दिल्ली में मिले क्वाड के विदेश मंत्री, चीन ने दी ये प्रतिक्रिया

चीन ने कहा कि शांति और विकास को देखते हुए देशों के बीच सहयोग होना चाहिए ना कि कुछ देशों को लेकर ब्लॉक्स बना लेने चाहिए.

लाइव कवरेज

विकास त्रिवेदी and कमलेश मठेनी

  1. दिल्ली में मिले क्वाड के विदेश मंत्री, चीन ने कसा तंज

    चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग

    इमेज स्रोत, CHINESE MINISTRY OF FOREIGN AFFAIRS

    इमेज कैप्शन, चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग

    चीन ने अमेरिका, भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान के समूह क्वाड की फिर से आलोचना की है.

    चीन ने कहा कि शांति और विकास को देखते हुए देशों के बीच सहयोग होना चाहिए ना कि कुछ देशों को लेकर ब्लॉक्स बना लेने चाहिए.

    दिल्ली में क्वाड की बैठक हुई थी जिसमें चारों देशों के विदेश मंत्री शामिल हुए थे. इस बैठक में भारत-प्रशांत क्षेत्र की स्थिति की व्यापक समीक्षा की गई.

    भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस बैठक की अध्यक्षता की थी. बैठक के बाद जारी एक संयुक्त बयान में चारों देशों ने मुक्त और खुले भारत-प्रशांत क्षेत्र के लिए प्रतिबद्धता जाहिर की.

    इसके जवाब में चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने मीडिया में बयान जारी करते हुए कहा कि चीन कई मौकों पर क्वाड को लेकर अपना पक्ष रख चुका है.

    उन्होंने कहा, ''हम मानते हैं कि शांति और विकास बना रहे. इसे देखते हुए देशों के बीच सहयोग होना चाहिए ना कि कुछ देशों का बहिष्कार करने वाले ब्लॉक्स बनाने चाहिए.''

    ''हमें उम्मीद करते हैं कि कुछ देश एक क्षेत्र में स्थित देशों के बीच सुरक्षा और परस्पर विश्वास में योगदान के लिए ज़्यादा काम कर सकते हैं जिससे क्षेत्रीय शांति और स्थिरता बनी रहे.''

  2. कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी के दिए भाषण पर बीजेपी ने उठाए सवाल

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, ANI

    बीजेपी नेता अमित मालवीय के साथ-साथ कई बीजेपी नेताओं ने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दिए भाषण पर सवाल उठाए हैं.

    अमित मालवीय ने ट्वीट करते हुए लिखा, "राहुल गांधी ने चीन के अधिनायकवाद को बेशर्म तरीके से सही ठहराया. वे सामाजिक सद्भाव को चीनी मूल्य कह रहे हैं. व्यक्तिगत स्वतंत्रता उनके विचारों के केंद्र में नहीं है. वे नहीं चाहते कि चीजें नियंत्रण के बाहर हो जाएं भले ही वो क़ानून सम्मत क्यों ना हैं. उतनी क़ानून सम्मत जितनी अमेरिका के लिए व्यक्तिगत स्वतंत्रता है."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    दरअसल, राहुल गांधी अपने भाषण में चीन और अमेरिका की तुलना कर रहे थे. इस तरह तुलना करते हुए उन्होंने अमेरिका के बरक्स चीन को शांति प्रिय देश बताया.

    राहुल गांधी ने उदाहरण देते हुए समझाया कि जहां चीन में हम देखते हैं कि इंफ्रास्ट्रक्चर, रेलवे, एयरपोर्ट यह सब कुछ प्रकृति से जुड़ा हुआ है, वहीं जब बात अमेरिका की आती है तो वह खुद को प्रकृति से बड़ा मानता है.

    उन्होंने कहा कि यह बताना काफ़ी है कि चीन शांति में कितनी दिलचस्पी रखता है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि चीन की सरकार एक कॉरपोरेशन की तरह काम करती है.

    इसके अलावा कई चीजों का जिक्र राहुल गांधी ने अपने भाषण में किया. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भारत के विचार को खत्म करने का आरोप लगाया और कहा कि भारत में एक ही विचार को थोपने की कोशिश की जा रही है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    कांग्रेस पार्टी ने भी अपने नेता का बचाव करते हुए कहा कि राहुल गांधी लोकतंत्र को मजबूत करने की बात कर रहे हैं.

