राजस्थानः जयपुर बम ब्लास्ट के चार अभियुक्तों को हाइकोर्ट ने बरी किया
जयपुर में 13 मई 2008 को हुए सीरियल बम ब्लास्ट के चार अभियुक्तों को हाईकोर्ट ने बुधवार को बरी कर दिया.
लाइव कवरेज
विकास त्रिवेदी and शुभम किशोर
ब्रिटेन में हड़ताल पर क्यों हैं पांच लाख सरकारी कर्मचारी?
वीडियो कैप्शन, ब्रिटेन में हड़ताल पर क्यों हैं पांच लाख सरकारी कर्मचारी?
ब्रिटेन में बीते साल दिसंबर से ही लगभग पांच लाख कर्मचारी हड़ताल पर हैं.
इनमें टीचर्स, सिविल सर्वेंट, जूनियर डॉक्टर, नर्स, ट्रेन और ट्यूब के ड्राइवर, रेल्वे और पोस्टल वर्कर्स शामिल हैं.
ये लोग बेहतर वेतन और बेहतर माहौल की मांग कर रहे हैं.
लेकिन इस तरह की हड़ताल से ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था और आम जनजीवन पर क्या असर पड़ता है.
बीबीसी संवाददाता गगन सभरवाल ने ये समझने की कोशिश की.
राहुल गांधी के मुद्दे पर असम विधानसभा में हंगामा, तीन विधायक सस्पेंड
इमेज स्रोत, ANI
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द किए जाने को लेकर बुधवार को असम विधानसभा में हंगामा हुआ जिसके बाद तीन विधायकों को सस्पेंड कर दिया गया.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक स्पीकर बिस्वजीत डाईमेरी ने हंगामे के कारण दो बार सदन को स्थगित किया और कांग्रेस के दो और एक निर्दलीय विधायक को सस्पेंड कर दिया.
कांग्रेस नेता डिब्राता साइके ने कहा, "हम राष्ट्रपति को एक प्रस्ताव भेजना चाहते हैं कि वो संविधान की रक्षा करें, संविधान सबके लिए समान है और कार्यपालिका को इसकी रक्षा करने के लिए काम करना चाहिए."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करना संविधान के ख़िलाफ़ है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, इसके जवाब में सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने कहा, "ये अप्रत्याशित है कि हम कानूनी मुद्दों पर अपनी राय रख रहे हैं."
इसके बाद कांग्रेस विधायकों ने हंगामा शुरू किया और विपक्ष के दूसरे विधायक भी साथ देने लगे.
उन्होंने राहुल गांधी के समर्थन में तख्तियां दिखाई और नारे लगाए.
भूटान के प्रधानमंत्री के चीन पर बयान से क्या भारत की बढ़ेगी टेंशन?
इमेज स्रोत, Getty Images
भूटान के प्रधानमंत्री लोटे छृंग ने बेल्जियम के अख़बारला लेब्रेको दिए इंटरव्यू में जो कुछ कहा है, उससे भारत की टेंशन बढ़ सकती है.
2020 में ऐसी कई रिपोर्ट्स आई थीं, जिनमें बताया गया था कि भूटान के बॉर्डर के भीतर चीन गाँव बना रहा है. लेकिन अब ला लेब्रे को दिए इंटरव्यू में लोटे छृंग ने कहा है कि चीन ने जो गाँव बनाए हैं, वे भूटान के भीतर नहीं हैं.
भूटान के प्रधानमंत्री ने हाल ही में बेल्जियम का दौरा किया था और उन्होंने वहीं यह इंटरव्यू दिया था.
फ्रेंच भाषा के अख़बार ला लेब्रे को दिए इंटरव्यू में भूटानी प्रधानमंत्री ने कहा है, ''हमने स्पष्ट रूप से कहा है कि कोई अतिक्रमण नहीं हुआ है. यह एक अंतरराष्ट्रीय सीमा है और मुझे पता है कि हमारा हिस्सा कहाँ तक है. भूटान में चीनी निर्माण को लेकर मीडिया में कई तरह की बातें कही जा रही हैं. हमें इससे कोई मतलब नहीं है क्योंकि यह भूटान में नहीं है.''
