दिल्ली में मिले क्वाड के विदेश मंत्री, चीन ने दी ये प्रतिक्रिया

चीन ने कहा कि शांति और विकास को देखते हुए देशों के बीच सहयोग होना चाहिए ना कि कुछ देशों को लेकर ब्लॉक्स बना लेने चाहिए.

लाइव कवरेज

विकास त्रिवेदी and कमलेश मठेनी

  1. तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों पर 'हमले' का मुद्दा गरमाया, बिहार विधानसभा में बीजेपी का हंगामा

    बिहार

    इमेज स्रोत, ANI

    तमिलनाडु में बिहार के लोगों पर हमले की ख़बरों को लेकर बिहार विधानसभा में विपक्षी पार्टी बीजेपी ने जमकर हंगामा किया और बाद में वॉकआउट कर दिया.

    बीजेपी की मांग थी कि एक टीम तमिलनाडु भेजी जाए ताकि इन रिपोर्ट्स की पुष्टि हो सके.

    हंगामे के बीच कुछ विधायक वेल के नज़दीक आ गए और रिपोर्टंग स्टाफ़ की मेज़ पर चढ़ गए और कुर्सियां उठा लीं.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने इन विधायकों के अनुचित व्यवहार को गंभीरता से लिया है.

    उन्होंने संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी को इन विधायकों के ख़िलाफ़ उचित कार्रवाई को लेकर सलाह देने के लिए कहा है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    विजय कुमार चौधरी ने कहा, "उन्हें उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से समस्या है जो तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के निमंत्रण पर उनसे मिलने गए थे. अगर बिहार के लोगों पर हमला हुआ भी है तो क्या दोनों राज्यों के अधिकारियों और प्रतिनिधियों को संबंध तोड़ लेने चाहिए."

    इससे पहले तेजस्वी यादव ने सदन में बताया था कि तमिलनाडु के डीजीपी ने बिहार के लोगों पर हमले की ख़बरों से इनकार किया था. तेजस्वी ने बीजेपी पर बेवजह हंगामा करने का आरोप लगाया.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

  2. रोहित शर्मा की टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ की ये ग़लतियाँ

    रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़

    इमेज स्रोत, Pankaj Nangia

    आखिरकार, इंदौर टेस्ट में नतीजा वही आया, जिस बात का डर था.

    स्पिन गेंदबाज़ी के ख़िलाफ़ ऑस्ट्रेलिया को पहले दो मैचों में बेबस करने वाली टीम इंडिया ने सोचा कि फिर से ज़रूरत से ज़्यादा मददगार स्पिन पिच पर खेलने का जुआ सफल होगा.

    लेकिन कई बार ये होता है कि हर बाज़ी एक ही टीम नहीं जीतती है.

    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में तीसरा टेस्ट हारते ही अब भारत के लिए फिर से अपनी पुरानी रणनीति पर पुनर्विचार करने का वक़्त आ गया है.

    सबसे पहला सवाल ये है कि क्या अब भी भारत को एक अच्छी टीम के ख़िलाफ़ टेस्ट जीतने के लिए पिचों पर इतना ज़्यादा निर्भर रहने की ज़रूरत है?

  3. अनुराग ठाकुर बोले- पेगासस राहुल गांधी के दिल और दिमाग में है...

    अनुराग ठाकुर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में अपने लेक्चर के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी और बीजेपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे.

    इन आरोपों पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की प्रतिक्रिया आई है.

    अनुराग ठाकुर ने सवाल पूछा कि क्या संवैधानिक संस्थाओं पर भी कांग्रेस का भरोसा ख़त्म हो गया है और क्या भारत के लोकतंत्र पर बार-बार सवाल उठाने का काम कांग्रेस करती रहेगी?

    राहुल गांधी ने कैम्ब्रिज में कहा था, "मेरे फ़ोन में पेगासस है. बहुत से ख़ुफ़िया अधिकारियों ने मुझे फ़ोन पर बात करते समय सावधानी बरतने को कहा क्योंकि मेरा फ़ोन रिकॉर्ड हो रहा है."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इस पर अनुराग ठाकुर ने कहा, "रोने-धोने का काम राहुल गांधी एक बार फिर विदेशी धरती पर कर रहे हैं. पेगासस कहीं और नहीं, उनके दिल-दिमाग में है."

