जुनैद-नासिर हत्याकांड: अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन तेज

जुनैद-नासिर हत्याकांड को 12 दिन हो गए हैं, लेकिन पुलिस अभी तक 9 में से सिर्फ एक ही अभियुक्त को गिरफ्तार कर पाई है.

लाइव कवरेज

चंदन शर्मा and अभिनव गोयल

  1. केजरीवाल का दावा- सीबीआई के ज़्यादातर अधिकारी सिसोदिया की गिरफ़्तारी के ख़िलाफ़

    केजरीवाल

    इमेज स्रोत, ANI

    आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि सीबीआई के ज़्यादातर अधिकारी मनीष सिसोदिया की गिरफ़्तारी के ख़िलाफ़ थे.

    सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर उन्होंने दावा किया है कि सिसोदिया के ख़िलाफ़ कोई सबूत न होते हुए भी उन्हें राजनीतिक दबाव में गिरफ़्तार किया गया.

    उन्होंने लिखा, ''मुझे बताया गया है कि सीबीआई के ज़्यादातर अधिकारी मनीष की गिरफ़्तारी के विरोध में थे. सभी के मन में उनके प्रति बहुत सम्मान है और उनके ख़िलाफ़ कोई सुबूत नहीं है. लेकिन उन्हें गिरफ़्तार करने का राजनीतिक दबाव इतना ज़्यादा था कि उन्हें अपने राजनीतिक आकाओं का आदेश मानना पड़ा.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को रविवार की शाम क़रीब आठ घंटों तक चली पूछताछ के बाद गिरफ़्तार कर लिया गया.

    उन पर 2021 में लाई गई आबकारी नीति में की गई कथित गड़बड़ी में शामिल होने का आरोप लगाया गया है.

    इस मामले को लेकर बीजेपी और आप दोनों आमने सामने हैं. इस मामले को लेकर बीजेपी और आम आदमी पार्टी सोमवार को पूरे देश में विरोध प्रदर्शन कर रही है.

  2. मनीष सिसोदिया के ख़िलाफ़ क्या है मामला, क्या मिलेगी ज़मानत?

    मनीष सिसोदिया

    इमेज स्रोत, Getty Images

    दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को केंद्रीय जाँच एजेंसी सीबीआई (सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन) ने रविवार को आठ घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ़्तार कर लिया था.

    मनीष को अरविंद केजरीवाल के सबसे भरोसेमंद साथी के रूप में देखा जाता है.

    दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल जिस दिल्ली मॉडल की शिक्षा नीति का प्रचार देश भर में करते हैं, उसका चेहरा मनीष ही हैं.

    देश भर में आम आदमी पार्टी के विस्तार की योजना के केंद्र में भी मनीष को ही देखा जाता है.

  3. उमेश पाल हत्याकांड: अतीक़ अहमद का परिवार दोषी पाया गया, तो उनकी पत्नी होंगी पार्टी से बाहर- मायावती

    बसपा में शामिल होतीं अतीक़ अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, बसपा में शामिल होतीं अतीक़ अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन

    पिछले हफ़्ते इलाहाबाद में हुई सनसनीखेज़ हत्या का आरोप बाहुबली नेता अतीक़ अहमद और उनके परिवार पर लगने के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि यदि अतीक़ अहमद का परिवार जांच में दोषी पाया गया, तो उनकी पत्नी को पार्टी से निकाल दिया जाएगा.

    सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर उन्होंने लिखा, ''प्रयागराज में राजू पाल की वर्षाें पहले हुई हत्या के मुक़दमे के अहम गवाह अधिवक्ता उमेश पाल व उनके गनर की हत्या के मामले में अतीक़ अहमद के लड़के एवं उनकी पत्नी के ऊपर भी एफ़आईआर दर्ज किए जाने की सूचना प्रकाशित हुई है.''

    ''बीएसपी ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुये निर्णय लिया है कि इस मामले की चल रही जाँच में दोषी साबित होते ही अतीक़ अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को फिर पार्टी से ज़रूर निकाल दिया जाएगा.''