    पार्टी का कहना है कि राहुल गांधी बता रहे हैं कि लोकतंत्र में एजेंसियों का निष्पक्ष रहना जरूरी है.

  3. नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड ने इस मामले में मांगी भारत से मदद

    नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल 'प्रचंड'

    इमेज स्रोत, PRAKASH SINGH

    इमेज कैप्शन, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल 'प्रचंड'

    नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल 'प्रचंड' ने शुक्रवार को भारत से आयुर्वेद के शोध और अन्वेषण में मदद मांगी है.

    सातवीं अंतरराष्ट्रीय आयुर्वेद कांग्रेस के उद्घाटन के दौरान 'प्रचंड' ने इसका ज़िक्र किया.

    उन्होंने कहा कि उनकी सरकार आयुर्वेद को लोकप्रिय बनाकर स्वास्थ्य पर्यटन को बढ़ावा देगी. साथ ही ज़रूरी औषधीय जड़ी-बूटियों के आयात और निर्यात को व्यवस्थित करने के लिए निर्णय लेगी.

    शुक्रवार से शुरू हुए इस कार्यक्रम में नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव भी शामिल हुए.

    प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल ने आयुर्वेद के अनुसंधान और अन्वेषण में नेपाल की मदद करने के लिए भारत के आयुष मंत्रालय से सहयोग मांगा.

    उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने आयुष मंत्रालय की स्थापना करके आयुर्वेद को प्राथमिकता दी है और इसे बढ़ावा दिया है.

    उन्होंने नेपाल की सबसे पुरानी आयुर्वेदिक दवा बनाने वाली कंपनी सिंहदरबार वैद्यखाना (वर्तमान में सिंहदरबार वैद्यखाना विकास समिति) को जीवंत बनाने और इसे राष्ट्रीय गौरव परियोजना के रूप में उन्नत करने का वादा किया.

    उन्होंने कहा, ''राष्ट्रीय आयुर्वेद अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र को पूरी तरह संचालित करने और देशी जड़ी-बूटियों पर शोध तेज करने की ज़रूरत को देखते हुए नीतिगत निर्णय लिए जाएंगे.''

  4. रूसी सेना की मदद करने वाली प्राइवेट आर्मी वाग्नार ग्रुप ने यूक्रेन के बाखमुत को घेरा

    यूक्रेन रूस युद्ध

    इमेज स्रोत, GETTY IMAGES

    यूक्रेन की जंग में रूसी सेना की मदद कर रहे वाग्नार ग्रुप ने दावा किया है कि उनके लड़ाकों ने बाखमुत को चारों तरफ़ से घेर लिया है.

    पूर्वी यूक्रेन का ये शहर हाल के हफ़्तों में कड़ी लड़ाई का केंद्र रहा है.

    वागनर ग्रुप के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन ने कहा है कि शहर से बाहर निकलने का अब केवल एक ही रास्ता रह गया है.

    उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति से अपने सैनिकों को वापस बुलाने की भी मांग की है.

    दूसरी तरफ़ यूक्रेन ने भी ये माना है कि बखमुत में उसके सैनिक भीषण दबाव की स्थिति में लड़ रहे हैं और उन्हें वहां मोर्चे से पीछे हटना पड़ सकता है.

    बखमुत की लड़ाई में दोनों ही पक्षों को जानमाल का भारी नुक़सान हुआ है.

    कई संवादाताओं का कहना है कि बखमुत का एक प्रतीकात्मक महत्व है. इसकी रणनीतिक अहमियत वैसी नहीं है.

  5. पाकिस्तान के वित्त मंत्री ने कहा - न डिफॉल्ट किया है न करेगा देश

    इसहाक़ डार

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, इसहाक़ डार

    अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष यानी आईएमएफ़ से एक अरब अमेरिकी डॉलर के कर्ज़े का इंतज़ार कर रहे पाकिस्तान के वित्त मंत्री इसहाक़ डार ने कहा है कि पाकिस्तान ने न तो अब तक कभी डिफॉल्ट किया है और न ही करेगा.

    वित्त मंत्री ने देश की अर्थव्यवस्था को डुबोने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान को ज़िम्मेदार ठहराया है.

    उन्होंने कहा कि शहबाज़ शरीफ़ सरकार ने तो देश को बचाने के लिए कई सैद्धांतिक फ़ैसले लिए हैं.