    अनुराग ठाकुर बोले, "चुनाव में सूपड़ा साफ़ हुआ ही, दिवालियापन और नज़र आया. विदेशी धरती पर जाकर भारत को बदनाम करने की कोई कसर नहीं छोड़ी गई."

    राहुल गांधी ने भारत में अल्पसंख्यकों के हालात पर चिंता जताई थी.

    अनुराग ठाकुर ने इस पर कहा, "अल्पसंख्यकों की बात जो राहुल ने की, आप देखिए हर राज्य में सबने नरेंद्र मोदी जी पर विश्वास किया. जाति, धर्म और समुदाय के नाम पर कांग्रेस बाँटती आई है. बाँटो और राज करो की राजनीति के साथ कांग्रेस ने काम किया है."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    अनुराग ठाकुर बोले, "राहुल गांधी और कांग्रेस अभी भी गुलामी की मानसिकता से शायद नहीं निकल पाए हैं."

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़, आदित्य ठाकरे ने भी राहुल गांधी के बयान का समर्थन किया है.

    आदित्य ठाकरे ने कहा, "मैं नहीं जानता कि राहुल गांधी का फोन टैप हो रहा है या नहीं लेकिन जो लोग सच बोलते हैं उनकी आवाज़ को एजेंसियों का इस्तेमाल कर दबाया जा रहा है. पूरी दुनिया जानती है कि हमारे देश में लोकतंत्र और संविधान पर ख़तरा मंडरा रहा है."

  4. रूस और यूक्रेन पर टकराव का साया जी-20 की बैठक में छाया

    मोदी और जयशंकर

    इमेज स्रोत, Anadolu Agency

    भारत में जी-20 के विदेश मंत्रियों की बैठक में यूक्रेन युद्ध को लेकर तल्ख़ बयानबाज़ी छाई रही.

    इसी वजह से मेज़बान भारत ने कहा कि सदस्य देशों के बीच मतभेदों के कारण कोई साझा बयान जारी नहीं होगा.

    अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि ये बैठक 'रूस के बिना उकसावे वाले अतार्किक युद्ध' के कारण बाधित हुई है.

    वहीं, रूस के विदेश मंत्री ने पश्चिमी देशों पर 'ब्लैकमेल करने और धमकियाँ देने' का इल्ज़ाम लगाया है.

  5. सोनिया गांधी हॉस्पिटल में भर्ती, डॉक्टरों ने बताया- हालत स्थिर

    सोनिया गांधी

    इमेज स्रोत, ANI

    कांग्रेस पार्टी की नेता सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगा राम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.

    डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें बुखार था.

    समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, हॉस्पिटल ने एक हेल्थ बुलेटिन जारी कर जानकारी दी कि उनकी हालत स्थिर है.

    अस्पताल के एक प्रवक्ता ने बताया कि उन्हें गुरुवार को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    सर गंगाराम अस्पताल के चेयरमैन डीएम राणा ने बताया कि सोनिया गांधी 'बुखार होने के चलते' डॉक्टर अरूप बासु की निगरानी में अस्पताल में भर्ती हुई हैं.

    अरूप बासु श्वास संबंधी विभाग में सीनियर कंसल्टेंट हैं.

    उन्होंने बताया, "गांधी के स्वास्थ्य पर नज़र रखी जा रही है और जांच चल रही है. उनकी हालत स्थिर है."

  6. अमृतपाल सिंह खालिस्तान की मांग और अजनाला हिंसा पर क्या बोले?

    अमृतपाल सिंह

    इमेज स्रोत, Getty Images

    वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह ने अपने साथी को छुड़ाने के लिए पिछले दिनों पंजाब के अजनाला में थाने का घेराव किया था.

    उस दौरान काफ़ी हंगामा देखने को मिला था.

    अमृतपाल सिंह अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ थाने पहुँचे थे. इनमें कुछ के पास बंदूकें और तलवारें भी थीं.

    अमृतपाल की तुलना अक्सर 1984 के ऑपरेशन ब्लूस्टार में मारे गए जरनैल सिंह भिंडरावाले से की जाती है.

  7. पांच दिन का टेस्ट मैच तीन दिन में ख़त्म होने पर कैप्टन रोहित शर्मा क्या बोले

    रोहित शर्मा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इंदौर टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया से भारत की बड़ी हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा की प्रतिक्रिया आई है.