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    'न करें इस मामले पर राजनीति'

    मायावती ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, ''यह बात भी सबको मालूम है कि कि अतीक अहमद समाजवादी पार्टी का ही प्रोडक्ट है, जिस पार्टी से वह एमपी व एमएलए आदि भी रहा है तथा अब राजू पाल की पत्नी भी बीएसपी से सपा में चली गई है, जिस पार्टी को वह मुख्य दोषी ठहराती थी. अतः इसकी आड़ में कोई भी राजनीति करना ठीक नहीं.''

    मायावती ने दावा किया है कि उनकी पार्टी किसी अपराधी को आगे नहीं बढ़ाती.

    उन्होंने लिखा है, '' साथ ही यह भी पता है कि किसी भी अपराध की सज़ा, बीएसपी द्वारा, उनके परिवार व समाज के किसी भी निर्दाेष व्यक्ति को नहीं दी जाती, किन्तु यह भी सच है कि पार्टी किसी भी जाति व धर्म के आपराधिक तत्व को बढ़ावा भी नहीं देती है.''

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  4. सेना में भर्ती की अग्निपथ योजना को चुनौती देने वाली याचिका दिल्ली हाईकोर्ट में ख़ारिज

    अग्निपथ योजना

    इमेज स्रोत, Getty Images

    सेना के तीनों अंगों में भर्ती की नई अग्निपथ योजना को चुनौती देने वाली याचिका दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को ख़ारिज कर दी है.

    दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा और जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद की खंडपीठ ने कहा कि अग्निपथ योजना में दखल देने का उन्हें कोई कारण नहीं लगता.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    हाईकोर्ट ने कहा कि वह इस योजना को चुनौती देने वाली ये याचिका ख़ारिज करते हैं.

    इससे पहले इस मामले पर हाईकोर्ट ने अपना फ़ैसला 15 दिसंबर को सुरक्षित कर लिया था.

    अदालत ने कहा कि यह योजना देशहित में बनाई गई और इसका मक़सद सशस्त्र बलों को बेहतर ढंग से तैयार करना है.

  5. मध्य एशिया और भारत दौरे पर रवाना हुए अमेरिकी विदेश मंत्री, बुधवार को पहुंचेंगे भारत

    एंटनी ब्लिंकन

    इमेज स्रोत, Reuters

    अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन मध्य एशिया के दो अहम देश कज़ाख़स्तान और उज़्बेकिस्तान के अपने पहले आधिकारिक दौरे पर रवाना हो गए हैं.

    उसके बाद वो भारत का भी दौरा करेंगे. जी20 और क्वाड के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने वो एक मार्च को नई दिल्ली पहुंचेगे. वो यहां तीन मार्च तक रहेंगे.

    इस यात्रा के दौरान वो सरकार में बैठे सीनियर अधिकारियों और सिविल सोसाइटी के लोगों के साथ भी मुलाक़ात करेंगे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    ब्लिंकन ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, ''आज मैं कज़ाख़स्तान, उज़्बेकिस्तान और भारत की यात्रा पर जा रहा हूं. विदेश मंत्री के रूप में कज़ाख़स्तान और उज़्बेकिस्तान का यह मेरा पहला दौरा होगा.''

    भारत दौरे के बारे में उन्होंने लिखा, ''मैं मध्य एशिया के देशों के साथ अपनी साझेदारी आगे बढ़ाने का उत्सुक हूं. वहां से G20 की मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लेने मैं भारत रवाना हो जाऊंगा.''

  6. मेघालय और नगालैंड में नौ बजे तक कितना हुआ मतदान, चुनाव आयोग ने बताए आंकड़े

    मतदान

    इमेज स्रोत, ECI

    मेघालय और नगालैंड की विधानसभा के लिए को हो रहे मतदान में सुबह नौ बजे तक क्रमश: 12 और 16 फ़ीसदी लोगों ने वोट डाले हैं.

    एएनआई ने चुनाव आयोग के हवाले से बताया है कि मेघालय में नौ बजे तक 12.06 प्रतिशत मतदान हुआ है. वहीं नगालैंड में 17.17 प्रतिशत मत डाले गए हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    दोनों राज्यों में सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक मतदान होना है.

    दोनों राज्यों में विधानसभा की 60-60 सीटें हैं. लेकिन दोनों जगह एक-एक सीट पर मतदान नहीं हो रहा है.

