पिछले महीने वन विभाग की तरफ से सारस को चिड़ियाघर भेज दिया गया.
कर्नाटक चुनाव: बीजेपी की पहली सूची पर घमासान, पूर्व डिप्टी सीएम ने छोड़ी पार्टी
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, लक्षमण सावडी (फ़ाइल फ़ोटो)
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए जारी पहली सूची में टिकट कटने पर बीजेपी नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री सीएम लक्षमण सावडी ने पार्टी और विधानपरिषद की सदस्यता से इस्तीफ़ा दे दिया है.
लक्षमण को अठानी सीट से टिकट मिलने की उम्मीद थी लेकिन सूची में उनका नाम नहीं था.
पूर्व डिप्टी सीएम ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, "मैंने अपना मन बना लिया है. मैं उन लोगों में से नहीं जो कटोरा लेकर मांगते रहें. मैं ख़ुद का सम्मान करने वाला राजनेता हूं. मैं किसी के दबाव में ये सब नहीं कर रहा हूं."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
मंगलवार रात बीजेपी ने कर्नाटक की 224 सीटों में से 189 पर अपने उम्मीदवारों के नाम जारी कर दिए थे. इस सूची में 52 नए चेहरों को शामिल किया गया है.
वहीं, टिकट न मिलने से नाराज़ पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार को शीर्ष नेतृत्व ने दिल्ली बुलाया है.
पार्टी ने उडुपी के विधायक रघुपति भट की जगह भी किसी और को टिकट दिया है. भट उस प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज के चेयरमैन भी थे, जहाँ से बीते साल हिजाब विवाद शुरू हुआ था. उनकी जगह यशपाल सुवर्ण को टिकट दिया गया है, जो पार्टी के संगठन सचिव बीएल संतोष के क़रीबी माने जाते हैं.
इस्लामिक दुनिया में एकजुटता के बीच क्या अलग-थलग पड़ रहा है भारत
जब भारत आज़ाद हुआ तो पश्चिम एशिया पर यूरोप और अमेरिका का ही दबदबा था.
पश्चिम एशिया में खाड़ी के इस्लामिक देशों के अलावा यूरोप और उत्तरी अफ़्रीका से लगे एशियाई देश आते हैं.
पश्चिम एशिया के सभी आज़ाद देश तब कम्युनिस्ट विरोधी और पश्चिम परस्त थे. ये सभी देश शीत युद्ध के दौरान अमेरिकी खेमे में थे. शीत युद्ध में जब जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में भारत ने किसी खेमे में नहीं जाने का फ़ैसला किया तो पश्चिम की नाराज़गी साफ़ दिखी थी.
लेकिन अब इतिहास करवट बदल रहा है. 1979 में ईरान की इस्लामिक क्रांति अमेरिका के ख़िलाफ़ थी और इसी वजह से वह अपने इलाक़े में भी अलग-थलग रहा.
राहुल गांधी की मौजूदगी में नीतीश-तेजस्वी की दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष से मीटिंग
इमेज स्रोत, ANI
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की है.
मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पर हुई इस बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ़ लल्लन सिंह भी मौजूद है.
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले विपक्षी एकता की कोशिशों के मद्देनज़र इस मुलाकात को देखा जा रहा है.
इमेज स्रोत, ANI
मल्लिकार्जुन खड़गे ने हाल के दिनों में कई विपक्षी नेताओं से बातचीत की है.
विपक्षी एकता की इन्हीं कोशिशों के तहत पिछले दिनों मल्लिकार्जुन खड़गे ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात की थी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
तथागत अवतार तुलसीः कम उम्र में एमएससी करने वाले तथागत से मिलिए
वीडियो कैप्शन, तथागत अवतार तुलसीः बेहद कम उम्र में 12वीं और एमएससी करने वाले तथागत अवतार कहां हैं?
तथागत अवतार तुलसी का जन्म बिहार की राजधानी पटना में 9 सितंबर,1987 को हुआ था.
वो बचपन से ही सुर्खियों में रहे. पांच साल की उम्र में ही गणित के कठिन गुना-भाग को पलक झपकते ही हल कर देते थे.
महज़ 9 साल की उम्र में मैट्रिक परीक्षा पास की और गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज हुआ.
परीक्षा देने के लिए उम्र की सीमा में छूट पाने के लिए 1996 तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से मिलने पहुंच गए.
