इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

पोस्ट X समाप्त, 3
चीन को लेकर ताइवान की तैयारी क्या है?
वीडियो कैप्शन, चीन से ख़तरे को देखते हुए ताइवान ने अपने अनिवार्य सैन्य प्रशिक्षण को बढ़ाकर किया एक साल.
दो देशों के बीच तनाव की अगर फ़ेहरिस्त बनाई जाए तो शायद ताइवान और चीन का नाम सबसे ऊपर हो.
दोनों देशों के बीच पिछले सात दशकों से तनाव है.
ताइवान ख़ुद को चीन से अलग बताता है तो वहीं चीन का मानना है कि आज नहीं तो कल इस हिस्से को वो ख़ुद में शामिल कर लेगा.
बीते कुछ सालों से ताइवान को लेकर चीन की आक्रामकता बढ़ी है, तो वहीं ताइवान भी अपनी पहचान को बरक़रार रखने के लिए अमेरिका जैसी सुपरपावर्स से ताल्लुकात बढ़ा रहा है.
पर क्या ताइवान एक 'ख़तरनाक लव ट्राएंगल' के बीच फंस गया है. इसी की बात कवर स्टोरी में.
चीन ने ताइवान की घेराबंदी का पूर्वाभ्यास शुरू किया, कहा- ताइवान की सरकार के लिए कड़ी चेतावनी
इमेज स्रोत, Reuters
चीन की सेना ने
ताइवान की घेराबंदी का अभ्यास शुरू कर दिया है.
चीन का तीन
दिवसीय यह सैन्य अभ्यास ताइवान की राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन के अमेरिका के दौरे से
लौटने के कुछ घंटे बाद शुरू हुआ.
इसलिए चीन ने इस
अभियान को ताइवान की सरकार के लिए 'कड़ी चेतावनी' क़रार दिया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
ताइवान के रक्षा मंत्री ने चीनी सेना के 42 विमानों और 8 जहाजों ने 'ताइवान स्ट्रेट मीडियन लाइन' पार करने की जानकारी दी है.
समुद्र के बीच बनी यह गै़र आधिकारिक रेखा ही ताइवान को चीन से अलग करता है.
चीन की सरकारी मीडिया के अनुसार, ताइवान द्वीप के चारों ओर यह सैन्य अभ्यास किया जाएगा.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
चीनी सेना ने इस अभ्यास के दौरान लंबी दूरी तक मार करने वाले राॅकेट, नेवी डेस्ट्राॅयर, मिसाइल बोट, एयरफोर्स के फाइटर, बाॅम्बर, जैमर और ईंधन भरने वाले वाहनों को तैनात किया है.
ताइवान स्वयं को एक संप्रभु देश मानता है. हालांकि चीन का दावा रहा है कि ताइवान उसका ही एक हिस्सा है.
पाकिस्तान में जनगणना पर क्यों छिड़ी बहस?
वीडियो कैप्शन, मतगणना में धर्म के कई विकल्पों में से एक है अनुसूचित जाति चुनने का विकल्प.
पाकिस्तान में हो रही जनगणना ने सिंध प्रांत के हिंदूओं के बीच एक बहस छेड़ दी है. गणना में धर्म के कई विकल्पों में से एक है अनुसूचित जाति का विकल्प.
अब पाकिस्तान में अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखने वाले लोगों का मानना है कि उनकी तादाद ज़्यादा है इसलिए कुछ कैंपेनर्स अनुसूचित जाति के अंतर्गत नाम दर्ज कराने पर ज़ोर दे रहे हैं.
पर कुछ लोगों को लगता है कि ये कैंपेन पाकिस्तान में हिंदू समुदाय को बांटने का है. देखिए कराची से हमारी सहयोगी शुमाएला ख़ान की रिपोर्ट.
अदानी पर पवार के इनकार से विपक्षी एकता में दरार नहीं पड़ेगी: संजय राउत
इमेज स्रोत, ANI
अदानी समूह के मामले में जेपीसी गठन की मांग पर एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार की असहमति पर शिवसेना के उद्धव बाला साहेब ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने कहा है कि इससे विपक्षी एकता में दरार नहीं पड़ेगी.
नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने शुक्रवार को कहा था कि वो अदानी समूह के मामले में संयुक्त संसदीय समिति के गठन के पक्ष में नहीं हैं.
पत्रकारों से बातचीत में शिवसेना (यूबीटी) के राज्य सभा सांसद संजय राउत ने कहा कि शरद पवार ने अदानी समूह को कोई क्लीन चिट नहीं दी है बल्कि उन्होंने जांच किस तरह से बढ़नी चाहिए, उसके विकल्पों पर अपना नज़रिया रखा है.
इमेज स्रोत, ANI
एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में शरद पवार ने अदानी समूह का समर्थन करते हुए हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के इर्द-गिर्द बनाए जा रहे माहौल की आलोचना की थी.
संजय राउत ने कहा कि विपक्ष इस मुद्दे पर जेपीसी गठन की मांग को लेकर कायम है.
उन्होंने कहा, "चाहे ममता बनर्जी हों या एनसीपी, अदानी को लेकर वैचारिक मतभेद हो सकते हैं लेकिन महाराष्ट्र या देश में विपक्षी एकता में दरार नहीं पड़ सकती है."
वो ग्रह जहां का एक साल होता है पृथ्वी के 84 सालों के बराबर
इमेज स्रोत, webbtelescope.org
इमेज कैप्शन, जेम्स वेब स्पेस टेलिस्कोप से मिली यूरेनस की तस्वीर
सौरमंडल के इस ग्रह के चारों ओर बने रोशनी के छल्ले पहले कभी इतने स्पष्ट नहीं दिखे थे. दूर से देखने पर ये ग्रह रोशनी के किसी गोल घेरे में बंद दिखता है.
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने यूरेनस की नई तस्वीरें शेयर की हैं. ये तस्वीरें जेम्स वेब स्पेस टेलिस्कोप से ली गई हैं.
यूरेनस हमारे सौरमंडल का सातवां ग्रह है जिसे हिंदी में अरुण ग्रह जाता है.
जब साल 1986 में वोयजर 2 स्पेसक्राफ्ट यूरेनस के पास के होकर गुज़रा था तो उसके कैमरे में यूरेनस की नीली-हरी बॉल जैसी तस्वीर दिखाई दी थी. इसमें रोशनी के छल्ले नहीं दिखाई दिए थे.
टाइम मैगज़ीन की 100 सबसे प्रभावी शख़्सियतों के सर्वे में शाहरुख़ ख़ान टॉप पर
इमेज स्रोत, ANI
मशहूर अभिनेता
शाहरुख़ ख़ान टाइम मैगज़ीन की 100 सबसे प्रभावी शख़्सियतों के लिए हुए मतदान में
टॉप पर रहे हैं.
इस मतदान में
उन्होंने फुटबाॅलर लियोनेल मेसी, ब्रिटेन के
प्रिंस हैरी और प्रिंसेज़ मेघन मर्केल, ऑस्कर विजेता
मिशले योह, मेटा सीईओ मार्क ज़ुकरबर्ग
जैसी शख़्सियतों को पछाड़ा है.
टाइम मैगज़ीन ने
साल की सबसे प्रभावी शख़्सियतों की सालाना सूची तैयार करने के लिए अपने पाठकों के
बीच यह सर्वे करवाया था.
इस मतदान में
उन्होंने कुल 12 लाख वोटों का चार फ़ीसदी हासिल किया.
शाहरुख़ ख़ान की
हाल में आई ‘पठान’ फ़िल्म काफ़ी हिट रही. इसने अब तक 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है.
सूखे से जूझता स्पेन
वीडियो कैप्शन, ख़ूबसूरत नज़ारों वाले स्पेन का उत्तर पूर्वी हिस्सा अब तक के सबसे भयंकर सूखे से जूझ रहा है.