    मेघालय में एक सीट पर यूडीपी प्रत्याशी एचडीआर लिंगदोह की मौत के कारण चुनाव टाल दिया गया है. वहीं नगालैंड में बीजेपी के एक प्रत्याशी निर्विरोध चुनाव जीत गए हैं.

  7. गायब हुए चीनी अरबपति बाओ फान कहां हैं, कंपनी ने बताया

    बाओ फान

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, बाओ फान

    चीन के लापता बताए जा रहे अरबपति बाओ फान की कंपनी चाइना रेनेशां होल्डिंग्स ने दावा किया है कि उनके संस्थापक फान इन दिनों चीनी अधिकारियों की ओर से की जा रही जांच में सहयोग कर रहे हैं.

    कुछ दिनों पहले चाइना रेनेशां होल्डिंग ने बताया था कि उनके सीइओ पिछले 10 दिनों से लापता हैं. उसके बाद इस निजी बैंकिंग कंपनी के शेयर मूल्यों में क़रीब 30 फ़ीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी.

    कंपनी ने हॉन्ग कॉन्ग स्टॉक एक्सचेंज को बताया है, "बोर्ड को जानकारी मिली है कि बाओ फान इस समय चीन के कुछ अधिकारियों की ओर से की जा रही जांच में सहयोग कर रहे हैं. कंपनी चीनी अधिकारियों की ओर से किए गए विधिक अनुरोध पर उचित सहयोग उपलब्ध कराएगी."

    ये पहला मौका है जब चाइना रेनेशां होल्डिंग्स ने अपने सीइओ के गायब होने की वजहों को चीनी सरकार की ओर से की जा रही ‘जांच’ से जोड़ा है.

    हालांकि, कंपनी ने ये नहीं बताया है कि चीनी सरकार किस मामले में जांच कर रही है.

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने इस महीने की शुरुआत में बताया था कि जांच कर्ता कंपनी के पूर्व अध्यक्ष कांग लिन के ख़िलाफ़ जारी जांच के सिलसिले में बाओ फान को अपने साथ ले गए थे.

    बता दें कि चीन की सरकार पिछले कुछ महीनों में कई बड़ी टेक कंपनियों के ख़िलाफ़ कदम उठा चुकी है.

  8. इसराइल और फ़लस्तीन में हिंसा कम करने पर बनी सहमति, जॉर्डन में हुई अहम बातचीत

    इसराइल और फ़लीस्तीन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इसराइल सरकार और फ़लस्तीन प्रशासन ने हिंसा में हुई बढ़ोतरी को मिलकर कम करने का प्रयास करने का एलान किया है.

    अमेरिका और मिस्र की मौजूदगी में जॉर्डन में हुई बातचीत के बाद यह एलान हुआ है. यह बैठक जॉर्डन के एकमात्र तटीय शहर अक़ाबा में संपन्न हुई.

    इस बैठक में दोनों पक्षों के बीच विश्वास कायम करने से जुड़े क़दम उठाने पर भी सहमति बनी है. इसमें तत्काल और स्थायी शांति के लिए काम करने का निर्णय लिया गया है.

    इस साल हुई हिंसा में अब तक विद्रोहियों समेत कुल 70 लोग मारे जा चुके हैं.

    बैठक के बारे में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कुछ घंटे पहले बताया है.

    अपने ट्वीट में उन्होंने बताया, ''अक़ाबा में हुई आज की बातचीत इसराइल और फ़लस्तीन एक सकारात्मक क़दम है. तनाव कम करने और शांति बहाल करने के लिए सभी पक्षों के लिए यह अहम है.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    रविवार को भी हुई हिंसा

    हालांकि, जब यह बातचीत चल रही थी, तभी रविवार को वेस्ट बैंक में फ़लस्तीन के एक हथियारबंद शख़्स ने दो इसराइली नागरिकों की गोली मारकर हत्या कर दी.

    इसराइल ने नब्लुस के निकट हवारा गांव में हुई इस घटना को 'फ़लस्तीन का आतंकी हमला' करार दिया है.

