आदित्य ठाकरे ने 'मुग़ल राज' से की शिंदे सरकार की तुलना, बोले- 'ठाणे से लडूंगा अगला चुनाव'

शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता आदित्य ठाकरे ने महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार की आलोचना करते हुए इसकी तुलना ‘मुग़ल राज’ से की है.

लाइव कवरेज

प्रियंका झा and शुभम किशोर

  1. तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष बांदी संजय की गिरफ़्तारी पर पार्टी हुई हमलावर

    बांदी संजय कुमार

    इमेज स्रोत, ANI

    तेलंगाना बीजेपी ने राज्य में बीजेपी के पार्टी प्रमुख और सांसद बांदी संजय कुमार की गिरफ़्तारी को गैरकानूनी बताया है.

    बीजेपी नेता तरुण चुग ने समाचार एजेंसी एएनआई के बात करते हुए कहा ये पुलिस की नाकामी है कि उन्होंने गिरफ़्तारी का कारण नहीं बताया.

    उन्होंने कहा, "संजय, जो अपनी मां की दसवीं के लिए करीमनगर पहुंचे थे उन्हें पुलिस गिरफ़तार कर घसीटते हुए ले गई... केसीआर को उनके गुनाहों की सज़ा मिलेगी."

    वहीं, बीजेपी प्रवक्ता एनवी सुभाष ने चंद्रशेखर राव की सरकार को "अमानवीय" बताया है.

    बांदी संजय कुमार

    इमेज स्रोत, ANI

    समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए प्रवक्ता एनवी सुभाष ने कहा, "क्या इस राज्य में लोकतंत्र बचा है. आधी रात में पुलिस का लिया गया एक्शन निंदनीय है. वो हमारे पार्टी प्रमुथ को बिना कारण बताए ले गए."

    मुख्यमंत्री पर 'अमानवीय' होने का आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता का नशा उनपर इतना हावी हो गया है कि वो मृतकों के परिजनों को उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होने भी नहीं देते.

    बुधवार रात बांदी संजय को पुलिस ने करीमनगर में उनके घर से गिरफ़्तार किया था. बीजेपी का कहना है कि गिरफ़्तारी का कारण नहीं बताया गया.

  2. बिहार: वो जगह जहां लोगों के घर-दुकान सब जला दिए गए

    वीडियो कैप्शन, बिहार: वो जगह जहां लोगों के घर-दुकान सब जला दिए गए

    रामनवमी के मौके पर निकाली जाने वाली शोभायात्रा के बाद बिहार के सासाराम में भी हिंसा देखने को मिली.

    यहां कई लोगों के घरों में आग लगा दी गई.

    फिलहाल पुलिस और पैरामिलिट्री के जवान जगह-जगह तैनात हैं.

    देखिए हिंसाग्रस्त इलाके में अभी क्या हालात हैं.

  3. अनिल अंबानी को इनकम टैक्स केस में बॉम्बे हाई कोर्ट से मिली राहत

    उद्योगपति अनिल अंबानी

    इमेज स्रोत, ANI

    उद्योगपति अनिल अंबानी को आयकर विभाग के नोटिस के मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट ने कहा है कि इस पर लगी अंतरिम रोक अगले आदेश तक जारी रहेगी.

    ब्लैक मनी ऐक्ट के तहत इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने अनिल अंबानी को कारण बताओ नोटिस और पेनाल्टी डिमांड नोटिस जारी किया था.

    जस्टिस गौतम पटेल और जस्टिस नीला गोखले की खंडपीठ ने अंबानी की याचिका पर सुनवाई के लिए 28 अप्रैल की तारीख तय की है.

    बॉम्बे हाई कोर्ट

    इमेज स्रोत, ANI

    साथ ही हाई कोर्ट ने इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को अपना जवाब दाखिल करने के लिए कहा है.

    हाई कोर्ट ने सितंबर, 2022 में मामले की सुनवाई लंबित रहने तक इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के नोटिस पर अंतरिम रूप से रोक लगा दी थी.

