पाकिस्तान के गृह मंत्री का दावा - पुलिस से बचने के लिए इमरान ख़ान दीवार फांद कर पड़ोसी के घर छिपे थे

शनिवार को इस्लामाबाद पुलिस तोशाखाना केस में इमरान ख़ान को गिरफ़्तार करने लाहौर पहुँची थी

लाइव कवरेज

प्रियंका झा and दीपक मंडल

  1. शेयर बाज़ार में तेज़ी बरकरार, कैसा है अदानी समूह के शेयरों का हाल

    शेयर बाज़ार

    इमेज स्रोत, ANI

    शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद होने के बाद सोमवार को भी भारतीय शेयर बाज़ार तेज़ी के साथ खुले.

    माना जा रहा है कि आईटी और फ़ाइनेंशियल सेक्टर के शेयरों के दाम चढ़ने और अमेरिका की एसेट मैनेजमेंट फ़र्म जीक्यूजी पार्टनर्स की ओर से अदानी समूह की चार कंपनियों में करीब 1.87 अरब डॉलर के बड़े निवेश के बाद शेयर बाज़ार को उबरने में मदद मिली है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    सुबह 10 बजकर 39 मिनट पर निफ़्टी 1.08 फ़ीसदी की बढ़त के साथ 17,783 अंक पर था, जबकि बीएसई 1.07 फ़ीसदी बढ़कर 60,448 पर था.

    भारत के अलावा अन्य एशियाई देशों के शेयर बाज़ारों का हालात भी सुधरे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, अदानी समूह की सभी कंपनियों के शेयरों में तेज़ी आई है.

    इससे पहले शुक्रवार को भी सेंसेक्स और निफ़्टी में चार महीनों के बाद सबसे अधिक तेज़ी देखी गई थी.

  2. जब भारतीय वायु सेना ने अपने ही नागरिकों पर बमबारी की - विवेचना

    वीडियो कैप्शन, जब भारतीय वायु सेना ने अपने ही नागरिकों पर बमबारी की - विवेचना

    भारत के इतिहास में सिर्फ़ एक बार ऐसा हुआ है जब भारतीय वायु सेना के विमानों ने अपने ही नागरिकों पर बम गिराए हैं.

    ये घटना 5 मार्च 1966 को मिज़ोरम में हुई थी.

    क्या था पूरा मामला बता रहे हैं रेहान फ़ज़ल विवेचना में.

  3. ब्रेकिंग न्यूज़, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के घर पर सीबीआई की छापेमारी

      • Author, विष्णु नारायण
      • पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए
    राबड़ी देवी

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, राबड़ी देवी

    बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के पटना स्थित आवास पर सीबीआई ने छापेमारी की है.

    सोमवार सुबह से ही सीबीआई की टीम राबड़ी देवी के सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड पहुंचकर जांच कर रही है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार सीबीआई की ये कार्रवाई कथित 'नौकरी के बदले जमीन घोटाले' मामले में हो रही है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    बीबीसी को मिली जानकारी के मुताबिक़ सीबीआई की टीम में महिला और पुरुष दोनों शामिल हैं.

    इस टीम में लगभग 10 लोग शामिल हैं.

    सीबीआई की टीम राबड़ी आवास के मेन गेट पर पहुंची और घर में घुस गई. फिलहाल ये छापेमारी जारी है.

    बता दें कि इस वक्त लालू यादव दिल्ली में मौजूद हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    ऐसा दावा है कि लालू यादव के रेल मंत्री रहने के दौरान रेल मंत्रालय में लोगों को नौकरी देने के बदले उनसे ज़मीन ली गई थी.

    आरोप है कि 2008-09 में मुंबई, जबलपुर, कोलकाता, जयपुर और हाजीपुर रेलवे जोन में लोगों को ज़मीन के बदले नौकरियां दी गईं.

    सीबीआई ने इस कथित घोटाले में आरजेडी नेताओं के घर पर छापेमारी भी की थी.

