स्वीटी बूरा भी महिला वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप के फ़ाइनल में

इस तरह गुरुवार को भारत की चार महिला मुक्केबाज़ विभिन्न भार वर्गों में अपने अपने सेमीफाइनल मुक़ाबले जीतकर फ़ाइनल में पहुंच गई हैं.

लाइव कवरेज

विकास त्रिवेदी, प्रियंका झा and चंदन शर्मा

  1. राहुल गांधी को दो साल की सज़ा पर क्या बोले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, ANI

    'मोदी सरनेम' को लेकर की गई कथित टिप्पणी की वजह से सूरत की एक निचली अदालत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दो साल की सज़ा सुनाई है.

    हालांकि कोर्ट ने राहुल गांधी को जमानत भी दी है.

    इस मामले में राहुल गांधी के पास अपील करने के लिए 30 दिनों का समय है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर में इस फ़ैसले पर प्रतिक्रिया दी है.

    उन्होंने कहा, "मीडिया को भी दबाने की कोशिश है, न्यायपालिका को प्रभावित करने की कोशिश है और राजनीतिक दल के लोगों पर इसी स्तर पर जाकर वो कार्रवाई कर रहे हैं."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  2. CJI चंद्रचूड़ ने कहा- देश को लोकतंत्र बने रहने के लिए प्रेस की आज़ादी ज़रूरी

    चीफ़ जस्टिस

    इमेज स्रोत, ANI

    भारत के चीफ़ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने अलग-अलग विचारों का सम्मान करने की आवश्यकता को रेखांकित करते हुए कहा कि असहमतियां बढ़कर कभी नफ़रत में नहीं बदलनी चाहिए और इस नफ़रत को हिंसा का रूप भी नहीं लेने देना चाहिए.

    पत्रकारिता जगत के लोगों को दिए जाने वाले रामनाथ गोयनका पुरस्कार समारोह में सीजेआई चंद्रचूड़ ने ये बातें कहीं. सीजेआई इस पुरस्कार समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए थे.

    आज प्रेस रिव्यू की शुरुआत 'प्रेस की आज़ादी' पर सीजेआई के इसी बयान के साथ.

    मुख्य न्यायाधीश ने कहा, "हमारे देश और दुनिया भर में कई पत्रकार कठिन और प्रतिकूल परिस्थितियों में काम करते हैं, लेकिन वो किसी भी विपत्ति और विरोध के सामने डटे रहते हैं. ये वो गुण है, जिसे खोना नहीं चाहिए."

  3. ब्रेकिंग न्यूज़, गुजरात: राहुल गांधी को आपराधिक मानहानि केस में दो साल की सज़ा, ज़मानत भी मिली

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, ANI

    सूरत की एक निचली अदालत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आपराधिक मानहानि केस में दो साल की सज़ा सुनाई है.

    साल 2019 के इस मामले में राहुल गांधी को कसूरवार ठहराया गया है. हालांकि अदालत ने फ़ैसला सुनाने के बाद उन्हें ज़मानत दे दी है.

    चीफ़ ज्यूडिशियल मैजिस्ट्रेट एचएच वर्मा ने पिछले हफ़्ते दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद मामले की सुनवाई पूरी की थी. चार साल पुराने इस क्रिमिनल डिफेमेशन केस में जज ने फ़ैसले सुनाने के लिए 23 मार्च की तारीख़ तय की थी.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    भारतीय दंड विधान की धारा 499 में आपराधिक मानहानि के मामलों में अधिकतम दो साल की सज़ा का प्रावधान है.

    साल 2019 का ये मामला 'मोदी सरनेम' को लेकर उनकी एक टिप्पणी से जुड़ा हुआ है.

    राहुल गांधी मामले की सुनवाई के वक़्त गुरुवार को सूरत कोर्ट में मौजूद थे.

    राहुल गांधी ने कथित तौर पर ये बयान दिया था, "कैसे सभी चोरों का सरनेम मोदी है?"

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  4. ब्रेकिंग न्यूज़, राहुल गांधी 'मोदी सरनेम' वाले बयान से जुड़े आपराधिक मानहानि केस में दोषी करार

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, ANI

    गुजरात के सूरत की एक अदालत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आपराधिक मानहानि से जुड़े एक मामले में कसूरवार ठहराया है.

