स्वीटी बूरा भी महिला वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप के फ़ाइनल में
इस तरह गुरुवार को भारत की चार महिला मुक्केबाज़ विभिन्न भार वर्गों में अपने अपने सेमीफाइनल मुक़ाबले जीतकर फ़ाइनल में पहुंच गई हैं.
लाइव कवरेज
विकास त्रिवेदी, प्रियंका झा and चंदन शर्मा
इज़्ज़त के नाम पर जब एक पिता ने की बेटी को मारने की कोशिश- BBCShe
वीडियो कैप्शन, "मेरे पिता ने मेरी जान लेने की कोशिश की"- जाति, इज़्ज़त और प्रेम की कहानी- BBCShe
"मेरी मां ने मुझे डंडे और हाथ से पीटा था. उन्होंने मेरे तलवों को जलाकर टॉर्चर किया था. मेरे पिता ने मुझे अरुवामनाई (सब्ज़ी काटने के औज़ार) से मार डालने की कोशिश की."
वान्नियार समुदाय की कीर्ति (बदला हुआ नाम) अब भी 2018 के उस दिन को याद करके कांप उठती हैं, जिस दिन उन्होंने बताया था कि वो एक दलित लड़के सौंदर (बदला हुआ नाम) से शादी करना चाहती हैं.
कीर्ति की बात सुनकर उनके मां-बाप ग़ुस्से से भड़क उठे थे क्योंकि तमिलनाडु में वान्नियार समुदाय को अति पिछड़ा वर्ग का दर्जा हासिल है.
इससे कीर्ति के मां-बाप के जातिगत ग़ुरूर को झटका लगा और फिर, साल 2018 के अगले छह महीनों तक कीर्ति को भयंकर जज़्बाती और शारीरिक ज़ुल्म झेलना पड़ा था.
गजवा-ए-हिंद मामले में तीन राज्यों के सात ठिकानों पर एनआईए की छापामारी
इमेज स्रोत, ANI
नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी यानी एनआईए ने गजवा-ए-हिंद (जिहाद के जरिए भारत में इस्लामी राज्य कायम करना) केस में हो रही जांच के सिलसिले में देश के तीन राज्यों के सात ठिकानों पर छापेमारी की है.
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, गुजरात, महाराष्ट्र के नागपुर, और मध्य प्रदेश के ग्वालियर की सात जगहों पर ये छापेमारी हुई है.
बताया गया है कि देश विरोधी चरमपंथी गतिविधियों में शामिल संदिग्धों की तलाश में ये छापेमारी हुई है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
यह मामला सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म के जरिए मुस्लिम युवाओं का 'ब्रेनवॉश' करके उनका हिंसक चरमपंथी गतिविधियों में इस्तेमाल करने से जुड़ा है, जिससे कि भारत में तथाकथित इस्लामी शासन की स्थापना हो सके.
एनआईए ने पिछले साल 22 जुलाई को पटना के फुलवारी शरीफ़ थाने में यह मामला दर्ज किया था.
उस मामले में गिरफ़्तार अभियुक्त मरगब अहमद दानिश के बारे में एनआईए ने पहले दावा किया था कि वो गजवा-ए-हिंद नामक व्हाट्सऐप ग्रुप के जरिए कई लोगों और विदेशी संस्थाओं के संपर्क में थे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
COVER STORY: चीन-रूस की दोस्ती के भारत-अमेरिका के लिए क्या हैं मायने?
वीडियो कैप्शन, COVER STORY: चीन-रूस की दोस्ती के भारत-अमेरिका के लिए क्या हैं मायने?
यूक्रेन वॉर को लेकर रूस जब बाक़ी दुनिया से अलग-थलग सा पड़ता जा रहा है, लेकिन ऐसे में चीन उसका मददगार बन कर सामने आ रहा है.
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग रूस के दौरे पर हैं और उनकी इस यात्रा ने रूस को हौसला दिया है.
शी जिनपिंग और पुतिन की ये दोस्ती पश्चिमी देशों के लिए कितनी चिंता की बात है? क्या भारत को इससे परेशान होना चाहिए?
राहुल गांधी सच बोलते हुए जिए हैं, सच बोलते रहेंगे: प्रियंका गांधी
इमेज स्रोत, ANI
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी को दो साल की सज़ा सुनाए जाने के मामले में कहा है कि सरकार उनकी आवाज़ दबाने की कोशिश कर रही है.
