पश्चिम रेलवे ने एक साल में वसूल किया 170 करोड़ रुपये का जुर्माना
पश्चिम रेलवे ने अप्रैल 2022 से मार्च 2023 के बीच बिना टिकट यात्रा करने वालों से 170.35 करोड़ रुपये जुर्माने के तौर पर वसूल किए हैं.
इसमें क़रीब 43 करोड़ रुपये अकेले मुंबई उपनगरीय खंड से आए हैं.
पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क विभाग के अनुसार कुल 25.63 लाख बिना टिकट और बिना बुक किए सामान के मामलों का पता चला. वहीं एक साल पहले इनकी संख्या 18.88 लाख थी.
अप्रैल 2022 से मार्च 2023 के बीच कुल मामलों में क़रीब 35 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. 2021-22 के मुक़ाबले जुर्माने की राशि में क़रीब पचास प्रतिशत की बढ़ोतरी है.