सेबी की लगाई रोक पर एक्टर अरशद वारसी क्या बोले?

इमेज स्रोत, Getty Images
सिक्योरिटीज़ एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ़ इंडिया यानी सेबी की लगाई रोक के बाद एक्टर अरशद वारसी की प्रतिक्रिया आई है.
अरशद वारसी ने ट्वीट किया, ''ख़बरों में पढ़ी हर चीज़ का भरोसा मत कीजिए. स्टॉक मार्केट के बारे में पत्नी मारिया और मेरी समझ शून्य है. हमने सलाह ली और शारदा में निवेश किया. कई दूसरे लोगों की ही तरह हमने भी अपनी मेहनत की गाढ़ी कमाई गँवाई.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
बुधवार को फ़िल्म अभिनेता अरशद वारसी और उनकी पत्नी पर सिक्योरिटीज़ एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ़ इंडिया यानी सेबी ने रोक लगाई थी.
ये रोक शेयर पंप एंड डंप मामले से जुड़ी हुई है.
'शेयर पंप एंड डंप' यानी शेयर के दाम बढ़ाने या गिराने के मक़सद से ग़लत जानकारियां देना.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, सेबी ने 31 कंपनियों और फ़र्म पर रोक लगाई है. इनमें अरशद वारसी, उनकी पत्नी मारिया गोरेटी और साधना ब्रॉडकास्ट से जुड़े प्रमोटर्स भी शामिल हैं.
आरोप है कि इन लोगों ने यू-ट्यूब पर ग़लत जानकारियों वाले वीडियो अपलोड किए जिससे निवेशक शेयर ख़रीद सकें.