कुनो में नामीबिया से आई मादा चीता सिया ने चार शावकों को जन्म दिया
....में
Author, शुरैह नियाज़ी
पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए, भोपाल से
इमेज स्रोत, TWITTER@KunoNationalPrk
मध्य प्रदेश के कुनो नेशनल पार्क में नामीबिया से आई मादा चीता सिया ने चार शावकों को बुधवार को जन्म दिया है.
अधिकारियों के मुताबिक़, सभी शावक सुरक्षित हैं और उन्हें विशेष निगरानी में रखा जा रहा है.
सिया के चार बच्चों की ख़बर बहुत ही राहत भरी है. यह एक अन्य मादा चीता साशा की मौत के दो दिन बाद आई है जिसकी मौत किडनी की बीमारी के चलते हो गई थी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
अधिकारियों ने बताया कि सिया गर्भवती थी और उसकी देखभाल एक विशेष टीम कर रही थी और उसने आज चार शावकों को जन्म दिया.
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और सफल प्रयासों से चीता की सुखद वापसी भारत में हुई है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
उन्होंने आगे कहा, "यह हमारे लिए अत्यंत आनंददायी है कि कूनो में चीता परिवार बढ़ रहा है. वन विभाग, कूनो नेशनल पार्क, स्थानीय प्रशासन के सफल प्रबंधन से सुखद परिणाम मिले हैं. मैं वन विभाग की पूरी टीम को बधाई देता हूं, जिनकी देख रेख में भारत में चीता प्रोजेक्ट सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहा है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने भी ट्विटर के जरिए बधाई दी है.
भूपेंद्र यादव ने ट्वीट में कहा कि, "मुझे ये बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व के तहत 17 सितंबर 2022 को भारत लाए गए चीतों में से एक मादा चीते ने चार शावकों को जन्म दिया है."
स्कॉटलैंड में पहले मुस्लिम फ़र्स्ट मिनिस्टर हमज़ा यूसुफ़ ने रचा इतिहास
वीडियो कैप्शन, स्कॉटलैंड में पहले मुस्लिम फर्स्ट मिनिस्टर हम्ज़ा यूसुफ़ ने रचा इतिहास
हमज़ा यूसुफ स्कॉटलैंड के फ़र्स्ट मिनिस्टर होंगे. उन्हें सत्ताधारी स्कॉटिश नेशनल पार्टी का नया नेता चुना गया है.
37 वर्षीय यूसुफ़ SNP के पहले मुस्लिम नेता हैं और ब्रिटेन की बड़ी राजनीतिक पार्टी का नेतृत्व करने वाले पहले मुस्लिम.
उनका जन्म ग्लासगो में हुआ. उनके पिता पाकिस्तान और मां केन्या से हैं.
बीबीसी संवाददाता लोर्ना गॉर्डन ने उन लोगों से मुलाक़ात की जो हमज़ा यूसुफ को निजी तौर पर जानते हैं.
सावरकर के मुद्दे पर सोनिया और राहुल गांधी से मीटिंग के बाद क्या बोले संजय राउत
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, संजय राउत और राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान की एक तस्वीर
शिवसेना के उद्धव बाला साहेब ठाकरे गुट के नेता संजय राउत की बुधवार को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात हुई.
इस मीटिंग के बाद उन्होंने कहा कि सबकुछ ठीक है. इसके साथ ही माना जा रहा है कि विनायक दामोदर सावरकर के मुद्दे पर दोनों पार्टियों के बीच पैदा हुआ विवाद अब ख़त्म हो गया है.
विनायक दामोदर सावरकर को लेकर राहुल गांधी की सख़्त टिप्पणी के बाद माना जा रहा था कि शिवसेना का ठाकरे धड़ा नाराज़ है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
सावरकर के मुद्दे पर महाराष्ट्र विकास अघाड़ी में कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना के बीच मतभेद रहे हैं.
एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने राहुल गांधी को सावरकर के मुद्दे पर अपना रुख नरम करने की सलाह दी है और कांग्रेस नेता को याद दिलाया है कि विपक्षी पार्टियों की असली लड़ाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी से है.
संजय राउत ने ट्विटर पर कहा, "सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात हुई. कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई. सबकुछ ठीक है. चिंता की कोई बात नहीं है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
शरद पवार के दखल देने के बाद संजय राउत ने मंगलवार को राहुल गांधी से बातचीत की थी.
महाराष्ट्र में विपक्षी एकता के सवाल पर संजय राउत ने कहा, "महाराष्ट्र के साथ-साथ पूरे देश में विपक्षी एकता है."
मंगलवार को संजय राउत ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन के साथ बातचीत में सावरकर का मुद्दा उठाया था.
जूते पेंट कर लाखों कमाने वाली लड़की
वीडियो कैप्शन, हरियाणा के सोनीपत में रहने वाली प्रतिभा अंतिल जूते पेंट करती हैं.
हरियाणा के सोनीपत में रहने वाली प्रतिभा अंतिल जूते पेंट करती हैं.
उन्होंने कोरोना लॉकडाउन में ये बिज़नेस शुरू किया था और अब इससे लाखों कमा रही हैं.
इस बिजनेस ने कई और लोगों को भी रोज़गार दिया है. देखिए, प्रतिभा की सक्सेस स्टोरी.
अफ़ग़ानिस्तान के गेंदबाज़ राशिद ख़ान टी-20 रैंकिग में शीर्ष पर पहुंचे
इमेज स्रोत, Getty Images
पाकिस्तान के ख़िलाफ़ टी-20 सीरिज़ में जीत के साथ ही अफ़ग़ानिस्तान के स्टार गेंदबाज़ राशिद ख़ान एक बार फिर टी-20 में गेंदबाज़ों की रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गए हैं.
श्रीलंका के वानिन्डू हसरंगा को पीछे छोड़कर वो शीर्ष पर पहुंचे हैं.
इससे पहले राशिद आख़िरी बार साल 2018 में टी-20 गेंदबाज़ों की रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचे थे, उसके बाद से वो लगातार अच्छा प्रदर्शन करते आए हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
राशिद ने पाकिस्तान के ख़िलाफ़ शानदार इकॉनमी रेट से साथ उन्होंने तीनों मैचों में एक एक विकेट लिए.
साथ ही टीम के फ़ज़लहक फ़ारूकी ने 4.75 की औसत से पांच विकेट लिए.
वो इस रैंकिंग में 12वें पायदान पर पहुंच गए हैं.
रविवार को खेले गए टी-20 मैच में अफ़ग़ानिस्तान ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराकर सीरिज़ पर कब्ज़ा किया था.
निख़त ज़रीन के पिता बोले, 'अब भी बॉक्सिंग को लेकर मिलते हैं ताने'
वीडियो कैप्शन, दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनी निख़त ज़रीन के पिता ने बीबीसी से ख़ास बातचीत की है.
निख़त ज़रीन, एक ऐसा नाम जिसे अब किसी इंट्रोडक्शन की ज़रूरत नहीं है.
निख़त ज़रीन ने दूसरी बार महिला वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप जीती है.
उनके पिता ने बीबीसी से ख़ास बातचीत की और बताया कि फ़िलहाल उन्हें कैसा लग रहा है?
मंदिरों की ज़मीन को लेकर बिहार सरकार ने ज़िला अधिकारियों को जारी किया ये आदेश
इमेज स्रोत, ANI
बिहार सरकार ने सभी ज़िलाधिकारियों को राज्य में ये सुनिश्चित करने का आदेश दिया है कि रजिस्टर्ड मंदिरों और मठों से जुड़ी ज़मीन समेत किसी भी किस्म के अचल संपत्ति की खरीद-बिक्री न हो.