    रोहित शर्मा ने कहा, "टेस्ट मैच पांच दिन चलें, इसके लिए खिलाड़ियों को अच्छा खेलना होगा. भारत के बाहर भी टेस्ट मैच पांच दिन नहीं चल पा रहे हैं. पाकिस्तान में भी तीन टेस्ट मैच खेले गए थे, लोग कह रहे थे कि ये बोरिंग है. हम आप लोगों के लिए टेस्ट मैच दिलचस्प बना रहे हैं."

    इंदौर टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज़ नैथन लायन प्लेयर ऑफ द मैच रहे. लायन ने मैच में कुल 11 विकेट लिए. दूसरी पारी में लायन आठ विकेट लेने में सफ़ल रहे.

    रोहित शर्मा

    लायन ने कहा, "मुझे फिरकी गेंदबाज़ी के सभी हुनर तो नहीं आते लेकिन एक चीज़ में मेरा पूरा यकीन है और वो है मेरी स्टॉक बॉल."

    भारत के लिए चौथा टेस्ट मैच जीतना कई मायनों में ज़रूरी है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फ़ाइनल में जगह बनाने के लिए टीम इंडिया का चौथा अहमदाबाद टेस्ट मैच जीतना ज़रूरी है.

    इंदौर टेस्ट में भारत को हराकर ऑस्ट्रेलिया पहले ही फ़ाइनल में जगह बना चुकी है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    रोहित शर्मा ने कहा, ''सच कहूं तो अभी हम अहमदाबाद टेस्ट के बारे में नहीं सोच रहे हैं. अभी तो बस मैच ख़त्म हुआ है तो हमें फिर से सोचने और समझने की ज़रूरत है कि एक टीम के तौर पर हम कैसे सुधार करें.''

    ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने कहा, ''हमारे गेंदबाज़ों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया, कुछ मौक़ों पर हमसे गड़बड़ भी हुई. सभी गेंदबाज़ों ने योगदान दियाा. पहली पारी में उस्मान ख्वाजा ने अच्छा खेल खेला.''

  8. त्रिपुरा में फिर खिला कमल, बीजेपी के जीत दोहराने की वजह क्या रही?

    त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत

    त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी फिर एक बार सरकार बनाने जा रही है.

    60 सदस्यों वाली त्रिपुरा विधानसभा में किसी भी पार्टी को सरकार बनाने के लिए कम से कम 31 सीटों की ज़रूरत है.

    गुरुवार को हुई मतगणना के बाद भारतीय जनता पार्टी 32 सीटें जीत कर सबसे ज़्यादा सीटें जीतने वाली पार्टी के रूप में उभरी. हालांकि, भाजपा का इस बार का प्रदर्शन साल 2018 के प्रदर्शन के मुक़ाबले का नहीं रहा जब पार्टी ने 36 सीटें जीती थीं.

    2018 विधानसभा चुनाव की तरह इस बार भी भाजपा ने इंडिजेनस पीपल्स फ़्रंट ऑफ़ त्रिपुरा (आईपीएफ़टी) के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा था. जहां 2018 में आईपीएफ़टी ने 8 सीटें जीती थीं, वहीं इस बार ये पार्टी मात्र एक सीट ही जीत सकी है. इस एक सीट को मिला कर भाजपा गठबंधन की कुल 33 सीटें हो गई हैं जो सरकार बनाने के लिए काफ़ी हैं.

  9. वो कंगारू, जिसने भारतीय बल्लेबाज़ों को अपनी उंगली पर नचाया

    नैथन लायन

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, नैथन लायन

    भारत की सूखी पिच, अश्विन, जडेजा और अक्षर पटेल जैसे तीन दिग्गज फिरकी गेंदबाज़ों की फौज, लेकिन मैदान मारा मेहमान टीम के एक स्पिन गेंदबाज़ ने. नैथन लायन.

    कंगारू टीम का वो दिग्गज, जो तेज़ पिचों के लिए मशहूर ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर भी हर मैच में खिलाया जाता है. फिर यहां तो मुकाबला भारतीय पिच पर खेला जा रहा था, जो स्पिनरों की मददगार थी.

    और लायन ने वो कर दिखाया जिसके लिए वो जाने जाते हैं. उन्होंने अपने तरकश से ऐसे-ऐसे तीर निकाले कि भारतीय टीम के सारे बल्लेबाज़ नाचते नज़र आए.

    नैथन लायन

    इमेज स्रोत, ANI

    भारतीय टीम टॉस जीतकर बल्लेबाज़ी करने उतरी थी और ऑस्ट्रेलिया के युवा स्पिन गेंदबाज़ मैथ्यू कुहनेमैन ने इस पारी में पांच विकेट झटके.

