इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
आख़िरी टेस्ट मुक़ाबला 9 मार्च से अहमदाबाद में होगा.
चौथे टेस्ट के बाद ऑस्ट्रेलिया को भारत के साथ तीन एकदिवसीय मैचों की सिरीज़ भी खेलनी है, जो 17 मार्च से शुरू होगी.
हालाँकि, एकदिवसीय मैचों में पैट कमिंस ऑस्ट्रेलियाई टीम में रहेंगे या नहीं, इसका फ़ैसला बाद में लिया जाएगा.
चार मैचों की टेस्ट सिरीज़ में फिलहाल भारत 2-1 से आगे चल रहा है. सिरीज़ जीतने के लिए चौथा मुक़ाबला भारत के लिए अहम है.
सुष्मिता सेन को आया था हार्ट अटैक, क्या ये थी वजह?
वीडियो कैप्शन, सुष्मिता सेन को आया था हार्ट अटैक, क्या ये थी वजह?
बॉलीवुड स्टार सुष्मिता सेन ने गुरुवार को बताया कि उन्हें कुछ दिन पहले हार्ट अटैक आया था.
इंस्टाग्राम पर किए गए पोस्ट में उन्होंने लिखा कि "एक हार्ट सर्जरी के दौरान एंजियोप्लास्टी हुई और स्टेंट डाला गया है. अब वो स्वस्थ हैं."
लेकिन उन्हें हार्ट अटैक आया क्यों?
आरएसएस से जुड़े संगठन ने गर्भवती महिलाओं के लिए शुरू किया 'गर्भ संस्कार'
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, राष्ट्रीय स्वयंसेविका समिति आरएसएस का महिला प्रकोष्ठ है (फ़ाइल फ़़ोटो)
आरएसएस के एक सहयोगी संगठन 'समृद्धिनी न्यास' ने गर्भवती महिलाओं के लिए 'गर्भ संस्कार' नाम से एक अभियान शुरू किया है.
समृद्धिनी न्यास की राष्ट्रीय संगठन सचिव माधुरी मराठे ने बताया कि इस अभियान के तहत महिलाओं को गर्भ में ही बच्चों को संस्कृति और मूल्यों की शिक्षा देने को कहा जाएगा.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ समृद्धि न्यास स्त्री रोग विशेषज्ञ, आयुर्वेदिक डॉक्टरों और योग प्रशिक्षकों के साथ मिलकर एक कार्यक्रम तैयार कर रहा है, जिसके तहत महिलाओं के गर्भकाल के दौरान गीता और रामायण का पाठ होगा और योग सिखाया जाएगा.
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, इसका मकसद गर्भ के अंदर पहले रहे 'बच्चों में सांस्कृतिक मूल्य पैदा करना है.'
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, समृद्धिनी न्यास राष्ट्रीय स्वयंसेविका समिति की इकाई है (फ़ाइल फ़़ोटो)
संगठन के मुताबिक यह कार्यक्रम महिला के गर्भधारण से लेकर उसके दो साल की उम्र तक चलेगा.
इसके तहत गीता के श्लोक, चौपाई याद करने पर जोर दिया. संगठन का कहना है कि गर्भ के अंदर पल रहा शिशु पांच सौ शब्द तक सीख सकता है.
संगठन ने इस अभियान के तहत जेएनयू में रविवार को एक कार्यशाला का आयोजन किया था. इसमें कई स्त्री रोग विशेषज्ञों ने भी हिस्सा लिया था. इसमें एम्स के भी कुछ स्त्री रोग विशेषज्ञ शामिल थे.
समृद्धिनी न्यास राष्ट्रीय स्वयंसेविका समिति की इकाई है. राष्ट्रीय स्वयंसेविका समिति आरएसएस का महिला प्रकोष्ठ है.
भारत की कामयाबी में क्या रूस ने लगाया अड़ंगा? क्या हैं विकल्प
इमेज स्रोत, Getty Images
दुनिया भर की 20 बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों के विदेश मंत्री गुरुवार को नई दिल्ली में जुटे थे.
