केरल के सीएम ने शी जिनपिंग को दी राष्ट्रपति बनने की बधाई

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने ट्वीट करके शी जिनपिंग को फिर से चीन का राष्ट्रपति चुने जाने की बधाई दी है.

लाइव कवरेज

प्रियंका झा and दिलनवाज़ पाशा

  1. आरएसएस की सालाना बैठक में मुलायम सिंह यादव, शांति भूषण और पीएम मोदी की मां को श्रद्धांजलि

    आरएसएस

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत (फ़ाइल फ़ोटो)

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने रविवार को अपनी सालाना बैठक शुरू करने से पहले दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव और वरिष्ठ अधिवक्ता शांति भूषण को श्रद्धांजलि दी.

    आरएसएस की तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक हरियाणा के समालखा में हो रही है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, बैठक शुरू होने से पहले आरएसएस सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने उन चर्चित हस्तियों, नेताओं को श्रद्धांजलि दी, जिनका पिछले एक साल के भीतर निधन हुआ है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इस सूची में मुलायम सिंह यादव, शरद यादव और शांति भूषण सहित 100 से अधिक दिवंगतों के नाम हैं.

    इस दौरान पीएम मोदी की मां हीरा बेन मोदी और फ़िल्म निर्माता-निर्देशक सतीश कौशिक को भी याद किया गया.

    आरएसएस की ये बैठक 14 मार्च तक चलेगी. इसमें देशभर से 1474 प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं.

  2. ये व्हीलचेयर क्यों है ख़ास?

    वीडियो कैप्शन, ये व्हीलचेयर क्यों है ख़ास?

    दुनिया भर में कई लोग रीढ़ की हड्डी में चोट या फिर सेरिब्रल पॉल्सी जैसी दिक़्क़तों की वजह से चलफिर नहीं पाते.

    उनके लिए व्हीलचेयर एक विकल्प हो सकता है, लेकिन पैरों का मूवमेंट बंद हो जाने से मांसपेशियों को नुक़सान पहुंचता है.

    अब जापान में एक ऐसी स्पेशल चेयर डिज़ाइन की गई है, जिससे एक्सरसाइज़ भी हो जाती है. कई लोगों को इससे बहुत मदद मिल रही है.

  3. एयर इंडिया की फ्लाइट में व्यक्ति ने टॉयलेट में पी सिगरेट, विमान में हंगामा

    सांकेतिक तस्वीर

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर

    मुंबई में पुलिस ने फ्लाइट के दौरान सिगरेट पीने के आरोप में एक 37 वर्षीय व्यक्ति के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया है.

    समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी नागरिक रमाकांत ने विमान के टॉयलेट में सिगरेट पी और सह-यात्रियों के साथ बदसलूकी की.

    ये घटना शनिवार को लंदन से मुंबई की फ़्लाइट के दौरान हुई है. विमान के क्रू का आरोप है कि अभियुक्त ने विमान का दरवाज़ा खोलने की कोशिश भी की.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    मीडिया में जारी बयान में एयरलाइन ने कहा है, "हमारी लंदन से मुंबई फ्लाइट के दौरान एक व्यक्ति शौचालय में सिगरेट पीते हुए पाया गया. बाद में उसने आक्रामक और अभद्र व्यवहार किया. फ्लाइट के मुंबई पहुंचने पर व्यक्ति को पुलिस के हवाले कर दिया गया. हम जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं."

    एयर इंडिया के क्रू सदस्य ने पुलिस को बताया है कि व्यक्ति के सिगरेट पीने से अलार्म बज गया था और क्रू के सदस्य तुरंत टॉयलेट के पास पहुंचे थे.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    क्रू का दावा है कि व्यक्ति के हाथ में सिगरेट थी जिसे हाथ से तुरंत ले लिया गया और किसी तरह व्यक्ति को उसकी सीट तक पहुंचाया गया.

    क्रू का दावा है कि संबंधित व्यक्ति ने विमान का दरवाज़ा खोलने की कोशिश भी की थी.