    लेकिन मुसीबत में भारतीय टीम के सबसे काम आने वाले चेतेश्वर पुजारा को मात्र एक रन पर पवेलियन लौटाया लायन ने.

    पुजारा के अलावा उन्होंने इस पारी में ख़तरनाक बल्लेबाज़ रवींद्र जडेजा और श्रीकर भरत का विकेट भी लिया. 11.2 ओवर में 35 रन देकर तीन विकेट. लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई थी.

    क्रिकेट

    इमेज स्रोत, ANI

    लायन ने अपना असली खेल दिखाया भारतीय टीम की दूसरी पारी में. इस पारी में उन्होंने भारतीय टीम के आठ बल्लेबाज़ों को पिच से भगाया.

    उनके शिकार के नाम पढ़ने पर समझ में आ जाता कि भारतीय टीम के बड़ी लीड लेने के बीच में लायन वाक़ई शेर बनकर खड़े हो गए.

    लायन ने इस पारी में रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, रवींद्र जडेजा, श्रीकर भरत, रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव और मोहम्मद सिराज का शिकार किया. दूसरी पारी में लायन ने 23.3 ओवर में 64 रन देकर 8 विकेट झटके.

    नैथन लायन

    दोनों पारियों में लायन ने 11 विकेट लिए और भारतीय बल्लेबाज़ी की कमर तोड़ दी. लायन की कामयाबी का राज़ पिच से मिली मदद तो रही ही, साथ ही उनका अनुशासन गज़ब का है.

    लाइन और लेंग्थ का ऐसा जाल कि बल्लेबाज़ को ना गेंद छोड़ते बने, ना खेलते.

    मैच में शानदार जीत के बाद उन्होंने कहा कि उनके पास स्पिन गेंदबाज़ी से जुड़ी सारी बाज़ीगरी तो नहीं हैं, लेकिन उनकी पसंदीदा गेंद 'स्टॉक बॉल' बड़ा काम आई.

    क्रिकेट

    इमेज स्रोत, ANI

    लायन ने कहा, 'मुझे अपनी स्टॉक बॉल में काफ़ी यक़ीन है. और मुझे लगता है कि इससे ही कामयाबी मिली. मुझे नहीं लगता कि मैं इसमें पारंगत हो गया हूं, लेकिन खुशकिस्मत हूं कि विराट कोहली और पुजारा जैसे दिग्गजों को चुनौती दे पा रहा हूं. मुझे खुद को चुनौती देना पसंद है.'

    भारतीय टीम दो टेस्ट जीत चुकी है, इसलिए ट्रॉफी यही रहने वाली है. लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने साबित कर दिया है कि उन्हें चैम्पियन टीम क्यों कहा जाता है.

    भारतीय पिच पर भारतीय टीम को उन्हीं के जाल में फंसाने वाली कंगारू टीम अहमदाबाद टेस्ट में अगर बाज़ी पलटने की उम्मीद कर रही होगी, तो लायन इस उम्मीद की सबसे चमकदार किरण हैं.

  10. चुनाव में जीत के बाद बोले पीएम मोदी, 'वो कहते हैं मर जा मोदी...देश कह रहा है मत जा मोदी'

    मोदी

    इमेज स्रोत, ANI

    भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर-पूर्वी राज्यों नगालैंड और त्रिपुरा के विधानसभा चुनावों में अपना बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सरकार बनाने की ओर क़दम बढ़ा दिया है. मेघालय में भी पार्टी ने अपना प्रदर्शन बरक़रार रखा है और पिछले बार की तरह ही दो सीट जीत कर सत्ता के खेल में दमखम आज़मा रही है.

    इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित ख़बर के मुताबिक़, त्रिपुरा में जहां बीजेपी अपने दम पर सरकार बनाने जा रही है. वहीं, शेष दो राज्यों में वह एक जूनियर पार्टनर के रूप में सरकार में शामिल हो सकती है.

    त्रिपुरा में बीजेपी ने लेफ़्ट-कांग्रेस गठबंधन को पछाड़ते हुए 32 सीटों पर जीत हासिल की है जो बहुमत के आंकड़े से एक सीट ज़्यादा है.

    नगालैंड में बीजेपी ने अपने सीनियर पार्टनर नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के साथ सरकार में वापसी की है. इस चुनाव में एनडीपीपी को 25 और बीजेपी को 12 सीटें हासिल हुई हैं.