कई लोग छुट्टियों में स्पेन जाना पसंद करते हैं. वजह है उसकी ख़ूबसूरती. लेकिन स्पेन का एक बड़ा इलाका इन दिनों मुश्किलों से जूझ रहा है.
उत्तर पूर्वी स्पेन अब तक के सबसे भयंकर सूखे से जूझ रहा है और इसकी वजह से वहां पानी को लेकर कड़े नियम बनाए गए हैं.
अदानी पर राहुल गांधी का एक और ट्वीट और ये 'तंज' किन पर हैं...
इमेज स्रोत, ANI
मानहानि केस में सूरत की अदालत के फ़ैसले के बाद लोकसभा की सदस्यता गंवाने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने अदानी मामले पर एक और ट्वीट किया है.
उन्होंने अपना वही सवाल एक बार फिर से दोहराया है कि "अदानी की कंपनियों में 20,000 करोड़ रुपये बेनामी पैसे किसके हैं?"
साथ ही उन्होंने सत्ता पक्ष की आलोचना करते हुए कहा है कि "सच्चाई छुपाते हैं, इसलिए रोज़ भटकाते हैं!"
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
राहुल गांधी ने इस ट्वीट के साथ एक ग्राफ़िक भी शेयर किया है जिसमें अंग्रेज़ी में अदानी लिखा है और उसके हर एक अल्फाबेट के साथ ग़ुलाम, सिंधिया, किरण, हिमंता और अनिल लिखा हुआ है.
माना जा रहा है कि ये कांग्रेस छोड़ बीजेपी में या उसके साथ जाने वाले ग़ुलाम नबी आज़ाद, ज्योतिरादित्य सिंधिया, किरण कुमार रेड्डी, हिमंता बिल्व सरमा और अनिल एंटनी की ओर संकेत है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
ग़ुलाम नबी आज़ाद बीजेपी में शामिल तो नहीं हुए हैं लेकिन उनकी नवगठित राजनीतिक पार्टी को भारतीय जनता पार्टी के क़रीब बताया जा रहा है.
किरण कुमार रेड्डी और अनिल एंटनी (कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी के बेटे) हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए हैं.
पाकिस्तान सरकार, आईएसआई और सेना के संबंधों के बारे में भारतीय राजनयिक ने क्या-क्या लिखा?- विवेचना
इमेज स्रोत, Satinder kumar Lambah
इमेज कैप्शन, सतिंदर कुमार लांबा
पाकिस्तान बनने पर लॉर्ड माउंडबेटन ने कहा था- 'जहाँ तक पाकिस्तान का सवाल है, हमारे पास प्रशासनिक रूप से स्थायी भवन, अस्थायी झोपड़ी और तंबू खींचने का विकल्प था. एक तंबू खींचने का फ़ैसला किया, इससे ज़्यादा हम कुछ कर भी नहीं सकते थे.'
इस वक्तव्य परपाकिस्तानी अमेरिकी इतिहासकार आयशा जलालने अपनी क़िताब 'द स्ट्रगल फ़ॉर पाकिस्तान' में टिप्पणी की थी, "इसके बजाए कि इस तंबू को एक स्थायी भवन में बदला जाता, इसको एक विशाल सैनिक बैरक का रूप दे दिया गया."
पाकिस्तान के जन्म से ही वहाँ की सेना ने वहाँ के प्रशासन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.
हाल ही में पाकिस्तान पर क़रीब से नज़र रखने वाले और वहाँ उप उच्चायुक्त और उच्चायुक्त के पद पर रहे सतिंदर कुमार लांबा की क़िताब 'इन परसूट ऑफ़ पीस: इंडिया पाकिस्तान रिलेशंस अंडर सिक्स प्राइम मिनिस्टर्स' प्रकाशित हुई है.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लड़ाकू विमान सुखोई-30 में भरी उड़ान
इमेज स्रोत, ANI
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को लड़ाकू विमान सुखोई-30 से उड़ान भरी है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मू ने असम के तेज़पुर एयरफोर्स स्टेशन से यह उड़ान भरी.