    जब व्यक्ति ने काबू से बाहर होने की कोशिश की तो क्रू सदस्यों ने उसके हाथ बैर बांधकर सीट से बांध दिया.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    मुंबई पुलिस के मुताबिक रमाकांत के ख़िलाफ आईपीसी की धारा 336 के तहत मुक़दमा दर्ज किया गया है.

    इसके अलावा एयरक्राफ्ट एक्ट की धाराएं भी लगाई गई हैं.

  4. नाटू-नाटू: दुनियाभर में धूम मचा रहा गाना ऑस्कर में इतिहास क्यों रच सकता है?

    फ़िल्म

    इमेज स्रोत, RRR

    तेलुगू फ़िल्म आरआरआर का ये गाना इतना लोकप्रिय हुआ कि इंटरनेट पर धमाल मचा दिया. और अब ये ओरिजिनल सॉन्ग का ऑस्कर पाने की होड़ में सबसे आगे है. बीबीसी कल्चर की चारुकेशी रामदुरै इसकी वजह बता रही हैं.

    दाढ़ीवाला एक दिलकश हिंदुस्तानी नौजवान, हैरत से अपनी ओर देख रहे एक अंग्रेज़ से पूछता है, 'सालसा नहीं. फ्लेमेंको नहीं, मेरे भाई. क्या तुमको नाटू के बारे में पता है?' और, उस अंग्रेज़ के जवाब का इंतज़ार किए बग़ैर वो हिंदुस्तानी नौजवान अपने दोस्त के साथ, उस गाने की धुन और बोल पर थिरकने लगता है, जिसे सिनेमा के पर्दे पर धमाल मचाने वाला, अब तक का सबसे जोशीला और क़दमों को लट्टू की तरह नचाने वाला गाना कहा जा रहा है.

    विदेशियों की उस महफ़िल में अल्लुरी सीतारामा राजू (राम चरण तेजा), कुमारम भीम (एनटी रामाराव जूनियर) बस अपनी खिली हुई मुस्कान और पैंट के फीते के सहारे अपने जोशीले, तेज़ी रफ़्तार लय पर थिरकते क़दमों से एक तूफ़ान उठा देते हैं.

    शानदार यूरोपियन सूट पहनकर मचाया गया उनका ये धमाल, उनके लिबास से बिल्कुल मेल नहीं खाता. इस सीन में खलनायक दिख रहे अंग्रेज़ को हम सिर्फ़ जैक के नाम से जानते हैं.

  5. सऊदी तेल कंपनी अरामको को 161.1 बिलियन डॉलर का रिकॉर्ड मुनाफा

    सऊदी अरब की तेल कंपनी अरामको

    इमेज स्रोत, REUTERS/Hamad I Mohammed

    सऊदी अरब की तेल कंपनी अरामको ने रविवार को ये जानकारी दी है कि उसे साल 2022 में 161.1 बिलियन डॉलर का रिकॉर्ड नेट प्रॉफिट हुआ है.

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल की तुलना में इसमें 46 फ़ीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है.

    इस रिकॉर्ड मुनाफे की वजह तेल की ऊंची क़ीमतें, ज़्यादा बिक्री और रिफाइंड प्रोडक्ट्स के मार्जिन में वृद्धि बताई जा रही है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    फरवरी में जब तेल कारोबार की अन्य बड़ी कंपनियों ने अपने बैलेंस शीट को सार्वजनिक किया था तब भी यही ट्रेंड देखने को मिला था.

    इनमें ब्रिटिश पेट्रोलियम, एक्सॉन मोबिल और शेवरोन जैसी कंपनियां शामिल हैं जिन्होंने पिछले साल रिकॉर्ड मुनाफे का एलान किया था.

    समाचार एजेंसी एएफ़पी की रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन पर रूस के हमले के कारण जिस तरह से तेल की क़ीमतें बढ़ी हैं, उसका फ़ायदा दुनिया की सबसे बड़े तेल निर्यातक कंपनी को हुआ है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    एप्पल के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी मुख्य रूप से सरकारी मिल्कियत वाली कंपनी है.

