इमरान ख़ान की लाहौर में बड़ी रैली पर ग़ैर ज़मानती वारंट लेकर गिरफ़्तार करने पहुँची इस्लामाबाद पुलिस

पाकिस्तान तहरीके इंसाफ़ पार्टी के प्रमुख और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान अपने हज़ारों समर्थकों के साथ लाहौर के दाता दरबार पर पहुंच गए हैं.

लाइव कवरेज

प्रियंका झा and शुभम किशोर

  1. 'नाटू-नाटू' को मिला ऑस्कर - किरावानी, कालभैरव और सिपलीगंज की मेहनत रंग लाई

    प्लेबैक सिंगर राहुल सिपलीगंज और कालभैरव

    इमेज स्रोत, FACEBOOK

    ऑस्कर 2023 में भारत को दो पुरस्कार मिले हैं. 'नाटू-नाटू' ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का पुरस्कार जीता है. जानिए इस गाने को बनाने वाले किरावानी, कालभैरव और सिपलीगंज के बारे में.

    प्लेबैक सिंगर राहुल सिपलीगंज और कालभैरव की यात्रा एक ही साथ शुरू हुई. राहुल एक साधारण परिवार से आए और प्रसिद्ध हुए. वहीं कालभैरव सेलिब्रिटी परिवार से आते हैं, लेकिन उन्होंने अपने फ़िल्मी संगीत के सफ़र की शुरुआत सामान्य तरीके से की.

    इस गाने को रचने वाले एमएम किरावानी का नाम तेलुगू ऑडियंस के लिए अनजाना नहीं है.

    इनका पूरा नाम कोडुरी मरकटामणि किरावानी है. इनके पिता ने ही फ़िल्म 'बाहुबली' का 'ममताला टटली' गाना लिखा है.

  2. यात्री के बीमार पड़ने पर दिल्ली से दोहा जा रहा विमान कराची डाइवर्ट, नहीं बची पैसेंजर की जान

    इंडिगो

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर

    दिल्ली से दोहा जा रहे इंडिगो विमान की एक यात्री के बीमार पड़ने की वजह से कराची में आपात लैंडिंग कराई गई.

    इंडिगो की ओर से जारी बयान के हवाले से समाचार एजेंसी एएनआई ने ये जानकारी दी है.

    हालांकि, बीमार यात्री की जान नहीं बचाई जा सकी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    विमानन कंपनी ने कहा, "हम इस सूचना से बेहद दुखी हैं और हमारी संवेदनाएं मृतक के परिजनों के साथ हैं. फ़िलहाल हम संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय कर अन्य यात्रियों को दूसरी फ़्लाइट से भेजने का प्रबंध कर रहे हैं."

  3. ऑस्कर में 'नाटू-नाटू' और 'द एलीफ़ेंट व्हिसपरर्स' की धूम पर क्या बोले पीएम मोदी

    मोदी

    इमेज स्रोत, PIB

    ऑस्कर 2023 भारत के लिहाज से ख़ास रहा और भारत की झोली में दो ख़ास पुरस्कार आए. 'द एलीफ़ेंट व्हिसपरर्स' को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फ़िल्म का खिताब मिला तो वहीं आरआरआर फ़िल्म के गाने नाटू-नाटू को बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का अवॉर्ड मिला.

    इस उपलब्धि पर पीएम मोदी सहित कई अन्य जाने-माने नेता-अभिनेता भी बधाइयां दे रहे हैं. पीएम मोदी ने भी नाटू-नाटू गाने की तारीफ़ की है.

    पीएम ने ट्वीट किया, "असाधारण! नाटू-नाटू की लोकप्रियता वैश्विक है. ये एक ऐसा गाना होगा जिसे सालों तक याद रखा जाएगा. इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए एमएम किरावानी, चंद्रबोस और पूरी टीम को बधाई. भारत बहुत ख़ुशी और गर्व महसूस कर रहा है."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    द एलीफ़ेंट व्हिसपरर्स की पूरी टीम को भी पीएम मोदी ने बधाई देते हुए लिखा है, "कार्तिकी गोंज़ाल्विस और गुनीत मोंगा की फ़िल्म बेहतरीन तरीक़े से सतत विकास की अहमियत और प्रकृति के साथ सामंजस्यपूर्ण जीवन को रेखांकित करती है"

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    असम के मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि भारत अब वैश्विक मंच पर चमक बिखेर रहा है. उन्होंने नाटू-नाटू गाने और द एलीफ़ेंट व्हिसपरर्स शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म की टीम को ऑस्कर पुरस्कारों पाने के लिए बधाई भी दी है.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    कांग्रेस सांसद दिपेंदर सिंह हुड्डा ने नाटू-नाटू को एक अनोखा गाना बताते हुए ऑस्कर पुरस्कार को हर भारतीय के लिए गर्व बताया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 4
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 4

    ऑस्कर पुरस्कारों की पूरी लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें.

