यूपी में होली के मौक़े पर कुछ ज़िलों में मस्जिदें क्यों ढँकी गईं
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ज़िला संभल में होली के मौक़े पर शहर की क़रीब नौ मस्जिदों के सड़क की ओर वाले हिस्से को प्लास्टिक के ख़ाली कट्टों से ढँक दिया गया.
इसको लेकर कुछ लोगों ने तस्वीरें ट्विटर पर भी साझा कीं. ऐसा ही कुछ ज़िला बिजनौर में भी देखने को मिला, जहाँ होली के जुलूस के रास्ते में पड़ने वाली कुछ मस्जिदों के सड़क की तरफ़ वाले हिस्सों को प्लास्टिक की पन्नियों या फिर तिरपाल से ढँक दिया गया.
प्रशासन का तर्क है कि होली के जुलूस या फिर होली खेलने के दौरान मस्जिदों में रंग गिरता है तो उससे तनाव की स्थिति पैदा हो जाती है.
इस तनाव से बचने के लिए ही एक एहतियाती क़दम उठाया गया था और मस्जिदों के सड़क की ओर वाले बाहरी हिस्सों को ढँक दिया गया था.