    सऊदी स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में अरामको ने बताया है कि उसे साल 2022 में 161.07 बिलियन डॉलर की कमाई हुई है. पिछले साल ये कमाई 110 बिलियन डॉलर थी.

    चौथी तिमाही के लिए अरामको ने 19.5 अरब डॉलर के डिविडेंड का भी एलान किया है जो पिछली तिमाही की तुलना में चार फीसदी अधिक है.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

  6. बिजनौरः महिलाओं पर रंग भरे ग़ुब्बारे मारने का मामला, पुलिस जांच जारी

    होली पर महिला

    इमेज स्रोत, Debarchan Chatterjee/NurPhoto via Getty Images

    इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर

    बिजनौर के धामपुर क़स्बे का होली के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

    जब ये वीडियो वायरल हो रहा था उसी दौरान देश की राजधानी दिल्ली में जापान की एक युवती के साथ भी होली के दौरान बदसलूकी का वीडियो भी चर्चा में था.

    बिजनौर के जिस वीडियो के बारे में दावा किया जा रहा है कि वो धामपुर शहर का है जिसमें होली खेल रहे युवाओं की टोली वहां से गुज़र रही बुर्क़ा पहने दो महिलाओं और एक बाइक पर सवार दो अन्य महिलाओं पर ग़ुब्बारे फेंकते हुए दिखते हैं.

    वीडियो के बैकग्राउंड में पोस्टर, भगत सिंह की मूर्ति और इमारतें दिखाई दे रही हैं. ये स्थान धामपुर के भगत सिंह चौक का बताया गया.

  7. जम्मू और कश्मीर: बिल न भरने पर गुलाम नबी आज़ाद, रवींद्र रैना जैसे बड़े नेताओं की बिजली कटी

      • Author, मोहित कंधारी
      • पदनाम, जम्मू से बीबीसी हिंदी के लिए
    गुलाम नबी आज़ाद

    इमेज स्रोत, ANI

    केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर प्रशासन ने सियासी पार्टियों के नेताओं समेत बड़ी संख्या में बिजली बिल न भरने वाले उपभोक्ताओं की बिजली सप्लाई बंद कर दी है.

    बिजली विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को चलाए गए विशेष अभियान के तहत पूर्व कांग्रेस नेता और अब डेमोक्रेटिक आज़ाद प्रोग्रेसिव पार्टी के अध्यक्ष गुलाम नबी आज़ाद और बीजेपी की जम्मू और कश्मीर इकाई के अध्यक्ष रविंद्र रैना सहित अन्य के आवासों की बिजली भी काट दी.

    बिजली बिल का भुगतान न करने वाले व्यापारी, होटल मालिक और अन्य उपभोक्ताओं के खिलाफ़ भी ये कार्रवाई की गई है.

    रविंद्र रैना

    इमेज स्रोत, Facebook/Ravinder Raina

    इमेज कैप्शन, जिन बड़े नेताओं की बिजली कटी है उसमें बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना भी शामिल हैं.

    जम्मू विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जेपीडीसीएल) के प्रबंध निदेशक शिव अनंत तायल ने बीबीसी हिंदी से फ़ोन पर बात चीत में इस बात की पुष्टि की है.

    उन्होंने बीबीसी हिंदी को बताया बिजली बिल वसूली के चलते एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है और जिन-जिन उपभोक्ताओं ने अपनी बकाया राशि का भुगतान नहीं किया था उनकी बिजली काट दी गई है.

    शिव अनंत तायल के अनुसार जम्मू विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने इस साल 2000 करोड़ बिजली बिल वसूलने का लक्ष्य रखा था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उनके मुताबिक अब तक लगभग 1800 करोड़ जमा हो चुके हैं और मार्च महीने के अंत तक वो ज्यादा से ज्यादा कर वसूली करना चाहते हैं.