भारत की डिप्लोमैसी के लिए यह परीक्षा की तरह थी कि इस बैठक का अंत सबकी सहमति से एक साझे बयान के साथ हो. लेकिन यूक्रेन संकट के कारण ऐसा नहीं हो पाया.
इस साल भारत की अध्यक्षता में जी-20 देशों के मंत्रियों की यह दूसरी बैठक थी.
दोनों बैठकों में भारत रूस और चीन को साझे बयान पर सहमत नहीं करा पाया. इस बार भी रूस और चीन साझे बयान के दो पैरे से सहमत नहीं थे.
इन दोनों पैरे में यूक्रेन पर रूस के हमले की बात थी. भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि बयान में यूक्रेन संकट पर वही बात कही गई थी जो पिछले साल इंडोनेशिया के बाली में हुए जी-20 समिट में कही गई थी.
पाकिस्तान: गिरफ़्तारी वारंट को चुनौती देने वाली इमरान ख़ान की याचिका खारिज
इमेज स्रोत, Getty Images
इस्लामाबाद की एक निचली अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री और तहरीक-ए-इंसाफ़ पार्टी के नेता इमरान ख़ान की ग़ैर-जमानती गिरफ़्तारी वारंट को रद्द करने की याचिका को खारिज कर दिया है.
सत्र न्यायाधीश ज़फ़र इक़बाल ने तोशाखाना मामले में इमरान ख़ान के लिए ग़ैर-जमानती गिरफ़्तारी वारंट जारी किया है. इस केस में उन्हें 7 मार्च को पेश किए जाने की उम्मीद है.
इसी सिलसिले में इस्लामाबाद पुलिस रविवार को इमरान खान को गिरफ़्तार करने लाहौर गई थी, लेकिन पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़ पार्टी के कार्यकर्ताओं के विरोध के चलते ये गिरफ्तारी नहीं हो सकी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
इमरान खान के वकीलों ने वारंट रद्द करने के लिए सोमवार को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की अदालत में अर्जी दाखिल की, जिसे सत्र न्यायाधीश ज़फ़र इकबाल ने संक्षिप्त सुनवाई के बाद खारिज कर दिया और कहा कि उनका गिरफ्तारी वारंट बरकरार है.
बीबीसी से बात करते हुए इमरान खान के वकील अली बुखारी ने कहा है कि वो अब इस मामले को लेकर इस्लामाबाद हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे, लेकिन उन्होंने ये नहीं बताया कि इमरान खान कल कोर्ट में पेश होंगे या नहीं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
होली खेलने से पहले कर लें ये ज़रूरी तैयारियां
वीडियो कैप्शन, होली खेलने से पहले कर लें ये ज़रूरी तैयारियां
होली यानी रंगों का त्योहार...लेकिन कई बार रंग खेलते समय हमसे ऐसी चूक हो जाती है, जिसकी वजह से त्वचा को काफी नुक़सान पहुंचता है.
या तो स्किन ड्राई हो जाती है, या फिर कोई रीएक्शन ही हो जाता है. ऐसे में अगर इन उपायों को अपनाएं तो ऐसी परेशानियों से बचा जा सकता है.
पत्नी से विवाद पर नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- खामोश हूं इसलिए....
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी
फिल्म एक्टर नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी ने पत्नी के साथ विवाद पर चुप्पी तोड़ी है.
नवाजुद्दीन ने ट्वीट कर कहा, "मेरी चुप्पी की वजह से मुझे हर जगह बुरा शख़्स कहा जा रहा है. मैं चुप हूं क्योंकि इस पूरे तमाशे के बारे में मेरे छोटे बच्चे कहीं न कहीं पढ़ेंगे."
उन्होंने लिखा है, "एक तरफा और तोड़-मोड़ कर पेश किए वीडियो के आधार पर सोशल मीडिया, प्लेटफॉर्म, प्रेस और कुछ लोग मेरी चारित्रिक हत्या का आनंद ले रहे हैं."