प्रियंका गांधी ने एक ट्वीट में कहा है, "डरी हुई सत्ता की पूरी मशीनरी साम, दाम, दंड, भेद लगाकर राहुल गांधी जी की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
उन्होंने कहा, "मेरे भाई न कभी डरे हैं, न कभी डरेंगे. सच बोलते हुए जिए हैं, सच बोलते रहेंगे. देश के लोगों की आवाज उठाते रहेंगे. सच्चाई की ताकत और करोड़ों देशवासियों का प्यार उनके साथ है."
सूरत शहर की निचली अदालत ने इस मामले में उन्होंने दो साल जेल की सज़ा सुनाई है. हालांकि कोर्ट ने राहुल गांधी को जमानत भी दे दी है. इस केस में राहुल गांधी के पास अपील के लिए 30 दिनों का समय है.
फ़्रांस में क्यों हो रहे हैं हिंसक प्रदर्शन?
वीडियो कैप्शन, फ़्रांस में क्यों हो रहे हिंसक प्रदर्शन?
फ़्रांस में सरकार के एक फ़ैसले के ख़िलाफ़ हंगामा मचा है. पूरे देश में जगह-जगह प्रदर्शनकारी सड़क पर हैं.
दरअसल इमैनुएल मैक्रों सरकार ने रिटायरमेंट की उम्र को 62 से बढ़ाकर 64 साल करने का प्रस्ताव किया था.
फिर पिछले ही हफ़्ते राष्ट्रपति ने संसद की रज़ामंदी लिए बिना ही पेंशन की उम्र के प्रस्ताव को आगे बढ़ा दिया.
देखिए बीबीसी संवाददाता सोफ़िया बेट्टीज़ा की रिपोर्ट.
बीजेपी का चार राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्ष बनाने का एलान, सम्राट चौधरी को बिहार की कमान
इमेज स्रोत, twitter/Samrat Choudhary
इमेज कैप्शन, सम्राट चौधरी
भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को चार राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्ष बनाने का एलान किया है. पार्टी ने सम्राट चौधरी को बिहार और चंद्र प्रकाश जोशी को राजस्थान का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है.
वहीं, वीरेंद्र सचदेवा को दिल्ली और मनमोहन सामल को ओडिशा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है.
बीजेपी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए एक ट्वीट में बताया है कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
इस ट्वीट में लिखा गया, "भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजस्थान में सीपी जोशी, बिहार में सम्राट चौधरी, ओडिशा में मनमोहन सामल और दिल्ली में वीरेन्द्र सचदेवा को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है."
वहीं, इस एलान के बाद सम्राट चौधरी ने अपने ट्विटर हैंडल से कई ट्वीट करके पार्टी का शुक्रिया अदा किया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
उन्होंने लिखा, "मुझे प्रदेश अध्यक्ष के रूप में संगठनात्मक जिम्मेवारी देने के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, गृह मंत्री अमित शाह जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी समेत राष्ट्रीय नेतृत्व का हृदय से धन्यवाद एवं आभार."
अमृतपाल सिंह के याचिकाकर्ता ने बताया कोर्ट में क्या-क्या हुआ?
वीडियो कैप्शन, अमृतपाल सिंह के याचिकाकर्ता ने बताया कोर्ट में क्या-क्या हुआ?
पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने मंगलवार को अमृतपाल सिंह मामले में हुई अब तक की कार्रवाई से नाख़ुशी ज़ाहिर करते हुए राज्य सरकार से कई सवाल किए हैं.
हाई कोर्ट में पंजाब सरकार ने माना है कि अमृतपाल सिंह अभी तक फ़रार हैं.
'वारिस पंजाब दे' संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस पिछले चार दिनों से तलाश रही है.
बीबीसी संवाददाता अरविंद छाबड़ा ने अमृतपाल सिंह के याचिकाकर्ता से बात की.
राहुल गांधी को इस तरह मानहानि के मुक़दमे में फंसाना ठीक नहीं: अरविंद केजरीवाल
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
आपराधिक मानहानि के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दो साल की जेल की सज़ा मिलने के बाद दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने उनका समर्थन किया है.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ग़ैर बीजेपी नेताओं और पार्टियों पर मुक़दमे करके उन्हें ख़त्म करने की साज़िश की जा रही है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
'मोदी सरनेम' पर टिप्पणी के मामले में सूरत की एक निचली अदालत ने राहुल गांधी को दो साल की जेल की सज़ा सुनाई है.
