इमरान ख़ान की लाहौर में बड़ी रैली पर ग़ैर ज़मानती वारंट लेकर गिरफ़्तार करने पहुँची इस्लामाबाद पुलिस

पाकिस्तान तहरीके इंसाफ़ पार्टी के प्रमुख और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान अपने हज़ारों समर्थकों के साथ लाहौर के दाता दरबार पर पहुंच गए हैं.

लाइव कवरेज

प्रियंका झा and शुभम किशोर

  1. #INDvsAUS आख़िरी टेस्ट ड्रॉ, भारत ने 2-1 से जीती सिरीज़

    भारत और ऑस्ट्रेलिया

    इमेज स्रोत, ANI

    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया बॉर्डर गावस्कर सिरीज़ का चौथा और आख़िरी मैच ड्रॉ हो गया. इसी के साथ भारत ने ये सिरीज़ 2-1 से जीत ली है.

    पहले बल्लेबाज़ी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 480 रन बनाए. इसके जवाब में भारत ने 571 रन बनाए. दूसरी पारी में मैच ख़त्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए.

    दोनों ही टीमें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फ़ाइनल मुकाबले में सात जून को भिड़ेंगी. मैच लंदन के ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा.

    दरअसल, न्यूज़ीलैंड ने दो टेस्ट मैचों की सिरीज़ के पहले मुक़ाबले में श्रीलंका को दो विकेट से शिकस्त दे दी. इसके बाद पॉइंट टेबल में आगे होकर भारत डब्लूटीसी के फ़ाइनल में पहुंच गया है.

  2. सऊदी अरब और ईरान की नज़दीकी से भारत को क्या नफ़ा, क्या नुकसान?

    राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी, पीएम नरेंद्र मोदी, क्राउन प्रिंस

    इमेज स्रोत, ANI/Reuters/EPA/ABEDIN TAHERKENAREH

    ''दससालों में भारत की विदेश नीति में हुए बड़े बदलावों में से एक भारतकाखाड़ी देशों से बदलता रिश्ता भी है.भारत में बदली हुई सरकार के साथ इस क्षेत्र को ज़्यादा गहराई और रणनीतिक दृष्टि से देखा गया है.''

    ये कहना था भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर का, जब उनसे यूएई, सऊदी अरब समेत अन्य खाड़ी देशों के साथ भारत के बदलते रिश्तों पर सवाल पूछा गया.

    भारत का खाड़ी के देशों से कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग लगातार बढ़ रहा है. ऊर्जा और सुरक्षा के क्षेत्रों में भारत इन देशों के साथ कई पक्षों पर काम कर रहा है.

    अधिकतर खाड़ी देशों के साथ भारत के अच्छे संबंध रहे हैं. इस रिश्ते में सबसे अहम है तेल और गैस का कारोबार. इसके अलावा खाड़ी देशों में काम करने वाले भारतीयों की बड़ी संख्या और अपने घर भेजे जानी वाले पैसे भी इस रिश्ते के अहम पहलू हैं.

  3. ब्रेकिंग न्यूज़, पाकिस्तान: महिला जज को धमकी देने के मामले में इमरान ख़ान के ख़िलाफ़ ग़ैर ज़मानती वारंट जारी

    इमरान ख़ान

    इमेज स्रोत, RAHAT DAR/EPA-EFE/REX/Shutterstock

    पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद की एक अदालत ने महिला जज ज़ेबा चौधरी को धमकी देने के मामले में तहरीक-ए-इंसाफ़ के प्रमुख इमरान ख़ान के ख़िलाफ़ ग़ैर ज़मानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया है.

    कोर्ट ने पुलिस को निर्देश दिया है कि वो इमरान ख़ान को 29 मार्च को कोर्ट में पेश करे.

    इससे पहले इस मामले की सुनवाई के मौके पर सोमवार सुबह इमरान ख़ान के वकील ने पेशी से छूट की अर्जी दाखिल की थी जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया.

    कोर्ट ने कहा कि अदालत के समय तक इंतजार किया जाएगा और अगर इमरान ख़ान पेश नहीं होते हैं तो उनकी गिरफ़्तारी का वारंट जारी किया जाएगा.