ज़िलाधिकारियों दिए गए आदेश में ये भी कहा गया है कि सभी पंजीकृत मंदिरों और मठों की सभी अचल संपत्तियों का ब्योरा जल्द से जल्द बिहार स्टेट बोर्ड ऑफ़ रीजियस ट्रस्ट (बीएसबीआरटी) को उपलब्ध कराई जाए ताकि ये जानकारी बीएसबीआरटी की वेबसाइट पर अपलोड हो सके.
समाचार एजेंसी पीटीआई ने बीएसबीआरटी के पास उपलब्ध जानकारी के आधार पर बताया है कि राज्य में लगभग 2512 अनरजिस्टर्ड मंदिर या मठ अस्तित्व में हैं और उनके पास 4,321.64 एकड़ से अधिक ज़मीन है.
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, गोपालगंज का एक मंदिर
ये आंकड़ें राज्य के 35 ज़िलों के हैं. राज्य में रजिस्टर्ड मंदिरों की संख्या लगभग 2499 है और उनके पास 18,456 एकड़ से अधिक ज़मीन है. बिहार स्टेट बोर्ड ऑफ़ रीजियस ट्रस्ट राज्य सरकार के विधि विभाग के अंतर्गत आता है.
बिहार सरकार के विधि मंत्री शमीम अहमद ने कहा, "ये गंभीर चिंता का विषय है कि राज्य में अभी भी 2512 मंदिर, मठ और ट्रस्ट अनरजिस्टर्ड हैं जो लगभग सभी ज़िलों में चल रहे हैं. उन्हें खुद को बीएसबीआरटी के पास रजिस्टर्ड कराना होगा."
बेटियों को आगे बढ़ाने का बीड़ा उठाता एक गांव
वीडियो कैप्शन, बेटियों को आगे बढ़ाने का बीड़ा उठाता एक गांव
दिल्ली में वीमेन वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में लवलीना बोरगोहाईं, निख़त ज़रीन जैसी भारतीय बॉक्सर्स ने अपने प्रदर्शन से चमक बिखेरी है.
पर इस मुकाम तक पहुंचना इतना आसान नहीं होता. ख़ासकर महिला खिलाड़ियों के लिए, उन्हें कभी सुविधाओं के अभाव से जूझना पड़ता है तो कभी लैंगिक भेदभाव का सामना करना पड़ता है.
पर अब बात पंजाब के एक ऐसे गांव की जिसने अपनी बेटियों को खेल में आगे बढ़ाने का बीड़ा उठाया है. देखिए पंजाब के बरनाला से नवकिरण सिंह की ये रिपोर्ट.
राजस्थान: राइट टू हेल्थ बिल से क्यों नाराज़ हैं डॉक्टर, एक दिन की हड़ताल
इमेज स्रोत, Vishal Bhatnagar/NurPhoto via Getty Images
राजस्थान में राइट टू हेल्थ बिल को लेकर डॉक्टरों के विरोध के कारण बुधवार को स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित रहीं.
प्राइवेट डॉक्टरों के समर्थन में सरकारी डॉक्टरों और मेडिकल कॉलेजों की फैकल्टी ने बुधवार को एक दिन की हड़ताल का आह्वान किया है.
हालांकि आपातकालीन सेवाओं को हड़ताल से बाहर रखा गया है.
सामान्य मरीज़ों को सरकारी अस्पताल के अलावा प्राइवेट हॉस्पिटल्स में भी इलाज कराने में मुश्किलें पेश आ रही हैं.
इमेज स्रोत, Vishal Bhatnagar/NurPhoto via Getty Images
सरकारी डॉक्टरों के एसोसिएशन के प्रेसीडेंट अजय चौधरी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि राइट टू हेल्थ बिल के ख़िलाफ़ चल रहे आंदोलन के समर्थन में सरकारी डॉक्टर बुधवार को एक दिन की सामूहिक छुट्टी पर चले गए. उन्होंने कहा कि आपातकालीन सेवाओं के लिए डॉक्टर काम कर रहे हैं.