  11. चीन से निवेश प्रस्ताव को ना कहने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने कहा- राष्ट्रहित में लिया फ़ैसला

    चीन ऑस्ट्रेलिया

    इमेज स्रोत, Getty Images

    एक माइनिंग प्रोजेक्ट में चीनी निवेश के प्रस्ताव को इनकार करने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने कहा है कि विदेश निवेश को मंज़ूरी देने के सभी फ़ैसले राष्ट्रहित को ध्यान में रखते हुए लिए जाते हैं.

    हालांकि ऑस्ट्रेलिया ने ये भी कहा है कि वो चीन के साथ व्यापार वार्ताओं को जारी रखना चाहता है.

    रेयर अर्थ्स (दुर्लभ मृदा तत्व) का खनन करने वाली एक माइनिंग कंपनी में चीनी के निवेश प्रस्ताव को ऑस्ट्रेलिया ने मना कर दिया था जिस पर बीजिंग ने विरोध दर्ज कराया था.

    ऑस्ट्रेलिया के ट्रेजरर जिम काल्मर्स ने बुधवार को कहा कि चीनी निवेश को बढ़ाने के प्रस्ताव को फॉरेन इन्वेस्टमेंट रिव्यू बोर्ड की सलाह के बाद नामंजूर किया गया था.

    चीन ऑस्ट्रेलिया

    इमेज स्रोत, Getty Images

    चीन के माइनिंग इन्वेस्टर युशियाओ वु की सिंगापुर रजिस्टर्ड फर्म युशियाओ फंड ने ऑस्ट्रेलियाई कंपनी नॉर्दर्न मिनरल्स में अपनी हिस्सेदारी 9.92 फीसदी से बढ़ाकर 19.9 फीसदी करने का प्रस्ताव दिया था. जिसे राष्ट्रीय हितों के आधार पर खारिज कर दिया गया.

    चीनी अख़बार साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि चीन ने इस फ़ैसले का विरोध किया है.

    ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को समाचार एजेंसी रॉयटर्स से कहा, "निवेश के सभी फ़ैसले ऑस्ट्रेलिया के हितों और नियम कायदों को ध्यान में रखते हुए लिए जाते हैं." ऑस्ट्रेलिया में चीनी दूतावास ने फिलहाल इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है.

  12. राहुल गांधी कैम्ब्रिज में बोले, 'मोदी देश को बर्बाद कर रहे हैं'

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, Inc

    ब्रिटेन की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में लेक्चर देने गए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर फिर गंभीर आरोप लगाए हैं.

    यूनिवर्सिटी लेक्चर का वीडियो कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सैम पित्रोदा ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया है.

    इस वीडियो में राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा, भारतीय लोकतंत्र, मीडिया, न्यायपालिका जैसे कई मुद्दों पर बात की है.

    राहुल गांधी ने मोदी सरकार की नीतियों की तारीफ़ और आलोचना को लेकर अपनी राय दी.

  13. अमेरिका, भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री बोले- रूस को इसकी इजाजत नहीं दी जा सकती है...

    भारत और अमेरिका

    इमेज स्रोत, ANI

    अमेरिका, भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्रियों की शुक्रवार को नई दिल्ली में हुई बैठक के बाद बयान जारी किया गया है.

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार क्वैड देशों के इस समूह ने कहा है कि परमाणु हथियारों का इस्तेमाल या इस्तेमाल की धमकी को स्वीकार नहीं किया जा सकता है.

    वहीं, बैठक में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि रूस को बिना कोई दंड दिए युद्ध करने की इजाजत नहीं दी जा सकती है.

    फरवरी के आख़िरी हफ़्ते में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ऐतिहासिक परमाणु हथियार नियंत्रण समझौते को निलंबित कर दिया था और न्यूक्लियर टेस्ट फिर से करने की धमकी दी थी.

    क्वैड देशों के विदेश मंत्रियों की फ़ाइल फोटो

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, क्वैड देशों के विदेश मंत्रियों की फ़ाइल फोटो

    अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने भारत में एक कार्यक्रम के दौरान कहा, "अगर हम रूस को बिना कोई दंड दिए ऐसा करने की छूट देते रहे जो वो यूक्रेन में कर रहा है तो दुनिया में हमलावरों को यही संदेश जाएगा कि वे ऐसा करके बच जाएंगे."