  4. चीन की नेशनल पीपल्स कांग्रेस: शी जिनपिंग और ताक़तवर होने की राह पर

    राष्ट्रपति शी जिनपिंग

    इमेज स्रोत, Lintao Zhang/Getty Images

    चीन की संसद नेशनल पीपल्स कांग्रेस की बैठक चल रही है. इस बैठक के साथ ही चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग चीनी सरकार और अर्थव्यवस्था पर पकड़ और मज़बूत करने वाले हैं.

    राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इसके उद्घाटन सत्र में हिस्सा लिया. एनपीसी की इस 14वीं बैठक में शी जिनपिंग के तीसरी बार राष्ट्रपति बनने पर मुहर लगेगी जिससे उनकी ताक़त और ज़्यादा बढ़ जाएगी.

    ये बैठक हफ़्ते भर तक चलेगी. इसमें कुछ सुधारों को मंज़ूरी दी जाएगी और नए मंत्रियों की नियुक्ति होगी.

    हालांकि, नेशनल पीपल्स कांग्रेस (एनपीसी) रबर स्टांप की तरह काम करती है जो केवल कम्युनिस्ट पार्टी के फ़ैसलों पर संवैधानिक मुहर लगाती है.

  5. पाकिस्तान: इमरान ख़ान के भाषण टीवी चैनलों पर नहीं चलेंगे, सरकारी एजेंसी का आदेश

    पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पाकिस्तान के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की निगरानी करने वाली संस्था ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान के 'लाइव (सीधा प्रसारण) और रिकॉर्ड किए गए' भाषणों के टीवी चैनलों पर प्रसारण पर प्रतिबंध लगा दिया है.

    इमरान ख़ान पर तोशाखाना मामले में गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है.

    हालांकि सात मार्च को अदालत में पेश होने का हवाला देकर वह इससे बच गए थे.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    उन्होंने इसके बाद 'सरकारी संस्थानों के खिलाफ भड़काऊ भाषण' दिए थे.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़ (पीटीआई) के चेयरमैन इमरान ख़ान ने लाहौर में अपने आवास के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते समय कहा था कि 'वो कभी किसी व्यक्ति या संस्थान के आगे झुके नहीं हैं.'

    उन्होंने सत्तारूढ़ दलों के नेताओं पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि उन्होंने अपनी संपत्ति विदेशों में जमा कर रखी है और उन्हें पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख जनरल (सेवानिवृत्त) कमर जावेद बाजवा ने कानूनी मामलों में संरक्षण दिया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    इससे पहले इस्लामाबाद पुलिस रविवार को तोशाखाना मामले में इमरान ख़ान को गिरफ़्तार करने के लिए उनके घर पहुंची थी.

    ख़ान की लीगल टीम ने पुलिस को आश्वासन दिया कि पूर्व पीएम 7 मार्च को कोर्ट में पेश होंगे, जिसके बाद पुलिस लौट गई.

    पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेग्युलेटरी अथॉरिटी (PEMRA) ने ये रोक उन पुराने निर्देशों के आधार पर लगाई है, जिसके तहत सभी लाइसेंस प्राप्त चैनलों को देश या सरकारी संस्थानों के ख़िलाफ़ कंटेंट चलाने की मनाही है.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    PEMRA ने कहा कि इमरान ख़ान ने अपने भाषण में "मुल्क के संस्थानों के ख़िलाफ़ बेबुनियाद आरोप लगाए और अपने भड़काऊ भाषणों के ज़रिए नफ़रती माहौल फ़ैलाया. उनके बयान कानून व्यवस्था को ख़तरा पैदा हुआ और इससे शांति भंग हो सकती है."

    रेग्युलेटरी बॉडी ने कहा है कि आदेश का पालन न करने वाले चैनलों का लाइसेंस रद्द हो सकता है.