राजस्थान में प्राइवेट डॉक्टर राइट टू हेल्थ बिल का विरोध कर रहे हैं.
उनकी मांग है कि इस प्रस्तावित क़ानून को राज्य सरकार वापस ले. मंगलवार को राजस्थान विधानसभा ने इस बिल को पारित कर दिया था.
इमेज स्रोत, Vishal Bhatnagar/NurPhoto via Getty Images
इस बिल में ये प्रावधान है कि राज्य के हरेक निवासी को ये हक़ होगा कि वो सरकारी या प्राइवेट अस्पतालों और हेल्थ केयर सेंटरों से बिना पहले भुगतान किए आपातकालीन इलाज करा सकेंगे.
इस बीच राज्य सरकार ने बिना मंज़ूरी के छुट्टी पर जाने वाले सरकारी डॉक्टरों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है.
राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव इक़बाल ख़ान ने मंगलवार को मेडिकल कॉलेजों के प्रिंसिपल्स को आदेश जारी कर ये सुनिश्चित करने के लिए कहा था कि ओपीडी, आईपीडी, आईसीयू, इमर्जेंसी और प्रसूति वॉर्ड्स में डॉक्टरों के छुट्टी पर जाने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हों.
म्यांमार में सैन्य सत्ता ने किया अपनी ताक़त का प्रदर्शन
वीडियो कैप्शन, म्यांमार में सैन्य सत्ता ने किया अपनी ताक़त का प्रदर्शन
म्यांमार में सैन्य सरकार के प्रमुख ने कुछ ख़ास तरह की गतिविधियों को चरमपंथी हरकतें बताया है और वादा किया है कि उनसे कड़ाई से निपटा जाएगा.
उन्होंने उन देशों को भी आड़े हाथों लिया है जो म्यांमार के मानवाधिकार से जुड़े रिकॉर्ड पर सवाल उठाते हैं.
जनरल मिन आंग लाइंग ने सेना की सालाना परेड के मौके पर ये तमाम बातें कहीं.
ये परेड सेना की स्थापना की सालगिरह पर हर साल आयोजित होती है.
म्यांमार की सेना दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान साल 1945 में जापान का मुक़ाबला करने के लिए बनाई गई थी.
जनरल मिन आंग लाइंग साल 2021 में सत्ता में आए थे.
सेना के सत्ता में आने के बाद से देश में गृह युद्ध की स्थिति है. इस संघर्ष में अब तक हज़ारों लोगों की जान गई है और लाखों लोगों को बेघर होना पड़ा है.
राहुल गांधी की सीट वायनाड में उपचुनाव कराने पर चुनाव आयोग ने क्या कहा
इमेज स्रोत, Getty Images
सूरत की एक अदालत के मानहानि केस में दोषी ठहराने के बाद वायनाड से
सांसद राहुल गांधी की संसद सदस्यता चली गई थी.
तब से ये सवाल पूछा जा रहा था कि क्या अब वायनाड सीट पर फिर से
उपचुनाव होंगे?
चुनाव आयोग ने इस सवाल का जवाब अब दे दिया है.
कर्नाटक विधानसभा
चुनाव की तारीख़ों का एलान करते वक़्त मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने इस
मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, राजीव कुमार ने कहा, "जब कोई सीट खाली होती है जब वहां उपचुनाव कराए जाने के लिए छह महीने का वक़्त होता है. ट्रायल कोर्ट ने 30 दिन का वक़्त दिया है. तो हम इंतज़ार करेंगे."
राजीव कुमार ने ये जवाब राहुल गांधी की वायनाड सीट पर चुनाव करवाए जाने के सवाल पर दिया.