    नाम न बताने की शर्त पर जम्मू के गांधीनगर सब डिविज़न के सहायक कार्यकारी अभियंता ने बीबीसी हिंदी को बताया इस कार्रवाई से पहले सभी उपभोक्ताओं को बिजली बिल भरने का मौका दिया गया था लेकिन शनिवार तक ऐसा नहीं हुआ. इसके बाद बिजली विभाग के अधिकारियों ने उनकी बिजली काटने का आदेश जारी किया था.

    आज़ाद और रैना के अलावा, एक अन्य प्रमुख राजनीतिक नेता, जिनके घर को बिजली विकास विभाग से ब्लैकआउट का सामना करना पड़ा, वे हैं भाजपा के नीलम लंगेह, जो रामबन के पूर्व विधायक हैं.

  8. रूस-यूक्रेन युद्ध: पुतिन अब आगे क्या करने वाले हैं?

    वीडियो कैप्शन, रूस-यूक्रेन युद्ध: पुतिन अब आगे क्या करने वाले हैं?

    जब 24 फ़रवरी 2022 को व्लादिमीर पुतिन ने अपने लगभग दो लाख सैनिक यूक्रेन पर हमला करने के लिए भेजे थे, तो उन्होंने ये अंदाज़ा लगाया था कि रूस की सेना महज़ कुछ दिनों के भीतर कीइव में दाख़िल हो जाएगी और यूक्रेन की सरकार को सत्ता से हटा देगी.

    लेकिन पुतिन को इस अभियान में अभी तक मनचाही सफलता नहीं मिली है. लेकिन वो हार गए हैं, ऐसा भी नहीं है. लेकिन आने वाले वक्त में उनकी नई योजना क्या हो सकती है?

  9. आईडीएफ़सी म्यूचुअल फंड का नाम अब बंधन म्यूचुअल फंड

    बंधन बैंक

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर

    'द बंधन फाइनेंशियल होल्डिंग्स' की अगुवाई वाली कंसोर्शियम ने आईडीएफ़सी म्यूचुअल फंड का नाम बदलने का फ़ैसला किया है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि नया नाम 13 मार्च से लागू होगा.

    अब आईडीएफ़सी म्यूचुअल फंड की सभी स्कीम में 'आईडीएफ़सी' की जगह पर 'बंधन' शब्द का इस्तेमाल किया जाएगा.

    आईडीएफ़सी म्यूचुअल फंड

    इमेज स्रोत, IDFC MUTUAL FUND

    म्यूचुअल फंड कंपनी का लोगो भी बदला जाएगा जो बंधन बैंक के लोगों से मिलता-जुलता होगा.

    आईडीएफ़सी असेट मैनेजमेंट कंपनी का द बंधन फिनांशियल होल्डिंग्स लिमिटेड, जीआईसी और क्रिसकैपिटल के कंसोर्शियम ने अधिग्रहण कर लिया था.

    इस कंसोर्शियम में बंधन होल्डिंग्स की 60 फ़ीसदी हिस्सेदारी है.

  10. यूक्रेन हमले के साल भर बाद क्या है पुतिन की नई योजना?

    पुतिन

    इमेज स्रोत, EPA

    एक साल पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर हमला कर दिया था. इस लड़ाई में बीते बारह महीनों में रूस के लगभग दो लाख सैनिक मारे जा चुके हैं.

    पिछली सर्दियों की शुरुआत में जिन शहरों पर रूसी सेना ने कब्ज़ा किया था उसमें से कई जगहों पर जवाबी हमला करते हुए यूक्रेन की सेना ने उन पर दोबारा कब्ज़ा कर लिया है.

    एक तरफ पिछली फ़रवरी में राजधानी कीएव पर कब्ज़ा करने के लिए रूसी हमला असफल हो गया था, तो दूसरी तरफ यूक्रेन को अपने नियंत्रण में लेने में रूस को अभी तक कोई ख़ास सफलता नहीं मिली है.

    लेकिन ख़ुफ़िया जानकारियों के अनुसार रूस गर्मियों से पहले यूक्रेन पर बड़ा ज़मीनी हमला करने की तैयारी कर रहा है.