  4. ऑस्कर 2023: 'एवरीथिंग एवरीव्हेयर ऑल एट वन्स' बनी बेस्ट फ़िल्म

    ऑस्कर

    'एवरीथिंग एवरीव्हेयर ऑल एट वन्स' को बेस्ट फ़िल्म का ऑस्कर पुरस्कार मिला है.

    इसी फ़िल्म के लिए मलेशियाई अभिनेत्री मिशेल यो ने बेस्ट लीड एक्ट्रेस का ऑस्कर अवॉर्ड भी जीता है.

    ऑस्कर

    मिशेल यो पहली एशियाई महिला हैं जिन्होंने बेस्ट ऐक्ट्रेस का ऑस्कर पुरस्कार जीता.

  5. ऑस्कर 2023: ब्रैंडन फ़्रेज़र बेस्ट ऐक्टर, मिशेल यो को बेस्ट ऐक्ट्रेस का अवॉर्ड

    ऑस्कर

    इमेज स्रोत, Reuters

    हॉलीवुड अभिनेता ब्रैंडन फ़्रेज़र को बेस्ट ऐक्टर का ऑस्कर पुरस्कार मिला है.

    उन्हें 'द व्हेल' फ़िल्म में उनके अभिनय के लिए ये अवॉर्ड दिया गया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    वहीं, बेस्ट ऐक्ट्रेस का अवॉर्ड मिशेल यो को मिला है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    मलेशियाई अभिनेत्री मिशेल यो ने ये अवॉर्ड उनकी फ़िल्म 'एवरीथिंग एवरीव्हेयर ऑल एट वन्स' के लिए दिया गया है.

  6. 'नाटू-नाटू' ने रचा इतिहास, बेस्ट ओरिजिनल गाने का ऑस्कर अवॉर्ड जीता

    नाटू-नाटू

    इमेज स्रोत, RRR

    ऑस्कर 2023 से भारत को जिस पल की उम्मीद थी, वो आ गई.

    डायरेक्टर एसएस राजामौली की फ़िल्म आरआरआर के 'नाटू-नाटू' गाने ने 'बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग' कैटेगरी का ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

    'नाटू-नाटू' भारतीय प्रोडक्शन में बना पहला गाना है जिसे ऑस्कर में पुरस्कार मिला हो.

    गाना बनाने वाले एमएम किरावानी ने पुरस्कार जीतने के बाद एकेडमी अवॉर्ड्स का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, "मैं कारपेंटर्स (म्यूज़िक बैंड) को सुनते हुए बड़ा हुआ और आज ऑस्कर में जीत तक पहुंचा हूं."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इससे पहले भारत की 'द ऐलीफ़ेंट व्हिसपरर्स' ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फ़िल्म का ऑस्कर पुरस्कार जीता.

    नाटू-नाटू गाने पर ऑस्कर के मंच पर परफ़ॉर्म भी किया गया, जिसे दर्शकों ने ख़ूब पसंद किया.

    इसके अलावा डायरेक्टर शौनक सेन की बनाई डॉक्यूमेंट्री 'ऑल दैट ब्रीद्स' बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फ़ीचर फ़िल्म कैटेगरी का अवॉर्ड पाने से चूक गई.

  7. ऑस्कर 2023 में अब तक कौन-कौन जीता?

    ऑस्कर

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, गुनीत मोंगा (दाएं) और कार्तिकी गोंज़ालविस

    लॉस एंजिलिस में ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी जारी है. एक नज़र अब तक मिल चुके अवॉर्ड्स पर:

    • भारत की द एलीफ़ेंट व्हिसपरर्स बनी बेस्ट डॉक्टमेंट्री शॉर्ट फ़िल्म.
    • 'ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ़्रंट' बनी सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फ़ीचर फ़िल्म.
    • के हुई कुआन को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड.
    • जेमी ली कर्टिस को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का पुरस्कार.
    • 'नेवलनी' बनी बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फ़ीचर फ़िल्म.
    • 'द बॉय, द मोल, द फ़ॉक्स एंड द हॉर्स' को बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट फ़िल्म का अवॉर्ड.
    • 'अवतार: द वे ऑफ़ वॉटर' को बेस्ट विजुअल इफ़ेक्ट्स का अवॉर्ड.
    • 'द व्हेल' को बेस्ट मेकअप एंड हेयरस्टाइलिंग का अवॉर्ड.
    • बेस्ट साउंड का ऑस्कर अवॉर्ड टॉप गन: मेवरिक को.
  8. ऑस्कर 2023 : 'नाटू-नाटू' गाने पर झूमे सितारे

    ऑस्कर

    इमेज स्रोत, Reuters

    'आरआरआर' फ़िल्म के नाटू-नाटू गाने ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीता था. उस समय टेलर स्विफ़्ट और रिहाना जैसी बड़ी सिंगर्स को इस गाने ने दौड़ में पीछे छोड़ दिया था.