राहुल गांधी को मोदी सरनेम से जुड़े एक बयान पर आपराधिक मानहानि केस का सामना करना पड़ा था. इस मामले में फ़ैसला सुनाते हुए कोर्ट ने राहुल गांधी को दो साल की सज़ा सुनाई थी और साथ ही ज़मानत भी दी थी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
इस फ़ैसले के एक दिन के अंदर ही लोकसभा सचिवालय ने नोटिफिकेशन जारी करके राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द कर दी थी.
संसद सदस्यता जाने के अगले दिन राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया था कि ये सब अदानी मुद्दे से ध्यान हटाने के लिए किया जा रहा है.
हालांकि बीजेपी का कहना था कि क़ानूनी प्रक्रियाओं के तहत ही ये सब हो रहा है.
अफ़ग़ानिस्तान की लड़कियों में पढ़ाई की है ज़बर्दस्त ललक
वीडियो कैप्शन, अफ़ग़ानिस्तान की लड़कियों में पढ़ाई की है ज़बर्दस्त ललक
अफ़ग़ानिस्तान में सत्ता में तालिबान के आने के बाद लड़कियों के लिए तालीम के रास्ते बंद कर दिए गए थे.
लेकिन फ़ातिमा अमीरी के हौसले बुलंद थ जिन्होंने पिछले साल काबुल में हुए आत्मघाती हमले में बाल-बाल बचने के बाद अपनी गंभीर चोटों के बावजूद पढ़ना जारी रखा.
अंकारा के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. बीबीसी संवाददाता माजूबा नौराज़ी की रिपोर्ट.
सदस्यता रद्द होने के बाद पहली बार संसद भवन पहुंचे राहुल गांधी
इमेज स्रोत, FB/RAHULGANDHI
कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार दोपहर संसद भवन पहुंचे हैं.
संसद सदस्यता रद्द होने के बाद राहुल गांधी पहली बार संसद भवन में दाखिल हुए हैं.
कुछ दिन पहले ही राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द की गई थी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
ये सदस्यता सूरत की एक अदालत के राहुल गांधी को दो साल की सज़ा सुनाने के मामले में गई थी.
राहुल गांधी पर मोदी सरनेम पर दिए बयान के चलते आपराधिक मानहानि का केस दर्ज हुआ था.
इस केस में कोर्ट ने फ़ैसला सुनाया था और राहुल गांधी को दोषी करार दिया था.
उत्तर प्रदेश में पुलिस ने घर में नमाज़ पढ़े जाने पर क्यों की कार्रवाई?- ग्राउंड रिपोर्ट
इमेज कैप्शन, नमाज से जुड़ा पोस्टर
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में लाजपत नगर के उस घर के बाहर अब ताला लटका हुआ है, जहाँ शनिवार, 25 मार्च को नमाज़ पढ़ने को लेकर विवाद हुआ.
घर के बाहर लोहे के गेट पर दो निशान बने हुए हैं, जिस पर कुछ दिन पहले तक पोस्टर लगे हुए थे.
इन पोस्टरों पर लिखा हुआ था, "रमज़ान मुबारक- तरावीह, यहाँ पर तीन पारे सुनाए जाएँगे, ईशा की नमाज़ 8.15 पर होगी, इंशा अल्लाह."
ये मकान पास में ही रह रहे ज़ाकिर हुसैन का है जो उन्होंने कुछ साल पहले ख़रीदा था.
मेटल डिटेक्टर लेकर घूमते शख़्स को मिला ढाई किलो सोना, कीमत- सवा करोड़
इमेज स्रोत, DARREN KAMP
सोचिए कि आप बिना किसी ख़ास प्लानिंग के एक साधारण से मेटल डिटेक्टर
को लेकर घूम रहे हों.
तभी आपको बीप-बीप की आवाज़ आए और जहां से ये आवाज़ आ रही हो वहां थोड़ा तलाशने पर आपको लगभग ढाई किलो सोना मिल जाए.
कीमत- लगभग एक करोड़ 31 लाख रुपये.
आपका ये विचार अब ऑस्ट्रेलिया में एक आदमी की हक़ीक़त है.