बिना आईएससी यानी इंटरमीडिएट किए मिली ग्रेजुएशन करने की मंज़ूरी.
एक साल में उन्होंने फ़िज़िक्स में ग्रेजुएशन पूरी कर ली थी. साल 1999 में 12 साल की उम्र में एमएससी पूरी की और गिनीज़ बुक में दोबारा नाम हुआ दर्ज हुआ.
बंगलुरू के इंडियन इन्टीट्यूट ऑफ़ साइंस से पीएचडी की और 20 साल की उम्र में रिसर्च पेपर लिखा.
जुलाई 2010 में आईआईटी मुंबई में फ़िज़िक्स के प्रोफ़ेसर के तौर पर नौकरी शुरू की लेकिन 2013 से मुंबई में समंदर की हवा से एलर्जी की वजह से मुंबई छोड़ा.
चार साल की छुट्टी के बाद भी मुंबई नहीं जा सके. तथागत अवतार तुलसी को 31 जुलाई 2019 को आईआईटी बॉम्बे ने नौकरी से निकाल दिया था.
अब वो कानून की पढ़ाई कर रहे हैं, ताकि अपने केस को समझ सकें. साथ ही वो वर्चुअल ट्रांसफ़र चाहते हैं ताकि मुंबई से बाहर रहकर पढ़ा सकें.
राजस्थान: राइट टू हेल्थ बिल को राज्यपाल की मंजूरी
....में
Author, मोहर सिंह मीणा
पदनाम, जयपुर से, बीबीसी हिंदी के लिए
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की फ़ाइल फ़ोटो
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने बुधवार को राइट टू हेल्थ बिल को मंजूरी दी है.
विधानसभा में 21 मार्च को राइट टू हेल्थ बिल पास हुआ था.
बिल को लेकर राज्य में सोलह दिन तक निजी अस्पतालों और डॉक्टर्स ने हड़ताल की थी.
डॉक्टरों का कहना था कि ये बिल निजी अस्पतालों को खत्म करने जैसा है.
इमेज स्रोत, MOHAR SINGH MEENA/BBC
डॉक्टर इस बिल को वापस लेने की मांग कर रहे थे. जबकि, सरकार ने बिल वापस लेने से स्पष्ट इनकार कर दिया था.
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा और मुख्य सचिव ऊषा शर्मा के सात डॉक्टरों की मीटिंग भी हुई.
आखिरकार डॉक्टरों की सरकार से सहमति बन गई थी.
इमेज स्रोत, MOHAR SINGH MEENA/BBC
इन मांगों पर बनी थी सहमति
राइट टू हेल्थ बिल के विरोध के दौरान डॉक्टर्स पर दर्ज पुलिस केस वापस लिए जाएंगे.
अस्पतालों को फायर एनओसी हर साल लेनी होती थी लेकिन अब हर पांच साल में फायर एनओसी लेनी होगी.
नियमों में बदलाव करना होगा तो उस दौरान आईएमए के दो डॉक्टर्स शामिल होंगे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
21 मार्च को विधानसभा से पास होने के बाद बिल राज्यपाल को भेजा गया था.
राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजस्थान विधानसभा में पास हुए चार विधेयकों पर अनुमति प्रदान की है.
राजस्थान विधानसभा से पास राइट टू हेल्थ के साथ ही राजस्थान नगर पालिका संशोधन विधेयक 2023, बाबा आमटे दिव्यांग विश्वविद्यालय जयपुर विधेयक 2023 और राजस्थान सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विधेयक 2023 को भी अनुमति प्रदान की है.
राजस्थान देश का पहला राज्य है जहां राइट टू हेल्थ बिल लाया गया है.
मानव कंकाल को गर्लफ्रेंड मानकर रह रहा था ये शख़्स
वीडियो कैप्शन, मानव कंकाल को गर्लफ्रेंड मानकर रह रहा था ये शख़्स
पेरू में पुलिस ने एक शख़्स के पास से 600-800 साल पुरानी ममी बरामद की है.
पुलिस ने बताया कि ये शख़्स इस ममी को अपनी गर्लफ्रेंड बता रहा था और उसने ममी को 'जुआनिटा' नाम से दिया था.
हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि यह ममी असल में एक पुरुष का हो सकता है.