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इस विवाद पर अपना पक्ष रखा है. उन्होंने लिखा है, "सबसे पहले तो बता दूं कि मैं और आलिया पिछले कई साल से अलग-अलग रहे हैं. हमने एक दूसरे से तलाक ले लिया है लेकिन सिर्फ बच्चों के लिए हमारे बीच एक समझदारी बना ली है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
उन्होंने लिखा है, "क्या किसी को ये पता है कि मेरे बच्चे भारत में क्यों हैं और पिछले 45 दिनों से स्कूल नहीं जा रहे हैं. जबकि स्कूल मुझे हर दिन चिट्ठियां भेज रहा है कि वे 45 दिनों से स्कूल नहीं आ रहे हैं."
"मेरे बच्चे पिछले 45 दिनों से बंधक बना कर रखे गए हैं और दुबई में अपने स्कूल नहीं जा रहे हैं. जबकि आलिया को पिछले दो साल से दस लाख रुपये हर महीने दिए जा रहे हैं."
आलिया ने आरोप लगाया था कि नवाजुद्दीन ने उन्हें और बच्चों को छोड़ दिया है.
पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें आलिया ये कहते दिखाया जा रहा है कि नवाजुद्दीन उन्हें घर में घुसने नहीं दे रहे हैं. इसमें उनकी बेटी को भी रोते दिखाया गया है.
पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार आख़िर कहां चूक गए?
वीडियो कैप्शन, पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार आख़िर कहां चूक गए?
पाकिस्तान गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है.
मौजूदा कैबिनेट में वित्त मंत्री का पद संभालने के बाद इशाक डार ने कई तरह के वादे किए थे लेकिन पाकिस्तान में हालात दिन-ब-दिन ख़राब ही होते जा रहे हैं.
आख़िर कहां हो गई डार से चूक... देखिए, पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार वुसअतुल्लाह ख़ान का व्लॉग.
ब्रेकिंग न्यूज़, दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस: सिसोदिया 20 मार्च तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजे गए
इमेज स्रोत, ANI
दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस में पूर्व उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया को राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने 20 मार्च तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
सोमवार को जब राउज़ एवेन्यू कोर्ट में मनीष सिसोदिया को पेश किया गया तो सीबीआई की तरफ़ से पेश हुए वकील ने कहा कि जांच एजेंसी फिलहाल और रिमांड की मांग नहीं कर रही है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, सीबीआई के वकील ने कोर्ट को बताया कि मुमकिन है कि अगले 15 दिनों हम रिमांड फिर से मांगे.
सात दिनों की कस्टडी खत्म होने के बाद सीबीआई ने आज उन्हें स्पेशल जज एमके नागपाल के कोर्ट में पेश किया था.
पिछले हफ़्ते दिल्ली एक्साइज़ पॉलिसी में हुई कथित अनियमितताओं के लिए सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को गिरफ़्तार किया था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
आसमान में दिखा ऐसा नज़ारा कि सभी चकित होकर देखते रह गए
वीडियो कैप्शन, आसमान में दिखा ऐसा नज़ारा कि सभी चकित होकर देखते रह गए
रात में आसमान को कुछ ऐसा नज़ारा देखने को मिला जिसे देखकर सभी चकित रह गए.
सोलर एक्टिविटी में इज़ाफ़ा होने के कारण नार्दर्न लाइट्स काफी सक्रिय हो गई हैं.
आप भी देखें टाइम-लैप्स में बना ये खूबसूरत वीडियो.
ब्रिटेन: शरणार्थियों को रोकने वाले प्रस्तावित क़ानून पर रिफ़्यूजी काउंसिल ने क्या कहा
इमेज स्रोत, Reuters
ब्रिटेन की रिफ़्यूजी काउंसिल ने फ्रांस से आने वाले शरणार्थियों को समंदर पार करने से रोकने की सरकार की योजना को लेकर आगाह किया है.