हालांकि इस केस में राहुल गांधी को जमानत मिल गई है. फ़ैसले के ख़िलाफ़ राहुल गांधी के पास अपील करने के लिए 30 दिनों का समय है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
अरविंद केजरीवाल ने इस मामले में प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "ग़ैर बीजेपी नेताओं और पार्टियों पर मुक़दमे करके उन्हें ख़त्म करने की साज़िश हो रही है."
"हमारे कांग्रेस से मतभेद हैं मगर राहुल गांधी जी को इस तरह मानहानि मुक़दमे में फंसाना ठीक नहीं. जनता और विपक्ष का काम है सवाल पूछना. हम अदालत का सम्मान करते हैं पर इस निर्णय से असहमत हैं."
मनीष कश्यप पर बिहार पुलिस ने लगाए गंभीर आरोप, जानिए मामले से जुड़े अहम सवाल
इमेज स्रोत, MANISH KASHYAP/FB
बिहार के मज़दूरों पर तमिलनाडु में हिंसा की अफ़वाहों ने सोशल मीडिया की ज़िम्मेदारी और भूमिका पर फिर से एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है.
यही नहीं सोशल मीडिया की ख़बरों को बिना पड़ताल के कई अख़बारों ने भी बड़ी-बड़ी हेडिंग के साथ छापा था.
फ़ेसबुक, ट्विटर और यू-ट्यूब जैसे प्लेटफ़ॉर्म पर किसी भी भ्रामक ख़बर या सूचना का कितना असर हो सकता है, ये हाल ही में तमिलनाडु में बिहार के मज़दूरों के साथ हिंसा के दावों वाले भ्रामक पोस्ट में देखा गया.
तमिलनाडु पुलिस लगातार बिहार के मज़दूरों पर हिंसा की ख़बरों को झूठ और अफ़वाह बता रही थी. लेकिन सोशल मीडिया पर परोसी गई ख़बरों ने बिहार सरकार, बिहार पुलिस और तमिलनाडु पुलिस को क़रीब दो हफ़्ते तक अपने घेरे में ले लिया था.
शहीद दिवस पर दिल्ली के जंतर मंतर में क्या हो रहा है?
इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.
पोस्ट YouTube समाप्त
राहुल गांधी को दो साल की सज़ा: कांग्रेस की प्रतिक्रिया पर बीजेपी ने पूछे ये सवाल
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद
आपराधिक मानहानि के मामले में सूरत की एक निचली अदालत से कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मिली सज़ा पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया आई है.
बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने गुरुवार को कहा, "राहुल गांधी जी को सूरत की एक कोर्ट ने मानहानि के मामले में दो साल की सजा दी है. कांग्रेस पार्टी बहुत कुछ कह रही है लेकिन ये नहीं बता रही है कि राहुल गांधी ने कहा क्या? राहुल गांधी ने कर्नाटक में 2019 की चुनावी रैली में कहा था... सारे चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है?"
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी के उस ट्वीट का भी जिक्र किया जिसमें उन्होंने महात्मा गांधी की कही एक बात पोस्ट की है.
रविशंकर प्रसाद ने इसका जिक्र करते हुए कहा, "राहुल गांधी ने कहा कि मैं सत्य और अहिंसा में विश्वास रखता हूं. क्या सत्य और अहिंसा में विश्वास करना लोगों को अपमानित करना है? देश को जातिसूचक गाली देना है? अगर राहुल गांधी को अपनी जिद से लोगों को अपमानित करने का और गाली देने का अधिकार है तो उनकी गाली से पीड़ित लोगों को मानहानि का केस करने का अधिकार है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रतिक्रिया पर कहा, "खड़गे साहब ने आज कहा कि कोर्ट के फैसले को बार-बार बदला गया है. कांग्रेस पार्टी कोर्ट में विश्वास नहीं करती है. क्या ये न्यायपालिका को भी अपनी जेब में रखना चाहती है? राफेल मामले में भी राहुल गांधी ने कोर्ट के फैसले पर सवाल उठाया था और फिर माफी मांगी थी."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
विपक्ष के आलोचना के अधिकार पर बीजेपी नेता ने कहा, "आलोचना का हम सम्मान करते हैं, लेकिन राहुल गांधी आलोचना नहीं करते हैं, राहुल गांधी देश को बदनाम करते हैं, जनतंत्र को बदनाम करते हैं और देश की जनता को बदनाम करते हैं. आप गाली देंगे, आप देश की सेना का अपमान करेंगे, देश के शहीदों की शहादत का मजाक बनाएंगे, आप देश की राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रशक्ति का अपमान करेंगे, आप देश के मतदाताओं का अपमान करेंगे और कहेंगे कि मैं सत्य और अहिंसा में विश्वास करता हूं, ऐसा कैसे चलेगा?"