  4. के ह्वे क्वान: ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वाला अभिनेता जो कभी शरणार्थी था

    ऑस्कर अवॉर्ड जीतने के बाद ख़ुशी जताते हुए के ह्वे क्वान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, ऑस्कर अवॉर्ड जीतने के बाद ख़ुशी जताते हुए के ह्वे क्वान

    अस्सी के दशक की दो सबसे बड़ी हॉलीवुड फ़िल्मों में बाल अभिनेता का किरदार निभाने वाले के ह्वी क्वान ने 'बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर' की श्रेणी में ऑस्कर अवॉर्ड जीत लिया है.

    अवॉर्ड जीतने के बाद अपनी ख़ुशी बयां करते हुए उन्होंने कहा है कि 'कहते हैं, ऐसी कहानियां सिर्फ़ फ़िल्मों में होती हैं…मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि ये मेरे साथ हो रहा है.'

    के ह्वे क्वान की कहानी काफ़ी दिलचस्प है जिसे पढ़ते हुए आपको लग सकता है कि जैसे ये किसी फ़िल्म की पटकथा है.

    बचपन में शरणार्थी के रूप में वियतनाम से हॉन्ग कॉन्ग पहुंचने वाले क्वान अमेरिका में पले बढ़े है.

  5. पंजाब के किसानों का दिल्ली में प्रदर्शन, उठाया एमएसपी का मुद्दा

    पंजाब के किसानों का प्रदर्शन

    पंजाब के किसानों ने सोमवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर पानी के समान वितरण और न्यूनतम समर्थन मूल्य की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक पंजाब के पांच किसान संगठनों ने भारी पुलिस सुरक्षा के बीच प्रदर्शन किया.

    किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने नरेंद्र मोदी एक ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि पानी का वितरण समान तौर पर किया जाए और न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू किया जाए, जैसा कि केंद्र ने पहले वादा किया था.

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

    विरोध प्रदर्शन में मौजूद किसान जरनैल सिंह ने कहा, "हमारी मांग वही है. किसानों के के लिए पानी के वितरण की व्यवस्था बेहतर होनी चाहिए."

    "पूरा पानी राजस्थान और दिल्ली चला जाता है. पंजाब के किसान क्या करें? सरकार ने एमएसपी के लिए भी कुछ नहीं किया है. हमारे परिवार परेशान हैं."

  6. मॉरिटानिया की अनोखी फ़ौज से मिलिए

    वीडियो कैप्शन, मॉरिटानिया की अनोखी फौज से मिलिए

    मॉरिटानिया की अनोखी फ़ौज से मिलिए. ये ऊंट की सवारी करने वाली पुलिस यूनिट है, जिसमें ख़ानाबदोश लोगों की भर्ती होती है. ये यूनिट माली के साथ साझा लंबी सीमा पर गश्त करते हैं.

    ये इलाक़ा जिहादी हमलों के लिए जाना जाता है. दुर्गम इलाक़ों में ऊंटों के इस्तेमाल से चीज़ें आसान हो जाती हैं.

    साहेल क्षेत्र में सुरक्षा रणनीति को ध्यान में रखते हुए इस यूनिट के लिए कुछ फंडिंग यूरोपियन यूनियन की तरफ़ से आती है. देखिए वीडियो.

  7. चीन के नए प्रधानमंत्री ने निजी कारोबारियों को दिलाया भरोसा, कहा- सरकारी कंपनियों की तरह ही...

    चीन के नए प्रधानमंत्री ली कियांग

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, चीन के नए प्रधानमंत्री ली कियांग

    चीन के नए प्रधानमंत्री ली कियांग ने देश के निजी कारोबारियों को भरोसा दिलाने की कोशिश की है ताकि कमज़ोर पड़ रही अर्थव्यवस्था को संभाला जा सके.

    ली कियांग ने अपने बयान में कहा है कि प्राइवेट कारोबारियों के साथ सरकारी कंपनियों जैसा ही व्यवहार किया जाएगा.

    प्रधानमंत्री बनने के बाद अपने पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में ली कियांग ने सभी स्तर के अधिकारियों से अपील की है कि वो कारोबारियों को अपना 'दोस्त बनाएं.'