रिफ़्यूजी काउंसिल का कहना है कि ऐसा करने से हज़ारों की संख्या में शरणार्थी अपराधियों की तरह क़ैद होकर रह जाएंगे.
काउंसिल ने इन शरणार्थियों के लिए संवेदनशील रवैया अपनाने की अपील की है.
वीडियो कैप्शन, मुश्किल होती प्रवासियों की ज़िंदगी
ये शरणार्थी छोटी नावों पर सवार होकर समंदर के रास्ते फ्रांस से ब्रिटेन आते हैं.
ब्रिटेन की संसद में मंगलवार को एक नए क़ानून का मसौदा पेश किया जाना है जो इस तरह से समंदर के रास्ते किसी के भी यात्रा करने पर रोक लगाता है.
वीडियो कैप्शन, समंदर में फंसे 90 शरणार्थियों का रेस्क्यू ऑपरेशन
इसके अलावा बीबीसी को पता चला है कि पिछले साल ब्रिटेन से सरकारी चार्टर फ्लाइट के जरिए 1500 अवैध अप्रवासियों को वापस भेजने का खर्च फर्स्ट क्लास में न्यूयॉर्क की रिटर्न फ्लाइट के किराये से अधिक आया था.
ब्रितानी सरकार ने 15 मिलियन डॉलर से अधिक की रकम सरकारी चार्टर फ्लाइट के लिए खर्च की थी.
फ़ेसबुक में क्या सब कुछ ठीक चल रहा है? - दुनिया जहान
वीडियो कैप्शन, फ़ेसबुक में क्या सबकुछ ठीक चल रहा है?
फ़ेसबुक इस्तेमाल करने वाले अमेरिका के एक पूर्व राष्ट्रपति के कई पोस्ट विवादों में रहे थे.
जनवरी 2023 में उन्होंने एक महत्वपूर्ण लड़ाई जीती जिसके बाद उन पर लगी रोक हटाई गई.
ये रोक हटाने के फ़ेसबुक के फ़ैसले की तीखी आलोचना हुई.
हालांकि फ़ेसबुक की भी आलोचना पहली बार हुई हो ऐसा नहीं है.
दुनिया की एक चौथाई आबादी रोज़ाना फ़ेसबुक का इस्तेमाल करती है और ये सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अक्सर विवादों के घेरे में रहता है.
राहुल गांधी विवादों की आंधी बन चुके हैं: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, अनुराग ठाकुर
ब्रिटेन दौरे पर बीजेपी और नरेंद्र मोदी को लेकर राहुल गांधी के बयानों पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस नेता को 'विवादों की आंधी' बताया है.
अनुराग ठाकुर ने ये भी आरोप लगाया है कि राहुल गाँधी ने भारत को बदनाम करने का ठेका ले रखा है.
दरअसल, लंदन में इंडियन जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के कार्यक्रम में राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा, चीन और रूस पर भारत की विदेश नीति, बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर बैन, क्रोनी कैपिटलिज्म और आने वाले आम चुनावों से जुड़े सवालों के जवाब दिए थे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
इससे एक दिन पहले यानी तीन मार्च को भी राहुल गांधी ने यूके के मशहूर शिक्षण संस्थान कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में व्याख्यान दिया था.
उसमें भी राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि भारत में लोकतंत्र पर हमले हो रहे हैं और वह खतरे में है.
उन्होंने इसके लिए सत्ताधारी नरेंद्र मोदी की बीजेपी सरकार को जिम्मेदार बताया था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा, "राहुल गांधी विवादों की आंधी बन चुके हैं. विदेशी दोस्त हों, विदेशी एजेंसियां हों या फिर विदेशी ज़मीन हो, किसी का भी दुरुपयोग करके भारत को बदनाम करने का मौका नहीं छोड़ते हैं."
"मुझे लगता है कि अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए एक सुनियोजित तरीके से विदेशी सरज़मीं से राहुल गांधी जी ने भारत को बदनाम करने का ठेका ले रखा है."