  11. ब्रेकिंग न्यूज़, #INDvAUS विराट कोहली ने चौथे मैच में जड़ा शतक, टेस्ट क्रिकेट की 28वीं सेंचुरी

    विराट कोहली

    इमेज स्रोत, ANI

    भारतीय बल्लेबाज़ विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के साथ चौथे मैच में शतक जड़ा है. करीब तीन साल बाद टेस्ट क्रिकेट में विराट के बल्ले से शतक निकला है.

    तीसरे नंबर पर बल्लेबाज़ी करते हुए विराट ने पाँच चौकों की मदद से ये आंकड़ा छुआ.

    इससे पहले नवंबर 2019 में विराट कोहली ने बांग्लादेश के ख़िलाफ़ 136 रन बनाए थे. ये मुक़ाबला कोलकाता के ईडन गार्डन में हुआ था.

    चार मैचों की सिरीज़ में फिलहाल भारत 2-1 से आगे है. आज मैच का चौथा दिन है.

    बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफ़ी का आख़िरी मुक़ाबला अहमदाबाद में हो रहा है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इससे पहले कोहली शनिवार को घरेलू मैदान पर टेस्ट क्रिकेट मैचों में 4000 रन बनाने वाले पाँचवें भारतीय बल्लेबाज़ भी बन चुके हैं.

    विराट कोहली ने 108 टेस्ट मैचों में अभी तक 28 सेंचुरी बनाई हैं.

    इस मैच में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 480 रन बनाए. भारत ने अब तक 395 रन बनाए हैं.

    चार मैचों की सिरीज़ में फिलहाल भारत 2-1 से आगे है. आज मैच का चौथा दिन है.

  12. लालू और उनके परिवार के ठिकानों पर छापेमारी में क्या मिला, ईडी ने बताया

    लालू यादव

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, लालू और तेजस्वी यादव (फाइल फोटो)

    शनिवार को लालू यादव के परिवार वालों के घर और दूसरे ठिकानों पर छापेमारी की ख़बरें सुर्खियों में रही हैं.

    शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर, पटना, मुंबई और रांची में लालू यादव और उनके परिवार के 24 ठिकानों पर छापेमारी करने वाले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दावा किया है कि 'ज़मीन के बदले रेलवे में नौकरी' केस में उसकी इस कार्रवाई के दौरान 600 करोड़ रुपये के लेनदेन का पता चला है.

    'टाइम्स ऑफ इंडिया'की ख़बर में कहा गया है कि ईडी ने शनिवार को दावा किया कि उसने ऐसे दस्तावेज बरामद किए हैं, जिनसे पता चलता है कि 600 करोड़ रुपये की संपत्तियों का लेनदेन हुआ है.

    अख़बार ने लिखा है कि ये दस्तावेज़ 350 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों और 250 करोड़ रुपये के बेनामी लेनदेन से जुड़े हैं. ये छापेमारी धन शोधन निवारण अधिनियम यानी पीएमएलए, 2000 के तहत की गई थी.

  13. पटियाला हाउस कोर्ट में 'होली मिलन' के दौरान 'अशोभनीय डांस' के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने क्या कहा

      • Author, सुचित्र मोहंती, बीबीसी हिंदी के लिए
    होली

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर

    दिल्ली उच्च न्यायालय ने पटियाला हाउस कोर्ट में आयोजित किए गए 'होली मिलन' समारोह के दौरान हुई कुछ डांस परफॉर्मेंस की निंदा की है.

    ये कार्यक्रम 6 मार्च को दिल्ली की निचली अदालतों में से एक पटियाला हाउस के परिसर में नई दिल्ली बार एसोसिएशन (एनडीबीए) ने आयोजित किया गया था.

    इस कार्यक्रम के दौरान कुछ डांसर 'आईटम नंबर' पर परफॉर्म करते दिखे थे.

    इसके बाद कई वकीलों ने एनडीबीए को चिट्ठी लिखकर आयोजन पर आपत्ति जताई थी और डांस को अभद्र बताया, जो बार एसोसिएशन के लिए अशोभनीय था.