    अब ऑस्कर में भी इस गाने को ओरिजिनल सॉन्ग की कैटेगरी में ही नॉमिनेट किया गया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पुरस्कार का एलान होने से पहले मंच पर इस गाने को परफॉर्म भी किया गया. डांस परफॉर्मेंस के बाद दर्शकों ने खड़े होकर खूब तालियां बजाईं.

    मंच पर राहुल सिपलीगंज और कालभैरव ने इस गाने पर डांस परफ़ॉर्म किया.

    एसएस राजामौली की ये फ़िल्म भारत में ब्रिटिश शासन से बगावत करने वाले दो क्रांतिकारियों की कहानी बताती है.

    ख़ास बात ये है कि इस सुपरहिट गाने की शूटिंग यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की के सरकारी आवास के बाहर साल 2021 में हुई थी.

  9. ऑस्कर 2023: भारत की 'द एलीफ़ेंट व्हिसपरर्स' को मिला 'बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फ़िल्म' अवॉर्ड

    ऑस्कर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, अवॉर्ड लेते हुए गुनीत मोंगा (दाएं) और कार्तिकी गोंज़ालविस

    ऑस्कर 2023 से भारत के लिए पहली ख़ुशख़बरी आ गई है.

    गुनीत मोंगा और कार्तिकी गोंज़ाल्विस की 'द एलीफैंट व्हिसपरर्स' ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फ़िल्म का ऑस्कर पुरस्कार जीत लिया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    ये फ़िल्म हाथी और इंसान के बीच प्यार और लगाव को दिखाती है.

    ऑस्कर

    इमेज स्रोत, Netflix

  10. ऑस्कर के मंच पर दीपिका पादुकोण क्या बोलीं?

    दीपिका पादुकोण

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, ऑस्कर में दीपिका पादुकोण

    ऑस्कर सेरेमनी में नाटू-नाटू गाने पर डांस परफॉर्मेंस हुई. इस परफॉर्मेंस से पहले दीपिका पादुकोण मंच पर आईं और इस गाने के बारे में लोगों को बताया.

    दीपिका बोलीं, "पूरी दुनिया में लोग नाटू-नाटू गाने पर झूमे हैं. अगर आप इस गाने के बारे में अब तक नहीं जानते हैं, तो इस परफॉर्मेंस के बाद जान जाएंगे."

    उन्होंने कहा कि भारतीय प्रोडक्शन में बनने वाला ये पहला गाना है जो ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुआ है.

    दीपिका पादुकोण के ऑस्कर लुक की सोशल मीडिया पर काफ़ी तारीफ़ भी की जा रही है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    कई लोग एक भारतीय के तौर पर ऑस्कर के मंच पर दीपिका पादुकोण के प्रज़ेंटर के तौर पर जाने को गर्व का पल बता रहे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    नाटू-नाटू पर डांस परफॉर्मेंस को ऑस्कर में भी खूब पसंद किया गया. लोगों ने खड़े होकर तालियां भी बजाई.

  11. ऑस्कर 2023: 'बेस्ट डॉक्यूमेंट्री' फ़िल्म की कैटेगरी में चूकी शौनक सेन की 'ऑल दैट ब्रीद्स'

    ऑस्कर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, ऑस्कर में दीपिका पादुकोण का लुक लोगों को आ रहा पसंद

    95वें एकेडमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर 2023 की लॉस एंजलिस में शुरुआत हो गई है. भारत के लिहाज से इस साल ये अवॉर्ड सेरेमनी ख़ास होने जा रही है.

    इस साल डायरेक्टर एसएस राजमौली की फ़िल्म 'आरआरआर' को बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है.

    इसके अलावा डायरेक्टर शौनक सेन की बनाई डॉक्यूमेंट्री 'ऑल दैट ब्रीद्स' और गुनीत मोंगा की शॉर्ट डाक्यूमेंट्री 'द एलीफ़ैंट व्हिसपर्स' को भी इस साल के नॉमिनेशन में जगह मिली है.

    हालांकि, शौनक सेन के हाथ सफलता नहीं लग सकी. बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फ़ीचर फ़िल्म कैटेगरी का अवॉर्ड 'नवेलनी' को मिला है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इस साल प्रजे़ंटर के तौर पर सेरेमनी में हिस्सा ले रही हैं. सोशल मीडिया पर दीपिका के ऑस्कर लुक की काफ़ी तारीफ़ भी हो रही है.

  12. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है. ये लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध रहेगा.

    12 मार्च के अपडेट्स के लिए आप यहाँ क्लिक कर सकते हैं.