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    बीते सालों में चीन के नेता शी जिनपिंग सरकारी मिल्कियत वाली बड़ी कंपनियों की तरफ़दारी करते हुए देखे जाते रहे हैं.

    ख़ासकर चीन की निजी प्राइवेट टेक्नोलॉजी कंपनियों पर सरकार का बहुत दबाव रहा है.

    ली कियांग को अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने की जिम्मेदारी दी गई है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    कड़े कोविड प्रोटोकॉल्स की वजह से चीन की अर्थव्यवस्था को बहुत नुक़सान उठाना पड़ा था.

    पिछले साल ही वहां कोविड से जुड़े सख़्त क़ायदे क़ानून ख़त्म किए गए थे.

  8. अच्छी कमाई वाली नौकरी छोड़कर फूलों की कमाई करने वाले शख़्स की कहानी

    वीडियो कैप्शन, अच्छी कमाई वाली नौकरी छोड़कर फूलों की कमाई करने वाले शख़्स की कहानी

    उत्तर प्रदेश के बिजनौर ज़िले के एक छोटे से गांव से आने वाले अखिलेश चौधरी को एक नई पहचान मिली है.

    अखिलेश लाखों की नौकरी छोड़ बिजनौर के युवाओं के नज़ीर बन गए हैं, जिन्होंने फूलों की खेती कर एमएनसी में मिलने वाली तनख़्वाह से भी ज़्यादा कमाई शुरू की है. देखिए वीडियो.

  9. पाकिस्तान का तोशाखाना मामला: शहबाज़, इमरान, ज़रदारी- सरकार ने बताया किसे तोहफ़े में क्या मिला

    इमरान ख़ान

    इमेज स्रोत, PTI HANDOUT/EPA-EFE/REX/Shutterstock

    पाकिस्तान में चल रहे तोशाखाना मामले से जुड़े विवाद के बीच सरकार ने पहली बार ये जानकारी सार्वजनिक की है कि किन-किन अधिकारियों को विदेशों से तोहफ़े में क्या-क्या मिला है.

    पाकिस्तान सरकार की वेबसाइट पर रविवार को तोशाखाने का ब्योरा सार्वजनिक किया गया है.

    इसमें देश के पूर्व राष्ट्रपतियों, प्रधानमंत्रियों, कैबिनेट के मंत्रियों, राजनेताओं, नौकरशाहों, रिटायर्ड जनरलों, जजों और पत्रकारों को विदेशों से उपहार के रूप में क्या-क्या मिला है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    ये जानकारी साल 2002 से साल 2022 तक की अवधि की है.

    446 पन्नों के इस दस्तावेज़ में राष्ट्रपति आरिफ़ अल्वी, प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़, पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान, नवाज़ शरीफ़, पूर्व राष्ट्रपति आसिफ़ अली ज़रदारी, पूर्व मिलिट्री शासक जनरल परवेज़ मुशर्रफ़, शौकत अज़ीज़, यूसुफ़ रज़ा गिलानी, शाहिद ख़क़ान अब्बासी, राजा परवेज़ अशरफ़ जैसे राजनेताओं के नाम शामिल हैं.

    दस्तावेज़ से पता चलता है कि विदेशों से मिले ज़्यादातर तोहफ़े इन वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मुफ़्त में अपने पास रख लिए. हालांकि इसके कुछ अपवाद भी हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    ज़रदारी और नवाज़ शरीफ़ को बुलेटप्रूफ़ गाड़ी मिली थी जो उन्होंने तोशाखाना में कुछ रकम जमाकर अपने पास रख ली.

    पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़ पार्टी के चेयरमैन इमरान ख़ान और उनकी पत्नी को पांच बेशक़ीमती घड़ियां, जेवरात और अन्य चीज़ें विदेशों से तोहफ़े में मिली थी.

    परवेज़ मुशर्रफ़ और शौकत अज़ीज़ ने विदेशों से मिले तोहफ़े बिना कोई शुल्क चुकाए अपने पास रख लिए थे.