केंद्रीय मंत्री ने राहुल गाँधी की भाषा, विचार और उनके काम करने के तरीके को भी संदिग्ध बताया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
उन्होंने कहा, "ये पहला समय नहीं है, ये बार-बार राहुल जी ने किया है. जब कोविड-19 पैंडेमिक आया तब भी भारत की वैक्सीन पर प्रश्नचिह्न खड़ा किया. कहीं से अतिक्रमण हुआ तो जाकर राहुल गांधी जी ने सेना के ऊपर प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया और जाकर चीन के अधिकारियों के साथ जाकर बैठ गए."
"हमारे सेना के जवान शहीद हुए तो कहा कि कार बम में कुछ लोग मर गए. क्या ये सोच राहुल गांधी जी की भारतीय सेना के प्रति है. कभी हमारे सैनिकों को बदनाम करने के लिए कहते हैं, उनको थप्पड़ पड़े... क्या-क्या कहते हैं."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 4
अनुराग ठाकुर ने कहा, "इतनी कमज़ोर कांग्रेस पार्टी हो सकती है, भारत नहीं है जो अमेरिका को हस्तक्षेप करने के लिए कहे. मैं इतना ही कहूंगा कि राहुल जी भारतीय लोकतंत्र भी मज़बूत है, भारत के लोग भी मजबूत हैं, भारत की सेना भी मजबूत है और भारत के पास आज एक ऐसा नेतृत्व है, जो ताकतवर भी है और दूरदर्शी भी है."
"और दुनिया भर के नेतृत्व ने कहा है कि भारत के ऊपर विश्वास है, मोदी जी के ऊपर विश्वास है. आप भारत के साथ विश्वासघात मत करिए. भारत की विदेश नीति पर आक्षेप करना आपकी निम्न स्तरीय बौद्धिकता का परिचायक है. कभी दूसरी ज़मीन पर जाकर आप अपने देश को जो बदनाम करने का काम करते हैं, झूठ फैलाने का जो काम करते हैं, उसके कोई मायने नहीं है."
इमरान ख़ान को किस मामले में गिरफ़्तार करने लाहौर पहुंची पाकिस्तान की पुलिस
पाकिस्तान की इस्लामाबाद पुलिस रविवार पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान को उनके लाहौर स्थित जमन पार्क निवास से गिरफ़्तार करने में नाकामयाब रही.
इस्लामाबाद पुलिस ने जमन पार्क पहुंचने से पहले ट्विटर पर सूचना दी थी कि इमरान ख़ान के ख़िलाफ़ ग़ैर-ज़मानती वारंट जारी होने के बाद उनकी टीम उन्हें पकड़ने के लिए लाहौर पहुंची है.
इसके साथ ही इस्लामाबाद पुलिस ने लिखा था कि उनके काम में दखल देने वालों के ख़िलाफ़ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
लेकिन इन तमाम कोशिशों के बाद इस्लामाबाद पुलिस इमरान ख़ान को पकड़ने में सफल नहीं हुई और उसे इमरान ख़ान समर्थकों की ओर से विरोध का सामना करना पड़ा.
बीजेपी नेता शाहनवाज़ हुसैन को 'रेप केस' में दिल्ली हाई कोर्ट से मिली बड़ी राहत
....में
Author, सुचित्र मोहंती, बीबीसी हिंदी के लिए
इमेज स्रोत, ANI
बीजेपी नेता शाहनवाज़ हुसैन और उनके भाई शहबाज़ हुसैन को कथित रेप केस में दिल्ली हाई कोर्ट से राहत मिली है.
हाई कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट की ओर से शाहनवाज़ हुसैन और उनके भाई शहबाज़ हुसैन के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज किए जाने के आदेश को पलट दिया है.
हाई कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट को इस मामले की फिर से सुनवाई शुरू करने को कहा है ताकि बीजेपी नेता और उनके भाई को अपना पक्ष रखने का मौका मिल सके.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
एनजीओ चलाने वाली पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में कहा था कि शहबाज़ हुसैन ने उनसे शादी का वादा करके उनके साथ बलात्कार किया था.
