कांग्रेस और विपक्षी एकता के सवाल पर बोले नीतीश कुमार- हम वेट कर रहे हैं...

इमेज स्रोत, ANI
बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड के नेता नीतीश कुमार ने कांग्रेस और विपक्षी नेता के सवाल पर कहा है कि वो इसके लिए इंतज़ार कर रहे हैं.
उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा, "विपक्ष के अधिक से अधिक लोगों की एकता मेरी इच्छा है. हम तो इंतज़ार कर रहे हैं कि ज़्यादा से ज़्यादा लोगों की इच्छा हो जाएगी, एकजुट हो जाएंगे, थोड़ी मजबूती के साथ साल 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगे."
"हमारी यही इच्छा है, इसलिए हम चुपचाप बैठे हुए हैं. आप जानते हैं कि हम दो बार दिल्ली गए, सब लोगों से बातचीत हो गई है. हम वेट कर रहे हैं."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
इस सवाल पर कि क्या कांग्रेस ने देरी कर दी है? नीतीश कुमार ने कहा, "हम इंतज़ार कर रहे हैं. उनके सब लोगों को हमने कह दिया है कि आप देख लीजिए, तय कर लीजिए कि अन्य लोगों के साथ मिलकर करना है. जिस दिन ये होगा, उसी का हम लोग वेट कर रहे हैं."
क्षेत्रीय पार्टियां इस मुद्दे पर क्या सोचती हैं, नीतीश कुमार ने इस सवाल पर कहा, "जो क्षेत्रीय पार्टियां हैं, उसमें बहुत लोगों की इस बारे में राय है. हम वेट कर रहे हैं कि उनकी भी (कांग्रेस की) इच्छा हो जाए और ज़्यादा से ज़्यादा लोग इसमें शामिल हो जाएं तो और अच्छा होगा. हम इसीलिए इंतज़ार में हैं."