    इसके बाद दिल्ली उच्च न्यायालय ने सभी जजों की मौजूदगी में इस कार्यक्रम पर आपत्ति जताई और कहा कि ये कानूनी पेशे के सिद्धांतों और उच्च नैतिक मूल्यों से मेल नहीं खाता.

    हाई कोर्ट ने ये भी कहा कि इससे न्यायिक संस्था की छवि खराब हुई है.

    उच्च न्यायालय ने इस मामले में पटियाला हाउस कोर्ट और नई दिल्ली ज़िले के प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्टर, सेशन जजों से कहा है कि वो एनडीबीए को तीन दिनों के भीतर कारण बताओ नोटिस जारी करे और उपयुक्त कार्रवाई कर के हाई कोर्ट को रिपोर्ट भेजे.

  14. BBC She: ख़बरों की दुनिया में औरतों की भागीदारी कैसे बढ़े?

    अखबार पढ़ती महिला

    इमेज स्रोत, VikramRaghuvanshi

    सुबह की चाय के साथ अख़बार पढ़ते हुए होनेवाली चर्चा हो या रात में सोने से पहले ट्विटर देखते हुए दिन की गहमा-गहमी पर टीका-टिप्पणी, क्या आपने भी महसूस किया है कि जाने-अनजाने ख़बरों को दो खांचों में बांटा जाता है?

    राजनीति, अर्थव्यवस्था, चुनाव, अंतरराष्ट्रीय कूटनीति... जिन्हें आमतौर पर महत्वपूर्ण विषय समझा जाता है वो मुद्दे मर्दों की झोली में और स्वास्थ्य, शिक्षा, मनोरंजन जिन्हें आम तौर पर हल्का-फुल्का समझा जाता है वो औरतों की पसंद के मुद्दे माने जाते रहे हैं.

    ख़बरों का ये अनुक्रम और उन्हें पढ़नेवालों के बारे में ये समझ दोनों ही पारंपरिक देन हैं, जिसके मुताबिक़ मर्द घर से बाहर जाकर पैसे कमाते हैं तो उनकी सोच विशाल और कौतूहल वाली होती है जबकि ज़्यादातर औरतें घर चलाती हैं तो उनकी दुनिया सीमित होता है और उनका सरोकार घरेलू मामलों से होता हैं.

    फिर पढ़े-लिखे मर्दों का अनुपात औरतों से अधिक है और इंटरनेट और मोबाइल तक उनकी पहुंच ज़्यादा तो ख़बरें वो ही बनाते आए हैं और उन्हीं के लिए बनती भी रही हैं.

  15. चीन: शी जिनपिंग ने नहीं बदले वित्त मंत्री और केंद्रीय बैंक के गवर्नर, क्या है संदेश

    यी गांग

    इमेज स्रोत, gett

    इमेज कैप्शन, यी गांग के सेंट्रल बैंक ऑफ़ चाइना (सीपीसी) के गवर्नर पद पर बने रहने को नेशनल पीपल्स कांग्रेस ने मंज़ूरी दे दी है

    चीन ने उम्मीदों से पलट केंद्रीय बैंक के गवर्नर और देश के वित्त मंत्री को न बदलकर सबको हैरान कर दिया है.

    चीन की सरकार में लगातार फेरबदल जारी है और राष्ट्रपति शी जिनपिंग को अहम पद दिए जा रहे हैं. खुद शी जिनपिंग भी तीसरी बार राष्ट्रपति बने हैं.

    माना जा रहा है कि देश और विदेश दोनों ही मोर्चों पर चुनौतियों का सामना करने की वजह से चीन की सरकार में ये बदलाव किए जा रहे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इसी कड़ी में चीन के प्रधानमंत्री के तौर पर अब ली कियांग को नियुक्त किया गया है. कियांग को जिनपिंग का बेहद करीबी माना जाता है.