भारत में कोरोना वायरस के मामलों की रफ़्तार बढ़ी, 24 घंटे में आए इतने केस
इमेज स्रोत, ANI
भारत में कोरोना वायरस के 7830 नए मामले दर्ज किए गए हैं.
वहीं, ऐक्टिव केस बढ़कर 40 हज़ार के पार हो गए हैं.
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक अब देश में कोरोना के 40 हज़ार 215 मरीज़ हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
इससे पहले मंगलवार को कोरोना के 5,676 मामले आए थे और ऐक्टिव मरीज़ भी 37 हज़ार के करीब थे.
बीते कुछ समय से देश में कोरोना के मामले एक बार फिर से तेज़ी से बढ़ रहे हैं.
उत्तर कोरिया में किम जोंग-उन के शासन से बचकर कैसे भागी एक मां-बेटी
वीडियो कैप्शन, उत्तर कोरिया में आम लोगों की ज़िंदगी का ये पहलू आपको सोचने पर विवश कर देगा.
उत्तर कोरिया को दुनिया के उन चंद देशों में से एक माना जाता है, जिसके बारे में बाक़ी दुनिया को बहुत कम पता है, क्योंकि वहां से ख़बरें बड़ी मुश्किल से निकलकर बाहर आ पाती हैं.
उत्तर कोरिया में आम लोगों की ज़िंदगी का एक पहलू तब सामने आया, जब एक मां-बेटी ने वहां से भाग निकलने की अपनी कहानी बीबीसी से साझा की. देखिए बीबीसी संवाददाता जीन मैकेंज़ी की ये रिपोर्ट.
सलमान ख़ान को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में नाबालिग को हिरासत में लिया गया
इमेज स्रोत, ANI
मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान ख़ान को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में ठाणे ज़िले से एक 16 साल के किशोर को हिरासत में लिया है.
इस नाबालिग ने कथित तौर पर कंट्रोल रूम में फ़ोन कर के सलमान ख़ान को मारने की धमकी दी थी. मुंबई पुलिस के मुख्य कंट्रोल रूम को सोमवार देर रात ये धमकी भरी कॉल आई थी.
एक पुलिस अधिकारी के हवाले से समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि कॉल करने वाले ने फ़ोन पर कहा कि वो 30 अप्रैल को सलमान ख़ान की हत्या करेगा और उसने ये मेसेज एक्टर तक पहुंचाने का बोलकर फ़ोन काट दिया.
इमेज स्रोत, ANI
जब पुलिस ने दोबारा फ़ोन किया तो कॉलर ने खुद को "गौशाला रक्षक" बताया और कहा कि वो राजस्थान को जोधपुर से बात कर रहे हैं.
इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और तकनीकी मदद से उन्होंने नंबर ट्रैक किया तो ये पता लगा कि फ़ोन ठाणे ज़िले के शाहपुर से आया था. ये इलाका मुंबई से 70 किलोमीटर दूर है.
पुलिस अधिकारी के अनुसार इस मामले में मुंबई पुलिस की क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट (सीआईयू) भी शामिल हुई. सीआईयू के अधिकारियों की टीम ने शाहापुर जाकर संदिग्ध को पकड़ा.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
इसके बाद पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लेकर उसके फ़ोन की जाँच की, जिसमें पता लगा कि उसी ने कंट्रोल रूम में फ़ोन कर के सलमान को मारने की धमकी दी थी.
फिलहाल इस कॉल करने के पीछ किशोर के मक़सद को जानने के लिए अभी जांच कर रही है.
मुंबई पुलिस ने बीते महीने ही एक धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद सलमान ख़ान की सुरक्षा बढ़ाई थी.
जून 2022 में एक अज्ञात शख़्स ने भी सलमान को जान से मारने की धमकी दी थी.
बिहार की ननद-भौजाई की इस जोड़ी ने कैसे खड़ी की करोड़ों रुपये की कंपनी?
वीडियो कैप्शन, बिहार की ननद-भौजाई की इस जोड़ी ने कैसे खड़ी की करोड़ो की कंपनी?
50 की उम्र बीत जाने के बाद आराम के दिन होते हैं, लेकिन ननद भौजाई की इस जोड़ी ने उम्र के इस पड़ाव पहुंचने के बाद अचार का बिजनेस शुरू किया.