उनसे पहले भारत के कई और राष्ट्रपति सुखोई-30 की उड़ान भर चुके हैं. डाॅ एपीजे अब्दुल कलाम, प्रतिभा देवी पाटील और रामनाथ कोविंद भी ऐसा कर चुके हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
इससे पहले तेज़पुर एयरफोर्स स्टेशन पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.
राष्ट्रपति मुर्मू असम के तीन दिनों के दौरे पर गुरुवार को वहां पहुंची थी.
इस दौरान उन्होंने काजीरंगा नेशनल पार्क में गज उत्सव का उद्घाटन किया. उन्होंने गुवाहाटी हाईकोर्ट के 75 साल पूरा होने के एक कार्यक्रम में भी भाग लिया था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
महबूबा मुफ़्ती की बेटी को मिला 'सिर्फ एक ही देश' का पासपोर्ट, जताई नाराज़गी
इमेज कैप्शन, जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती की बेटी इल्तिजा मुफ़्ती
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती की बेटी इल्तिजा मुफ़्ती ने 'एक देश विशेष' के लिए पासपोर्ट जारी करने को लेकर भारतीय जांच एजेंसी सीआईडी की आलोचना की है.
अख़बार के मुताबिक़ इल्तिजा मुफ़्ती को सिर्फ़ एक देश की यात्रा के लिए पासपोर्ट जारी किया गया है. इस पासपोर्ट के आधार पर वो उच्च शिक्षा के लिए सिर्फ़ यूएई जा सकती हैं.
इल्तिज़ा ने इसके लिए क्रिमिनल इंवेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (सीआईडी) की आलोचना की है और उसकी तुलना नाजियों से की है.
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 6155 मामले रिपोर्ट हुए
इमेज स्रोत, ANI
भारत में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 6155 मामले रिपोर्ट हुए हैं.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमण के एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 31,194 हो गई है.
समाचार एजेंसी पीटीआई ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि भारत में कोरोना संक्रमण के 4,47,51,259 केस अब तक रिपोर्ट हो चुके हैं.
शनिवार सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक़ पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना संक्रमण के कारण 11 लोगों की मौत भी हुई है.
तमिलनाडु के वाचाती का 30 साल पुराना रेप केस जिसे याद कर आज भी सिहर उठती हैं महिलाएं
इमेज कैप्शन, वाचाती की एक रेप सर्वाइवर
"उन्होंने हमारे साथ रेप किया, हमें बुरी तरह मारा-पीटा. हमें पूरे गांव से रोने और चीखने-चिल्लाने की आवाज़ें आ रही थी." - ये 20 जून 1992 की रात को वाचाती गांव में घटी एक घटना का ब्योरा है जो एक रेप सर्वाइवर दे रही हैं.
वो कहती हैं, "मैं उस वक्त़ सिर्फ 13 साल की थी. मैं उनके सामने रोती रही, गिड़गिड़ाती रही, लेकिन उन्होंने मुझे नहीं छोड़ा. मैं नहीं जानती उनके भर में भाई-बहन होंगे या नहीं या फिर उनके घर में कोई लड़की होगी कि नहीं."
वाचाती हमला और रेप केस भारत की अदालतों में चलने वाले सबसे लंबे मुकदमों में से एक है.
1992 में तमिलनाडु के वाचाती गांव की अठारह महिलाओं के साथ बलात्कार किया गया था. उस वक्त तमिलनाडु सरकार के अफ़सरों ने गांव पर छापा मारकर वहां के सैकड़ों गांववालों को बुरी तरह पीटा था.
NCERT की इतिहास की किताबों में हुए बदलावों की 250 इतिहासकारों ने की आलोचना
इमेज स्रोत, NCERT
एनसीईआरटी की
इतिहास और राजनीति विज्ञान की किताबों से कुछ अध्यायों और कई वक्तव्यों के हाल में
हटाए जाने की 250 इतिहासकारों ने
कड़ी आलोचना की है.