    साल 2019 का ये मामला 'मोदी सरनेम' को लेकर उनकी एक टिप्पणी से जुड़ा हुआ है.

    राहुल गांधी मामले की सुनवाई के वक़्त गुरुवार को सूरत कोर्ट में मौजूद थे.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    राहुल गांधी ने कथित तौर पर ये बयान दिया था, "कैसे सभी चोरों का सरनेम मोदी है?"

    इसके बाद बीजेपी विधायक और गुजरात के पूर्व मंत्री पुर्णेश मोदी ने उनके राहुल गांधी के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज की थी.

    वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने कथित तौर पर ये बयान 2019 में लोकसभा चुनावों के दौरान कर्नाटक के कोलार में दिया था.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    राहुल गांधी के वकील किरिट पानवाला के हवाले से समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि चीफ़ ज्यूडिशियल मैजिस्ट्रेट (सीजेएम) एचएच वर्मा की अदालत ने बीते सप्ताह इस मामले में दोनों पक्षों की दलीलें सुन ली थी और 23 मार्च को फ़ैसला सुनाने की तारीख़ दी थी.

    राहुल गांधी अक्टूबर 2021 में अपना बयान दर्ज कराने के लिए सूरत कोर्ट में पेश हो चुके हैं.

  5. विजय माल्या ने किंगफ़िशर एयरलाइंस पर संकट के समय विदेश में खरीदी 350 करोड़ की संपत्ति: CBI

    विजय माल्या

    इमेज स्रोत, ANI

    जाँच एजेंसी सीबीआई ने अदालत में सप्लीमेंट्री चार्जशीट में ये दावा किया है कि भारतीय व्यवसायी विजय माल्या ने साल 2015-16 के दौरान इंग्लैंड और फ़्रांस में 330 करोड़ रुपये की संपत्तियां खरीदी थीं.

    सीबीआई के मुताबिक़ ये वो दौर था जब उनकी किंगफ़िशर एयरलाइंस नक़दी की कमी से जूझ रही थी और बैंकों ने शराब कारोबारी से क़र्ज़ की वसूली नहीं की थी.

    माल्या भारत में 900 करोड़ रुपये के आईडीबीआई-किंगफ़िशर एयरलाइंस लोन फ़्रॉड केस में अभियुक्त हैं. सीबीआई इस मामले की जाँच कर रही है.

    सीबीआई ने हाल ही में इस मामले में मुंबई की एक अदालत के सामने सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर की है.

    पुरानी चार्जशीट में नामित 11 अभियुक्तों के अलावा सीबीआई ने अब आईडीबीआई बैंक के पूर्व जनरल मैनेजर बुद्धदेव दासगुप्ता का नाम भी चार्जशीट में शामिल कर लिया है.

    जाँच एजेंसी ने आरोप लगाया है कि अपने पद का दुरुपयोग करते हुए दासगुप्ता ने आईडीबीआई के अन्य अधिकारियों और विजय माल्या के साथ मिलकर अक्टूबर 2009 में 150 करोड़ रुपये के शॉर्ट टर्म लोन के मामले में साज़िश रची थी.

    विजय माल्या

    इमेज स्रोत, ANI

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार सीबीआई ने चार्जशीट में बताया है, "माल्या ने ब्रिटेन में 2015-16 के दौरान 80 करोड़ की संपत्ति ली और फ़्रांस में साल 2008 में 250 करोड़ रुपये की संपत्ति ख़रीदी थी. ये संपत्तियां ऐसे समय में ख़रीदी गई जब माल्या की एयरलाइन्स कंपनी किंगफ़िशर आर्थिक संकट में डूबी हुई थी और क़र्ज़दाताओं ने माल्या से पैसों की वसूली भी नहीं की थी."

    चार्जशीट में कहा गया है कि माल्या के पास साल 2008 और 2016-17 के बीच पर्याप्त पैसे थे, लेकिन उन्होंने अपनी एयरलाइन कंपनी को मदद करने के लिए कुछ नहीं किया.