भौजाई उमा झा ने 19 साल के बाद अपनी टीचिंग की नौकरी छोड़ी और ननद कल्पना के साथ एक बिजनेस वूमेन बनने के सपने को पूरा करने में लग गईं.
तीन से चार करोड़ रुपये के टर्नओवर वाली उनकी कंपनी की मार्केटिंग का काम संभाला घर के बच्चों ने.
अब नतीजा ये है कि मशहूर कार्यक्रम शार्क टैंक से उनको अपना बिजनेस आगे बढ़ाने के लिए 85 लाख रुपये मिले हैं.
पीएम मोदी ने राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत को 'मित्र' बताकर कांग्रेस की अंदरूनी कलह पर किया तंज़
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अशोक गहलोत की फ़ाइल फ़ोटो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अजमेर से दिल्ली कैंट तक राजस्थान की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तंज़ भी किया.
पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे. मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत में भी अशोक गहलोत को "अपना मित्र" कहकर संबोधित किया.
उन्होंने कहा कि राजस्थान को आज पहली वंदे भारत ट्रेन मिल रही है, जिससे राज्य की टूरिज़्म इंडस्ट्री को बहुत मदद मिलेगी.
अपने भाषण के अंत में पीएम मोदी ने अशोक गहलोत को शुक्रिया करते हुए कांग्रेस की अंदरूनी कलह को लेकर तंज़ किया. मंगलवार को कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने गहलोत सरकार के ख़िलाफ़ अनशन किया था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
मोदी ने कहा, "मैं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी का विशेष तौर पर आभार व्यक्त करता हूं. इन दिनों वो राजनीति आपाधापी में अनेक संकटों से वो गुज़र रहे हैं. इसके बावजूद भी वो विकास के काम के लिए आगे आए, रेलवे के कार्यक्रम में हिस्सा भी लिया. इसके लिए मैं उनका स्वागत भी करता हूं और अभिनंदन भी. मैं गहलोत जी को कहना चाहता हूं कि आपके तो दो-दो हाथ में लड्डू हैं. आपके रेल मंत्री राजस्थान के हैं और रेलवे बोर्ड के चेयरमैन भी राजस्थान के हैं."
पूर्व की केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि "जो काम आज़ादी के तुरंत बाद होना चाहिए था, अब तक नहीं हो पाया लेकिन आपका मुझपर इतना भरोसा है कि आज वो काम भी आपने मेरे सामने रखे हैं. एक मित्र के नाते आप जो भरोसा रखते हैं, उसके लिए मैं बहुत आभार व्यक्त करता हूं."
अब भी घर-घर सिलेंडर पहुंचाते हैं पिता, क्रिकेटर रिंकू सिंह की कहानी
वीडियो कैप्शन, अब भी घर-घर सिलेंडर पहुंचाते हैं पिता, क्रिकेटर रिंकू सिंह की कहानी
गुजरात टाइटंस के ख़िलाफ़ आख़िरी ओवर में लगातार पाँच छक्के लगाकर आईपीएल में अपनी टीम केकेआर को जीत दिलाने और इतिहास रचने के बाद रिंकू सिंह की ख़ूब चर्चाएं हैं.
क्रिकेट में ऐसी पारी पहले नहीं खेली गई थी क्योंकि आख़िरी ओवर में पाँच छक्के जड़ने का कारनामा रिंकू सिंह से पहले किसी ने नहीं किया था.
अलीगढ़ में एक गैस वैंडर के पाँच बेटों में एक रिंकू सिंह की कहानी युवाओं के लिए मिसाल है. रिंकू के पिता खान चंद्र आज भी गैस डिलिवरी करते हैं.
रिंकू सिंह को स्कूली दिनों से ही क्रिकेट खेलने में मज़ा आने लगा था.
खान चंद्र कहते हैं कि बचपन से रिंकू का ध्यान मैच में ही था लेकिन वो उन्हें खेलने से मना किया करते थे.
वो कहते हैं, ''मैंने कहा पढ़ लिखकर कुछ बन जाओ, लेकिन वो खेलता रहा, बाद में लोग मुझसे आकर कहने लगे कि आपका बेटा अच्छा खेलता है, फिर मैंने उससे कहा कि तुम्हें खेलने का मन हो तो खेलो और वो आगे बढ़ता ही गया.