डोनाल्ड ट्रंप और पोर्न स्टार डेनिएल्स की पूरी कहानी
वीडियो कैप्शन, डोनाल्ड ट्रंप और पोर्न स्टार डेनिएल्स की पूरी कहानी
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आशंका जताई है कि साल 2016 में पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनिएल्स को एक लाख तीस हज़ार डॉलर का भुगतान करने के मामले में उन्हें गिरफ़्तार किया जा सकता है.
इस मामले में आगे क्या होगा, यह न्यूयॉर्क सिटी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी एल्विन ब्राग पर निर्भर करेगा. लेकिन अगर ट्रंप पर आपराधिक मामला दर्ज होता है, तो वह गिरफ़्तार होने वाले पहले पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति होंगे.
कांग्रेस की सीबीआई डायरेक्टर को चिट्ठी, मेघालय सीएम पर दिए अमित शाह के बयान की जांच की मांग
इमेज स्रोत, ANI
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सीबीआई डायरेक्टर सुबोध जायसवाल को चिट्ठी लिखकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से पूछताछ करने की मांग की है.
कांग्रेस ने सीबीआई निदेशक से कहा है कि अमित शाह ने मेघालय के सीएम कोनराड संगमा के पिछले कार्यकाल को भ्रष्ट बताया था और इस दावे की जाँच की जानी चाहिए.
चिट्ठी में जयराम रमेश ने बताया है कि 17 फ़रवरी 2023 को शाह ने एक रैली के दौरान कहा था कि तत्कालीन मेघालय सरकार "देश की सबसे भ्रष्ट सरकार है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
उन्होंने लिखा, "अमित शाह देश के गृह मंत्री भी हैं. गृह मंत्री होने के नाते, उनके पास ज़रूरी ऐसी जानकारी और तथ्य होंगे जिसके आधार पर वो इस निष्कर्ष पर पहुंचे."
21 मार्च को लिखी इस चिट्ठी में जयराम रमेश ने कहा है कि कुछ कारणों से गृह मंत्री, जो बीजेपी के पूर्व राष्ट्राध्यक्ष भी थे, इस भ्रष्टाचार की जानकारी मिलने पर भी मेघालय की तत्कालीन सरकार पर कार्रवाई नहीं कर सके.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
कांग्रेस नेता ने सीबीआई डायरेक्टर से कहा है, "इसलिए देश के हित में, हम आपसे मांग करते हैं कि अमित शाह जी को तलब करें और उनसे सभी जानकारियां, तथ्य पेश करने को कहें."
"हम आपसे ये भी मांग करते हैं कि इस बात की जाँच हो कि कहीं गृह मंत्री मेघालय सरकार के भ्रष्टाचार से जुड़ी जानकारियां छिपाने के लिए अपनी पार्टी या किसी अन्य ताकतों के दबाव में तो नहीं, जिसकी वजह से उनकी पार्टी बीजेपी को हाल में हुए मेघालय चुनाव के बाद उन्हीं कोनराड संगमा के साथ मिलकर सरकार बनानी पड़ी."
राहुल गांधी पर 'मोदी सरनेम' से जुड़ा पूरा मामला क्या है?
इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.
पोस्ट YouTube समाप्त
राहुल गांधी और अदानी के मुद्दे पर संसद में हंगामा, राज्यसभा की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लंदन में दिए 'लोकतंत्र ख़तरे में है' वाले बयान और अदानी समूह पर लगे आरोपों की जांच की मांग को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्षी सदस्यों के शोरशराबे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही गुरुवार को दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.
दोनों पक्षों के सांसदों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाज़ी की जिसके बाद समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
अदानी मुद्दे पर चर्चा के लिए नियम 267 के तहत दिए गए 12 नोटिसों को सभापति जगदीप धनखड़ ने खारिज कर दिया.
सदन के नेता और केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल ने कहा कि राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर देश चिंतित है और राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अदानी समूह पर लगे आरोपों की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति के गठन में सरकार की नाकामी का मुद्दा उठाया.
