ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी के साथ बैठक के बाद क्या कहा
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ ने कहा कि वह भारत के साथ रक्षा साझेदारी को मजबूत करने को लेकर सहमत हैं.
एंथनी अल्बनीज़ ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक बाद ये बातें कहीं.
पीएम अल्बनीज़ ने भारत को शीर्ष स्तरीय सुरक्षा साझेदार बताया.
उन्होंने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया की रणनीतिक साझेदारी इससे ज़्यादा मजबूत पहले कभी नहीं थी.
भारत और ऑस्ट्रेलिया हिंद प्रशांत क्षेत्र में चीन की सैन्य आक्रामकता को संदेह की नज़र से देखते हैं.
दोनों ही देश अमेरिका और जापान के साथ क्वाड में शामिल हैं.
दोनों नेताओं ने यह भी कहा कि वो पहले से तैयार आर्थिक सहयोग समझौते को जल्द पूरा करने पर सहमत हुए हैं.
भारत ने कहा कि वार्षिक व्यापार में पांच सालों में करीब 50 अरब डॉलर तक दोगुना होने की क्षमता है.