वीडियो कैप्शन, गोल्ड बॉन्ड क्या होता है और इसमें कैसे निवेश करें?
ऑस्ट्रेलिया के इस शख़्स को ये सोना विक्टोरिया की गोल्ड फील्ड में मिला है. ये जगह साल 1800 के दौर में सोने का ख़जाना थी.
नाम ना छापने की शर्त पर इस शख़्स ने बताया कि उसे ये सोना लगभग साढ़े चार किलो के पत्थर में मिला है.
इस सोने वाले पत्थर को ख़रीदने वाले हैरेन कैंप ने कहा कि बीते 43 सालों में उन्होंने ऐसी कोई चीज़ नहीं देखी थी.
कैंप ने बीबीसी से कहा, ''मैं हैरान था. ज़िंदगी में एक ही बार ऐसा कुछ होता है.''
वीडियो कैप्शन, माउंट ऑगस्टस: ऑस्ट्रेलिया की पवित्र पहाड़ी, जिसे लोग कम जानते हैं
कैंप ने बताया, ''मेरी दुकान में अकसर लोग ऐसा पत्थर लेकर आते थे, जो सोने जैसा दिखता था. लेकिन जब ये शख़्स आया और मैंने जांचा परखा तो पाया कि ये लगभग ढाई किलो सोना है.''
जिस शख़्स को ये सोना मिला था, उसे जब इसकी कीमत के बारे में बताया गया तो वो बोला- बीवी ख़ुश हो जाएगी.
ऑस्ट्रेलिया में इस तरह सोना मिलने की घटनाएं ना के बराबर होती हैं.
हालांकि एक अनुमान के मुताबिक़, दुनिया में सबसे ज़्यादा गोल्ड रिज़र्व ऑस्ट्रेलिया के पास है.
COVER STORY: इसराइल में ज़बर्दस्त विरोध प्रदर्शन, क्या है वजह?
वीडियो कैप्शन, COVER STORY: इसराइल में ज़बर्दस्त विरोध प्रदर्शन, क्या है वजह?
इसराइल का घटनाक्रम आजकल पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है.
लोग बड़ी संख्या में सड़कों पर उतर रहे हैं और विरोध कर रहे हैं उन न्यायिक सुधारों का, जिन्हें प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू देश के लिए ज़रूरी बता रहे हैं.
इस खींचतान में कुछ घटनाओं ने आग में घी का काम किया है.
विरोध प्रदर्शनों के बाद न्यायिक सुधारों के एक प्रमुख हिस्से को लागू करने की प्रक्रिया प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कुछ समय के लिए टाल दी है.
ब्रेकिंग न्यूज़, कर्नाटक विधानसभा चुनाव: कब होगी वोटिंग, कब आएगा रिजल्ट?
इमेज स्रोत, ani
चुनाव आयोग ने बुधवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीख़ों का एलान कर दिया है.
कर्नाटक में विधानसभा चुनाव एक चरण में होगा. मतदान 10 मई को होगा.
चुनाव के नतीजे 13 मई को आएंगे.
विधानसभा चुनावों में उम्मीदवारों के नामाकंन दाखिल करने की आख़िरी तारीख़ 20 अप्रैल होगी.
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि इस बार हमारा ज़ोर नए मतदाताओं को जोड़ने पर है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
चुनाव आयोग ने और क्या कुछ कहा?
80 साल से ज्यादा उम्र के लोग घर से वोट कर सकेंगे.
एक अप्रैल को जिन युवाओं की उम्र 18 साल को पार करेगी, वो भी कर्नाटक चुनावों में वोट डाल सकेंगे.
कर्नाटक चुनाव में नौ लाख से ज़्यादा वोटर पहली बार वोट डालेंगे.
कर्नाटक चुनाव के लिए 58 हज़ार से ज़्यादा मतदान केंद्र होंगे.
1320 मतदान केंद्रों की ज़िम्मेदारी महिलाओं के हाथों में होगी.