  10. वो हिंदुस्तानी छात्र जो जंग से तबाह यूक्रेन वापस जा रहे हैं

    श्रृष्टि मोजेज़
    इमेज कैप्शन, 22 साल की सृष्टि मोजेज़ कीएव के टारस शेवचेंको विश्वविद्यालय में चौथे वर्ष की छात्रा हैं

    'पहले अलार्म ये बताने के लिए बजता है कि मिसाइलों से हमला होने वाला है. फिर उन हमलावर मिसाइलों को नष्ट करने के लिए जवाबी मिसाइलें दाग़ी जाती हैं. जब ये सब होता है तो हमें बहुत डर लगता है. हम ख़ुद को बचाने के लिए तहख़ाने की तरफ़ भागते हैं.'

    'आजकल हमले तेज़ हो गए हैं. कई बार तो हवाई हमले का अलार्म दिन में चार बार बजता है. बल्कि, आज सुबह जब मैं सोकर उठा तो, हवाई हमले की चेतावनी देने वाले अलार्म पहले ही चीख़ रहे थे और ल्वीव जहां हम रहते हैं, वहां से कई जवाबी मिसाइलें दाग़ी जा चुकी थीं.'

    'कई बार जब हम बाहर टहल रहे होते हैं तो बहुत से विमान और हेलीकॉप्टर उड़ते हुए हमारे ऊपर से गुज़रते हैं. इसके बाद हमारी चिंता बढ़ जाती है... हमें इस बात का ख़ौफ़ होता है कि क्या जल्दी ही कोई हमला होने वाला है.

    हाल ही में हमने सिर्फ़ बिजली की सुविधा के लिए अपना अपार्टमेंट बदला था. पहले हम हर महीने 100 डॉलर (लगभग 8100 रुपए) किराया दे रहे थे. अब हमें हर महीने 350 डॉलर (लगभग 28,600 रुपए) किराया देना पड़ रहा है. हमारा तो सुकून ही ख़त्म हो गया है.'

  11. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पिता के निधन की ख़बर के बाद अक्सर रोता था: मोहम्मद सिराज

    मोहम्मद सिराज

    इमेज स्रोत, ANI

    भारत के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया दौरे के समय अपने पिता के निधन की ख़बर मिलने के बाद वो किस भावनात्मक संघर्ष से जूझे.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, सिराज ने कहा कि कोरोना की वजह से 'बायो-बबल' में रहते हुए अपने कमरे में वो अक्सर रोते रहते थे.

    हैदराबाद के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज के पिता मोहम्मद गौस का कुछ दिन बीमार रहने के बाद नवंबर 2020 में निधन हो गया था.

    सिराज उस समय ऑस्ट्रेलिया में थे और कोविड महामारी में लागू पाबंदियों के कारण वह उनके जनाज़े में शामिल नहीं हो सके थे.

    मोहम्मद सिराज

    इमेज स्रोत, ANI

    इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के लिए खेलने वाले सिराज ने कहा, "ऑस्ट्रेलिया में कोई भी दूसरे खिलाड़ियों के कमरे में नहीं जा सकता था. ऐसे में हम वीडियो कॉल पर बात करते थे."

    उन्होंने आरसीबी 'सीज़न 2 पॉडकास्ट' में कहा, "श्रीधर सर (भारत के पूर्व फ़ील्डिंग कोच आर श्रीधर) अक्सर फोन पर हाल-चाल पूछते थे. वह पूछते थे कि कि आप कैसे हैं, आपने क्या खाया है. इससे मुझे अच्छा लगता था. उस समय मेरी मंगेतर भी मुझ से फ़ोन पर बात कर मेरा हौसला बढ़ाती थी."

    उन्होंने कहा, "मैं फ़ोन पर कभी नहीं रोया लेकिन कई बार मैं कमरे में रो दिया करता था और फिर बाद में उनसे (मंगेतर) बात करता था."

    मोहम्मद सिराज

    इमेज स्रोत, ANI

    सोमवार को अपना 29वां जन्मदिन मना रहे सिराज ने बताया कि इस मुश्किल घड़ी में उस वक्त टीम के कोच रवि शास्त्री ने उनका समर्थन कर हौसला बढ़ाया.