रिंकू सिंह के शुरुआती दिनों से अलीगढ़ में मसूद अमीन की कोचिंग मिली और वह आज भी उनके कोच बने हुए हैं जबकि मोहम्मद ज़ीशान से मिली मदद पर रिंकू सिंह कहते हैं कि उनकी मदद और मार्गदर्शन का अहम योगदान रहा.
इसके बाद शाहरुख़ ख़ान की कोलकाता नाइटराइडर्स ने 2018 में उन्हें आईपीएल के लिए 80 लाख रुपए में अनुबंधित किया, वो भी तब जब रिंकू सिंह को कोई नहीं जानता था हालांकि उत्तर प्रदेश की ओर से घरेलू क्रिकेट में उनका प्रदर्शन निखरने लगा था.
देखिए उनकी कहानी.
सलमान ख़ान के ख़िलाफ़ मुक़दमा खारिज करते हुए बॉम्बे हाई कोर्ट ने क्या-क्या कहा
इमेज स्रोत, ANI
बॉलीवुड एक्टर सलमान ख़ान के ख़िलाफ़ आपराधिक कार्यवाही खारिज करने का फ़ैसला सुनाते वक़्त बॉम्बे हाई कोर्ट ने कहा है कि न्यायिक प्रक्रिया का ये मतलब नहीं है कि किसी व्यक्ति को सिर्फ़ इसलिए बेवजह परेशान किया जाए क्योंकि वो एक सिलेब्रिटी है.
सलमान ख़ान के ख़िलाफ़ ये केस एक पत्रकार ने साल 2019 में दर्ज कराया था. पत्रकार ने अपनी शिकायत में सलमान ख़ान पर धमकी देने का आरोप लगाया था.
जस्टिस भारती डांगरे ने 30 मार्च को ही सलमान ख़ान और उनके बॉडीगार्ड नवाज़ शेख के ख़िलाफ़ ये केस खारिज कर दिया था. निचली अदालत ने इस मामले में दोनों समन जारी किया था.
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, बॉम्बे हाई कोर्ट
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को हाई कोर्ट के आदेश की कॉपी उपलब्ध कराई गई.
हाई कोर्ट ने कहा कि मैजिस्ट्रेट समन जारी करते वक़्त प्रक्रिया के पालन में नाकाम रहे.
आदेश में कहा गया है, "न्यायिक प्रक्रिया का ये मतलब नहीं है कि किसी को बेवजह परेशान किया जाए. सिर्फ़ इसलिए कि अभियुक्त एक जाने-माने सिलेब्रिटी हैं, शिकायतकर्ता के कहने पर उनके साथ ग़ैरज़रूरी सख़्ती नहीं की जा सकती है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
जस्टिस डांगरे ने अपने फ़ैसले में ये भी कहा है कि याचिकाकर्ताओं के ख़िलाफ़ कोई भी कानूनी कार्यवाही जारी रखना उनके साथ घोर नाइंसाफ़ी होगी. मैजिस्ट्रेट को इस मामले में सबसे पहले शिकायतकर्ता का बयान दर्ज करना चाहिए था ताकि उनके आरोपों की पुष्टि की जा सके.
इस मामले में मैजिस्ट्रेट कोर्ट ने मार्च, 2022 में सलमान और उनके बॉडीगार्ड के ख़िलाफ़ समन जारी कर उन्हें पांच अप्रैल, 2022 को कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया था.
पाकिस्तान में रहने वाली हमीदा क्यों आना चाहती हैं भारत?
वीडियो कैप्शन, भारत में ईद का त्योहार मनाने की ख़्वाहिश रखती हैं हमीदा बानो.
पाकिस्तान में रहने वाली हमीदा बानो भारत आना चाहती हैं. वो भारतीय नागरिक हैं, जिन्हें 23 साल पहले एक एजेंट ने झांसा देकर पाकिस्तान पहुंचा दिया था.
भारत में उनके बच्चे हैं, जिनसे वो हाल ही में सोशल मीडिया के ज़रिए जुड़ीं.
अब वो चाहती हैं कि वो ईद अपने बच्चों के साथ भारत में मनाए पर पाकिस्तान की तरफ़ से इस प्रक्रिया में देर हो रही है.
देखिए बीबीसी की सहयोगी शुमाएला ख़ान की पाकिस्तान से रिपोर्ट.