प्रेस के नाम
जारी एक संयुक्त वक्तव्य में इन इतिहासकारों ने ताज़ा बदलावों को गंभीर समस्याएं
पैदा करने वाला करार दिया है.
इतिहासकारों ने
तथ्यों के हटाए जाने को शैक्षणिक मूल्यों के बजाय ‘चयनात्मक’ और ‘विभाजनकारी
राजनीति बढ़ाने वाला’ बताया है.
बयान के अनुसार,
इन बदलावों से सीखने
वालों को न केवल मूल्यवान सामग्री बल्कि कई शैक्षणिक मूल्यों से भी वंचित होना
पड़ेगा.
इतिहासकारों ने
हालांकि कहा है कि किताबों में नियमित बदलाव हो, पर ये बदलाव इतिहास के मौजूदा विद्वानों की
सहमति से होने चाहिए.
इन विद्वानों ने
कोरोना महामारी के नाम पर विद्यार्थियों पर से बोझ हटाने के दावों की भी आलोचना की
है.
इस बयान पर
दस्तख़त करने वाले इतिहासकारों और विद्वानों में इरफ़ान हबीब, आदित्य मुखर्जी, जी अरुणिमा, अपूर्वानंद, जयती घोष जैसे लोग शामिल हैं.
अमेरिका: गर्भपात की दवा मिफ्रेप्रिस्टोन की मंज़ूरी पर टेक्सास की अदालत की रोक, तेज़ हुई बहस
इमेज स्रोत, Reuters
अमेरिका में
गर्भपात के लिए इस्तेमाल होने वाली प्रमुख दवा मिफेप्रिस्टोन की मंज़ूरी को टेक्सास
की एक अदालत ने शुक्रवार को निलंबित कर दिया.
इसे लेकर अमेरिका
में राजनीति गर्म हो गई है. कई लोग टेक्सास के जज मैथ्यू कैक्समरीक के फ़ैसले की
ख़ूब आलोचना कर रहे हैं.
वहीं बाइडन प्रशासन ने अदालत के ताज़ा फ़ैसले को ‘गर्भपात पर देश भर में प्रतिबंध लगाने की दिशा
में अगला बड़ा क़दम’ बताया है.
प्रशासन का कहना है कि वो इस निर्णय के ख़िलाफ़
लड़ने की योजना बना रहा है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
अपने बयान में राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा, "टेक्सास में फेडरल डिस्ट्रिक्ट जज ने पिछले 22 सालों से भी अधिक समय से उपलब्ध, एफ़डीए की ओर से अनुमोदित और दुनिया भर की लाखों महिलाओं द्वारा सुरक्षित और प्रभावी ढंग से उपयोग की जा रही एक दवा के बारे में फ़ैसला दिया है कि अब इसे अमेरिका में मंज़ूरी नहीं मिलेगी."
उन्होंने बयान में कहा, "अदालत ने इस मामले में दवाओं की मंज़ूरी देने वाली विशेषज्ञ संस्था एफ़डीए के फ़ैसले को दरकिनार किया है. यदि यह फ़ैसला कायम रहता है, तो वास्तव में एफ़डीए की ओर से स्वीकृत कोई भी दवा ऐसी नहीं होगी, जो ऐसे राजनीतिक और वैचारिक हमलों से सुरक्षित हो."
अपने बयान में उन्होंने कोर्ट के इस फ़ैसले को 'महिलाओं से बुनियादी आज़ादी छीनने और उनके स्वास्थ्य को ख़तरे में डालने का क़दम' बताया है.
सिंगापुर में शॉपिंग मॉल के बाहर धक्का देने से घायल हुए भारतीय मूल के व्यक्ति की मौत
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर
सिंगापुर के एक शॉपिंग मॉल के बाहर कथित तौर पर धक्का देने से घायल हुए भारतीय मूल के एक व्यक्ति की मौत हो गई है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, पिछले महीने 34 साल के थेवेंद्रन षणमुगम को एक मॉल के बाहर उनकी छाती पर धक्का दिया गया था, जिससे वे सीढ़ियों पर पीछे की ओर गिर गए थे.