    लेकिन इन सबके बीच 65 वर्षीय यी गांग के सेंट्रल बैंक ऑफ़ चाइना (सीपीसी) के गवर्नर पद पर बने रहने को नेशनल पीपल्स कांग्रेस ने मंज़ूरी दे दी है और 66 वर्षीय लियु कुन भी वित्त मंत्री बने रहेंगे.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने पिनपॉइंट एसेट मैनेजमेंट के चीफ़ इकोनॉमिस्ट झांग झीवेई के हवाले से बताया, "सरकार ने अपने वरिष्ठ वित्तीय विशेषज्ञों को न बदलकर बाज़ार में एक साकारात्मक संदेश दिया है. ग्लोबल इकोनॉमिक आउटलुक अभी चुनौतियों से भरा है. ऐसे में वित्तीय और आर्थिक मामलों के नेतृत्व को न बदलने से बाज़ार में भरोसा बढ़ाने में मदद मिलती है."

    अमेरिका में पढ़े चीन के सेंट्रल बैंक चीफ़ यी गांग साल 2018 से इस पद पर हैं. माना जा रहा था कि पाँच साल तक ये पदभार संभालने के बाद वो अब रिटायर हो जाएंगे.

  16. शुभमन गिल, यानी हर फ़ॉर्मेट का भरोसेमंद सलामी बल्लेबाज़

    शुभमन गिल

    इमेज स्रोत, ANI

    अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट का तीसरा दिन शुभमन गिल के नाम रहा.

    एक बेहतरीन शतकीय पारी के दौरान उनका सबसे बेहतरीन शाट्स कौन-सा रहा, यह तय करना आसान नहीं है.

    ज़ोर लगाए बिना खेला गया कवर ड्राइव हो या फिर लेग साइड पर खेले गए फ्लिक शॉट हों, शुभमन गिल ने विकेट के दोनों तरफ़ शानदार शॉट्स लगाए.

    23 साल के गिल ने 235 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौकों और एक छक्के की मदद से 128 रनों की पारी खेली.

  17. यूपी: कानपुर देहात में आग से तीन बच्चों सहित एक ही परिवार के पाँच सदस्यों की मौत

      • Author, अमन द्विवेदी
      • पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए
    कानपुर

    कानपुर देहात में एक झोपड़ी में आग लगने से पति-पत्नी व तीन बच्चों की जलकर मौत हो गई.

    आग की वजह शॉट सर्किट को माना जा रहा है. हादसा उस समय हुआ जब परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे. मामला कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में रात करीब एक बजे की है.

    परिवार में सात सदस्य थे. एक बुजुर्ग महिला और एक नवजात को बाहर निकाल लिया गया लेकिन वो दोनों भी आग में बुरी तरह झुलस चुके हैं. फिलहाल दोनों का ज़िला अस्पताल में इलाज चल रहा है.

    इस हादसे की सूचना मिलने पर ज़िले के कलेक्टर और एसपी घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया.

    हादसे में मरने वालों में 30 वर्षीय सतीश, 25 वर्षीय काजल और उनके तीन बच्चे शामिल हैं.

    शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आग लगने के कारणों का भी पता किया जा रहा है.

    पुलिस विभाग के साथ-साथ मौके पर डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम भी मौजूद रही जो घटना के साक्ष्य इकट्ठा करने में जुटी है.

  18. ईडी ऑफ़िस में कविता: दिल्ली शराब मामले का तेलंगाना की राजनीति से क्या कनेक्शन?

    के कविता

    इमेज स्रोत, Raj K Raj/Hindustan Times via Getty Images

    तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (केसीआर) की बेटी कल्वाकुंतला कविता (के कविता) शनिवार यानी 11 मार्च को दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुईं. दिल्ली शराब मामले में उनकी कथित भूमिका पर ईडी उनसे पूछताछ कर रही है.

    शनिवार को क़रीब नौ घंटे चली पूछताछ के बाद के कविता देर रात हैदराबाद में अपने घर पहुंचीं. उन्हें ईडी ने 16 मार्च को फिर से तलब किया है.

    दिल्ली शराब नीति मामले की जांच सीबीआई और ईडी कर रही है. ईडी ने अब तक इस मामले में 12 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी शामिल हैं.