    उन्होंने कहा, "मैं अपने पिता के निधन के अगले दिन ट्रेनिंग के लिए गया और रवि शास्त्री ने मुझसे कहा कि पिता की दुआएं मेरे साथ हैं और मैं मैच में पांच विकेट लूंगा. जब मैंने ब्रिस्बेन में पांच विकेट लिए तो उन्होंने मुझसे कहा कि देखो, मैंने तुमसे क्या कहा था कि तुम पांच विकेट लोगे."

  12. दिल्ली से LIVE: किसान अपनी मांगों को लेकर फिर दिल्ली क्यों पहुंचे हैं?

    दिल्ली से LIVE: किसान अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर दिल्ली पहुंचे हैं. ज़्यादा जानकारी के साथ बीबीसी संवाददाता सलमान रावी.

    कैमरा: शहनवाज़ अहमद

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  13. अमेरिका में एक और बैंक पर लगा ताला, बैंकिंग इतिहास की तीसरी सबसे बड़ी नाकामी

    सिग्नेचर बैंक

    इमेज स्रोत, REUTERS/Eduardo Munoz

    अमेरिका में नियामक एजेंसियों ने रविवार को एक और बैंक को बंद कर दिया है. सिलिकॉन वैली बैंक की नाकामी के दो दिनों बाद अब सिग्नेचर बैंक को बंद किया गया है.

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के बैंकिंग इतिहास की ये तीसरी सबसे बड़ी नाकामी है.

    न्यूयॉर्क के वित्तीय सेवा विभाग ने बताया है कि फ़ेडरल डिपॉज़िट इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन (एफ़डीआईसी) ने सिग्नेचर बैंक का नियंत्रण अपने हाथों में ले लिया है.

    सिग्नेचर बैंक

    इमेज स्रोत, REUTERS/Eduardo Munoz

    सिग्नेचर बैंक की बैलेंस शीट में पिछले साल के आख़िर में 110 अरब डॉलर की परिसंपत्तियां और 88.59 अरब डॉलर के डिपॉजिट्स हैं.

    अमेरिका ट्रेजरी विभाग और अन्य नियामक एजेंसियों ने एक साझा बयान में ये साफ़ किया है कि सिग्नेचर बैंक और सिलिकॉन वैली बैंक के सभी डिपॉजिटर्स के हितों की रक्षा की जाएगी और इसका टैक्स पेयर को कोई नुक़सान नहीं होने दिया जाएगा.

    बीते सप्ताह बंद हुए सिलिकॉन वैली बैंक में अभी कई निवेशकों के अरबों डॉलर की रकम फंसी हुई है. इस बीच सिलिकॉन वैली बैंक के ब्रितानी कारोबार की बिक्री के लिए एचएसबीसी बैंक से समझौता हो गया है.

  14. द एलीफ़ेंट व्हिसपरर्स: ऑस्कर जीतने वाली पहली भारतीय डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म कैसे बनी?

    द ऐलीफ़ेंट व्हिसपरर्स

    इमेज स्रोत, THE ELEPHANT WHISPERERS / NETFLIX

    भारतीय डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म 'द एलीफ़ेंट व्हिसपरर्स' ने 95वें अकादमी अवॉर्ड्स में 'बेस्ट शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री' श्रेणी में ऑस्कर अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया है.

    इस फ़िल्म का मुकाबला 'स्ट्रेंजर ऐट द गेट' और 'हाउ डू यू मेज़र ए ईयर' जैसी डॉक्यूमेंट्रीज़ से था.

    लेकिन ऑस्कर की शाम हाथी से गुफ़्तगू करने वाले एक भारतीय दंपति बोम्मन और बेल्ली के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री के नाम रही.

    कट्टूनायकन समुदाय से आने वाले बोम्मन और बेल्ली तमिलनाडु के मुदुमलाई टाइगर रिज़र्व में रहते हुए हाथियों की देखभाल करते हैं.

  15. अहमदाबाद टेस्ट ख़त्म होने से पहले WTC के फ़ाइनल में पहुंचा भारत

    भारतीय क्रिकेट टीम

    इमेज स्रोत, ANI

    अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया के साथ जारी चौथे टेस्ट मुक़ाबले के नतीजे से पहले ही भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में पहुंच गया है.