एलन मस्क ने कहा- 'ट्विटर का सफ़र बहुत से उतार-चढ़ावों से भरा रहा है...'
ट्विटर के सीईओ एलन मस्क ने बीबीसी को दिए ख़ास इंटरव्यू में कंपनी में छंटनी, ट्विटर पर विज्ञापन, बीबीसी को सरकारी फंडिंग वाला टैग देने से लेकर कंपनी में अपने सालभर के अनुभव जैसे कई मुद्दों पर अपनी राय रखी है.
उन्होंने कहा कि वो बीबीसी का बहुत सम्मान करते हैं. पेश हैं इंटरव्यू में कहीं मस्क की बड़ी बातें:
एलन मस्क ने कहा कि जब उन्होंने ट्विटर संभाला तब कंपनी में 8000 कर्मचारी थे और अब केवल 1500 कर्मचारी बचे हैं.
मस्क ने कहा कि वो ट्विटर को 44 अरब डॉलर (जितने में उन्होंने खरीदा) में भी किसी और को नहीं बेचेंगे.
एलन मस्क ने बताया कि ट्विटर पर लीगेसी ब्लू टिक (पुराने ब्लू टिक) अगले हफ़्ते तक हट जाएंगे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
"बेशक आधे से ज़्यादा देश ने डोनाल्ड ट्रंप के लिए वोट दिया, लेकिन मैं उनमें शामिल नहीं हूं."
"मैं कभी-कभी ऑफ़िस में सो जाता हूं. लाइब्रेरी में लगे काउच पर एक जगह है जहाँ कोई नहीं जाता."
बीबीसी को ट्विटर पर सरकारी फंड से चलने वाली कंपनी का टैग देने और उसपर बीबीसी की आपत्ति को लेकर मस्क ने कहा कि ट्विटर का मक़सद पारदर्शी और ईमानदार रहने का है लेकिन उन्होंने इस बात पर भी सहमति जताई कि टैग अपडेट किए जा सकते हैं. उन्होंने कहा कि हम टैग देने में लगातार सटीक होने की कोशिश कर रहे हैं और करते रहेंगे.
ट्विटर पर उनका समय कैसा गुज़र रहा है इस सवाल पर मस्क ने कहा, "ये उबाऊ नहीं है. ये बहुत से उतार-चढ़ावों से भरा रहा. अब चीज़ें ठीक जा रही हैं."
उन्होंने ये भी माना कि कुछ तकनीकी समस्याएं आईं और कई बार ट्विटर ठप भी हुआ. हालांकि, ये उतने लंबे समय के लिए नहीं था और अब सब ठीक चल रहा है.
"फिलहाल बहुत कुछ चल रहा है. असल में मैं बीबीसी का बहुत ज़्यादा सम्मान करता हूं. ये साक्षात्कार कुछ सवाल पूछने के लिए, कुछ फ़ीडबैक पाने और क्या अलग किया जा सकता है ये जानने का अच्छा मौका हैं."
बिहार में स्कूली शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया बदलने से क्या बदलेगी शिक्षा की सूरत?
इमेज स्रोत, Neeraj Priyadarshy
बिहार सरकार ने राज्य में स्कूली शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है. राज्य में अब इंटरमीडिएट तक के शिक्षकों की भर्ती की ज़िम्मेदारी 'बिहार लोक सेवा आयोग' (बीपीएससी) के पास होगी. बीपीएससी इसके लिए परीक्षा आयोजित करेगी.
इससे पहले साल 2006 से शहरी इलाक़ों में शिक्षकों की बहाली विभिन्न नगर निकाय करता था, जबकि ग्रामीण इलाक़ों में इस बहाली की ज़िम्मेदारी ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और ज़िला परिषद के पास थी.
इस तरह की भर्ती में किसी ज़िले में बहाल शिक्षक को उस ज़िले से बाहर तबादला नहीं किया जा सकता था. ग्रामीण स्तर पर भी शिक्षकों के ट्रांसफ़र इलाक़े से बाहर नहीं होते थे.
सरकार के नए आदेश के बाद अब जिन शिक्षकों को नौकरी दी जाएगी, वो राज्य सरकार के कर्मचारी होंगे. इससे पहले शिक्षकों को स्थानीय निकाय कर्मी का दर्जा हासिल था.