    पाकिस्तान के आर्थिक हालात पर एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ने कहा है कि उनकी सरकार देश के हितों को सर्वोपरि रख रही है.

    उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा - न तो हमने कभी डिफॉल्ट किया है और न ही करेंगे. ये सच है कि हम काफ़ी मुश्किल हालात में थे और अब भी हैं.

    इमरान ख़ान को घेरते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि उनकी पार्टी देश का साथ देने के बजाय पाकिस्तान के डिफॉल्ट होने का राग अलाप रही है.

  6. अदानी समूह में निवेश करने वाली अमेरिकी कंपनी से उसके क्लाइंट ने पूछे सवाल

    अदानी समूह

    इमेज स्रोत, GETTY IMAGES

    अदानी समूह की कंपनियों में निवेश करने वाली अमेरिकी कंपनी जीक्यूजी से उसके एक क्लाइंट ने इस निवेश को लेकर पूछताछ की है.

    अमेरिकी एसेट मैनेज़मेंट फ़र्म जीक्यूजी ने अदानी समूह में 1.87 अरब डॉलर का निवेश किया है जिससे शुक्रवार को अदानी समूह के शेयरों में तेज़ी भी देखी गई.

    लेकिन, जीक्यूजी के क्लाइंट ऑस्ट्रेलियन पेंशन फंड ने इस निवेश को लेकर सवाल पूछे हैं. जीक्यूजी ने कम से कम चार बड़े ऑस्ट्रेलियाई पेंशन फंड की ओर से पैसा जुटाया है.

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक जीक्यूजी के चेयरमैन और चीफ़ इंवेस्टमेंट ऑफ़िसर राजीव जैन ने जवाब दिया है कि कंपनी ने अदानी समूह को लेकर गहराई से पड़ताल की है और वो हिंडनबर्ग की रिपोर्ट से सहमत नहीं हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    जीक्यूजी कवर करने वाले मॉर्निंगस्टार के विश्लेषक शॉन लेर कहते हैं, ''राजीव जैन के इस फ़ैसले से हो सकता है कि कुछ लोग जीक्यूजी में निवेश करना पसंद ना करें लेकिन उनके अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए कुछ लोग उसमें निवेश करना भी चाहेंगे.''

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, फंडिंग जुटाने की अदानी समूह की काबिलियत से जुड़ी शंकाओं को जीक्यूजी के फ़ैसले के बाद विराम लगा है.

    निवेशकों का भरोसा जुटाने के लिए अदानी समूह अपनी पूरी कोशिश कर रहा है.

    शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद अदानी समूह की कंपनियों की मार्केट वैल्यू में 130 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई थी.

  7. बेलारूस में नोबेल पुरस्कार पाने वाले एक एक्टिविस्ट को दस साल की सजा

    आलेस बियालियात्स्की

    इमेज स्रोत, EPA

    इमेज कैप्शन, आलेस बियालियात्स्की

    बेलारूस में एक कोर्ट ने नोबेल पुरस्कार पाने वाले आलेस बियालियात्स्की को दस साल जेल की सजा सुनाई है.

    उन पर बेलारूस में गलत तरीक़े से पैसा लाने और विरोध प्रदर्शनों को वित्तीय मदद देने का आरोप लगाया गया है.

    हालांकि, आलेस बियालियात्स्की ने इन आरोपों से इनकार किया है.

    आलेस एक लोकतंत्र समर्थक एक्टिविस्ट हैं और उनके एक मानवाधिकार समूह ने साल 2020 में बेलारूस में हुए विरोध प्रदर्शनकारियों को क़ानूनी और वित्तीय मदद दी थी.

    उनके डिप्टी वेलियांत्सिन स्टेफ़ानोविच को नौ साल और एक अन्य एक्टिविस्ट उलादज़िमीर लाब्कोविच को सात साल जेल की सजा सुनाई गई है.

    बेलारूस से निष्कासित नेता स्वेतलाना तिखानोवस्काया ने इस फ़ैसले को शर्मनाक अन्यायपूर्ण बताया है.

    विपक्ष बेलारूस के नेता एलेक्ज़ेंडर लुकाशेंको पर विपक्षियों की आवाज़ दबाने का आरोप लगाता है.

  8. दिनभर: जी20 में आखिर क्यों जारी नहीं हुआ साझा बयान?