महिला ने ये भी आरोप लगाया है कि उन्हें बाद में पता चला कि शहबाज़ शादीशुदा हैं और उनके दो बच्चे भी हैं.
महिला ने आरोप लगाया कि वो शाहनवाज़ हुसैन के सामने ये मामला लेकर गईं तो उन्होंने इसे आगे न बढ़ाने के लिए कहा.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस अमित महाजन ने माना कि ट्रायल कोर्ट ने शहबाज़ और शाहनवाज़ हुसैन का पक्ष नहीं सुना.
इससे पहले ट्रायल कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को आदेश दिया था कि वो शाहनवाज़ हुसैन और उनके भाई के ख़िलाफ़ आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज करें.
इसमें रेप, आपराधिक षड्यंत्र जैसी धाराएं भी शामिल थीं.
गीज़ा के पिरामिड के भीतर मिली रहस्यमयी सुरंग
वीडियो कैप्शन, गीज़ा के पिरामिड के भीतर मिली रहस्यमयी सुरंग
मिस्र में गीज़ा के पिरामिड दुनिया भर में मशहूर हैं.
इन्हीं पिरामिड के भीतर एक रहस्यमयी सुरंग का पता चला है, जो आगे चलकर कई राज़ से पर्दा हटा सकती है.
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आत्मघाती हमला, कम से कम नौ पुलिसकर्मियों की मौत
इमेज स्रोत, BBC URDU
पाकिस्तान में अधिकारियों का कहना है कि देश के दक्षिण पश्चिमी इलाके में हुए एक खुदकुश हमले में कम से कम नौ पुलिस वालों की मौत हो गई है.
ये घटना बलूचिस्तान प्रांत के बोलान शहर में हुई है. मारे गए जवान बलूचिस्तान कॉन्स्टेबुलरी के थे.
बीबीसी उर्दू सेवा की रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना में 10 अधिक लोग घायल भी हुए हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
एक अधिकारी ने बताया कि कंबरी ब्रिज पर बलूचिस्तान कॉन्स्टेबुलरी की एक गाड़ी को एक मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी.
गाड़ी पर सवार सुरक्षाकर्मी रविवार को ख़त्म हुए सिबी मेले में ड्यूटी करके सिबी से क्वेटा लौट रहे थे.
अधिकारियों के मुताबिक, "वाहन पर आत्मघाती हमले की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर अब्दुल कुदौस बिजेन्जो ने सुरक्षाकर्मियों के वाहन पर हुए बम विस्फोट की निंदा की है और इसे आतंकवादी कृत्य करार देते हुए मृतकों और घायलों के परिवारों के प्रति हार्दिक दुख और शोक व्यक्त किया है.
अपने बयान में उन्होंने कहा है कि अशांति और अस्थिरता पैदा कर बलूचिस्तान को पिछड़ा रखने की साजिश की जा रही है. जनता के सहयोग से ऐसी सभी साजिशों को नाकाम किया जाएगा.'
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
पाकिस्तान में पिछले दिनों सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर कई हमलों को अंजाम दिया गया है.
ये साफ़ नहीं है कि ताज़ा हमले के पीछे कौन जिम्मेदार है.
इस इलाके में अलगाववादी ताक़तें लंबे समय से सरकार के ख़िलाफ़ लड़ रही हैं.
बिहार की ननद-भौजाई की इस जोड़ी ने कैसे खड़ी की करोड़ों रुपये की कंपनी?
वीडियो कैप्शन, बिहार की ननद-भौजाई की इस जोड़ी ने कैसे खड़ी की करोड़ो की कंपनी?
50 की उम्र बीत जाने के बाद आराम के दिन होते हैं, लेकिन ननद भौजाई की इस जोड़ी ने उम्र के इस पड़ाव पहुंचने के बाद अचार का बिजनेस शुरू किया.