सिंगर लकी अली ने 'ब्राह्मण और इब्राहिम' वाले सोशल मीडिया पोस्ट पर माफ़ी मांगी
इमेज स्रोत, ANI
सिंगर लकी अली ने 'ब्राह्मण को इब्राहिम का वंशज' बताने वाले अपने पोस्ट पर विवाद के बाद माफ़ी मांगी है. साथ ही विवादित पोस्ट को डिलीट भी कर दिया है.
लकी अली ने लिखा है, "मुझे अपने पिछले पोस्ट से हुए विवाद का एहसास हुआ. मेरी मंशा तनाव या आक्रोश पैदा करने की नहीं थी और मुझे इसका खेद है. बल्कि मेरी मंशा हम सबको और क़रीब लाने की थी. लेकिन मुझे महसूस हुआ कि उस पोस्ट से वैसा नहीं हुआ जैसा सोचा था."
उन्होंने लिखा, "अब मैं कुछ भी पोस्ट करने से पहले ज़्यादा सतर्क रहूंगा क्योंकि मेरे पिछले पोस्ट ने बहुत से हिंदू भाइयों और बहनों को परेशान किया. इसके लिए मैं दिल से माफ़ी मांगता हूं. मैं आप सबसे प्यार करता हूं."
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रविवार को लकी अली ने फ़ेसबुक पोस्ट में कथित तौर पर कहा था, "ब्राह्मण, ब्रह्मा से बना है जो कि अबराम से निकला है...और ये अब्राहम या इब्राहिम से बना है..ब्राह्मण इब्राहिम के वंशज हैं."
हालांकि, गायक ने अब ये पोस्ट डिलीट कर दिया है.
यूक्रेन की मंत्री ने भारत से की 'संतुलन' की अपील, पीएम मोदी के नाम छोड़ा ज़ेलेंस्की का ख़त
इमेज स्रोत, RAJAT GUPTA/EPA-EFE/REX/Shutterstock
भारत के दौरे पर आई यूक्रेन की उप विदेश मंत्री एमिने ज़ापारोवा ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि दुनिया में शांति स्थापित करने में भारत बड़ी भूमिका निभा सकेगा.
अख़बारइंडियन एक्सप्रेसके अनुसार, एक थिंक टैंक के कार्यक्रम में हिस्सा लेने आई ज़ापारोवा ने कहा रूस-यूक्रेन युद्ध ने दुनियाभर के मुल्कों की अर्थव्यवस्थाओं को प्रभावित किया है, ऐसे में जी20 देशों की बैठक में यूक्रेन की तरफ़ से भी अपनी बात रखने के लिए उसके एक प्रतिनिधि को जगह दी जानी चाहिए.
इस साल जी20 देशों की अध्यक्षता कर रहे भारत से उन्होंने गुज़ारिश की है कि इस साल सितंबर में दिल्ली में होने वाले जी20 देशों के सम्मेलन को संबोधित करने में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की को ख़ुशी होगी.
अख़बार लिखता है कि यूक्रेन की ये कोशिश भारत को मुश्किल स्थिति में डाल सकती है क्योंकि संयुक्त राष्ट्र में रूस के ख़िलाफ़ प्रस्ताव से वोटिंग से दूर रहे भारत ने यूएन में ज़ेलेंस्की के भाषण के पक्ष में वोट दिया था. बाली में हुए जी20 देशों के सम्मेलन में ज़ेलेस्की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए शामिल हुए थे.
ब्रेकिंग न्यूज़, बठिंडा आर्मी स्टेशन में गोलीबारी में कोई टेरर एंगल नहीं: एसएसपी
इमेज स्रोत, ANI
पंजाब के बठिंडा के आर्मी स्टेशन में गोलीबारी "आतंकी हमला" नहीं है. बठिंडा एसएसपी जीएस खुराना ने इसकी जानकारी दी है.
बीबीसी पंजाबी के संवाददाता अरविंद छाबड़ा ने एसएसपी बठिंडा गुलनीत सिंह खुराना से बात की.
उन्होंने ये भी बताया कि पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन अभी तक ये पता नहीं लग सका है कि गोलियां किसने और क्यों चलाईं.
बुधवार सुबह हुई गोलीबारी में 4 लोगों की मौत की जानकारी दी गई है.
ये गोलीबारी सुबह 4.35 बजे हुई जिसके बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया और तलाशी अभियान चलाया गया.