    जी-20 देशों की नई दिल्ली में मीटिंग के इतर ब्लिंकन ने क्वैड समूह के देशों के अपने समकक्षों के साथ मुलाकात की. इससे एक दिन पहले ब्लिंकन ने दिल्ली में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात की.

    साल भर पहले यूक्रेन का संघर्ष शुरू होने के बाद दोनों नेताओं की ये पहली मुलाकात थी. एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि इस संक्षिप्त सी मुलाकात में ब्लिंकेन ने रूस से अपील की कि वो युद्ध खत्म कर दे.

    हालांकि रूसी समाचार एजेंसियों का रूस के विदेश मंत्रालय के हवाले से कहना है कि लावरोव और ब्लिंकन की मुलाकात दस मिनट से भी कम समय के लिए हुई थी और इस दौरान किसी सौदेबाज़ी पर कोई चर्चा नहीं हुई.

  14. BBC Hindi: बीते हफ़्ते की वो ख़बरें, जो शायद आप मिस कर गए

    सलहौतुओनुओ और हेकानी जाखलू

    इमेज स्रोत, Social media

    इमेज कैप्शन, सलहौतुओनुओ और हेकानी जाखलू

    नमस्कार!

    उम्मीद है कि आप स्वस्थ होंगे और आपके आस-पास सब अच्छा होगा.

    हमें मालूम है कि हफ़्ते भर आपके पास वक़्त की कुछ कमी रही होगी.

    इस वजह से आप देश दुनिया की अहम ख़बरों को देख या पढ़ नहीं पाए होंगे.

    इसीलिए हम लाए हैं आपके लिए बीते हफ़्ते की कुछ अहम ख़बरें. शायद इन ख़बरों में से कुछ पर आपकी नज़र नहीं गई होगी.

  15. ऑस्ट्रेलिया पहुँचा वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फ़ाइनल में, भारत को करना होगा इंतज़ार

    ऑस्ट्रेलिया

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इंदौर टेस्ट में भारत के ख़िलाफ़ जीत हासिल करने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फ़ाइनल में जगह बना ली है.

    वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फ़ाइनल लंदन के ओवल में होगा.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    मुकाबले में दूसरी टीम कौन सी होगी, इसका फ़ैसला भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले चौथे टेस्ट मैच के बाद होगा. फ़ाइनल में जगह बनाने के लिए भारत को चौथा टेस्ट मैच जीतना होगा.

    अगर भारत ये मैच नहीं जीतता है तो फ़ाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम का फ़ैसला न्यूज़ीलैंड और श्रीलंका टेस्ट सिरीज़ के बाद होगा.

    श्रीलंका को इस महीने न्यूज़ीलैंड में दो टेस्ट मैचों की सिरीज़ खेलनी है.

    भारत के फ़ाइनल में ना पहुंचने की स्थिति में श्रीलंका को वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फ़ाइनल में जगह बनाने के लिए न्यूज़ीलैंड को 2-0 से हराना होगा.

    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफ़ी के तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को नौ विकेट से हरा दिया है.

    टेस्ट सिरीज़ में भारतीय टीम 2-1 से आगे चल रही है.

  16. ब्रेकिंग न्यूज़, #IndvsAus: ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टेस्ट मैच में भारत को हराया

    क्रिकेट

    इमेज स्रोत, Getty Images

    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफ़ी के तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हरा दिया है.

    ऑस्ट्रेलिया ने भारत को नौ विकेट से हराया है.

    मैच के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के सामने जीतने के लिए सिर्फ़ 76 रन बनाने का लक्ष्य था, जिसे मेहमान टीम ने मैच के शुरुआती घंटों में ही हासिल कर लिया.

    पहली पारी में 109 रन बनाकर ऑलआउट होने वाली टीम इंडिया दूसरी पारी में 163 रन ही बना सकी थी.

    वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम ने बाद में बल्लेबाज़ी करते हुए पहली पारी में 197 रन बनाए थे.

    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफ़ी में टीम इंडिया 2-1 से आगे चल रही है.

  17. धोनी, अभिषेक बच्चन, माधुरी दीक्षित जैसी हस्तियों के नाम पर ठगी कैसे हुई?

    धोनी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, धोनी

    भारत की कई मशहूर हस्तियों का नाम इस्तेमाल करके साइबर धोखाधड़ी के मामले सामने आए हैं.

    जालसाज़ों के एक ग्रुप पर कई बॉलीवुड एक्टर और क्रिकेटर्स के पैन कार्ड डिटेल्स का इस्तेमाल कर ठगी करने का आरोप है.