    जी20 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में नहीं जारी हुआ साझा बयान, क्या रही वजह?

    यूक्रेन मुद्दे पर एक बार फिर रूस और चीन ने जताई आपत्ति, लेकिन साझा बयान न आने के क्या हैं मायने?

  9. भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: इंदौर की पिच को आईसीसी ने बताया ख़राब

    क्रिकेट

    इमेज स्रोत, ANI

    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हो रही बॉर्डर गावस्कर सिरीज़ का तीसरा टेस्ट मैच इंदौर में खेला गया. पांच दिनों का ये मैच तीसरे दिन ही ख़त्म हो गया.

    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने इंदौर की पिच को ख़राब बताया है. दोनों ही टीमों के फिरकी गेंदबाज़ों को पहले ही दिन से पिच से मदद मिलनी शुरू हो गई थी.

    और इसका नतीज़ा ये निकला कि पूरे मैच में गिरे 31 विकेट्स में 26 स्पिनरों के खाते में गए. और मैच तीसरे दिन के पहले सेशन में ही ख़त्म हो गया.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    तेज़ गेंदबाज़ों को केवल चार ही विकेट से संतोष करना पड़ा जबकि एक खिलाड़ी रन आउट हुआ. इंदौर के होल्कर स्टेडियम को आईसीसी के मैच रेफरी ने तीन डिमेरिट्स प्वॉयंट दिए हैं.

    बीसीसीआई के पास इस रिपोर्ट को चुनौती देने के लिए अब 14 दिनों का वक्त है.

  10. सुप्रीम कोर्ट ने विजय माल्या की याचिका ठुकराई, क्या है मामला

    विजय माल्या

    इमेज स्रोत, ANI

    सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कारोबारी विजय माल्या की एक याचिका को ठुकरा दिया है.

    इस याचिका में विजय माल्या ने मुंबई की एक अदालत में उन्हें 'भगोड़ा आर्थिक अपराधी' घोषित करने और उनकी संपत्ति की ज़ब्ती से संबंधित चल रही कार्यवाही को चुनौती दी थी.

    विजय माल्या की पैरवी कर रहे वकील ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि उन्हें इस याचिका को लेकर अपने मुवक्किल की ओर से कोई निर्देश नहीं मिल रहा है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने माल्या की ओर से दायर की गई याचिका खारिज कर दी.

    जस्टिस अभय एस ओक और जस्टिस राजेश बिंदल ने कहा, "याचिकाकर्ता के वकील ने बताया कि उन्हें उनकी तरफ़ से कोई निर्देश नहीं मिल रहा है. इस स्टेटमेंट के बाद याचिका खारिज की जाती है."

    मुंबई की एक पीएमएलए (प्रिवेंशन ऑफ़ मनी लॉन्ड्रिंग ऐक्ट) कोर्ट में प्रवर्तन निदेशालय ने विजय माल्या को फ्यूजिटिव इकोनॉमिक ऑफेंडर्स एक्ट, 2018 के तहत 'भगोड़ा' घोषित कराने के लिए याचिका दायर की थी.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    पांच जनवरी, 2019 को अदालत ने इस क़ानून के तहत विजय माल्या को भगोड़ा घोषित कर दिया गया.

    इस क़ानून के तहत अगर किसी व्यक्ति को भगोड़ा घोषित कर दिया जाता है तो अभियोजन एजेंसी उसकी संपत्ति ज़ब्त कर सकती है.

    विजय माल्या मार्च, 2016 में ब्रिटेन चले गए थे. भारत में उन पर 9000 करोड़ रुपये के लोन डिफॉल्ट की कार्रवाई चल रही है.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

  11. चीन में क्यों ग़ायब हो रहे हैं अरबपति?

    वीडियो कैप्शन, चीन में क्यों ग़ायब हो रहे हैं अरबपति?

    चीन के लापता बताए जा रहे अरबपति बाओ फान की कंपनी चाइना रेनेशां होल्डिंग्स ने दावा किया है कि उनके संस्थापक फान इन दिनों चीनी अधिकारियों की ओर से की जा रही जांच में सहयोग कर रहे हैं.

    हालांकि चीन के लिहाज़ से ये कोई पहली घटना नहीं है.

    लेकिन ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब किसी चीनी अरबपति के गायब होने की खबरें फैली हैं.