    इसराइली सेना के अनुसार, हमलावर की तलाश की जा रही है और वेस्ट बैंक में सेना की दो और बटालियन को तैनात किया जा रहा है.

    यह भी बताया गया है कि मरने वालों में से एक इसराइली सैनिक शामिल था.

    रविवार को हुए इस हमले के कुछ घंटे बाद वहां बसे कई लोग हवारा गांव में घुस गए और पत्थरबाज़ी करने लगे. उन लोगों ने वहां मौजूद कारों और पेड़ों को आग लगा दी.

    फ़लस्तीनी सूत्रों के अनुसार, इस घटना में कम से कम 15 घर और कई कार जल गए. इस घटना से भयभीत कई परिवार अपने अपने घर छोड़कर चले गए.

    बताया जा रहा है कि इस घटना में सैकड़ों लोग घायल हुए हैं.

  9. मनीष सिसोदिया की गिरफ़्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी का पूरे देश में प्रदर्शन आज

    मनीष सिसोदिया

    इमेज स्रोत, ANI

    दिल्ली के कथित शराब घोटाले में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ़्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी ने पूरे देश में सोमवार को विरोध प्रदर्शन करने का एलान किया है.

    पार्टी के संगठन महासचिव और राज्यसभा सांसद डॉ संदीप पाठक ने एक ट्वीट में यह जानकारी दी है.

    उन्होंने लिखा, ''देश के लाखों बच्चों का भविष्य संवारने वाले महान शिक्षा मंत्री श्री मनीष सिसोदिया को फ़र्ज़ी केस में गिरफ़्तार कर लिया गया है. इसके विरोध में आम आदमी पार्टी कल पूरे देश में विरोध प्रदर्शन करेगी.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    वहीं पार्टी नेता संजय सिंह ने रविववार को एलान किया कि उत्तर प्रदेश में सोमवार को दोपहर दो बजे आंदोलन किया जाएगा.

    उन्होंने लिखा, ''साथियो, जय हिंद! जंग का एलान हो चुका है. कल यूपी के सभी ज़िलों में मोदी जी की तानाशाही के ख़िलाफ़ आंदोलन होगा. मनीष सिसोदिया की गिरफ़्तारी के ख़िलाफ़ दिन में 2 बजे प्रदर्शन होगा.''

  10. मेघालय और नगालैंड विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू, दो मार्च को आएंगे नतीजे

    मेघालय

    इमेज स्रोत, Twitter/ANI

    भारत के पूर्वोत्तर राज्य मेघालय और नगालैंड की विधानसभा चुनाव के लिए मतदान सोमवार सुबह सात बजे शुरू हो गया. समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, इन दोनों राज्यों में शाम 4 बजे तक वोट डाले जाएंगे.

    दोनों राज्यों में विधानसभा की 60-60 सीटें हैं. लेकिन दोनों जगह एक-एक सीट पर मतदान नहीं हो रहा है.

    मेघालय में एक सीट पर यूडीपी प्रत्याशी एचडीआर लिंगदोह की मौत के कारण चुनाव टाल दिया गया है. वहीं नगालैंड में बीजेपी के एक प्रत्याशी निर्विरोध चुनाव जीत गए हैं.

    मेघालय में क़रीब 22 लाख वोटर

    मेघालय में मतदाताओं की संख्या 21.75 लाख है, जिनमें 10.99 लाख महिलाएं और 10.68 लाख पुरुष हैं. राज्य में पहली बार वोट डालने वालों की तादाद 81 हज़ार है.

    यहां गारो पर्वतीय इलाक़े में सीटों की संख्या 24 है. वहीं खासी और जयंतिया पर्वतीय इलाक़ों में सीटों की कुल संख्या 36 है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    नगालैंड में 13 लाख वोटर

    वहीं नगालैंड में वोटरों की संख्या 13.17 लाख है,जिनमें से महिलाएं 6.61 लाख हैं और पुरुष 6.56 लाख हैं.

    नगालैंड में इस बार कुल 183 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जिनमें चार महिलाएं भी हैं.

    अब ये देखना दिलचस्प होगा कि इस बार भी नगालैंड कोई महिला विधायक चुनी जाती है या नहीं.