    इन हस्तियों में महेंद्र सिंह धोनी,अभिषेक बच्चन, शिल्पा शेट्टी, माधुरी दीक्षित, इमरान हाशमी का नाम शामिल है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, डीसीपी रोहित मीणा ने इस बारे में जानकारी दी है. मीणा ने कहा, ''जांच अभी जारी है, ऐसे में इस केस पर अभी ज़्यादा कह नहीं सकते.''

    दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने पीटीआई को बताया कि गिरफ़्तार हुए अभियुक्तों में पुनीत, मोहम्मद आसिफ, सुनील कुमार, पंकज मिश्रा, विश्व भास्कर शर्मा के नाम शामिल हैं.

    अभियुक्तों ने कुछ मशहूर हस्तियों के ऑनलाइन उपलब्ध जीएसटी नंबर से उनके पैन कार्ड की डिटेल्स निकालीं और फिर पुणे की एक कंपनी से क्रेडिट कार्ड बनवाए.

    कंपनी को जब तक इस बारे में पता चलता, तब तक कार्ड से क़रीब 21 लाख रुपये की शॉपिंग हो चुकी थी.

    पीटीआई को सूत्रों ने बताया कि अभियुक्तों ने मशहूर हस्तियों के गूगल पर मौजूद जीएसटी नंबर, जन्मतिथि का इस्तेमाल किया और फिर पैन कार्ड बनवाकर उन पर अपनी तस्वीर लगा दी.

    उदाहरण के लिए एक पैन कार्ड में अभिषेक बच्चन का पैन कार्ड नंबर, जन्मतिथि थी मगर फोटो एक अभियुक्त पंकज मिश्रा की लगी हुई थी.

    क्रेडिट कार्ड दिए जाने के लिए अनिवार्य क्रेडिट स्कोर इन सभी सितारों का बिलकुल सही था, ऐसे में अभियुक्तों को क्रेडिट कार्ड मिलने में देर नहीं लगी.

  18. भारत में होने वाले क्रिकेट वर्ल्डकप पर बाबर आज़म क्या बोले?

    बाबर आज़म

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इस साल अक्टूबर-नवंबर में क्रिकेट वर्ल्ड कप भारत में होना है.

    भारत में होने वाले क्रिकेट वर्ल्डकप पर पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आज़म ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

    जियो न्यूज़ को दिए इंटरव्यू में बाबर ने कहा, ''हमारा फ़ोकस वर्ल्डकप पर है. ज़ाहिर सी बात है कि बहुत बड़ा इवेंट है और आपका सपना होता है कि आप वर्ल्डकप के लिए अच्छी तैयारी करें, फ़ोकस से खेलें और आप ये सोच बना लें कि ये वर्ल्डकप हमें उठाना है. इसके लिए हम लगे हुए हैं.''

    टीम की ग़लतियों पर बाबर आज़म बोले, ''परफ़ॉर्मेंस ऊपर नीचे होती रहती है. हर रोज़ कोशिश होती है कि अच्छा करें. ये टीम गेम है. आप सिर्फ़ दो प्लेयर पर नहीं टिके होते. पूरी टीम कोशिश कर रही होती है. मेन चीज़ ये होती है कि आपके पास मैच जिताने और लड़ने वाले प्लेयर होने चाहिए. ऊपर वाले का शुक्र है कि हमारी टीम में ऐसे लोग हैं. कोशिश करेंगे कि अपनी ग़लतियों से जल्द से जल्द सीखें.''

    बाबर आज़म को अपनी परफ़ॉर्मेंस और टीम को मिलती हार के कारण कई पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर्स की आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा है.

    अपनी आलोचनाओं पर बाबर आज़म ने कहा, ''ये चीज़ें चलती रहती हैं. किसी भी स्टेज पर ये नहीं होगा कि हर कोई आपके लिए अच्छा ही बोले. लेकिन मैं जितना चीज़ों को सकारात्मक तौर पर लेता हूं, मेरे लिए चीज़ें उतनी अच्छी रहती हैं. इससे मुझे कॉन्फिडेंस मिलता है. मेरी कोशिश यही रहती है कि सकारात्मकता से ही चीज़ों को लूं न कि कोई कमेंट पास करूं. ये ठीक भी नहीं है. हर किसी की अपनी राय होती है. वो अपनी जगह अलग सोच रहे होते हैं और मैं अलग सोच रहा होता हूं.'