    इससे पहले भी कई चीनी कारोबारी अरबपति गायब हो चुके हैं. आखिर क्या है इसकी वजह?

  12. मनीष सिसोदिया आबकारी नीति मामले में जमानत के लिए पहुंचे ट्रायल कोर्ट

    मनीष सिसोदिया

    इमेज स्रोत, ANI

    दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आज ट्रायल कोर्ट में नियमित जमानत के लिए याचिका दायर की है.

    सिसोदिया इस समय नई आबकारी नीति को लेकर सीबीआई की पांच दिनों की रिमांड पर है.

    मनीष सिसोदिया को पिछले हफ़्ते सीबीआई ने नई आबकारी नीति बनाने और उसे लागू करने में अनियमितताओं के आरोप में गिरफ़्तार किया था.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    उनके वकील के मुताबिक शनिवार को जमानत पर सुनवाई होगी.

    उन्हें रिमांड ख़त्म होने पर शनिवार को अदालत में पेश होने के लिए कहा गया है.

    इससे पहले 27 फरवरी को अदालत ने सिसोदिया को सीबीआई रिमांड पर भेजने से पहले निर्देश दिए थे कि उनसे ऐसी जगह पर पूछताछ की जाए जहां सीसीटीव लगा हो.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देश के अनुरूप पूछताछ हो और वो वीडियो फुटेज सीबीआई संभाल कर रखे.

    मनीष सिसोदिया की गिरफ़्तारी का आम आदमी पार्टी विरोध कर रही है.

    पार्टी ने मनीष सिसोदिया पर लगे आरोपों को गलत बताया है और बीजेपी पर राजनीतिक कारणों से गिरफ़्तारी कराने का आरोप लगाया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    हालांकि, बीजेपी ने इन आरोपों से इनकार करते हुए आप सरकार को भ्रष्टाचारी कहा है.

    गिरफ़्तारी के दो दिन बाद मनीष सिसोदिया और पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन ने इस्तीफ़ा दे दिया था.

    सत्येंद्र जैन भी मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जेल में बंद हैं.

  13. अल सल्वाडोर की मेगा जेल का वीडियो हो रहा है वायरल, आपने देखा...

    वीडियो कैप्शन, अल सल्वाडोर की मेगा जेल का वीडियो हो रहा है वायरल, आपने देखा...?

    अल सल्वाडोर के राष्ट्रपति ने कुख्यात माफ़िया गिरोहों के ख़िलाफ़ अभियान छेड़ रखा है.

    इस मेगा जेल में चालीस हज़ार कैदियों को रखा जा सकता है.

    इस जेल का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी दहल उठेंगे.

  14. उमेश पाल मर्डर केस: अतीक अहमद के एक और 'सहयोगी' के घर पर चला बुलडोज़र

    अतीक अहमद के एक और कथित सहयोगी के घर पर चला बुलडोज़र

    इमेज स्रोत, ANI

    उत्तर प्रदेश में बाहुबली नेता अतीक अहमद के एक और कथित सहयोगी की संपत्ति पर बुलडोज़र चलाया गया है.

    प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए बुलडोज़र चलाया.

    उमेश पाल की हत्या के मामले में राज्य सरकार पिछले कुछ दिनों से बुलडोज़र चलाने की कार्रवाई कर रही है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इससे पहले खालि ज़फ़र और सफ़दर के घर को निशाना बनाया गया था.

    इन दोनों को अतीक अहमद का सहयोगी बताया जा रहा है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    24 फरवरी को प्रयागराज में बसपा विधायक राजू पाल मर्डर केस के मुख्य गवाह उमेश पाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

    इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज की घटना के लिए समाजवादी पार्टी की आलोचना करते हुए कहा था कि वे राज्य में माफिया को मिट्टी में मिला देंगे.

  15. दक्षिण चीन सागर और यूक्रेन युद्ध पर क्या बोले क्वाड के सदस्य देश

    जयशंकर, ब्लिंकन

    इमेज स्रोत, Twitter/DrSJaishankar

    भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्रियों ने क्वाड के तहत हुई बैठक में यूक्रेन युद्ध का शांतिपूर्ण समाधान को लेकर अपना समर्थन जताया है.

    भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर की अध्यक्षता में हुई इस बैठक के बाद एक साझा बयान जारी किया गया है.