भौजाई उमा झा ने 19 साल के बाद अपनी टीचिंग की नौकरी छोड़ी और ननद कल्पना के साथ एक बिजनेस वूमेन बनने के सपने को पूरा करने में लग गईं.
तीन से चार करोड़ रुपये के टर्नओवर वाली उनकी कंपनी की मार्केटिंग का काम संभाला घर के बच्चों ने.
अब नतीजा ये है कि मशहूर कार्यक्रम शार्क टैंक से उनको अपना बिजनेस आगे बढ़ाने के लिए 85 लाख रुपये मिले हैं.
कोच्चि: कूड़े के ढेर में आग लगने से दमघोंटू हुई हवा, लोगों को घर में रहने की सलाह
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, इस कूड़े के प्लांट में साल 2021 में भी आग लगी थी
केरल के कोच्चि में बीते सप्ताह एक कूड़े के ढेर में लगी आग की वजह से आसपास के इलाकों में ज़हरीले धुएं ने हवा को दमघोंटू बना दिया है.
ये आग एक स्थानीय वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में लगी है, जहाँ हर दिन कई टन कूड़े का निपटारा किया जाता है.
आसपास रहने वाले लोगों को घरों के अंदर रहने की सलाह दी गई है और बाहर निकलने की स्थिति में एन-95 मास्क का उपयोग करने को कहा गया है.
इमेज स्रोत, ANI
स्थानीय प्रशासन ने छोटे बच्चों के लिए स्कूल भी बंद करने का एलान किया है.
रविवार को राज्य सरकार की ओर से बताया गया कि आग पर काबू पा लिया गया है और जल्द ही इसे बुझा दिया जाएगा.
भारत में कई लैंडफिल साइटों पर अक्सर कूड़े से मीथेन गैस निकलने की वजह से आग के मामले सामने आते रहते हैं.
इमेज स्रोत, ANI
ब्रह्मपुरम वेस्ट प्लांट कोच्चि शहर के किनारे पर है. कोच्चि शहर प्राधिकरण इस प्लांट का संचालन देखता है.
अधिकारियों का कहना है कि अत्याधिक गर्मी की वजह से हर साल इस समय आग लगना आम बात है.
स्थानीय लोगों ने आग लगने के बढ़ते मामलों के ख़िलाफ़ पहले भी प्रदर्शन किया था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
लोगों का आरोप है कि प्लास्टिक जलने की वजह से लोगों को कई जानलेवा स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझना पड़ता है.
आग के धुएं से अग्निशमन अधिकारियों में भी चक्कर और उबकाई आने जैसी समस्याएं देखी जा रही हैं.
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, अभी तक करीब 20 अग्निशमन कर्मियों को सांस लेने में शिकायत दर्ज हुई है.
COVER STORY: पाकिस्तान में महंगाई से लोगों को कैसे मिलेगी निजात?
वीडियो कैप्शन, COVER STORY: पाकिस्तान में महंगाई से लोगों को कैसे मिलेगी निजात?
रोज़ कुआं खोदो और रोज़ पानी पियो - कहने के लिए तो ये बस एक मुहावरा है.
लेकिन पाकिस्तान में आबादी के एक बड़े हिस्से के लिए ये ज़िंदगी की कड़वी सच्चाई बन गया है.
क्योंकि यहां न तो महंगाई कम होने का नाम ले रही है और ना ही आमदनी बढ़ रही है.
कई लोगों को खाने-पीने में कटौती करनी पड़ रही है तो कईयों को शादी ब्याह में मुश्किलें पेश आ रही हैं.
देखिए पाकिस्तान के शहर कराची से बीबीसी संवाददाता शुमाइला ख़ान की ये रिपोर्ट.
कई लोगों को खाने-पीने में कटौती करनी पड़ रही है तो कईयों को शादी ब्याह में मुश्किलें पेश आ रही हैं.
ऐसे में कैसे बीत रही है वहां के लोगों की ज़िदगी. देखिए पाकिस्तान के शहर कराची से बीबीसी संवाददाता शुमाइला ख़ान की ये रिपोर्ट.