    इस साल मार्च में अंबानी के वकील रफ़ीक़ दादा ने कोर्ट को बताया कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने अनिल अंबानी के ख़िलाफ़ पेनाल्टी डिमांड नोटिस भी जारी किया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इसके बाद हाई कोर्ट ने पेनाल्टी डिमांड नोटिस पर भी स्टे ऑर्डर दे दिया.

    बुधवार को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के वकील अखिलेश्वर शर्मा ने कोर्ट से अनिल अंबानी की याचिका के जवाब में एक 'पूर्ण हलफनामा' दायर करने के लिए दो हफ़्ते की मोहलत मांगी.

    कोर्ट ने कहा कि विभाग 21 अप्रैल तक अपना हलफनामा दाखिल करे.

  4. ताइवान का ‘लव ट्राएंगल’: अमेरिका हावी होगा या चीन

    ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग-वेन

    इमेज स्रोत, Reuters

    ताइवान एक 'ख़तरनाक लव ट्राएंगल' के बीच फंस गया है.

    बीते सप्ताह ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग-वेन का अमेरिका के न्यूयॉर्क में ज़बरदस्त स्वागत हुआ. इसके बाद अब वो कैलिफ़ोर्निया जाने वाली हैं जहां उनकी मुलाक़ात अमेरिका के हाउस ऑफ़ रिप्रेज़ेन्टिव्स के स्पीकर केविन मैकार्थी से होनी है.

    साई इंग-वेन के अमेरिकी दौरे के वक्त को लेकर चर्चा के बीच अमेरिका और चीन के बीच तनाव की खाई और गहराती जा रही है. हाल के दिनों में अमेरिका में परस्पर विरोध में रहने वाले डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन पार्टी के नेता ताइवान के समर्थन के मामले में एक-दूसरे से आगे बढ़ने की होड़ में लगे दिखते हैं.

    इसका एक बड़ा कारण ये है कि बीते साल अमेरिकी हाउस की पूर्व स्पीकर नैन्सी पेलोसी ने ये जानते हुए ताइवान का दौरा किया कि चीन उनकी यात्रा से नाराज़ होगा.

  5. हनुमान जयंती को लेकर गृह मंत्रालय ने जारी की एडवाइज़री, राज्य सरकारों से शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कहा

    गृह मंत्रालय

    इमेज स्रोत, ANI

    हनुमान जयंती के मद्देनज़र केंद्र सरकार ने एडवाइज़री जारी कर राज्य सरकारों को कानून व्यवस्था और शांति कायम रखने के लिए कदम उठाने के लिए कहा है.

    गृह मंत्रालय ने एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी.

    ट्वीट में लिखा गया, "गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को एक एडवाइज़री जारी की है कि वो हनुमान जयंती को लेकर तैयारी करें. सरकार को सुनिश्चित करना चाहिए कि कानून व्यवस्था बनी रहे और त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाए. वो उन वजहों की लगातार मॉनिटरिंग करें जिनके कारण सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ सकता है."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पिछले साल हनुमान जयंती पर कई जगहों से हिंसा की ख़बरे आई थीं.

    रामनवमी पर भी बंगाल और बिहार में कई जगहों पर हिंसा हुई.

  6. शशि थरूर ने एस जयशंकर को 'कूल' रहने की दी सलाह

    वीडियो कैप्शन, शशि थरूर ने एस जयशंकर को 'कूल' रहने की दी सलाह

    कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को ‘कूल’ रहने के लिए कहा है.

    उन्होंने कहा है कि जयशंकर को पश्चिमी देशों के प्रति थोड़ा शांत रुख अपनाना चाहिए.

    विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कुछ दिन पहले बेंगलुरु में कहा था कि पश्चिमी देशों को दूसरों के आंतरिक मामलों में दखल देने की बुरी आदत है.