    इस बयान में यूक्रेन और म्यांमार में जारी संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के पुरजोर समर्थन से लेकर उत्तर कोरिया की ओर से दागी जाने वाली मिसाइलों की निंदा शामिल है.

    ये मीटिंग एक ऐसे समय पर हुई है जब पश्चिमी देशों और चीन के बीच तनाव बढ़ा हुआ है.

  16. अमेरिकी कंपनी से निवेश के बाद शुक्रवार को अदानी समूह के शेयर चढ़े

    अदानी समूह

    इमेज स्रोत, Reuters

    अदानी समूह की कंपनियों में अमेरिकी एसेट मैनेज़मेंट फ़र्म जीक्यूजी पार्टनर्स की ओर से 1.87 अरब डॉलर के निवेश के फ़ैसले के बाद शुक्रवार को उसके शेयरों में तेज़ी देखी गई.

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, फंडिंग जुटाने की अदानी समूह की काबिलियत से जुड़ी शंकाओं को जीक्यूजी पार्टनर्स के फ़ैसले के बाद विराम लगा है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    निवेशकों का भरोसा जुटाने के लिए अदानी समूह अपनी पूरी कोशिश कर रहा है.

    शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद अदानी समूह की कंपनियों की मार्केट वैल्यू में 130 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई थी.

  17. कर्नाटक में बीजेपी विधायक के घर और दफ़्तर पर छापा, अब तक 10 करोड़ रुपये बरामद

      • Author, इमरान क़ुरैशी
      • पदनाम, बेंगलुरु से, बीबीसी हिंदी के लिए
    बीजेपी विधायक के घर और दफ़्तर पर छापा

    इमेज स्रोत, ANId

    कर्नाटक में लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के मामले में बीजेपी विधायक के मदाल विरुपकक्षाप्पा और उनके बेटे को मुख्य अभियुक्त बनाया है. इस मामले में अब तक 10 करोड़ रुपये बरामद हो चुके हैं.

    विधायक के मदाल विरुपकक्षाप्पा ने कर्नाटक सोप्स एंड डिटरजेंट लिमिटेड के चेयरमैन के पद से भी इस्तीफ़ा दे दिया है. ये एक सरकारी कंपनी है मशहूर मैसूर सैंडल सोप बनाती है.

    के मदाल विरुपकक्षाप्पा के दफ़्तर और घर पर गुरुवार को छापा मारा गया था जो शुक्रवार तक चला. कर्नाटक विधानसभा चुनाव से दो महीने पहले भ्रष्टाचार का मामला आना बीजेपी के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    कांग्रेस कर्नाटक में बीजेपी के लिए ''40 प्रतिशत कमीशन की सरकार'' नाम से अभियान चला रही है.

    इसकी शुरुआत तब हुई थी जब राज्य की कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखकर कमीशन लिए जाने का आरोप लगाया था.

    लोकायुक्त पुलिस अधिकारी ने अपनी पहचान छुपाते हुए बीबीसी हिंदी को बताया, ''चेयरमैन और उनके बेटे प्रशांत के घर से 6.10 करोड़ रुपये बरामद किए गए हैं. प्रशांत के निजी दफ़्तर से 1.62 करोड़ रुपये मिले हैं.''

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    इस मामले में पांच लोगों को गिरफ़्तार किया गया है जिसमें प्रशांत, उनके अकाउंटेंट और तीन अन्य लोग शामिल हैं. इन तीन लोगों पर रिश्वत देने का आरोप है.

    लोकायुक्त पुलिस को मिली एक गुप्त सूचना के बाद ये छापा मारा गया है और इसकी औपचारिक शिकायत भी दर्ज की गई है.

    कथित रूप से प्रशांत के 40 लाख रुपये रिश्वत लेने के बाद ये छापा मारा गया है. ऐसा दावा किया जा रहा है कि प्रशांत को रिश्वत के कुल 81 लाख रुपये लेने थे. आरोप है कि प्रशांत ने अपने पिता की जगह ये रिश्वत ली थी.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    प्रशांत खुद सरकारी नौकरी करते हैं. वो बेंगलुरु जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड में चीफ़ अकाउंटेंट हैं. इससे पहले वो एंटी करप्शन ब्यूरो में वित्तीय सलाहकार थे. इस ब्यूरो को पिछले साल भंग करके लोकायुक्त बनाया गया था.