    सीबीआई के अलावा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी माल्या के ख़िलाफ़ मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जाँच कर रही है.

    पाँच जनवरी 2019 को मुंबई की एक विशेष अदालत ने माल्या को 'भगोड़ा' घोषित किया था.

  6. कप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया से वन डे सिरीज़ में मिली हार का ज़िम्मेदार किसे बताया?

    रोहित शर्मा

    इमेज स्रोत, ANI

    तीसरे और निर्णायक मुक़ाबले में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने इसे "सामूहिक विफलता" बताया है.

    ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे वनडे में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 269 रन बनाए थे, लेकिन भारत इसका पीछा करते हुए 21 रन से हार गया. रोहित शर्मा ने कहा कि ये लक्ष्य बहुत बड़ा नहीं था.

    भारत चार साल बाद घर में कोई एकदिवसीय सिरीज़ हारा है. चार साल पहले भी एरॉन फ़िंच की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने ही भारत को घरेलू मैदान पर शिकस्त दी थी.

    मैच के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि ये बहुत ज़्यादा रन थे. दूसरी पारी में विकेट थोड़ी चुनौतीपूर्ण ज़रूर थी. लेकिन मुझे नहीं लगता कि हमने अच्छी बल्लेबाज़ी की. साझेदारी बनाना बहुत अहम हैं और हम आज वो बनाने में ही नाकाम रहे."

    उन्होंने कहा, "जिस तरह से हम आउट हुए....हम इन्हीं मैदानों पर खेलते हुए पले-बढ़े हैं. कभी-कभी आपको खुद को एक मौका देना होता है. एक बल्लेबाज़ के लिए ये ज़रूरी है कि वो गेम को आगे बढ़ाए. हम सबने अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश की, लेकिन ये नहीं हो सका."

    हालांकि, रोहित शर्मा ने इस साल हुए अन्य एकदिवसीय मुक़ाबलों में भारत को मिली जीत का भी ज़िक्र किया.

    उन्होंने कहा, "जनवरी से अब तक हुए 9 एकदिवसीय मैचों से हम बहुत कुछ सकारात्मक सीख सकते हैं. हमें समझना होगा कि कहां सुधार की ज़रूरत है. ऑस्ट्रेलियों को श्रेय देना होगा. उनके स्पिनर और तेज़ दोनों ही गेंदबाज़ों ने दबाव बनाया."

    इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने तीन एकदिवसीय मैचों की सिरीज़ 2-1 से जीत ली.

  7. कश्मीर: मानवाधिकार कार्यकर्ता ख़ुर्रम परवेज़ को टेरर फंडिंग केस में NIA ने किया गिरफ़्तार

    ख़ुर्रम परवेज़

    इमेज स्रोत, FB/KHURRAM PARVEZ

    राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी एनआईए ने जम्मू कश्मीर कोएलिशन ऑफसिविल सोसाइटी के प्रोग्राम कॉर्डिनेटर ख़ुर्रम परवेज़ को औपचारिक तौर पर गिरफ़्तार कर लिया है.

    ये गिरफ़्तारी एनजीओ के टेरर फंडिंग केस से कनेक्शन मामले में हुई है.

    ख़ुर्रम कश्मीर के जाने-माने मानवाधिकार कार्यकर्ता हैं.

    दो दिन पहले ही कश्मीरी पत्रकार इरफ़ान मेहराज की गिरफ़्तारी भी टेरर फंडिंग केस में हुई थी.

    इस गिरफ़्तारी के विरोध में एमनेस्टी इंटरनेशनल ने कहा था, "इरफ़ान मेहराज जैसे मानवाधिकार रक्षकों को प्रोत्साहित और संरक्षित किया जाना चाहिए, न कि सताया जाना चाहिए. उसे तुरंत रिहा किया जाना चाहिए. दमन बंद होना चाहिए."

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, मेहराज मानवाधिकार कार्यकर्ता परवेज़ का क़रीबी थे.

    परवेज़ जेल में नवंबर 2021 से हैं. ये कैद राष्ट्र विरोधी गतिविधियों और सुरक्षाबलों के आने-जाने से जुड़ी जानकारी मुहैया करवाने के मामले में हुई थी.