  6. ब्रिटेन ने यूक्रेन को गोला-बारूद देने के लिए पाकिस्तान से किया ये क़रार

    गोला-बारूद

    इमेज स्रोत, Reuters

    ब्रिटेन ने यूक्रेन को गोला-बारूद भेजने के लिए पाकिस्तान के साथ एक अहम समझौते पर हस्ताक्षर किया है. इस समझौते में आर्टिलरी रॉकेट जैसी चीज़ें भेजा जाना शामिल है.

    ये पहला मौका नहीं है जब रूस के साथ पिछले एक साल से जारी युद्ध के दौरान यूक्रेन को हथियार पहुंचाने में पाकिस्तान का नाम सामने आया हो.

    इससे पहले ब्रिटेन ने एक एयर ब्रिज के ज़रिए यूक्रेन को हथियार भेजे थे और पाकिस्तान उसका हिस्सा बना था.

    अंग्रेजी अख़बार द इकनॉमिक टाइम्स मेंप्रकाशित ख़बरके मुताबिक़, ब्रितानी रक्षा मंत्रालय ने ये क़रार पाकिस्तान की ऑर्डिनेंस फ़ैक्ट्री से किया है.

  7. ब्रेकिंग न्यूज़, अमिताभ बच्चन शूटिंग के दौरान हुए घायल, अब कैसी है तबीयत?

    अमिताभ बच्चन

    इमेज स्रोत, ANI

    बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन एक फ़िल्म की शूटिंग के दौरान घायल हो गए. अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में इसकी जानकारी दी है.

    उन्होंने बताया है कि हैदराबाद में 'प्रोजेक्ट के' फ़िल्म के लिए एक एक्शन सीन शूट करते वक़्त वो घायल हो गए. अमिताभ बच्चन की पसली में चोट आई है.

    अमिताभ बच्चन

    इमेज स्रोत, srbachchan.tumblr.com

    अमिताभ बच्चन ने बताया है कि चोट के कारण उन्हें सांस लेते समय और हिलने-डुलने में दर्द हो रहा है, जिसके लिए दवाइयां दी गई हैं.

    ठीक होने तक अमिताभ बच्चन ने सभी मीटिंग और कार्यक्रम टाल दिए हैं.

  8. ब्रिटिश शासन से पहले भारत की 70 फ़ीसदी आबादी शिक्षित थी: मोहन भागवत

    मोहन भागवत

    इमेज स्रोत, ANI

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि अंग्रेज़ों के शासन से पहले भारत में क़रीब 70 फ़ीसदी लोग शिक्षित थे और बेरोज़गारी भी न के बराबर थी.

    एक कार्यक्रम में मोहन भागवत ने ब्रिटिश शासन का ज़िक्र करते हुए कहा, "ब्रिटिश शासन से पहले भारत की 70 से 80 फ़ीसदी आबादी शिक्षित थी और उस शिक्षा के ज़रिए सब लोग अपनी-अपनी आजीविका का रास्ता खोज लेते थे, बेरोज़गारी लगभग नहीं थी. यहाँ आने के बाद अंग्रेज़ों ने हमारी 70 फ़ीसदी लोगों को शिक्षित रखने वाली व्यवस्था को कबाड़खाने में डाल दिया."

    "कबाड़खाने में डाला नहीं. बल्कि उन्होंने उसे अपने देश में लागू किया और उनकी शिक्षा व्यवस्था को यहाँ लाए. वो 70 फ़ीसदी साक्षर बन गए और हम 17 फ़ीसदी साक्षर रह गए. ये इतिहास का सत्य है."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    मोहन भागवत ने ये भी कहा कि अंग्रेज़ों के आने से पहले जो भारत में शिक्षा व्यवस्था थी उसमें वर्ण-जाति के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होता था बल्कि शिक्षक सबको पढ़ाते थे.