    हालांकि, इस छापे में हैरानी की बात है कि टीवी चैनल को कैश गिनते ही वीडियो बनाने की इजाजत दी गई. ये पैसे बड़े-बड़े बैगों में दफ़्तर और घर से ले जाया गया.

    एक बीजेपी नेता ने कहा, ''ये छापा इस बात का संकेत है कि कई विधायकों के एंटी-इनकंबेंसी के चलते टिकट काटे जाएंगे. संभव है कि ये छापा पार्टी की छवि को हुए नुक़सान की भरपाई और सरकार की आलोचना का जवाब देने के लिए डाला गया हो.''

  18. COVER STORY: चीन से तनाव पर क्या सोचते हैं तवांग के लोग?

    वीडियो कैप्शन, COVER STORY: चीन से तनाव पर क्या सोचते हैं तवांग के लोग?

    अरुणाचल का तवांग साल 2022 में भारत-चीन सेना की झड़प की वजह से सुर्ख़ियों में रहा.

    हालांकि ये पहली बार नहीं था जब इस इलाके के लोग भारत-चीन के बीच किसी संघर्ष का गवाह बने.

    यहां के कई लोगों ने साल 1962 में भारत-चीन युद्ध भी देखा है.

    तवांग को लेकर तनाव का इन पर क्या असर पड़ता है, इसी की बात कवर स्टोरी में.

  19. कर्नाटक में अमित शाह की रैली: 'कब्र खुदेगी' नारे को लेकर कांग्रेस पर बरसे

    अमित शाह

    इमेज स्रोत, ANI

    बीजेपी नेता और गृह मंत्री अमित शाह ने कर्नाटक के बीदर में एक रैली के दौरान कांग्रेस पर ज़ुबानी हमला बोला. उन्होंने 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' के नारे को लेकर कांग्रेस को निशाने पर लिया.

    अमित शाह ने कहा, "कांग्रेस वालों के बयान देखो. इन लोगों के पास विजय का कोई सूत्र नहीं बचा. राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का स्तर दिन प्रतिदिन गिरता जा रहा है. क्या नारे लगा रहे हैं, मोदी तेरी कब्र खुदेगी. ये आप पार्टी वाले कहते हैं मोदी तुम मर जाओ. अरे भई, आपके कहने से क्या होगा. ऐसा कहने से ईश्वर आपकी नहीं सुनेगा. 130 करोड़ की जनता मोदी जी की लंबी आयु के लिए प्रार्थन कर रही है."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    उन्होंने कहा, "सुन लीजिए कांग्रेस वालों, राहुल गांधी जी ने चाहे जो सपना दिया हो आपको, सिद्धरमैया जी भी सुन लें, डीके शिव कुमार भी सुन लें, जितना कीचड़ मोदी जी पर उछालोगे, कमल उतना खिलकर बाहर आएगा. कमल का तो स्वभाव ही है, कीचड़ के बीच में सुगंध फैलाने का."

    अमित शाह ने इस दौरान पूर्वोत्तर के राज्यों में बीजेपी को मिली जीत का भी ज़िक्र किया और पूर्वोत्तर की जनता को धन्यवाद दिया.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    उन्होंने कहा, "पूर्वोत्तर के लिए कहा जाता था कि वहां भारतीय जनता पार्टी की एंट्री नहीं हो सकती. वहां दूसरी बार तीनों जगह पर एनडीए और भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन रही है. मोदी जी का जादू चाहे, उत्तर पूर्व हो, चाहे गुजरात हो, चाहे उत्तर प्रदेश हो, चाहे कर्नाटक हो, हर जगह सर चढ़कर बोलता है."

  20. अमेरिका: न्यूयॉर्क में क्यों आपातकाल जैसे हालात

    वीडियो कैप्शन, अमेरिका: न्यूयॉर्क में क्यों लगाना पड़ा आपातकाल?

    अमेरिका में न्यूयॉर्क शहर के मेयर ने आपाकाल की घोषणा कर दी है. इसकी वजह है वहां बड़ी तादाद में प्रवासियों का पहुंचना. पिछले साल से अब तक वहां 45 हज़ार से ज़्यादा प्रवासी पहुंचे हैं.

    अब न्यूयॉर्क के लोग बाइडन प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि वो इस प्रवासी संकट से जल्द से जल्द निपटें. देखिए बीबीसी संवाददाता नाडा तौफ़ीक की ये रिपोर्ट.