सट्टेबाजी के विज्ञापन दिखाने वाले मीडिया संस्थानों को सरकार की चेतावनी

केंद्र सरकार ने मीडिया संगठनों को सट्टेबाज़ी प्लेटफार्मों के विज्ञापन प्रकाशित करने पर चेतावनी दी है.

लाइव कवरेज

प्रियंका झा and शुभम किशोर

  1. ब्रिटेन की गृह मंत्री की ब्रिटिश-पाकिस्तानी पुरुषों पर टिप्पणी से नाराज़ पाकिस्तान

    सुएला ब्रेवरमैन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, सुएला ब्रेवरमैन (फ़ाइल फ़ोटो)

    पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि ब्रिटेन की गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन की पाकिस्तानी पुरुषों पर की गई टिप्पणी एक "भ्रामक तस्वीर पेश करती है, जो ब्रिटिश-पाकिस्तानियों के साथ अलग व्यवहार की मंशा की ओर इशारा करते हैं."

    इससे पहले सुएला ब्रेवरमैन ने एक इंटरव्यू के दौरान बाल यौन शोषण पर चर्चा करते हुए कहा था कि ब्रिटिश-पाकिस्तानी पुरुष ब्रितानी मूल्यों के साथ पूरी तरह से अलग सांस्कृतिक दृष्टिकोण रखते हैं.

    ब्रेवरमैन ने कहा था, "ब्रिटिश पाकिस्तानी पुरुष महिलाओं को नीच और नाजायज़ तरीके से देखते हैं और हम जिस तरह रहते हैं उसके प्रति वो पुरानी सोच वाला नज़रिया अपनाते हैं."

    स्काई न्यूज़ से बात करते हुए ब्रेवरमैन ने कहा था, "कभी-कभी देखभाल की तलाश में, कभी चुनौतियों में घिरी गोरी अंग्रेज़ लड़कियों के साथ पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश पुरुषों के गैंग के लोग बलात्कार करते हैं, उन्हें ड्रग्स देते हैं और नुक़सान पहुंचाते हैं. ये लोग बाल शोषण के गिरोह में काम करते हैं."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    साप्ताहिक प्रेस ब्रीफ़िंग के दौरान ब्रिटेन की गृह मंत्री की इस टिप्पणी को लेकर पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज़ ज़हरा बलोच ने कहा, "उन्होंने ग़लत तरीक़े से कुछ लोगों की आपराधिक मानसिकता को पूरे समुदाय से जोड़ दिया."

    प्रवक्ता ने ये भी कहा कि ब्रिटेन की गृह मंत्री ब्रिटिश सोसायटी में पाकिस्तानियों की ओर से लगातार दिए जा रहे सांस्कृतिक, राजनीतकि और आर्थिक सहयोग का ज़िक्र करना भूल गईं.

  2. NCERT की किताबों में बदलाव पर क्या बोले ओवैसी

    असदउद्दीन ओवैसी

    इमेज स्रोत, ANI

    एनसीईआरटी की क्लास 12 के राजनीति विज्ञान की किताबों से कुछ हिस्सों को हटाने पर छिड़े विवाद के बीच हैदराबाद से एआईएमआईएम के सांसद असदउद्दीन ओवैसी ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है.

    ओवैसी ने कहा है कि बीजेपी नफ़रत सिखा रही है, अगर मुग़लों को निकाल दिया गया तो फिर क्या बचेगा?

    समाचार एजेंसी एएनआई को दिए बयान में ओवैसी ने कहा, "एनसीईआरटी ने जिन चीज़ों को चैप्टर से निकाला उससे हमें आपत्ति है. आप ये निकाल रहे हैं कि गोडसे ने गांधी को इसलिए मारा क्योंकि वो (गांधी) हिंदू-मुस्लिम एकता के कायल थे. आरएसएस पर बैन लगा आप उसको निकाल रहे हैं. दलित लेखकों के बारे में आपने निकाल दिया, लोकतंत्र के बारे में जो कुछ था आपने निकाल दिया."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    ओवैसी ने सवाल किया, "बीजेपी करना क्या चाहती है, इस देश में. गुजरात के दंगों को भी निकाल दिया. क्या सिखाना चाहती है बीजेपी? 2002 के दंगों के बारे में ऐसे कहेंगे कि इनको सबक सिखाने के लिए ऐसा किया गया. ये तो आप बच्चों को नफ़रत सिखा रहे हैं. आपने मुग़लों का नाम मिटा दिया. क्या बचेगा फिर? बीजेपी इस देश को फासीवाद की तरफ़ लेकर जा रही है."

    अंग्रेज़ी अख़बार द इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी एक रिपोर्ट में ये दावा किया था कि एनसीईआरटी कक्षा 12 के पाठ्यक्रम से कई हिस्से हटा दिए गए हैं. इसमें इतिहास की किताब से वो हिस्सा भी हटा दिया गया है, जिसमें गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे को 'पुणे का एक ब्राह्मण' कहा गया था.

    साथ ही गुजरात दंगों के बारे में एक पूरा पैराग्राफ़ हटाया गया है, जिसमें कहा गया था कि कैसे रिहायशी इलाक़े धर्म, जाति और नस्ल के आधार पर बंटे होते हैं और कैसे साल 2002 के गुजरात दंगों के बाद वहाँ ये और बढ़ा.