    बीते साल मई में ख़ुर्रम समेत छह लोगों के ख़िलाफ़ चार्जशीट दाखिल की गई थी.

    ख़ुर्रम परवेज़

    इमेज स्रोत, FB/KHURRAM PARVEZ

    ख़ुर्रम के बारे में कुछ अहम बातें

    ख़ुर्रम परवेज़ जम्मू-कश्मीर कोअलिशन ऑफ़ सिविल सोसाइटी (जेकेसीसीएस) नाम की एक ग़ैर-सरकारी संस्था के प्रोग्राम कोर्डिनेटर हैं.

    इस संस्था ने पिछले तीन दशकों से कश्मीर में कथित मानवाधिकार उल्लंघन की घटनाओं पर आधारित कई रिपोर्ट जारी की थीं.

    इन रिपोर्टो में जेकेसीसीएस ने कश्मीर में कथित तौर पर हुए मानवाधिकार उल्लंघन, हिरासत में दी गई प्रताड़ना, जबरन लापता किए गए लोगों, हत्या और गिरफ़्तारियों से जुड़ी जानकारी सामने आई थी.

    साल 2020 में भी इस संस्था ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि संदिग्ध क़ानूनी फ़्रेमवर्क की आड़ में सरकार जम्मू-कश्मीर में इंटरनेट पर पाबंदी लगा रही है.

    जेकेसीसीएस के प्रोग्राम कोर्डिनेटर के अलावा ख़ुर्रम फ़िलीपींस स्थित एशियन फ़ेडरेशन अगेंस्ट इन्वॉलन्ट्री डिसपियरेंस (एएफ़एडी) के चेयरपर्सन भी थे.

    साल 2006 में ख़ुर्रम को रीबॉक ह्यूमन राइट्स अवार्ड से भी नवाज़ा गया था. ये अवॉर्ड तीस साल की उम्र के अंदर के उस व्यक्ति को दिया जाता है जिसने अहिंसा के रास्ते पर चलते हुए मानवाधिकार के लिए लड़ाई लड़ी हो.

  8. ‘दोस्त’ सारस से छूटा आरिफ़ का साथ, अखिलेश यादव ने दी ये चुनौती

    आरिफ

    इमेज स्रोत, arif__gurjar

    उत्तर प्रदेश के अमेठी ज़िले में एक सारस और इंसान के बीच दोस्ती की कहानी कुछ दिन पहले ख़ूब चर्चा में रही.

    मोहम्मद आरिफ़ और सारस के बीच प्यार की ये कहानी आपने बीबीसी हिंदी पर भी देखी होगी.

    वीडियो कैप्शन, सारस और एक शख़्स के बीच प्यार दोस्ती की कहानी

    मगर अब सारस और आरिफ़ का ये साथ छूट गया है.

    मोहम्मद आरिफ़ ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में आरिफ़ सारस को एक टेम्पो में बिठाने के बाद रोते हुए दिख रहे हैं.

    आरिफ़ ने इस वीडियो के साथ लिखा- मेरे दोस्त को वन विभाग जंबरदस्ती ले गया, आप लोग प्लीज़ बचा लो.

    इस ख़बर के सामने आने के बाद गुरुवार सुबह यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया आई है.

    अखिलेश यादव ने एक ख़बर को शेयर करते हुए लिखा, ''उत्तर प्रदेश वन-विभाग द्वारा अमेठी से ज़बरदस्ती ले जाकर रायबरेली के समसपुर पक्षी विहार में छोड़ा गया ‘बहुचर्चित सारस’ अब लापता है. उप्र के राज्य-पक्षी के प्रति ऐसी सरकारी लापरवाही एक गंभीर विषय है. भाजपा सरकार तत्काल सारस खोजे, नहीं तो पूरी दुनिया के पक्षी-प्रेमी आंदोलन करेंगे.''

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    कुछ दिन पहले अखिलेश यादव ने अमेठी का दौरा किया था और इस दौरान वो आरिफ़ और सारस से मिले थे. तब की तस्वीरें अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर साझा की थीं.