  7. बिहार हिंसा पर राबड़ी देवी का बयान- 'देश भर में आरएसएस और बीजेपी के...'

    राबड़ी देवी

    इमेज स्रोत, ANI

    बिहार में राम नवमी के मौके पर हिंसा को लेकर राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी नेता राबड़ी देवी ने बीजेपी पर निशाना साधा है.

    मीडिया से बातचीत में राबड़ी देवी ने कहा कि बीजेपी के लोग दंगा करवाते हैं, वो चाहते हैं कि दंगा हो.

    राबड़ी देवी ने कहा, "बीजेपी ही करवाती है (दंगा), बीजेपी ही हल्ला करती है. पूरे देश भर में आरएसएस और बीजेपी के आदमी घूम रहे हैं. चाह रहे हैं कि दंगा हो. दंगा तो वो ही लोग करवाते हैं. जाँच कराएगी सरकार तो सब दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    एक रैली के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा था कि अगर 2025 में बिहार में बीजेपी की सरकार आती है तो दंगाइयों को उल्टा करके सीधा किया जाएगा.

    इस पर राबड़ी देवी ने कहा, "वो (अमित शाह) खुद उल्टा हो जाएंगे."

  8. प्रियंका चोपड़ा के बुरे दिनों की कहानी

    वीडियो कैप्शन, प्रियंका चोपड़ा के बुरे दिनों की कहानी

    एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के कुछ दिन पहले दिए एक पॉडकास्ट इंटरव्यू ने खूब सुर्खियां बटोरीं.

    इस इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि बॉलीवुड में उन्हें किनारे कर दिया गया था.

    अब उन्होंने कहा है कि वो ये बात इसलिए कह सकीं क्योंकि उनके भीतर आत्मविश्वास आ गया है.

  9. तमिलनाडु: मंदिर में धार्मिक रिवाज को पूरा करते हुए पांच लोगों की डूबने से मौत

    सांकेतिक तस्वीर

    इमेज स्रोत, Rima Das Mukherjee/Getty Images

    इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर

    चेन्नई के एक मंदिर में बुधवार को एक पारंपरिक धार्मिक रिवाज को पूरा करते समय पांच लोगों की तालाब में डूबने से मौत हो गई.

    समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, ये दुर्घटना उस वक़्त हुई जब पुजारी और कुछ लोग एक धार्मिक रिवाज को पूरा करने के लिए तालाब में दाखिल हुए. उन्होंने एक घेरा बनाया हुआ था.

    पुलिस ने बताया कि घेरे में शामिल एक व्यक्ति जब डूबने लगा तो बाक़ी चार लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की और इस कोशिश में उन सभी की डूबने से मौत हो गई.

    पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकार घटना स्थल पर पहुंच गए. बचाव कर्मियों ने डूबने वालों के शव पानी से निकाले और उन्हें क्रोम्पेट सरकारी अस्पताल पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.

  10. COVER STORY: अमृतपाल मामले में क्या सोचते हैं ब्रिटेन में बसे भारतीय

    वीडियो कैप्शन, अमृतपाल मामले में प्रदर्शनों के सिलसिले में ब्रिटेन में रहने वाले भारतीयों की क्या है राय

    अलगाववादी नेता अमृतपाल सिंह की गिरफ़्तारी के लिए भारत में हो रही पुरज़ोर कोशिशों ने सारी दुनिया के सिखों का ध्यान अपनी ओर खींचा है.

    इस सिलसिले में ब्रिटेन समेत कुछ अन्य देशों में प्रदर्शन हुए हैं. इस बारे में ब्रिटेन में बसे भारतीय क्या सोचते हैं. कवर स्टोरी में इसी की बात.

  11. अनुसूचित जनजाति के दर्जे की मांग लेकर कुर्मी समुदाय के लोगों ने बंगाल में किया चक्का जाम किया, कई ट्रेनें रद्द

    बंगाल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर

    पश्चिम बंगाल में कुर्मी समुदाय के कई संगठनों का धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी है. ये संगठन कुर्मी समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं.