    के कविता के साथ काम करने वाले पूर्व सीए गोरंटला बुच्ची बाबू और व्यवसायी अरुण रामचंद्र पिल्लई का नाम दोनों एजेंसियों के दस्तावेजों में था. दोनों को ईडी ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था.

  19. टीम इंडिया के बल्लेबाज़ श्रेयस अय्यर अहमदाबाद टेस्ट के बीच हुए चोटिल

    श्रेयस अय्यर

    इमेज स्रोत, ANI

    टीम इंडिया के बल्लेबाज़ श्रेयस अय्यर के चोटिल होने की ख़बर है.

    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफ़ी टूर्नामेंट के आख़िरी मुक़ाबले को देखते हुए अय्यर का चोटिल होना टीम इंडिया के लिए झटका माना जा रहा है.

    अय्यर 9 मार्च से शुरू हुए चौथे टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन में शामिल हैं. आज मैच का चौथा दिन है और भारत की पहली पारी जारी है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    समाचार एजेंसी एएनआई ने बीसीसीआई के हवाले से बताया है कि श्रेयस अय्यर को पीठ के निचले हिस्से में शनिवार को दर्द की शिकायत हुई थी.

    इसके बाद उन्हें स्कैन के लिए ले जाया गया. फिलहाल बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी कर रही है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    ऑस्ट्रेलिया के साथ चार मैचों के टूर्नामेंट का आख़िरी मुक़ाबला अहमदाबाद में हो रहा है. भारत फिलहाल इस सिरीज़ में 2-1 से आगे चल रहा है.

  20. इसराइली पीएम नेतन्याहू ने अमेरिकी बैंक के बंद होने को बताया तकनीकी जगत में 'गहरा संकट'

    बिन्यामिन नेतन्याहू

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, बिन्यामिन नेतन्याहू (फ़ाइल फ़ोटो)

    इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने शनिवार को चेताया कि अमेरिका में सिलिकॉन वैली बैंक बंद होने की वजह से तकनीकी जगत में 'गहरा संकट' पैदा हो गया है.

    अमेरिकी इतिहास में दूसरी बार किसी बैंक पर इस तरह ताला लगा है. इस पर इसराइल के प्रधानमंत्री ने कहा है कि वो स्थिति पर क़रीबी नज़र रखे हैं.

    नेतन्याहू ने ये भी कहा कि वो अमेरिकी बैंक के बंद होने के बाद इसराइल के टेक जगत से जुड़े शीर्ष लोगों के साथ संपर्क में हैं.

    उन्होंने ये भी कहा कि अगर ज़रूरत पड़ी तो सरकार उन इसराइली कंपनियों की मदद करेगी, जिनकी गतिविधि का केंद्र इसराइल है और इस उथल-पुथल की वजह से जिनके लिए कैश फ्लो का संकट पैदा हो गया है.

    हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसराइल की अर्थव्यवस्था मज़बूत और स्थिर है.

    सिलिकॉन वैली बैंक

    इमेज स्रोत, Getty Images

    नेतन्याहू फिलहाल औपचारिक दौरे पर रोम में हैं. उन्होंने कहा कि देश लौटने पर वो अपने वित्त मंत्री और आर्थिक मामलों के सलाहकारों, केंद्रीय बैंक के गवर्नर के साथ बैठकर इस संकट की गंभीरता पर चर्चा करेंगे.

    सिलिकॉन वैली बैंक के बंद होने से दुनियाभर के तकनीकी जगत में एक डर का माहौल पैदा हो गया है. इस बैंक की ब्रिटेन, इसराइल सहित अन्य कई देशों में शाखाएं भी हैं.

    अमेरिकी नियामकों ने वित्तीय संकट से जूझ रहे इस इनवेस्टमेंट बैंक को शुक्रवार को बंद करने का एलान किया था.

    फिलहाल यूएस फ़ेडरल डिपॉज़िट इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन (एफ़डीआईसी) को इस बैंक का रिसीवर नियुक्त किया गया है, जो आगे का काम देखेगा.