    दरअसल, न्यूज़ीलैंड ने दो टेस्ट मैचों की सिरीज़ के पहले मुक़ाबले में श्रीलंका को दो विकेट से शिकस्त दे दी. इसके बाद पॉइंट टेबल में आगे होकर भारत डब्लूटीसी के फ़ाइनल में पहुंच गया है.

    वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप सात से 11 जून 2023 के बीच लंदन के ओवल मैदान पर खेला जाना है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    ऑस्ट्रेलिया ने भारत को इंदौर टेस्ट में हराकर ही डब्ल्यूटीसी के फ़ाइनल में जगह पक्की कर ली थी. अब भारत और ऑस्ट्रेलिया ही फ़ाइनल में आमने-सामने होंगे.

    अहमदाबाद टेस्ट का आज पाँचवां दिन है और भारत चार मैचों की इस सिरीज़ में 2-1 से आगे है.

    अगर श्रीलंका आज हारता नहीं तो भारत के लिए ये चौथा मुक़ाबला जीतना ज़रूरी था.

  16. 'मैं घटिया लोगों के सामने पूरी ज़िंदगी नाचती रही, लेकिन मेरी बेटी ऐसा नहीं करेगी’

    लावणी करती महिलाएं

    इमेज स्रोत, anagha

    इमेज कैप्शन, लावणी करती महिलाएं

    आम समाज से उलट, यहां बच्ची के जन्म पर लोग ख़ूब जश्न मनाते हैं. लेकिन बेटियों की माएं इस जश्न में शामिल नहीं होतीं, वे दुख मनाती हैं.

    ये संगीत बाड़ी है. यहां कोल्हाटी और दलित समुदाय की महिलाएं परंपरागत तौर पर लावणी नृत्य करती आयी हैं.

    ये महिलाएं, यहीं रहती हैं. खाना-पीना-सोना और लावणी, सारी ज़िंदगी यही है. और इसी माहौल से वो अपनी बेटियों को निकालना चाहती हैं.

    ये अपने परिवार में रोज़ी रोटी कमाने वाली अकेली महिलाएं हैं. उनके परिवार का कोई सदस्य काम-धंधा नहीं करता.

  17. ऑस्कर 2023: 'दो महिलाओं ने ये कर दिखाया', ऑस्कर जीतने के बाद क्या बोलीं गुनीत मोंगा

    ऑस्कर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    ऑस्कर 2023 भारत के लिहाज से ख़ास रहा और भारत की झोली में दो ख़ास पुरस्कार आए. पहला खिताब 'द एलीफ़ेंट व्हिसपरर्स' को मिला जिसे बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फ़िल्म कैटगरी में ऑस्कर अवॉर्ड दिया गया है.

    ये फ़िल्म इंसान और हाथी के बीच प्यार और लगाव को दिखाती है. फ़िल्म का निर्देशन कार्तिकी गोंज़ालविस ने किया है और इसे बनाया है गुनीत मोंगा ने.

    इस जीत के बाद गुनीत मोंगा ने पहले ट्वीट में लिखा, "हमने किसी भारतीय फ़िल्म के लिए पहला ऑस्कर पुरस्कार जीता है. दो महिलाओं ने ये किया! मैं अभी तक कांप रही हूं."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    गुनीत ने इसके बाद कहा, "आज की रात ऐतिहासिक है क्योंकि ये किसी भारतीय प्रोडक्शन को मिला पहला ऑस्कर है."

    "शुक्रिया मां-पापा, इस कहानी को बुनने के लिए मेरे सह निर्माता अचिन जैन, टीम सिखया, नेटफ़्लिक्स, सराफ़िना, मेरे प्यारे पति सनी और कार्तिकी का शुक्रिया. वो महिलाएं जो आज के पल की गवाह बन रही हैं, उन सबसे ये कहना चाहूंगी कि भविष्य उज्ज्वल है, भविष्य यहीं है. जय हिंद."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  18. विपक्ष पर ईडी और सीबीआई के छापे क्या बीजेपी की चुनावी रणनीति से जुड़े?

    राबड़ी देवी

    इमेज स्रोत, ANI

    आम आदमी पार्टी से लेकर राजद समेत दूसरे विपक्षी दलों के नेताओं के ख़िलाफ़ प्रवर्तन निदेशालय और आयकर विभाग की कार्रवाइयां बीजेपी की चुनावी महत्वाकांक्षा से जुड़ी हो सकती हैं.