    बुधवार को मेदिनीपुर ज़िले के राष्ट्रीय राजमार्ग 6 सहित दो रेलवे स्टेशनों पर आवाजाही बाधित रही.

    एक अधिकारी के हवाले से समाचार एजेंसी पीटीआई ने इसकी जानकारी दी.

    बंगाल में कुर्मी समाज के लोगों ने पिछले साल भी अपनी मांगों को लेकर रेल रोको अभियान चलाया था

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, बंगाल में कुर्मी समाज के लोगों ने पिछले साल भी अपनी मांगों को लेकर रेल रोको अभियान चलाया था

    आदिवासी कुर्मी समाज और पश्चिम बंगाल कुर्मी समाज के बैनर तले प्रदर्शनकारियों ने पूर्व मेदिनीपुर ज़िले के खेमासौली रेलवे स्टेशन और पुरुलिया ज़िले के कस्तौर रेलवे स्टेशन पर सुबह 5 बजे से रेल रोको अभियान शुरू कर दिया था.

    वहीं, मंगलवार सुबह 6 बजे से खेमसौली में राष्ट्रीय राजमार्ग 6 अभी तक बाधित है.

    पिछले वर्ष पुरुलिया जिले में कुर्मी समुदाय के आंदोलन की तस्वीर

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, पिछले वर्ष पुरुलिया जिले में कुर्मी समुदाय के आंदोलन की तस्वीर

    पश्चिम बंगाल कुर्मी समाज के नेता तापस महतो ने पीटीआई से कहा, "जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होती तब तक ये जाम जारी रहेगा."

    कुर्मी फिलहाल अन्य पिछड़ी जाति के तहत आते हैं.

    दक्षिण पूर्वी रेलवे ने प्रदर्शन की वजह से 46 ट्रेनें रद्द कर दी हैं और आठ ट्रेनों को गंतव्य से पहले ही रोक दिया गया.

  12. अफ़ग़ानिस्तान: ड्रग्स की लत छुड़ाने की मुहिम

    वीडियो कैप्शन, अफ़ग़ानिस्तान: ड्रग्स की लत छुड़ाने की मुहिम.

    अफ़ीम की खेती से होने वाली कमाई ने तालिबान की बड़ी मदद की है. लेकिन अब वहां तालिबान का दावा है कि वो अफ़ग़ानिस्तान को नशा मुक्त करेगा.

    इसके लिए हज़ारों एडिक्ट्स को सड़कों से उठाकर जबरन रिहैब सेंटर में भेजा जा रहा है.

    यूएन का कहना है कि तालिबान के सत्ता में आने के बाद यहां अफीम की खेती 32 फ़ीसदी तक बढ़ी है. देखिए काबुल से बीबीसी संवाददाता याल्दा हकीम की रिपोर्ट.

  13. यरूशलम की अल-अक़्सा मस्जिद में फलस्तीनियों और इसराइली पुलिस के बीच झड़प

    यरूशलम की अल-अक़्सा मस्जिद

    यरूशलम की अल-अक़्सा मस्जिद में दर्जनों फलस्तीनियों और इसराइली पुलिस के बीच झड़प हुई है.

    पुलिस का कहना है कि आतिशबाज़ी, डंडे और पत्थरों से लैस होकर प्रदर्शनकारियों ने खुद को अल-अक़्सा मस्जिद के भीतर बंद कर लिया था जिसके बाद उन्होंने सुबह में वहां छापेमारी की.

    फलस्तीनियों का कहना है कि इसराइली पुलिस के बल प्रयोग में 14 लोग घायल हो गए.

    यरूशलम की अल-अक़्सा मस्जिद

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इसराइली पुलिस ने फलस्तीनियों के समूह के तितर-बितर करने के लिए स्टन ग्रेनेड (तेज़ आवाज़ पैदा करने वाले बम) और रबर की गोलियों का इस्तेमाल किया.