    बाबर आज़म बोले- अब चीज़ें तेज़ी से बदल गई हैं. आप बदली हुई चीज़ों के हिसाब से ही सीखते हैं, बदलते हैं. जब तक ज़िंदगी है, तब तक आप सीखते रहते हैं.

    पाकिस्तान में पीएसएल यानी पाकिस्तान सुपर लीग के मैच चल रहे हैं. बाबर आज़म पेशावर ज़ाल्मी के लिए खेलते हैं.

    बाबर आज़म ने कहा, ''पीएसएल में काफ़ी अच्छा चल रहा है. कुछ मैच अच्छे नहीं गुज़रे. पर प्रोफ़ेशनली हमें ये स्वीकार करना होता है और आगे बढ़ना होता है.''

  19. ममता बनर्जी ने बताया- 2024 में टीएमसी कैसे लड़ेगी चुनाव?

    ममता बनर्जी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, ममता बनर्जी

    2024 आम चुनाव की तैयारियां राजनीतिक दलों ने शुरू कर दी हैं.

    बीजेपी के ख़िलाफ़ कांग्रेस सभी विपक्षी दलों को साथ आने की बात कहती दिखी है. पर इन सबके बीच पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने 2024 चुनावों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

    ममता बनर्जी ने कहा, ''तृणमूल कांग्रेस लोगों के समर्थन से अगले आम चुनाव में अकेले चुनाव लड़ेगी.''

    पश्चिम बंगाल में लोकसभा की 42 सीटें हैं.

    ममता बनर्जी ने कांग्रेस और सीपीएम पर बीजेपी से सांठगांठ करने का आरोप लगाया.

    त्रिपुरा में कांग्रेस और सीपीएम मिलकर चुनाव लड़े थे. इसके बावजूद राज्य में बीजेपी सरकार बनाने में सफ़ल रहेगी.

    टीएमसी प्रमुख ममता ने कहा, ''अगर ऐसे बेमेल गठबंधन होंगे, तब कांग्रेस बीजेपी से कैसे लड़ेगी? लेफ़्ट बीजेपी से कैसे लड़ेगी?''

    पश्चिम बंगाल की सारदिघी सीट उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की जीत हुई थी.पहले ये सीट टीएमसी के पास थी.

    ममता बनर्जी ने कहा, ''2024 में हम जनता और टीएमसी के बीच गठबंधन देखेंगे. हम किसी दूसरे राजनीतिक दल के साथ नहीं जाएंगे. हम लोगों के समर्थन से अकेले चुनाव लड़ेंगे.''

    2019 आम चुनाव में पश्चिम बंगाल में टीएमसी ने 42 में से 22 और बीजेपी ने 18 लोकसभा सीटें जीती थीं.

    वहीं 2021 विधानसभा चुनाव में माना जा रहा था कि बंगाल की सत्ता बीजेपी को मिल सकती है पर ममता बनर्जी ने एक बार फिर सरकार में वापसी की थी.

  20. #IndvsAus: तीसरा दिन और ऑस्ट्रेलिया के सामने टार्गेट सिर्फ़ 76 रन

    बॉर्डर-गावस्कर सिरीज़ का तीसरा टेस्ट

    इमेज स्रोत, Getty Images

    बॉर्डर-गावस्कर सिरीज़ का तीसरा टेस्ट इंदौर में खेला जा रहा है.

    आज टेस्ट मैच का तीसरा दिन है और भारत की टीम के पास केवल 75 रनों की बढ़त है जिसे बनाना ऑस्ट्रेलिया के लिए कोई बड़ी चुनौती नहीं.

    पहली पारी में 109 रन बनाकर ऑलआउट होने वाली टीम इंडिया दूसरी पारी में 163 रन ही बना सकी थी.

    वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम ने बाद में बल्लेबाज़ी करते हुए पहली पारी में 197 रन बनाए थे.

    अब टेस्ट मैच के तीसरे दिन यानी आज ऑस्ट्रेलिया की टीम को जीत के लिए 76 रन बनाने होंगे.

    अगर भारतीय गेंदबाज़ों ने बड़ा कमाल नहीं किया तो ऑस्ट्रेलिया की टीम तीसरा टेस्ट जीत सकती है और सिरीज़ में अपना खाता भी खोल सकती है.

    बॉर्डर-गावस्कर सिरीज़ में टीम इंडिया 2-0 से आगे चल रही है.