यूपी के मज़दूर को 8 करोड़ का इनकम टैक्स का नोटिस मिला, क्या है ये मामला
वीडियो कैप्शन, यूपी के मज़दूर को 8 करोड़ का इनकम टैक्स का नोटिस मिला, क्या है ये मामला
यूपी के बुलंदशहर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है.
यहां इनकम टैक्स विभाग से मज़दूर को क़रीब 8 करोड़ का नोटिस आया है.
नोटिस के बाद से पीड़ित हैरान परेशान हैं. अंकुर के पिता इसके पीछे किसी साजिश की आशंका भी जता रहे हैं. अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है.
ब्रेकिंग न्यूज़, राहुल गांधी को दो साल की सज़ा के फ़ैसले के बाद बोली कांग्रेस- गांधी डरते नहीं...
इमेज स्रोत, ANI
राहुल गांधी को दो साल जेल की सज़ा पर कांग्रेस पार्टी की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया आई है. कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से इस मामले को लेकर तीन ट्वीट किए गए हैं.
कांग्रेस पार्टी के ट्विटर हैंडल से जारी बयान में कहा गया है, "सबको पता है. राहुल गांधी जी तानाशाह के खिलाफ आवाज़ बुलंद कर रहे हैं. गलत को गलत कहने का साहस दिखा रहे हैं. इस साहस से तानाशाह घबराया हुआ है. कभी ईडी, कभी पुलिस, कभी केस, कभी सजा से डराने में जुटा है. राहुल गांधी जी इस मामले में न्यायसंगत अपील दायर करेंगे. हम लड़ेंगे और जीतेंगे."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
कांग्रेस ने एक अन्य ट्वीट में लिखा है, "गांधी डरते नहीं."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
कांग्रेस पार्टी ने एक वीडियो संदेश के साथ ट्विटर पर लिखा है, "मैं सत्य में विश्वास करता हूं. मैं सत्य के लिए लड़ता हूं. मैं बीजेपी-आरएसएस से नहीं डरता... और यही बात उन्हें परेशान करती है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
के एल राहुल से बेटी के रिश्ते पर क्या बोले सुनील शेट्टी?
वीडियो कैप्शन, के एल राहुल से बेटी के रिश्ते पर क्या बोले सुनील शेट्टी?
हिंदी फिल्मों के एक्शन स्टार सुनील शेट्टी अब वेब सिरीज़ की दुनिया में कदम रख चुके हैं.
सुनील शेट्टी से बीबीसी हिन्दी के लिए नयनदीप रक्षित ने ख़ास बातचीत की है.
इस दौरान सुनील शेट्टी ने अपने करियर के पहले ऑफर, क्रिकेट से उनके ख़ास रिश्ते और केएल राहुल को लेकर बातचीत की. देखिए वीडियो.
दो साल की सज़ा के फ़ैसले के बाद बोले राहुल गांधी- मेरा धर्म सत्य और अहिंसा...
इमेज स्रोत, ANI
आपराधिक मानहानि के मुक़दमे में सूरत की निचली अदालत के फ़ैसले के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी.
उन्होंने ट्विटर पर महात्मा गांधी का एक कोट लिखा है.
राहुल गांधी ने लिखा है, "मेरा धर्म सत्य और अहिंसा पर आधारित है. सत्य मेरा भगवान है, अहिंसा उसे पाने का साधन. - महात्मा गांधी."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
सूरत कोर्ट ने इस मामले में उन्होंने दो साल जेल की सज़ा सुनाई है.
हालांकि कोर्ट ने राहुल गांधी को जमानत भी दे दी है.
इस केस में राहुल गांधी के पास अपील के लिए 30 दिनों का समय है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
राहुल गांधी को 'मोदी सरनेम' मामले में सज़ा, ज़मानत - क्या है पूरा मामला
इमेज स्रोत, Getty Images
कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सूरत की अदालत ने चार साल पुराने आपराधिक मानहानि केस में दो साल की सज़ा सुनाई है. हालांकि, उन्हें तुरंत बेल भी मिल गई है.
कोर्ट ने राहुल गांधी को सज़ा के ख़िलाफ़ ऊपरी अदालत में अपील करने के लिए 30 दिनों का समय दिया है.
याचिकाकर्ता के वकील ने कोर्ट में राहुल गांधी को अधिक से अधिक सज़ा दिए जाने की मांग की थी.
साल 2019 का ये मामला 'मोदी सरनेम' को लेकर उनकी एक टिप्पणी से जुड़ा हुआ है.