    अख़बार ने ये भी बताया था कि एनसीईआरटी की नई किताबों से मुग़लों और जाति व्यवस्था से जुड़े हिस्सों को हटाया गया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    हालांकि, एनसीईआरटी के निदेशक दिनेश प्रसाद सकलानी ने किताब से मुग़लों के चैप्टर को हटाए जाने पर बहुत स्पष्ट नहीं कहा है.

    उन्होंने इस विवाद को गै़र-ज़रूरी बताया और साथ ही ये भी कहा कि जिन्हें जानकारी नहीं है वो किताबें जाँच सकते हैं.

  3. सऊदी अरब के इस फ़ैसले से सालों बाद इराक़ के लोगों को मिली ख़ुशी

    इराक-सऊदी

    इमेज स्रोत, Twitter/@AlduailejA

    इराक़ और सऊदी अरब के बीच क़रीब 30 साल बाद डायरेक्ट फ्लाइट ने उड़ान भरी.

    अरब न्यूज़ के अनुसार बुधवार को इराक़ से उड़ा विमान जेद्दा के किंग अब्दुल अज़ीज़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुँचा.

    सऊदी प्रेस एजेंसी के अनुसार, इरबिल से उड़ी द फ्लायनस के इस विमान में 174 यात्री थे.

    सऊदी की ये लो-कॉस्ट उड़ान हफ़्ते में दो बार, बुधवार और रविवार को इराक़ जाएगी.

    फ्लाईडील और सऊदी एयरलाइंस भी इस साल मई तक इराक़ के लिए सीधी उड़ाने शुरू करने की तैयारी में हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    दोनों देशों के बीच 1990 के बाद सीधी उड़ान शुरू हुई हैं. इसे सऊदी-इराक़ी कोऑर्डिनेशन काउंसिल और सऊदी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की कोशिशों का नतीजा माना जा रहा है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    ये भी कहा जा रहा है कि डायरेक्ट फ़्लाइट से दोनों मुल्कों के बीच आर्थिक साझेदारी को मज़बूत करने, निवेश बढ़ान और कारोबार को बेहतर करने में मदद मिलेगी.

  4. पाकिस्तान ने रामनवमी में हिंसा पर भारत के मुसलमानों को लेकर जताई चिंता

    शहबाज़ शरीफ़

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, शहबाज़ शरीफ़ (फ़ाइल फ़ोटो)

    भारत में रामनवमी के दिन हुई हिंसा को लेकर अब पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने भी बयान जारी किया है. पाकिस्तान ने कहा है कि वो भारत में मुसलमानों के ख़िलाफ़ बढ़ती हिंसा से चिंतित है.

    पाकिस्तान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता की ओर से आए बयान में कहा गया है कि इस बार रामनवमी पर भारत के कम से कम आठ राज्यों में अतिवादी गुटों के त्योहार मनाने के लिए निकाली गई रैलियों की वजह से मुस्लिम विरोधी हिंसा की घटनाएं सामने आईं.

    पाकिस्तान ने कहा कि इस दौरान कई मस्जिदों और मुसलमानों से जुड़ी इमारतों पर हमले किए गए. बिहार के नालंदा ज़िले में एक मदरसे को जलाया गया जिसकी वजह से क़ुरान सहित करीब 4,500 किताबें आग के हवाले हो गईं.

    पाकिस्तान ने ये भी कहा है कि इस्लामोफ़ोबिया और नफ़रती मामले भारतीय राजनीति में हिंदुत्व एजेंडा और इस्लाम विरोधी बयानबाज़ी बढ़ने का परिणाम है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इससे पहले इस्लामिक देशों के संगठन ऑर्गेनाइज़ेशन ऑफ़ इस्लामिक कोऑपरेशन की ओर से भी रामनवमी पर हुई हिंसा की आलोचना की गई थी.

    ओआईसी ने कहा था, ''ओआईसी महासचिव इन उकसाने वाली हिंसक घटनाओं की निंदा करते हैं. ये हिंसक घटानाएं बढ़ते इस्लामोफ़ोबिया के ज्वलंत उदाहरण हैं. भारत में मुसलमानों को व्यवस्थित रूप से निशाने पर लिया जा रहा है. ओआईसी भारत से इस हिंसा में शामिल लोगों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई की मांग करता है. भारत मुसलमानों की सुरक्षा सुनिश्चित करे और उनके अधिकार के साथ मर्यादा की रक्षा करे.''

    हालांकि, भारत ने इस पर पलटवार करते हुए इसे ओआईसी की सांप्रदायिक सोच और भारत-विरोधी एजेंडा बताया था.

    भारत ने ओआईसी के बयान पर कहा था, "हम भारत के संबंध में ओआईसी की ओर से जारी बयान की निंदा करते हैं. ये उनके सांप्रदायिक सोच और भारत-विरोधी एजेंडे का एक और उदाहरण है. भारत विरोधी ताकतों के दबाव में आकर ओआईसी अपनी ही छवि खराब करता है."

  5. नमस्ते!

    आपका दिन शुभ हो.

    बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है.

    ये लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध रहेगा. 05 अप्रैल के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.