    इसके बाद गज़ा पट्टी से इसराइल की ओर कम से कम नौ रॉकेट्स दागे गए जिसकी वजह से स्डेरोट के पास हवाई हमलों के अलर्ट वाले सायरन सुने जा सकते थे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इसराइली सेना ने बताया कि पांच रॉकेट्स को रास्ते में ही नष्ट कर दिया गया जबकि अन्य चार रॉकेट्स को खुली जगहों पर ज़मींदोज़ कर दिया गया.

    अभी तक इन हमलों की किसी गुट ने जिम्मेदारी ली है लेकिन माना जाता है कि चरमपंथी समूह हमास को इन हमलों की सहमति हासिल थी.

  14. प्रिंसिपल के ख़िलाफ़ सड़क पर क्यों उतरीं दिल्ली यूनिवर्सिटी की ये छात्राएं

    वीडियो कैप्शन, प्रिंसिपल के ख़िलाफ़ सड़कों पर क्यों उतरीं दिल्ली यूनिवर्सिटी की ये छात्राएं?

    दिल्ली यूनिवर्सिटी के इंद्रप्रस्थ कॉलेज ऑफ़ वीमेन की छात्राओं ने सोमवार को अपने कॉलेज प्रिंसिपल के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन किया और उनके इस्तीफ़े की मांग की.

    प्रदर्शन के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्राओं के उत्पीड़न के मामले की जांच के लिए एक पैनल गठित करने की घोषणा की.

    छात्राओं के अनुसार, 28 मार्च को कॉलेज के 'श्रुति' फेस्टिवल के दौरान कुछ "अज्ञात" पुरुषों ने कथित तौर पर परिसर में प्रवेश किया था.

    छात्राओं का कहना है कि उन पुरुषों ने उनके साथ बदसलूकी की और कैंपस में नारे लगाए.

    बीबीसी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रॉक्टर और इंद्रप्रस्थ कॉलेज के प्रिंसिपल दोनों से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन कोई जवाब नहीं मिला.

    प्रदर्शन मैं हिस्सा लेना वाली छात्राओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया.

  15. ओवैसी के सवाल पर नीतीश कुमार ने एआईएमआईएम को बताया- 'बीजेपी का एजेंट'

    नीतीश कुमार

    इमेज स्रोत, ANI

    बिहार में रामनवमी के दौरान हुई हिंसा को लेकर बुधवार को विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ.

    बीजेपी ने सरकार पर मामले को सही तरीके से न संभालने का आरोप लगाया.

    वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इशारों में बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि ये दंगे जानबूझकर कराए गए हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    रामनवमी के दौरान शोभायात्रा में बिहार के नालंदा और सासाराम में हिंसा शुरू हो गई थी. इन इलाकों में माहौल अभी भी तनावपूर्ण बना हुआ है.

    बिहार विधानसभा में बुधवार को कार्यवाही के दौरान हंगामा इतना बढ़ गया कि बीजेपी विधायक जिवेश मिश्रा को मार्शलों ने उठाकर सदन से बाहर किया.

    वहीं नीतीश कुमार ने कहा, "सभी अधिकारी लगे हुए हैं. हर एक घर में जाँच की जा रही है. कुछ दिन बाद सब पता चल जाएगा. ये सब (दंगे) जानबूझकर किया गया है..."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    उन्होंने कहा, "बिहार शरीफ़ में जो धंधा किया है, वो सब कुछ दिन बाद पता चल जाएगा. जांच चल रही है. दो लोग हैं. एक राज कर रहा है और दूसरा उसका एजेंट है. वो दोनों मिलकर ये सब इधर-उधर कर रहे हैं."

    नीतीश कुमार ने असदउद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम को बीजेपी का एजेंट बताया.

    नीतीश ने कहा, "एआईएमआईएम क्या चीज़ है? वो उसी का जिनकी केंद्र में रूलिंग है, एजेंट है. ये उनके ख़ास हैं."