    आरएसएस प्रमुख ने कहा, "आदमी अपना जीवन चला सके, ऐसी शिक्षा सबको मिलती थी. गाँव में जाकर शिक्षक सिखाता था, इसलिए नहीं क्योंकि उसे अपना पेट भरना था बल्कि इसलिए सिखाता था क्योंकि शिक्षा देना उसका काम है और गाँव उसकी आजीविका की चिंता करता था."

    मोहन भागवत ने कहा कि आजकल हमारे देश में हालात ये हैं कि शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए कोई भी कुछ भी करने को तैयार है क्योंकि दोनों ही चीज़ें महंगी और दुर्लभ हो गई हैं. उन्होंने कहा कि आज शिक्षा एक व्यवसाय बन गई है और शिक्षा और स्वास्थ्य हर व्यक्ति तक पहुंचे ये ज़रूरी भी है.

  9. बांग्लादेश: रोहिंग्या कैंप में भीषण आग से 12000 बेघर

    बांग्लादेश

    इमेज स्रोत, Reuters

    दक्षिणपूर्वी बांग्लादेश के रोहिंग्या रिफ़्यूजी कैंप में भीषण आग के बाद हज़ारों लोगों के सिर से छत चली गई है.

    ये आग रविवार को लगी थी जिसकी चपेट में अब तक कॉक्स बाज़ार कैंप के 2000 से ज़्यादा शेल्टर आ चुके हैं.

    ऐसा अनुमान है कि पड़ोसी देश म्यांमार में हिंसा से बचकर यहाँ पहुंचे क़रीब 12000 लोग अब बेघर हो गए हैं.

    आग की वजह का फ़िलहाल पता नहीं लग सका है और न तो किसी के हताहत होने की सूचना मिली है.

    ये आग स्थानीय समयानुसार रविवार दोपहर पौने तीन बजे के आसपास लगी और कुछ ही देर में बांस या तिरपाल से बने शेल्टर होम इसकी चपेट में आ गए.

    बांग्लादेश के रिफ़्यूजी कमिश्नर मिजानुर रहमान ने समाचार एजेंसी एएफ़पी न्यूज़ को बताया, "क़रीब 2000 शेल्टर जलने की आशंका है जिससे म्यांमार के 12 हज़ार नागरिक बेघर हो गए हैं."

    उन्होंने बताया कि आग पर तीन घंटे के अंदर काबू पा लिया गया था, लेकिन इस दौरान कम से कम 35 मस्जिदें और शरणार्थियों के लिए बने क़रीब 21 लर्निंग सेंटर भी जल कर खाक़ हो गए.

  10. उमेश पाल हत्या केस में पुलिस ने एक और अभियुक्त उस्मान चौधरी को मुठभेड़ में मारा

    उमेश पाल हत्या कांड

    इमेज स्रोत, ANI

    उत्तर प्रदेश के उमेश पाल हत्याकांड में एक और अभियुक्त की मुठभेड़ में मौत हो गई.

    समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार कौंधियारा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह पुलिस और अभियुक्त विजय उर्फ़ उस्मान के बीच मुठभेड़ हुई. फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंच चुकी है.

    देवरिया से बीजेपी के विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने अपने ट्विटर हैंडल से मुठभेड़ के बाद का वीडियो शेयर किया है.

    समाचार एजेंसी एएनआई ने प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल के डॉक्टर के हवाले से बताया कि मुठभेड़ के बाद जब उस्मान को अस्पताल ले जाया गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. उस्मान को गोली लगी थी.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    उमेश पाल 2005 में हुई हत्या की एक घटना के मुख्य गवाह थे. उमेश पाल की 24 फ़रवरी, 2023 को दिन दहाड़े हत्या कर दी गई थी.

    उमेश पाल हत्याकांड में ये दूसरा एनकाउंटर है. इससे पहले पुलिस ने बाहुबली नेता और पूर्व सांसद अतीक़ अहमद के क़रीबी अरबाज़ को मुठभेड़ में मारा था.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    हालांकि, पुलिस का कहना था कि उन्होंने अरबाज़ को प्रयागराज में एक मुठभेड़ के दौरान पकड़ा था, लेकिन गोली के घाव से सोमवार को अरबाज़ की मौत हो गई.