    अखिलेश यादव

    इमेज स्रोत, AKHILESH YADAV/FB

    अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा था, ‘’आरिफ़ से सारस इसलिए छीन लिया गया क्योंकि मैं उनसे मिलने गया था. मैं बधाई देने चला गया था. क्या ही लोकतंत्र है? लोग कुत्ते बिल्ली पाले हुए हैं. मुझे याद है कि किसी ने बिल्लियां पाली हुई थीं और जब संख्या बढ़ गई तो वो पड़ोसियों के घर चली गई थीं. कितने कुत्तों ने कितने लोगों को काटा है, सरकार ने क्या किया?’’

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    बीजेपी सरकार को घेरते हुए अखिलेश यादव ने कहा, ''अगर सरकार सारस छीन रही है तो सरकार को उनसे भी मोर छीन लेना चाहिए जो मोर को दाना खिला रहे थे. क्या सरकार और अधिकारियों की हिम्मत है वहां पहुंच जाने की? किसी अधिकारी की हिम्मत है कि वहां जाए और मोर को ले आए?’’

    मोदी

    इमेज स्रोत, NARENDRA MODI/SOCIAL MEDIA

    अखिलेश यादव पीएम मोदी पर तंज़ कस रहे थे. दरअसल कुछ साल पहले पीएम मोदी का एक वीडियो शेयर हुआ था. इस वीडियो में प्रधानमंत्री आवास में मोदी मोर को दाना खिलाते हुए नज़र आ रहे थे.

    मोहम्मद आरिफ़ को यह सारस पक्षी एक साल पहले खेत में घायल हालत में मिला था.

    सारस का एक पैर टूटा हुआ था और वह उड़ नहीं पा रहा था. आरिफ़ उस पक्षी को घर लेकर आए और उसके पैर का घरेलू इलाज किया, जिससे पक्षी का पैर ठीक हो गया.

    सारस उत्तर प्रदेश का राजकीय पक्षी है. 21 मार्च तक ये सारस आरिफ़ के साथ ही रह रहा था, मगर अब ये साथ छूट गया है.

  9. सिंगर सोनू निगम के पिता से 72 लाख की लूट

    सोनू निगम

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, सोनू निगम

    सिंगर सोनू निगम के पिता अगम कुमार निगम से 72 लाख रुपये चुराने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया गया है.

    ये व्यक्ति अगम कुमार निगम का पूर्व ड्राइवर है. अगम कुमार मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाक़े में रहते हैं और ये चोरी 19 से 20 मार्च के बीच हुई है. मामले में शिकायत सोनू निगम की बहन निकिता ने करवाई है.

    शिकायत के मुताबिक़, रेहान नाम का शख़्स अगम कुमार निगम का आठ महीने तक ड्राइवर रहा था और अच्छा काम ना होने की वजह से उसे हाल ही में हटाया गया था.

    अगम कुमार निगम ने रविवार को अपनी बेटी को बताया कि उनके डिजिटल लॉकर से 40 लाख रुपये ग़ायब हैं. अगले ही दिन जब वो फिर बाहर गए तो उसी लॉकर से और 32 लाख रुपये भी चोरी हो गए.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, जब सीसीटीवी फ़ुटेज की जांच की गई तो देखा गया कि रेहान दोनों दिन फ़्लैट की ओर हाथ में बैग लिए जा रहे थे.

    शिकायत में कहा गया है कि अगम कुमार निमग को शक़ है कि रेहान घर की डुप्टीकेट चाबी का इस्तेमाल कर घर में घुसा और 72 लाख रुपये चुरा लिए.

    अगम कुमार निगम की बेटी की शिकायत पर एफ़आईआर दर्ज कर ली गई है. पुलिस ने बताया कि जांच जारी है.

    सोनू निगम की तरह ही उनके पिता भी संगीत की दुनिया से जुड़े रहे हैं और उन्होंने कई हिट गाने भी दिए हैं.

    नमस्ते

    इमेज स्रोत, Getty Images

    नमस्ते,

    आपका दिन शुभ हो.

    22 मार्च के लाइव अपडेट्स के लिएयहां क्लिककरें.