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    "जिन-जिन पार्टियों के बड़ी संख्या में सांसद हैं, उनकी कोई ख़बर नहीं छपती लेकिन उनकी (ओवैसी) की देखते हैं कितनी छपती है. ये सबूत है. हमसे तो मिलना चाहते थे लेकिन मैंने मना कर दिया कि न सवाल ही नहीं उठता."

    बता दें कि मंगलवार को असदउद्दीन ओवैसी ने बिहार में दंगों को नीतीश कुमार की सरकार की नाकामी बताया था.

    सीएम नीतीश ने ये भी कहा कि बिहार में ऐसा कभी नहीं हुआ, लेकिन अचानक ऐसा क्यों हुआ. ये योजना है.

  16. इंडियन आइडल-13 के विजेता ऋषि सिंह से ख़ास बातचीत देखिए

    वीडियो कैप्शन, इंडियन आइडल-13 के विजेत ऋषि सिंह से ख़ास बातचीत देखिए

    अयोध्या के ऋषि सिंह ने इंडियन आइडल-13 का ख़िताब जीत लिया है. मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल के 13वें सीजन का फ़ाइनल रविवार को मुंबई में हुआ.

    ऋषि सिंह को सोनी टीवी की तरफ़ से इनाम में 25 लाख रुपये का चेक मिला. साथ ही एक नई गाड़ी भी तोहफ़े में मिली.

    20 साल के ऋषि ने बीबीसी हिन्दी से बातचीत में अपने अब तक के सफ़र के बारे में बताया है. देखिए ये वीडियो.

  17. अरुणाचल प्रदेश को भारत का अभिन्न हिस्सा मानता है अमेरिका: व्हाइट हाउस

    अमेरिका

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, व्हाइट हाउस प्रेस सचिव केरीन जीन पियरे

    अमेरिका ने कहा है कि वो अरुणाचल प्रदेश को भारत के अभिन्न हिस्से के तौर पर मानता है और वो इस क्षेत्र में कुछ इलाकों के नाम बदलकर यहां घुसने की हर एकतरफ़ा कोशिश के सख़्त ख़िलाफ़ है.

    अमेरिका की ये प्रतिक्रिया चीन की ओर से अरुणचाल प्रदेश की 11 जगहों के नाम बदले जाने के बाद आई है. चीन अरुणाचल को तिब्बत का दक्षिणी हिस्सा बताता है.

    चीन की सिविल अफेयर्स मिनिस्ट्री की ओर से इन 11 जगहों के नए नाम रविवार को जारी किए गए थे.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    समाचार एजेंसी पीटीआई की ख़बर के अनुसार व्हाइट हाउस प्रेस सचिव केरीन जीन पियरे ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफ़िंग के दौरान कहा, "अमेरिका ने अरुणाचल प्रदेश को लंबे समय से भारत के अभिन्न हिस्से के तौर पर मान्यता दी है. हम इसके इलाकों का नाम बदलकर यहां घुसने की हर एकतरफ़ा कोशिश के सख़्त ख़िलाफ़ हैं."

    "हम लंबे समय से इसी रुख पर कायम हैं."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    इससे पहले भारत ने मंगलवार को चीन की ओर से अरुणाचल के इलाकों के नाम बदलने को सिरे से खारिज किया था.

    भारत की ओर से कहा गया था कि अरुणाचल प्रदेश हमारा अभिन्न अंग है और 'नए नाम' रख देने से ये सच्चाई नहीं बदलेगी.

    विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, "हमने इस तरह की रिपोर्ट देखीं. ये पहली बार नहीं जब चीन ने ऐसी कोशिशें की हों. हम इसे खारिज करते हैं."

