You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

ऑस्ट्रेलिया में धार्मिक स्थलों पर हमले को लेकर ऑस्ट्रेलिया के पीएम ने क्या कहा

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ ने धार्मिक स्थलों पर होने वाले हमलों के ख़िलाफ़ सख़्त चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे हमलों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

लाइव कवरेज

प्रियंका झा and दिलनवाज़ पाशा

  1. 'पानी सिर से ऊपर चला गया', लालू यादव के परिवार पर छापेमारी से भड़के कांग्रेस चीफ़ खड़गे

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नरेंद्र मोदी सरकार पर आरोप लगाया है कि वो विपक्षी नेताओं के ख़िलाफ़ केंद्रीय जाँच एजेंसियों का दुरुपयोग करके 'लोकतंत्र की हत्या' कर रही है.

    खड़गे का ये बयान शुक्रवार को बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के परिवार पर हुई प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी के बाद आया है. ईडी ने बिहार और अन्य शहरों में लालू यादव के परिवार और आरजेडी नेताओं के परिसरों में 'नौकरी के बदले ज़मीन' केस की जाँच के तहत छापेमारी की थी.

    ये छापेमारी दक्षिणी दिल्ली के उस घर में भी हुई जहाँ लालू यादव के बेटे और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव मौजूद थे.

    इस कार्रवाई पर प्रतिक्रियास्वरूप मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट किया, "पिछले 14 घंटे से मोदी जी ने बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के घर पर ईडी बैठा रखी है. उनकी गर्भवती पत्नी और बहनों को सताया जा रहा है. लालू प्रसाद जी बुजुर्ग हैं, बीमार हैं, तब भी मोदी सरकार ने उनके प्रति मानवता नहीं दिखाई. अब पानी सिर के ऊपर से चला गया है."

    "मोदी सरकार, विपक्षी नेताओं पर ईडी-सीबीई का दुरुपयोग कर लोकतंत्र की हत्या का कुत्सित प्रयास कर रही है. जब देश से भगोड़े करोड़ों लेकर भागे तब मोदी सरकार की एजेंसियां कहाँ थी? जब 'परम मित्र' की संपत्ति आसमान छूती है तो जाँच क्यों नहीं होती? इस तानाशही का जनता मुंहतोड़ जवाब देगी!"

  2. अवैध प्रवासियों को रोकने पर ब्रिटेन और फ़्रांस के बीच बनी सहमति, पीएम सुनक का बड़ा एलान

    छोटी-छोटी नावों से इंग्लिश चैनल (ब्रिटेन और उत्तरी फ़्रांस को अलग करने वाला अटलांटिक महासागर का हिस्सा) पार करने वाले अवैध प्रवासियों को रोकने में मदद के लिए ब्रिटेन तीन सालों में फ़्रांस को करीब 50 करोड़ पाउंड यानी 4935 करोड़ रुपये देगा.

    यूके के पीएम ऋषि सुनक और फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की मुलाक़ात के दौरान इसकी घोषणा की गई.

    ये राशि 500 अतिरिक्त अधिकारियों की नियुक्ति और फ़्रांस में डिटेंशन सेंटर बनाने के लिए दी जाएगी. हालांकि, ये सेंटर साल 2026 के आख़िर तक पूरी तरह से चालू नहीं होंगे.

    अवैध प्रवासियों की समस्या से निपटने के लिए ब्रिटेन ने इस साल फ़्रांस को करीब 6.3 करोड़ पाउंड की राशि देने की योजना बनाई है.

    फ़्रांस ने भी इसमें योगदान बढ़ाने का एलान किया है, हालांकि ये राशि कितनी होगी इसकी जानकारी नहीं दी है.

    ब्रिटेन की नई घोषणा पिछली राशि से लगभग दोगुनी है. इससे पहले ब्रिटेन ने प्रवासियों की समस्या से निपटने के लिए 1.2 करोड़ पाउंड देने का एलान किया था.

    हालांकि, ऋषि सुनक के नए एलान का विरोध भी हो रहा है. लेबर पार्टी के शैडो अटॉर्नी जनरल एमिली थॉर्नबेरी ने नई घोषणा को एक संकट से दूसरे संकट में भटकने जैसा बताया है.

    हालांकि, ऋषि सुनक के नए एलान का विरोध भी हो रहा है. लेबर पार्टी के शैडो अटॉर्नी जनरल एमिली थॉर्नबेरी ने नई घोषणा को एक संकट से दूसरे संकट में भटकने जैसा बताया है.

    वहीं, पीएम सुनक ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान बताया कि बीते साल करीब 30 हज़ार छोटी नावों को चैनल पार करने से रोका गया और क़रीब 500 गिरफ़्तारियां हुईं.

  3. बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है. ये लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध रहेगा.

    10 मार्च के अपडेट्स के लिए आप यहाँ क्लिक कर सकते हैं.