26 मार्च को उन्हें ऑर्चर्ड रोड पर स्थित एक शॉपिंग मॉल में धक्का दिया गया था.
‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’ नाम के अख़बार ने शुक्रवार को बताया कि इस घटना में षणमुगम की खोपड़ी में कई फ्रैक्चर हुए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था.
शुक्रवार की शाम उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया.
सिंगापुर की समाचार वेबसाइट एशियावन के अनुसार, उन्हें धक्का देने वाले अज़फ़री अब्दुल काहा पर गंभीर चोट पहंचाने का आरोप लगाया गया है.
पाकिस्तान: इमरान ख़ान का सरकार पर निशाना, कहा- ऐसा 'बनाना रिपब्लिक' में होता है
इमेज स्रोत, ANI
पाकिस्तान के
पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने देश में समय से पहले चुनाव कराने के सुप्रीम
कोर्ट के फ़ैसले को पलटने पर शहबाज़ शरीफ़ सरकार की आलोचना की है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर एक के बाद एक कई ट्वीट कर उन्होंने सरकार को आड़े हाथों लिया और आरोप लगाया कि ऐसा ‘बनाना रिपब्लिक’ में होता है.
उन्होंने लिखा, "मेरे ख़िलाफ़ राजद्रोह का
यह मामला 144वां मामला है.
हमारे वरिष्ठ नेता अली अमीन को जेल भेजना, हमारी पार्टी की चुनाव लड़ने की क्षमता को कमज़ोर करने का प्रयास है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
इमरान ख़ान ने अक बार फिर ‘लंदन प्लान’ का ज़िक्र करते हुए सरकार पर अपनी पार्टी को ‘कुचलने’ की कोशिश करने का आरोप लगाया है.
उन्होंने लिखा, "यह सब ‘लंदन प्लान’ का हिस्सा है, जिसमें नवाज़ शरीफ़ को भरोसा दिया गया है कि चुनाव के पहले फर्जी केस और नेताओं को जेल भेजकर तहरीक़े इंसाफ़-पाकिस्तान (पीटीआई) को कुचल दिया जाएगा."
इमरान ख़ान ने लिखा, "सत्ता में बैठे ख़तरनाक मसख़रों को इस बात का एहसास नहीं है कि एक पूर्व पीएम के ख़िलाफ़ फर्जी मुक़दमे और राजद्रोह के बेतुके आरोप लगाकर और ‘डर्टी हैरी‘ और ‘साइकोपैथ’ जैसे शब्दों का उपयोग करके विदेशों में पाकिस्तान की छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं. वे पाकिस्तान का मज़ाक उड़ा रहे हैं."
वो पहले भी मौजूदा प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ पर उनकी सरकार के गिराने के लिए विदेशी मदद लेने का आरोप लगाते रहे हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
इमरान ख़ान ने लिखा, "सरकार जब ख़ुद सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसलों को स्वीकार नहीं कर रही है, तो इससे विदेशी निवेशकों को क्या संदेश दिया जा रहा है?"
"निवेशकों को काॅन्ट्रैक्ट्स की सुरक्षा चाहिए. इसका मतलब न्यायिक प्रणाली में भरोसा होता है. लेकिन उन्हें क्या भरोसा होगा जब सरकार ख़ुद सुप्रीम कोर्ट का आदेश ख़ारिज कर रही है? ऐसा तो बनाना रिपब्लिक में होता है."
उत्तर कोरिया ने पानी के भीतर चलने वाले ड्रोन का फिर किया परीक्षण
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
उत्तर कोरिया के सरकारी मीडिया का दावा रहा है कि न्यूक्लियर वॉर हेड से लैस यह ड्रोन दुश्मन को तबाह कर देगा.
उत्तर कोरिया के आलोचकों का आरोप रहा है कि वह अपने परमाणु हथियारों की क्षमता को लगातार बढ़ा रहा है.