  18. 'मलियाना जल रहा था, दुनिया ने धुआं देखा, मगर कोर्ट को ये क्यों नज़र नहीं आया?' - ग्राउंड रिपोर्ट

    मोहम्मद इस्माइल के दादा मोहम्मद अली अपने पोते के साथ

    इमेज स्रोत, MOHD ISMAIL

    इमेज कैप्शन, मोहम्मद इस्माइल के दादा मोहम्मद अली अपने पोते के साथ

    मेरठ के बाहरी इलाके में बसे मलियाना गांव में 36 साल पहले हुई सांप्रदायिक हिंसा के मामले में 41 अभियुक्तों को निचली अदालत ने बरी कर दिया है.

    मुसलमानों के ख़िलाफ़ हिंसा के इस मामले में अदालती फ़ैसले ने पीड़ित और उनके परिवारों को गहरी निराशा से भर दिया है.

    यूपी के मेरठ शहर के बाहरी इलाके में बसे मलियाना गांव में 23 मई 1987 को 72 मुसलमानों को मार डाला गया था.

    आरोप था कि उनकी हत्या स्थानीय हिंदुओं और राज्य के सशस्त्र पुलिस के जवानों ने मिल कर की थी. इस घटना को 'भारतीय लोकतंत्र पर धब्बा' क़रार दिया गया था.

  19. मलयालम न्यूज़ चैनल 'मीडियावन' पर केंद्र के प्रतिबंध को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया

    सुप्रीम कोर्ट

    इमेज स्रोत, ANI

    मलयालम न्यूज़ चैनल 'मीडियावन' को सिक्योरिटी क्लियरेंस देने से इनकार के केंद्र सरकार के फ़ैसले को सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को खारिज कर दिया है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट ने बिना किसी ठोस आधार के राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देकर चैनल पर प्रतिबंध लगाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय की खिंचाई भी की.

    केरल हाई कोर्ट ने चैनल पर बैन लगाने के केंद्र के फ़ैसले को बरकरार रखा था लेकिन चीफ़ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली बेंच ने इसे पलट दिया.

    सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सरकार की नीतियों के ख़िलाफ़ आलोचनात्मक नज़रिया रखने को 'व्यवस्था विरोधी' करार नहीं दिया जा सकता है क्योंकि मजबूत लोकतंत्र के लिए स्वतंत्र प्रेस अनिवार्य है.

    बेंच ने कहा, "राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े दावों को केवल बातों में नहीं लिया जा सकता है. इसे साबित करने के लिए ठोस सबूतों की ज़रूरत होती है."

  20. डोनाल्ड ट्रंप के साथ कोर्टरूम में क्या हुआ और अब आगे क्या होगा?

    एडल्ट-फ़िल्म एक्ट्रेस स्टॉर्मी डेनियल्स और ट्रंप

    इमेज स्रोत, EPA, AFP/GETTY

    इमेज कैप्शन, एडल्ट-फ़िल्म एक्ट्रेस स्टॉर्मी डेनियल्स और ट्रंप

    इतिहास में यह पहली बार हुआ है, जब अमेरिका के एक पूर्व राष्ट्रपति को कोर्ट में एक आपराधिक अभियुक्त की तरह पेश होना पड़ा.

    न्यूयॉर्क ग्रैंड ज्यूरी की ओर से औपचारिक रूप से आरोप लगाने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को सरेंडर कर दिया था. ट्रंप ने कोर्ट में ख़ुद को बेकसूर बताया है. अब इस मामले की जांच चलेगी.

    न्यूयॉर्क सिटी के मैनहैटन क्रिमिनल कोर्टहाउस में मंगलवार को ट्रंप के ख़िलाफ़ आरोप तय किए गए. यह मामला 2016 में अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनावी अभियान के दौरान का है.

    कहा जा रहा है कि ट्रंप ने एक संभावित सेक्स स्कैंडल को छुपाने की कोशिश की थी. ट्रंप पर आरोप है कि उन्होंने स्टॉर्मी डेनियल्स नाम की एक पोर्न फ़िल्म एक्ट्रेस को चुपके से पैसे दिलवाए थे. ट्रंप अमेरिका के पहले राष्ट्रपति बन गए हैं, जिन पर अपराध का आरोप तय हुआ है.