    बीते 60 साल में नगालैंड में कभी किसी महिला को जीत नहीं मिली है.

    आज जारी होंगे एक्जिट पोल

    त्रिपुरा विधानसभा सहित इन तीनों राज्यों के एक्जिट पोल सोमवार की शाम जारी होंगे.

    तीनों विधानसभाओं के नतीजे गुरुवार यानी दो मार्च को सामने आएंगे.

  11. इटली: प्रवासियों को लेकर आ रही नाव डूबी, क़रीब 60 की मौत, कई लापता

    समुद्र तट पर लगी क्षतिग्रस्त नाव
    इमेज कैप्शन, समुद्र तट पर लगी क्षतिग्रस्त नाव

    दक्षिण इटली के तट पर एक नाव के डूबने से क़रीब 60 प्रवासियों की मौत हो गई है. मरने वालों में 12 बच्चे भी हैं. वहीं दर्ज़नों लोग लापता हैं.

    इटली की न्यूज़ एजेंसी एन्सा ने बताया है कि मरने वालों में कुछ महीने का एक बच्चा भी शामिल है.

    बताया जा रहा है कि प्रवासी मज़दूरों को लेकर तुर्की से आ रही नाव बीच समुद्र में दो टुकड़ों में टूट गई.

    यह हादसा तब हुआ जब यह नाव कालाब्रिया के क्रोटोन शहर के तट पर पड़ाव डालने वाली थी.

    इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मैटरेला के अनुसार, नाव पर सवार कई लोग ख़राब हालातों से बचकर इटली जा रहे थे.

    नाव पर सवार लोगों में अफ़ग़ानिस्तान, पाकिस्तान, सोमालिया और ईरान के नागरिक शामिल थे.

    प्रशासन अभी भी तलाशी और बचाव अभियान चला रहा है.

    नाव

    इमेज स्रोत, SHUTTERSTOCK

    इमेज कैप्शन, इस हादसे में बचे लोग

    इस नाव पर कितने लोग सवार थे, इसका पता अभी तक नहीं चल सका है. लेकिन राहत और बचाव कार्य में जुटे लोगों ने समाचार एजेंसी एएफ़पी को बताया है कि इस नाव पर 200 से अधिक लोग सवार थे.

    इसका मतलब यह लगाया जा रहा है कि अभी भी कम से कम 60 लोग लापता हो सकते हैं. वहीं घटनास्थल का दौरा करने वाले इटली के गृह मंत्री मैटियो पियानटेडोसी ने बताया है कि अभी कम से कम 30 लोग लापता हैं.

    कोस्टगार्ड ने बताया है कि 80 लोगों को ज़िंदा बचा लिया गया है. कई लोग ख़ुद तैरकर किसी तरह बच निकलने में कामयाब रहे हैं.

    ग़रीबी और लड़ाई से बचकर हर साल बड़ी संख्या में लोग अफ़्रीकी देशों से चुपके-चुपके इटली पहुंचते हैं. इस दौरान कई बार नावों के डूबने से ऐसे हादसे हो जाते हैं.

  12. नमस्ते!

    आपका दिन शुभ हो. बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है.

    ये लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध रहेगा. 26 फरवरी के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

    अब तक की अहम ख़बरें-

    • नगालैंड (60 सीट) और मेघालय (60 सीट) में आज (सोमवार को) डाले जा रहे हैं वोट, त्रिपुरा सहित तीनों राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के एक्जिट पोल भी आज ही सामने आ जाएंगे.
    • मनीष सिसोदिया गिरफ़्तारः आम आदमी पार्टी ने कहा- 'तानाशाही', बीजेपी बोली, 'अगला नंबर केजरीवाल का'
    • कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि 'अदानी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक हैं. देश का पूरा धन एक ही व्यक्ति को जा रहा है. हम अदानी को लेकर सवाल पूछते रहेंगे.'
    • जम्मू-कश्मीर के पुलवामा ज़िले में रविवार को चरमपंथियों ने क़रीब 40 साल के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी.
    • ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के नेता असदउद्दीन ओवैसी ने एक भाषण में देश के मुसलमान युवाओं से एकजुट होकर एक मज़बूत ताक़त बनने का आह्वान किया है.