    प्रयागराज पुलिस का कहना था कि सीसीटीवी फ़ुटेज खंगालने के बाद उन्होंने पूर्व सांसद और बाहुबली अतीक़ अहमद के बेटे असद, 'बमबाज़' गुड्डू मुस्लिम, ग़ुलाम और अरबाज़ की पहचान की थी. पुलिस के अनुसार सदाक़त ख़ान नाम के एक व्यक्ति की बतौर साज़िशकर्ता पहचान की गई है.

    उमेश पाल बीएसपी के विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह थे. राजू पाल की हत्या साल 2005 में हुई थी.

  11. सऊदी अरब ने बांग्लादेश में अपने दूतावास के दो पूर्व कर्मचारियों को गिरफ़्तार किया

    सऊदी-बांग्लादेश

    इमेज स्रोत, Getty Images

    सऊदी अरब की भ्रष्टाचार रोधी एजेंसी ने बांग्लादेश में अपने दूतावास में काम करने वाले दो पूर्व कर्मचारियों को गिरफ़्तार किया है. इन दोनों पर सऊदी में वर्क वीज़ा जारी करने से जुड़े बड़े घोटाले में शामिल होने का आरोप है. इस धांधली में 11 अन्य लोगों पर भी आरोप हैं.

    सऊदी अरब की एंटी-करप्शन अथॉरिटी नज़हा ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    जिन लोगों को गिरफ़्तार किया गया है उनमें दूतावास के काउंसलर विभाग के पूर्व प्रमुख अब्दुल्लाह फ़लह मुधी अल-शमारी और उनके सहयोगी खालिद नस्र अयद अल-क़हतानी शामिल हैं.

    नज़हा के अनुसरा, इस धांधली में गृह मंत्रालय के दो अधिकारी, आठ बांग्लादेशी नागरिक और एक फ़लस्तीनी निवेशक भी शामिल हैं.

    इन अधिकारियों ने कथित तौर पर दूतावास में काम करने के दौरान वर्क वीज़ा जारी करने के एवज में 1.44 करोड़ डॉलर यानी 5.4 करोड़ सऊदी रियाल प्राप्त किए थे. ये राशि इंस्टॉलमेंट्स में दी गई थी.

    डेली स्टार की ख़बर के अनुसार, दोनों अभियुक्तों ने माना है कि घूस में मिले पैसे उन्होंने सऊदी अरब भेजे और कुछ हिस्सा विदेशों में निवेश किया.

    डेली स्टार ने ये भी बताया है कि करीब दो महीने पहले सऊदी अरब के तीन अधिकारियों को परमिट जारी करने के बदले में भर्तियां करने वाली एजेंसियों से घूस लेने के आरोप में निलंबित किया गया था. तीसरे कर्मचारी का नाम अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया है. इन्हीं में से दो अधिकारियों को अब गिरफ़्तार किया गया है.

    सऊदी और बांग्लादेशी मीडिया में बताया जा रहा है कि क़रीब एक साल पहले ढाका में सऊदी के दूतावास ने नियमों का उल्लंघन करते हुए रिक्रूटिंग एजेंसियों से हर वर्क वीज़ा के बदले 220 से 250 डॉलर लेना शुरू कर दिया था.

    इस धांधली में शामिल कुछ अभियुक्तों के घर पर छापेमारी में 50 लाख डॉलर से अधिक कैश, सोना और गाड़ियां बरामद की गई थी.

    नज़हा के अनुसार, ये पता चला कि ये सब सऊदी में वर्क वीज़ा बेचने से हुई आमदनी थी.

  12. नमस्ते!

    बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है. ये लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध रहेगा.

    5 मार्च के अपडेट्स के लिए आप यहाँ क्लिक कर सकते हैं.