    अंग्रेजी अख़बार द टेलीग्राफ़ मेंप्रकाशित ख़बरके मुताबिक़, बीजेपी से जुड़े सूत्र मानते हैं कि ये कार्रवाइयां आगामी आम चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों से जुड़ी हो सकती हैं.

    भारतीय जनता पार्टी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक़, बीजेपी साल 2024 में चार सौ से ज़्यादा सीटें जीतना चाहती है जिसके लिए उसे विपक्ष को छिन्न-भिन्न और ख़ारिज करना होगा.

    सूत्रों का कहना है कि पीएम मोदी लगातार तीसरी बार चुनाव जीतकर न सिर्फ़ भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी करना चाहते हैं, बल्कि जीत के अंतर के लिहाज़ से उनसे आगे निकलना चाहते हैं.

  19. म्यांमार: 30 से अधिक लोगों के नरसंहार का मिलिट्री पर आरोप

    म्यांमार

    इमेज स्रोत, KNDF

    म्यांमार की सैनिक सरकार से लड़ रहे एक सशस्त्र गुट ने कहा है कि मिलिट्री ने 30 से अधिक लोगों की हत्या की है. ये लोग देश के दक्षिणी इलाके शान प्रांत के बौद्ध मठ में पनाह लिए हुए थे.

    जिस जगह पर ये घटना हुई है, वो इलाका शान प्रांत की राजधानी नायपयीताव और पड़ोसी देश की थाईलैंड की सीमा के बीच पड़ता है.

    दो साल पहले म्यांमार में जब सेना ने चुनी हुई सरकार का तख्तापलट करके देश की कमान अपने हाथ में ली है, तब से ये इलाका भीषण संघर्षों का गवाह रहा है.

    सशस्त्र गुट कारेन्नी नैशनलीटीज़ डिफेंस फोर्स की ओर से जारी किए गए वीडियो में नाम नीन गांव के बौद्ध मठ के सामने कम से कम 20 शव देखे जा सकते हैं.

    इनमें कुछ शवों पर केसरिया लिबास है जो पारंपरिक रूप से बौद्ध भिक्षु पहनते हैं.

  20. राहुल गांधी के लंदन में दिए बयान पर संसद में 'संग्राम', बीजेपी ने की माफ़ी की मांग

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, ANI

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लंदन दौरे पर दिए गए बयान से संसद में हंगामा खड़ा हो गया और सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है.

    केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और राजनाथ सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने विदेश जाकर भारत का अपमान किया है. बीजेपी नेताओं ने ये भी कहा कि राहुल गांधी माफ़ी मांगें.

    राहुल गांधी ने ब्रिटेन के सांसदों के साथ एक कार्यक्रम में ये कहा था कि लोकसभा में विपक्षी पार्टियों के नेताओं के माइक बंद करा दिए जाते हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, "उन्होंने (राहुल गांधी) विदेशी ज़मीन पर भारतवासियों और सदन का अपमान किया है. भारत में बोलने की आज़ादी है और संसद में सभी अपनी बात रखते हैं. उन्हें भारत के ऊपर इस प्रकार की टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है. उन्हें सदन में माफ़ी मांगनी चाहिए."

    केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह कहा कि सदन को राहुल गांधी के बयान की निंदा करनी चाहिए.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    उन्होंने कहा, "राहुल गांधी, जो इस सदन के सदस्य हैं, ने लंदन में भारत का अपमान किया. मैं मांग करता हूं कि इस सदन के सभी सदस्य उनके बयान की निंदा करें और राहुल गांधी से इस सदन के सामने माफ़ी मांगने को कहें."

    वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को लेकर कहा कि अगर कोई व्यक्ति देश के बाहर प्रधानमंत्री को अपमानित करता है तो वो देश को अपमानित करता है. राहुल गांधी पर लोकसभा अध्यक्ष को कार्रवाई करनी चाहिए.

    गिरिराज सिंह ने ये भी कहा कि राहुल गांधी 'टुकड़े-टुकड़े' गैंग की भाषा बोलते हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3